Breaking

Sunday, August 27, 2023

August 27, 2023

2024 लोकसभा चुनाव में 150 नए प्रत्याशी उतारेगी भाजपा:दो से ज्यादा बार जीत चुके सांसद संगठन में भेजे जाएंगे; राज्यसभा में 80% एक्सपर्ट्स को मौका

2024 लोकसभा चुनाव में 150 नए प्रत्याशी उतारेगी भाजपा:दो से ज्यादा बार जीत चुके सांसद संगठन में भेजे जाएंगे; राज्यसभा में 80% एक्सपर्ट्स को मौका
8 अगस्त को भाजपा की संसदीय समिति की बैठक हुई थी। तस्वीर उसी दौरान की है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा एक साथ कई फॉर्मूलों पर काम कर रही है। पार्टी में मौजूदा सांसदों के टिकट काटने से लेकर नए चेहरों को मौका देने तक पर मंथन जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आजादी के 100वें साल तक संसद में युवा प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए काम कर रही है। चुनाव में भाजपा 150 नए प्रत्याशी उतार सकती है। इनमें 41 से 55 साल की उम्र के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होगी।
भाजपा के एक महासचिव ने कहा कि पहली लोकसभा में 26% सदस्यों की उम्र 40 से कम थी। बाद में संसद में युवा प्रतिनिधित्व कम होता गया। लोकसभा में तीन से 11 बार तक चुनाव जीतने वाले सांसदों की संख्या बढ़ती गई। इसे देखते हुए पार्टी दो या इससे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके नेताओं में से ज्यादातर को संगठन की जिम्मेदारी देने जा रही है।
इसके अलावा अपवाद को छोड़कर किसी को राज्यसभा दो बार से ज्यादा नहीं भेजा जाएगा। 80% ऐसे लोगों को मौका मिलेगा जो कानून, चिकित्सा, विज्ञान, कला, आर्थिक मामले, तकनीक, पर्यावरण और भाषा के जानकार हों। दस सीट पर चुनाव हुए तो 2 ही ऐसे प्रत्याशी होंगे जो जातीय समीकरण या संगठन में योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे।

युवा आबादी का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं पीएम मोदी
देश में 65% से ज्यादा युवा हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। अगर एक शख्स को लगातार लोकसभा का टिकट मिलता है तो उसके साथी कार्यकर्ता चुनावी राजनीति से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कुछ खास मौकों को छोड़कर किसी एक कार्यकर्ता को 2-3 बार से ज्यादा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया जाए। इससे नए लोगों को मौका मिलेगा।


भाजपा के 68 सांसद तीन बार से ज्यादा जीते हैं
लोकसभा में भाजपा के 135 सदस्य पहली बार और 97 दूसरी बार चुनाव जीते हैं। दूसरी ओर, मेनका गांधी और संतोष गंगवार लगातार 8वीं बार और डॉ. वीरेंद्र कुमार 7वीं बार लोकसभा में हैं। इसके अलावा आठ सांसद छठी बार, 11 सांसद 5वीं बार, 19 सांसद चौथी बार और 28 सांसद तीसरी बार जीते हैं।

लोकसभा में औसत उम्र 54 साल, 25-40 वालों को दोबारा टिकट

मौजूदा लोकसभा में सांसदों की औसत आयु 54 साल है। भाजपा के 25 से 55 साल के सांसदों का प्रतिनिधित्व 53% है। भाजपा 56 से 70 वर्ष के ज्यादातर सांसदों की जगह 41-55 आयु वर्ग वालों को लड़ाने की तैयारी कर रही है। 25-40 आयु वर्ग वालों को दोबारा से टिकट दिया जाएगा। ऐसे में 150 नए चेहरों को चुनाव में उतारना 
विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया, RJD बोली- भाजपा को अब INDIA कहने में भी पीड़ा होगी


विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को बेंगलुरु में हुई। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। INDIA यानी इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस। ​​​​​​​
BJP को बिना सांसदों वाली पार्टियों की जरूरत क्यों पड़ी, विपक्ष की एकजुटता या कुछ और

18 जुलाई को दिल्ली के अशोका होटल में NDA की बैठक में छोटी-बड़ी 38 पार्टियां शामिल हुईं। इनमें से 25 पार्टियां ऐसी हैं, जिनके पास लोकसभा में कोई सीट नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने कांग्रेस को बुरी तरह हराकर बहुमत हासिल किया। BJP का अगला शिकार क्षेत्रीय पार्टियां बनने लगीं। लेकिन अब 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी को बिना सांसदों वाली पार्टियों की जरूरत क्यों पड़ गई। 
August 27, 2023

गृहमंत्री बोले-यात्रा के लिए इंतजाम पूरे:अनिल विज ने कहा- नूंह में पुलिस प्रशासन अलर्ट; 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

गृहमंत्री बोले-यात्रा के लिए इंतजाम पूरे:अनिल विज ने कहा- नूंह में पुलिस प्रशासन अलर्ट; 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज जानकारी देते हुए।

हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने सोमवार को यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जिसके बाद से सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। प्रशासन ने नूंह की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

वहीं, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यात्रा निकालने के ऐलान पर कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। अगर यात्रा निकलेगी तो हमारे इंतजाम पूरे हैं। वैसे तो हर वक्त वहां पुलिस तैनात है और सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई हैं।


कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में 90 फीसदी प्रोजेक्ट का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है, क्या वह उनके बाप की मलकियत हैं ?
कांग्रेस ने किस आधार पर रखा है ? कांग्रेस यह भी बताएं कि उन्हें शिव से एतराज है या फिर शक्ति से दोनों में से क्या गलत है।
26 गठबंधन वाली पार्टी टी-पार्टी
कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। जिस पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी पार्टी हैं, ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते हैं और दिन में जाकर प्रदेश में लड़ते हैं। यह दिल्ली में लड़ रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब में लड़ रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया।
August 27, 2023

जींद में मखंड के सरपंच पर फायरिंग:भाई की बाजू में लगी गोली; बाइक पर पानी लेने जा रहे थे दोनों, FIR

जींद में मखंड के सरपंच पर फायरिंग:भाई की बाजू में लगी गोली; बाइक पर पानी लेने जा रहे थे दोनों, FIR
हरियाणा में जींद के उचाना क्षेत्र के गांव मखंड में सरपंच जगबीर और उसके भाई कर्मबीर पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सरपंच के भाई की बाजू में लगी। उसे इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उचाना थाना पुलिस ने सरपंच जगबीर की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मखंड गांव के सरपंच जगबीर ने बताया कि शाम को घर में पीने का पानी खत्म हो गया था, इसलिए वह अपने चचेरे भाई कर्मबीर के साथ बाइक पर कैंपर लेकर पानी लेने के लिए जा रहा था। वह बाइक चला रहा था और कर्मबीर उसके पीछे बैठा हुआ था। जलघर पहुंचने से पहले पीछे से बाइक सवार युवक ने गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुन उसने बाइक रोकी और पता चला कि कर्मबीर की बा
जू में गोली लगी है।
उसने शोर मचाया तो बाइक सवार वहां से भाग गया। अंधेरा होने के कारण वह सही से हमलावर को नहीं देख पाया। आसपास के लोगों की मदद से कर्मबीर को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जगबीर ने कहा कि उन्हें शक है कि गांव के ही जयभगवान ने उन पर फायरिंग की है।
जयभगवान परिवार द्वारा पंचायत चुनावों के दौरान हुए झगड़े की रंजिश रखी जा रही है। पेयजल के मामले को लेकर भी जयभगवान परिवार के साथ उनकी कहासुनी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें शक है कि गोली चलाने वाला जयभगवान ही था। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
August 27, 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस शासन के दौरान बीपीएल कार्डों के गलत आवंटन का किया खुलासा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस शासन के दौरान बीपीएल कार्डों के गलत आवंटन का किया खुलासा
चंडीगढ़, 25 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में अनियमितताओं को उजागर करते हुए खुलासा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा उठाए गए परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जन हित व पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक उपायों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में परिवार पहचान पत्र के डेटा के माध्यम से जनवरी 2023 माह के दौरान साढ़े 12 लाख नये राशन कार्ड बनाये गए हैं। यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से लाभ ले रहा है, तो उनका नाम काटने का भी प्रावधान सरकार ने किया है।

परिवार पहचान पत्र से संबंधित किसी भी विसंगति के संबंध में मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग सक्रिय रूप से सुधार प्रक्रियाओं में लगा हुआ है। यदि किसी नागरिक के डेटा में कोई त्रुटि है तो वे आवेदन करके उसे ठीक करवा सकते हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति एक बार पुन: अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि यदि परिवार पहचान अथॉरिटी से संबंधित नियमों को पहले सदन में पेश नहीं किया गया है तो इसी सत्र के आगामी दो दिनों के भीतर नियमों को सदन में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिनियम के बाद नियम बनाना प्रशासकीय व विधान कार्य है।
August 27, 2023

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से हर भारतीय गौरवान्वित- मुख्यमंत्री

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से हर भारतीय गौरवान्वित- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 25 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रचा है। इस ऐतिहासिक मिशन में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
 
मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर सदन में विशेष प्रस्ताव पेश करते हुए बोल रहे थे। प्रस्ताव का विपक्ष ने भी समर्थन किया और मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।
 
श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक मिशन के सफल होने से देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। हमारे वैज्ञानिकों के कौशल, साहस और बुद्धिमता के बल पर ही हम इस उपलब्धि को प्राप्त करने में सफल हुए हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत का ज्ञान-विज्ञान फिर से दुनिया पर अपना परचम फहरा रहा है। आज प्राचीन काल के हमारे वैज्ञानिकों बौधायन, भास्कराचार्य, वराह मिहिर, आर्यभट्ट, कणाद, चरक आदि की आत्माएं प्रफुल्लित हो रही होंगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में हरियाणा का भी योगदान रहा है। इस मिशन में रोहतक में बने हुए नट-बोल्ट और रेवाड़ी में बनी स्पेशल केबल का प्रयोग किया गया है। इस मिशन के वैज्ञानिक दल में शामिल अंबाला की आरुशि सेठ, भिवानी के देवेश ओला और हिसार के यज्ञ मलिक ने सराहनीय योगदान किया है।

उन्होंने कहा कि देश को इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गौरवान्वित होने का अवसर देने के लिए हम विजनरी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। उन्होंने हर पल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है और उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बना रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Saturday, August 26, 2023

August 26, 2023

अभय चौटाला के निशाने पर बिग बॉस विनर एल्विश:बोले- सट्‌टा कंपनी के लिए करता है काम; CM ने यूट्यूबर को आइकन बनाया

अभय चौटाला के निशाने पर बिग बॉस विनर एल्विश:बोले- सट्‌टा कंपनी के लिए करता है काम; CM ने यूट्यूबर को आइकन बनाया

हरियाणा में परिवर्तन यात्रा निकाल रहे इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला ने बिग बॉस OTT-2 विनर एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी राज्य का CM कहीं भी जाता है तो बारीकियां देखी जाती हैं, एल्विश सादव टाइगर नाम की कंपनी के लिए काम करता है, जो सबसे बडी सट्टे की कंपनी हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल उसे प्रमोट करने गए, जहां टाइगर कंपनी के बैनर लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि सीएम अगर ये काम करेंगे तो युवा बर्बाद हो जाएगा।
बेरोजगारी बन रहा बड़ा मुद्दा
चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि इन दिनों हरियाणा में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बन रहा है। राज्य के गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल यह मुद्दा मैंने विधानसभा में भी उठाया था कि रोजगार न होने कि वजह से यह हो रहा है। पढ़ा लिखा युवा परेशान है। युवा रोजगार के लिए विदेश का रुख कर रहा है। डोंकी के जरिए विदेशों में जा रहा है।


दुष्यंत के बाढ़ दौरे पर उठाए सवाल
अभय सिंह चौटाला ने डिप्टी CM और अपने भतीजे दुष्यंत चौटाला के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत को बाढ़ का जायजा लेते वक्त गांव की एक सरपंच ने रोक लिया था। इस दौरान उसने कहा था कि तुम्हारा कौनसा गांव डूब गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ केवल देखने गए थे कौन से गांव तालाब बन गए हैं। उस महिला सरपंच ने सीएम से भी बात की थी, लेकिन उसे बेइज्जत किया गया।
दुष्यंत को तो यह भी नहीं पता कि वह जिस जगह बाढ़ का जायजा लेने गया, वहां गांव कौन से हैं।
स्पीकर को किए मेल का किया जिक्र
अभय चौटाला ने स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को भेजे मेल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैने पिछले विधानसभा सत्र में कहा था कि स्पीकर साहब मुझे कुछ आपके बारे में जानकारी मिली है उसके बारे में बताएं। इसको लेकर मैंने स्पीकर को मेल भी किया है। कल भी मैंने हाउस में मेल का जवाब मांगा, लेकिन मुझे इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।
इसके अलावा मैंने हाउस में दो सवाल के जवाब मांगे थे शराब घोटाले व किसानों के मुद्दे से जुडे़, लेकिन 6 महीने के बाद भी इसका कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कई नशा तस्कर मंत्रियों कि गाड़ियों में घूमते हैं। नशे के अलावा युवा सट्टे के कारोबार में भी लिप्त हैं।


CM मनोहर लाल खट्‌टर ने हाल ही में एल्विश यादव के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था। इस कार्यक्रम की फोटो अभय सिंह चौटाला ने पीसी में सार्वजनिक की। 

नूंह हिंसा पर भी बोले अभय
नूंह हिंसा पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि नूंह में यात्रा हमेशा निकलती थी, वहां कभी यात्रा पर विवाद नहीं हुआ। अबकी बार का विवाद का कारण सरकारी गुंडे बने हैं, जो RSS के द्वारा ट्रेंड किए गए थे। उन गुंडो ने बजरंग दल व गौ रक्षक के नाम पर गुंडागर्दी की है, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर अंकुश लगाएं।
कांग्रेस ने नूंह का मुद्दा विधानसभा के पहले दिन नहीं उठाया। कांग्रेस भी इसमें संलिप्त है। कांग्रेस चाहती है कि आपसी सौहार्द बिगाड़ा जाए।
August 26, 2023

जींद में जुटे प्रदेश के नंबरदार:नई नियुक्तियों की मांग; बोले- जल्द समाधान न होने पर वोट की चोट से देंगे जवाब

जींद में जुटे प्रदेश के नंबरदार:नई नियुक्तियों की मांग; बोले- जल्द समाधान न होने पर वोट की चोट से देंगे जवाब
 पांडू पिंडारा में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

हरियाणा के जींद स्थित पांडू पिंडारा में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को जिला प्रधान मनजीत बूरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नंबरदारों ने सरकार को कौरव और खुद को पांडव बताते हुए जींद के पिंडारा की धरती से सरकार का पुरजोर विरोध शुरू किया।



राज्य प्रधान जिले सिंह ने कहा कि नए नंबरदारों की नियुक्ति पर रोक व सरबरा नंबरदार नहीं बनाए जाने से प्रदेश के सभी लोग परेशान हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में नंबरदार बड़ी भागीदारी रखता है, जोकी सरकार द्वारा घोषित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सरकार का बड़ा सहयोग करता है।


बैठक के दौरान मौजूद नंबरदार।

दूसरी पत्ती के नंबरदार विरासत संबंधी कार्य करने में असमर्थ
मनजीत बूरा ने कहा कि गांव व शहरों में जितने भी नंबरदार सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, वह अपने क्षेत्रों के अनुसार नियुक्त किए जाते हैं। कई गांव में नंबरदार जीवित नहीं बचे हैं। ऐसे में उन गांव के लोगों को तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि दूसरे गांव के नंबरदार या दूसरी पत्ती के नंबरदार शिनाख्त या विरासत संबंधित 
कार्य करने में असमर्थ रहता है।

नंबरदार गांव में होने वाली पंचायतों में बोलता व फैसले देता है। वह निष्पक्ष व उचित होते हैं। उसे वोट की आवश्यकता नहीं होती। वह वोट की राजनीति से दूर है। इसलिए नए नंबरदार की नियुक्ति अति आवश्यक है। ऐसे में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन मांग करती है कि नए नंबरदारों की नियुक्ति की जाए। 60 से 75 वर्ष के बीच के नंबरदारों की मेडिकल जांच बंद की जाए।
चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा परिणाम ​​​​​​​
75 वर्ष से अधिक आयु के हटाए गए नंबरदारों को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नंबरदारों की मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना पडे़गा। बैठक में भीम सिंह सैनी, धर्मवीर, रामफल, नफे सिंह, बलवीर, सुरेश कटारिया, अंजीर, राजेंद्र, राजेश, रामपाल, सोनू, विनोद, शमशेर, जय भगवान व विजेंद्र भी उपस्थित रहे।
August 26, 2023

AAP नेता अनुराग ढांडा चंडीगढ़ में गिरफ्तार:मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे; धरनास्थल से पुलिस ने उठाया

AAP नेता अनुराग ढांडा चंडीगढ़ में गिरफ्तार:मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे; धरनास्थल से पुलिस ने उठाया
धरना स्थल से आप नेता अनुराग ढांडा को पुलिस जबरन उठाती हुई।

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनुराग ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें जबरन धरना स्थल से समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें सेक्टर-17 थाने में लेकर गई है।
ढांडा ने संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ DGP को लेटर लिखकर भूख हड़ताल की परमिशन मांगी थी। जिसके तहत वह परेड ग्राउंड के पास सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे थे।



ढांडा बोले- संदीप सिंह को बचा रही चंडीगढ़ पुलिस
अनुराग ढांडा का कहना है कि जूनियर महिला कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि उनके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह के खिलाफ रेप के प्रयास की धारा भी जोड़नी चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस जानबूझकर मंत्री संदीप सिंह को बचाने में लगी हुई है।
सीएम संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें
ढांडा ने संदीप सिंह को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह को सीएम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। महिला सुरक्षा के मामले में हरियाणा पूरे देश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। इसके बाद भी सीएम महिला सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। चार्जशीट के बाद भी संदीप सिंह को मंत्री बना कर रखना भाजपा सरकार की बेशर्मी है।
यहां देखिए 


धरना स्थल से आप नेता अनुराग ढांडा को जबरन उठाती हुई चंडीगढ़ पुलिस।


पुलिस वैन में एक आप समर्थक महिला।


पुलिस वैन में AAP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके ले जाती चंडीगढ़ पुलिस।
August 26, 2023

कैथल में धार्मिक भावनाएं भड़काने का वीडियो वायरल:पुलिस कर्मी ने एक भगवाधारी पर कराई FIR; भाषण में लाठी-बंदूक-पत्थर उठाने को बोला

कैथल में धार्मिक भावनाएं भड़काने का वीडियो वायरल:पुलिस कर्मी ने एक भगवाधारी पर कराई FIR; भाषण में लाठी-बंदूक-पत्थर उठाने को बोला
नूंह हिंसा के बाद कैथल में हुए प्रदर्शन का फाइल फोटो।

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद कैथल में 2 अगस्त को हुए प्रदर्शन में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप के अब एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के EHC विक्रम सिंह ने थाना में शिकायत दी थी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लाठी, बंदूक, पत्थर उठाने की बोल रहा है।

2 अगस्त को हुआ था प्रदर्शन
बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह कैथल में भी हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। 2 अगस्त को कैथल में प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस मामले में शहर थाना में दी शिकायत में ईएसची विक्रम ने बताया कि 25 अगस्त को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी वहां 3 लोग आए और उन्होंने फोन पर एक वीडियो दिखाया। इसमें एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विवादित वीडियो में ये बोल-
वीडियो में देखा तो एक भगवाधारी व्यक्ति नूंह हिंसा को लेकर विवादित बयान दे रहा था। वह कह रहा था कि अब पूरी तैयारी के साथ लड़ाई करो। अपने साथ लाठी, बंदूक, बरछे लेकर चलो और अगर इनमें से कुछ भी नहीं है तो थैले में पत्थर डाल कर चलो। झंडे लेकर मत चलो, क्योंकि झंडा एक ही बहुत होता है। इस बयान से दोनों संप्रदाय को भड़काने  विवाद पै
दा करने का काम किया है।
सीएम एवं नेताओं को गलत बोला
इसके अलावा भी मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सरकार के नेताओं को गलत बोला था। शहर थाना के एसएचओ दलबीर ने बताया कि शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति केस दर्ज किया है। वीडियो की जांच की जा रही है। आगामी जांच की जा रही है।
August 26, 2023

जींद में रेल कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन:एकतरफा स्थानान्तरण आदेशों पर रोक लगाने की मांग; अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

जींद में रेल कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन:एकतरफा स्थानान्तरण आदेशों पर रोक लगाने की मांग; अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

रेलवे कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।

हरियाणा के जींद में नॉदर्न रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) के बैनर तले रेल कर्मियों ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कैरिज एवं वेगन के तानाशाही रवैये के खिलाफ शुक्रवार को कैरिज एंड वैगन डिपो के सामने भोजन अवकाश के समय विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एवं वेगन) मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जींद शाखा सचिव मेहर सिंह व कर्मियों ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से एकपक्षीय स्थानांतरण आदेश जैसे आनंद विहार, सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, निजामुद्दीन इत्यादि पर रोक लगाए। वॉशिंग लाइनों की दुर्दशा को ठीक कराया जाए। बहु उपयोगी वाहन का दुरुपयोग बंद करें, ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए, सेफ्टी आइटम्स की भारी कमी को दूर करें, एस्कॉर्टिक स्टाफ के गंतव्य स्टेशन पर विश्राम की सुविधा दें ।
इन समस्याओं के समाधान को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जींद शाखा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें लगभग 100 से ज्यादा साथियों ने भाग लिया जींद शाखा के सहसचिव मीनू वर्मा उप प्रधान साथी राकेश कुमार उप प्रधान जसमेर उर्फ काला बैरागी मनफूल मीना सह सचिव सोनू सैनी मीडिया प्रभारी बलिंदर धनौरी रणवीर भारद्वाज राधेश्याम मीणा गंगाराम मीणा, राकेश सैनी,संतोष, दीपक , वीरपाल, आदि अनेक साथी मौके पर मौजूद रहे

Friday, August 25, 2023

August 25, 2023

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:नैना चौटाला ने ट्यूबवेल कनेक्शन का उठाया मुद्दा VIDEO ; बिजली मंत्री से बोलीं- हमें कनेक्शन दो, मैं आपकी बहू

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:नैना चौटाला ने ट्यूबवेल कनेक्शन का उठाया मुद्दा VIDEO ; बिजली मंत्री से बोलीं- हमें कनेक्शन दो, मैं आपकी बहू
हरियाणा विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल और अंबाला से सांसद स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के निधन पर शोक जताया।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में चंद्रयान-3 को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी उन्होंने किया।
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर PM का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं। सदन की कार्यवाही लंच के बाद शुरू हो गई है।
CM का BPL कार्ड पर खुलासा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में अनियमितताओं को उजागर करते हुए खुलासा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे।मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा उठाए गए परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का जवाब दे रहे थे।


चंद्रयान-3 मिशन को लेकर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बीच खूब तीखी बहस हुई।

नैना चौटाला ने उठाया ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा
बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से पूछा कि वर्ष 2018 से पहले सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन धारकों को बिजली के कनेक्शन जारी न करने के कारण क्या है?
नैना चौटाला ने कहा कि हमारा इलाका डार्क जोन में है। भूजल स्तर 400 फीट तक पहुंच चुका है। हमारे इलाके में सोलर ट्यूबवेल से काम नहीं चलेगा। इस लिए हमारे इलाके में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि ने कनेक्शन बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा सकते।
केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार सोलर कनेक्शन ही मिल सकते हैं। नैना चौटाला ने कहा कि आप हमारे चाचा जी हैं। हमारे बारे में सोचिए। हमें बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दो। मैं आपकी बहू हूं। ये तो आपको करना पड़ेगा।

प्रश्नकाल के दौरान विधायकों के सवालों के जवाब देते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।

डिप्टी CM दुष्यंत बोले- चार रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे
प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया होडल में चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। होडल रोड पर गोरौटा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे से मंजूरी मिलते ही आगामी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। बुलवाना से चमेलीवन सड़क पर आरओबी/आरयूबी पर जगह उपलब्ध नहीं है, फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जा रही है। बनचारी से डाकोरा और मितरोल से दीघोट सड़क पर भी आरओबी बनेगा।दिल्ली-मथूरा रोड से मरोली गांव जाने वाली सड़क पर जल्द ही आरओबी बनेगा, इसके लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है।
*नाराज हो गए डिप्टी CM*

दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिए बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूं। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या ? दुष्यंत चौटाला ने कहा सम्बंधित मंत्री यानि मुझे इस प्रस्ताव को कन्वर्जन करने की अनुमति नही ली गई है।

स्पीकर ने कहा अल्प अवधि प्रस्ताव को ध्यानाकर्षण में पहले भी बदला गया है।

डिप्टी CM ने नहीं दिया भव्य बिश्नोई के सवाल का जवाब
सदन में प्रश्न काल के दौरान आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने सड़कों की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि आदमपुर हल्के में तीन सड़के खराब हैं। इन सड़कों का काम जल्द शुरू होना चाहिए। इस पर डिप्टी सीएम ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि खराब सड़कों पर जल्द काम शुरू होगा।हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में प्रश्न काल के समाप्ति की घोषणा की गई है।

प्रश्नकाल के दौरान सवालों के जवाब देते गृह मंत्री अनिल विज।

*कांग्रेस के तीन विधायकों के मॉशन हुए रिजेक्ट*

सदन में कांग्रेस के तीन विधायकों ने मॉशन् दिया था, लेकिन स्पीकर ने रिजेक्ट कर दिए। विधायक बीबी बत्रा ने स्पीकर से मॉशन् रिजेक्ट करने का कारण पूछा। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भी मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आप बहस से क्यों इंकार कर रहे हैं। इस दौरान सदन में परिवार पहचान पत्र का मुद्दा भी सदन में कांग्रेस ने उठाया7 पीपीपी से जुड़ी समस्या कांग्रेस ने उठाई।

CM ने पीपीपी पर जवाब देते हुए कहा कि इसी सेशन में सारे नियम लागू कर दिए जाएंगे। पीपीपी के रूल्स ले डाउन कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गाड़ियों- कोठियों वालों के राशन कार्ड काटे गए हैं, जो भी समस्याएं हैं उनको ठीक करेंगे। हमने 12:50 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं।
*पूर्व सीएम ने भी पढ़े शोक संदेश*

सीएम के बाद अब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक संदेश पढ़ना शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी। सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान प्रदेश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उड़ीसा में रेल हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि सदन में दी गई।
*सरकार लाएगी कई अहम बिल*

25 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम बिल सरकार लेकर आ रही है। इसमें एक बिल बिल्डिंग की फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के लिए सरकार लेकर आएगी। इस बिल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वह आवासीय और व्यवसायिक भवनों की रजिस्ट्री कर सकेंगे। सही अर्थों में लोग दुकान पर और मंजिल बनाकर उसे बचे सकेंगे। यही नियम आवासीय भवनों में भी लागू होगा।

बिल पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद बिल के नियम बनाए जाएंगे। इसमें फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के रेट तय होंगे।

*कॉलोनियों के नियमों में भी होगा बदलाव*

नगर निकाय क्षेत्रों में लाइसेंसी कॉलोनी बसाने के निकायों के अधिकारों में कटौती करने का बिल सत्र में लाया जाएगा, जिसके अनुसार यदि कोई कंपनी या कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर कोई नगर योजना स्कीम लाता है तो उसके लिए नगर निगम या नगर परिषद, नगर पालिका से प्रस्ताव पास कराने की जरूरत नहीं होगी। सार्वजनिक सूचना जारी नहीं करनी होगी। आवेदन के बाद ही मंजूरी मिल जाएगी।
*हंगामेदार होगा मानसून सत्र*

3 दिवसीय सत्र में जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। कांग्रेस-INLD ने जहां सरकार को घेरने की तैयारी की है, वहीं सत्ता पक्ष BJP-JJP ने संयुक्त बैठक करके विपक्ष के हर सवाल का मजबूती से जवाब देने की रणनीति तैयार की है। सत्र से ठीक एक दिन पहले BJP और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें तय हुआ है कि सत्र 25 से 29 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 3 सिटिंग होंगी।
*यह रहेगा मानसून सत्र का शेड्यूल*

- 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी
- सबसे पहले शोक प्रस्ताव होंगे, उसके बाद प्रश्नकाल होगा
- 26 और 27 अगस्त को अवकाश के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी
- 28 अगस्त सोमवार को सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होगा
- 29 अगस्त को अनिश्चितकाल तक सभा के स्थगन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे
*कांग्रेस कर चुकी सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग*

हरियाणा कांग्रेस की ओर से मांग की जा चुकी है कि मानसून सत्र की अवधि 3 दिन से अधिक होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने 3 दिवसीय सत्र को बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग स्वीकारी नहीं गई। उनका कहना है कि प्रदेश के कई सारे मुद्दे हैं। इन मुद्दों को उठाने के लिए समय बहुत कम है।
August 25, 2023

...जींद में बनेगा पैरामेडिकल कॉलेज, जींद विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगाई मोहरजमीन की मिली स्वीकृति

...जींद में बनेगा पैरामेडिकल कॉलेज, 
जींद विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगाई मोहर
जमीन की मिली स्वीकृति
जींद : जींद के लोगों के लिए खुशखबरी है। जींद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करते हुए विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा की मांग पर पैरा मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल गई है। यह विधायक का ड्रीम प्रोजेक्ट भी था। जैसे ही पैरामेडिकल कालेज की जमीन की स्वीकृति मिली तो विधायक ने शून्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद किया। इस प्रोजेक्ट को लेकर एचएसवीपी द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आबंटन के लिए मजबूरी प्रदान कर दी गई है। जींद के सेक्टर 9 में 7.42 एकड़ भूमि में यह पैरामेडिकल कॉलेज बनना प्रस्तावित है। इस पैरा मेडिकल कॉलेज के बनने से जींद व आसपास के क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा।
गौरतलब है कि तीन अप्रैल 2022 को सफीदों रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने घोषणा की थी कि सफीदों में पैरा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा लेकिन नियमानुसार यहां पैरा मेडिकल कॉलेज को लेकर शर्त पूरी नहीं हो पा रही थी। क्योंकि सरकार की नीति के अनुसार अस्पताल के 10 किलोमीटर की परीधि में पैरा मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज खोला जा सकता है। यदि 10 किलोमीटर की परीधि में अस्पताल मौजूद नहीं है तो वहां नर्सिंग या पैर मेडिकल कॉलेज खोलने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और जींद जिला की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को लेकर पक्ष रखते हुए पैरा मेडिकल कॉलेज को जींद में खोले जाने की बात कही थी। क्योंकि पैरा मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार के जो नियम हैं वो सभी जींद में पूरे हो रहे थे। जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा की मांग पर मुख्यमंत्री ने मोहर लगाई और जींद के सेक्टर 9 में 7.42 एकड़ भूमि में यह पैरामेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इस पैरा मेडिकल कॉलेज के बनने से जींद व आसपास के क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा।
कॉलेज निर्माण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डा. मिड्ढा

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज बनने से नर्सिंग कोर्स एएनएम, जीएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन आदि के कोर्स यहां हो सकेंगे। ऐसे में युवाओं को करियर बनाने में सुविधा मिलेगी और मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों आदि में रोजगार मिल सकेगा। खासकर जींद के युवक युवतियां ऐसे कोर्स कर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भविष्य बना सकेंगे। विधायक ने कहा कि जींद की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती का जो सपना उन्होंने देखा था उसे मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पूरा कर दिया है। पैरा मेडिकल कॉलेज निर्माण के साथ ही रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन होगा।

Wednesday, August 23, 2023

August 23, 2023

प्रशासक ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान -3 की लैंडिंग:सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे प्रशासक, सुबह से चल रही थी तैयारियां

प्रशासक ने बच्चों के साथ देखी चंद्रयान -3 की लैंडिंग:सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे प्रशासक, सुबह से चल रही थी तैयारियां


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाते प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित

चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में जाकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी है। कॉलेज में इस कार्यक्रम की सुबह से ही तैयारियां चल रही थी। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे। वह करीब 5:30 कॉलेज पहुंच गए थे। कॉलेज के हाल में प्रोजेक्टर के जरिए बड़े पर्दे पर यह कार्यक्रम लाइव चलाया गया। यहां पर कुछ सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी यह कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासक के साथ उनके सलाहकार धर्मपाल और चंडीगढ़ के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर उन्होंने यहां पर उपस्थित सभी को बधाई दी।

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए सेक्टर-45 (D) की गौरी शंकर सेवादल की ओर से विशेष-हवन पूजन किया गया। पूजा में शामिल भक्तों की ओर से विशेष मन्त्रोच्चार के साथ प्रार्थना की गई। इसके अलावा शाम के समय एक घंटे के लिए स्कूल खोले गए, जिसमें छात्रों को लैंडिंग की लाइव कवरेज दिखाई गई।
शाम 5.30 बजे से शुरू हुआ LIVE
हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में लाइव कवरेज देखने की व्यवस्था है। केंद्र के आदेशों के तहत, 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोला गया है। इस दौरान शाम 6 बजकर 03 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरा। चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।
PM मोदी का संबोधन हुआ
कार्यक्रम के दौरान PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी हुआ। केंद्र की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन करके इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।
August 23, 2023

रोहतक में आशाओं का प्रदर्शन:28 को विधानसभा घेराव का फैसला; MLA कुंडू से मिलकर आवाज उठाने की मांग की

रोहतक में आशाओं का प्रदर्शन:28 को विधानसभा घेराव का फैसला; MLA कुंडू से मिलकर आवाज उठाने की मांग की
हरियाणा के रोहतक में हड़ताल पर बैठी आशा वर्करों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को धरना प्रदर्शन करते हुए महम विधायक से मिला। इस दौरान महम विधायक बलराज कुंडू को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने व सरकार पर दबाव बनाने की मांग की। आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं।

ज्ञापन सौंपने के बाद आशा वर्करों ने डीसी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता फूलवती महम, निक्की सांघी व रामरानी खेड़ी सांपला ने की। वहीं, संचालन सोनिया मुंगाण और कविता ने किया।
आशाओं को अपना कर्मचारी मानने को तैयार नहीं सरकार
सीटू के जिला कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा ने कहा कि आशाओं को पक्का करने व न्यूनतम वेतन लागू करने की बात तो दूर रही, हालात ये हैं कि हरियाणा सरकार आशा वर्करों को अपना कर्मचारी तक मानने को तैयार नहीं है।
विरोध प्रदर्शन करते हुईं आशा वर्कर।

सरकार विभिन्न तरह के पत्र जारी करके डरा रही
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रतिदिन बिना कोई भुगतान किए विभिन्न तरह की बेगार थोपकर उन्हें ऑनलाइन करने का दबाव डाल रही है। वहीं, दूसरी तरफ जब आशा वर्कर इस काम का मेहनताना मांगती हैं तो सरकार तरह-तरह के पत्र जारी करके उन्हें नौकरी से निकालने व एस्मा लगाकर जेल में डालने की धमकियां दे रही है।
28 को विधानसभा का करेंगी घेराव
सीटू के उपाध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र सिवाच ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को लंबा करके कमजोर करने की गलतफहमी में है। जबकि, हकीकत यह है कि यूनियन आंदोलन के तरीके बदलकर इसको और तेज किए जाने की रणनीति बना रही है। यूनियन की इसी रणनीति के तहत 28 अगस्त को प्रदेश भर की आशाएं विधानसभा का घेराव करेंगी।
August 23, 2023

सोशल मीडिया पर राजू पंजाबी के 12.60 लाख फॉलोअर्स:‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग के 19 करोड़ व्यूज; सॉलिड बॉडी, देसी-देसी न बोल्या कर.. ने दिलाई पहचान

सोशल मीडिया पर राजू पंजाबी के 12.60 लाख फॉलोअर्स:‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग के 19 करोड़ व्यूज; सॉलिड बॉडी, देसी-देसी न बोल्या कर.. ने दिलाई पहचान
राजू पंजाबी ने अपने गानों ने हरियाणवी इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाई है।

हरियाणा के पॉपुलर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार को निधन हो चुका है। राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा थे। उनके गानों की बदौलत ही हरियाणवी सॉन्ग का DJ पर बजने का चलन शुरू हुआ। राजू पंजाबी ही वो सिंगर है, जिन्होंने फेमस सिंगर सपना चौधरी के साथ कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए।

राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा फेमस हुई।
सोशल मीडिया पर भी राजू पंजाबी खूब पॉपुलर थे। उनके फेसबुक पर 10 लाख और इंस्टाग्राम पर 2.60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
हालांकि उनका जीवन पूरी तरह सादगी भरा ही रहा है। जानकार बताते हैं कि राजू हिसार में किराए के मकान में रहते थे। उनके पास गाड़ियां जरूर थी लेकिन वह लोन पर थी। वे खुद बहुत ज्यादा अमीर नहीं बन सके लेकिन उनकी आवाज और साथ की बदौलत कई कलाकार उभर गए।

राजस्थान के रावतसर में मंगलवार को राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार किया गया।

राजू पंजाबी के ‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग को अभी तक 19 करोड़ लोग देख चुके है। जिस ‘सॉलिड बॉडी’ सॉन्ग के जरिए सपना चौधरी देशभर में फेमस हुई, उसमें भी राजू पंजाबी की आवाज उनके साथ थी।
राजू पंजाबी का असली नाम राजकुमार है। वो मूलरूप से राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के रावतसर के रहने वाले थे। लंबे समय से हरियाणा के हिसार में रह रहे थे। उनका मंगलवार को 36 साल की उम्र में लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया।


निधन से पहले राजू पंजाब की तस्वीरें...



राजू पंजाबी लीवर की बीमारी के कारण वैंटिलेटर पर थे।


राजू पंजाबी के निधन से पहले अस्पताल में उनसे मिलने सीएम की OSD और पर्वतारोही अनिता कुंडू पहुंची थी।

राजू पंजाबी के टॉप 10 गाने
राजू पंजाबी के गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी न बोल्या कर, ठाडा भरतार, गौरा-गौरा मुखड़ा दिखा दे एक बार, मीठी बोली, बोलन में टोटा, फेयर लवली, हवा कसूती सै जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के अलावा उन्होंने कई अन्य हरियाणवी कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि सपना के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर रही।



1996 में भजनों से की गायन की शुरुआत
राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से अपने गायन की शुरुआत की थी। 2013 में उनके गाने यार दोबारा नहीं मिलने, से वे प्रसिद्ध हुए। लेकिन असली पहचान ठाडा भरतार, सॉलिड बॉडी और देसी-देसी न बोल्या कर ने दिलाई। राजू पंजाबी का आखिरी गाना इसी माह 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था।
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन:देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे कई हिट गाने दिए


देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात 40 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे।