Breaking

Monday, November 13, 2023

November 13, 2023

पूर्व सैनिक कली राम खिप्पल की पुण्य स्मृति में होगा राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन

पूर्व सैनिक कली राम खिप्पल की पुण्य स्मृति में होगा राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन 

125 विभूतियों के अतिरिक्त रक्तदाता होंगे सम्मानित    
करनाल :  करनाल मानव सेवा संघ करनाल में 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष भारतीय सेना में सेवा कर चुके कलीराम खिप्पल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। इस वर्ष भी उनकी स्मृति में 476 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कली राम खिप्पल जी का जन्म करनाल के गांव प्योंत में हुआ था। उनके पिता का नाम मूल चंद तथा माता का नाम धर्मो देवी था। उनकी पत्नी का नाम मूर्ति देवी है। वे 1960 में भारतीय सेना की तोपखाना में एक सैनिक/सिपाही भर्ती हुए। उन्होंने 1962 के भारत चीन के युद्ध में देश की सेवा की। उन्होंने कुछ वर्ष पश्चात सेना से सेवानिवृति ले ली और पंजाब पुलिस में भर्ती हो गए। उनकी नियुक्ति भारत पाक सीमा पर जलालाबाद में हुई। संयोगवश 1965 में जब सीमा सुरक्षा बल का गठन हुआ तो उन्हें पुलिस से सीमा सुरक्षा बल में भेज दिया गया। इस प्रकार सीमा सुरक्षा बल के गठन के समय वे सीमा सुरक्षा बल के आरम्भिक सिपाही रहने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 1965 के भारत पाक युद्ध में दुश्मनो के दांत खट्टे करने में विशेष भूमिका निभाई। 1971 तक वे सीमा सुरक्षा बल में रहे और घरेलु कारणों से सेवा से त्याग पत्र देकर घर वापिस आ गए थे। उसके पश्चात उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना कारोबार किया और साथ ही समाज सेवा में लग गए। 26 नवंबर 2002 की प्रात: वे प्रभु चरणो में जा समाये। वे सदैव निर्धन और जरूरतमंद की निस्वार्थ सेवा करते थे। भूखे को भोजन, प्यासे को पानी और राहगीरों की सहायता करना उनका सद्व्यवहार था। जरूरतमंद को देखकर कई बार वे अपने पहने हुए कीमती वस्त्र, कोट-पैंट तक गरीबों को बाँट दिया करते थे। वे कहा करते थे कि इंसान को सदा अच्छे कर्म करने चाहिए तथा किसी भी जीव को नहीं सताना चाहिए। कड़ा परिश्रम स्वयं भी करते थे और अपने बच्चों को भी यही शिक्षा दी। वे देश प्रेम को सबसे बड़ा मानते थे। देश से बड़ा और कोई नहीं हो सकता। मातृ भूमि की सेवा और रक्षा करना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है। नारी शक्ति को सम्मान देने वाले श्री कली राम खिप्पल जी बेटियों को सम्मान देते थे और उनके अनुसार बेटियां शक्ति हैं, दुर्गा हैं और काली है। उनकी स्मृति में कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे कार्यक्रम आरम्भ हो जाएगा जिसमे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह और भंडारे का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन महानुभावों को किया जाएगा सम्मानित- श्री देस राज भटनागर, मुलख राज आहुजा, राजकुमारी पंवार, नरेश सैनी, कर्म चंद, भारतेन्दु हरीश, रणबीर वर्मा, लाजपत राय सिंगल, राधे श्याम वर्मा, सुमेर चंद्र मोहन, रवि सोनी, अभिषेक जैन, वंदना गुप्ता, तरुण इन्सां, अनीता, अरुण पंत, पीयूष गौड़, हरविंद्र सिंह चुघ, ज्ञानेश मिश्र, सौरव परमार, रिशीराम मीना, कमलेश राणा, सहदेव सिंह हुड्डा, जय पाल सिंह, भारत भूषण वर्मा, सुरेश जांगड़ा, जगदीश, अनिल कुमार, मनीष भार्गव, प्रदीप सैनी, नरेन्द्र गुप्ता, संगीता रानी, विजय कुमार, जय कुमार हमीदपुर, डॉ. नीतू बाला, डॉ. अरुण कुमार धीमान, प्रदीप गर्ग सिरसमा, पंकज ठकराल, प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार खुराना, प्रदीप कुमार, गगनदीप, हरी चंद, भूषण कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, सुदेश कुमारी वर्मा, नरेश कुमार सोनी, अरविन्द सिंह अराईपुरा, संजय वर्मा (थाना), खुरेंद्र सिंह लाठर, धर्म चंद, सुरेंद्र कुमार, राजू खिप्पल, संदीप शर्मा साहिल नरवाना, नवीन सरदाना, धर्मराज सिंह चौहान बराड़ा, शैलजा गुप्ता, पुष्पा राणा, डॉ. नीना, बबीता अहलूवालिया, डॉ. कृष्ण कुमार (प्राध्यापक), सोमचन्द्र, विनोद भारद्वाज, विनोद खत्री, महाबीर सिंह शर्मा, राजेश कैशिक, अजय कुमार सोनी, जयबीर सिंह, रवि वर्मा (अधिवक्ता), प्रदीप कुमार, हरविंदर सिंह, सुमेर सिंह आर्य संस्थान, राधे श्याम सैनी, कार्तिक वशिष्ट, अंकित कौशिक, सुशील कमांडो कतलाहेड़ी, रमेश कल्याण कुटैल, मनीष मावी, कुलदीप सिंह, पवन मलिक, कुलदीप सिंह, अश्वनी कुमार डाला माजरा, विपिन दहिया समालखा, पवन कुमार, दिनेश बक्शी, सुनीता रानी, डॉक्टर संजीव मैहता छिब्बर, रवि कांत वर्मा, राम कुमार, शगुन वर्मा, सतीश कुमार, गुरप्रीत सिंह, नेहा, निकुंज, सुरेश वर्मा, ईश्वर सिंह, कृष्ण कुमार, सुभाष, मनीष कुमार सोनी, अशोक कुमार वर्मा, कुलदीप सोनी, गुरविंद्र सिंह खालसा, स्वर्णकार सेवा परिषद् (भिवानी), देवकी, देवी दयाल शर्मा, बलिन्द्र पाल सैनी अधिवक्ता, संदीप कुमार गोयल, बोध राज, मनोज गोयल, प्रदीप कुमार और रविंद्र शर्मा आदि।

Friday, November 10, 2023

November 10, 2023

...नगर परिषद जींद शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली

...नगर परिषद जींद शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली
शहर के सभी चौकों व चौराहों को लाइटों व लडियों से सजाया जाएगा
शहर में स्वच्छता को लेकर जगह-जगह लगाए जाएंगे होर्डिंग्स
जींद : दीपावली पर्व को लेकर नगर परिषद ने भी विशेष तैयारियां कर ली हैं। इस बार दीपावली पर्व पर सभी मुख्य चौक और चौराहे लाइटों से गुलजार होंगे। यहां विशेष तरह की लडियां लगाई जाएंगी व सजाया जाएगा। इसके अलावा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर में जगह-जगह स्वच्छता को लेकर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। साथ ही आमजन से आह्वान किया जाएगा कि वो कूडा कर्कट को खुले में फैंक कर पर्यावरण प्रदूषण न फैलाएं। नप टीम शहरवासियों के साथ मिल कर मनाएगी दीपावली पर्व

नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि इस वर्ष नगर परिषद जींद की समस्त टीम अपने नगरवासियों के साथ मिल कर दीपावली का त्यौहार मनाने जा रही है। इस उपलक्ष में नगर परिषद जींद द्वारा अपने भवनों व सभी मुख्य चौकों, चौराहों को मुख्य रूप से लाडियां लगा कर व रंगीन लाइट लगा कर सजाया जाएगा। शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए सफाई व स्वच्छता से संबंधित होर्डिंग विभिन्न जगहों पर लगाए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद जींद द्वारा सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा नगर वासियों को समय-समय पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सूचना दी जा रही है कि वह दीपावली के त्योहार पर सड़कों, सार्वजनिक जगह व अन्य किसी भी स्थान पर कूड़ा करकट न फैंके और न कहीं उसका ढेर लगे। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सड़कों पर निरंतर पानी का छिड़काव नगर परिषद जींद द्वारा करवाया जा रहा है। 
सफाई व कूड़े से संबंधित समस्या को लेकर नप को करवाएं अवगत : डा. अनुराधा

नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि दीपावली त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रजजवलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर उन्हें कहीं पर भी सफाई से संबंधित या कूड़े से संबंधित कोई भी परेशानी या शिकायत हो तो वह नगर परिषद जींद को इस बारे में अवगत करवाएं। नगर परिषद प्रधान डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि
November 10, 2023

एनपीएस में कर्मचारी और जनता के टैक्स के पैसे लगा सरकार कर रही खिलवाड़ : अनूप लाठर

एनपीएस में कर्मचारी और जनता के टैक्स के पैसे लगा सरकार कर रही खिलवाड़ : अनूप लाठर
पेंशन संकल्प रैली को लेकर रूपरेखा की तैयार
जींद : पेंशन बहाली संघर्ष समिति पिल्लूखेड़ा कार्यकारणी की बैठक ब्लॉक प्रधान सत्यवान कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच संचालन दरवेश ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अनूप लाठर,  अनुशासन समिति अध्यक्ष वजीर गांगोली और जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने शिरकत की। बैठक के मुख्य एजेंडे पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा घोषित 11 फरवरी 2024 की पेंशन संकल्प महारैली जींद को सफल बनाने बारे आगामी रणनीति तैयार की गई। रैली के लिए पिल्लूखेड़ा ब्लॉक से वॉलिंटियरों की ड्यूटी लगाई गई। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के प्रत्येक कर्मचारी को रैली में पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके साथ-साथ ब्लॉक के प्रत्येक गांव की ग्राम पंचायत, सामाजिक व छात्र संगठन तथा अन्य सभी संगठनों से तालमेल करते हुए आमजन को भी रैली में पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया। संगठन की मजबूती हेतु आवश्यक सुझाव रखे गए और ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया गया। अनूप लाठर ने कहा कि एनपीएस में कर्मचारी और जनता के टैक्स के पैसे को शेयर बाजार में लगा कर सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैए जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है और कर्मचारी आने वाले समय में वोट फॉर ओपीएस की मुहिम चलाएंगे। सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करके एनपीएस के पैसे को प्रदेश एक विकास में प्रयोग कर सकती है। वजीर गांगोली और जोगेंद्र लोहान ने कहा कि आगामी जींद रैली कर्मचारी इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। क्योंकि कर्मचारी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक और एकजुट हो चुका है और पुरानी पेंशन के लिए बड़े से बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। बैठक में मुख्य रूप से जोगेंद्र आसन, सुरेंद्र सिंह, डा. संदीप, अमित रंगर, नरेंद्र सिंह, संदी सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
November 10, 2023

महिला हैड कांस्टेबल सात हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला हैड कांस्टेबल सात हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

हाई कोर्ट में जवाब देने की एवज में मांगी थी सात हजार रिश्वत......
जींद : उचाना थाना में तैनात महिला हैड कांस्टेबल को हाई कोर्ट में जवाब देने की एवज में सात हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी क्रप्शन ब्यूरो हिसार टीम ने काबू किया है। टीम महिला हैड कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।गांव छात्तर निवासी धर्मपाल ने एसीबी को टोल फ्री नंबर पर दी शिकायत में बताया था कि गत पांच सितंबर को गांव के सुनील की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने उसकी पत्नी बोहती, बेटे रविंद्र तथा परिवार के ही जस्सा के खिलाफ घर में घुस कर हमला करने, अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच महिला हैड कांस्टेबल प्रीति कर रही है। उसकी पत्नी की जमानत के लिए हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगी हुई। जिस पर हैड कांस्टेबल प्रीति केस नाम निकलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले चुकी है। अब जवाब देने की एवज में सात हजार रुपये की डिमांड कर रही है। शिकायत के आधार पर एसीबी हिसार के डीएसपी महेश के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। राज पत्रित अधिकारी के तौर पर जिला उद्यान अधिकारी पंकज को नियुक्त किया गया। जिन्होंने 14 नोट पांच सौ-पांच सौ के हस्ताक्षर तथा पाउडर लगा कर शिकायतकर्ता को दे दिए। संर्पक साधने पर हैड कांस्टेबल प्रीति ने शिकायत कर्ता को थाने बुला लिया। प्रीति के रिश्वत राशि लेते ही इशारा मिलने पर छापामार टीम ने प्रीति को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से रिश्वत राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। एसीबी ने प्रीति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Thursday, November 9, 2023

November 09, 2023

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिया दिवाली का तोहफा, SPO के मासिक मानदेय में 2000 रुपये का इजाफा

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिया दिवाली का तोहफा, SPO के मासिक मानदेय में 2000 रुपये का इजाफा
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को दिवाली के तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 18,000 रुपये से बढाकर 20,000 रुपये करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। बता दे कि अभी प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ कार्यरत हैं।

प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदान की जा रही निरंतर सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विशेष दिवाली उपहार उनकी निःस्वार्थता के लिए हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह इस शुभ त्योहार के दौरान उनके और उनके परिवारों के लिए खुशी और समृद्धि लाएगा।मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और विशेष पुलिस अधिकारियों सहित अपने कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है।
Contact us:www.haryanabulletinnews.com

Wednesday, November 8, 2023

November 08, 2023

मुंह के कैंसर से बचाव के लिए हर महीने स्वयं मुंह का निरीक्षण करें : डा. रमेश पांचाल

कैंसर से डरने की जरूरत नही है, आवश्यकता है तो सिर्फ  जागरूकता की : सीएमओ डा. गोपाल गोयल

मुंह के कैंसर से बचाव के लिए हर महीने स्वयं मुंह का निरीक्षण करें : डा. रमेश पांचाल
राजकीय महाविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
जींद :राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डा. गोपाल गोयल व डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की और छात्रों को कैंसर होने के कारण व इससे बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। 
सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की जरूरत नही है, आवश्यकता है तो सिर्फ  जागरूकता की तथा संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श की ताकि शुरूआती दौर में ही कैंसर की पहचान हो सके और स्वास्थ्य लाभ मिल सके। 
डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने कहा कि आज के समय में मुंह, गले, फेफड़े के कैंसर का मुख्य कारण धुम्रपान, हुक्के, बीडी, सिगरेट, पान, जर्दा, खैनी का सेवन है। अत: अपने आप को इन सब नशे से दूर रखें तथा औरों को भी जागरूक करें। अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए व्यायाम करना अति महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार लें, जंक फूड से बचें, अच्छी नींद ले और तनाव से बचें। डा. पांचाल ने कहा कि महिलाओं को भी समय-समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य में पहुंच कर स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए ताकि उनको बच्चेदानी के मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर से बचा जा सके। मुंह के कैंसर के बचाव के लिए हर महीने स्वयं मुंह का निरीक्षण करें। व्याख्यान के तुरंत बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दोनों कॉलेज के 150 बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के और अधिक आयोजनों के लिए आह्वान किया ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों को जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में डा. संजीत, विक्रम गुप्ता, विक्रम ढांडा, भगवान दास, शिव कुमार, प्रतिभा ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर दोनों कॉलेज के प्राध्यापकों ने सहयोग किया।

Tuesday, November 7, 2023

November 07, 2023

वोमेन एरा फाउंडेशन और यूथ विंग वीयू ने वृद्धाश्रम में मनाया दीवाली का त्यौहार

वोमेन एरा फाउंडेशन और यूथ विंग वीयू ने वृद्धाश्रम में मनाया दीवाली का त्यौहार
भंडारा लगाकर 120 वृद्धों को करवाया भोजन, मिठाई व गर्म वस्त्र भी किए वितरित 
जींद: एक अनूठी पहल करते हुए वोमेन एरा फाउंडेशन व यूथ विंग वीयू के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। संस्था के इस प्रयास की चहुं ओर भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। इस पर्व को मनाने के लिए वोमेन एरा फाउंडेशन की अध्यक्षा गीताजंली कंसल के नेतृत्व में महिलाओं व युवाओं की टीम जींद में जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंची और उनको भंडारा लगाकर भोजन करवाया और उन्हे दीपावली की बधाईयां देते हुए गर्म वस्त्र, खाने पीने की चीजें व मिठाईयां वितरित की। अपने संबोधन में संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि दीपावली समेत अन्य त्यौहार समाज के वंचित लोगों के साथ मनाई जाए। इसी उद्देश्य के तहत वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के साथ यह पर्व मनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से वृद्धा के चेहरे पर एक विशेष खुशी देखने को मिली। हर व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी खुशियां समाज के तिरस्कृत लोगों के साथ बांटें। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हर इंसान को अपने जीवन का कुछ समय जरूरतमंदो की सेवा मे लगाना चाहिए। इस मौके पर निशा, ज्योति, सोनिया, भविष्य, साहिल, अर्चित, एकलव्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

Saturday, November 4, 2023

November 04, 2023

जींद : केंद्र व प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

जींद : केंद्र व प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

जजपा के गठबंधन नहीं तोड़ा तो 20 सीट भी नहीं मिलेंगी भाजपा को : बीरेंद्र सिंह
जींद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की ईमानदार मनोहर सरकार ने दूर-दूर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा है, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता जब अपना पसीना बहाता है तब सरकार बनती है। ऐसे निष्ठावान कार्यकताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि साढ़े नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को शक्तिशाली बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। 2029 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद पहुंचे। यहां उन्हें बाइक के काफिलों के साथ लाया गया। निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि जींद की धरती व लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि यहां से ताकत मिली तो कामयाबी भी मिलेगी। जींद की धरती बड़ी पवित्र धरती है और यहां से ताकत लेकर लोग बहुत आगे पहुंचे हैं। इसलिए अपने पहले कार्यक्रम की शुरुआत जींद से ही की है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन पहले से ही मजबूत है, इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री व राई से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, सांसद रमेश कौशिक, विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, डा. राज सैनी, प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, डा. पुष्पा तायल, जवाहर सैनी, भारत भूषण टांक सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में क्षेत्रवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद हावी था। जींद जिला पिछड़ा हुआ था। भाजपा की मनोहर सरकार ने जींद का कायाकल्प किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। चारों तरफ  हाइवे, सड़कों का जाल बिछा है। मोदी-मनोहर की सरकार ने आम लोगों के जीवन को आसान किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन्हीं योजनाओं के दम पर केंद्र व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों को जीत कर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाल देंगे। भाजपा का मुख्य मकसद है कि हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में आखिरी में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की चिंता है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है और उनकी घोषणाएं कागजों तक सिमट कर रहती है, कभी धरातल पर नहीं उतरती। भारतीय जनता पार्टी जो घोषणाएं करती हैं उन्हें धरातल पर भी उतारती है। भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी भी गरीब युवा को नौकरी के लिए राजदरबारों में चक्कर नहीं काटना पड़ रहा। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा की सबसे अधिक चिंता रहती है। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले हरियाणा में लंबे समय तक संगठन का काम किया है। उनका लंबा समय हरियाणा में बीता है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश में फिर से मोदी.मनोहर सरकार बनने वाली है। देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दस की दस सीटों से कमल खिला कर मोदी जी की झोली में डालने के काम में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वहीं अभिनंद समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पहले नायब सैनी को यह बताया कि हरियाणा भाजपा में उन समेत ऐसे अनेक नेताओं को आज भी बाहरी माना जाता है, जो केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। जो इस समय सांसद और विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि जजपा से भाजपा ने अपना गठबंधन नहीं तोड़ा तो भाजपा को विधानसभा की 20 सीट भी नहीं मिल पाएंगी। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा और जेजेपी गठबंधन को पैसों से भी बड़ा राजनीतिक भ्रष्टाचार करार दिया और इसे तुरंत तोडऩे की सलाह दी।
November 04, 2023

नागरिक अस्पताल में मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा शुरू

नागरिक अस्पताल में मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा शुरू
जींद : उन अभिभावकों के लिए खुशखबरी है जिनके बच्चे मूक-बधिर हैं। ऐसे 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अब नागरिक अस्पताल में ही कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा शुरू की गई है। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा के आदेशानुसार तथा सिविल सर्जन डा. गोपाल गोयल के निर्देशों पर डिप्टी सीएमओ (स्कूल हैल्थ) डा. रमेश पांचाल द्वारा प्रारंभिक तौर पर 55 मूक-बधिर बच्चों की पहचान की है जिन्हें कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। जोकि पूरी तरह से निशुल्क होगी और इसके लिए आगामी सोमवार को स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
*क्या है कॉक्लियर इम्प्लांट*

डिप्टी सीएमओ (स्कूल हैल्थ) डा. रमेश पांचाल ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट एक छोटी सी इलेक्ट्रिक डिवाइस है जिसके भीतरी और बाहरी दोनों भाग होते हैं। यह डिवाइस सुनने के लिए उत्तरदायी कोक्लेयर नर्व को आवाज समझने के लिए उत्तेजित करती है। कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी बेहतर सुनने में आपकी मदद कर सकती है। यह डिवाइस मूक बधित बच्चों के लिए बहुत ही कारगर साबित होती है। 
*55 मूक-बधिर बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा मिली*

डिप्टी सीएमओ (स्कूल हैल्थ) डा. रमेश पांचाल ने बताया कि स्कूल हैल्थ एवं सर्वशिक्षा अभियान के तहत मूक-बधिर बच्चों के लिए सोमवार को अर्बन एरिया के बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत एक वर्ष से 18 वर्ष तक के सरकारी स्कूल व ईडब्ल्यूएस के बच्चों को लाभ दिया जाना है। कैंप के दौरान कुल 55 मूक-बधिर बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। सरकार द्वारा स्कूल हैल्थ एवं एडिप प्रोग्राम के तहत मूक बधिर बच्चों को सहायक उपकरण कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा प्रदान की जाती है।
*परिजनों को डैमो के माध्यम से कॉक्लियर इम्प्लांट के बारे में समझाया*
 
डिप्टी सीएमओ (स्कूल हैल्थ) डा. रमेश पांचाल ने मूक-बधिर बच्चों व उनके अभिभावकों को एक डैमो के माध्यम से कॉक्लियर इम्प्लांट के बारे में बताया। इसके अलावा मॉडल की सहायता से दांतों व मुंह की साफ.-सफाई कैसे करें की भी जानकारी दी। हमें प्रतिदिन सुबह व रात को सोने से पहले दांतो को ब्रुश अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कुमारी मदुरैई, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा. बृजेंद्र घणघस, ओडियोलोजिस्ट अपूर्वा शर्मा, पीएचएन सरोज खन्ना, डीईआईसी संयोजक ललिता शर्मा, स्कूल हैल्थ लिपिक देवेंद्र शर्मा तथा सर्वशिक्षा अभियान जींद से प्रवीण राठी तथा अंजना आदि उपस्थित रहे।
*मूक-बधिर बच्चों की पहचान के लिए लगातार चला रहे अभियान : सीएमओ*

सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने बताया कि गत 25 अक्टूबर से चार नवंबर तक मूक बधिर बच्चों के लिए जींद के विभिन्न ब्लॉकों का नागरिक अस्पताल के डीईआईसी ब्रांच, कमरा नंबर 110 पुरानी बिल्डिंग में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप पूरे जिले के मूक-बधिर बच्चों के लिए आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे बच्चों की पहचान कर उनको हरसंभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। स्कूल हैल्थ प्रोग्राम के तहत उनका ईलाज पूर्णतया: निशुल्क करवाया जाता है। इसलिए जिले का कोई भी मूक-बधिर बच्चा हो तो वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। आठ सरकारी व प्राइवेट अस्पताल इसके लिए पैनल पर हैं।

Thursday, November 2, 2023

November 02, 2023

दीपांशी एवं देवांश ने पाया दूसरा स्थान

दीपांशी एवं देवांश ने पाया दूसरा स्थान
जींद: गोहाना रोड स्थित गुरुकुल विद्यापीठ की सातवीं कक्षा की छात्रा दीपांशी एवं अण्डर - 10 आयु वर्ग में देवांश ने 28, 29 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता बहादुरगढ़ (झज्जर) द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यापीठ एवं माता-पिता का नाम रोशन किया। दीपांशी एवं देवांश की इस शानदार जीत पर विद्यापीठ के प्राचार्य राकेश वत्स ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Wednesday, November 1, 2023

November 01, 2023

रत्नावली सांस्कृतिक महोत्सव में चित्रकार दीपक कौशिक की पेंटिंग को खूब सराहा

रत्नावली सांस्कृतिक महोत्सव में चित्रकार दीपक कौशिक की पेंटिंग को खूब सराहा

चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में देश भर से जुड़े थे चित्रकार
जींद: हरियाणा की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में चल रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला कार्यशाला "रत्नावली महोत्सव" का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में हरियाणा के  लोकगीत , रागनियां, बीन व नगाड़ों की प्रस्तुति व सांझी बनाने से लेकर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन ने करवाया ।जिसमें प्रदेश  से 8 चित्रकारों ने भाग लिया ।युवा चित्रकार दीपक कौशिक ने अपनी तूलिका से हरियाणा की आन बान शान ' ताऊ'का चित्रण किया। इस चित्र में उन्होंने हवेली के पुराने दरवाजे , गाय के गले में बंधने वाली वाली घंटियां व घुंघरू और घर की सजावट के लिए बनाए जाने वाले कपड़े से बने तोतों को  अपनी चित्र में ‌ चित्रित कर उसे सजीव रूप दिया। दीपक जी का मानना है कि हरियाणा की लोक कलाएं अपने आप समृद्ध है। आज की युवा पीढ़ी के लिए किस तरह के आयोजन होने से उन्हें अपनी संस्कृति और धरोहर की पहचान को सीखने का मौका मिलता है। दीपक कौशिक द्वारा बनाई गई कलाकृति की लोगों ने खूब सराहा। इस पूर्व भी वह अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी में अपनी कलात्मक दृष्टिकोण का बखूबी परिचय दे चुके हैं ।इस मौके पर युवा एवं संस्कृति कार्य विभाग उपनिदेशक डॉक्टर गुरचरण सिंह व ललित कला विभाग के वरिष्ठ चित्रकार मौजूद रहें।

Monday, October 30, 2023

October 30, 2023

आंध्र प्रदेश में टकराईं तीन ट्रेनें, छह की मौत और सैकड़ों घायल; केंद्र ने मुआवजे का किया एलान

आंध्र प्रदेश में टकराईं तीन ट्रेनें, छह की मौत और सैकड़ों घायल; केंद्र ने मुआवजे का किया एलान
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही एक पैसेंजर ट्रेन रविवार की शाम को पटरी से उतर गई। इस हादसे में छह की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे को लेकर पूर्व तटीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
आंध्र प्रदेश में रविवार को तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें अबतक छह यात्रियों के मारे जाने की सूचना है। दुर्घटना आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला स्थित कंटाकापाली व आलामंडा स्टेशन के बीच की है, जिसमें सैंकड़ों यात्री घायल हो गए हैं। 
*रेल हादसे की फोटो*

जानकारी के मुताबिक, एक ही ट्रैक पर ओडिशा आ रही दो यात्री ट्रेन के बीच बीच टक्कर हो गई है। दुर्घटना का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद यात्री ट्रेनों के डिब्बे छिटक कर दूसरी पटरी पर गिरे। उसी समय दूसरी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में यात्री ट्रेन के डिब्बे आ गए। 
*PM मोदी ने की रेल मंत्री से की बात*

बकौल पीएमओ, प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। 
*प्रसाशन द्वारा जारी किये नम्बर*

*पटरी से उतरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन*
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन विशाखापत्तनम से अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। वहीं, विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट बाद रवाना हुई। विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन कांटकापाली व अलमांडा स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। इसी दौरान इसी ट्रैक पर आ रही विशाखापत्तनम-रायगडा पैसेंजर ट्रेन को टक्कर मार दी। इस टक्कर से विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया। प्राप्त खबर के अनुसार अब तक छह यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं।
*राहत एवं बचाव कार्य जारी*

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए, जबकि सूचना मिलते ही बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया। रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव टीम ने गंभीर रूप से घायलों को विशाखापत्तनम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया है। आंध्र प्रदेश सरकार भी सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है। यह दुर्घटना दो जून को ओडिशा के बालासोर जिला स्थित बाहानगा रेलवे स्टेशन जैसी है। वहां भी तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 250 से ज्यादा यात्री की मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि विशाखापत्तनम को वाल्टेयर व वाइजाग भी कहा जाता है।

Sunday, October 29, 2023

October 29, 2023

वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने विश्वकर्मा कॉलोनी, गांव बरसोला, वार्ड नं. 24 एम्प्लाइज कॉलोनी में शिरकत की

वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने विश्वकर्मा कॉलोनी, गांव बरसोला, वार्ड नं. 24 एम्प्लाइज कॉलोनी में शिरकत कीआज जहाँ-जहाँ वाल्मीकि जयंती पर जाने का अवसर मिला, सभी जगह 36 बिरादरी का प्रेम देखने को मिला : प्रदीप गिल 

आज सभी जातियों व धर्मो के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और मिलजुलकर महापुरुषों व देवी-देवताओं की जयंती या त्यौहार मना रहे हैं : गिल 
आज महापुरुषों व देवी देवताओं के बारे में हमारे बच्चों को जानना जरूरी हैं : गिल 

जींद/28 अक्टूबर : कल शनिवार के दिन जींद में अनेकों जगह भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदीप गिल ने अपनी टीम के साथ भगवान वाल्मीकि जयंती पर विश्वकर्मा कॉलोनी, गांव बरसोला, वार्ड नं. 24 एम्प्लाइज कॉलोनी में शिरकत की। 
गिल ने कहा आज महापुरुषों व देवी देवताओं के बारे में हमारे बच्चों को जानना जरूरी हैं ओर ऐसे कार्यक्रम हमें एक दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं।  
आज जहाँ-जहाँ वाल्मीकि जयंती पर जाने का अवसर मिला, सभी जगह 36 बिरादरी का प्रेम देखने को मिला ओर आज सभी जातियों व धर्मो के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और मिलजुलकर महापुरुषों व देवी-देवताओं की जयंती या त्यौहार मना रहे हैं। 
गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज भगवान वाल्मीकि का प्रगट दिवस मना रहे हैं और महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के लिए नहीं बने थे उन्होंने पूरे देश व दुनिया को दिशा देने का काम किया हैं उनमें से भगवान वाल्मीकि भी एक हैं। मेरा सौभाग्य हैं मुझको आज उनके चरणों मे पुष्प अर्पित करने का अवसर मिला। एक दिन सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बदलने व पोस्ट डालने से बात नहीं बनती हम सभी को उनके विचारों को अपनाना होगा। 

इस मौके पर वरिष्ट कांग्रेस नेता कमल चौहान, सागर टाक, विकास बिड़लान, अमन पुहाल, टीनू पुहाल, इशांत कांगड़ा,उमेश पतलान, साहिल बीड़ू, प्रवेश चौहान, सन्नी लोहट आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Friday, October 27, 2023

October 27, 2023

नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तीन स्थानों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक :डॉ.अशोक वर्मा

नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तीन स्थानों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक :डॉ.अशोक वर्मा 
पानीपत:  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन, आईपीएस, कुमारी निकिता खट्टर, आईपीएस और श्री अनिल कुमार साहब के आदेशानुसार नशा मुक्त हरियाणा अभियान को सार्थक करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आज पानीपत जिले में नशे के विरुद्ध 3 संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से नियुक्त जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर गाँव गाँव जाकर नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वे आज पानीपत में एमडी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, एमडी प्राइवेट आईटीआई और एमडी कॉलेज ऑफ़ पॉलिटेक्निक में पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विस्तार पूर्वक नशे की परिभाषा, नशे के रूप, नशे के कारण और निवारण, नशा क्यों नहीं करना चाहिए, नशे के दुष्प्रभाव, परिवार, समाज और राष्ट्र पर प्रभावों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके विचारों को कुरेद कर निकाला और उनसे ही यह सिद्ध करवा दिया कि नशा किसी भी रूप में अच्छा नहीं। उन्होंने सरल संवाद शैली में नशे की समस्या और समस्या से दूर होने के उपाय बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार नशा करने वाले को दोषी न मानते हुए पीड़ित मानती है और उनका निशुल्क नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नशा छोड़ने वाले इस पर सम्पर्क करें। प्रतिबंधित नशों पर प्रहार करते हुए बताया कि अफीम चरस चिट्टा स्मैक नशीली गोलियां नशे के टीके एलएसडी आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर ड्रग्स विदेशों से भारत में प्रवेश करती है जिसे निरतर पकड़ा जाता है तथापि नशा भारत में आ रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा एनसीबी हरियाणा का गठन इस उद्देश्य से किया गया है ताकि हरियाणा नशा मुक्त हो सके। कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों से शपथ ग्रहण करवाई गई। यह कार्यक्रम संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर गीता जैन की उपस्थिति में प्राचार्य इंजीनियर सुरेश जांगड़ा के कुशल प्रशासन में हुआ। मैनेजिंग डायरेक्टर गीता जैन ने कार्यक्रम के समापन पर ब्यूरो का आभार व्यक्त किया और डॉ. अशोक कुमार वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य इंजीनियर सुरेश जांगड़ा ने मंच का संचालन किया और व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
October 27, 2023

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रोहतक यूनिट की लगातार नशे के खिलाफ धर पकड़ जारी। मौके पर महिला नशा तस्कर से 38 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रोहतक यूनिट की लगातार नशे के खिलाफ धर पकड़ जारी। मौके पर महिला नशा तस्कर से 38 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद।
रोहतक : हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्री ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन, आई.पी.एस. के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट रोहतक ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक महिला नशा तस्कर से 38 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह, एच.पी.एस व हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट रोहतक प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि हमारी टीम सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में जिसमें हैड कांस्टेबल विकास, रविन्द्र, सुखबीर, सिपाही संदीप व महिला सिपाही अंसुल, रोकी के साथ हिसार बाय पास चौंक रोहतक पर मौजूद थी तभी एक खास मुखबिर ने आकर सुचना दी कि पिंकी पत्नी अजमेर वासी जेपी कॉलोनी जिला रोहतक जो नशीला पदार्थ हेरोईन बेचने का कार्य करती है जो अब भी  अपने घर के आगे हेरोईन लिये खड़ी है, अगर फोरी तोर पर रैड की जावे तो हेरोईन सहित काबू आ सकती है। तुरंत टीम हरकत में आई व मौके पर राजपत्रित अधिकारी श्री दीपक डागर, ACDO रोहतक की मौजूदगी में तलाशी लेने पर 38 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। जिसके संबंध में थाना शहर रोहतक में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। एचएसएनसीबी यूनिट रोहतक इंचार्ज ने बतलाया कि जल्द से जल्द और अन्य संलिप्त मुकदमा से संबंधित नशा तस्करों को भी काबू किया जाएगा। श्री सतेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रोहतक ने बताया कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके साथ साथ आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा ।