Breaking

Thursday, August 21, 2025

August 21, 2025

जींद जिले के सूरज रोहिल्ला को चुना गया स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन खेल संघ का कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता


जींद जिले के सूरज रोहिल्ला को चुना गया स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन खेल संघ का कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता
 जुलाना/जींद : स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। बैठक में फेडरेशन के भविष्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
वार्षिक बैठक के बाद फेडरेशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव हुए। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का संचालन फेडरेशन के संस्थापक और वरिष्ठ खेल प्रशासक सतीश राणा ने चुनाव अधिकारी के तौर पर किया। इसी बीच जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के युवा अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला को सर्वसमिति से खेल संघ के कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किए गए। चुनाव के परिणाम स्वरूप, कई नए और प्रतिभाशाली चेहरों को फेडरेशन में उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई ऊर्जा लाने के लिए उठाया गया है।
सूरज ने फेडरेशन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करने और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
सतीश राणा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना और खेल भावना का प्रसार करना भी है।

Wednesday, August 20, 2025

August 20, 2025

लिबर्टी का 445 वां एक्सक्लूसिव शोरूम बना जींद की शान

लिबर्टी का 445 वां एक्सक्लूसिव शोरूम बना जींद की शान 
जींद : भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज लिमिटेड ने आज जींद में अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम बड़े ही भव्य तरीके से उद्घाटित किया। यह शोरूम शॉप नंबर 50, विद्यापीठ मार्ग किशोरी लाल धर्मशाला के पास खोला गया है । जिसका उद्देश्य ग्राहकों को स्टाइल, आराम और गुणवत्ता का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
इस अवसर पर रामनाथ वर्मा हेड -रिटेल, लिबर्टी शूज लिमिटेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उनके साथ स्थानीय व्यक्ति, वितरक, कंपनी के अधिकारी तथा भारी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
लगभग 73 वर्ष पहले हरियाणा के करनाल में शुरू हुई लिबर्टी आज दुनिया में सबसे बड़े फुटवियर निर्माताओं में से एक है। वर्तमान में लिबर्टी का नेटवर्क इस प्रकार है , भारत में 444 एक्सक्लूसिव शोरूमस, 225 वितरक , 10,000 से ज्यादा मल्टी -ब्रांड आउटलेट्स। कंपनी की अत्यधिक निर्माण इकाइयां करनाल , घरौंडा, लिबर्टीपुरम (कुटैल) , पांवटा साहिब , रुड़की में स्थित हैं ।जहां प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूते तैयार किए जाते हैं।
आजादी के 78 में वर्ष पर लिबर्टी ने देशभक्ति से जुड़ा अभियान "मेरा जूता हिंदुस्तानी" शुरू किया है,  जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी जूते पहनने के लिए प्रेरित करना है। लिबर्टी वही कंपनी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज लिबर्टी के जूते, चप्पल, बैग , मौजे,पर्स और शू -केयर उत्पादन में न केवल भारत में बल्कि कई देशों में पसंद किए जाते हैं।
लिबर्टी सभी उम्र और वर्ग के ग्राहकों के लिए उत्पाद उपलब्ध कराती है- स्कूल शूज, स्पोर्ट्स शूज ,कॉर्पोरेट फॉर्मल,  बैलेरिना,  स्लिप ऑन से लेकर हाई -फैशन फुटवियर तक । इसके प्रमुख ब्रांड हैं।
Coolers, Leap 7X Healers, Fortrun , Senorita, AHA , Prefect  आदि।
खासकर Healers ओर Leap 7X जैसे प्रीमियम ब्रांडस में एक्स्ट्रा कंफर्ट और ड्युरेबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी कीमतें भी आम ग्राहकों की पहुंच में रखी गई हैं।
कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के छोटे-बड़े शहरों में और भी प्रीमियम शोरूम खोलने की योजना बना रही है। जींद में खुला है यह नया शोरूम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो कंपनी की 'लोकल फॉर वोकल' की प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है।

Tuesday, August 19, 2025

August 19, 2025

मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ ऑडियो कांड ने उड़ाई कुर्सी, युवा जिला अध्यक्ष बदला

मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ ऑडियो कांड ने उड़ाई कुर्सी, युवा जिला अध्यक्ष बदला
चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ कथित ऑडियो साजिश मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण के बाद युवा इकाई के जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य को पद से हटा दिया गया है। पार्टी संगठन ने यह निर्णय लेते हुए उनकी जगह पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया को युवा इकाई का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, बलविंदर आर्य का नाम उस ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले में सामने आया था, जिसमें मंत्री कृष्ण लाल पंवार को लेकर साजिश रचने की बात कही गई थी। इस पूरे विवाद ने संगठन को असहज स्थिति में ला दिया था। ऐसे में पार्टी ने तुरंत कदम उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया।
चांद भाटिया की नियुक्ति को संगठन के भीतर एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजय भाटिया पहले से ही पार्टी में प्रभावशाली नेता रहे हैं, और अब उनके बेटे को जिम्मेदारी मिलने से संगठन के भीतर उनका कद और मजबूत होगा।
संगठन के भीतर यह फेरबदल केवल जिम्मेदारियों का बदलाव नहीं है, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भी देखा जा रहा है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार और उनके समर्थकों को इससे राहत मिली है, जबकि दूसरी ओर इस बदलाव से स्थानीय स्तर पर राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
August 19, 2025

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य जांगड़ा को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य जांगड़ा को सम्मानित किया शुभकामनाएँ बधाई दी 
हिसार : हरियाणा हिसार के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया इस उपलब्धि पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संदीप जांगड़ा को शुभकामनाएँ बधाई दी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 
महिपाल ढांडा ने कहा बेटे संदीप ने 37 घंटे लगातार 20 हजार बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन पूरे विश्व में किया है हमें गर्व है इस उपलब्धि है युवाओं को एक नया संदेश मिलेगा इनके माध्यम से पूरे देशवापसी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए। 
देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे जिससे हर व्यक्ति निरोगी स्वस्थ होगा 
संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उनका नाम लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है। उनके 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि को देखते हुए पोलैंड के वैज्ञानिक उन पर रिसर्च करने के लिए भारत आएंगे। संदीप आर्य जांगड़ा की इस उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभकामनाएं बधाई दी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने शुभकामनाएं दी ,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्हें बधाई दी है। 
संदीप आर्य द्वारा 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऐ है 
1. पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 हज़ार लगातार सूर्य नमस्कार करके बनाया 
2. दूसरा रिकॉर्ड 8788 सूर्य नमस्कार करके रिकॉर्ड बनाया
तीसरा रिकॉर्ड 10 बार सूर्य नमस्कार करके बनाया
4. चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड 12,000 सूर्य नमस्कार लगातार
5. पाँचवाँ वर्ल्ड रिकॉर्ड 15,000 सूर्यनमस्कार करके बनाया 
6. 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
15 सालों से लगातार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे युवाओं को योग और खेलों से जुड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम कर रहे हैं 
संदीप जांगड़ा एक सामान्य परिवार से जिनकी पिताजी धर्मपाल जांगड़ा राजमिस्त्री का कार्य करते हैं

Monday, August 18, 2025

August 18, 2025

नपा जुलाना के चेयरमैन तथा उसके सहयोगी को भेजा जेल

नपा जुलाना के चेयरमैन तथा उसके सहयोगी को भेजा जेल
एसीबी ने बिल पास करने की एवज में दोनों को दो लाख 27 हजार 500 रुपये लेते किया था गिरफ्तार
जींद : बिल पास करने की एवज में दो लाख 27 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए जुलाना के नपा चेयरमैन तथा उनके नर्सिंग सहायक को रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। 
भिवानी के ठेकेदार मनोज ने एंटी क्रप्शन ब्यूरो एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि वह शहरी निकाय पोर्टल पर दस करोड़ तक का कार्य करने के लिए रजिस्ट्रड है। वर्ष 2024 में उसने नगर पालिका जुलाना में तालाबों के सौंदर्यकरण का ठेका लिया था। जिसका 50 प्रतिशत कार्य होने तथा दूसरा रनिंग बिल 91 लाख 20 हजार 800 रुपये नपा जुलाना मे प्रस्तुत किया था। बिल पास करने की एवज में जुलाना नपा के चेयरमैन डा. संजय ने पांच प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में डिमांड की। जिस पर उसने असमर्थता जताई। बाद में तीन प्रतिशत पर सहमति बन गई। वह रनिंग बिल पास करवाने के लिए गत 11 अगस्त का फिर से चेयरमैन डा. संजय से मिला। कमीशन कम करने की बात कही। डा. संजय अब अढाई प्रतिशत की डिमांड कर रहा है। जिसके आधार पर हिसार एसीबी के डीएसपी के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें राजपत्रित अधिकारी को भी गवाह के साथ नियुक्त गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता ठेकेदार को पाउडर तथा हस्ताक्षर करवा दो लाख 27 हजार 500 रुपये की नगदी को दे दिया। नपा चेयरमैन से संपर्क साधन ने पर उसने रिश्वत राशि को अपने जुलाना स्थित नर्सिंग होम पहुंचाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता से नर्सिंग होम रिस्पेशन पर काम करने वाले गांव मालवी निवासी सतबीर को दे दिए। जिन्होंने रिश्वत राशि को चेयरमैन की दराज में रख दिए। इशारा मिलते ही छापामार टीम ने सतबीर तथा नपा के चेयरमैन डा. संजय को काबू कर लिया। हाथ धुलवाने पर सतबीर के हाथों का रंग लाल हो गया। टीम ने रिश्वत राशि को चेयरमैन की मेज की दराज से बरामद कर लिया था। एसीबी ने सतबीर तथा नपा चेयरमैन डा. संजय के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को एसीबी ने दोनों को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है।

Sunday, August 17, 2025

August 17, 2025

'सुनना है तो सुनो, नहीं तो 10 लोग...' राहुल के सामने ही खरगे ये क्या बोल गए ,राहुल के सामने खरगे क्यों भड़क गए

'सुनना है तो सुनो, नहीं तो 10 लोग...' राहुल के सामने ही खरगे ये क्या बोल गए
राहुल के सामने खरगे क्यों भड़क गए
सासाराम : बिहार के सासाराम में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत एक जबरदस्त सियासी हलचल के साथ हुई. सुआरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित इस विशाल रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में खरगे भाषण देने के दौरान एक बार कहा, ‘सुनना है तो सुनो, नहीं तो 10 लोग रहेंगे तो भी मैं भाषण देता रहूंगा.’ दरअसल, भीड़ की तरफ से लगातार आवाजें और नारे लगाए जा रहे थे, जिससे खरगे को बोलने में दिक्कतें हो रही थीं. खरगे एक-दो बार बातों से और हाथ से शांत रहने की अपील की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो खरगे का धैर्य जवाब दे दिया.
इस बयान के बाद मंच पर मौजूद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू यादव, और अन्य नेता भी थोड़े चौंकते नजर आए, जबकि भीड़ कुछ क्षणों के लिए शांत हो गई. फिर धीरे-धीरे तालियां गूंजने लगीं, लेकिन इस वक्तव्य ने कई राजनीतिक अर्थों और अटकलों को जन्म दे दिया. मंच पर तेजस्वी यादव और लालू यादव दोनों ही उस बयान पर कोई टिप्पणी करते नजर नहीं आए. लालू यादव ने अपने भाषण में केवल बीजेपी पर हमला बोला और “लोकतंत्र की हत्या” की बात कही. तेजस्वी ने वोटर लिस्ट के मुद्दे को ‘गरीबों की पहचान मिटाने की साज़िश’ बताया.
*खरगे भाषण के दौरान क्यों भड़के?*

राहुल गांधी रविवार से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटरों के अधिकारों पर हो रहे हमले को उजागर करने लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं. लेकिन खरगे का बयान रैली का सबसे चर्चित क्षण बन गया. उन्होंने बीजेपी पर संविधान को कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ की साजिश रचने का आरोप लगाया. खरगे ने कहा, ‘हम चुप नहीं रहेंगे. अगर सरकार और आयोग हमारी बात नहीं सुनेंगे, तो जनता सड़कों पर उतरेगी. एक नहीं, 10 लोग तैयार हैं, जो इस अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे.’ उनके इस तीखे अंदाज ने मंच पर बैठे नेताओं और हजारों समर्थकों को उत्साहित कर दिया, लेकिन बीजेपी खेमे में इसे ‘उकसावे वाला’ बयान करार दिया गया.
*बीजेपी पर जमकर बरसे खरगे*

खरगे ने अपने भाषण में बिहार के लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची की जांच करें और सुनिश्चित करें कि उनका वोट सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी डरती है, क्योंकि बिहार की जनता अब जाग चुकी है. हमारी यह यात्रा केवल वोट की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है.’ उन्होंने जातीय गणना और 50% आरक्षण सीमा हटाने की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया. रैली में मौजूद कन्हैया कुमार, भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी खरगे के बयान का समर्थन किया.इस बयान ने सोशल मीडिया, खासकर एक्स पर तीव्र प्रतिक्रियाएं बटोरीं.
सासाराम रैली ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन की एकजुटता और आक्रामक रणनीति को प्रदर्शित किया. खरगे का बयान न केवल बीजेपी के लिए चुनौती है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कांग्रेस अब बिहार में अपनी स्वतंत्र पहचान मजबूत करने को तैयार है. क्या यह बयान बिहार की सियासत में नया मोड़ लाएगा, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल सासाराम की यह रैली चर्चा का केंद्र बनी हुई है.
August 17, 2025

परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त तक बढ़ाई गई : राजकुमार गोयल

परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त तक बढ़ाई गई : राजकुमार गोयल
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा आगामी 7 सितंबर को जींद के अग्रसेन स्कूल में आयोजित होने वाला उत्तर भारत स्तरीय युवक-युवती विवाह योग्य परिचय सम्मेलन समाज में नई दिशा और ऊर्जा लेकर आ रहा है। समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त तय की गई थी लेकिन समाज के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब यह तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, गौरव सिंगला, लोकेश गर्ग, मनीष गर्ग, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, सुनील गोयल, सतीश कुमार, प्रवीन गोयल, गोपाल जिंदल इत्यादि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि हरियाणा से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी आवेदन आने शुरू हो गए हैं जिससे समाज में उत्साह का माहौल है। पवन बंसल व सोनू जैन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि आज योग्य जीवनसाथी की तलाश बड़ी चुनौती है, ऐसे में यह सम्मेलन युवाओं को सुरक्षित व पारंपरिक मंच प्रदान करेगा, जहां समान संस्कार और मूल्यों वाले जीवन साथी चुनने का अवसर मिलेगा। मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने बताया कि आयोजन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देशभर से अग्रवाल समाज के प्रमुख परिवार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक शामिल होंगे।

Saturday, August 16, 2025

August 16, 2025

देश की आजादी लाखो स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की कहानी : राजकुमार गोयल

देश की आजादी लाखो स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की कहानी : राजकुमार गोयल
जींद : भिवानी रोड स्थित निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल और युवा नेता गोविंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चैयरमेन मनजीत कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल पूनम रानी, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग, संजय गर्ग, सोनू जैन, सुशील सिंगला, रीना, दीपमाला, जूही, गीता, रवीना, मीनाक्षी, मुकेश, पिंकी, प्रीति, रेनू, प्रवीण, वजीर, कुलदीप इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा। इस मौके पर अपने संबोधन में राजकुमार गोयल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें वर्षों की गुलामी से मुक्ति मिली जो लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों का परिणाम थी। इस दिन को हमें याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अनगिनत कुर्बानियों से मिली है। यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है जिसे हमें मेहनत, ईमानदारी और आपसी भाईचारे से निभाना है।
इस मौके पर गोविन्द गुप्ता, मनजीत भोंसला, सावर गर्ग इत्यादि ने कहा कि आजादी हमें अनेक बलिदानों के बाद मिली है इसलिए हमें इसकी रक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सदैव तत्पर रहना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाने वाला दिन है। आज का दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प को दोहराने का अवसर है। यह हमारे युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है कि वे देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। इन्होने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और बलिदानियों के योगदान से अवगत कराना हम सभी का कर्तव्य है।
August 16, 2025

जींद डिपो को मिली पांच एसी बसें , जानें कितना लगेगा किराया

जींद डिपो को मिली पांच एसी बसें 
जींद :- जींद डिपो को जो पांच एसी बसें मिली हैं, वह जींद से चंडीगढ़ व गुरुग्राम रूट पर चलेंगी। जींद से गुरुग्राम साधारण रोडवेज बस में किराया 160 रुपए है तो वहीं एसी बस में 250 रुपए किराया देना होगा। जींद से चंडीगढ़ का साधारण बस का किराया 250 रुपए है जबकि एसी बस में यात्री को 340 रुपए किराया देना होगा। इसी रूट पर जींद से नगूरां के साधारण बस में 25 रुपए लगते हैं लेकिन एसी बस में सफर करना है तो 40 रुपए देने होंगे। इसी तरह जींद से कैथल के साधारण बस में 65 रुपए लगते हैं लेकिन एसी बस में 105 रुपए लगेंगे। 

Friday, August 15, 2025

August 15, 2025

स्‍कूल में सोया रहा बच्‍चा, स्‍टाफ ने ताला लगाया घर चला गया फ‍िर…

स्‍कूल में सोया रहा बच्‍चा, स्‍टाफ ने ताला लगाया घर चला गया फ‍िर…
चण्डीगढ़/नारनौल : नारनौल के नजदीकी गांव नूनी कलां में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल की छुट्टी के बाद पहली कक्षा में पढ़ने वाला छह साल का बच्चा स्कूल के कमरे में ही बंद रह गया। मामला वीरवार का है, लेकिन जानकारी शुक्रवार को सामने आई, जिसके बाद गांव में बैठक भी हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नूनी में पढ़ने वाला यह बच्चा उत्तर प्रदेश के एक मजदूर का बेटा है। गुरुवार को कक्षाओं के दौरान उसे नींद आ गई और वह डेस्क पर ही सो गया। दोपहर करीब दो बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई तो सभी बच्चे अपने घर चले गए, लेकिन बच्चा नींद में ही रहा। इस बीच महिला चपरासी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और स्कूल से चली गई।
करीब दो घंटे बाद, एक राहगीर स्कूल के पास से गुजरा तो उसे अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत गांव के सरपंच और डायल 112 को सूचना दी। कुछ समय बाद चपरासी मौके पर पहुंची और करीब 4 बजे दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं, इसलिए घटना के समय वे घर पर नहीं थे।
इस घटना को लेकर 15 अगस्त को गांव में बैठक हुई, जहां ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सौभाग्य से स्कूल गांव के बीच में था, जिस कारण बच्चे की आवाज सुन ली गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ और चपरासी को चेतावनी दी कि यदि ऐसी लापरवाही दोबारा हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।

Thursday, August 14, 2025

August 14, 2025

वोट चोरी के खिलाफ जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला

वोट चोरी के खिलाफ जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
जींद : निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर बीजेपी द्वारा की जा रही कथित वोट चोरी के खिलाफ बृहस्पतिवार देर शाम जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की।
 कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार देर शाम जींद के रानी तालाब चौक पर जमा हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लिए हुए बेहद खराब मौसम के बावजूद रानी तालाब से कोर्ट परिसर की तरफ गोहाना रोड पर लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत दूसरे राज्य में वोट चोरी की है। वोट चोरी से ही बीजेपी ने केंद्र और राज्यों में सत्ता हथियाई है। यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और बीजेपी की इस वोट चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। हर घर तक राहुल गांधी के अभियान को जींद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचाएंगे और लोगों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। ऋषिपाल ने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वोट की चोरी हो जाती है, तो फिर लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। इस समय देश में लोकतंत्र बहुत बड़े खतरे में है। राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए बहुत बड़ा संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष में जींद जिला कांग्रेस कमेटी और पार्टी के कार्यकर्ता तथा जींद की जनता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि वोट छोड़ो गद्दी छोड़ो अब बहुत बड़ा जन आंदोलन बनने जा रहा है। इस मौके पर पवन दूहन, राज सिंह कंडेला, मोनू कंडेला, विनीत उर्फ चिन्नू जिंदल, दलवीर रेढू, कमल चौहान, अनिल सैनी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

August 14, 2025

वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल में गूंजे “कान्हा” के भजन और बांसुरी की मधुर तान

वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल में गूंजे “कान्हा” के भजन और बांसुरी की मधुर तान
जींद : वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंच को श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियों, रंग-बिरंगे फूलों और राधा-कृष्ण के मनोहारी दृश्यों से सजाया गया। वातावरण में भजन और बांसुरी की मधुर तान गूंज रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा, उपनिदेशक आशुतोष शर्मा और प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।इसके बाद मंच पर शुरू हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग झड़ी —एल.के.जी. कक्षा के नन्हे-मुन्नों ने “Twinkle Twinkle Little Star” और “Krishna MereSuperstar” पर अपनी प्यारी अदाओं और नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। कक्षा 3 के बच्चों ने “वो है अलबेला, कृष्ण है” गीत पर मनमोहक नृत्य कर सभी को वृंदावन की गलियों में ले जाने का एहसास कराया।कक्षा 9 से 11 के विद्यार्थियों ने “कृष्णलीला” पर शानदार नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके उपदेशों तक की घटनाओं को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। सबने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा और उपनिदेशक श्री आशुतोष शर्मा जी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाता है। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी भक्ति और लगन स्पष्ट झलक रही थी।प्राचार्या श्रीमती सुकीर्ति गौतम ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं और बच्चों को भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं। वुड स्टॉक का हर बच्चा शिक्षा के साथ संस्कारों में भी आगे है।  विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजन संध्या, श्रीकृष्ण के जयकारों और “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्ति और आनंद के रंग में रंग गया।
August 14, 2025

पुलिस ने तत्परता से अपहरण कर हत्या करने के मामले में 5 आरोपी काबू

पुलिस ने तत्परता  से अपहरण कर हत्या करने के मामले में 5 आरोपी काबू*
जींद : जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर जींद की टीम ने 5 आरोपीयों को किया काबू।  पकडे गए आरोपीयों की पहचान सुरेश,दीपक, अजय, दीपक वासीयान गोविंदपूरा जिला जींद व धीरज वासी उकलाना मण्डी हिसार के रुप में हुई है ।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया की  दिनांक 10.08.2025 को चौकी सीएसआरयु  
में शिकायत प्राप्त हुई कि परमिंदर वासी अनूपगढ़ दिनांक 09.08.2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे अपने मोटरसाइकल पर  घर से दुकान पर काम करने के लिए गया था  लेकिन वापस नहीं लौटा । परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद परमिंदर का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में परिजनों ने चौकी सीएसआरयु  में आकर शिकायत दी, जिसके आधार पर मुकदमा नंबर 269, दिनांक 10.08.2025 धारा 127(6) बीएनएस दर्ज किया गया।
दिनांक 12.08.2025 को अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रीना को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक की लाश बालसमंद रोङ आर्य नगर ड्रेन के पास मिली है जिस पर अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रीना मय परमेंदर के परिजन के मौका पर पहुचे जहां पर परिजनो ने लाश को पहचानकर शिनाख्त की कि यह लाश परमेंदर की ही है ।
जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी/मानव स्रोतों की सहायता से यह स्पष्ट हुआ कि परनेंदर की मोटरसाइकल को टक्कर मारकर गिरा दिया तथा जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए ओर उसकी हत्या करके लाश को बालसमंद रोङ आर्य नगर ड्रेन में फेक दिया था जिस पर  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और छानबीन के दौरान 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनके नाम - सुरेश,दीपक, अजय, दीपक वासीयान गोविंदपूरा जिला जींद व धीरज वासी उकलाना मण्डी हिसार है ।
इस मामले में धारा 140(1), 103(1), 238-ए बीएनएस ईजाद की गई है ।
काबू किए गए  आरोपियों को पेश अदालत करके  आगामी कार्रवाही की जा रही है