Breaking

Wednesday, May 13, 2020

दर्दनाक हादसे- रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों को कार ने रौंदा

(रामफल) हरियाणा के हिसार में एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई है। हिसार के घोड़ा फार्म रेलवे फाटक के पास इलेक्ट्रिक इंजन के नीचे आने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे सगे भाई हैं। तीनों बच्चे परिवार सहित सत्या नगर में रहते थे। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी मनोज कुमार व सुनील कुमार मजदूरी करते हैं।

वह सत्या नगर स्थित एक मकान में ऊपर तथा नीचे के हिस्से में अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मनोज कुमार के दोनों बेटे 7 वर्षीय अजीत व चार वर्षीय गोलू, जबकि सुनील कुमार का 10 वर्षीय बेटा रवि रेलवे लाइन पर खेल रहे थे। इसी बीच तीनों बच्चे सिरसा की तरफ से हिसार आ रहे इलेक्ट्रिक इंजन की चपेट में आ गए।

एक बच्चे ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी है।

जरुर पढ़े-प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो के लिए अच्छी खबर, अब 30 जून तक बिना OPD पर्ची के हो सकेगे दवाइयों के बिल पास #haryana bulletin news

अम्बाला से पैदल बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों को कार ने रौंदा

मंगलवार को मजदूर से जुड़े एक और घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट के छोटा खुड्डा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो मजदूरों (Migrant labor) को रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई।
जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर पैदल सवारी कर अम्बाला से बिहार अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौदंते हुए निकल गया। हादसे के बाद कार चालक अपने गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर से कार को जब्त कर फरार आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment