Breaking

Thursday, July 9, 2020

बरौदा विधानसभा उपचुनाव में इनेलो लहराएगी परचम : अभय चौटाला

बरौदा विधानसभा उपचुनाव में इनेलो लहराएगी परचम : 

अभय चौटाला

जींद, 8 जुलाई ( संजय तिरँगाधारी ) ऐलनाबाद से विधायक व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज प्रदेश की जनता गठबंधन की सरकार से दुखी हो चुकी है। आरोप लगाया कि इस सरकार ने चहुंओर लुट-खसोट मचाई हुई है।

बुधवार को होटल दीप पैलेस में आयोजित इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि चाहे गेंहू, धान, सरसों व शराब घोटाला हो, चाहे व्यापारियों को लुटने या गरीबों के हकों पर डाका ढालने की बात हो, प्रत्येक मामले में पूरे प्रदेश की जनता त्राहि-माम त्राहि-माम कर रही है। मगर सरकार मैं बैठे लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसके शासन में भी भू-माफियाओं का बोलबाला था। दूसरी ओर आज प्रदेश की गठबंधन सरकार में नशा- माफियाओं को बोल-बाला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता इतनी दुखी कि प्रदेश में होने वाले बरौेदा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में जनता इनेलो प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बरौदा उपचुनाव के प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल कुंडु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

  *-अनेक हुए इनेलो में शामिल-*

विधायक अभय सिंह चौटाला ने इनेलो के वरिष्ठ नेता बेद सिंह मुंडे के प्रयासों से आज बसपा के जींद के जिला व हलका स्तर के सैंकड़ों पदाधिकारियों को इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनमें मुख्य रूप से सतीश छाछिया पूर्व अध्यक्ष जींद, संत राम धानक पूर्व अध्यक्ष जींद, राजेश पोली पूर्व अध्यक्ष जुलाना आदि व इनके अलावा हलका उचाना से करसिंधू, अलीपुरा, अलेवा, झील व घासों कलां आदि के सैकड़ों परिवारों ने आज इनेलो का दामन थामा।

No comments:

Post a Comment