Breaking

Showing posts with label INLD News. Show all posts
Showing posts with label INLD News. Show all posts

Thursday, July 9, 2020

July 09, 2020

बरौदा विधानसभा उपचुनाव में इनेलो लहराएगी परचम : अभय चौटाला

बरौदा विधानसभा उपचुनाव में इनेलो लहराएगी परचम : 

अभय चौटाला

जींद, 8 जुलाई ( संजय तिरँगाधारी ) ऐलनाबाद से विधायक व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज प्रदेश की जनता गठबंधन की सरकार से दुखी हो चुकी है। आरोप लगाया कि इस सरकार ने चहुंओर लुट-खसोट मचाई हुई है।

बुधवार को होटल दीप पैलेस में आयोजित इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि चाहे गेंहू, धान, सरसों व शराब घोटाला हो, चाहे व्यापारियों को लुटने या गरीबों के हकों पर डाका ढालने की बात हो, प्रत्येक मामले में पूरे प्रदेश की जनता त्राहि-माम त्राहि-माम कर रही है। मगर सरकार मैं बैठे लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसके शासन में भी भू-माफियाओं का बोलबाला था। दूसरी ओर आज प्रदेश की गठबंधन सरकार में नशा- माफियाओं को बोल-बाला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता इतनी दुखी कि प्रदेश में होने वाले बरौेदा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में जनता इनेलो प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बरौदा उपचुनाव के प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल कुंडु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

  *-अनेक हुए इनेलो में शामिल-*

विधायक अभय सिंह चौटाला ने इनेलो के वरिष्ठ नेता बेद सिंह मुंडे के प्रयासों से आज बसपा के जींद के जिला व हलका स्तर के सैंकड़ों पदाधिकारियों को इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनमें मुख्य रूप से सतीश छाछिया पूर्व अध्यक्ष जींद, संत राम धानक पूर्व अध्यक्ष जींद, राजेश पोली पूर्व अध्यक्ष जुलाना आदि व इनके अलावा हलका उचाना से करसिंधू, अलीपुरा, अलेवा, झील व घासों कलां आदि के सैकड़ों परिवारों ने आज इनेलो का दामन थामा।

Monday, June 8, 2020

June 08, 2020

बादली से दो बार विधायक रहे नरेश शर्मा ने थामा इनेलो का दामन

सोमवार को कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे नरेश शर्मा(Naresh Sharma) ने इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला(Abhay Singh Chautala) की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। बादली से ही दो बार के विधायक रहे नरेश शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके पिता और दादा चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करने वाले नेता थे और उनके पिता तो ताऊ देवी लाल जी के साथ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हालात को देखते हुए आज घरवापसी का निर्णय लिया है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे आज मेरा नया जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से हर वर्ग और हर जाति में गया हूं और सभी जगह से यही मांग आई है कि अगर किसान-मजदूर का कोई भला कर सकता है तो केवलमात्र अभय सिंह चौटाला से यह उम्मीद की जा सकती है। अभय सिंह चौटाला ने नरेश शर्मा को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करते हुए उन्हें पूरे मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

ये भी हुए शामिल साथ ही 

शिवसेना हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष नवीन दलाल जो कि बहादुरगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, ने भी अपनी आस्था इनेलो में जताई और उनके साथ सोनीपत से गौरक्षक सेना के जिलाध्यक्ष गुरवचन व जिला उपाध्यक्ष राहुल, रोहतक जिला गौरक्षक सेना जिलाध्यक्ष जोगेंद्र समचाना व उपाध्यक्ष कपिल, झज्जर से गौरक्षक सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह चौटाला में अपनी आस्था जताते हुए इनेलो में शामिल हुए। हलका सफीदों से जजपा को छोड़ कर संजय हुड्डा जसबीर दलाल, प्रवीन मलिक, प्रदीप दलाल, प्रवीन चहल, सुमित दलाल व हरवीर सिंह सहरावत भी इनेलो में शामिल हुए। उचाना हलके से सुखबीर व तरसेम अपने परिवार समेत जजपा को छोडक़र इनेलो में शामिल हुए। बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने भी सोमवार को अपने साथियों सहित अभय सिंह चौटाला से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मुलाकात कर इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जताई। वह दलबल सहित अगले सप्ताह इनेलो पार्टी में शामिल होंगे।

Sunday, June 7, 2020

June 07, 2020

चप्पल कांड पर बोले अभय चौटाला, सोनाली फोगाट ने जो किया सही किया

(अरुण)करनाल। भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट (Sonali Phogat) और मार्केट कमेटी सक्रेटरी के साथ मारपीट पर कहा कि सोनाली फौगाट का पक्ष लेते हुए कहा कि सोनाली फौगाट ने जो किया सही किया, मंडी का सचिव भी दूध का धुला हुआ नहीं है। वो, किसानों के चने में हेराफेरी कर रहा था। इतना ही नहीं अभय चौटाला ने कहा कि मंडी के सचिव के साथ जो काम सोनाली ने किया वो काम वहां पर मौजूद किसानों को ही कर देना चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि वह अधिकारी भी दूध का धुला हुआ नहीं था किसानों का जो चना मंडी में आया हुआ था वह 50 किलो बैग की जगह 55 किलो तोला जा रहा था। 5 किलो उसकी जेब में जा रहा था वह किसानों के साथ लूट कर रहा था अगर ऐसा कोई अधिकारी करता है वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान घोटाला हुआ फिर आप घोटाला हुआ जिन्होंने यह घोटाला किया उनको सरकार की शय प्राप्ति थी |

Wednesday, May 27, 2020

May 27, 2020

पूर्व सरपंच व सामाजसेवी सरदार प्रकाश सिंह दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल

- कालका में जेजेपी ने दिया कांग्रेस-इनेलो को झटका
- पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य प्यारे लाल शर्मा ने छोड़ी इनेलो, ज्वाइन की जेजेपी
- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में सभी ने थामा जेजेपी का दामन
(मनोज)पंचकुला,27 मई : बुधवार को जननायक जनता पार्टी को उस समय कालका विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिली जब पार्टी के पंचकुला ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा के नेतृत्व में कांग्रेस व इनेलो से जुड़े लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में गांव बसोला के 30 साल तक संरपच रहे पूर्व सरपंच एवं सामाजसेवी सरदार प्रकाश सिंह ने कांग्रेस छोड़कर और पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा ने इनेलो को छोड़कर अपने साथियों के साथ जेजेपी का दामन थामा। इनके अलावा गांव नाला जबरोट से मौजूदा सरपंच बबली देवी व उनके पति औमपाल शर्मा ने भी जेजेपी में शामिल होने की घोषणा करते हुए जेजेपी ज्वाइन की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी को कालका क्षेत्र में मजबूती मिली है। इस अवसर पर पार्टी के संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,पिंजौर शहरी प्रधान राजेश छाबड़ा,लाला बिल्ला चपेहर, सुखदेव सिंह टिब्बी, हनी सिंह आदि मौजूद रहे। सरदार प्रकाश सिंह के साथ जेजेपी ज्वाइन करने वालों में दीपराज, शिवम छाबड़ा, अमरीक सिंह, जगदीश चंद आदि थे। वहीं पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा के साथ पंकज शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि जेजेपी में शामिल हुए हैं।