Breaking

Showing posts with label Crime News. Show all posts
Showing posts with label Crime News. Show all posts

Saturday, May 6, 2023

May 06, 2023

*लाहौर में रह रहे खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या*

लाहौर में रह रहे खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या

खालिस्तान के आतंकी संगठन कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार को मार दिया गया। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था। वह यहां मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार के दिन मार दिया गया।
May 06, 2023

*कुरुक्षेत्र में ट्राइ के बहाने युवक ले उड़ा i20:बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा*

*कुरुक्षेत्र में ट्राइ के बहाने युवक ले उड़ा i20:बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा*
बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार डीलर को धोखा देकर एक युवक उसकी आई-20 कार लेकर फरार हो गया। उसने कार की ट्राई लेने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि कार डीलर ने अपना वर्कर उसके साथ भेजा था, मगर शातिर ने उसे बातों में लगाकर कार से उतार दिया। फिर कार लेकर रफू चक्कर हो गया। वर्कर ने दुकान पर पहुंच कर डीलर को सारी बात बताई। कार की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
*जानकार की गाडी थी*

गांव उमरी के रहने वाले अंकित खुराना ने बताया कि वह कार सेल-परचेज का काम करता है। नए बस अड्डे के सामने उसका दफ्तर है। पिछले महीने 27 अप्रैल को उसका एक जानकार अपनी कार उसके पास बेचने के खड़ी करके गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर उसके दफ्तर आया और कहा कि उसे आई-20 (I-20) गाड़ी लेनी है। उसने उसके बिकने के लिए आई आई-20 कार उसे दिखाई।
*वर्कर करता रहा इंतजार*

अंकित ने बताया कि कार पसंद आने पर उस व्यक्ति ने कार की ट्राई लेनी की बात कही। तब उसने अपने वर्कर अजय को उस व्यक्ति के साथ कार की ट्राई देने के लिए भेज दिया। वह व्यक्ति कार लेकर पिपली की तरफ चला गया। लाडवा रोड पर पहुंचते ही उस व्यक्ति ने चालाकी से अजय को कार से नीचे उतार दिया। उससे कहा कि वह कार मैकेनिक को दिखा वापस आ रहा है। काफी देर तक वह व्यक्ति कार लेकर नहीं लौटा तो अजय ने सारी बात उसे बताई।
*बाइक छोड़ गया, सीसीटीवी में कैद*

आरोपी अपनी बाइक उनके दफ्तर के बाहर ही छोड़ गया। बाद में उन्होंने CCTV फुटेज देखी तो पाया कि आरोपी पहले भी कार देखने के लिए उनके पास आ चुका है। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
May 06, 2023

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*
हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के छोटा नारा गांव के पास एक कार सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी और उसके कारिंदा से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने गन पॉइंट पर मारपीट करते हुए कार से एक बैग उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार कैश और गाड़ी के दस्तावेज थे।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने कारिंदा का मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश दोनों को पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

बवाना से सफीदो जा रहे थे दोनों
मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में नूर आमिन ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना का रहने वाला है। 5 मई को वह अपनी लेबर शाह आलम निवासी पश्चिम बंगाल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से सफीदों रोशन लेयर फार्म में अंडा लेने जा रहा था।
जब वे पानीपत के गांव छोटा नारा के पास पहुंचे तो वहां गौशाला की एंबुलेंस को उसका चालक रोड पर बैक कर रहा था। इसी वजह उसे भी अपनी गाड़ी भी रोकनी पड़ी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार 3-4 नकाबपोश युवक आ धमके। उन्होंने धमकाते हुए दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद वे गाड़ी की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें थप्पड़, लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
पीछा करने पर जाने से मारने की धमकी
गाड़ी के गियर लीवर के पास रखे बैग को उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार रुपए कैश भी था। इसी बैग में गाड़ी के दस्तावेज भी थे। आरोपियों ने गन पॉइंट पर शाह आलम से मोबाइल भी लूटा। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि अगर उनका पीछा किया तो वे जान से मार देंगे।
May 06, 2023

*फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात*

फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात
         मां हिंगलाज के दरबार में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस समय एक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया, जब शादी के स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। डंडा दुल्हन के पिता के सिर में लगने से वे बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से दुखी दुल्हन ने उस लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया, जिसने छोटी से बात पर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। बारात मेहरागांव गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से आई थी।
यह मामला बाड़ी थाना भी पहुंच गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुल्हन के शादी से मना करने पर दूल्हा सुरेंद्र पुत्र दौलत राम को बिना दुल्हन के ही लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भी लाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया।
May 06, 2023

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*
11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन|
                         हरियाणा के कैथल में पुलिस ने पिहोवा चौक स्थित दो कैफों में रेड की। इस दौरान वहां 11 लड़के और 8 लड़कियां मिली। हालांकि इन सभी लड़कियों की आयु 18 साल से ऊपर है। ये लड़के और लड़कियां यहां पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। रेड के बाद यहां हड़कंप मच गया। कैफे के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिला पुलिस के साथ सिविल लाइन थाना और सिटी थाना पुलिस की टीमें पिहोवा चौक पर दो कैफे हाउस पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान इनमें मिले सभी लड़कों व लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना में लाया गया। इसके बाद सभी लड़कों व लड़कियों के परिजनों को भी थाने में बुलाया गया।
*रेड के बाद जमा हुई भीड़*

पुलिस की तरफ से की रेड के बाद वहां पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। इस भीड़ को देखते हुए काफी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में लड़कों व लड़कियों को पुलिस की सुरक्षा में महिला थाना में लाया गया।
*कैफों में छानबीन जारी*
 
महिला थाना पुलिस थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई थी। यहां पर दो। कैफों ने पुलिस ने रेड की। यहां पर लड़के व लड़कियां मिली। सभी की आयु 18 साल से अधिक है। कैफों में बेड भी थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। परिजनों को बुलाया गया है।

Tuesday, May 2, 2023

May 02, 2023

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*
आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध|
हरियाणा भाजपा नेत्री सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को जमानत मिल गई है। यह जमानत ड्रग्स वाले केस में मिली है। जबकि मर्डर केस में जमानत के लिए सुखविंद्र ने गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिस पर सुनवाई कल है। हालांकि सुधीन ने मर्डर केस में जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई।
सुधीर सांगवान और सुखविंदर के क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी ने कहा कि सेशन कोर्ट ने उनके मुवक्किल की ड्रग्स मामले में जमानत स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने अपने फैसले में सुखविंदर की भूमिका सबसे कम मानी है। उनके मुवक्किल निर्दोष है। हमने मर्डर मामले में सुखविंद्र की जमानत के लिए गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कल सुनवाई है।
सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी बेल
दोनों आरोपियों की बेल एप्लिकेशन सेशन कोर्ट ने 16 फरवरी को खारिज कर दी थी। सीबीआई ने बेल एप्लिकेशन का विरोध किया था और जवाब दायर किया था कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट सुखवंत सिंह दांगी ने कोर्ट में दलीलें दी कि इस केस में सुखविंदर को झूठा फंसाया गया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है। परंतु उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई। इसलिए यह मर्डर नहीं है और उनके मुवक्किल को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी 
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी
22 नवंबर को चार्जशीट हुई थी पेश
सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने 22 नवंबर को गोवा की अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। यह चार्जशीट गोवा के मापूसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। सुधीर और सुखविंदर कोलवेल जेल में है। दोनों के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। इसमें दोनों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड है। सीबीआई ने गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन भी किया।
गोवा में हुआ था मर्डर
सोनाली फोगाट का 22- 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हो गया। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
May 02, 2023

पिता और भाई के जेल के संघर्ष से पेट नहीं भरा तो अब भतीजे को भी जेल में डलवाना चाहते हैं अभय सिंह - दिग्विजय

*- पिता और भाई के जेल के संघर्ष से पेट नहीं भरा तो अब भतीजे को भी जेल में डलवाना चाहते हैं अभय सिंह - दिग्विजय चौटाला*
*- भगवान करे, चाचा अभय सिंह को कभी ना हो जेल - दिग्विजय*
*चंडीगढ़, 2 मई।* जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने इनेलो विधायक अभय सिंह के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभय सिंह के बयान "दिल्ली के डिप्टी सीएम की तरह हरियाणा के डिप्टी सीएम भी जेल जाएंगे" पर दिग्विजय ने कहा कि मेरे चाचा का अपने पिता और भाई के जेल के संघर्ष से पेट नहीं भरा इसीलिए अब भतीजे को भी जेल भिजवाना चाहते हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जनता ने अभय चौटाला की इसी नकारात्मक सोच की वजह से उन्हें राजनीति में हाशिये पर ला दिया है और दुष्यंत को सकारात्मक विकासशील सोच की वजह से सत्ता में पहुंचाया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यूं तो अभय चौटाला के भी अनेक मामले अदालतों में लंबित हैं लेकिन हमारी सोच अलग है और हम भगवान से दुआ करते हैं कि अभय सिंह को कभी भी जेल ना हो। उन्होंने कहा कि अभय सिंह की सोच के साथ न्याय तो जनता ने करना है लेकिन हम जनसेवा की सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभय चौटाला आज राजनीति में जहां भी हैं, वह इसी सोच का परिणाम है और वे आज भी अपनी सोच को बदलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अभय चौटाला ने पिता और भाई के जेल जाने को एक राजनीतिक मौके के रूप में लिया और अब भतीजे को जेल भेजकर एक और राजनीतिक मौका ढूंढ रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह ऐसे राजनीतिक मौके की तलाश में समय खराब करने की बजाय दुष्यंत चौटाला से सीखते हुए सकारात्मक सोच के साथ राजनीति करें।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में आबकारी विभाग का राजस्व साल दर साल न सिर्फ बढ़ा है बल्कि रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि तीन साल में हरियाणा का आबकारी राजस्व 6100 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,500 करोड़ तक पहुंच गया है। यही नहीं, इन्हीं तीन सालों में स्टांप ड्यूटी का राजस्व 6300 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,200 करोड़ तक पहुंच गया है और राज्य की जीएसटी हिस्सेदारी पिछले तीन वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,000 करोड़ हो गई है।
दिग्विजय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में आबकारी एवं कराधान विभाग और राजस्व विभाग में छोटी से छोटी कमियों को भी दुरुस्त किया है जिसका सीधा फायदा प्रदेश के राजस्व को हुआ है और ये दोगुना होने की ओर अग्रसर है इसलिए बेहतर है कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें। जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि वे परमात्मा से दुआ करता है कि अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े।