Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Tuesday, May 2, 2023

May 02, 2023

*पहलवानों के धरने का दसवां दिन:कुश्ती संघ में बृजभूषण के परिवार का कब्जा; राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने PM से पूछा- ये परिवारवाद नहीं* ?

*पहलवानों के धरने का दसवां दिन:कुश्ती संघ में बृजभूषण के परिवार का कब्जा*. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने PM से पूछा- ये परिवारवाद नहीं ?
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का आज रविवार को दसवां दिन है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट पर एक पोस्ट की है। जिसमें बृजभूषण, उसके दो बेटे, दामाद और बेटे का साला कुश्ती संघ में विभिन्न पदों पर हैं। जिसमें दिग्विजय ने पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या यह परिवारवाद नहीं है? वहीं, इन 10 दिनों में दोनों तरफ से कई बड़े खुलासे, आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं।

इसी बीच पहलवानों की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सार्वजनिक किया गया है। यह ऑडियो कथित तौर पर बृजभूषण के होने का दावा किया गया है। इसमें फोन करने वाले पहलवान से सांसद बोल रहे हैं कि ‘ज्यादा हवा में मत उड़ो। पहलवान बनाना बिगाड़ना दोनों जानता हूं'।
इस ऑडियो में पहलवान को साफ तौर पर कहा गया है कि अभी उसका एक मेडल आया है। 15 साल का लंबा करियर पड़ा है। बृजभूषण उसे अपने कहे के अनुसार चलने को बाध्य करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इधर, आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पर पहुंचेगे। SKM ने पहलवानों का समर्थन किया है।

बृजभूषण ने कहा- पहलवान कानूनी तौर पर हारे, तो करवा देंगे कत्ल
सोमवार शाम को बृजभूषण ने और भी कई बड़े दावे किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी कानूनी कार्रवाई में हारे तो मेरा कत्ल करवा देंगे। क्योंकि इन्होंने तय किया हुआ है कि बृजभूषण को छोड़ना नहीं है। आंदोलन में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। उद्योगपति बड़े स्तर पर इसमें पैसा लगा रहे हैं।
कपिल सिब्बल जैसे एडवोकेट को सुनवाई के लिए खड़ा किया गया, जिनकी फीस एक सुनवाई की 50 लाख है। जो कि एक सामान्य खिलाड़ी नहीं दे सकता है। आज के समय में 5-10 लाख रुपए में मर्डर करने के लिए बहुत से लोग घूमते हैं। यह आंदोलन धीरे-धीरे शाहीन बाग आंदोलन की ओर बढ़ रहा है। यूपी और हरियाणा को बांटना चाह रहे हैं।
May 02, 2023

*JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत*

*JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत*
                               JJP Party: जननायक जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान एक बार फिर निशान सिंह को सौंप दी है। वहीं दिग्विजय चौटाला को प्रांतीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है।
JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत
JJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव: निशान सिंह को फिर बनाया अध्यक्ष, दिग्विजय चौटाला के हाथ में रहेगी ताकत
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी अपने संगठन का पुनर्गठन करने में लगी है। जजपा ने प्रदेश स्तर पर 29 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की। टोहाना से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को फिर से जजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा 15 विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों के तौर पर 28 नेताओं की नियुक्तियां की गई है।
दिग्विजय सिंह चौटाला जजपा के प्रांतीय प्रधान महासचिव हैं। इनेलो व जजपा में प्रांतीय प्रधान महासचिव का पद काफी महत्वपूर्ण होता है और उन्हें अध्यक्ष की अनुमति के बिना भी बैठकें बुलाने का अधिकार होता है। जननायक जनता पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ में कैथल निवासी अवतार चीका को प्रभारी और करनाल निवासी नफे सिंह मान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
वहीं, फरीदाबाद से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी, जबकि पानीपत निवासी सुरेश मित्तल प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में हिसार निवासी शिक्षाविद डा. अजित सिंह प्रभारी और कुरुक्षेत्र निवासी प्रो. रणधीर चीका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में रविदास तख्त के प्रधान कैथल निवासी प्रीतम मेहरा कौलेखां प्रभारी और पूर्व विधायक सोनीपत निवासी रमेश खटक प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
*शीला भ्याण महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष*

पार्टी द्वारा हिसार निवासी शीला भ्याण को महिला प्रकोष्ठ का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को प्रभारी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय परमानंद के बेटे जींद निवासी धर्मपाल प्रजापत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। झज्जर के जिला प्रधान रहे राकेश जाखड़ को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी और हिसार से जिला पार्षद सुनील मूंड को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
*बदरूद्दीन अडबार होंगे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी*

कर्नल सुखविंदर राठी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी और रोहतक निवासी कैप्टन सुमेर सिंह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। शाहबाद नगरपालिका से चेयरमैन गुलशन क्वात्रा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी और गुरुग्राम के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि राज राणा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लिए नूंह निवासी बदरूद्दीन अडबर प्रभारी और सिरसा से पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वजीत मसीता प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कैथल से जिला प्रधान रहे धूप सिंह माजरा कर्मचारी मजदूर संघ के प्रभारी तथा दादरी निवासी संजीव मंदोला प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
*रविंद्र सांगवान को मिली युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी*
जींद निवासी डा. नरेश शर्मा चिकित्सक सेल के प्रभारी और फतेहाबाद से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिवाच प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रोहतक निवासी रविंद्र सांगवान को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजदीप फोगाट खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी और सोनीपत निवासी कुलदीप मलिक कोच प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। पूर्व विधायक जींद निवासी सूरजभान काजल कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी और रोहतक से पूर्व जिला प्रधान बलवान सुहाग कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
May 02, 2023

जेल जाने पर OP चौटाला का दर्द छलका:पूर्व CM पर निकाली भड़ास, बोले- मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं, भूपेंद्र हुड्डा गए तो नहीं बचेंगे

जेल जाने पर OP चौटाला का दर्द छलका:पूर्व CM पर निकाली भड़ास, बोले- मैं तो जेल जाकर भी जिंदा हूं, भूपेंद्र हुड्डा गए तो नहीं बचेंगे
भिवानी: भिवानी जिले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भावुक हो गए। उनका जेल जाने का दर्द एक बार फिर छलका। वे देर शाम भिवानी पहुंचे और यहां उन्होंने अपनी परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।
*चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर भड़ास निकाली।*

 उन्होंने कहा कि मैं तो जेल जाकर भी ज़िंदा हूूं, हुड्डा जेल गए तो ज़िंदा नहीं बचेंगे। इनेलो चमत्कार करके भाजपा की तानाशाही सत्ता का पतन करेगी। इसके लिए हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की है। इस बार इनेलो की सरकार बनेगी।
ओम प्रकाश चौटाला का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।

*भगवान न करे, हुड्‌डा जेल जाएं: चौटाला*
उन्होंने इस बार इनेलो की सरकार बनने का दावा किया। वहीं अपनी जेल यात्रा के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीधे-सीधे ज़िम्मेदार बताते हुए कटाक्ष किया। चौटाला ने साफ़ कहा कि हुड्डा ने ग़लत क़ानून बनाकर मुझे जेल भेजा और प्रचार किया कि मैं जेल में ही मर जाऊंगा।
चौटाला ने कहा कि देखो मैं जेल जाकर भी ज़िंदा हूं। परमात्मा न करे, हुड्डा को जेल हो, हुई तो वह ज़िंदा नहीं बचेगा। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा पर कई केस दर्ज हैं और उन्हें डर है कि अदालत उन्हें जेल भेजेगी। इस डर से हुड्डा सत्ता से जुड़ गए हैं।
*लुटेरे जेल जाएंगे, कमेरे मालिक बनेंगे: चौटाला*

चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अलग नहीं है। जेल जाने के डर से कांग्रेस का भाजपा से गठबंधन हो चुका है। हरियाणा की भाजपा सरकार से सभी लोग दुखी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। फिर लुटेरे जेल में होंगे और कमेरे मालिक बनेंगे।
चौटाला ने केंद्र सरकार को लेकर भी सवाल खड़े किए। चौटाला ने कहा कि हमने वह दौर देखा है, जब हमारा देश गरीब देशों की आर्थिक मदद करता था, लेकिन आज उसी देश पर 350 लाख करोड़ रुपए का क़र्ज़ हो चुका है। बिना विकास किए इतना क़र्ज़ किस बात का हुआ।

Sunday, April 30, 2023

April 30, 2023

*डिप्टी CM का मेडिकल कॉलेज जींद का दौरा:बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा, धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए*

*डिप्टी CM का मेडिकल कॉलेज जींद का दौरा* *बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा* धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए

बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा, धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए|
                          हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला रविवार को जींद के दौरे पर आए। यहां उन्होंने 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत की। जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डिप्टी CM ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव उचाना से ही लड़ेंगे, सामने चाहे कोई भी प्रत्याशी हो।

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को लेकर डिप्टी CM ने कहा कि पहलवानों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पुलिस जांच पर उनको भरोसा होना चाहिए।

जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला। - Dainik Bhaskar
जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।
इस साल OPD शुरू कर देंगे: डिप्टी CM
डिप्टी CM ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कहा कि इसी साल कॉलेज में OPD शुरू हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को जांच और उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें रोहतक PGI, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या खानपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। जींद के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर डिप्टी CM ने कहा कि जींद ही नहीं, प्रदेशभर में चिकित्सकों की कमी है।
MBBS करने के बाद चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में नहीं रूकते, वह अपने प्राइवेट अस्पताल खोल लेते हैं। डिप्टी CM ने कहा कि सरकार ने बॉन्ड पॉलिसी इसलिए बनाई थी, ताकि कम से कम 5 साल तक तो चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे सकें, लेकिन पॉलिसी के विरोध के चलते पॉलिसी को वापस लेना पड़े।

*जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी*
                               जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।
राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे दुष्यंत चौटाला
इस दौरान उनके साथ DC डॉ. मनोज कुमार भी साथ रहे। बता दें कि जींद में एक ही दिन में 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करने के बहाने डिप्टी CM शहर में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। लगभग हर समुदाय के यहां जलपान और खाने का कार्यक्रम रखा गया है।
उनके कार्यक्रम इस तरह से सेट किए गए थे कि हर वर्ग और अलग-अलग जाति के लोगों के यहां वह पहुंचे। जींद जिला प्रदेश में जजपा का सबसे मजबूत राजनीतिक गढ़ है। इसी जिले से पार्टी अस्तित्व में आई थी और 2019 के विधानसभा चुनाव में जींद जिले की 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी
April 30, 2023

*क्या राजनीति से बच पाएंगे पहलवान? बृजभूषण की 'परिवार और अखाड़ा' की इस कहानी में कितना है दम*

*क्या राजनीति से बच पाएंगे पहलवान?* बृजभूषण की 'परिवार और अखाड़ा' की इस कहानी में कितना है दम
 राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा, ये खिलाड़ी पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगा रहे थे। जब ये मेडल लाए तो पीएम ने इनका सम्मान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अब वे मौन धारण किए हुए हैं। ये घोर अन्याय है...
जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन में अब 'पॉलिटिक्स' मिक्स होने लगी है। इसका अहसास कहीं न कहीं, धरने पर बैठे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को भी है। शनिवार को एकाएक कई घटनाक्रम हो गए। सुबह प्रियंका गांधी, पहलवानों से मिलने पहुंच गईं। कुछ देर बाद कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाल दी। उन्होंने कह दिया कि मैं तो बहाना हूं, निशाना तो कोई और है। यौन उत्पीड़न के आरोपों को नकारते हुए बृजभूषण ने कहा, 'एक ही परिवार और एक ही अखाड़ा क्यों, देश के बाकी खिलाड़ी कहां हैं। उनके साथ यौन शोषण क्यों नहीं हो रहा। इसके बाद जब यह मामला 'राजनीति' के आसपास घूमने लगा, तो पहलवान साक्षी मलिक सामने आईं। उन्होंने कहा, हम खिलाड़ी हैं और हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। यहां आकर जो भी हमारे धरने को भटकाने की कोशिश कर रहा है, उसका जिम्मेदार वह खुद होगा हम नहीं होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मैदान में कूद पड़े। उन्होंने कहा, ये तो राजनीतिक मुद्दा ही नहीं है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
पहले था परहेज, इस बार मांगा साथ
तीन माह पहले जब इन्हीं पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था, तो उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को अपने मंच से दूर रखा था। उस समय सीपीआई नेता वृंदा करात ने जब पहलवानों से बात करनी चाही तो उन्हें मना कर दिया गया। पहलवानों ने अपने हाथ में माइक पकड़कर स्पष्ट तौर से कह दिया कि यहां कोई राजनीति न करे। वे कृपया पहलवानों के मंच से दूर रहें। इसके बाद कोई भी राजनीतिक दल, वहां नहीं पहुंचा। अब तीन माह बाद स्थिति उलट हो चली है। बजरंग पुनिया, हाथ जोड़कर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों से अपील करते रहे कि वे जंतर-मंतर पर आकर हमारा साथ दें। सोशल मीडिया पर भी पूरे जोरशोर के साथ यह अपील की गई।
April 30, 2023

*छोटा अंडरपास जल्द बनवाने का मामला:अंडरपास निर्माण को लेकर आज डिप्टी सीएम से मिलेंगे व्यापारी*

*छोटा अंडरपास जल्द बनवाने का मामला* अंडरपास निर्माण को लेकर आज डिप्टी सीएम से मिलेंगे व्यापारी

देवीलाल चौक के समीप जींद सिटी रेलवे फाटक के स्थायी तौर पर बंद करने से नाराज व्यापारी रविवार को जींद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे और इस रास्ते पर छोटा अंडरपास जल्द बनवाने की मांग करेंगे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने बताया कि जींद सिटी रेलवे फाटक वाले बंद रास्ते से शहर के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए शहरवासी, व्यापारी व धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं इस आंदोलन को चला रही हैं।

27 अप्रैल को रेलवे फाटक के पास विशाल धरने का आयोजन किया गया था, जिसके बाद विधायक डाॅ. कृ़ष्ण मिड्ढा ने भी सीएम से मुलाकात कर इसके समाधान बारे विचार विमर्श किया। महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि रेलवे फाटक के नजदीक ताऊ देवीलाल की प्रतिमा लगी हुई है और इस जगह को देवीलाल चौक के नाम से भी जाना जाता है।
यह शहर का मुख्य रास्ता था जोकि शहर के तीन की मुख्य सड़कें रोहतक रोड, भिवानी रोड, हांसी रोड और सैकड़ों काॅलोनियों व प्राचीन मंदिर बनखंडी महादेव, खाटू श्याम व दर्जनों अस्पतालों को जोड़ता है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला से पूरे शहरवासियों की मांग है कि ताऊ देवीलाल के चौक के सम्मान को बरकरार रखने के लिए इस मुख्य रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाया जाना चाहिए।
April 30, 2023

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज:100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज* *100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 30 मिनट के इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।
IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इसे सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी...

रेल मंत्रालय ने मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। इसके अलावा देश के हर बड़े स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। छोटे स्टेशनों पर भी रेडियो और मोबाइल के जरिए इसे सुनने की व्यवस्था की गई है।
देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। ये UN हेडक्वार्टर के ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।
                              रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सभी सांसद और विधायक करीब 1 हजार लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने इस प्रसारण के जरिए PM मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है। मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये 4 से 5 लाख अल्पसंख्यकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  
                                बिल गेट्स ने भी PM मोदी को बधाई दी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी मन की बात के लिए PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को अहमियत दी है। इसकी वजह से आज कई समुदाय के लोग आगे आकर इन पर काम कर रहे हैं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।

Saturday, April 29, 2023

April 29, 2023

*Chandigarh: मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर कल होगी सुनवाई*

*मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर आज होगी सुनवाई*

चंडीगढ़। महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज को सुनवाई होगी। पीड़िता पक्ष के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। बता दें कि इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है


*क्या है मामला*

जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई है। एसआइटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
April 29, 2023

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत
चण्डीगढ़: जूनियर महिला कोच से यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज सुनवाई होगी। महिला कोच के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। संदीप सिंह इस मामले में दो तारीखों में कोर्ट से मोहलत ले चुके हैं। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस बार पूर्व खेल मंत्री को लास्ट चांस दिया है।
इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने कोर्ट में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है।
*31 दिसंबर 2022 को दर्ज हुआ केस*

जूनियर महिला कोच की ओर से यौन उत्पीड़न के संबंध में दी गई शिकायत पर 30 दिसंबर 2022 को हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ की सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
*शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप*

महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। SIT मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
*90 दिन बाद भी दाखिल नहीं हुई चार्जशीट*

जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 30 दिसंबर को यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके लिए चंडीगढ़ SSP की ओर से IPS पलक गोयल की अध्यक्षता में जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। टीम के द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है, अब पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी है, लेकिन केस दर्ज होने के 90 दिन बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

Monday, January 16, 2023

January 16, 2023

जींद के जुलाना BDPO कार्यालय पर लगाया ताला:सरपंचों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी; 20 लाख के काम कराने की हो पावर

जींद के जुलाना BDPO कार्यालय पर लगाया ताला:सरपंचों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी; 20 लाख के काम कराने की हो पावर

जींद : हरियाणा में सरंपचों के आंदोलन के ऐलान का असर सोमवार को जींद में भी दिखाई दिया। जुलाना में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके बाद प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों का कहना है कि जब तक ई-टेंडरिंग के निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। साथ ही धरना शुरू कर दिया गया है। वहीं जीन्द में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जींद के गांव बुआना के सरपंच प्रतिनिधि सुधीर, कुलदीप सरपंच अकालगढ़, अनिल सरपंच बराड़ खेड़ा, महेंद्र सरपंच करसोला ने कहा कि उनके खिलाफ राइट टू रिकॉल की धमकी दी जाती है। मंत्री राइट टू रिकाल करवाकर दिखाएं। ई-टेंडरिंग के नाम पर सरकार द्वारा सरपंचों को परेशान किया जा रहा है। सरपंच गांव के चुने हुए प्रतिनिधि है और सरपंचों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
*बीडीपीओ कार्यालय जुलाना में ताला लगाते हुए सरपंच।*

उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग के नाम पर ठेकेदारों के माध्यम से धांधली के लिए एक पॉलिसी लाई गई है। सुधीर बुआना ने कहा कि जो फैसला सरकार ले रही है वो गांव के विकास के विरोध फैसला है। सरकार को चाहिए कि ये फैसला वापस ले। कम से कम 20 लाख रुपए की राशि तक के विकास कार्य गांव में बिना ई-टेडरिंग के करवाने की पावर सरपंचों को दी जाए।
*इससे बिगड़ेगा भाईचारा*

सरपंचों ने कहा कि राइट टू रिकॉल योजना से गांवों में भाईचारा समाप्त हो जाएगा। सरपंच पद को लेकर विवाद बना रहेगा। अगर सरपंच विवादों में ही उलझा रहेगा तो वह गांव का विकास कैसे करा पाएगा। ई-टेंडरिंग प्रणाली भी विकास कार्यों को तेजी से करवाने में बाधा बनेगी।
*बीडीपीओ कार्यालय में धरना देते सरपंच।*

गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सरपंचों को तुरंत फैसला कर समस्या के समाधान के लिए काम शुरू करवाना पड़ता है। अब नियम बनाया गया है कि अगर 2 लाख से अधिक का काम होगा तो उसका टेंडर होगा। जिसमें काफी समय बर्बाद होता है।
सरपंचों व पंचों ने सरकार से मांग की कि दोनों योजनाओं को वापस लिया जाए। सरकार ने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए ई.टेंडरिंग नियम लागू किया है, जिसके अंतर्गत यह तय किया गया है कि किसी भी गांव में अगर किसी विकास कार्य की लागत 2 लाख से अधिक है तो उसके लिए ई.टेंडर जारी किए जाएंगे। उसी के आधार पर काम किया जाएगा। सरपंचों का दावा है कि इस नियम से ग्रामीण क्षेत्रों के कामों की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। सरपंच ठीक ढंग से काम भी नहीं करवा पाएंगे।
January 16, 2023

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन, पंजाब में यात्रा स्थगित

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन, पंजाब में यात्रा स्थगित
अमृतसर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस नेता और पार्टी के सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन हो गया। संतोष सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद यात्रा को फिलहाल पंजाब में रोक दिया गया है। वहीं राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर जाएंगे।
*यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक*

दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान राहुल गांधी और संतोख कुछ दूरी पर चल रहे थे। इसी दौरान अचानक सुबह करीब साढ़े आठ बजे संतोख सिंह को कुछ बैचेनी हुई और वह वहीं पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
*खबर लगते ही मौके पर लगी कांग्रेस नेताओं की भीड़*

बता दें कि जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इस घटना की खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। किसी तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को फिल्लौर के भटि्टयां तक ले गए। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। खुद राहुल गांधी संतोख सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं की भीड़ लगी हुई है।
*कौन थे सांसद संतोष सिंह चौधरी...*

संतोष सिंह कांग्रेस के पंजाब में कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती राज्य के सीनियर नेताओं में होती थी। उन्हंने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था। इस दौरान वो 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 

वह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। फिलहाल वो जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे। संतोख सिंह मूल रूप से लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे।
*सीएम भगवंत मान से लेकर राहुल गांधी ने यूं जताया दुख*

संतोख सिंह के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा-श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। 

वहीं पंजाब के सीएम भगवात मान ने लिखा- जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतो ख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
लाल घेरे में स्व.सांसद संतोष सिंह