Breaking

Showing posts with label Youth News. Show all posts
Showing posts with label Youth News. Show all posts

Saturday, May 6, 2023

May 06, 2023

*फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात*

फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात
         मां हिंगलाज के दरबार में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस समय एक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया, जब शादी के स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। डंडा दुल्हन के पिता के सिर में लगने से वे बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से दुखी दुल्हन ने उस लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया, जिसने छोटी से बात पर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। बारात मेहरागांव गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से आई थी।
यह मामला बाड़ी थाना भी पहुंच गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुल्हन के शादी से मना करने पर दूल्हा सुरेंद्र पुत्र दौलत राम को बिना दुल्हन के ही लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भी लाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया।

Tuesday, January 10, 2023

January 10, 2023

ग्रुप सी के लगभग 40 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती- मुख्यमंत्री

ग्रुप सी के लगभग 40 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती- मुख्यमंत्री

ग्रुप-डी के पदों की भर्ती के लिए भी जल्द सीईटी परीक्षा होगी आयोजित
चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप सी के पदों की भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा हो चुकी है, जिसका परिणाम शीघ्र ही घोषित होने वाला है। परिणाम आने के बाद ग्रुप सी के लगभग 40 हजार पदों को विज्ञापित किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रुप-डी के पदों की भर्ती के लिए भी जल्द सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी और लगभग 17 से 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सीईटी परीक्षा की वैधता 3 साल है। हालांकि, सीईटी परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा, जो भी उम्मीदवार अपने नंबर में सुधार करना चाहता है, वह भी दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएमआई द्वारा प्रदर्शित बेरोजगारी कें आंकड़े पूर्णतः आधारहीन हैं। सीएमआई का आंकड़ा कुछ लोगों के सैंपल सर्वे पर आधारित होता है। पूर्व में इसी एजेंसी ने हरियाणा की बेरोजगारी दर को 2 प्रतिशत दिखाया था।

 मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 8 साल में राज्य में 50 हजार एमएसएमई उद्योग लगे हैं। इसके अलावा, निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के माध्यम से 33,06,635 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 16.85 लाख युवाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 38 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किये गए हैं। इसी प्रकार, औद्योगिक इकाइयों में 12.64 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। अंत्योदय उत्थान मेलों के माध्यम से 34 हजार लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किये गए हैं तथा रोजगार मेलों के माध्यम से 27,516 को रोजगार भी मिला है। इसके अलावा, मैरिट आधार पर 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा 1500 विभिन्न ट्रेड को चिह्नित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 50 औद्योगिक इकाईयों के साथ समझौता किया गया है और इन इकाइयों द्वारा उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने वयोवृद्ध पत्रकार एन एस परवाना के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल, अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया भी उपस्थित रहे।
January 10, 2023

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र-अध्यापकों को बोर्ड ने दिया विशेष अवसर

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र-अध्यापकों को बोर्ड ने दिया विशेष अवसर
भिवानी - हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2023 में संचालित होने वाली परीक्षा में प्रवेश हेतु विशेष अवसर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016 से 2019 तक के छात्र-अध्यापक जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम व द्वितीय किसी भी वर्ष की लिखित परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के कारण परिणाम नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा रहा या परिणाम किसी कारण से रोक लिया (Withheld) गया था। ऐसे छात्र-अध्यापक अपने मूल शिक्षण संस्थान के माध्यम से 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि यदि संस्था द्वारा किसी छात्र-अध्यापक की एक वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन किया जाना है तो परीक्षा शुल्क 10000 रूपये और यदि दोनों वर्षो की परीक्षा के लिए आवेदन किया जाना है तो परीक्षा शुल्क 20000 रूपये (प्रति छात्र अध्यापक)भरना होगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र-अध्यापक इस विशेष अवसर हेतु बोर्ड द्वारा निर्धारित शर्तें पूर्ण करते हैं, उन्हें वर्तमान पाठ्यक्रम/पैटर्न अनुसार ही परीक्षा में प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यदि किसी संस्था को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे ई-मेल आई.डी. assplexam@bseh.org.in व दूरभाष नम्बर 01664-244171से 176 (एक्सटेंशन 136, 137) पर सम्पर्क कर सकते हैं।
January 10, 2023

पुलिस सत्यापन के बिना नियुक्त कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन : संजीव कौशल

पुलिस सत्यापन के बिना नियुक्त कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन : संजीव कौशल 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिये निर्देश
चंडीगढ़ – हरियाणा में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों व राज्य सरकार के अधीन अन्य संस्थााओं में पिछले कुछ वर्षों के दौरान पुलिस सत्यापन के बिना नियुक्त कर्मियों का अब पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों को ऐसे कर्मियों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
कौशल ने बताया कि हरियाणा सरकार के अधीन सिविल पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन के संबंध में राज्य सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है। इसलिए ऐसे सभी विभाग, बोर्ड, निगम व अन्य संस्थाएं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों के दौरान पुलिस सत्यापन के बिना कार्मिकों की नियुक्ति की है, उन्हें ‌निर्देश दिये गए हैं कि ऐसे उम्मीदवारों के चरित्र और पूर्ववृत्त सत्यापन के लिए पुलिस विभाग को ब्यौरा दें, ताकि पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
January 10, 2023

हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्था्नांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्था्नांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

स्थानांतरित ‌किए गए एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार-।। को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), कैथल और एचएसवीपी, ‌कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Monday, October 10, 2022

October 10, 2022

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में पत्रकारों से बातचीत करतीं किरण चौधरी।

जींद :  जींद में सोमवार को तोशाम से विधायक किरण चौधरी पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह चौधरी देवी लाल चौंक पर पहुंचकर मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर रोड शो की शुरुआत की। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले प्रत्याशी के चयन को लेकर पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई जाती थी। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा कर टिकट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल किया जाता था, लेकिन इस बार आदमपुर उपचुनाव को लेकर ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।


उन्हें इस बैठक के लिए अभी तक कोई निमंत्रण भी नहीं मिला है। बावजूद इसके उन्हें आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए बुलाया जाता है तो वो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें न तो वहां बुलाया गया है और न ही उन्होंने आदमपुर का दौरा किया है। जब वो वहां जाएंगी तब ही वो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर कुछ कह सकेंगी।
जींद पहुंचे पर किरण चौधरी का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

अभय चौटाला के उनके पार्टी छोड़ने वाले बयान पर कहा कि कुछ शुभ चिंतक व हितैषी ऐसी अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह इन शुभ चिंतकों को बताना चाहती है कि वो कांग्रेस में है और हमेशा कांग्रेस में ही रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कहा कि वो किसी भी तरह की गुटबाजी में विश्वास नहीं करती हैं। आज पार्टी में कुछ कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
ऐसे में कार्यकर्ताओं की आवाज बन कर वह उन्हें फिर से सक्रिय कर करने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वार कार्यक्रम कर रही हैं ताकि कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो। देश में भाइचारे और सद्भावना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। पूरे हरियाणा में चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुराने कार्यकर्ता हैं। इसलिए उन सभी कार्यकर्ताओं के द्वार जाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही हैं।

Friday, October 7, 2022

October 07, 2022

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें 

Guru Gobind Singh: वर्ष 1699 में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर । उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण। 

सिखों के 10वें और अंतिम गुरु 'गुरु गोबिंद सिंह' का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ । उनके बचपन का नाम गोबिंद राय था। उन्होंने संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएं सीखीं। इसके साथ ही उन्‍होंनें धनुष-बाण, तलवार, भाला चलाने की कला भी सीखी। एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वह एक निर्भीक योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उनकी शिक्षाओं ने सिख समुदाय और अन्य लोगों को कई पीढ़ियों से प्रेरित किया है। आज ही के दिन वर्ष 1708 में, महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित श्री हुजूर साहिब में उन्‍होंने अपने प्राणों का त्याग किया था। आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 
- गोबिंद राय का जन्‍म सिख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के घर तख्त श्री पटना साहिब (अब पटना) में हुआ था। - वह केवल 9 वर्ष की आयु के थे, जब 10वें सिख गुरू बने।  - अपने पिता गुरु तेग बहादुर के मुगल सम्राट औरंगजेब के हाथों शहादत स्वीकार करने के बाद वह कश्मीरी हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए। - अपने बचपन में ही, बालक गोबिंद ने संस्कृत, उर्दू, हिंदी, ब्रज, गुरुमुखी और फारसी सहित कई भाषाएं सीखीं। उन्होंने युद्ध में निपुण होने के लिए मार्शल आर्ट भी सीखा। - वह दक्षिण सिरमुर, हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी के किनारे एक शहर पांवटा गए। यहां उन्होंने पांवटा साहिब गुरुद्वारा की स्थापना की और सिख सिद्धांतों के बारे में प्रचार किया। पांवटा साहिब आज भी सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां उन्‍होंने 3 वर्ष बिताए, जिस दौरान कई ग्रंथ लिखे और अपने अनुयायियों की पर्याप्त संख्या भी एकत्र की। - सितंबर 1688 में, 19 साल की उम्र में, गुरु गोबिंद सिंह ने भीम चंद, गढ़वाल के राजा फतेह खान और शिवालिक पहाड़ियों के अन्य स्थानीय राजाओं की एक संयुक्‍त सेना के खिलाफ भंगानी की लड़ाई लड़ी। लड़ाई एक दिन तक चली और हजारों लोगों की जान चली गई। गुरू गोबिंद सिंह ने संयुक्‍त सेना को हराया। - बिलासपुर की रानी के निमंत्रण पर गुरु गोबिंद नवंबर 1688 में आनंदपुर लौट आए, जो चक नानकी के नाम से जाना जाने लगा है। - 30 मार्च 1699 को, गुरु गोबिंद सिंह ने अपने अनुयायियों को आनंदपुर में अपने घर पर इकट्ठा किया। उन्‍होंने एक स्वयंसेवक से अपने भाइयों के लिए अपना सिर बलिदान करने के लिए कहा। एक अनुयायी दया राम फौरन इसके लिए राजी हो गया। गुरु उन्हें एक तंबू के अंदर ले गए और एक खूनी तलवार के साथ बाहर निकले। उन्होंने फिर से एक स्वयंसेवक को बुलाया और फिर ऐसा ही किया। 5 बार ऐसा करने के बाद, अंत में गुरु पांच स्वयंसेवकों के साथ तम्बू से निकले और तम्बू में पांच सिर कटी बकरियां मिलीं। इन पांच सिख स्वयंसेवकों को गुरु ने 'पंज प्यारे' या 'पांच प्यारे' के रूप में नामित किया. - 1699 की सभा में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर। उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण. - गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा और सिखों के धार्मिक ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' को ही सिखों के अगले गुरु के रूप में नामित किया। उन्होंने 07 अक्टूबर 1708 को अपना शरीर छोड़ दिया।

Friday, September 2, 2022

September 02, 2022

WhatsApp पर 24 लाख अकाउंट हुए बंद: कंपनी की बड़ी कार्रवाई, इस लिस्ट में कहीं आप तो नहीं? देख लीजिए

WhatsApp पर 24 लाख अकाउंट हुए बंद: कंपनी की बड़ी कार्रवाई, इस लिस्ट में कहीं आप तो नहीं? देख लीजिए

सोशल मीडिया के एक बेहद पॉपुलर प्लेटफार्म WhatsApp की बड़ी कार्रवाई सामने आई है| बताया जाता है कि, व्हाट्सएप ने सिर्फ एक महीने के अंदर-अंदर भारत में लगभग 24 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यानि ये अकॉउंटस सिरे से बंद कर दिए गए हैं| इस बात की जानकारी कंपनी ने अपनी मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट में दी है।

*इन अकाउंट्स पर गतिविधि सही नहीं थी*

WhatsApp द्वारा बताया गया है कि, इन अकाउंट्स पर गतिविधि सही नहीं थी| इन अकाउंट्स की प्रोफाइल, इनका कंटेंट सही नहीं पाया गया| इसलिए इन्हें प्रोएक्टिवली प्रतिबंधित करना पड़ा| मसलन, इन अकाउंट्स को बैन करने के लिए यूजर्स से कोई रिपोर्ट भी नहीं ली गई है। इन्हें सीधा बंद ही कर दिया गया।
*23,87,000 से ज्यादा अकाउंट्स पर बैन*

दरअसल, WhatsApp की लेटेस्ट रिपोर्ट 'इंडिया मंथली रिपोर्ट अंडर द इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021' के मुताबिक, WhatsApp ने जुलाई महीनें में भारत में 23,87,000 से ज्यादा अकाउंट्स पर बैन लगाया है|
यह पढ़ें - WhatsApp पर खास सावधानी बरतें: अगर बना रखे हैं Groups और खुद हैं Admin तो ये 5 गलतियां आपको सीधा पहुंचाएंगी जेल

फिलहाल, कंपनी द्वारा लगभग 24 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाना एक बड़ा नंबर है। बतादें कि, इससे पहले मार्च में 18 लाख अकाउंट्स पर, अप्रैल में 16 लाख अकाउंट्स पर और मई में 19 लाख अकाउंट्स पर और जून में 22 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया था|
*फेसबुक और इंस्टाग्राम की भी कार्रवाई*

इधर, सिर्फ WhatsApp ने ही कार्रवाई नहीं की है| इसकी साझा कम्पनी मेटा ने भी खुलासा किया है कि उसने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम से 2.7 करोड़ से ज्यादा पोस्ट्स हटा दिए हैं। कंपनी ने हिंसक कंटेंट हटाया है| कपंनी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार के नियमों का पालन कर रहा है।
September 02, 2022

पायलटों की हड़ताल से लुफ्थांसा की 800 फ्लाइट्स रद्द:दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों का हंगामा, कहा- किराया वापस दो या फिर जाने का इंतजाम करो

पायलटों की हड़ताल से लुफ्थांसा की 800 फ्लाइट्स रद्द:दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों का हंगामा, कहा- किराया वापस दो या फिर जाने का इंतजाम करो

नई दिल्ली : जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं। इसके चलते एयरलाइंस का पूरा सिस्टम हिल गया है। दुनियाभर में आज लुफ्थांसा की 800 उड़ानों को रद्द किया गया है। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी 700 से ज्यादा यात्री फंसे हैं। फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया, उनका कहना है कि हमारा किराया वापस करो या फिर जाने का इंतजाम करो।
*दिल्ली से उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स रद्द*

फ्लाइट रद्द होने से गुस्साए यात्री हंगामा कर रहे हैं। इसके चलते एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली एयरपोर्ट से लुफ्थांसा एयरलाइंस की 2 फ्लाइट्स थीं, जिनमें करीब 400 यात्रियों को म्यूनिख और फ्रैकफर्ट जाना था। पैसेजंर्स का कहना है कि जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि फ्लाइट्स ही रद्द हो गई है।
*200 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया*

लुफ्थांसा एयरलाइंस से यात्रा करने वाले यात्रियों में से कुछ छात्र भी हैं, जिन्हें एग्जाम देने के लिए विदेश जाना था। छात्रों का कहना है कि फ्लाइट्स रद्द होने से हमारा भविष्य खतरे में है। वे एयरपोर्ट पर नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर एयरलाइन ने करीब 200 यात्रियों को दूसरी एयरलाइन के जरिए उनके डेस्टिनेशन पर भेजा है। अभी 500 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
*वेतन बढ़ाने और महंगाई भत्ते की मांग कर रहे पायलट*

पायलटों के यूनियन ने इस साल 5,000 से अधिक पायलटों के वेतन में 5.5% की वृद्धि और महंगाई भत्ते की मांग की है। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पायलटों ने एक दिन की हड़ताल कर दी। इससे पहले लुफ्थांसा को इस साल वेतन बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी वर्कर्स और ग्राउंड स्टाफ की ओर से कई बार हड़ताल का सामना करना पड़ा है।
जुलाई में एयरलाइन को जर्मनी की शक्तिशाली वर्डी यूनियन की ओर से बुलाए गए एक दिन के वाकआउट का सामना करना पड़ा था, जिससे फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख में घरेलू केंद्रों पर इसकी उड़ानें प्रभावित हुईं थी।
September 02, 2022

नगर प्रशासन ने जारी की टोमैटो फ्लू पर एडवाइजरी

नगर प्रशासन ने जारी की टोमैटो फ्लू पर एडवाइजरी

चंडीगढ़ : टोमैटो फ्लू एक वायरल बीमारी है। टोमैटो फ्लू नाम इस रोग के मुख्य लक्षण से आया है। शरीर के कई हिस्सों पर  लाल रंग के छोटे फफोले के रूप में शुरू होते हैं और बड़े होने पर टमाटर की भांति होते हैं। टोमैटो फ्लू एक स्व-सीमित संक्रामक रोग है क्योंकि लक्षण और लक्षण कुछ दिनों के बाद दूर हो जाते हैं। टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। टोमैटो फ्लू के प्राथमिक लक्षण बच्चों में देखे गए हैं, जोकि वायरल संक्रमणों के समान हैं। इनमें बुखार, चकते पडऩा और जोड़ों में दर्द शामिल है। इस रोग में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और आम इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बुखार शुरू होने के एक या दो दिनों के बाद छोटे लाल धब्बे दिखाई देते हैं, जो छाले और फिर अल्सर में बदल जाते हैं। शरीर के कई भागों में टमाटर की तरह छाले पड़ जाते हैं।
शिशुओं और छोटे बच्चों को भी नैपिज, अशुद्ध सतहों को छूने और चीजों को सीधे मुंह में डालने से इस संक्रमण का खतरा होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 10 साल से कम उम्र के बच्चों में होती है। यह वयस्कों में भी हो सकती है। बाहरी राज्य से काफी लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में यह बीमारी उनके साथ आ सकती है। लोगों को स्वयं इसको लेकर जागरूक रहना होगा।  इस रोग से संबंधित अगर किसी को कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
इन लक्षणों वाले बच्चों में डेंगू, चिकनगुनिया, जीका के निदान के लिए आणविक और सीरोलॉजिकल परीक्षण किए जाते हैं। अन्य वायरल संक्रमणों के समान है अर्थात किसी भी लक्षण की शुरुआत से 5-7 दिनों के लिए अलगाव अन्य बच्चों या वयस्कों में संक्रमण का प्रसार, आराम, बहुत सारे तरल पदार्थ और जलन से राहत के लिए गर्म पानी का स्पंज और चकत्ते बुखार और शरीर में दर्द के लिए पैरासिटामोल की सहायक चिकित्सा और अन्यरोगसूचक उपचार की आवश्यकता होती है। टोमैटो फ्लू एक स्व-सीमित बीमारी है और इसके इलाज के लिए कोई विशिष्ट दवा मौजूद नहीं है।
*ऐसे करें रोकथाम:*

रोकथाम के लिए सबसे अच्छा उपाय उचित स्वच्छता है। आसपास की जरूरी वस्तुओं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ संक्रमित बच्चे के खिलौने, कपड़े, भोजन और अन्य सामान को गैर-संक्रमित बच्चों से साझा करने से रोकना चाहिए। इसके अलावा बुखार या दाने के लक्षण वाले बच्चों को गले न लगाएं और न ही उन्हें छुएं।संक्रमित बच्चे निम्नलिखित कुछ निवारक उपाय हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए।
संक्रमित व्यक्ति के तुरंत संपर्क में आने से बचें, अपने बच्चे को संकेतों और लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करें, अपने बच्चे को बताएं कि बुखार या दाने के लक्षण वाले बच्चों को गले न लगाएं या न छुएं, बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और अंगूठा या उंगली चूसने से रोकें। नाक बहने या खांसने की स्थिति में बच्चे को रूमाल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि इसके प्रसार से बचा जा सके। छाले को खरोंचें या रगड़ें नहीं और जब भी आप इन छालों को छुएं तो  हाथों को धो लें।
अपने बच्चों को खूब  पानी, दूध, या जूस पीने के लिए प्रेरित करके हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें, चाहे वे कुछ भी करें। यदि आपके बच्चे में टोमैटो बुखार के लक्षण विकसित होते हैं, तो उसे रोकने के लिए तुरंत उन्हें अन्य बच्चों से अलग कर दें ताकि बीमारी न फैल पाए।सभी बर्तन, कपड़े, और अन्य उपयोगी वस्तुओं (जैसे बिस्तर) को अलग किया जाना चाहिए और नियमित रूप से साफ किया जाना चाहिए।त्वचा को साफ करने या बच्चे को नहलाने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार लें। उपचार को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त आराम और नींद लेना आवश्यक है। अभी तक टोमैटो फ्लू के उपचार या रोकथाम के लिए कोई एंटीवायरल दवा या टीका उपलब्ध नहीं है।  चंडीगढ़ में टोमैटो फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Saturday, August 27, 2022

August 27, 2022

बस किराए पर ले हक लेने चंडीगढ़ पहुंची छात्राएं, अधिकारी दफ्तर छोड़ भाग गए

बस किराए पर ले हक लेने चंडीगढ़ पहुंची छात्राएं, अधिकारी दफ्तर छोड़ भाग गए

पंचकूला / चंडीगढ़ : सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर भले ही संजीदा हो लेकिन कुछ विभाग कुछ अधिकारी बेटियों को लेकर कितना संजीदा है इसकी बानगी आज देखने को मिली पंचकूला सेक्टर 22 के डायरेक्टरेट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा विभाग में जहा पर सफीदों गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की 45 छात्राएं 200 किलोमीटर दूर से बस लेकर अपनी मांग पत्र लेकर पहुंची। विडंबना रही सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कोई भी अधिकारी उनसे नहीं मिला।

 इस मौके पर छात्राओं ने बताया कि पिछले 4 साल से वह सफीदों कॉलेज में पढ़ रहे हैं फाइनल ईयर में 6 महीने की ट्रेनिंग होती है उनके कोर्स के सिर्फ 2 महीने बचे हैं लेकिन उन्हें ट्रेनिंग नहीं कराई गई है जबकि कोर्स पूरा होने को है। इसके अलावा 4 साल का स्टायफंड अभी तक छात्राओं को नहीं मिला है फार्म भरा लिए जाते हैं डिटेल ले ली जाते लेकिन कोई पैसा खाते नहीं आ रहा। छात्राओं को अपने हॉस्टल से कॉलेज में जाने के लिए 6 से 7 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है सरकार ने पास तो बना दिए लेकिन ना तो प्राइवेट बसें वहां रुकती और अलग से बस लगाना तो दूर की बात है जबकि एडमिशन के वक्त कहा गया था कि आप लोगों को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दी जाएगी इसके अलावा छात्राओं ने बताया कि उनका हॉस्टल भी प्राइवेट है उसके लिए भी कहा गया था अभी जेब से पैसा भरो आपको बाद में पैसा दिलवा दिया जाएगा लेकिन अब विभाग इस से भी मुंह मोड़ रहा है। इसकी वजह से छात्राएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। 
छात्रों की समस्याएं यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने डायरेक्टर से मिलने का समय मांगने के लिए फोन किया फोन नहीं उठाया गया बाद में जब वे 16000 में बस भाड़े पर लेकर पंचकूला 11 बजे ऑफिस में पहुंचे तो उन्हें मीटिंग हॉल में बैठा दिया गया और शाम के 5 बजे तक चाय पानी कुछ नहीं दिया गया ना ही किसी भी अधिकारी ने उनसे मिलने की जहमत उठाई ना ही मौके पर मौजूद किसी भी स्तर के अधिकारी ने उनको कोई संतुष्ट सा आश्वासन दिया। 5 बजे दफ्तर बंद करते वक्त उनको दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया जबकि छात्राएं लिखित में आश्वासन चाहती थी। उनका कहना था कि वे सब गरीब घरों की बच्चियां है ₹16000 खर्च करके यहा पर पहुंची हैं दोबारा से आना उनके लिए असंभव है। लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं कहीं वह कहा जाए किसको अपना दुखड़ा सुना। 
लोग चंडीगढ़ बड़ी आशाएं लेकर आते हैं उस उम्मीद से आते हैं के यहा तो उनकी सुनवाई होगी उनकी समस्या का समाधान होगा लेकिन आज जो तस्वीर सामने आई उसमें मानवता को झकझोर कर रख दिया है इन बेटियों के साथ जो हुआ उसकी गुहार उन्होंने स्वास्थ्य और गृहमंत्री अनिल विज से लगाई हैं उन्होंने कहा है उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और उनकी पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने सरकार मदद करे।

Thursday, August 25, 2022

August 25, 2022

भाजपा गठबंधन सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा को प्राइवेट हाथों में देने की रच रहा है साजिश: अभय चौटाला

भाजपा गठबंधन सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा को प्राइवेट हाथों में देने की रच रहा है साजिश: अभय चौटाला

चंडीगढ़ : इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर शिक्षा को प्राइवेट हाथों में देने की साजिश रच रही है। इसकी शुरूआत कांग्रेस ने की थी, उन्होंने भी स्कूलों को बंद किया था और शिक्षा प्रणाली का बेड़ा गर्क किया।
भाजपा गठबंधन सरकार हवाला दे रही है कि स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है इसलिए मर्ज कर रहे हैं लेकिन गंभीर सवाल यह है कि सरकार इस बात का जवाब दे कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम कैसे हुई? भाजपा सरकार ने आज तक अध्यापकों की भर्ती नहीं की है। स्कूलों का सैशन शुरू हुए पांच महीने बीत जाने के बाद भी बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध नहीं करवाई। चिराग योजना को लागू किया गया क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला लें। दाखिलों को फैमिली आईडी से जोड़ दिया गया जिस कारण से लगभग ढाई हजार स्कूलों में बच्चों का दाखिला ही नहीं हुआ।
कक्षा 6 से कक्षा 12 तक हिंदी, इंग्लिश, मैथ, साइन्स और सामाजिक विषयों के लिए प्रति विषय पर एक अध्यापक होना चाहिये लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर स्कूलों में कई विषयों के अध्यापक ही उपलब्ध नहीं हैं। अध्यापकों का तबादला करके उस पद को कैप्ट किया जा रहा है और खाली पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की जा रही है, मतलब है कि पोस्ट को कैप्ट करके बहुत सारे विषयों के पद को जड़ से खत्म किया जा रहा है। भाजपा सरकार के मंत्री यह कह कर गुमराह कर रहे हैं कि स्कूलों को बंद नहीं मर्ज किया जा रहा है। जब तीन स्कूलों को मर्ज करके एक स्कूल बना दिया जाएगा तो दो स्कूल तो बंद हो जाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार यह बताए कि जो स्कूल खाली हो जाएंगे तो उनका क्या करेगी? साफ है कि सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत प्रयास किए कि जितना हो सके सरकारी स्कूलों में बच्चे कम से कम दाखिला लें। 
इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार का पूरा ध्यान नशे को बढ़ाने में लगा है, हर जगह शराब के ठेके खोले जा रहे हैं और सरकार के संरक्षण में चिट्टा जैसा जानलेवा नशा गांव-गांव बेचा जा रहा है जिससे युवा पढ़ने के बजाय नशे से अपनी जान गंवा रहा है।

Wednesday, August 24, 2022

August 24, 2022

MDU रोहतक में आज से शरू हुआ कुश्ती का महाकुंभ:16 राज्यों के 700 खिलाड़ी लेंगे भाग, 24 से 26 अगस्त तक कराए जाएंगे मुकाबले

MDU रोहतक में आज से शरू हुआ कुश्ती का महाकुंभ:16 राज्यों के 700 खिलाड़ी लेंगे भाग, 24 से 26 अगस्त तक कराए जाएंगे मुकाबले

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिला स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार से कुश्ती का महाकुंभ शरू हो गया  लगेगा, जिसमें भाग लेने देशभर से पहलवान आएं है । 3 दिवसीय रेसलिंग चैंपियनशिप में देश के 16 राज्यों से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान अंडर-20 और अंडर-15 आयु वर्ग के विभिन्न मुकाबले कराए जाएंगे।
भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का अंडर-20 व अंडर-15 फेडरेशन कप MDU में कराया जा रहा है, जिसके तहत 24 से 26 अगस्त तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों स्टाइल के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।पहलवानों का भी विशेष सत्कार किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। कुश्ती के महाकुंभ में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 16 राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। नेशनल कुश्ती फेडरेशन कप में 15 वर्ष व 20 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां अखाड़े में नजर आएंगे।
हरियाणा में करीब 20 वर्ष बाद इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। जसमे  मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रहें। इसमें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया जाएगा।

Tuesday, August 23, 2022

August 23, 2022

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

 हिसार में उम्मीदवारों को जांचते ऑफिसर।

हिसार : हरियाणा के हिसार में आर्मी कैंट में अग्निपथ योजना के तहत अग्नीवरों की भर्ती जारी है। इस कड़ी में भर्ती में सोमवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया। रैली अग्निवीर ट्रैडसमेन व तकनीकी वर्गों के लिए निर्धारित की गई थी। लगभग 2100 पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 1400 उम्मीदवारों ने रैली में भाग लिया।
मंगलवार को अग्निवीर जीडी के प्रवेश के लिए हिसार और जींद की तहसील से पंजीकरण करवाने वाले लगभग 2400 उम्मीदवार परीक्षण के लिए रैली स्थल पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि 17 अगस्त 22 को निर्धारित रैली खराब मौसम के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसलिए इन उम्मीदवारों को रैली में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
*हिसार आर्मी कैंट में टेस्ट देते उम्मीदवार।*

एआरओ भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे प्रवेश पाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न करें क्योंकि वे स्वचालित स्कैनिंग और पहचान की विभिन्न प्रक्रियाओं में फंस जाएंगे। केवल वैध उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने का मौका प्रदान करने के लिए सख्त जांच और प्रवेश प्रणाली स्थापित की गई है। 23 अगस्त की भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों का चिकित्सा निरीक्षण 24 अगस्त तक चलेगा।
आपको बता दें कि देश में अग्निपथ योजना के तहत 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। इसके तहत हरियाणा के हिसार में पहली भर्ती शुरू की गई है। अग्निनवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निनवीरों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।
August 23, 2022

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

केरल : कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद देश में टोमैटो फीवर अपने पैर पसार रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता भी बढ़ गई है। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में टोमैटो फीवर के 82 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, ओडिशा में 26 बच्चे इससे बीमार हुए हैं। ये सभी 9 साल से कम उम्र के हैं।
*क्या है टोमैटो फीवर?*

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू को हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (HFMD) का एक प्रकार माना जाता है। इस बुखार का नाम टोमैटो फीवर इसलिए है क्योंकि इस बीमारी में मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार और रंग के फफोले पड़ जाते हैं।

यह बुखार एंटेरोवायरस से होता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि टोमैटो फीवर बच्चों में चिकनगुनिया या डेंगू के बुखार का आफ्टर इफेक्ट भी हो सकता है।
टोमैटो फीवर में बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी ले लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
*टोमैटो फीवर के लक्षण*

लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार टोमैटो फीवर में शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स के दानों की तरह ही दिखते हैं। इसके अलावा यह बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। टोमैटो फीवर के लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान, हरारत, जोड़ों में दर्द, खुजली, उल्टी, डिहाइड्रेशन, डायरिया आदि शामिल हैं।
*कैसे फैलता है बुखार?*

टोमैटो फीवर के इस आउटब्रेक का पहला केस केरल के कोल्लम में 6 मई को आया था। इसके बाद से ही 1 से 5 साल के बच्चों में बुखार के लक्षण देखे गए, यानी फिलहाल यह बच्चों में ही ज्यादा फैल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदी जगहों में रहना और गंदी चीजें छूना।

बच्चे खिलौने, खाना और कपड़ों से लेकर कई चीजें शेयर करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब दूसरे वायरल इन्फेक्शन्स की तरह यह भी नजदीकी संपर्क से फैलता है।

Monday, August 22, 2022

August 22, 2022

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

गुरुग्राम : हरियाणा में अलसुबह तेज रफ्तार ने फिर 6 युवकों की जान ले ली। हादसा गुरुग्राम जिले के गांव खेंटावास के नजदीक गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर हुआ। तेज रफ्तार मारुति कम्पनी की प्राइवेट बस ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरे एक्सीडेंट में एक MBBS स्टूडेंट की मौत हुई। तीसरे हादसे में हिसार के एक युवक की मौत मानेसर में हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर है। तीनों हादसों में 3 लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
पेट्रोल पंप के ठीक सामने बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर लगने से आवाज इतनी तेज हुई जैसे धमाका हुआ हो। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लेकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। सभी को कार से निकालकर नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 फरीदाबाद के और एक आगरा का रहने वाला था, जबकि चौथे मृतक का अभी पता नहीं चल पाया है। बस मारुति कंपनी के स्टाफ को चरखी-दादरी से लेकर मानेसर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में एक छात्र घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार अलसुबह एक कार में सवार 5 दोस्त बर्थडे पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान फर्रूखनगर-वजीरपुर रोड पर गांव खेंटावास के पास एक तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट कंपनी की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अभिषेक, पारस, अविन व जसवंत शामिल है। बस भी कंपनी के कर्मचारियों से भरी थी। हादसे से बस में बैठी कई सवारियों को भी चोट लगी है। दूसरा हादसा गुरुग्राम के ही गढ़ी हरसरू इलाके में हुआ। यहां फ्लाओवर से नीचे उतरते ही एक क्रेटा कार खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिसमें सोनीपत निवासी सन्नी नामक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हुआ है। दोनों गुरुग्राम की SGT यूनिर्विसिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। रात 12 बजे डिनर करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि हादसा हो गया।उधर, एक तीसरे हादसे में आइएमटी मानेसर में मारुति कंपनी के गेट के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत, मृतक की पहचान मूल रूप से हिसार जिले के गांव कोथ कला के रहने वाले राहुल के रूप में की गई, वह एक निजी कंपनी में काम करते थे, घायल की पहचान मानेसर के रहने वाले हेमंत के रूप में की गई। बता दें कि इस साल 20 अगस्त तक जिले में 225 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। गत वर्ष 402 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह प्रतिदिन औसतन 30 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। अधिकतर हादसे बस, ट्रक, डंपर और ट्राले की वजह से हो रहे हैं। वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक रहती है कि जब तक चालक संभलते हैं तब तक हादसा हो जाता है।