Breaking

Monday, May 23, 2022

May 23, 2022

Weather Update : देश के इन राज्यों में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने दी तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी

Weather Update : देश के इन राज्यों में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने दी तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी 

नारनौल : देश के उत्तरी मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी के दौर के बाद अब लगातार प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं जिस कारण राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी है। इसके अलावा आने वाले एक दो दिनों में ही तापमान सामान्य से कम होने की संभावना है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिस कारण सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार रात्रि को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है। इससे पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी और एक टर्फ रेखा पंजाब से हरियाणा से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बननी शुरू हो गई है। इस मौसमी प्रणाली को प्रचुर मात्रा में नमी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिलेगी जिससे इस मौसम प्रणाली के ज्यादा तेज और ताकतवर होने की संभावना है। इस दौरान पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से होगा। विपरीत हवाओं के मिलन से सम्पूर्ण इलाके में बादल अपना डेरा जमा लेंगे और जबरदस्त तरीके से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस मौसम प्रणाली की वजह से सम्पूर्ण पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ मैदानी राज्यों, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बारिश का विस्तृत दौर शुरू होने वाला है।  हरियाणा में भी बारिश हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर व गुड़गांव में इस मौसम प्रणाली द्वारा 23 और 24 मई को कुछ स्थानों पर सोमवार सुबह से ही और अधिकतर स्थानों पर दोपहर बाद और शाम वह रात तक 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी /तुफान और गरज चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि हरियाणा के मध्य और उत्तरी पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, पलवल, सोहना, तावडू, एनसीआर व दिल्ली में 23 और 24 मई को 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी/तुफान के सम्पूर्ण इलाके में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। इस दौरान 23 भी को मौसमी प्रणाली का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।  तापमान में 10.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नौतपा की शुरुआत सामान्य तापमान से ही होगी। हरियाणा व एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.0 से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। लोगों और किसानों को सलाह वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों के सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि वह अपनी सभी प्रकार की बिजाई रोक लें और पेड़ के नीचे अपने पशुओं को ना रखे और जिनकी छते टीन शेड की है वो अपनी छत को मजबूत कर लें। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 मई को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में तेज़ आंधी के साथ मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। ओलावृष्टि की भी प्रबल सम्भावना है व साथ में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभे आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ‍
May 23, 2022

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने उसकी लागत और कर्ज किया दोगुना- हुड्डा

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने उसकी लागत और कर्ज किया दोगुना-

रोहतक : मेरी कैबिनेट ने पहरावर गांव की जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था को दी थी। इसलिए कोई सरकार उसे छीन नहीं सकती। जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था की थी, है और रहेगी। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज रोहतक में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पहरावर जमीन विवाद को लेकर कहा कि उनकी सरकार के दौरान बाकायदा कैबिनेट ने पूरी प्रक्रिया के तहत फैसला लिया था। कांग्रेस सरकार ने नाममात्र के रेट पर 33+33+33 साल के लिए संस्था को जमीन लीज पर दी थी। आज भी जमीन पर संस्था का ही अधिकार है। इसलिए अगर बीजेपी-जेजेपी सरकार इस फैसले से खिलवाड़ करती है तो कांग्रेस डटकर इसका विरोध करेगी। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सर्वाधिक बेरोजगारी, घटती नौकरियों, कमरतोड़ महंगाई, बेकाबू अपराध, किसान की बढ़ती लागत व कर्ज समेत अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही है। मौजूदा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं से भरा पड़ा है। कोई भी वर्ग इससे संतुष्ट नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी रोज नये आयाम स्थापित कर रही है। लेकिन युवाओं को पक्की नौकरी देने के बजाय सरकार कौशल निगम के नाम पर उनका शोषण कर रही है। बढ़ती बेरोजगारी के चलते लगातार अपराधों में भी इजाफा हो रहा है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आज कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों की मांगों व समस्याओं को भी लगातार गठबंधन सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने किसानो को गेहूं पर 500 रुपये प्रति कुंतल का बोनस नहीं दिया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत आसमान छू रही है। इसका लाभ देश व प्रदेश के किसानों को भी मिलना चाहिए। कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी किसानों के उत्पादन की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट नीति पर मंथन हुआ था। इसमें फैसला लिया गया कि इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की नीतियां किसान-हित को केंद्र में रखकर तय की जानी चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली इस सरकार ने उसकी लागत और कर्ज को डबल कर दिया है। चिंतन शिविर में किसानों को कर्ज मुक्त करने पर भी गंभीर चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि इसके लिए एक राष्ट्रीय कमीशन का गठन किया जाएगा। साथ ही फैसला लिया गया कि कर्ज नहीं चुका पाने की सूरत में किसी भी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। इसके अलावा किसानों को मुफ्त बिजली समेत कई और रियायतें देने पर भी सहमति बनी है। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षा-व्यवस्था को लेकर बीजेपी-जेजेपी सरकार के उदासीन रवैया का खामियाजा आने वाली पीढ़ियों तक को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकाल में बने स्कूलों और मॉडल स्कूलों की सरकार ने पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने रोहतक का उदहारण देते हुए कहा कि जिन मॉडल स्कूलों में एडमिशन के लिए कंपटीशन होते थे, आज उनकी सीटें तक पूरी नहीं भर पा रहे हैं।

जाहिर है कि मौजूदा सरकार की नीतियों से युवा, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, शिक्षक, विद्यार्थी हर कोई परेशान है। इसलिए विपक्ष के तौर पर कांग्रेस ने जनता के समक्ष जाने का फैसला लिया है। अगला ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम 29 तारीख को फतेहाबाद में होने जा रहा है। 

बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा द्वारा मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार के संरक्षण बिना इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार संभव नहीं है। आज भर्तियों से लेकर निगम, शराब, रजिस्ट्री समेत हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। आज खुद बीजेपी सांसद के आरोपों ने साबित कर दिया है कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप सच हैं।
May 23, 2022

ब्राह्मण देवताओं का फरसा और किसानों की जेली मिलकर करेंगी भ्रष्टाचार का खात्मा - बलराज कुंडू

ऋषि और कृषि का सदियों पुराना सम्बन्ध - बलराज कुंडू

 पहरावर गांव में आयोजित भगवान परशुराम सम्मेलन में पहुंचे जनसेवक मंच संयोजक बलराज कुंडू
कहा- ब्राह्मण देवताओं का फरसा और किसानों की जेली मिलकर करेंगी भ्रष्टाचार का खात्मा
- ब्राह्मण देवताओं के आशीर्वाद से 36 बिरादरियों को साथ लेकर व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम को आगे बढ़ाएगा जनसेवक मंच

रोहतक : ऋषि और कृषि का सदियों पुराना सम्बन्ध रहा है और पूरा जनसेवक परिवार ब्राह्मण समाज की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। ब्राह्मण एक फरसा चलाएंगे तो हमारी जेली भी साथ उठेंगी और सरकार की कोई ज्यादती कतई सहन नहीं करेंगे। बेहतर यही होगा कि पहरावर की जमीन वापस लौटाकर सरकार समय रहते ब्राह्मण समाज को उनका हक दे दे। जनसेवक मंच के संयोजक एवं महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने आज गांव पहरावर में भगवान परशुराम जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं। कुंडू ने यहां ब्राह्मण समाज द्वारा बनाई जाने वाली संस्थाओं के लिये अपनी तरफ से 11 लाख रुपये का दान भी दिया और कहा कि अच्छे काम में साथ देने के लिए वे दिन-रात समाज के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में ही खोट है जो बोलती कुछ है और करती कुछ और ही है लेकिन अब तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर आज हर वर्ग सड़कों पर उतर आया है और इस सरकार का जाना तय है। सभी 36 बिरादरियों को जनसेवक मंच के साथ जोड़कर हम एक नई क्रांति लिखने को तैयार हैं।
May 23, 2022

आढती की दुकान पर सरकारी गेहूं उतार रहा था डिपो होल्डर, योजना बनाकर ग्रामीणों ने पकड़वाया

आढती की दुकान पर सरकारी गेहूं उतार रहा था डिपो होल्डर, योजना बनाकर ग्रामीणों ने पकड़वाया

तोशाम / भिवानी : रविवार को तोशाम में गांव खारीयावास निवासी एक डिपो होल्डर द्वारा गांव दूल्हेड़ी डिपो के करीबन 60 कट्टे सरकारी गेहूं आढती की दुकान में उतारते हुए गांव निवासी एक ग्रामीण की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने मौके पर पुलिस सहित खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर 60 कट्टे सरकारी गेहूं गाड़ी सहित बरामद करवाए हैं। गांव दूल्हेड़ी निवासी ग्रामीण चंदन कुमार व दीपक ने बताया कि उनके गांव में गांव खारीयावास निवासी डिपो होल्डर नरेंद्र सरकारी राशन बांटता है। अबकी बार डिपो होल्डर ने कार्ड धारकों के मशीन पर अंगूठे लगवा लिए और 5 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से आधा राशन वितरित किया है जबकि 10 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से पूरा राशन मिलना चाहिए था। चंदन व दीपक ने कहा कि इसी को लेकर उनकी डिपो होल्डर नरेंद्र पर निगाह थी कि सरकार द्वारा आए हुए राशन को यह कब बेचता है इसी के तहत उन्होंने रविवार दोपहर जैसे ही डिपो में से गाड़ी में गेहूं लोड करके रवाना हुए तो ग्रामीण दीपक व चंदन गाड़ी के पीछे-पीछे तोशाम आ पहुंचे। तोशाम में आकर देखा तो डिपो होल्डर नरेंद्र ने गाड़ी से सरकारी गेहूं एक आढती की दुकान में 42 कट्टे उतार दिए थे जबकि 18 कट्टे गाड़ी के अंदर ही लोड थे। इस पर दीपक व चंदन ने मौके पर ही पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों को बुला लिया। इसी बीच डिपो होल्डर गाड़ी सहित गेहूं के कट्टो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण दीपक व चंदन ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिपो होल्डर ने इस दौरान उनके साथ हाथापाई भी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी सहित सरकारी गेहूं को काबू करके अपने कब्जे में ले लिया।
May 23, 2022

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह का फिर झलका दर्द, बोले- खुद सीएम बनने का इच्छुक नहीं बल्कि बनाने की ताकत चाहता हूं

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह का फिर झलका दर्द, बोले- खुद सीएम बनने का इच्छुक नहीं बल्कि बनाने की ताकत चाहता हूं 

जींद : पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह खुद सीएम बनने का इच्छुक नहीं बल्कि सीएम बनाने की ताकत चाहता हूं। नौजवान आगे आएं, खुद विधायक तथा मंत्री बने और नए हिन्दूस्तान का निर्माण करें। राजनीतिक दलों से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। वह युवाओं को आगे लेकर चलेंगे और ऐसी व्यवस्था का निर्माण करेंगे जहां शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का सुदृढ ढांचा हो। किसानों तथा कमेरा वर्ग की देश की दौलत में हिस्सेदारी हो। उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जिला जींद को गौशाला की संज्ञा तक दे डाली। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों ने गौशाला बना दिया है। गौशाला भी वह जिसमे अलग -अलग नस्लें है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह रविवार को जाट धर्मशाला में उनके समर्थक शिवनारायण शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वक्ताओं ने बीरेंद्र सिंह को जनसभा में ही राजनीतिक भविष्य पर फैसला लेने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि यो रोला के करेगा, मैं भी बताने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वार्थ से ऊपर उठकर राजनीति की है। उन्होंने बहुत सी पार्टियां देखी है, नेता देखें है। हर किसी के बारे में लोगों की जो धारणाएं बनी है उससे राजनीतिक दलों पर से विश्वनीयता उठ गई है। नौजवान नए सिस्टम को पसंद करते हैं। जिसमे पढ़ाई हो, रोजगार मिले, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं हो, भ्रष्टाचार पर रोक लगे। कोई कहता है कि भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता केवल कम हो सकता है लेकिन बीरेंद्र सिंह कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिना पालिस के जूता नहीं चमक सकता उसी प्रकार बिना पॉलिस के युवाओं का भविष्य भी नहीं संवर सकता। धर्म, जाति-पाति के नाम पर भाईचारा तोडने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। जाति, धर्म, क्षेत्रवाद देश को गलत दिशा में ले जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने जातिगत राजनीति करने पर राजकुमार सैनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश की दौलत तथा संपत्ति महज 145 लोगों के पास है। इससे बड़ी गैर इंसाफी क्या होगी। अर्थव्यवस्था का ढांचा किसान है जब तक किसानों की धन दौलत में हिस्सेदारी नहीं होगी तब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि डीजल तथा पेट्रोल के दाम इसलिए कुछ कम किए है ताकि देश की दशा श्रीलंका जैसी न हो। नए हरियाणा के भविष्य के लिए चार छोटी मिटिंग 19 जून तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे। जींद में यह मीटिंग हो चुकी है, इसके बाद शाहबाद, करनाल, दादरी तथा तीन बड़ी मीटिंग तीन माह के दौरान गोहाना, हिसार तथा कैथल में करेंगे। 23 मार्च 2023 को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर रोहतक या हिसार में बहुत बड़ी रैली करेंगे। ‍
May 23, 2022

मुगल शासक की पौत्र वधू बोली- लाल किला मेरा है, कोर्ट ने पूछा- 150 साल बाद याद आई?

मुगल शासक की पौत्र वधू बोली- लाल किला मेरा है, कोर्ट ने पूछा- 150 साल बाद याद आई?

दिल्ली:  दिल्ली  की एतिहासिक इमारत लाल किले पर अपने अधिकार का दावा करने वाली आखिरी मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की पौत्र वधू सुल्ताना बेगम की अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। दरअसल, सुल्ताना बेगम का कहना था कि 1857 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जबरदस्ती लाल किले को अपने कब्जे में लिया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने याचिका की मेरिट पर विचार किए बिना, सिर्फ इसे दाखिल करने में हुई  देरी के आधार पर अर्जी खारिज कर दी है। 
इधर, हाई कोर्ट ने कहा कि जब सुल्ताना के पुर्वजों ने लाल किले पर दावे को लेकर कुछ नहीं किया, तो अब अदालत इसमें क्या कर सकती है। याचिका दायर करने में इतनी देरी क्यों हुई है, इसका उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। बता दें सुल्ताना, आखिरी मुगल सम्राट बहादुर जफर- II के पोते मिर्जा मोहम्मद बेदर बख्त की पत्नी हैं। 22 मई 1980 को बख्त की मौत हो गई थी। 
सुल्ताना बेगम की याचिका को उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल-न्यायाधीश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। न्यायमूर्ति पल्ली ने अदालत का दरवाजा खटखटाने में अत्यधिक देरी के आधार पर याचिका खारिज को खारिज कर दिया। पल्ली ने कहा, 'वैसे मेरा इतिहास बहुत कमजोर है, लेकिन आप दावा करती हैं कि 1857 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा आपके साथ अन्याय किया गया था तो अधिकार का दावा करने में 150 वर्षों से अधिक की देरी क्यों हो गई? आप इतने वर्षों से क्या कर रही थीं। 
सुल्ताना बेगम ने अपनी याचिका में कहा था कि 1857 में ढाई सौ एकड़ में उनके पुरखों के बनवाए लाल किले पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जबरन कब्जा कर लिया था। कम्पनी में उनके दादा ससुर और आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को हुमायूं के मकबरे से गिरफ्तार कर रंगून भेज दिया था। वहीं निर्वासन के दौरान ही 1872 में जफर का देहांत हो गया। गुमनामी में देहांत के करीब सवा सौ साल गुजर जाने के बाद भी आम भारतीयों को जफर की कब्र का पता ही नहीं चला। काफी खोज बीन और साक्ष्य जुटाने के बाद उनकी मौत के 130 साल बाद पता चला कि बादशाह जफर रंगून में कहां गुपचुप दफन किए गए।
इस लाल किले का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने यमुना नदी की धारा के एकदम किनारे 1648 से 1658 के बीच पूरा करवाया। कभी किसी जमाने में घुमाव लेती यमुना इस किले को तीन ओर से घेरती थी। छठे बादशाह औरंगजेब ने लाल किले में सफेद संगमरमर से एक छोटी सी सुंदर कलात्मक मोती-मस्जिद बनवाई। लेकिन 1857 में बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार कर अंग्रेजों ने शाही परिवार के साथ किला बदर कर जबरन कलकत्ता भेज दिया। कम्पनी ने लाल किले में शाही खजाना सहित जमकर लूटपाट की और यहां की बुर्जी पर मुगल झंडे की जगह अपना यूनियन जैक लहरा दिया। यानी किले पर अपना कब्जा जमा लिया।

Sunday, May 22, 2022

May 22, 2022

200-300 लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया

नरवाना उपमंडल के संथली गांव में 200-300 लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया  

जींद : संथली नरवाना उपमंडल में आयोजित पार्टी सदस्यता ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू व अध्यक्षता डॉ. गणेश कौशिक जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रेस प्रवक्ता नेकी अतिथि प्रवक्ता राजकुमार ,सुनीता नरवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रोग्राम में पूरे गांव ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सरदार करमजीत सिंह को वरिष्ठ नागरिक फार्म आप पार्टी नरवाना विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दिलबाग सिंह नरवाना हल्का आम आदमी पार्टी अध्यक्ष , लीगल सेल अध्यक्ष अमनदीप सिंह एडवोकेट व सुरेश शर्मा अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ भी अपनी गरिमा पूर्ण रूप से उपस्थित थे।                इस प्रोग्राम के आयोजक सरदार करमजीत सिंह अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक आप पार्टी नरवाना व उनकी कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से यह प्रोग्राम सफल हुआ।
May 22, 2022

चौटाला के बाद अजय-अभय की बढ़ी मुश्किलें, दोनों पर भी आय से अधिक संपत्ति के केस, अभय चौटाला के लिए यह फैसला खतरे की बड़ी घंटी

चौटाला के बाद अजय-अभय की बढ़ी मुश्किलें, दोनों पर भी आय से अधिक संपत्ति के केस

सजा होने पर अजय को नहीं जाना पड़ेगा जेल ,अभय चौटाला के लिए यह फैसला खतरे की बड़ी घंटी

नई दिल्ली :  आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके दोनों बेटों अजय चौटाला और अभय चौटाला की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। 
दरअसल चौटाला के अलावा इन दोनों पर भी आय से अधिक संपत्ति के केस दर्ज हैं। तीनों पिता-पुत्रों पर CBI ने यह केस उस समय दर्ज किए थे जब केंद्र के अलावा हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार थी। इन्हीं में से एक मामले में ओपी चौटाला को शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने दोषी करार दे दिया।
 इस मामले में अजय चौटाला को राहत मिल सकती है क्योंकि वह इस मामले की f.i.r. में भी जेबीटी भर्ती मामले के साथ सजा पूरी कर चुके हैं। इसलिए सजा होने के बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा।
 अभय चौटाला के लिए जरूर यह फैसला बड़ी मुश्किल का सबब बन सकता है क्योंकि अगर उन्हें सजा हुई तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
*2019 में सील हुआ तेजाखेडा फार्म हाउस का एक हिस्सा*

पूर्व CM ओपी चौटाला के सिरसा जिले में पड़ते तेजाखेड़ा फार्म हाउस के एक हिस्से को केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 4 दिसंबर 2019 को सील कर दिया था। सुबह 7 बजे कार्रवाई करने पहुंचे ED अधिकारियों के साथ उस समय सीआरपीएफ के जवान भी थे। उसके बाद ED ने पूर्व सीएम की पत्नी स्नेहलता और पुत्रवधू कांता चौटाला की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया। चौटाला परिवार ने तब पूरी कारवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।
*इनेलो के लिए बड़ा झटका*

जेबीटी घोटाले में ओपी चौटाला 23 जून 2021 को ही 10 साल की सजा पूरी करके जेल से बाहर लौटे हैं। हालांकि उन्हें इस सजा में दिव्यांगता के कारण छूट भी मिली। दुष्यंत चौटाला के अलग पार्टी बना लेने के बाद ओपी चौटाला के जेल से लौटने के बाद उम्मीद जगी थी कि इनेलो आने वाले दिनों में दोबारा खड़ी हो सकती है लेकिन अब आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में उनके दोषी करार दिए जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
*अधिकतम 7 साल की जेल*

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अधिकतम सात साल और न्यूनतम तीन साल की सजा का प्रावधान है। 3 साल की सजा होने पर आरोपी को उसी दिन बेल मिल जाती है। यदि सजा 3 साल से एक भी दिन ज्यादा हो तो जमानत का प्रावधान नहीं है।
May 22, 2022

3 साल से सौतेला बाप कर रहा दुष्कर्म:मां ने भी दिया साथ, कहती- पिता की बात माननी पड़ेगी, वरना तुम्हे साथ नहीं रखेंगे

3 साल से सौतेला बाप कर रहा दुष्कर्म:मां ने भी दिया साथ, कहती- पिता की बात माननी पड़ेगी, वरना तुम्हे साथ नहीं रखेंगे

हिसार : मां-बाप के बीच हुए झगड़े के बाद मां के साथ मुंह बोले पिता के पास रहने आई एक नाबालिग लड़की को सौतेले पिता ने अपनी हवस मिटाने का साधन बना लिया। कक्षा-9 में पढ़ रही 16 साल की इस लड़की सीमा (काल्पनिक नाम) के साथ वह 3 साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसे यह कह कर मजबूर किया गया कि तू किसी और की औलाद है, उसकी बात नहीं मानी तो घर से निकाल देगा।
उसकी मां भी कहती है कि उसे पिता के साथ संबंध बनाने पड़ेंगे। ऐसा नहीं करेगी तो उसे साथ नहीं रखेंगे। लड़की ने एक बार पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन मां ने दबाव डालकर वापस करा दी। पुलिस ने अब उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। बाल संरक्षण समिति ने नाबालिग छात्रा की काउंसिलिंग की है।
*मां-बाप की लड़ाई की सजा बेटी को*

सीमा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से कैथल के एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता में मनमुटाव होने के बाद वह उसकी मां के साथ हिसार के गांव में मुंह बोले पिता जयपाल के पास आ गई। वे तीन भाई-बहन हैं। भाई बड़ा है, जो कि उसके पिता के साथ रहता है और उसकी एक छोटी बहन मां के पास है। सीमा गांव के राजकीय स्कूल में 9वीं में पढ़ती है। वे SC परिवार से हैं, जबकि उनका पिता ऊंची जाति से है।
*3 साल से गलत काम*

छात्रा ने बताया कि उसका पिता जयपाल तीन साल से उस पर तीन साल से बुरी नजर रखे है। बुरी नियत से उसके साथ गलत काम किया है। उसकी माता भी इसमें पिता का साथ देती है। वो कहती है कि- तूने इस बारे में किसी को कुछ नही बताना है। एक बाद उसने पिता के खिलाफ छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने बारे थाना बरवाला में शिकायत दी थी। उसकी मां ने दबाव देकर उसे कैंसिल करा दिया।

*मां बोली- पिता की बात माननी पड़ेगी*

सीमा ने FIR में कहा है कि उसका पिता ऊंची जाति से है और उसके दूसरी जाति का होने का फायदा उठाकर उससे गलत काम करते हैं। उसे यह कर सबंध बनाने को मजबूर किया जाता है कि अगर उसके साथ गलत काम नहीं करेगी तो उसे घर से बाहर निकाल देंगे। तू किसी और की औलाद है। मैं अपने घर में नहीं रखूंगा। छात्रा का कहना है कि उसकी मां भी कहती है कि तुझे पिता के साथ संबंध बनाने पड़ेंगे, अगर ऐसा नही करेगी तो उसे अपने साथ नहीं रखेंगे।
*तंग आकर छात्रा ने बुलाई पुलिस*

उसने बताया कि पिता जयपाल उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर बार उसके साथ गलत काम करते हैं। उसके पिता ने आखिरी बार दिसंबर-2021 में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। अब 18 मई को उसकी माता किसी काम से अपनी रिश्तेदारी रामपुरा पंजाब में गई थी। उसके पिता ने उससे कहा कि आज तेरी मां घर पर नहीं है। उसके साथ संबंध बना ले। अब उसके पिता ने उस पर दबाव डाला तो उसने डायल-112 पर काल कर पुलिस बुला ली।
*मां-बाप पर इन धाराओं में दर्ज हुआ केस*

सीमा ने बताया कि उसके पिता को पुलिस ले गई और वह अपने चाचा-चाची के पास बरवाला में आ गई। उसकी दादी भी उसके पास है। थाना बरवाला पुलिस ने छात्रा के बयान पर उसके पिता जयपाल और मां के खिलाफ धारा 354, 376 (3), 120 बी IPC और 6,8 पोक्सो एक्ट तथा 3 SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया है।
May 22, 2022

चौटाला को नहीं थी सजा की उम्मीद, राजनीति से प्रेरित मामला करार दिया था

चौटाला को नहीं थी सजा की उम्मीद राजनीति से प्रेरित मामला करार दिया था

नई दिल्ली :  आय से अधिक संपत्ति मामले में इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दोषी करार दे दिए गए। ओम प्रकाश चौटाला को इस मामले में सजा की उम्मीद नहीं थी और उन्होंने इस पूरे प्रकरण को राजनीति से प्रेरित करार दिया था।

बता दें कि सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी। इसमें बताया गया था कि चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक 6.09 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है। यह उनकी आय से कहीं ज्यादा है। हालांकि चौटाला परिवार इन आरोपों को हमेशा से ही राजनीति से प्रेरित बताता रहा है।
*3.68 करोड़ की संपत्ति हुई थी जब्त*

जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इन संपत्तियों में ओमप्रकाश चौटाला के फ्लैट, प्लॉट और जमीन शामिल थे। जब्‍त की गईं संपत्तियां नई दिल्ली, पंचकूला और सिरसा में हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज FIR को लेकर हुई थी।

*तिहाड़ में काट चुके हैं सजा*

बता दें कि पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को जनवरी, 2013 में जेबीटी घोटाले में दोषी करार दिया गया था। इनेलो सुप्रीमो को प्रीवेंशन ऑफ करप्शन में सात साल और षड्यंत्र में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सज़ा हुई थी। पिछले साल ही वे दिल्ली की तिहाड़ कोर्ट से सजा पूरी कर बाहर आए थे।
May 22, 2022

हरियाणा से जापान के लिए उड़ान भरेगा किसान का बेटा, मिला 70 लाख का पैकेज

हरियाणा से जापान के लिए उड़ान भरेगा किसान का बेटा, मिला 70 लाख का पैकेज

सिरसा : कहते हैं कि यदि मेहनत सच्ची हो तो सफलता मिलने से भी कोई नहीं रोक सकता। आज भी ऐसे कुछ लोग हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। ऐसी ही एक खबर खूब चर्चाओं में है जिसमें एक किसान के बेटे ने भी परिवार के साथ साथ देश का नाम रोशन कर कर दिया है। इनका मनोज नेहरा है जो हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव के रहने वाले हैं।
हाल ही में मनोज को जापान की बड़ी कंपनी से लाखों के पैकेज की नौकरी मिली है। ये सब मनोज की मेहनत का ही नतीजा है। इसके लिए मनोज ने भी काफी मेहनत की है। मनोज की इस सफलता से आज सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनका पूरा गाँव खुश नज़र आ रहा है। वहीं मनोज भी इस सफलता से काफी खुश हैं।
*जापान से मिला 70 लाख का पैकेज*

हम जानते हैं कि किसी भी चीज़ के लिए शिद्दत से मेहनत की जाए तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। आमतौर पर कुछ लोग गरीबी का या मध्यमवर्गीय परिवार से होने का हवाला देते हुए जिंदगी में कुछ करना छोड़ देते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हालातों में भी सफलता को हासिल करने का जज़्बा रखते हैं। ऐसी ही कहानी है हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव नुहियांवाली के रहने नेहरा की। हाल ही में मनोज ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे वे लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
मनोज एक किसान के बेटे हैं लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर सफलता को हासिल कर चुके हैं। हाल ही में मनोज को जापान की कंपनी एक्सेंचर से 70 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिला है। एक किसान के बेटे के लिए ये वाकई काफी बड़ी बात है। ये सब मनोज ने अपनी मेहनत के दम पर ही हासिल किया है। आज पूरा गाँव मनोज की सफलता की खुशी मना रहा है। हर कोई उनकी कड़ी मेहनत की तारीफ भी कर रहा है।
*पढ़ाई में हमेशा से ही होशियार थे मनोज*

आज मनोज की कामयाबी पर उनके पिता भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। मनोज के पिता ने बताया कि मनोज हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थे। मनोज ने शुरुआती पढ़ाई अपने ज़िले से ही पूरी की और 12वीं की पढ़ाई के लिए राजस्थान के सीकर चले गए। वहीं 12वीं के बाद मनोज ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी की और उन्हें आईआईटी खड़गपुर mएन दाखिला मिल गया। यहाँ से मनोज ने बीटेक की पढ़ाई की है और वे अब एमटेक फाइनल ईयर में हैं। पढ़ाई के दौरान ही इस कंपनी के लिए मनोज का इंटरव्यू हुआ था और उन्हें नौकरी मिल गई।
May 22, 2022

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जींद की आया का बेटा दुर्गेश कस्टम इंस्पेक्टर बना

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जींद की आया का बेटा दुर्गेश कस्टम इंस्पेक्टर बना

जींद : दुर्गेश ने डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,जींद से एल.के.जी. से लेकर 12वीं तक पढ़ाई की है उसके पश्चात इंजीनियरिंग की तथा उसे पहले इनकम टैक्सेशन विभाग में तथा उसके पश्चात कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर की नियुक्ति मिली है। अपनी नियुक्ति से पहले दुर्गेश अपने संपूर्ण गणवेश में डी.ए.वी स्कूल पहुंचा तथा सभी अध्यापकों का मिठाई खिलाकर अभिवादन किया। जहां स्कूल के प्राचार्य डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने स्कूल की प्रार्थना सभा में इंस्पेक्टर दुर्गेश का अभिनंदन किया तथा डी.ए.वी. के सभी बच्चों को उससे प्रेरणा लेने का ज्ञान दिया। दुर्गेश के माता-पिता  राजबीर सिंह तथा श्रीमति बीरमती दोनों ही डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में कर्मचारी हैं , दोनों ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पिंडारा गांव के रहने वाले  दुर्गेश जब अपने पूर्ण गणवेश में स्कूल पहुंचा तो सभी छात्रों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया । डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने उसके छात्र जीवन के संस्मरण को बच्चों के सामने रखा। उसे एक समृति चिन्ह व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया तथा नेकी के रास्ते पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापकों जिन्होंने उसे पढ़ाया जसवीर सिंह, विजय पाल, श्रीमती मंजू परुथी, श्रीमती रश्मि विद्यार्थी, प्राचार्या  सफीदों ने भी उसे अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
May 22, 2022

मैनेजर को हनीट्रैप में फंसा 1.50 लाख मांगे:हिसार पुलिस ने भिवानी के युवक को दबोचा; 3 लड़कियों समेत 5 फरार

मैनेजर को हनीट्रैप में फंसा 1.50 लाख मांगे:हिसार पुलिस ने भिवानी के युवक को दबोचा; 3 लड़कियों समेत 5 फरार

हिसार : हरियाणा के हिसार में एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को हनीट्रैप में फंसा लिया। इसके बाद उसकी वीडियो तैयार कर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के केस में फंसाने का डर दिखा कर डेढ़ लाख मांगे। मैनेजर ने अपने दोस्त को फोन कर सारी बात बताई और 1.50 लाख रुपए लेकर जिंदल पुल के पास आने के लिए बोला।


सूचना के बाद पुलिस मैनेजर को साथ लेकर रुपए लेने आए दो युवकों में से भिवानी निवासी एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले में 3 युवक और 3 युवतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
*ऐसे बुना हनीट्रैप में फंसाने का जाल*

जानकारी के अनुसार टोहाना निवासी विकास गर्ग एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी के बरवाला ऑफिस में मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। उसे कंपनी के काम के लिए रतिया, टोहाना, फतेहाबाद, हिसार आदि स्थानों पर आना जाना पड़ता है। करीब एक महीना पहले उसकी मुलाकात रतिया निवासी गुरमीत व युवती पूजा के साथ हुई थी। विकास गर्ग का कहना है कि पूजा ने उसके साथ नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी तो, उसने उसे मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गुरमीत ने उसे लड़कियों के फोटो भेजने शुरू कर दिए। साथ ही गुरमीत उस पर लड़कियों से मिलने के लिए दबाव डालने लगा।
*मैनेजर को ले गए हिसार*

मैनेजर विकास गर्ग ने पुलिस को बताया कि गुरमीत व पूजा उसे शुक्रवार को बरवाला में सुरेवाला चौक पर मिले। उसे कहा गया कि हिसार चलते हैं। गुरमीत का कहना था कि वहां उसका दोस्त प्रदीप रहता है। वहां बैठ कर बातचीत करेंगे। मैनेजर इसके बाद पूजा व गुरमीत के साथ अपनी मोटरसाइकिल लेकर हिसार की श्याम विहार कॉलोनी में आ गया। प्रदीप वहां किराए के मकान में रहता था। वह उसके कमरे पर गया तो वहां सोनिया और आशा नाम की दो और लड़कियां मिली।
*ये हुआ मैनेजर के साथ खेल*

विकास गर्ग का कहना है कि गुरमीत ने कमरे पर जाने के बाद वहां मौजूद एक युवती सोनिया को कहा कि मैनेजर को दूसरे कमरे में ले जाकर बात करे। सोनिया उसे दूसरे कमरे में ले गई। आरोप है कि सोनिया ने वहां मैनेजर के कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसके बाद उसे कहा गया कि डेढ़ लाख रुपए दे दे, नहीं तो वह उसे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के केस में फंसा देगी।

विकास गर्ग ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं तो आरोप है कि सोनिया ने शोर मचा दबया। इसके बाद दूसरे कमरे में मौजूद गुरमीत, पूजा, आशा, प्रदीप व उसका भाई विकास वहां आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। प्रदीप व विकास ने अपने-अपने फोन से VIDEO बनानी शुरु कर दी। उसे धमकाया गया कि 1.50 लाख रुपए दे दे नहीं तो पुलिस को बुलाते हैं।
*10 हजार व आधार कार्ड लिया*

विकास गर्ग को तब समझ में आया कि वह हनीट्रैप में फंस चुका है। सोनिया उसे लगातार दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की डिमांड कर रही थी। इस बीच गुरमीत, पूजा और आशा ने कहा कि उससे कहा कि पुलिस को मत बुलाओ, यहीं बैठकर सेटलमेंट कर लेते हैं। इसके बाद विकास पर दबाव डाला गया कि वह किसी अन्य से 1.50 लाख रुपए मंगवा ले। इस बीच उसके पास मौजूद 10 हजार रुपए और उसका आधार कार्ड भी उन्होंने ले लिया।

*पुलिस लेकर पहुंचा दोस्त*

हनीट्रैप में फंसे विकास गर्ग ने हिसार के सेक्टर-14 निवासी अपने दोस्त गौरव वर्मा को फोन कर पूरी बात बताई और उसे 1.50 लाख रुपए लेकर जल्दी से जिंदल पुल के पास पहुंचने को कहा गया। गौरव को सारी बात समझ में आ गई और उसने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर मदद करने की अपील की। इसके बाद हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह को पकड़ने की योजना तैयार कर पुलिस की एक टीम ASI कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तैयार कर जिंदल पुल के पास भेजी गई।
*भिवानी के युवक को दबोचा*

पुलिस टीम इसके बाद गौरव वर्मा को लेकर जिंदल पुल के पास पहुंची तो वहां विकास गर्ग के साथ दो और युवक खड़े थे। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए जान बिछाया। इस बीच पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान भिवानी के गांव रतेड़ा निवासी प्रदीप के तौर पर हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके दो साथियों और 3 लड़कियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस उसे लेकर श्याम विहार के कमरे पर भी गई, लेकिन दोनों युवक व तीनों लड़कियां वहां नहीं मिले।

*3 लड़कियां नहीं लगी पुलिस के हाथ*

थाना अर्बन एस्टेट के जांच अधिकारी ASI कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मैनेजर विकास गर्ग की शिकायत पर गुरमीत, पूजा, प्रदीप, विकास, सोनिया और आशा के खिलाफ IPC की धारा 147, 149, 387, 342, 379B के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रदीप को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पांचों अन्य आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

Saturday, May 21, 2022

May 21, 2022

सच्चा सौदा सिरसा में होने वाली शादियों को चुनौती:बठिंडा के एक युवक ने सिविल कोर्ट में दायर की याचिका; डेरे को समन जारी

सच्चा सौदा सिरसा में होने वाली शादियों को चुनौती:बठिंडा के एक युवक ने सिविल कोर्ट में दायर की याचिका; डेरे को समन जारी

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हो रही शादियां अब एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। इसको लेकर बठिंडा के एक युवक ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने डेरा सिरसा को 2 अगस्त के लिए समन जारी किया है।
अधिवक्ता रंजीत सिंह बराड़ व अधिवक्ता रणधीर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनके क्लाइंट युवक पर एक युवती ने दूसरी शादी करवाने का केस दर्ज करवाया था। युवक की पहली शादी डेरा सच्चा सौदा में दिल जोड़ माला डालकर हुई थी, जो कि मान्य नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर दिया।

इस मामले में डेरा सिरसा के प्रबंधन से पूछा गया है कि क्या आनंद कारज डेरा के अंदर संचालित होता है या कोई अन्य धार्मिक ग्रंथ या विवाह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हो रहा है। वकील ने कहा कि इस मामले में विवाह रजिस्ट्रार सह उपायुक्त बठिंडा से भी पक्ष के तौर पर पूछा गया था कि क्या वह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दिल जोड़ माला की रस्म को मान्यता देते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अब डेरा सिरसा में हो रही शादियों पर सवालिया निशान लग गया है। अब यह फैसला कोर्ट में होगा कि दिल जोड़ माला से शादी वैध है या नहीं।
*डेरा प्रमुख के स्क्रीन के आगे हो रही हैं शादियां*

डेरा सच्चा सौदा में दिल जोड़ माला की परपंरा डेरा प्रमुख राम रहीम के समय से है। जब डेरा प्रमुख डेरे में होता था तो सत्संग वाले दिन उसके सामने वधू और वर एक दूसरे को माला पहनाकर विवाह बंधन में बंधते थे। नाम चर्चा के समय भी यह शादी होती थी, लेकिन डेरा प्रमुख के साध्वी यौन शोषण और छत्रपति हत्याकांड में जेल जाने के बाद अब डेरा प्रेमी स्क्रीन पर डेरा प्रमुख की फोटो के समक्ष दिल जोड़ प्रथा के तहत शादी कर रहे हैं।

Friday, May 20, 2022

May 20, 2022

रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ 16 साल पुराने मामले में विजिलेंस जांच शुरू

रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ 16 साल पुराने मामले में विजिलेंस जांच शुरू

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने करीब 16 साल पुराने एक मामले में जांच शुरू कर दी है। यह मामला तब का है जब रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की हुड्डा सरकार में बिजली मंत्री थे। सुरजेवाला का इस केस में सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है लेकिन उन्हें इसलिए जांच में शामिल किया गया है कि वह तत्कालीन मंत्री थे। यह मामला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में भी पहुंचा था।
आरोप है कि रणदीप सुरजेवाला के कार्यकाल में संधू मैनपावर सप्लाई एजेंसी ने भिवानी जिले में कर्मचारियों के ईपीएफ को लेकर घालमेल करने का काम किया। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि हाईकोर्ट में खुद शिकायतकर्ता ही अपनी अपील वापस ले चुका है। मौजूदा सरकार भी हाईकोर्ट में यह कह चुकी है कि इस मामले में रणदीप सुरजेवाला की कोई भूमिका नहीं है। 17 मई को दोबारा यह जांच शुरू हो गई है। जिसे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की विजिलेंस विंग को सौंपा गया है।
आरोपित एजेंसी इस मामले में काफी विवादास्पद है और उसके खिलाफ &2 अन्य मामलों में ईपीएफ गड़बड़ी के केस चल रहे हैं। इस मामले में 4.5 लाख के कोंटेक्ट में 20 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है, जो स्वीकार योग्य नहीं माना जा रहा है। किसान कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह भूरा ने कहा कि इस विजिलेंस जांच में पूर्व बिजली मंत्री की बजाय कांग्रेस के वर्तमान मीडिया प्रभारी के तौर पर रणदीप सुरजेवाला का नाम शामिल किए जाने से यह साफ नजर आ रहा है कि उन्हें सियासी कारणों के कारण इस मामले में जानबूझकर लपेटा जा रहा है।