Breaking

Sunday, April 23, 2023

April 23, 2023

हरियाणा के MP-MLA ले रहे बाबाओं का आशीर्वाद:जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 14 नेताओं की ड्यूटियां; जीत के लिए टेक रहे माथा

हरियाणा के MP-MLA ले रहे बाबाओं का आशीर्वाद:जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 14 नेताओं की ड्यूटियां; जीत के लिए टेक रहे माथा
हिसार : हरियाणा के भाजपा नेता पंजाब में जालंधर उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे हैं।
हरियाणा के भाजपा नेता इन दिनों पंजाब के जालंधर लोकसभा उप चुनाव (रिजर्व) में मतदाताओं को रिझाने का काम कर रहे हैं। पार्टी ने प्रदेश के 14 सांसद, विधायकों और नेताओं की ड्यूटियां उप चुनाव में प्रचार के लिए लगाई है। सभी नेता पिछले दो दिनों से पंजाब में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। हालांकि यह चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि उम्मीदवार को हरियाणा के सांसदों और विधायकों के प्रचार का कितना लाभ मिला।
जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में आशीर्वाद लेते सांसद कृष्ण पाल पंवार

*धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर ले रहे आशीर्वाद*

हरियाणा से सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवार, राज्यसभा सांसद कृष्ण पाल पंवार, पानीपत मेयर अवनीत कौर, हांसी विधायक विनोद भयाणा इन दिनों जालंधर पहुंचे हुए है। सभी नेताओं की जालंधर में अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटियां लगाई गई है।
भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए सांसद, विधायक और नेता धार्मिक स्थलों में माथा ठेककर बाबाओं का आशीर्वाद ले रहे हैं, ताकि उम्मीदवार की जीत की नैया पार करवाई जा सकें। सांसद सुनीता दुग्गल ने जालंधर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में भी माथा टेका और आशीर्वाद लिया। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने नकोदर में जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्हें नकोदर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई और प्रसिद्ध पीर मुराद शाह की दरगाह पर जाकर आशीर्वाद लिया।
हांसी विधायक विनोद भयाणा को लांबडा मंडल के वोटरों को रिझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हरियाणा के राज्यसभा सांसद कृष्ण पाल पंवार ने डेरा सचखंड बल्ला के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज के दर्शन किए। डेरा सचखंड बल्ला की जालंधर एरिया में काफी मान्यता है।
पंजाबी गायक व सांसद हंसराज के साथ हरियाणा के भाजपा नेता

*10 मई को है उपचुनाव के लिए वोटिंग*

पंजाब में जालंधर उपचुनाव को लेकर 10 मई को वोटिंग है। यह सीट कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को मैदान में उतारा है। अटवाल शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ 4 दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले कांग्रेस ने संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया है।
April 23, 2023

भिंडरावाला के गांव से पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा के रोडे गांव से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिंडरावाला के गांव से पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा के रोडे गांव से पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के एडीजी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। खबरों के मुताबिक अमृतपाल सिंह को मोगा से पकड़ा गया है। अजनाला कांड के बाद से ही अमृतपाल फरार था और अब खबर है कि अमृतपाल सिंह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। पंजाब पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि 'वारिस पंजाब दे' का चीफ और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है।
*भिंडरावाला के गांव से हुआ गिरफ्तार*

बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा था और करीब एक महीने से उसकी अलग-अलग राज्यों में मौजूद होने के इनपुट मिलते रहे। लेकिन आज पुलिस ने उसे पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि मोगा के रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ़्तार किया गया है। ये गांव जरनैल सिंह भिंडरावाला का भी पैतृक गांव है।
April 23, 2023

DLF लैंड डील विवाद में IAS खेमका की एंट्री:बोले- जो घोटाले 2014 में मुख्य चुनावी मुद्दे बने, 9 साल बाद भी किसे दंड मिला ?

DLF लैंड डील विवाद में IAS खेमका की एंट्री:बोले- जो घोटाले 2014 में मुख्य चुनावी मुद्दे बने, 9 साल बाद भी किसे दंड मिला ?
हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका।

चण्डीगढ़: हरियाणा के DLF लैंड डील विवाद में चर्चित IAS अशोक खेमका की एंट्री हो गई है। खेमका ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरकार के दाखिल हलफनामे में रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व CM को लेकर क्लीनचिट दिए जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि क्या घोटाले सिर्फ चुनावी मुद्दे तक ही सीमित रहेंगे, जो घोटाले 2014 में मुख्य चुनावी मुद्दे बने, नौ साल बाद किसे दंड मिला।
ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि करोड़ों रुपए खर्च हुए, लेकिन जांच में लगे सभी कमीशन फेल निकले।

*नई SIT पर भी खड़े किए सवाल*
आईएएस अशोक खेमका ने मार्च में इस मामले में वित्तीय लेन देन की जांच को लेकर सरकार के द्वारा गठित की गई नई SIT पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा है कि क्या पुलिस तहकीकात का भी यही हश्र होगा ? जिन्हे कटघरे में खड़ा होना चाहिए थो, वह हाकिम बने हुए हैं। उन्होंने न्याय नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह कैसी न्याय नीति है।
*DLF मामले में खेमका का दूसरा ट्वीट*

हरियाणा के डीएलएफ मामले में आईएएस अशोक खेमका का यह दूसरा ट्वीट है। पहला ट्वीट उन्होंने 5 अप्रैल को किया था। इसमें उन्होंने स्काईलाइट-DLF लैंड डील में वाड्रा को क्लीन चिट देने वाले रिटायर्ड IAS अधिकारी को दोबारा नियुक्ति देने पर नाराजगी जताई थी। खेमका ने ट्वीट कर लिखा- 2014 में भी इस मामले में नई सरकार (भाजपा सरकार) ने कुछ नहीं किया। ऐसा करना जुर्म करने की संस्कृति को बढ़ावा देने जैसा है। कोई गलती करता जाए और उसे कोई सजा न दी जाए। सेवानिवृति के बाद एक आरामदेह और रुतबे वाली जिंदगी सरकार ने दी है।
डीएलएफ लैंड डील विवाद में पहला ट्वीट खेमका ने 5 अप्रैल को किया था।

*खेमका की नाराजगी की यह है वजह*

खेमका ने ही वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील उजागर की थी। हालांकि इसके बाद तत्कालीन सरकार ने 11 अक्टूबर 2012 को रात 10 बजे खेमका का ट्रांसफर कर दिया था। अगले दिन 12 अक्टूबर को खेमका ने लाइसेंस की कालाबाजारी मानते हुए जांच के आदेश दिए। इसी दिन उन्होंने अपने ट्रांसफर के खिलाफ चीफ सेक्रेटरी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। इसके तीन दिन बाद 15 अक्टूबर, 2012 को खेमका ने डीएलएफ का म्यूटेशन रद्द कर दिया और उसी दिन पुरानी पोस्ट का चार्ज छोड़ दिया।
*खेमका के ज्ञापन पर बनी थी कमेटी*

हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका ने इस मामले को उजागर करने के बाद इस मामले की जांच के लिए एक ज्ञापन भी दिया था। इस पर पिछली कांग्रेस सरकार ने 3 आईएएस की एक जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील को क्लीनचिट दे दी थी। इसी आधार पर हुड्डा सरकार ने 4 दिसंबर, 2013 को अशोक खेमका को चार्जशीट कर दिया था। हालांकि बाद में मौजूदा सरकार ने इसे ड्रॉप कर दिया था।
*BJP-JJP सरकार का क्या है स्टैंड ?*

हरियाणा में वॉड्रा DLF लैंड डील विवाद में BJP-JJP की सरकार अपना स्टैंड साफ कर चुकी है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव कह चुके हैं कि इस मामले में अभी जांच जारी है। सरकार की ओर से किसी को भी कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है। कांग्रेस इस मामले में सोची समझी राजनीति के तहत भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
April 23, 2023

देश में तीसरे नंबर पर हरियाणा की पॉजिटिविटी दर:19.28% पर रिकॉर्ड हुई; 12 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक, केंद्र ने दी वॉर्निंग

देश में तीसरे नंबर पर हरियाणा की पॉजिटिविटी दर:19.28% पर रिकॉर्ड हुई; 12 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक, केंद्र ने दी वॉर्निंग
चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात अब ज्यादा खराब हो रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़े और भी डराने वाले हैं। केंद्र ने देश में हरियाणा की पॉजिटिविटी दर तीसरे नंबर पर बताई है। दिल्ली और केरल के बाद हरियाणा की कोविड पॉजिटिविटी दर 19.28% रिकार्ड की गई है। सबसे डराने वाली बात यह है कि राज्य के 22 जिलों में से 12 में 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई है।
छह में 5 से 10 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। WHO का कहना है कि 5% से ऊपर किसी भी पॉजिटिविटी दर खतरनाक होती है।
*राष्ट्रीय औसत से अधिक पॉजिटिविटी दर*

हरियाणा ने 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 445 से 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक मामलों में 910 की वृद्धि दर्ज की है। राज्य ने 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 19.28% की पॉजिटिविटी दर दर्ज की, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हरियाणा में औसत मामले 17-23 मार्च के बीच 21 से बढ़कर 14 से 20 अप्रैल तक 910 हो चुके हैं।
*आंकड़ों में ये जिले हॉट स्पॉट*

केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 जिले ऐसे हैं जो हॉट स्पॉट बनने की ओर से हैं। इनमें उच्चतम कोविड पॉजिटिविटी दर वाले जिले यमुनानगर (56.50%), रेवाड़ी (29.10%), गुरुग्राम (28.40%), फरीदाबाद (25.80%), सोनीपत (24.10%) हैं। केंद्र की ओर से इन जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की सलाह राज्य को दी गई है।
*केंद्र ने दी वॉर्निंग*

केंद्र ने हरियाणा को कोरोना प्रबंधन में ढिलाई नहीं बरतने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। केंद्र के लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कि सूबे में सामान्य से अधिक पॉजिटिविटी दर देखी जा रही है। भूषण ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने, इन्फ्लुएंजा बीमारी के मरीजों की निगरानी करने, अस्पताल की तैयारी सुनिश्चित करने और संक्रमण हॉटस्पॉट की पहचान करने को कहा।
*बूस्टर डोज पर करें फोकस*

केंद्र ने जीनोम परीक्षण के लिए अधिक नमूने भेजने और पात्र लोगों को एहतियाती खुराक सुनिश्चित करने के अलावा उच्च स्तर के परीक्षण बनाए रखने की भी सलाह दी है। भूषण ने कहा है कि हमें किसी भी स्तर पर ढिलाई के खिलाफ सतर्क रहना चाहिए, जो अब तक महामारी प्रबंधन में किए गए लाभ को कम कर सकता है।
April 23, 2023

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुद्दे पर बोले गुरनाम- आवाज दबाई तो बहा देंगे खून, खा लेंगे गोली

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुद्दे पर बोले गुरनाम- आवाज दबाई तो बहा देंगे खून, खा लेंगे गोली
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव डाडोला में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भाकियू जिला सचिव नदीम गुज्जर के घर ईद की बधाई देने पहुंचे। वहां उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों से मुलाकात की। वे दिल्ली से सीधा पानीपत पहुंचे थे।
यहां उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्रूरता की हदें पार की हैं। जो भी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, सरकार उसको गिरफ्तार करके जेल में डाल देती है। अगर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया तो वे खून बहा देंगे। गोली खानी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। यहां तक की फांसी भी चढ़ जाएंगे।
गांव डाडौला में ईद की बधाई देते हुए गुरनाम सिंह चढ़नी व अन्य।

*पहले से निर्धारित थी मीटिंग*

उन्होंने कहा कि शनिवार को पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक द्वारा पहले से ही किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग तय थी। पुलिस द्वारा जिस तरीके से सत्यपाल मलिक और खुद चढूनी सहित अन्य खाप प्रतिनिधियों को बसों में भरकर अलग अलग थाने में रखा गया और वहां प्रोग्राम के टेंट उखाड़े गए, वह बेहद शर्मनाक घटना है।किसानों व आमजन में गुस्सा है। गुरनाम चढूनी ने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा सरकार ने ऐसी कोशिश की तो सत्यपाल मलिक के लिए खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। गोली खानी पड़ी तो खाएंगे और फांसी चढ़ना पड़ा तो चढ़ जाएंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। RSS के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करती है, लेकिन हम उनको हरियाणा में पनपने नहीं देंगे।

Saturday, April 22, 2023

April 22, 2023

हरियाणा में घटने के बाद फिर बढ़ा कोरोना:24 घंटे में 1348 मिले नए केस; 5468 एक्टिव मरीज, रिकवरी दर में भी गिरावट

हरियाणा में घटने के बाद फिर बढ़ा कोरोना:24 घंटे में 1348 मिले नए केस; 5468 एक्टिव मरीज, रिकवरी दर में भी गिरावट
चंडीगढ़ : हरियाणा में घटने के बाद फिर संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में 1348 नए केस मिले हैं। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंच गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 13.82 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। 24 घंटे में रिकवरी दर 98.48 और मृत्यु दर 1 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब संक्रमित घरों के अलावा अस्पतालों में भी स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती हो रहे हैं। राज्य के अस्पतालों में इन दिनों 68 मरीज भर्ती हैं।
*10 से ज्यादा जिले बने हॉटस्पॉट*

हरियाणा के 10 से ज्यादा जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इनमें गुरुग्राम सबसे टॉप पर है। राहत की बात है कि अधिकतर मरीज दो से तीन दिन में ही ठीक हो रहे हैं और मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है।
*गुरुग्राम में बूस्टर डोज के लिए इंडेंट जारी*

अनिल विज ने गुरुग्राम जिला में कोविड के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि कोविड की बूस्टर डोज के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड टेस्ट, एक्टिव केस, जीनोम सिक्वेंसिंग व अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली।
*गुरुग्राम में 2700 केस एक्टिव*

सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला में अब तक 49 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं। जिला में वर्तमान में 2700 केस एक्टिव हैं और उनमें से 16 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि इन केस में 1663 की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई जा चुकी है। अभी तक एक्सवी-6 और ओमिक्रॉन के मामले सामने आए है, जिला में डेल्टा का एक भी केस नहीं है।
April 22, 2023

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का अभय चौटाला को जवाब:धनखड़ बोले-नेता डरें नहीं, कांग्रेस ने इमरजेंसी में डाला था जेल में; BJP लोकतांत्रिक पार्टी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का अभय चौटाला को जवाब:धनखड़ बोले-नेता डरें नहीं, कांग्रेस ने इमरजेंसी में डाला था जेल में; BJP लोकतांत्रिक पार्टी
झज्जर: हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें अभय ने देश के विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है। अभय चौटाला ने कहा था कि यदि विपक्षी दल एक नहीं हुए तो सभी नेताओं को राजनीति जेल में बैठकर करनी पड़ेगी।
धनखड़ ने शुक्रवार को झज्जर में कहा कि इस बारे में किसी भी नेता को डरने की जरूरत नहीं है। कारण कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक पार्टी है। उसकी सोच इस प्रकार की नहीं है। यह सोच केवल और केवल कांग्रेस पार्टी की हो सकती है। इमरजेंसी में कांग्रेस ऐसा कर चुकी है, जब कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद कराया था।
बैठक में ओपी धनखड़ का स्वागत करते कार्यकर्ता।

धनखड़ ने झज्जर के गांव हसनपुर में भाजपा के सुबाना मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने अभय चौटाला के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें अभय ने भाजपा को उसका डीएनए टैस्ट कराने की बात कही है। धनखड़ ने कहा कि डीएनए का मतलब किसी व्यक्ति के विशिष्ट गुण और धर्म से है। पूरे देश को पता है कि भाजपा को डीएनए देशभक्ति का है और भाजपा के लिए देशभक्ति सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि अभय चौटाला हरियाणा में कांग्रेस के साथ सांझेदारी के चक्कर में कुछ भी कहे। लेकिन सच्चाई यहीं है कि लोकदल का जन्म ही कांग्रेस के विरोध में हुआ था। धनखड़ ने कहा कि लोकदल और मौजूदा इनेलो का कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं जाएगा।इस दौरान धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल बयानवीर है। नेता प्रतिपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके राज में ढाई-ढाई रुपए के चेक किसानों के आते थे। ऐसे में उन्हें किसानों के हित की बात करना शोभा नहीं देता।

Friday, April 21, 2023

April 21, 2023

जींद में 50.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी:बच्चों को कनाडा भेजने के नाम पर लगाया चूना, पीड़ित बोला- जमीन बेच पैसे जुटाए, फर्जी वीजा मिला

जींद में 50.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी:बच्चों को कनाडा भेजने के नाम पर लगाया चूना, पीड़ित बोला- जमीन बेच पैसे जुटाए, फर्जी वीजा मिला
जींद : जींद जिले के सफीदों में बच्चों को कनाडा भेजने के नाम पर 50 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। इसके लिए पीड़ित ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच दिया। घर पर लोन लिया और रिश्तेदारों से ब्याज पर पैसे लिए, लेकिन उन्हें फर्जी वीजा देकर उनके साथ 50 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली-चंडीगढ़ के 4 लोगों के खिलाफ फ्रॉड केस दर्ज किया है।
सफीदों के गांव रिटौली की रानी पत्नी सतीश ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह अन्नू दहिया पत्नी जगबीर दहिया, रोहिनी दिल्ली, जोर्ज और उसकी पत्नी स्वीटी जैन नगर, कराला दिल्ली को पिछले 5-6 सालों से जानता है। वह राजस्थान के चुरू के तारानगर के गुरु जोतराम मंदिर भनीन में कमेटी का प्रधान है। वह वहां मंदिर में गई हुई थी तो उनसे बात हुई।
*जून 2022 को शुरू हुई धोखाधड़ी*

रानी के अनुसार, जगबीर दहिया ने बताया कि वह उनके बच्चों को विदेश भेजकर वहां सैटल करवा देगा। इससे वह उसकी बातों में आ गई। जून 2022 में जगबीर दहिया उनके घर आए और बातचीत करके 52 लाख रुपए में 2 बच्चों विशाल और आशीष को कनाडा भेजने की बात तय हो गई। सितंबर 2022 में जगबीर ने उन्हें दिल्ली में अपने आवास पर बुलाया और पैसे लाने के लिए कहा।
रानी के अनुसार, विशाल और उसका पिता सतीश, आशीष और उसका पिता सुभाष परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और 10 लाख रुपए नकद तथा पासपोर्ट उन्हें दिया। इसके बाद 17 अक्टूबर को उन्हें फिंगर प्रिंट स्कैन के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया और यहां जोर्ज तथा स्वीटी ने उनसे 2 लाख रुपए ले लिए। जगबीर दहिया का फोन आया कि उनका वीजा लग गया है, बाकी पैसों का भी इंतजाम कर दें।
*जांच कराने पर वीजा फर्जी निकला*

रानी ने बताया कि 10 नवंबर 2022 को 31 लाख रुपए नकद देकर आए। उस समय कहा गया कि 16 नवंबर की उनकी फ्लाइट है, लेकिन बाद में कहा कि फ्लाइट को रद्द करवा दिया गया और बाकी पैसे देने की डिमांड की। इस पर पानीपत में उन लोगों को 7 लाख 75 हजार रुपए दिए गए। 19 नवंबर की फ्लाइट बताई गया, लेकिन उस दिन भी वह नहीं गए।
बाद में जगबीर और अन्नू ने कहा कि जिसने कनाडा भेजना है, उसके परिवार में किसी की मौत हो गई है, इसलिए कुछ दिन और लगेंगे। उनके ढुल-मुल रवैये को देखते हुए उन्हें शक हुआ तो वीजा की जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने अपने 50 लाख 75 हजार रुपए वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
April 21, 2023

जज ने राहुल गांधी की एक न मानी:कहा- सांसदी जाना ऐसा नुकसान नहीं जिसकी भरपाई न हो; 5 दलीलें जो टिकी नहीं

जज ने राहुल गांधी की एक न मानी:कहा- सांसदी जाना ऐसा नुकसान नहीं जिसकी भरपाई न हो; 5 दलीलें जो टिकी नहीं
राहुल गांधी को सांसदी वापस नहीं मिली। सूरत सेशन कोर्ट के जज रॉबिन पॉल मोगेरा ने गुरुवार को उनकी याचिका एक शब्द में खारिज कर दी। राहुल ने मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने पर रोक लगाने की मांग की थी।
जज ने राहुल गांधी की 5 बड़ी दलीलों को खारिज कर दिया। जज ने कहा कि सांसदी जाना कन्विक्शन पर रोक लगाने का आधार नहीं। इससे ऐसा नुकसान नहीं हुआ जिसकी भरपाई न हो सके।
हरियाणा बुलेटिन न्यूज में बताएंगे कि सूरत सेशन कोर्ट के जज ने किन 5 आधारों पर राहुल की याचिका खारिज की है?
*1. राहुल गांधी की दलील : सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करा सकते थे, क्योंकि ‘मोदी’ नाम से कोई एक समूह नहीं। पूर्णेश मोदी की याचिका अमान्य है*

जज मोगेरा का फैसला : राहुल गांधी ने आम जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी और मोदी सरनेम वाले लोगों की तुलना चोरों से की थी। इसलिए मोदी सरनेम वाले शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया गया।

इसके अलावा शिकायतकर्ता पूर्व मंत्री हैं और सार्वजिनक जीवन में शामिल हैं। मानहानि भरी इस तरह की टिप्पणी से निश्चित ही उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है और उन्हें समाज में पीड़ा झेलनी पड़ती है। इन वजहों से मैं शिकायत पर सुनवाई को लेकर उठाई आपत्तियों से सहमत नहीं हूं।
*2. राहुल गांधी की दलील : पूर्णेश मोदी का नाम नहीं लिया, ऐसे में उनकी मानहानि का सवाल नहीं उठता*

जज मोगेरा का फैसला : इस मामले में मोदी उपनाम वाले लोगों की तुलना चोरों से करने से निश्चित रूप से शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा हुई होगी। उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान होगा, क्योंकि वो सामाजिक रूप से सक्रिय हैं और हमेशा आम लोगों से उनका मिलना-जुलना रहता है।

भाषण देते समय राहुल गांधी न केवल सांसद थे बल्कि देश की दूसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष भी थे। उनके कद को देखते हुए उन्हें अपने शब्दों को लेकर ज्यादा सावधान रहना चाहिए था। उनके शब्दों का व्यापक असर लोगों के दिमाग पर पड़ता है।
*3. राहुल गांधी की दलील : ट्रायल कोर्ट में मेरे साथ अन्याय हुआ, मुझे अधिकतम सजा सुनाई गई*

जज मोगेरा का फैसला : सुनवाई के रिकॉर्ड से जाहिर है कि राहुल गांधी को गवाहों से जिरह करने का पूरा मौका दिया गया और इसलिए मैं इस बात से सहमत नहीं कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई से वंचित किया गया।

जहां तक अधिकतम सजा सुनाए जाने की बात है तो मजिस्ट्रेट ने उतनी सजा सुनाई, कानून में जिसकी इजाजत है। राहुल गांधी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, वो सार्वजनिक जीवन बिताने वाले सांसद थे। उनके बोले किसी भी शब्द का आम जनता के मन पर बड़ा असर होगा। ऐसे लोगों से उच्च स्तर की नैतिकता की उम्मीद की जाती है।
*4. राहुल गांधी की दलील :*

 अधिकतम सजा सुनाए जाने से मैं संसद सदस्य नहीं रहा, निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रहा

जज मोगेरा का फैसला : ‘मैं मानता हूं कि संसद सदस्य न रहना या अयोग्य हो जाना राहुल गांधी के लिए ऐसा नुकसान नहीं जिसकी भरपाई न हो सके।’

(जज मोगेरा ने इसके लिए गुजरात हाईकोर्ट के नारनभाई भीकाभाई कछाड़िया बनाम गुजरात राज्य के केस का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने की वजह से नौकरी जाना या अयोग्य ठहराया जाना, उस मामले में दोषी ठहराए जाने पर रोक लगाने का आधार नहीं हो सकता )
*5. राहुल गांधी की दलील :*

 अवमानना के ऐसे मामलों में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपील होने पर उस पर फौरन रोक लगा देनी चाहिए

*जज मोगेरा का फैसला :*

अदालतों के तमाम पुराने फैसलों में कहा गया कि CrPC की धारा 389(1) के तहत दोषसिद्धि (कन्विक्शन) को सस्पेंड करने या उस पर रोक लगाने की शक्तियों को बेहद सावधानी और सोच समझकर इस्तेमाल करने की जरूरत है।
अगर इस शक्ति का इस्तेमाल यूं ही या मशीन बनकर किया जाएगा तो जनता के मन में न्याय व्यवस्था को लेकर गलत धारणा बनेगी। ऐसे आदेश से न्यायपालिका से जनता का विश्वास हिल जाएगा। मेरा मानना है कि राहुल गांधी अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के पक्ष में मजबूत केस नहीं बना पाए हैं।

Thursday, April 20, 2023

April 20, 2023

रोहतक की सुनारियां जेल के सहायक जेल अधीक्षक एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई

रोहतक की सुनारियां जेल के सहायक जेल अधीक्षक एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई
रोहतक : सुनारियां जेल के सहायक जेल अधीक्षक जोगिंद्र सिंह को एक लाख की रिश्वत लेने बारे रोहतक विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

*जेल के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले अनिल के पास रखवाया था रिश्वत का पैसा
अनिल को भी किया गया गिरफ्तार*

जेल में बंद हवालाती को परेशान ना करने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप, पहले भी 24 हजार रुपए दे चुके हैं शिकायतकर्ता
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत विजिलेंस कर रही है कार्रवाई।
कल किया जाएगा अदालत में पेश
April 20, 2023

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी पर अनिल विज की सख्ती:गृह मंत्री ने चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी भेजी, उनके आदेश पर 2 अफसर सस्पेंड नहीं किए

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी पर अनिल विज की सख्ती:गृह मंत्री ने चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी भेजी, उनके आदेश पर 2 अफसर सस्पेंड नहीं किए
चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। विज ने 3 महीने पहले हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में 2 अफसरों को निलंबित करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद अफसरों ने इस पर एक्शन नहीं लिया। अब उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी लिखकर इस पर नाराजगी जाहिर की है।
अनिल विज ने यहां तक कह दिया कि जब लापरवाह अफसरों पर कोई एक्शन नहीं लेना तो फिर इन मीटिंगों का क्या औचित्य रह जाता है। विज के इस तेवर से अफसर भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

*पहले पूरा मामला जानिए...*

करीब तीन महीने पहले हिसार की ग्रीवेंस कमेटी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने शिकायत पर हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर और हिसार के सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) संदीप को निलंबित कर दिया था, लेकिन आज तक संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
हरियाणा सरकार के सूत्रों ने दावा किया है कि हिसार में हुई इस मीटिंग में गृह मंत्री के आदेश के बाद 16 जनवरी को जिला प्रशासन ने दोनों अधिकारियों के निलंबन की अनुशंसा की थी, लेकिन अभी तक मुख्यालय ने दोषी अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी नहीं किए हैं। मुख्यालय की इस चूक को लेकर ही गृह मंत्री विज ने सख्ती दिखाई है।
इस बारे में पूछे जाने पर विज ने यह प्रतिक्रिया दी।

*विज बोले- ऐसी मीटिंग में शामिल होने का क्या औचित्य*

अनिल विज की चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्‌ठी में हिसार के मामले का हवाला देते हुए साफ कहा कि यदि शिकायत निवारण मीटिंग में लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो मेरा ऐसी बैठकों में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है।
*अब पढ़िए.. अनिल विज ने इस मामले में क्या कहा*

गृह मंत्री विज ने कहा कि मैंने चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी लिखी है। अधिकारी काम नहीं करते तो ये चिटि्ठयां लिखना आम बात है। अफसर काम नहीं करते तो उनसे काम करवाना ही सरकार का काम है। मैं किसी से नाराज नहीं हूं।