Monday, February 2, 2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक फैसला- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के ‘स्वर-सूर्य’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
छह पटवारियों के निलंबन के विरोध में जींद में पटवारियों का सांकेतिक धरना, बहाली नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
बुजुर्गों को कई महीनों से पेंशन ना देकर सरकार ने उनका मानदेय छीना :- निर्मल सिंह
आईजी मनीष चौधरी पहुंचे कैथल की पुलिस लाईन में - पुलिस कंपनियों का किया निरीक्षण
राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जीएसएसएस ढिगाना स्कूल की डा. प्रीति हुई सम्मानित
पशु-मेला कुरुक्षेत्र में पशुपालन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी : श्याम सिंह राणा
Budget Decode: मिडिल क्लास की किस्मत बदलेंगे ये 14 बड़े फैसले, क्या बढ़ेगा टैक्स का बोझ?
Sunday, February 1, 2026
Instagram पर “Army Officer” बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ग्राम सचिवालय से चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
*संतों के मार्गदर्शन में कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता - कृष्ण बेदी*
*केंद्रीय बजट 2026-27 ग्रामीण भारत, पंचायती राज को मज़बूत करेगा: कृष्ण लाल पंवार*
*पंडित जसराज जी की जयंती पर कल पीलीमंदोरी में होगा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन*
केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई दिशा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
कृषि मंत्री की बजट पर प्रतिक्रिया : किसानों, कृषि और ग्रामीण भारत के लिए दूरदर्शी एवं समावेशी बजट है : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री की बजट पर प्रतिक्रिया
किसानों, कृषि और ग्रामीण भारत के लिए दूरदर्शी एवं समावेशी बजट है : कृषि मंत्री
- कहा ,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को मजबूती देने वाला है बजटचंडीगढ़ - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे किसानों, कृषि, मत्स्य पालन एवं पशुपालन क्षेत्रों के लिए दूरदर्शी, संतुलित और परिवर्तनकारी बताया है।
श्री राणा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है। बजट में किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीक को समान प्राथमिकता दी गई है, जो देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय को बढ़ाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे, कृषि लॉजिस्टिक्स, ग्रामीण कनेक्टिविटी, भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को तकनीक, नवाचार और उच्च-मूल्य वाली फसलों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश की 46.1 प्रतिशत कृषि कार्यबल को ध्यान में रखते हुए यह बजट छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
श्री राणा ने कहा कि जलाशयों और अन्य जल स्रोतों के एकीकृत विकास से मत्स्य पालन को रोजगार का एक मजबूत माध्यम बनाया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में मत्स्य मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ किया जाएगा तथा स्टार्टअप्स, महिला-नेतृत्व वाले समूहों और मछली किसान उत्पादक संगठनों को बाजार से जोड़ा जाएगा।
पशुपालन क्षेत्र में क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी, पशुधन उद्यमों के आधुनिकीकरण और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से ग्रामीण और परि-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि बजट में प्रस्तावित AI-सक्षम ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म, AgriStack और ICAR के एकीकरण से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक एवं अनुकूलित जानकारी उपलब्ध होगी। इससे जोखिम कम होगा, बेहतर निर्णय संभव होंगे और छोटे किसानों के लिए प्रिसिजन फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा।
श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र सरकार की इन सभी किसान-हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ हरियाणा के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन योजनाओं को तेजी से लागू कर किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को नई गति देगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक प्रावधानों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि किसानों के भविष्य, युवाओं के अवसरों और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में किसान-हितैषी और दूरदर्शी बजट है।