Breaking

Saturday, March 18, 2023

March 18, 2023

बेटियों की पढ़ाई के बीच दूरी नहीं आएगी आड़े : बलजीत सिंह रेढू

बेटियों की पढ़ाई के बीच दूरी नहीं आएगी आड़े : बलजीत सिंह रेढू
नेक  मुहिम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचेंगे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
जींद ( संजय कुमार ) : जींद क्षेत्र की बेटियों को शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए ना जेब ढीली करनी पड़ेगी और ना ही किसी परेशानी का सामना करना  पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र के बेटियों का शहर के शिक्षण संस्थानों की ओर आने का सफर आसान हो सके इसके लिए लक्ष्य ग्रामीण विकास ट्रस्ट पूरे जींद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी और नेक मुहिम चलाने जा रहा है। ग्रामीण अंचल में रहने वाली बच्चों की पढ़ाई के बीच दूरी आड़े न आए इसके लिए ट्रस्ट छात्राओं को नि:शुल्क 7 बसों की सेवा देगी। नि:शुल्क बसों का लाभ क्षेत्र हर गांव की लड़कियों को मिल सके इसके लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है।दूसरे क्षेत्रों के लिए प्रेरक बनने वाली ट्रस्ट की इस खास मुहिम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा 22 मार्च को करेंगे। ट्रस्ट के चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता बलजीत सिंह रेढू ने बताया कि राज्यसभा सांसद 22 को जींद के हुड्डा ग्राउंड में ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान छात्राओं के लिए चलाई जा रही विशेष बसों का शुभारंभ भी करेंगे।
इस खास मुहिम के शुभारंभ का जन-जन साक्षी बने इसके लिए लोगों को न्योता भी दिया गया है।
रेढू ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की दूरी कहीं बेटियों की शिक्षा में रोड़ा ना बने इसके लिए यह मुहिम कई साल पहले चलाई थी।अब इस मुहिम को विस्तार दिया गया है।  ट्रस्ट के इस कार्यालय में सीएससी सेंटर द्वारा आमजन को ऑनलाइन सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में समय-समय पर मेडिकल कैंप , नि:शुल्क दवाइयों की व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे लगवाए जाएंगे। यही नहीं गरीब छात्र-छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना, शहरवासियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था, किसानों के पशुधन के लिए बेस्ट ब्रीड मुर्रा नस्ल के कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था और विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक परामर्श देने की व्यवस्था का काम किया गया है।

Friday, March 17, 2023

March 17, 2023

जागरण में श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने की दिलाई जाएगी शपथ

पटियाला चौंक पर विशाल मां भगवती जागरण 18 मार्च को
जागरण में श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने की दिलाई जाएगी शपथ
जींद : ( संजय कुमार ) पटियाला चौक स्थित शहीदे आजम युवा क्लब द्वारा शनिवार को 37वां मां भगवती विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। क्लब प्रधान प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया किहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल मां भगवती जागरण 18 मार्च रविवार को पटियाला चौंक स्थित जागरण ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। जागरण में मुख्यअतिथि के तौर पर जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा शिरकत करेंगे और मां की पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करेंगें। क्लब प्रधान सुभाष कुमार अनेजा व कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंधवानी ने बताया कि
जागरण में पंकज राज दिल्ली वाले, हरियाणवी कलाकार अमित ढुल, नरेश भजनी मां का गुणगान करेंगे। इस बार जागरण की खास विशेषता यह रहेगी कि जागरण में मां भगवती का दरबार भव्य तरीके से सजाया जाएगा, जिसकी शोभा देखने लायक होगी। कलाकार कन्या भू्रण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरण मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि जागरण के दौरान कन्या भ्रूण हत्या न करने को लेकर श्रद्धालुओं को शपथ दिलाई जाएगी साथ ही बेटियों को भी बेटों की तरह पढ़ाने का आह्वान किया जाएगा।
March 17, 2023

गांव श्रीराग खेड़ा में घर-घर जाकर प्रदीप गिल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया

गांव श्रीराग खेड़ा में घर-घर जाकर प्रदीप गिल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया 
जींद : ( संजय कुमार )आज गांव श्रीराग खेड़ा में प्रदीप गिल ने अपने साथियों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अगवत करवाया और वहीं प्रदीप गिल ने घर-घर जाकर गांव की मुख्य समस्याओं के बारे में जाना और कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर गांव के विकास कार्य करवाये जाएंगे और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। गिल ने कहा आज इस सरकार में हर वर्ग दुःखी है और ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिसपर इस सरकार ने लाठीचार्ज नहीं करवाया हो और वहीं युवाओं से बात करते हुए कहा आज हरियाणा देश मे पहले नंबर पर बैरोजगारी में है। आज युवा रोजगार न मिलने से नशे की तरफ जा रहा है और प्रदेश में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ रहा है। गांव श्रीराग खेड़ा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में विजेंद्र सरपंच श्रीरागखेड़ा ,दिनेश ,अमृतलाल, प्रेम मिस्त्री,सोनू,जयभगवान, बलवान दांगी,अजित दांगी,राजेश परमार,निक्की सिहाग,मोनू कंडेला,सुरेश कंडेला,दिनेश कंडेला,परवेज़ चौहान,मनोज कंडेला,रमेश मालिक,राकेश रेढू,सुरेश रायचंदवाला,कैलाश बरसोला,जयभगवान यादव,होशियार सिंह चाहर,सागर टांक, सोभराज वाल्मीकि,राहुल अठवाल,विकास दालमवाला,राज रेढू,सुशील रेढू आदि साथी मौजूद रहे।
March 17, 2023

रेवाड़ी में सरसों की फसल में लगी आग: ढाई एकड़ फसल जलकर हुई खाक

रेवाड़ी में सरसों की फसल में लगी आग: ढाई एकड़ फसल जलकर हुई खाक
रेवाड़ी : हरियाणा में रेवाड़ी जिले के एक किसान के खेत में काट कर रखी गई सरसों की फसल में आग लग गई। जब तक किसान खेत में पहुंचा उसकी पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं रंजिश के चलते आगजनी की आशंका जताई जा रही है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
*ढाई एकड़ सरसों की फसल बर्बाद*

मिली जानकारी के अनुसार, किसान किसान कुलदीप चौधरी ने गांव नंदरामपुर बास स्थित अपने खेत में ढाई एकड़ में सरसों की फसल बोई थी। पिछले दिनों उसने अपनी फसल कटाई कर खेत में एकत्रित कर रख दी थी। कुलदीप का कहना है कि गुरुवार की देर रात उसमे आग लग गई। किसान ने रंजिश के चलते उसकी फसल में आग लगाने की आशंका जताई है। क्योंकि खेत के आसपास कोई बिजली की तारे भी नहीं है।

किसान ने बताया कि खेत में आग लगने की सूचना उसे मिली तो वह मौके पर पहुंचा और साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*पिछली बार इसी किसान की गेहूं की फसल में लगी थी आग*

कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछली बार रंजिश के चलते उसकी कई एकड़ गेहूं की फसल में आ लगा दी गई थी। इस बार सरसों को जला दिया। कुलदीप ने कहा कि उससे रंजिश रखने वाले ने ये आगजनी की है। जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालंकि किसान ने रिपोर्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं दिया है।

Wednesday, March 15, 2023

March 15, 2023

हरियाणा में CM खट्टर का बड़ा ऐलान, बढ़ा दी गई सरपंच और पंचों की सैलरी , अब बिना ई- टेंडरिंग के इतने लाख का काम करा सकेंगे सरपंच

हरियाणा में CM  खट्टर का बड़ा ऐलान, बढ़ा दी गई सरपंच और पंचों की सैलरी , अब बिना ई- टेंडरिंग के इतने लाख का काम करा सकेंगे सरपंच
चंडीगढ़ : हरियाणा में सरपंचों और सरकार के बीच ई-टेंडरिंग का मामला बेहद गरमाया हुआ था। फिलहाल अब सरकार ने इस मामले पर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी है कि, अब सरपंच 5 लाख तक के काम बिना ई-टेंडरिंग के करा सकेंगे। वहीं अब 5 लाख के ऊपर के काम ई-टेंडरिंग के जरिए ही होंगे। बतादें कि, पहले यह लिमिट 2 लाख तक ही रखी गई थी। जिसके विरोध में हाल ही में प्रदश भर के सरपंचों ने पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया था.
*सरपंचों और पंचों की सैलरी भी बढ़ाई गई*

बतादें कि, हरियाणा सरकार ने सरपंचों और पंचों की सैलरी भी बढ़ा दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि, सरपंचों और पंचों की सैलरी बढ़ाने की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि, अब सरपंचों को 3000 की जगह 5000 रूपए सैलरी मिलेगी। जबकि पंचों को एक हजार से बढ़ाकर 1600 रुपए सैलरी दी जाएगी। सीएम खट्टर ने बताया कि, इनकी बढ़ी हुई सैलरी इन्हें 1 अप्रैल से मिलेगी। खट्टर ने यह भी बताया कि, सरपंचों और पंचों की सैलरी डीए रेट से जोड़ी जा रही है।
*जिला परिषद को सशक्त किया*

वहीं सीएम खट्टर ने कहा जिला परिषद को अब और सशक्त किया गया है। अब जिला परिषद के अपने कार्यालय होंगे। प्रत्येक जिला परिषद में सीईओ की भी तैनाती रहेगी। साथ ही जिला परिषद के कामों का समय-समय पर ऑडिट भी किया जाएगा। ताकि जिला परिषद के कामों की गुणवत्ता परखी जा सके। खट्टर ने कहा कि, प्रत्येक महीने जिला परिषद के चेयरमैन और सीईओ के साथ की मीटिंग की जाएगी। इसके साथ ही हर तीन महीने में जॉइंट मीटिंग होगी।
*जिला परिषद के पास रहेंगे ये काम*

CM खट्टर ने जिला परिषद के पास रहने वाले कामों की जिम्मेदारी की भी जानकारी दी है। खट्टर ने बताया कि, ई- लाइब्रेरी, शिव धाम योजना के तहत शमसान घाट और कब्रिस्तान जैसे काम, खेत-खलिहान योजना के तहत रास्तों को पक्का करने का काम, मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों के मेंटिनेंस, किसी ब्लॉक में 5 बड़े गांव या 10 हजार आबादी से ज्यादा के जितने गांव हैं। वहाँ स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी जिला परिसद के पास होगी। इसके साथ ही PHC, स्कूल मरम्मत और आंगनवाड़ी रखरखाव, मिडडेमील योजना की देखरेख और गांव की स्वछता व्यवस्था की भी जिम्मेदारी जिला परिषद के पास रहेगी।
*सरपंचों के काम के लिए टीम गठित की जाएगी*

वहीं सीएम खट्टर ने कहा कि, सरपंचों के काम के लिए टीमें गठित की जाएंगी। हर गांव में वहां के प्रमुख लोगों को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। टीम सरपंचों के काम की निगरानी करेगी। मनोहर लाल ने कहा कि इसके साथ ही सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी कामों पर नजर रखेगी। कहां किस काम के लिए कितना पैसा निकाला जा रहा है और कितना लग रहा है। इस सब पर सरकार की नजर रहेगी। सरपंचों के काम में गुणवत्ता के साथ सरकार किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी।
March 15, 2023

किसान को एमएसपी, युवाओं को नौकरी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देगी कांग्रेस- हुड्डा

किसान को एमएसपी, युवाओं को नौकरी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देगी कांग्रेस- हुड्डा 
रोहतक : हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी, युवाओं को नौकरी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत कांग्रेस लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई है। आम जनता खुलकर बोल रही है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी-जेजेपी का हारना और कांग्रेस की सरकार बनना तय है। क्योंकि लोग मौजूदा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं। कांग्रेस कार्यकाल में 2014 तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और विकास में नंबर वन था, उसे मौजूदा सरकार ने बेरोजगारी, अपराध और घपले-घोटालों में नंबर वन बना दिया है। 
हुड्डा ने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। उनको भरने की बजाए लगातार भर्तियों के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। अब तक करीब 30 पेपर लीक हो चुके हैं। परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियों को बेचा जा रहा है। प्रदेश में जो इक्का-दुक्का भर्तियां होती हैं, उसमें भी अन्य राज्य के लोगों को तरजीह देने के लिए सरकार लगातार नियमों में फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने सोशियो-इकोनामिक के 5 अंक अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को देने का फैसला लिया। इससे मूल निवासियों को नौकरी मिलना और मुश्किल हो जाएगा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि आज किसानों की सरसों मंडी में एमएसपी से कम रेट पर पिट रही है। क्योंकि सरकार जानबूझकर खरीद में देरी कर रही है। सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसानों को अपनी सरसों एमएसपी से 1000-1500 रुपए कम रेट पर बेचनी पड़ी। सरसों ही नहीं बाजरा और धान से लेकर लगभग तमाम फसलों पर सरकार एमएसपी देने से पल्ला झाड़ रही है। इसलिए रायपुर में हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में कृषि कमेटी की रिपोर्ट में उन्होंने एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की सिफारिश की। 
कांग्रेस सरकार बनने पर एमएसपी की गारंटी का कानून लागू किया जाएगा। साथ ही पार्टी ने तय किया है कि सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना बुढ़ापा पेंशन और प्रति परिवार 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट वितरित करने की स्कीम फिर से शुरू होगी। मौजूदा सरकार ने पिछड़ा वर्ग में क्रीमी लेयर में आय सीमा को 8 से घटाकर 6 लाख कर दिया। इसको बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा ताकि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूर्ण लाभ मिल सके। 
हुड्डा ने एकबार फिर सरकार से सरपंचों की मांग मानते हुए ई-टेंडरिंग को वापिस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग के जरिए पंचायतों को पंगू करना चाहती है। इसीलिए पंच-सरपंचों को मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। खरखौदा में लगने वाले मारुति के प्लांट को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने बताया कि बतौर मुख्यमंत्री वो एकबार जापान गए थे। उसी वक्त मारुति सजुकी के मालिक के साथ खरखौदा प्रोजेक्ट पर सहमति बनी थी। उन्होंने मानेसर, रोहतक, खरखौदा में निवेश करने की हामी भरी थी। खरखौदा में कई साल पहले ही ये प्लांट स्थापित होना चाहिए था। अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार होती तो यह प्लांट 2015 में ही लग जाता। लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे 8 साल लेट कर दिया।

Sunday, March 12, 2023

March 12, 2023

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के तहत प्रदीप गिल पहुँचे गांव लोहचब में

'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के तहत प्रदीप गिल पहुँचे गांव लोहचब में
जींद : गांव लोहचब में प्रदीप गिल अपने साथियों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर गए। गांव में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अगवत करवाया और वहीं प्रदीप गिल ने  कहा जल्द ही हर गांव में बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। गिल ने कहा आज सरकार एक तरफ ‛बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरह सरकार गांव के सरकारी स्कूल को खत्म कर रही है और आज हरियाणा में बेटी सुरक्षित नहीं हैं, मुख्यमंत्री ने खुलकर खेल मंत्री का समर्थन किया है, इससे साबित होता हैं बीजेपी का यह नारा केवल बयानबाजी तक सीमित रह गया है। आज की मौजूदा सरकार बीजेपी जेजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। 
प्रदीप गिल ने कहा आज बीजेपी व जेजेपी की गठबंधन सरकार गांव की छोटी सरकार को खत्म करना चाहती है, पहले सरपंचों का चुनाव में देरी की और अब पंचायत के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भूपेंद्र हुड्डा के समय को याद कर रही है कांग्रेस के समय जो जन कल्याणकारी नीतियां थी वह सब नीतियां आज की मौजूदा सरकार ने बंद कर दी है। आज बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है | गांव लोहचब में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत अजय रेढू, मनजीत, सुनील भोलू , अमरिंदर उर्फ मोनी, सुखबीर, सोनू, सुनील, अशोक, नानकु, धर्म सिंह, रिंकू रेढू, कृष्ण पंजेठा मनोरपुर, राज रेढू, सुशील रेढू, धर्मराज बड़ोंदीं, होशियार सिंह चाहर, कर्मवीर मोर, सनी लोहाट,सोमबीर शोभराज बाल्मीकि बरसोला, सुशील रेढू मनोहरपुर, राजमल रेढू मनोहरपुर, साहिल बीड़ू, मनोज कंडेला, सुरेश कंडेला, विक्की ढिल्लों, सुरेश रायचंदवाला, रोहित रायचंदवाला,रणधीर रायचंदवाला आदि मौजूद थे।
March 12, 2023

ई-टेंडरिंग के जरिए पंचायतों को पंगू बनाना चाहती है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

ई-टेंडरिंग के जरिए पंचायतों को पंगू बनाना चाहती है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा 
जींद : ई-टेंडरिंग के जरिए बीजेपी-जेजेपी पंचायतों को पंगू बनाना चाहती है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज जींद में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से कोई वर्ग खुश नहीं है। आज मध्य प्रदेश के किसानों का टमाटर, महाराष्ट्र के किसानों की प्याज और हरियाणा के किसानों का आलू व सरसों सब पिट रहे हैं। किसान, जवान और कर्मचारी से लेकर पंच-सरपंच तक हर कोई सरकार की लाठियों का शिकार हो चुका है। लेकिन अब जनता की बारी है। सरकार द्वारा दी गई लाठियों की चोट का जवाब जनता वोट की चोट से देगी। 
हुड्डा ने यहां एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनी हुई पंचायतों पर ई-टेंडरिंग लागू करके सरकार इनको भी शक्तिहीन बनाना रही है। सरकार को बिना देरी किए पंचायतों को ई-टेंडरिंग से छुटकारा देना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस सरकार बनने पर पंचायतों को ई-टेंडरिंग से छुटकारा और उनके फंड में बढ़ोत्तरी की जाएगी। कांग्रेस इस बात को समझती है कि चुने हुए प्रतिनिधियों की गांवों के प्रति जवाबदेही होती है ना कि ठेकेदार व अधिकारियों की। साथ ही हुड्डा ने सरकार को नसीहत दी कि पारदर्शिता ई-टेंडरिंग जैसी जबरदस्ती थोपी गई नीतियों से नहीं आरटीआई जैसे कानूनों से आती है, जिसे कांग्रेस ने लागू किया था। नेता प्रतिपक्ष ने किसानों की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने 2022 तक उनकी आय डबल करने का वादा किया था। लेकिन आय की बजाए इस सरकार ने किसान के खाद, बीज, दवाई, खेती उपकरणों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके किसान की लागत को कई गुना बढ़ा दिया। आज सरकार किसानों को एमएसपी तक नहीं दे पा रही। पिछले दिनों उन्होंने लाडवा की मंडी का दौरा किया तो किसानों ने उन्हें बताया कि उनका आलू आज 50 पैसे प्रति किलो के रेट पर पीट रहा है। जबकि उसे उगाने की लागत ₹5-6 प्रति किलो है। 
इसी तरह आज सरसों किसानों को भी एमएसपी नहीं मिल पा रही है। किसान अपनी फसल को एमएसपी से 1000-1500 रुपए कम रेट पर बेचने के लिए मजबूर है। क्योंकि अब तक सरकारी खरीद ही शुरू नहीं हुई। अब सरकार कह रही है कि 28 की बजाय 15 मार्च से खरीद शुरू की जाएगी। लेकिन सरकार 15 मार्च का इंतजार क्यों कर रही है? पहले ही खरीद में देरी के चलते किसान बहुत घाटा उठा चुके हैं। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से खरीद शुरू करनी चाहिए। इसी के साथ किसानों की स्थिति सुधारने के लिए हुड्डा ने ऐलान किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाएगा। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता बीजेपी-जेजेपी के घपले-घोटालों, भयंकर बेरोजगारी, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेकाबू अपराध से छुटकारा चाहती है। सभी वर्ग अपनी समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता इसबार कांग्रेस को अपना मत देने का मन बना चुकी है। अब सिर्फ चुनाव की औपचारिकता बाकी है।
March 12, 2023

सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस को कहा अलविदा

सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस को कहा अलविदा 
नई दिल्ली : पिछले दिनों सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत लिखकर सानिया को शानदार करियर के लिए बधाई दी थी। अब सानिया ने प्रधानमंत्री मोदी के खत का जवाब दिया है। सानिया ने प्रधानमंत्री के खत का फोटो ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, "मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. प्रधानमंत्री ने जिस तरह खत लिखकर मेरी हौंसलाअफजाई की है, मैं उसके लिए शुक्रिया अदा करती हूं. मैंने हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व कर गौरव महसूस किया है."

#SaniaMirza #SaniaMirzaRetirement #SaniaMirzaCareer #Tennis #NarendraModi #PMModi #Trending #Haryanabulletinnews

Saturday, March 11, 2023

March 11, 2023

एसएचओ 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू

एसएचओ 50 हजार की रिश्वत लेते किया काबू 
यमुनानगर : एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने साढौरा के एसएचओ एसआई धर्मपाल को थाने के अंदर ही 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।

एसआई धर्मपाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि शिकायत मिली थी कि  खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से सेफ निकालने के लिए एसएचओ द्वारा  25 सौ₹ प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में इंस्पेक्टर चरण सिंह व लेडी इंस्पेक्टर सीमा भी शामिल रहे।  शिकायतकर्ता को पाऊडर लगे 50 हजार व वाहनों की सूचि के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया। इससे पहले एसीबी की टीम ने धर्मपाल को दिए जाने वाले नोटों के नंबर नोट कर लिए थे। शिकायतकर्ता द्वारा एसआई धर्मपाल को रिश्वत की रकम व वाहनों की लिस्ट थमाते ही इशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने धर्मपाल को काबू कर लिया। उसके हाथ धुलवाने पर हाथ नोटों पर लगे रंग से रंगीन हो गए।
March 11, 2023

डिस्चार्ज से पहले अभिभावकों के हाथों में होगा बर्थ सर्टिफिकेट : डॉ. भोला

डिस्चार्ज से पहले अभिभावकों के हाथों में होगा बर्थ सर्टिफिकेट : डॉ. भोला
जींद : जींद के सिविल अस्पताल में जन्म लेने वाले तमाम बच्चों को डिस्चार्ज करने से पहले उनके अभिभावकों के हाथों में बर्थ सर्टिफिकेट होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकार की गाइडलाइन पर अमल करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जितने भी बच्चे डिस्चार्ज हुए, उनके अभिभावकों को सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान और पीएमओ डॉ. जितेंद्र के दिशा-निर्देश पर सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विंग के नोडल अधिकारी डॉ. अजय चालिया ने वार्ड में जाकर मरीजों के अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए।सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन है कि मरीज को डिस्चार्ज करने से पहले जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए। इसकी अनुपालना करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से अमल शुरू कर दिया है। सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि वैसे तो बिना देरी के जन्म का पंजीकरण 21 दिन में करवाया जा सकता है, लेकिन सिविल अस्पताल में जितने भी बच्चे जन्म लेंगे, उनको डिस्चार्ज से पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवा होगा। डॉ. भोला ने कहा कि नार्मल डिलीवरी पर महिला को 48 घंटे बाद छुट्टी दी जाती है, जबकि सिजेरियन के बाद महिला को एक सप्ताह बाद छुट्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन की पालना जींद में शुरू हो गई है। सिविल अस्पताल जींद की बात की जाए तो हर रोज 20 से 25 डिलीवरी हो रही है। महीने में 100-120 सर्जरी होती है। इस मौके पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विंग के नोडल अधिकारी डॉ. अजय चालिया ने बताया कि शुक्रवार विभाग की ओर से डिस्चार्ज होने वाले बच्चों के अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए गए।

Friday, March 10, 2023

March 10, 2023

हरियाणा में H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली मौत:जींद का रहने वाला; रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हेल्थ अफसर पहुंचे तो मर चुका था, कैंसर भी था

हरियाणा में H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली मौत:जींद का रहने वाला; रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हेल्थ अफसर पहुंचे तो मर चुका था, कैंसर भी था
जींद : हरियाणा के जींद में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने एक की जान ले ली है। जुलाना का जगदीश (56) तीन महीने से कैंसर से जूझ रहा था। 20 दिन पहले उसमें एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। पीजीआई रोहतक में उसकी जांच हुई तो पॉजिटिव मिला। अब उसकी मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग जींद में वायरस की दस्तक और फिर एक व्यक्ति की जान जाने से चिंतित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौत की वजह कैंसर मान रहा है।
बताया गया है कि जुलाना के वार्ड 3 में रहने वाले जगदीश को 22 दिसंबर को सीने में दर्द के बाद पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। वहां जांच के बाद उसे कैंसर की गांठ मिली। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। अब 19 फरवरी को उसकी तबीयत खराब हुई। डॉक्टर के यहां गए तो सामने आया कि जगदीश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण हैं। इसके बाद ही उसे जांच के लिए फिर पीजीआई भेजा गया। वहां उसके सैंपल की जांच की गई।
जगदीश की हालत में सुधार के बाद उसे परिजन घर ले आए थे। अब उसकी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। जुलाना अस्पताल से एक टीम उसके घर भेजी गई। वहां जाने पर पता चला कि जगदीश की तो 8 मार्च को मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जगदीश के परिवार के सदस्यों के भी सैंपल जांच को भेजे हैं। हालांकि उनमें एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं और परिवार के लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

*CMO बोली- मौत कैंसर से*

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि जगदीश के परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। 19 जनवरी को जगदीश की पीजीआई रोहतक में जांच हुई थी। इसमें एन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई थी। जगदीश को फेफड़ों का कैंसर था। उसकी मौत एन्फ्लूएंजा से नहीं कैंसर से हुई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच करवा रहा है।

Tuesday, March 7, 2023

March 07, 2023

लोगों को ठगने का प्रयास करने वाले गैंग का भंडाफोड, गिरोह के सरगना सहित एक अन्य काबू

गाड़ी पर एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राईट डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा सरकार की सरकारी प्लेट व प्रशासनिक फ्लैग लगाकर लोगों को ठगने का प्रयास करने वाले गैंग का भंडाफोड, गिरोह के सरगना सहित एक अन्य काबू।
पुलिस इस मामले में 3 युवकों को पहले ही भेज चुकी है जेल।

आरोपियों के पानीपत स्थित ऑफिस से आईकार्ड, मोहरें, झण्डी व अन्य दस्तावेज पुलिस ने किए बरामद।
जींद : सिविल लाईन थाना पुलिस जींद ने धोखाधडी, लोकसेवक बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना वेददुआ उर्फ वेदप्रकाश सहित एक और आरोपी साहिल को काबू किया है इनसे पहले 3 मार्च को पुलिस ने गाड़ी पर प्रशासनिक फ्लैग और लाल व नीले रंग का एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा सरकार के नाम से फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे 3 युवकों को दबोचा था। युवकों की पहचान बूढा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार, गांव खटकड़ निवासी अनिल और लवली के रूप में की गई थी। इन युवकों से क़डी पुछताछ के बाद गिरोह के सरगना वेददुआ उर्फ वेदप्रकाश वासी कृष्ण नगर पानीपत व साहिल वासी सैक्टर 17 पानीपत का नाम सामने आया। सिविल लाइन थाना ने हुड्डा मार्केट से तीन युवकों को काबू कर इन पर आईपीसी की धारा170/419/420/468/471 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी।
*प्रैस वार्ता के दौरान डीएसपी रोहताश ढुल* ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लघु सचिवालय के सामने की हूडा मार्किट में एलआईसी के निकट एक गाड़ी खड़ी हुई है, जिस पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट तथा झंडी भी लगी हुई है। कार में सवार तीन युवक लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन लोगों को काबू कर गाड़ी को कब्जे में लिया। गाड़ी के आगे लगी प्लेट तथा झंडे के बारे में पूछा और दस्तावेज मांगे लेकिन गाड़ी में सवार युवक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए व संतोष जनक जवाब नही दे पाए। आरोपियों के पास गाड़ी आउटलैंडर की आरसी भी नहीं पाई गई जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ कि तो उनकी पहचान गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार, गांव खटकड़ निवासी अनिल तथा लवली के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े तथा लोक सेवक का रूप धारण कर गलत काम करने की मंशा समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुछताछ की। 
उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाईन थाना प्रबंधक निरीक्षक सोमबीर ढाका व उनकी टीम नें लोकसेवक बनकर लोगों के साथ ठगी करने के इस मामले का भंडाफोड करते हुए आरोपी दिनेश के कब्जे से एंटी करप्शन हुमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर हरियाणा सरकार के नाम से बना आई कार्ड बरामद किया व आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया जिस दौरान जानकारी जुटाई गई जिसकी कडियां जुडती गई व पुलिस इस गिरोह के मुख्य आरोपी तक पहुंची जिसके पानीपत सुभाष नगर स्थित ऑफिस से आरोपी द्वारा बनाए गए आईकार्ड, नकली दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल की गई मोहरें,18 झण्डी, 56 रजिस्ट्रेशन फॉर्म, 9 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं आरोपी साहिल की निशानदेही पर उसके रिहायसी मकान से भी झंडा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।