Breaking

Tuesday, November 23, 2021

November 23, 2021

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत परंतु जंग अभी बाकी :-कमांडो श्योराण

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत परंतु जंग अभी बाकी :-कमांडो श्योराण
नई दिल्ली : कमांडो रामेश्वर श्योराण पश्चिमी जोन संगठन मंत्री और प्रवक्ता आप हरियाणा प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है।  किसान आंदोलन में लगातार संघर्ष करने वाले कमांडो श्योराण ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े अत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है। किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।

Friday, November 19, 2021

November 19, 2021

मोदी ने अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए लिया कृषि बिल वापसी का फैसला

मोदी ने अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए लिया कृषि बिल वापसी का फैसला:- कमांडो रामेश्वर श्योराण पश्चिमी जोन संगठन मंत्री और प्रवक्ता आप हरियाणा

हिसार : पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है।  आज सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल वापिस लेने का ऐलान कर दिया किसानों से माफी मांगी और इसी महीने के अंत में होने वाले शीत कालीन सदन में इनको वापिस वापिस कर लेंगे।    किसान आंदोलन में लगातार संघर्ष करने वाले कमांडो श्योराण ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े हत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है।
किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।
November 19, 2021

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत : डॉ. रजनीश जैन

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत : डॉ. रजनीश जैन

जींद , ( संजय कुमार ) ÷ पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है। 
 आज सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल वापिस लेने का ऐलान कर दिया किसानों से माफी मांगी और इसी महीने के अंत में होने वाले शीत कालीन सदन में इनको वापिस वापिस कर लेंगे। 
जींद विधानसभा महिला विंग अध्यक्षा डॉ . रजनीश जैन ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े हत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है। किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया। केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।

Wednesday, November 17, 2021

November 17, 2021

कंगना के खिलाफ 'आप' ने थाने में दी शिकायत

कंगना के खिलाफ 'आप' ने थाने में दी शिकायत                
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ कंगना रनौत के खिलाफ जींद में आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने शहर थाना जींद में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत की है। शिकायत आम आदमी आम आदमी पार्टी यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम चहल व कार्यकारिणी ने दी।अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक लाभ सिंह सिद्धू ने की। यह है जानकारी डॉ गणेश कौशिक जिला प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि जींद के युवा अध्यक्ष विक्रम चहल ने कहा की देश में राष्ट्रवाद की परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने शहीदों के सम्मान में अपशब्द कहे। भारत सरकार द्वारा पदम श्री से सम्मानित किए जाने के उपरान्त एक समाचार पत्र के इंटरव्यू में देश की आजादी को लेकर के अभद्र टिप्पणी की कि देश की आजादी तो साल 2014 में मिली है और जो आजादी पहले मिली है वह तो भीख थी। कंगना रनौत का यह बयान हर देशवासी को आहत करने वाला व स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाला है। इस तरीके के बयान से देश में तनाव फैलाने की कोशिश की गई। यूथ विंग  विधानसभा आप पार्टी ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाने की शिकायत जींद शहर थाना में दी। यूथ विंग भर्त्सना करती है हाल ही में कंगना रनौत को पदम श्री दिया गया वह सरकार से वापस लेने का काम किया जाए।                  आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि कंगना रनौत का यह बयान हमारे संविधान के खिलाफ और भारत देश के हर नागरिक को ठेस पहुंचाने वाला है। कंगना रनौत के खिलाफ भारत सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। देश की आजादी को लेकर के इस प्रकार के इंटरव्यू देना ,ध्यान देना सिद्ध करता है कि बीजेपी की सोच अराजक व देशभक्तों के खिलाफ है। इस मौके पर जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल, डॉ गणेश कौशिक , जोगिंदर ,अंकित ,नकुल, अंकित बड़ौदा आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Monday, November 15, 2021

November 15, 2021

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
रोहतक :  सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने जिला विकास भवन में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया। इस सम्मान समारोह में एक्साइज सुप्रिडेंट रोहित शर्मा, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, रणबीर बड़वासनी, कलाकार राघवेंद्र मलिक, रामकेश जीवनपुर, अमित समचाना, जनक बाप्पोड़ा,  समाज सेवी कुलवंत जैन और डॉ भूषण कथूरिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिंद केसरी बाली शर्मा, स्वर कोकिला मीनाक्षी पांचाल और गजेंद्र फोगाट को संस्था ने विलक्षणा कला एवं संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया। दर्शना कुमारी के मंच संचालन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सुलक्षणा अहलावत ने बताया कि समाजहित में कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को उजागर करके अन्य लोगों को प्रेरित करना ही इस सम्मान समारोह का मकसद था। डॉ सुलक्षणा ने बताया कि कई राज्यों की लगभग 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 
      
केरल निवासी डॉ रम्या, उत्तर प्रदेश निवासी डॉ ज्योति रानी, राजस्थान निवासी संजीव बेदी, दिल्ली निवासी मंजू शर्मा, पंजाब निवासी डॉ विनोद, सोनीपत निवासी प्रदीप अत्रि, प्रमोद कुमार  सहित 21 लोगों को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार आर एस माथुर, चन्द्र शेखर मेहता तथा राजेश शर्मा को निष्पक्ष एवं बेबाक पत्रकारिता के लिए विलक्षणा बुलंद आवाज से सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। राजकुमार के सांस्कृतिक दल ने हरियाणवी नृत्य से सभी दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। संस्था की संस्थापिका डॉ सुलक्षणा की बेटी विलक्षणा ने हरियाणवी नृत्य से वहां उपस्थित सभी विभूतियों का मन मोह लिया।

Sunday, November 14, 2021

November 14, 2021

इनरव्हील क्लब ने बाल दिवस बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया : डॉ रजनीश जैन

इनरव्हील क्लब ने बाल दिवस बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया : डॉ रजनीश जैन 
जींद: ( संजय कुमार ) ÷ इनरव्हील क्लब जींद ने बाल दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों की स्पोर्ट्स मीट करवाई एवं उन्हें पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रजनीश जैन की  इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य वर्धन हेतु स्पोर्ट्स मीट रखी गई जिसमें रेस , हर्डल रेस एवं अन्य गेम्स रखे गए ।इन खेलों में  विजेता रहने वाले बच्चों को क्लब द्वारा पुरस्कार दिए गए। डॉ रजनीश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है एवं उसका क्या महत्व है तथा यह भी बताया कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों  पर भी ध्यान देना है। जिससे उनका शरीर स्वस्थ हो सके तथा उन्हें स्वच्छता का भी ध्यान रखना है। स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे टपरिवास कॉलोनी से आते हैं। इसलिए डॉक्टर रजनीश जैन ने उन्हें कहा कि वे अपने घर के आस-पास कूड़ा करकट ना इकट्ठा होने दें ,रोज सुबह उठकर दांतों पर ब्रश करें , रोज नहाए एवं साफ धुले हुए कपड़े पहनें। डॉ रजनीश जैन ने उन्हें करोना एवं डेंगू के बारे में भी बहुत विस्तार से बताया और उन्हें इन बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया। स्कूल में उपस्थित डेढ़ सौ के लगभग सभी बच्चों को क्लब द्वारा एक स्वस्थ किट दी गई। जिसमें तेल ,साबुन ,शैंपू, ब्रश ,टूथपेस्ट इत्यादि थे , ताकि वह अपने दिन की शुरुआत सफाई एवं अच्छे स्वास्थ्य के साथ कर सके एवं कीट के साथ साथ होने चॉकलेटस और टॉफियां भी दी गईं । डॉक्टर रजनीश जैन ने मुख्य अध्यापक ,सभी स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों का को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों  सरोज गर्ग , लता जैन एवं अनिता सैनी ने शिरकत की।

Thursday, November 11, 2021

November 11, 2021

बीजेपी-जेजेपी पार्टी के दिन अब लद चुके हैं : कमांडो रामेश्वर श्योराण

बीजेपी-जेजेपी पार्टी के दिन अब लद चुके हैं : कमांडो रामेश्वर श्योराण
जींद : ( संजय कुमार ) ÷आम आदमी पार्टी कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की मीटिंग बुधवार को सफीदों रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई। मुख्य अतिथि संयोजक पश्चिमी जोन एवं राष्ट्रीय सदस्य लक्ष्य गर्ग,  संगठन मंत्री रामेश्वर श्योराण कमांडो पश्चिमी जोन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक की शोभा बढ़ाई।पार्टी के पश्चिमी जोन संयोजक लक्ष्य गर्ग ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को का आह्वान करते हुए कहा संगठन को मजबूत बनाएं और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा निर्देश दिए वार्ड स्तर व पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर लोगों के दुख दर्द लोगों की समस्याएं दूर करवाने का काम करें। चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े कितने ही आंदोलन करने पड़े। प्रेस प्रवक्ता डॉक्टर गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की  विशेष अतिथि के रूप में विराजमान कमांडो रामेश्वर श्योराण ने कहा की बीजेपी सरकार के दिन अब लद चुके हैं। दिनों दिन बढ़ती महगाई किसानों की समस्या की तरफ हरियाणा सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। सरकार बिल्कुल भी जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।    
जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने कहां की उन्होंने जींद जिले में संगठन की एक मजबूत टीम तैयार कर दी है और जींद जिले के समस्याओं के लिए लड़ेंगे तथा संघर्ष करेंगे। उन्होंने संगठन को जींद जिले में और मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। 
जींद विधानसभा महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की जींद में एक सशक्त टीम खड़ी कर दी है तथा वे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर मेडिकल कैंप नि:शुल्क लगाती हैं। इस अवसर पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष व संगठन मंत्री मौजूद थे। विशेष रुप से जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल भी उपस्थित थे। अन्य उपस्थित होने वालों में संगठन मंत्री आईडी गोयल अध्यक्ष, वीरेंद्र आर्य उचाना अध्यक्ष, अनिल सुद्कैन, युवा अध्यक्ष विक्रम चहल, अध्यक्ष वेद प्रकाश बेनीवाल , सुधीर गर्गज़ राजेश यादव, पाला रामज़ महावीर शर्मा आदि उपस्थित थे।