Breaking

Thursday, March 3, 2022

March 03, 2022

Russia- Ukraine महायुद्ध से पीतल बर्तन उद्योग के बिगड़े हालात, आयात और निर्यात हुआ ठप

Russia- Ukraine महायुद्ध से पीतल बर्तन उद्योग के बिगड़े हालात, आयात और निर्यात हुआ ठप
यमुनानगर : यूक्रेन और रुस का महायुद्ध शुरु होने जाने से प्राचीन समय से एशिया भर में पीतल नगरी के नाम से मशहूर जगाधरी के पीतल व स्टील के बर्तन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। कारोबारियों की मानें तो महायुद्ध के शुरु हो जाने से परिवहन व्यस्था प्रभावित हो गई है। जिसकी वजह से विदेशों से जहां कच्चा माल नहीं आ रहा है, वहीं, उनके पीतल व स्टील से बने उत्पादों का निर्यात ठप हो गया है। खास बात यह है कि विदेशों से आने वाले स्क्रैप व ब्रास समेत कच्चे माल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि स्थानीय बाजार में बर्तनों की डिमांड घट गई है। पिछले कुछ दिनों में बर्तन नगरी का बर्तन कारोबार आधे से भी कम रह गया है।
 *जगाधरी मेटल मैन्युफैक्चरिंग एंड सप्लायर*

एसोसिएशन(रजि।) के महासचिव सुंदरलाल बत्रा ने बताया कि प्राचीन समय से देश ही नहीं, बल्कि विश्व भर में कई देशों में जगाधरी में बने पीतल व स्टील उत्पादों का कारोबार किया जा रहा है। रशिया, आस्ट्रेलिया, इटली, जापान, जर्मन, कैनेडा व यूरेपियन देशों समेत कई बडे देशों में जगाधरी में बने पीतल उत्पादों को पसंद किया जाता है। वहीं, दर्जन भर देशों से स्क्रैप व ब्रास समेत बर्तन बनाने का अन्य कच्चा माल आयात किया जाता है। मगर पिछले कई दिन से रुस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध छिड़ जाने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। उनका बर्तन कारोबार का आयात और निर्यात पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं, कच्चे दाम और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से बर्तन बाजार पर मंदी की मार पड़ने लगी है। बर्तन कारोबारियों का धंधा घटकर आधे से भी कम रह गया है।
 फैक्ट्रियों में पड़ा है लाखों रुपये का तैयार माल बर्तन कारोबारी विवेक गुप्ता, सुशील बंसल, अंकित गोयल व संदीप का कहना है कि रुस और यूक्रेन का युद्ध शुरु होने जाने से विदेशों से उन्हें आर्डर मिलने बंद हो गए हैं। इससे पहले जो पुराने ऑर्डर मिले थे, उनका माल बनकर तैयार है। मगर परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से माल भेज नहीं पा रहे हैं और लाखों का तैयार माल फैक्ट्रियों में पड़ा है। किसी तरह स्थानीय ऑर्डर लेकर काम किया जा रहा है। मगर वह पर्याप्त नहीं है और फैक्ट्रियों में उत्पादन घटकर आधे से भी कम रह गया है। खास बात तो यह है कि कच्चे माल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि स्थानीय व्यापारी भी बर्तन नहीं खरीद रहा है। जिससे बर्तन कारोबार को झटका लग रहा है। यदि रुस और यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचा तो बर्तन कारोबार पूरी तरह ठह हो जाएगा।
March 03, 2022

महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की यह योजना, मिलेंगे गजब के फायदे

महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की यह योजना, मिलेंगे गजब के फायदे
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के उपभोक्ताओं को ऋण मुक्त होने का अवसर देते हुए वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 1 जून 2022 तक एकमुश्त या 6 किश्तों में बकाया ऋण की राशि जमा करवाकर ब्याज की राशि में सौ प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत उन महिला ऋणी को कवर किया गया है जिनका 31 मार्च 2019 तक निगम को ऋण भुगतान के लिए देय था। यह योजना 31 मार्च 2019 तक के डिफॉल्ट रूप से मूलधन की राशि पर लागू होगी और इसके पश्चात भुगतान की गई मूलधन की राशि इस योजना में शामिल नहीं होगी। ऋण लेने वालों को 6 महीने के भीतर इसका लाभ उठाने की अनुमति दी जाएगी। यदि ऋणी द्वारा बकाया मूल राशि को एकमुश्त या किश्तों में छह महीने के भीतर चुका दिया जाता है तो वह लाभार्थी महिला ब्याज की 100 फीसदी छूट के लिए पात्र होगी।  छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के बाद ही दिया जाएगा और योजना के लाभार्थी कम से कम एक वर्ष के अंतराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण लेने के पात्र हो सकेंगे। प्रदेश सरकार की यह योजना केवल 1 जून 2022 तक ही लागू रहेगी इसके बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इस योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के मुख्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2564720 व जिला स्तर पर निगम के कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। योजना के लाभार्थी कम से कम एक वर्ष के अन्तराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण अग्रिम कर सकते हैं। सरकार की योजना 6 महीने तक मान्य होगी और किसी भी आधार पर या किसी न्यायालय के मामले या मध्यस्थता के बहाने योजना की मान्यता अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। हरियाणा महिला विकास निगम की ऋणी लाभार्थियों को लाभ देने की इस प्रक्रिया में राज्य सरकार को आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी लेकिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

Wednesday, March 2, 2022

March 02, 2022

जींद डीसी बोले: यूक्रेन गए जिले के सभी छात्रों के अभिभावकों के सम्पर्क में जिला प्रशासन

जींद डीसी बोले: यूक्रेन गए जिले के सभी छात्रों के अभिभावकों के सम्पर्क में जिला प्रशासन

- उपायुक्त डा० मनोज कुमार ने बताया- हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क का संचालन किया शुरू

- जिला में प्रशासनिक अधिकारी निरंतर संपर्क में यूक्रेन गए विद्यार्थियों के अभिभावकों के संपर्क में

- आपदा की इस स्थिति में केंद्र व प्रदेश सरकार नैतिकता का धर्म प्रभावी रूप से अदा कर रही है
जींद : ( संजय कुमार ) -यूके्रन-रूस युद्ध के दौरान यूके्रन में फंसे भारतीयों को मानवीय आधार पर स्वदेश लाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार नैतिकता का धर्म प्रभावी रूप से अदा कर रही है। आपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों की वापसी करवाई जा रही है और जो भारतीय नागरिक अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं तो उनके अभिभावकों व परिजनों से सरकार निरंतर संपर्क में है। शेष नागरिकों को भी स्वदेश लाने की प्रक्रिया सरकार के स्तर पर अपनाई जा रही है। जींद जिला प्रशासन जिला के उन अभिभावकों के संपर्क में है जो अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं। उपायुक्त डा. मनोज कुमार  ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर परिस्थिति पर नजर रखते हुए अपडेट रिपोर्ट अभिभावकों से सांझा की जा रही है।
 उपायुक्त डा० मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन से देश लौट रहे विद्यार्थियों की मदद के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से हरियाणा के जो विद्यार्थी मुंबई पहुंचेंगे, उन्हें दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन संकट के मद्देनजर हरियाणा सरकार की ओर से विद्यार्थियों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही हेल्प डेस्क स्थापित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व विद्यार्थियों की सहायता के लिए सरकार ने राज्य स्तर पर आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन संजय जून को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह सजग एवं सतर्क हैं। डीसी ने बताया कि यूके्रन के मौजूदा हालातों पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और दिन रात आवागमन करके लोगों को सुरक्षित वापिस लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाते हुए हर पहलू पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि यूके्रन से भारतीय नागरिक साथ लगते देशों में पहुंच चुके हैं और जल्द ही आपरेशन गंगा के तहत शेष नागरिकों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार के निर्देश पर जिला में यूक्रेन गए भारतीय नागरिकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।  
उपायुक्त डा० मनोज कुमार ने जींद के तहसीलदार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे यूक्रेन गए  नागरिकों के परिजनों से निरंतर सम्पर्क बनाए रखें।  
उन्होंने आमजन से अपील कि है कि वे यूक्रेन में बढ़ते तनाव को लेकर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। हरियाणा सरकार राज्य के निवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर केंद्र सरकार से समन्वय बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों को वापिस स्वदेश लाया जा रहा है।
March 02, 2022

यूक्रेन में ब्रेन हैमरेज का शिकार हुए बरनाला के चंदन जिंदल ने तोड़ा दम

यूक्रेन में ब्रेन हैमरेज का शिकार हुए बरनाला के चंदन जिंदल ने तोड़ा दम
नई दिल्ली : 2 मार्च : रूस व यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण बरनाला के रहने वाले जिदल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस युद्ध ने जिंदल परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया है।

वह वहां (यूक्रेन में) बीमार था, आईसीयू में भर्ती था। बीमार बेटे की देखरेख के लिए यूक्रेन गए चंदन के पिता भी युद्ध के कारण वहीं फंसे हुए हैं।

यूक्रेन में एमबीबीएस चौथा वर्ष की पढ़ाई कर रहा परिवार का बेटा चंदन जिंदल इस युद्ध के कारण वहीं फंस गया व वापस नहीं आ पाया। दो फरवरी को उसे हार्ट अटैक हुआ था। उसके दिमाग में रक्त जम गया। डाक्टरों ने आपरेशन तो कर दिया लेकिन वह कोमा में चला गया। दो मार्च को उसने दम तोड़ दिया है।
सात फरवरी को अपने इकलौते बेटे की देखभाल करने के लिए उसका पिता शीशन कुमार जिदल व ताया कृष्ण कुमार जिदल यूक्रेन चले गए थे। इसी दौरान वहां युद्ध शुरू हो गया। एक मार्च की रात को ताया कृष्ण कुमार जिदल वापस बरनाला लौट आए हैं परंतु पिता शीशन कुमार जिदल अभी भी अपने बेटे के इलाज के लिए वहां पर मजबूरी में फंसे हुए थे कि दो मार्च को चंदन जिदल का निधन हो गया।

*--माता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल*

जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने गली में रहने वाले चंदन जिदल की माता किरन जिदल और बहन रशिमा जिदल का रो-रोकर बुरा हाल है। बरनाला में मृतक युवक चंदन जिदल की माता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही ये खबर बरनाला पहुंची तो शहर में भी माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के अलावा शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने परिवार से संवेदना व्यक्त की है। केंद्र सरकार से मांग की है कि मृतक देह व वहां फंसे बेबस पिता की सकुशल स्वदेश वापसी करवाने के प्रयास तेज किए जाएं।
March 02, 2022

इनेलो ने बजट सत्र के लिए विधानसभा में सोलह ध्यानाकर्षण प्रस्ताव किए प्रस्तुत

इनेलो ने बजट सत्र के लिए विधानसभा में सोलह ध्यानाकर्षण प्रस्ताव किए प्रस्तुत
चंडीगढ़ : इनेलो ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के लिए प्रक्रिया व कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 73 के तहत 10 साल पुराने ट्रैक्टर पर एनसीआर में एनजीटी द्वारा पाबंदी लगवाए जाने, परिवार पहचान-पत्र के तहत बुजुर्गों की पेंशन काटने, रजिस्ट्रियों में घोटाले, प्रोपर्टी के विवरण के लिए प्रोपर्टी आईडी लागू करने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे, भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (हरियाणा संशोधन) बिल 2021, बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ रहे भ्रष्टाचार, वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं, बढ़ता नशा एवं शराब पीने की आयु सीमा 25 से 21 करने, प्रदेश में हो रहे अवैध खनन, प्रदेश पर बढ़ता कर्ज, रेजिडेंट्स सर्टिफिकेट में 15 साल की सीमा को खत्म करके 5 साल करने बारे जैसे जनहित से जुड़े अति महत्वपूर्ण सोलह ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के साथ ही मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, कृषि मंत्री, शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जनस्वास्थ्य मंत्री और सिंचाई मंत्री से लोकहित से जुड़े तारांकित एवं अतारांकित प्रश्र भी विधानसभा में प्रस्तुत किए गए हैं। बजट सत्र में इनेलो विधायक लोकहित से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
March 02, 2022

शक्ति पीठ से महालक्ष्मी की शोभायात्रा का होगा आयोजन : डॉ रजनीश जैन

शक्ति पीठ से महालक्ष्मी की शोभायात्रा का होगा आयोजन : डॉ रजनीश जैन
जींद, : (  संजय कुमार) - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हरियाणा प्रदेश इकाई के तत्वाधान में  "कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा" को लेकर एक मीटिंग डॉ रजनीश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला भिवानी से प्रदेश अध्यक्ष सीमा बंसल ,प्रदेश महामंत्री मोहित जैन, जिला अध्यक्ष सुनील जिंदल, युवा जिलाध्यक्ष साहिल जिंदल विशेष रूप से पधारे। उन्होंने 5 मार्च  शनिवार को जींद में पधारने वाले अग्रवाल शक्ति पीठ से महालक्ष्मी की शोभायात्रा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा को शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बनखंडी महादेव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें शाम को 6:00 बजे जयपुर से अगर भागवत कथा वाचक नर्मदा शंकर द्वारा बनखंड महादेव मंदिर में अपने विचारों को रखा जाएगा। डॉ रजनीश जैन ने बताया कि 5 मार्च को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। मीटिंग में डॉ मोनिका जैन महामंत्री , शालिनी गोयल सचिव, शीला बंसल उपाध्यक्ष, डॉ वंदना गुप्ता उपाध्यक्ष ,ललिता गोयल उपाध्यक्ष,  सरोज गर्ग कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
March 02, 2022

हरियाणा का बजट देखें किस प्रकार का होगा

हरियाणा का बजट देखें किस प्रकार का होगा
चंडीगढ़ : हरियाणा का वर्षिक बजट इस साल बढक़र दो लाख करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल में बतौर वित्त मंत्री तीसरा बजट पेश करेंगे। सभी विभागों ने पिछले साल अलाट हुए बजट तथा एक साल में किए गए खर्च का ब्यौरा वित्त विभाग को भेज दिया है। जिसके आधार पर नए बजट में पैसा अलाट किया जाएगा।
हरियाणा में अगले महीने 51 स्थानीय निकायों में चुनाव होने हैं और पंचायत चुनाव किसी भी हो सकते हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव को ध्यान में रखकर सरकार प्रदेश वासियों पर बजट के माध्यम से किसी प्रकार का कर आदि नहीं लगाएगी।
पिछले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक लाख 55 हजार 645 करोड़ का बजट पेश किया था। बजट में 29 हजार 193.95 करोड़ का घाटा दिखाया गया था। 
जबकि वर्ष 2020 में कुल 14234.78 करोड़ का बजट पेश किया गया था। पिछले साल कोरोना के चलते प्रति व्यक्ति आय में भी कमी आई थी। पिछले साल हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय का ग्राफ गिरकर दो लाख 39 हजार 535 पर पहुंच गया था। जिसमें इस साल सुधार होने की गुंजाईश है। पिछले बजट में हरियाणा के सिर एक लाख 99 हजार 823 करोड़ का कर्ज दिखाया गया था जो इस बार बढऩा तय है। 
हरियाणा का बजट एक नजर में
कुल बजट                             155645.45
कुल घाटा                              029193.95
कुल कर्ज                               199823.00

वर्ष 2021 के बजट में किस विभाग को क्या मिला
विभाग                                                 धनराशि
कृषि                                                     05279.49 करोड़
सहकारिता                                             01274.05 करोड़
शिक्षा व खेलकूद, कला व संस्कृति              18118.23 करोड़
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास                  01573.02 करोड़
स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा                           07336.75 करोड़
गृह विभाग                                              05897.38 करोड़
ऊर्जा                                                       07359.43 करोड़
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता                10798.01 करोड़
ग्रामीण विकास एवं पंचायत                        05979.94 करोड़
परिवहन विभाग                                       02699.05 करोड़
शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग          05599.39 करोड़
उद्योग एवं वाणिज्य                                  00516.30 करोड़
सिंचाई एवं जल संसाधन                              05081.09 करोड़
जनस्वास्थ्य                                              03401.86 करोड़
लोक निर्माण विभाग                                   02984.63 करोड़
March 02, 2022

हनीट्रैप गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने एसपी आवास के सामने जमकर काटा बवाल

हनीट्रैप गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने एसपी आवास के सामने जमकर काटा बवाल
जींद :  हनीट्रैप में फांस लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने एसपी आवास के सामने जमकर बवाल काटा। परिजनों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने परिजनों को वहां से हटाया तो एसपी कार्यालय पहुंच गए और डीएसपी को भी खूब खरी खोटी सुनाई। डीएसपी ने बुधवार को सबूतों के साथ पीड़ित के परिजनों को बुलाया तो परिजनों ने आने से इंकार करते हुए एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों ने पुलिस पर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गांव सुरबूरा निवासी राजेश के परिजन व रिश्तेदार बुधवार को पटियाला चौक पर एकत्रित हुए। राजेश की पत्नी बीना ने बताया कि उसके पति राजेश को पटियाला चौक निवासी मुस्कान उर्फ निशा ने अपने जाल में फांस कर कुछ लोगों के साथ मिलकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके पति से लाखों रुपये की डिमांड की गई। डिमांड पूरी न करने पर मुकदमें में फंसा जेल भिजवाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर सौदेबाजी हो रही थी तो परिजनों ने उसकी रिकॉडिंग तथा वीडियो बना ली। ब्लैकमेल करने की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। इसी बीच मुस्कान व उसके गिरोह के लोगों ने उसके पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। बाद में पुलिस ने गत 18 जनवरी को उसकी शिकायत पर मुस्कान, उसकी मां कमलेश, चांदराम, पवन उर्फ सोनी व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चौथ मांगने, ब्लैकमेल करने, महिला सेफ्टी कानून का दुरूपयोग करने का मामला दर्ज किया था।पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हनीट्रैप में फांसने वाले गिरोह को तीन माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि वह लगातार अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे चुकी है।  बीना ने आरोप लगाया कि पुलिस गिरोह के साथ मिली हुई है और उन पर हाथ डालने से गुरेज कर रही है। जिसके बाद गांव सुरबूरा के लोग शहर में प्रदर्शन करते हुए एसपी आवास पर पहुंचे। वहां पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर भडास निकाली। बाद में परिजनों ने एसपी कार्यालय की तरफ रूख किया। परिजनों से मिलने के लिए डीएसपी धर्मबीर खर्ब पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बुधवार को सबूतों के साथ आने के लिए कहा, जिसपर परिजनों ने साफ मना कर दिया। इस दौरान परिजनों और एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
March 02, 2022

हरियाणा सरकार ने यूक्रेन में फंसे 700 छात्रों से साधा संपर्क, मुंबई एयरपोर्ट पर बनाया कंट्रोल रूम

हरियाणा सरकार ने यूक्रेन में फंसे 700 छात्रों से साधा संपर्क, मुंबई एयरपोर्ट पर बनाया कंट्रोल रूम
करनाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापिस लाया जाएगा। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं।अभी तक 700 छात्रों से हरियाणा सरकार ने मेल आईडी, वाट्सएप व अन्य संचार माध्यमों से संपर्क साध लिया है। 90 छात्र वापिस भी आ चुके हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को एक दिवसीय करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए हमने अपने यहाँ एक कंट्रोल रूम बनाया है और अब तक हरियाणा के 700 लोगों से संपर्क हो चुका है। हमारे कंट्रोल रूम 8 दिन से चालू हैं।
 pic.twitter.com/fBIzDFO0Ht — Manohar Lal (@mlkhattar) March 1, 2022 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहले ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया था। छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हैल्प डैस्क बनाया गया है। इसके साथ-साथ हरियाणा के कुछ छात्र यूक्रेन से विमान द्वारा मुंबई भी पहुंचे हैं, उनकी मदद के लिए वहां भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। उन्हें दिल्ली व हरियाणा लाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। भारतीय विदेश मंत्रालय पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है । केंद्र सरकार के चार मंत्री यूक्रेन से लगते चार देशों में पहुंच चुके हैं, वे उन देशों के साथ बातचीत करके भारतीय नागरिकों को देश में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भी जिले के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उस जिले के उपायुक्त उन परिवारों से संपर्क साध रहे हैं।
March 02, 2022

कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, छह की हालत गंभीर

कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, छह की हालत गंभीर 
जींद : गांव हाट व कारखाना के बीच कार तथा बाइक के बीच हुई भिडंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक व कार में सवार पांच लोगों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार तथा बाइक के परखच्चे उड गए और कार खेतों में जाकर पलट गई। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल सफीदों में लाया गया जहां उनकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हाट तथा कारखाना के बीच मंगलवार दोपहर को कार तथा बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गांव हाट निवासी मोहित 16, रोहित तथा कार सवार गांव बागडू कलां निवासी आरती, उसका भाई अजय, सोनू, ज्योती तथा गांव ऐंचरा खुर्द निवासी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि खेतों में पलटी कार में फसें लोगों को निकालने के लिए कडी मश्क्कत करनी पडी। राहगीरों ने दोनों बाइक सवारों तथा कार में सवार पांचों लोगों को सामान्य अस्पताल सफीदों पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित तथा कार सवार पांचों लोगों की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 
 शादी का सामान खरीदने आ रहे थे कार सवार जिस कार के साथ बाइक की भिडंत हुई उस कार में गांव बागडू कलां निवासी ज्योती भी सवार थी, जिसकी शादी परिजनों द्वारा तय की हुई है। ज्योती अपनी बहनों तथा भाइयों के साथ शादी के लिए सामान खरीदने के लिए कार में सवार होकर सफीदों की तरफ आ रही थी। इसी बीच उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार ज्योती व उसके परिवार के पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनो वाहनों की ओवर स्पीड होने के कारण हादसा हुआ है। हादसा घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
 
 सदर थाना सफीदों प्रभारी कृष्ण ने बताया कि कार तथा बाइक के बीच हुई भिडंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी व कार सवार पांच लोग भी घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
March 02, 2022

अभी सिर्फ गुरुग्राम में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन होंगे बंद, पूरे हरियाणा में नहीं

अभी सिर्फ गुरुग्राम में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन होंगे बंद, पूरे हरियाणा में नहीं
करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम परिसर से 33 करोड़ 77 लाख 50 हजार रूपये से तैयार होने वाली जिला की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 2 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र पर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार का बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी होगा। केंद्र की तर्ज पर इस बार मिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं , इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल ऑटो को बंद करने के लिए हमने फिलहाल गुरुग्राम में ऑटो यूनियन से बातचीत की है। बाकि किसी जिले के लिए अभी इस नियम से जुड़ा कोई विषय नही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के ट्रैक्टर से जुड़े नोटिफिकेशन पर सरकार ने एक्सटेंशन दे रखी थी, उसे एक बार फिर से बढ़ाया गया है। एनसीआर को लेकर एनजीटी ने एक नियम निकाला है, उसे अभी सिर्फ गुरुग्राम में लागू करवा रहे हैं, बाकि जिलों में इस नियम से कैसे राहत देनी है, उसे हरियाणा के बजट के बाद विचार किया जाएगा। एनसीआर का इलाका 100 किलोमीटर तक एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एनसीआर के इलाके में 100 किलोमीटर तक का क्षेत्र आता है। करनाल को एनसीआर से बाहर निकलने की पुरानी डिमांड थी। मेट्रो प्रोजेक्ट पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में मैट्रो से जुड़े 6 प्रोजेक्ट हैं, इनमें से 3 पर काम चल रहा है। इसमें पानीपत से करनाल तक आने वाली मैट्रो का प्रोजेक्ट भी शामिल है । यूपी चुनाव में भाजपा के पक्ष में आएंगे नतीजे एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक मामला विचाराधीन है। जैसे ही उस पर फैसला आता है, इसके बाद चुनाव करवाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने करनाल को दी करीब 34 करोड़ से जुड़े दो प्रोजेक्ट की सौगात करनाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 33 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने करनाल-कैथल रोड से घोघड़ीपुर तक बनाए जाने वाले पश्चिमी बाईपास के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 31 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने शेरगढ़ टापू से मोदीपुर तक करीब 2 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मार्किट कमेटी की सड़क का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की भी बधाई दी। *30 सीएनजी चालित मिनी टिप्परों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी* मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कूड़ा-कचरा ढोने वाले 30 सीएनजी चालित मिनी टिप्परों को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के भिन्न-भिन्न वार्डों में घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को लेंगे। इनकी खरीद पर 1 करोड़ 79 लाख 40 हजार रूपये की राशि खर्च हुई है। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नए टिप्परों की खरीद की गई है, जो नगर निगर करनाल को उपयोग के लिए दिए गए हैं।
March 02, 2022

यूक्रेन से वतन लौटने की राह दुश्वारियों से भरी, जान बचाने के लिए विदेशी सड़कों पर लंबा सफर तय कर रहे छात्र

यूक्रेन से वतन लौटने की राह दुश्वारियों से भरी, जान बचाने के लिए विदेशी सड़कों पर लंबा सफर तय कर रहे छात्र 
अंबाला :  एमबीबीएस करने का सपना लेकर गए छात्रों के युद्धग्रस्त यूक्रेन से वतन लौटने की राह दुश्वारियों भरी है। आसमान से बरस रहे बमों से बचने के लिए ये छात्र भूखे-प्यासे रहकर जान बचाने के लिए 80-80 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। इसके बावजूद छात्रों की वतन वापसी होती नहीं दिख रही। चार साल पहले मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए सनमीन सिंह व हरसिमरन कौर की कहानी भी कुछ ऐसे ही है। ये जुड़वां भाई-बहन पिछले कई दिन से वतन वापसी के लिए खूब कसरत कर रहे हैं। भयानक दिक्कतों के बाद हरसिमरन का रजिस्ट्रेशन हो गया। मगर सनमीन सिंह अभी हंगरी बॉर्डर पर रजिस्ट्रेशन के इंतजार में फंसा है। उधर बच्चों की राह मुश्किल होते देखकर परिजन भी खौफजदा हैं। यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत के बाद दहशत और बढ़ गई। 
*चार साल पहले गए थे पढ़ाई के लिए*

 जिले की मुलाना विधानसभा के गोला गांव के रहने वाले करम सिंह के जुड़वा बेटा-बेटी सनमीन सिंह व हरसिमरन कौर चार साल पहले ही यूक्रेन में एमबीबीएस करने के लिए गए थे। वहां की इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से दोनों एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं। रुसी हमले के बाद अब इनका एक साथ डॉक्टर बनने का सपना अधर में लटक गया। यूक्रेन पर हमले के बाद से दोनों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। हालांकि परिवार की ओर से यूक्रेन-रुस के बीच बढ़ते तनाव की वजह से दोनों को इंडिया वापिस बुलाने का फैसला किया था। वापसी के लिए दोनों की टिकटें भी बुक हो गई थी लेकिन इससे पहले ही रुस ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दो दिन तक तो दोनों दूसरे छात्रों के साथ अपने कमरों में ही बंद रहे। मगर रुसी हमले तेज होने के बाद अब दोनों ने यूक्रेन छोड़ने का फैसला किया है।  
*80 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया* 

जिला परिषद की चेयरपर्सन रही पिंकी गोला के पति स्वर्ण गोला ने बताया कि सनमीन व हरसिमरन उसे भतीजा-भतीजी हैं। डॉक्टर बनने का सपना लेकर दोनों यूक्रेन गए थे। मगर उन्हें यह मालूम नहीं था कि विदेशी सड़कों पर उनके बच्चे इतनी तकलीफ सहेंगे। स्वर्ण ने बताया कि चार दिन से उनके बच्चे सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। जान बचाने के लिए वे पहले यूक्रेन से पोलैंड गए लेकिन बॉर्डर पर उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसी वजह से उन्हें दोबारा यूक्रेन वापस आना पड़ा। इस दौरान दोनों को करीब 80 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। अपने रुम पर वापस आने के बाद फिर हंगरी बॉर्डर से वतन वापसी की योजना बनाई। यूक्रेन से हंगरी बॉर्डर तक 100 किलोमीटर का कुछ हस्सिा पैदल तय किया। इसके बाद वैन से किसी तरह हंगरी बॉर्डर तक पहुंचे। यहां आने के बाद इन छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। स्वर्ण ने बताया कि यहां वतन वापसी के लिए हरसिमरन का तो रजिस्ट्रेशन हो गया है लेकिन सनमीन को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके बच्चे देश लौट आएंगे।  न कैब मिल रही न ही बस रुसी हमले के बाद यूक्रेन में भारतीय छात्रों को न तो कैब मिल रही है न ही बस। पैदल ही भारतीय छात्र जान बचाने के लिए चल रहे हैं। सनमीन व हरसिमरन ने बताया कि हर जगह भारी भीड़ है। यूक्रेनी लोग भी जान बचाने के लिए पैदल ही पश्चिमी देशों की ओर जा रहे हैं। पड़ोसी देशों में घुसने पर भारतीय छात्रों क साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। इसी वजह से काफी छात्रों को वापस लौटना पड़ रहा है। एसडीएम ने की छात्रों के परिजनों से मुलाकात एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने बुधवार को यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को यह भरोसा दिया गया कि उनके बच्चों को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। एसडीएम मान ने कहा कि किसी भी परिवार को घबराने की जरुरत नहीं है। एसडीएम ने मुलाना के रवन्द्रि सैनी बुढियो की आंचल, गजल मोर, सरकपुर की विशाखा तथा उगाला के प्रगुन के परिजनों से भी मुलाकात की। एसडीएम ने कहा कि सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन से लाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, फील्ड कानूनगो सुशील कुमार व पटवारी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।

Tuesday, March 1, 2022

March 01, 2022

बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर छठी उड़ान भारत के लिए रवाना

बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर छठी उड़ान भारत के लिए रवाना
नयी दिल्ली : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत 240 लोगों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से छठी उड़ान सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा , “ बुडापेस्ट से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर छठी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई।”
https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1498181331808702464?t=dlMkP_TpMKdwlrGZQC-Zvg&s=19
इससे पहले रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से यूक्रेन से निकाले गए 249 भारतीय नागरिकों को लेकर पांचवी उड़ान आज दिल्ली पहुंची। अब तक पांच उड़ानें करीब एक हजार से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से निकाल चुकी है। इनमें से चार उड़ानें दिल्ली और एक उड़ान मुंबई में उतरी हैं।
इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में दिनोंदिन खराब होते हालातों के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के काम में समन्वय के लिए सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला किया है। इनमें केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व सेना प्रमुख सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह शामिल हैं।

Monday, February 28, 2022

February 28, 2022

डा. रजनीश जैन बनी हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला विग की प्रदेश सचिव

डा. रजनीश जैन  बनी हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला विग की प्रदेश सचिव
जींद/जुलाना : ( संजय कुमार )- जुलाना में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सियाराम गोयल ने की। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष डा. पुष्पा तायल ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से समाज सेवी डा. रजनीश जैन को हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला विग की प्रदेश सचिव व डा. रीटा गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। डा. तायल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन में महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा व एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। डा. रजनीश जैन ने व रीटा गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो उनको जिम्मेवारी दी है वो इस पर खरा उतरने का काम करेंगी। इस मौके पर डा. डीपी जैन, रामप्रकाश, नरेश तायल, डा. रजनीश जैन, डा. रीटा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
February 28, 2022

सफीदों में टूटी हुई सड़कों को लेकर सफीदों विधायक ने किया अनोखा प्रदर्शन

सफीदों में टूटी हुई सड़कों को लेकर सफीदों विधायक ने किया अनोखा प्रदर्शन

सड़कों पर बने गड्ढों के कीचड़ में कमल का फूल लगाकर सफीदों विधायक ने किया विरोध प्रदर्शन 
जींद : ( संजय कुमार) -सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने सोमवार को टूटी सड़कों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक अनोखा प्रदर्शन किया विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी हुई  सड़कों पर मौजूदा सरकार का चुनाव चिन्ह लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 इस मौके पर सफीदों विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी सड़के टूटी हुई है जिससे आम जनमानस को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
हम सरकार और प्रशासन को इस प्रदर्शन के माध्यम से यह वास्तविक स्थिति दिखाना चाहते हैं व सरकार से मांग करते हैं कि इन टूटी सड़कों का  जल्द से जल्द  समाधान करें।
सफीदों विधायक ने बताया कि वह टूटी हुई सड़कों के बारे में पिछली बार के विधानसभा सत्र में भी अपनी आवाज उठा चुके हैं इस बारे में विधानसभा सत्र में सवाल भी लगा चुके हैं व शून्यकाल के दौरान भी इन मुद्दों पर सरकार के सामने सफीदों विधानसभा क्षेत्र की स्थिति को रखा  पर सरकार ने इस पर कोई सुध नहीं ली 
अबकी बार वह पूरी वीडियोग्राफी व फोटो ले जाकर विधानसभा को दिखाएंगे कि मेरे सफीदों विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा को विधानसभा के माध्यम से पूरे हरियाणा को दिखाएंगे
सफीदों विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र की
लगभग सभी सड़कें टूटी हुई है यह रोष प्रदर्शन केवल सांकेतिक रूप से कुछ स्थानों को निर्धारित करके किया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन की फोटो- वीडियो को 2 तारीख से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में दिखा सके व सरकार को बता सके कि हमारे विधानसभा में सड़कों की स्थिति नाजुक है व सरकार से मांग करेंगे जल्द से जल्द टूटी हुई सभी सड़कों का पुनर्निर्माण कराएं ।
विधायक सुभाष गांगोली ने सांकेतिक रोष प्रदर्शन के तौर पर पिल्लूखेड़ा ब्लॉक व सफीदों ब्लॉक के 9 स्थानों को निर्धारित किया
*पिल्लूखेड़ा ब्लाक*

1. भिड़ताना
2. घडोली
3. खरक गागर रोड चौक, कालवा
4. कालवा से पिल्लूखेड़ा मंडी रोड
5. पिल्लूखेड़ा मंडी से खेडी रोड
6. जामनी चौक

*सफीदों ब्लाक*

7. खेड़ा खेमावती  
8. खानसर चौक सफीदों
9. गर्ल कॉलेज सफीदों 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष से भी ज्यादा का समय बीत गया इन टूटी हुई सड़कों की सुध लेने कोई भी अधिकारी सरकार की तरफ से नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
 ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि या तो हरियाणा सरकार जल्द से जल्द इन सभी टूटी हुई सड़कों के समाधान के लिए कोई कदम उठाए नहीं तो सभी गांव को साथ लेकर  ग्रामीण एक बड़े आंदोलन की तरफ आगे बढ़ेंगे
इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रम कुंडू, पाला राठी, कालवा सरपंच दलबीर कुंडू,  शेरा भिडताना, बलबीर धडोली, सुरेंद्र कुंडू, विजेंद्र ढ़ाठरथ, दिनेश जामनी, विक्की बेरी खेड़ा, रणबीर सरपंच भुसलाना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण खर्ब,  आशीष शीला खेड़ी भगवंत सरपंच रामपुरा, कर्मपाल शास्त्री, रामकर्ण शर्मा जी, मास्टर चैन सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
February 28, 2022

भिवानी रोड पर विधायक मिड्ढा ने एक दिन पहले किया था शुभारंभ, अगले ही दिन निर्माण में अनियमितता का आरोप, काम रुकवाया, नारेबाजी की

भिवानी रोड पर विधायक मिड्ढा ने एक दिन पहले किया था शुभारंभ, अगले ही दिन निर्माण में अनियमितता का आरोप,  काम रुकवाया, नारेबाजी की 
जींद : ( संजय कुमार ) -जींद शहर के भिवानी रोड पर सीवरेज लाइन डालने के कार्य का एक दिन पहले ही जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने उद्घाटन किया था। सोमवार को कालोनीवासी सीवरेज लाइन दबाने में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही घोर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए लामबंद हो गए और काम को रूकवा दिया। इस दौरान कालोनीवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेताया कि जब तक इन अनियमितताओं को दूर नहीं किया जाता तब तक सीवरेज लाइन नहीं डलने दी जाएगी। जिसके चलते कार्य को बीच में ही बंद करवा दिया गया। उधर, विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
भिवानी रोड पर सीवरेज की वर्षो पुरानी समस्या है। जैसे-तैसे भिवानी रोड वासियों ने प्रदर्शन कर सीवरेज लाइन डलवाने के लिए मंजूरी ली। विधायक ने परियोजना का उद्घाटन किया लेकिन सोमवार को कालोनीवासियों ने जयति-जयति हिंदू महान संगठन के संयोजक अतुल चौहान के नेतृत्व में काम को रूकवा दिया। अतुल चौहान ने बताया कि सीवरेज लाइन डालने का जिसे ठेकेदार को ठेका दिया गया है उसमें घोर अनियमितिताएं बरती जा रही है। चौहान ने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि नगर परिषद के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते लेकिन अबतक एक बार भी यहां काम को नहीं संभाला गया है।
आरोप : सीवरेज लाइन के नीचे न तो कोई बेस बनाया, न लगाया सीमेंट

अतुल चौहान ने बताया कि सीवरेज लाइन के नीचे न तो कोई बेस बनाया गया है और न ही अच्छी क्वालिटी के सीवरेज डाले जा रहे हैं। जिसके चलते कुछ ही दिनों में यह सीवरेज लाइन बैठ जाएगी और कालोनीवासियों के मकान दबने का खतरा बन जाएगा। केवल मिट्टी डाल कर ही यहां खानापूर्ति की जा रही है। करोड़ों रुपये की परियोजना पर चंद रुपये खर्च कर बाकी के सारे पैसे डकारने का काम किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाता। जब तक यहां उत्तम क्वालिटी के कार्य को संपन्न नहीं करवाया जाता तब तक काम को नहीं होने दिया जाएगा।
भिवानी रोड कालोनीवासियों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी एक बार निर्माण कार्य पर आकर जायजा लें जिससे उन्हें साफ पता चल जाएगा कि सीवरेज लाइन डालने में कितनी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कालोनीवासियों ने चेताया कि खानापूर्ति के विकास कार्य किसी भी सूरत में नहीं होने दिए जाएंगे। जिस पर कालोनीवासियों ने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन की सहायता से डाले गए पाइपों को निकलवाया और सभी को दिखाया।
अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं : मिड्ढा 

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितताएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर ईमानदारी से कार्य कर रही है। अगर ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य सामग्री घटिया प्रयोग की जा रही है तो वो अधिकारियों से इस मामले की जांच करवाएंगे। भिवानी रोड निवासियों को किसी भी सूरत में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
February 28, 2022

प्रदेश की गठबंधन सरकार बेराजगारी में नंबर वन: अभय चौटाला

प्रदेश की गठबंधन सरकार बेराजगारी में नंबर वन: अभय चौटाला
जींद /नरवाना : इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हल्का स्तरीय कार्यक्रम के तहत ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला गांव धनौरी में पंहुचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा आए दिन लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर बरगलाया जा रहा है। गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन है, तो गुंडागर्दी में भी मनोहर लाल के शासन में प्रदेश दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इभय चौटाला ने कहा कि कार्यक्रम मेें भारी भीड़ बदले हुए राजनीतिक हालात का संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा और कांग्रेस तीनों दलों का सफाया और इनैलो की सत्ता में वापसी अब तय है। प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कुशल संगठनकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव स्तर तक लेकर जाएंगे और जोन लेवल पर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बनाने का कार्य करेगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, उमेद लोहान, ओमप्रकाश गोरा, अंग्रेज नैन दनौदा, विशाल मिर्धा, छबीलदास उझाना, सुशील जुलहेड़ा, दलबीर जाखड़, मुख्त्यार गढ़ी, विजय खरल, राजबीर धनौरी सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
February 28, 2022

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 4 पुलिस कर्मचारी

जीन्द पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 4 पुलिस कर्मचारी।

पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी नरेंद्र बिजारनिया ने दी सम्मान के साथ विदाई।
जींद : पुलिस विभाग जीन्द से सोमवार को 4 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी नरेन्द्र बिजारनिया ने विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जितेन्द्र सिहं डीएसपी हैडक्वाटर जींद, धर्मपाल उपनिरिक्षक भलाई शाखा, कुलबीर सिंह लाईन अधिकारी, राजेश कुमार प्रधानाचार्य डीएवी पुलिस पब्लिक स्कुल, सीडीआई सतीश कुमार, टीएचसी सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बलराज, सेवानिवृत जा चुके पुलिस कर्मचारी प्रेम सिंह बांगड, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के अलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद थे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जीन्द ए.स.पी. नरेन्द्र बिजारनिया ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि अपने जीवन का अमुल्य समय पुलिस विभाग तथा जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी खुद को हर जिम्मेदारी से रिटायर न समझकर समाज सेवा के कार्यों में लिप्त रखें। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। वे अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें। स्वच्छ समाज का हिस्सा बने, रिटायर्मेंट के बाद आपको एक नया जीवन जीने को मिलेगा अपने इस जीवन में अपने अनुभव और खुशियां बाटें और अपने आस-पास खुशियों का माहौल बना कर रखें। रिटायर्मेंट के बाद भी पुलिस विभाग उनके प्रत्येक सुख-दुख का भागीदार बना रहेगा। जो भी कर्मचारी सेवा से निवृत होने के बाद भी खेल व योगा में अपना समय देना चाहता है व आने वाली पीढी को किसी खेल विशेष में तैयार कर सकता है तो पुलिस विभाग की तरफ से वे हर संभव मदद को तैयार हैं।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने 28 फरवरी को सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरीक्षक पवन कुमार मिर्चपुर जिला हिसार हाल शिव कॉलोनी जींद के रहने वाले हैं जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही दिनांक 05.08.1985 को भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 88 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनका सेवा काल 36 साल 6 माह व 23 दिन रहा। ऑनरेरी निरीक्षक राजबीर सिंह गांव चाबरी हाल अर्बन स्टेट जींद जो बतौर सिपाही 19.09.1985 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए 34 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए व जिनका सेवा काल 36 साल 6 महीने, 11 दिन रहा। ईएएसआई/प्रधान सिपाही महाबीर सिंह वासी किरोडी जिला हिसार जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही 01.08.1985 को भर्ती हुए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनकी सेवाअवधि 36 साल 6 महीने 27 दिन रही। ई0 उपनिरीक्षक बलराज सिंह सुलचानी जिला हिसार के रहने वाले हैं जो 11.09.1989 को बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए व सराहनीय कार्य करते हुए 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त किए जिनका कार्यकाल 32 साल 5 माह 17 दिन रहा।
February 28, 2022

गैस सिलेंडर पर फिर मिलनी शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे चेक करें खाते में आए पैसे

गैस सिलेंडर पर फिर मिलनी शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे चेक करें खाते में आए पैसे 

चण्डीगढ़ : गैस का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है। अब जो ग्राहक एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं उनके बैंक खाते में सब्सिडी आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, पहले भी ग्राहकों के बैंक अकाउंट में एलपीजी गैस की सब्सिडी आती है, लेकिन लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही थीं कि उनके खाते में सब्सिडी आनी बंद हो गई है। वहीं, अगर आपके भी खाते में सब्सिडी आनी रुक गई थी तो अब आपकी ये शिकायत दूर होने जा सकती है, क्योंकि सब्सिडी को फिर से खाते में भेजना शुरू कर दिया गया है। ग्राहकों को मिल रही है अलग-अलग सब्सिडी एलपीजी के ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 79.26 रुपये की सब्सिडी मिलती है। ऐसा भी देखा जा रहा है कि ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। किसी को 79.26 रुपये मिल रहे हैं, तो कुछ को 158.52 रुपये और कुछ ग्राहकों 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे घर बैठे आप ये जान सकेंगे कि आपके खाते में कितनी सब्सिडी आती है या नहीं, 
*आइए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं...* 

ऑनलाइन सब्सिडी चेक करने के लिए एलपीजी के आधिकारिक पेज http://mylpg.in/ पर जाएं। यहां राइट साइड अलग-अलग गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की तस्वीर दिखाई देगी। इनमें से अपना सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की तस्वीर पर क्लिक करें। इसके बाद न्यू पेज पर राइट की ओर साइन इन या न्यू यूजर का विक्लप होगा। अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो न्यू यूजर का विकल्प चुनें। पहले भी इस पर लॉग इन कर चुके हैं तो अपना आईडी-पासवर्ड डालकर साइन इन कर लें। 
*इसके बाद New Cylinder Booking History के ऑप्शन पर क्लिक करें।* 

यहां आपको सिलेंडर से संबंधित जानकारी मिलने के साथ कितनी सब्सिडी मिलती है इसकी भी जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा आप ये भी जान सकेंगे कि सब्सिडी कब-कब दी गई है और कब नहीं। सब्सिडी न मिलने पर करें ये काम ऊपर बताए गए प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपको ये जानकारी हो गई है कि सब्सिडी नहीं मिल रही है या उसका पैसा आपके खाते तक नहीं आए है तो फिर बताए गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको उधर ही फीडबैक का ऑप्शन दिख रहा होगा उस पर क्लिक कर आप सब्सिडी न मिलने की शिकायत कर सकते हैं। आप चाहें तो गैस कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां गैस सब्सिडी न मिलने की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।