Breaking

Monday, July 31, 2023

July 31, 2023

शहीद उधम सिंह सदियों तक हमारे लिए ,युवाओं के लिए आदर्श बने रहेंगे : सुमन शर्मा

शहीद उधम सिंह सदियों तक हमारे लिए ,युवाओं के लिए आदर्श बने रहेंगे : सुमन शर्मा
जींद : गांव ढाटरथ में अत्री चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका विद्यापीठ ,जीनियस प्ले स्कूल ,में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर विद्यालय के अध्यापकों छात्रों व समाजसेवियों द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की विद्यालय के संस्थापक शरद कुमार अत्री ने बताया कि आज के दिन 31 जुलाई 1940 को शहीद उधम सिंह को अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई। इतिहास के पन्नों में मिलता है कि जिस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था उस दिन शहीद उधम सिंह भी वही थे। जनरल डायर द्वारा किए गए नरसंहार को उन्होंने अपनी आंखों से देखा था। और उसी दिन से उन्होंने अपने  दिल में ठान लिया था कि मैं अपने देशवासियों की हत्या का बदला लूंगा। ऐसा समय भी आया जब लोग अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए व्याकुल होने लगे। ऐसे में उधम सिंह के हृदय में स्वराज्य की भावना मजबूत होने लगी और उन्होंने बदला लेने के अवसर को ढूंढते ढूंढते जलियांवाला बाग के दोषी को मौत के घाट उतार दिया। शहीद उधम सिंह की जयंती हर विद्यालय में मनाई जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल 1919 को पंजाब अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग में एक सामूहिक सभा की स्थापना की गई थी जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। उधम सिंह जी उन में से एक थे। उधम सिंह जी ने हजारों लोगों का कत्लेआम जो अपने नजरों से देखा उसकी टीस उनके दिल में हमेशा बनी रही जिससे खफा होकर हिंदुस्तान के सपूत उधम सिंह ने बदला लेने की सोची और  31 जुलाई 1940 को एक सम्मेलन में शामिल होने पर रिवाल्वर छुपाकर उन्होंने मौका देखते ही जनरल डायर को गोलियों से भून डाला। प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बताया जब कोई व्यक्ति लोगों की मानसिकता को बदल कर रख देता है तो लोग उसे महापुरुष का दर्जा देने लगते हैं। शहीद उधम सिंह जी भी ऐसे ही उदाहरण हैं और जो सदियों तक हमारे लिए युवाओं के लिए आदर्श बने रहेंगे। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ विद्यालय के अध्यापिकाओं ने और बच्चों ने ,भारत माता और शहीद उधम सिंह अमर रहे जैसे जोरदार नारों से शहीद को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर गांव के प्रमुख समाजसेवी रामफल शर्मा ,पूर्व सरपंच रामप्रसाद राणा , रामप्रसाद बाजवान ,जय भगवान यादव और अध्यापिकाओ व विद्यालय की छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
July 31, 2023

ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा- जो हमे माँ ने खाने को नहीं दिया वो अखाद्य है

नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 18 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा- जो हमे माँ ने खाने को नहीं दिया वो अखाद्य है
जींद : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों, भा.पु.से. साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन साहब के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में एक दिवसीय 18 वां नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें नशे के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नशे के कारण हो रही घटनाओं का वर्णन करते हुए बताया कि नशे के कारण किस प्रकार परिवार उजड़ रहे हैं। नशा के दो रूप होने का वर्णन करते हुए बताया कि नशा दोनों ही अवस्थाओं में मनुष्य के लिए घातक है। संवाद और बातचीत के माध्यम से अनेक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ हमे खाने को देती। जो वस्तु माता पिता ने हमे सेवन और उपभोग के लिए नहीं दी वो हमारे लिए अखाद्य है। ड्रग्स के बारे में बताते हुए कहा कि अधिकतर ड्रग्स देश में विदेशों से आ रही है और भारत सरकार हर प्रकार से नशा मुक्त भारत करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार नशा मुक्त हरियाणा को लेकर ठोस कार्य कर रही है। फलस्वरूप हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया है। पिछले वर्ष हरियाणा सरकार द्वारा अनेक ऐसे नशा तस्करों की संपत्ति पर पीला पंजा चलाया है जो नशे तस्करी में लिप्त थे।  उनकी सम्पति को जब्त करने के उपरांत अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 9050891508 पुरे हरियाणा के लिए हेल्पलाइन नंबर है जिस पर कोई भी व्यक्ति गुप्त सूचनाएं दे सकता है और नशा छोड़ने वाले भी इस पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 520 से अधिक लोगों का निःशुल्क नशा मुक्ति केंद्र में उपचार कराया है। अंत में उन्होंने छात्राओं से शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

Saturday, July 29, 2023

July 29, 2023

15 दिनों तक सरकार को अल्टीमेट, संत रविदास चौक, संत वाल्मीकि चौक, संत कबीर चौक बनाए सरकार: रणदीप सुरजेवाला

15 दिनों तक सरकार को अल्टीमेट, संत रविदास चौक, संत वाल्मीकि चौक, संत कबीर चौक बनाए सरकार: रणदीप सुरजेवाला 
जींद: ( संजय कुमार) अनुसूचित जाति समाज की अनदेखी व अपमान करने तथा संत कबीर चौक, गुरु रविदास चौक महर्षि वाल्मीकि चौक दुर्भावना के तहत जींद शहर में नए बनाए जाने के को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हजारों की तादाद में एससी, बीसी समाज के लोगों के साथ जींद के अंबेडकर चौक से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल रोष प्रदर्शन किया।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार की हठधर्मिता और जिद्द को देखिए आज तक सरकार का कोई नुमाइंदा आंदोलन की सुध लेने नहीं आया हमारी मांगे मानना तो दूर की बात है।SC समाज सरकार से खैरात नहीं मांग रहा।

भाजपा और जजपा सरकार को चेतावनी देते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने एससी, बीसी समाज के साथ जो विश्वासघात किया है उसको समाज सहन नहीं करेगा। समाज के महापुरुषों से जींद में सरकार 15 दिनों में तीनों चौकों का निर्माण करवाएं वरना एससी,BC समाज भाजपा ,जजपा को चेतावनी देता है कि भाजपा, जजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने का काम करेगा

Friday, July 28, 2023

July 28, 2023

नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा- वे किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे

नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा- वे किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे
जींद : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों एवं कुशल नेतृत्व में हरियाणा राज्य में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में आज जींद ज़िले में एक दिवसीय 17 वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। वे जींद ज़िले में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि नशे के कारण युवा समय से पूर्व बूढ़े हो रहे हैं। नशे के अनेक दुष्प्रभावों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सभी देश एक दूसरे का सहयोग करते हैं लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जो हमारे देश की युवा पीढ़ी को भीतर से खोखला करने पर उतारू हैं। यद्यपि नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को पकड़ा जा रहा है तो भी यह कार्य फल फूल रहा है। इसके पीछे का कारण अज्ञानता, अशिक्षा, बेरोजगारी, अवसाद, तनाव, इच्छाओं की पूर्ति न होना, शीघ्रता से ऊंचाई छूने का प्रयास और देश के विरुद्ध षडयंत्र आदि अनेक कारण हैं। हरियाणा सरकार नशा मुक्त हरियाणा के लिए कृतसंकल्प है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गठन इस आशय से ही किया गया है जो हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए दो प्रकार से कार्य कर रहा है। प्रथम अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है तो दूसरी ओर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जन जागृति का संचार किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से सम्बंधित अनेक प्रश्न भी पूछे और उपयुक्त उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को ब्यूरो के बैज से सम्मानित किया। ब्यूरो के डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचनाएं दी जाएं और नशा मुक्ति के लिए संपर्क करें। इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
July 28, 2023

सर्प लपेटे व शरीर में राख लगा भूत-प्रेतों की बारात लेकर पार्वती से विवाह करने पहुंचे थे शिव भगवान : आचार्य

सर्प लपेटे व शरीर में राख लगा भूत-प्रेतों की बारात लेकर पार्वती से विवाह करने पहुंचे थे शिव भगवान : आचार्य
शिव कॉलोनी में गुरुवार को दुर्गा शक्ति महिला मंडल एवं रेलवे स्टेशन निवासियों की ओर से संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिवमहापुराण के तीसरे दिन उज्जैन से पधारे आचार्य व्यास हितेंद्र शास्त्री ने शिव विवाह का मंगलमय प्रसंग सुनाया। आचार्य ने कहा कि शिवजी का विवाह अद्भुत हुआ था, जिसमें बारात भगवान शिव के अनुरूप थी। भगवान के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू तथा शिवजी बैल पर चढ़कर बारात लेकर गए, इस दौरान बाजे बज रहे थे।                                                                 
आचार्य ने कहा कि शिवजी को देखकर देवांगनाएं मुस्करा रही थीं और कह रही थी कि इस वर के योग्य दुल्हन संसार में नहीं मिलेगी। शिव बारात के बारे में बताते हुए व्यास ने आगे कहा कि बारात में कोई बहुत दुबला, कोई बहुत मोटा, कोई पवित्र और कोई अपवित्र वेष धारण किए हुए, भयंकर गहने पहने हाथ में कपाल लिए और सब के सब राख लपेटे हुए जा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दुल्हे के शरीर पर राख लगी है, सांप और कपाल के गहने हैं, वह जटाधारी और भयंकर दिख रहा है। उसके साथ भयानक मुखवाले भूत, प्रेत, पिशाच, योगिनियां और राक्षस हैं। बारात को देखकर स्वागत करने आए लोग भाग गए, मैना माता ने पार्वती का विवाह करने से मना कर दिया। नारद ने पार्वती के पूर्व जन्म की कथा कही तब जाकर मैना विवाह के लिए राजी हुई। कथा के अंत आयोजक मंडल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

Wednesday, July 26, 2023

July 26, 2023

कारगिल शहीदी दिवस पर कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन ने शहीदी स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि भेंट की

कारगिल शहीदी दिवस पर कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन ने शहीदी स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि भेंट की
जींद : 26 जुलाई को शहीदी स्मारक में श्री कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया नजारा भाव विभोर करने वाला था।  26 जुलाई का दिन हमारे लिए शहीदों की शहीदी पर गर्व व दुख के साथ-साथ कारगिल पर विजय प्राप्त करने का गौरव दिवस भी है। कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन के संस्थापक जय भगवान यादव ने बताया कि 26 जुलाई 1999 का दिन हमारे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।  भारतीय सैनिकों द्वारा हिंद की पहाड़ियों पर कब्जा करने पर उनको खदेड़ने में और विजय प्राप्त करने में जो साहस दिखाया, वह सिर्फ हिंदुस्तान की माटी में जन्मे वीर सपूत ही कर सकते हैं। कारगिल पर विजय प्राप्त करके हिंदुस्तान की तिरंगे को ऊंचा रखने वाले शहीदों को हम शत शत नमन करते हैं।संस्था के संस्थापक जय भगवान यादव ने बताया कि जींद जिले का एक वीर आशीष कुमार पुत्र श्री राम मेहर गांव धिमाना का भी कारगिल युद्ध में शहीद हुआ था। इस मौके पर संस्था के मेंबर सरत कुमार अत्री, रामफल शर्मा, ज्योति जय हिन्द, सचिन यादव, मोनू यादव, सुरेंद्र यादव, डॉक्टर संदीप, हरेंद्र , प्रवीण नैन, ब्रह्मजीत देशवाल और फाल्कन क्लासेज के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
July 26, 2023

हरियाणा में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा:90 विस सीटों पर यात्राओं का शेड्यूल जारी; टारगेट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव

हरियाणा में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा:90 विस सीटों पर यात्राओं का शेड्यूल जारी; टारगेट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव
अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्राएं सभी 90 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी मोर्चों को इन यात्राओं को आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए पार्टी की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) को 22 यात्राएं निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की ओर से महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी में शामिल किया गया है। महिला मोर्चा प्रदेश में 14 तिरंगा यात्राएं निकालेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि इन यात्राओं में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। यात्राओं की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं
भाजयुमो को इन विधानसभाओं की जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से भाजयुमो को पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, थानेसर, पुंडरी, असंध, राई, किलोई, जुलाना, फतेहाबाद, तोशाम, पानीपत ग्रामीण, आदमपुर, दादरी, सिरसा, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, बादली, बादशाहपुर, बड़खल, पलवल और नूंह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकोष्ठ व विभागों को चार विधानसभा सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार और हांसी में तिरंगा यात्रा निकालने को कहा गया है।
CM सिटी की महिला मोर्चा को कमान
बीजेपी की ओर से सीएम सिटी करनाल में महिला मोर्चा को तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कालका, पानीपत, गन्नौर, जींद, रोहतक, उकलाना, ऐलानाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, बेरी, गुरुग्राम, एनआईटी और पुहाना में महिला मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगी।
इसके अलावा ओबीसी मोर्चा को 14, अनुसूचित जाति मोर्चा को 16 और अल्पसंख्यक मोर्चा को एक तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।
July 26, 2023

अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
जींद : ( संजय कुमार ) 26 जुलाई को गांव  
ढाटरथ में अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका संस्कृत विद्यापीठ में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शरद कुमार अत्री, प्रिंसिपल सुमन शर्मा, अध्यापक गण व बच्चों ने शहीदों को पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे को सलामी के साथ साथ राष्ट्रगान द्वारा शहीदों की वीर गाथा का गान किया गया। प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को कारगिल में जो घटित हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा कारगिल की पहाड़ियों पर अचानक से कब्जा करने पर भारतीय सैनिकों ने जिस शेर जैसी फुर्ती के साथ उन को नेस्तनाबूद किया उनके हौसलों को परास्त करने के साथ-साथ कारगिल पर विजय प्राप्त करके हिंदुस्तान की तिरंगे की शान को बढ़ाया और विजय के बिगुल के साथ झंडा लहराया। इस अनमोल दिवस के बारे में हमें अपने बच्चों को जरूर बताना चाहिए। ताकि अभी से उनके दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। निदेशक शरद कुमार अत्री ने बताया कि देशभक्ति की भावना आजकल के बच्चों के दिल में तभी पैदा हो सकती है। जब हम उन्हें कारगिल विजय दिवस जैसी प्रेरणादायक घटनाओं से अवगत कराते रहेंगे। अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर गांव में विभिन्न स्थानों पर करवाए जाते हैं। इस अवसर पर शरद कुमार अत्रि व सुमन शर्मा ने सभी देशवासियों को कारगिल विजय की शुभकामनाएं दी व शहीदों को नमन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।

Tuesday, July 25, 2023

July 25, 2023

आम आदमी पार्टी का मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सोनीपत में जोरदार प्रदर्शन*

*आम आदमी पार्टी का मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सोनीपत में जोरदार प्रदर्शन*
सोनीपत : आम आदमी पार्टी की ओर से मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ और केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ मंगलवार को प्रदेशस्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया। सुभाष चौंक से शुरू होकर हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी समर्थक, कार्यकर्ता और आम जनता लघु सचिवालय तक गए और डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय सह सचिव निर्मल सिंह,  प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन समेत तमाम पदाधिकारी इसमें शामिल रहे।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि मणिपुर तीन महीने से नफरत की आग में सुलग रहा है और महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। जो बर्ताव वहां महिलाओं के साथ हो रहा है, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। इसको लेकर देश और प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। पिछले दिनों एक वीडियो में मणिपुर की दो महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया गया। उनकी पीड़ा को पूरे देश ने देखा। इनको न्याय दिलाने के लिए पूरा देश एकजुट है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा करनी चाही तो उन्हें पूरे सत्र के लिए संसद से बर्खास्त कर दिया गया। ये भाजपा सरकार की तानाशाही है। उन्होंने सांसद संजय सिंह का सत्र से निलंबन वापस करने की मांग की और ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसी तो सैकड़ों घटनाएं हुई हैं क्या बड़ी बात हो गई। इससे पता चलता है कि जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता है उन महिलाओं का भाजपा की सरकार में काई सम्मान नहीं बचा। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि इस देश ने प्रधामंत्री मोदी को चुना है, अमित शाह को नहीं इसलिए जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमित शाह का मणिपुर में हो रही हिंसा को काबू करना था। यदि नहीं नहीं कर पाए तो मणिपुर सरकार के साथ साथ अमित शाह को भी बर्खास्त करना चाहिए। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री मोदी को सामने आकर लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा आज के समय में आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रहा है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है। महिला पहलवानों के साथ उत्पीड़न करने के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया। वहीं हरियाणा में जूनियर महिला कोच के दुर्व्यवहार के आरोपी मंत्री संदीप सिंह आज भी मंत्री पद पर बरकरार है। 
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घूमाया गया और वहां के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह खुलेआम बोल रहे हैं, ऐसी कई घटनाएं मणिपुर में हुई हैं। वहां की सरकार ऐसी हिंसा की घटनाएं रोकने में नाकाम साबित हुई है। इसलिए, आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए वहां की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के पहाड़ी इलाके में खनिज पदार्थ होने की वजह से बड़े बड़े उद्योगिक घराने उनको पहाडों से बेदखल करना चाहते हैं। इस तरह की घटना होना निंदनीय है। यदि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समय रहते कार्रवाई करते तो मणिपुर के ये हालात नहीं होते। उन्होंने कहा कि सोनीपत में भी ट्रिपल मर्डर केस हुआ। पुलिस विभाग मीडिया को कहा रहा है कि यदि किसी ने इसे दिखाने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधों को दबा कर सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। 
वहीं, चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा का दौर चल रहा है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है। दो समुदायों के बीच छिड़ी लड़ाई ने पूरे प्रदेश को सुलगा रखा है। मणिपुर में बीजेपी सरकार इस हिंसा को रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है। वहीं मणिपुर सरकार का रुख काफी गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा आज पूरो देश प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह कर रहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर कुछ बोलिए, लेकिन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार से मणिपुर के मुद्द पर चर्चा करने की मांग की।
July 25, 2023

अभय चौटाला का भतीजे दिग्विजय को जवाब:इनेलो नेता बोले- वह सबसे बड़ा सत्यानाशी, ज्यादा लाड प्यार से रखा था, इसलिए दिमाग खराब हैहरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला एक बार फिर आमने-सामने हैं। अभय सिंह को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी, जिस पर दिग्विजय ने अपने चाचा अभय पर तंज कसते हुए कहा था कि दूसरों को धमकी देने वालों को खुद धमकी मिली गई। किसी से पुराना हिसाब-किताब होगा। दिग्विजय के इस कमेंट पर अब अभय चौटाला ने जवाब दिया है।अभय बोले- तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगेअभय ने कहा कि कई लोग बड़ी छोटी सोच के होते हैं। वह बताए कि मैंने किसे और कब धमकी दी। उसके कमेंट के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दी। मैंने कभी उसे भी नहीं धमकाया। ज्यादा लाड़ प्यार से रखा था, इसलिए ज्यादा दिमाग खराब है। यह सबसे बड़ा सत्यनाशी है। इसने सबसे पहले उत्पात किया था, कैथल में पार्टी को तोड़ने का। जैसे हमारी पार्टी का नुकसान किया, वैसे ही अपने घर को खत्म कर देगा।अभय ने कहा कि तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे। इन्हें तकलीफ है। इन्होंने भाजपा से पैसा लिया हुआ कि हमारे खिलाफ ही बोलना है। यदि यह ताकतवर हैं तो हमारे खिलाफ क्यों बोलते हैं। बार- बार इनेलो का नाम क्यों लेते रहते हैं। यह कहते थे एक थी INLD। अब कहते हैं एक ही जजपा रह जाएगी।परिवर्तन यात्रा के दौरान मिली थी धमकीअभय चौटाला को परिवर्तन यात्रा के दौरान जींद में विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद उनके निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभय को धमकी मिलने पर दिग्विजय ने मीडिया में इस पर तंज कसा था।

अभय चौटाला का भतीजे दिग्विजय को जवाब:इनेलो नेता बोले- वह सबसे बड़ा सत्यानाशी, ज्यादा लाड प्यार से रखा था, इसलिए दिमाग खराब है
हरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला एक बार फिर आमने-सामने हैं। अभय सिंह को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी, जिस पर दिग्विजय ने अपने चाचा अभय पर तंज कसते हुए कहा था कि दूसरों को धमकी देने वालों को खुद धमकी मिली गई। किसी से पुराना हिसाब-किताब होगा। दिग्विजय के इस कमेंट पर अब अभय चौटाला ने जवाब दिया है।

अभय बोले- तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे
अभय ने कहा कि कई लोग बड़ी छोटी सोच के होते हैं। वह बताए कि मैंने किसे और कब धमकी दी। उसके कमेंट के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दी। मैंने कभी उसे भी नहीं धमकाया। ज्यादा लाड़ प्यार से रखा था, इसलिए ज्यादा दिमाग खराब है। यह सबसे बड़ा सत्यनाशी है। इसने सबसे पहले उत्पात किया था, कैथल में पार्टी को तोड़ने का। जैसे हमारी पार्टी का नुकसान किया, वैसे ही अपने घर को खत्म कर देगा।
अभय ने कहा कि तीनों बाप-बेटा INLD पर ही बोलेंगे। इन्हें तकलीफ है। इन्होंने भाजपा से पैसा लिया हुआ कि हमारे खिलाफ ही बोलना है। यदि यह ताकतवर हैं तो हमारे खिलाफ क्यों बोलते हैं। बार- बार इनेलो का नाम क्यों लेते रहते हैं। यह कहते थे एक थी INLD। अब कहते हैं एक ही जजपा रह जाएगी।
परिवर्तन यात्रा के दौरान मिली थी धमकी
अभय चौटाला को परिवर्तन यात्रा के दौरान जींद में विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी, जिसके बाद उनके निजी सचिव ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभय को धमकी मिलने पर दिग्विजय ने मीडिया में इस पर तंज कसा था।

Monday, July 24, 2023

July 24, 2023

हरियाणा में ग्रुप C के 32 हजार पदों पर भर्ती:1 अगस्त से फिजिकल मेडिकल टेस्ट शुरू; 5 से स्क्रीनिंग, 4 जिलों में बनाए सेंटर

हरियाणा में ग्रुप C के 32 हजार पदों पर भर्ती:1 अगस्त से फिजिकल मेडिकल टेस्ट शुरू; 5 से स्क्रीनिंग, 4 जिलों में बनाए सेंटर
हरियाणा में ग्रुप-C के 32 हजार पदों की भर्ती का हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा शेड्यूल आज या कल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि आयोग की और से 1 अगस्त को PMT (फिजिकल मेडिकल टेस्ट) की डेट घोषित कर दी गई है। इसके अलावा 5 और 6 अगस्त को मॉर्निंग शिफ्ट में दो ग्रुपों में स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आयोग की और से 4 जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार में सेंटर बनाए गए हैं।

दो ग्रुपों का होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
आयोग की तरफ से स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 5 और 6 अगस्त की डेट फिक्स की गई है। इसमें ग्रुप-56 और 57 का टेस्ट होगा। ग्रुप-56 में 33,233 और ग्रुप 57 में 28,108 अभ्यर्थी 60 तरह की पोस्ट के लिए एग्जाम देंगे। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इस स्क्रीनिंग टेस्ट में करीब 61 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
करनाल में सबसे ज्यादा 39 सेंटर
हरियाणा के चार जिलों में स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए सेंटर बनाए गए हैं। इनमें CM सिटी करनाल में 34 सेंटर बनाए गए हैं, यहां 9950 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल होंगे। इसके बाद हिसार में 29 सेंटर बनाए गए हैं। यहां 7820 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल होंगे। पंचकूला में भी 29 के करीब सेंटर हैं। इन सेंटरों में 7450 और कुरुक्षेत्र में 25 सेंटरों में 6850 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
19 दिन चलेगा PMT
ग्रुप सी के पदों के लिए 1 अगस्त से शुरू होने वाला PMT 19 दिन तक चलेगा। अब आयोग के शेड्यूल में अभ्यर्थियों के लिए यह जानकारी दी जाएगी कि किस अभ्यर्थी का सेंटर कहां पड़ा है। इसके अलावा अन्य ग्रुपों के लिए भी शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि हर हाल में स्क्रीनिंग टेस्ट सितंबर तक आयोजित कर लिए जाएंगे।
July 24, 2023

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे

चंडीगढ़ में आज बारिश होगी:3 दिन खराब रहेगा मौसम; मोहाली में भी बादलों के बरसने की संभावना, पंचकूला में एक घंटा झमाझम बरसे
चंडीगढ़ और मोहाली में आज बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। पंचकूला में भी बादलों के गरज के साथ तेज बरसने की संभावना है। पंचकूला में सोमवार को एक घंटा सुबह-सुबह अच्छी बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी, लेकिन अभी हालात सामान्य हैं। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में गिरावट आई।
कल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वह आज गिरकर 29 डिग्री के आसपास रहा। शहर में ठंडी हवाएं चलने की भी आशंका है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। अगले 3 दिन तक इसी प्रकार का मौसम रहने की आशंका है। 22 जुलाई को पंचकूला में ट्राइसिटी में सर्वाधिक 71.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी। चंडीगढ़ में 58MM बारिश हुई थी।
बारिश के दौरान इन इलाकों में जाने से बचें

बारिश के दौरान चंडीगढ़ में सेक्टर-11 और 15 के अंडर पास में भारी पानी जमा हो जाता है। डड्डूमाजरा से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाली रोड पर पटियाला की राव नदी का तेज बहाव होता है। पंचकूला के सेक्टर-15 अंडरपास में जलभराव की समस्या है। जीरकपुर में पटियाला रोड और बलटाना में जलभराव रहता है। मोहाली के सेक्टर-71 और एयरपोर्ट रोड पर भी इसी तरह की समस्या रहती है। इसलिए बारिश के दौरान इन इलाकों की तरफ जाने से बचें।
चंडीगढ़ पुलिस की एडवाइजरी
मानसून के मौसम में सड़कें भी दुर्घटना संभावित हो जाती है। इसलिए चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन भी संभलकर चलाने की सलाह दी है। बारिश के दौरान यात्रियों को टक्कर से बचने के लिए 2 वाहनों के बीच में दूरी बनाए रखनी चाहिए। वाहन की पार्किंग लाइट चालू रखनी चाहिए।
पंचकूला में सुबह सुबह हुई बारिश के बीच से गुजरते वाहन।

Sunday, July 23, 2023

July 23, 2023

करनाल में CM का कांग्रेस पर तंज:बोले CET व विपक्ष आपके समझ के नाम पर कर रहे राजनीति

करनाल में CM का कांग्रेस पर तंज:बोले CET व विपक्ष आपके समझ के नाम पर कर रहे राजनीति
करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने भूपेंद्र हुड्डा के विपक्ष आपके समक्ष व CET को लेकर तीन कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राजनीति करने के लिए कार्यक्रम कर रहे है जबकि बीजेपी लोगों की समस्या सुनने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है।
CM ने कहा कि हम लोगों के बीच मे जाकर उनकी तकलीफें सुन रहे है उनका समाधान कर रहे है और बीजेपी की नीतियां बताते है अगर कुछ और भी काम करने की जरूरत होती है तो वह भी लोगों से पूछ कर किया जाता है। आज भी दो वार्डो में जनसंवाद किया गया है। जहां लोगों ने अपनी समस्या बताई है। पार्षदों के साथ भी मीटिंग हुई है, जिन्होंने कुछ डिमांड रखी है वह अधिकारियों को बता दी गई है। रेगुलर काम करने का जो सिस्टम बना है उससे जनता खुश है, जनता के काम हो रहे है, हम किसी तरह की राजनीति नही कर रहे।
वार्ड नंबर 8 में पौधा रोपण करते CM।

सम्राट मिहिर भोज के मुद्दे पर बोले CM
CM मनोहर लाल सम्राट मिहिर भोज के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाकर रखना चहिए। ऐसे विषयों से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे कुछ तथ्य होते है, जो इतिहास से जुड़े होते है, उनके ऊपर सोच समझकर निर्णय लेने चाहिए। ये जो महापुरुषों के नाम के लेकर खींचतान बनती है कि वो महापुरुष हमारा है, वो महापुरुष हमारा है, वास्तव में महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है। जितने ज्यादा लोग उनके प्रति श्रद्धा दिखाए उतना अच्छा होता है। लोगों से अपील है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कोई समाधान निकाले।
मणिपुर में हुई घटना की मुख्यमंत्री ने निंदा की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व की सरकारों को अपने निशाने पर लिया । सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आईटी का प्रयोग नहीं किया लेकिन अब पोर्टल का विरोध कर रहे हैं । जबकि प्रदेश सरकार 100 से ज्यादा पोर्टल लेकर आई है जिससे जनता को लाभ मिल रहा है । बाढ़ पीड़ितों को जल्दी से राहत देने के लिए पोर्टल ही ज़रिया बना है
July 23, 2023

पानीपत पहुंचे "आप" प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा:बोलें- हरियाणा में सरकार बनने पर 600 यूनिट बिजली फ्री; मौजूदा सरकार से लोग परेशान, चुनाव की इंतजार

पानीपत पहुंचे "आप" प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा:बोलें- हरियाणा में सरकार बनने पर 600 यूनिट बिजली फ्री; मौजूदा सरकार से लोग परेशान, चुनाव की इंतजार
हरियाणा के आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा रविवार को पानीपत पहुंचे। यहां उन्होंने एक जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। महिलाओं के लिए कार्यक्रम का मुख्य तौर पर आयोजन था। जैसे ही अनुराग ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, वहां बिजली कट लग गया। जिस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की लाइट जाती नहीं है, हरियाणा में लाइट आती नहीं है।
2024 के चुनावों में उनकी सरकार बनने के बाद इस व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। साथ ही 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से हर दो महीनों में 600 यूनिट बिजली फ्री जाएगी। साथ ही कहा कि पिछले 8 सालों से दिल्ली में बिजली फ्री है। पंजाब में पिछले 1 साल से 600 यूनिट बिजली फ्री है। जैसे ही हरियाणा में सरकार बनेगी, तो पहली ही कलम से बिजली फ्री की छूट दी जाएगी।
9 साल से सरकार मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे सकी
अनुराग ढांडा ने महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्ग तीर्थ यात्रा, महिला सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को देने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से तंग जनता 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा पिछले 9 सालों से मौजूदा सरकार जनता को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को देने में सक्षम नहीं रही।
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष दलबीर सिंह, चीमा स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर सिंह मलिक, क्रिश्चियन अग्रवाल, अजय शर्मा, अनिल पांडे, कुलदीप शर्मा, योगेश कौशिक, राजकुमार मुंडे, जिला महासचिव देवेन सलूजा, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम यादव, हलका अध्यक्ष जॉनी सग्गू, मोहित, मुकेश शर्मा व अन्य साथी मौजूद रहे।

Saturday, July 22, 2023

July 22, 2023

भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 23 जुलाई कोशहीदों को सम्मान और युवाओं में भारतीय सेना के प्रति जज्बे को लेकर होगा रक्तदान : अतुल चौहान

भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 23 जुलाई को
शहीदों को सम्मान और युवाओं में भारतीय सेना के प्रति जज्बे को लेकर  होगा रक्तदान : अतुल चौहान  
जींद: जयति-जयति हिंदू महान संगठन के तत्वावधान में आगामी 23 जुलाई को भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संगठन के सदस्यों की बैठक राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अतुल चौहान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन द्वारा भारतीय सेना व उनके आश्रितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले भी संगठन द्वारा दो बार भारतीय सेना के लिए रक्त दान शिविर आयोजित करवाया जा चुका है। जिसमें हर बार 350 से ज्यादा रक्त की यूनिट एकत्र हुई हैं। 23 जुलाई को अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करवा कर हम युवाओं को अपने देश के लिए बलिदान हुए महान देशभक्तों की देश के लिए दी हुई कुर्बानी याद दिलाना चाहते हैं। क्योंकि आजकल युवा हमारे महापुरूषों को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से आमजन में सेना व हमारे देश के लिए शहीद हुए महान व्यक्तियों के लिए और ज्यादा सम्मान व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना उत्पन्न हो सके। अतुल चौहान ने आमजन से आह्वान किया कि 23 जुलाई सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में जैन धर्मार्थ अस्पताल पहुंच कर रक्तदान शिविर में अवश्य भाग लें। यह रक्त हमारे फौजी भाइयों के जीवन को बचाने के काम आएगा। इस मौके पर डा. नीरज, सुरेंद्र, सोमबीर पांचाल, अमित, सैनी, सचिन, नवदीप, ओमबीर, सूजल आदि मौजूद रहे।