Breaking

Showing posts with label Health Minister Haryana. Show all posts
Showing posts with label Health Minister Haryana. Show all posts

Tuesday, March 29, 2022

March 29, 2022

हरियाणा को मिलेंगे 1252 सरकारी डॉक्टर : भर्ती का शेड्यूल जारी

हरियाणा को मिलेंगे 1252 सरकारी डॉक्टर :भर्ती का शेड्यूल जारी ; 


10 अप्रैल को होगी लिखित परीक्षा; एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
चंडीगढ़ : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में 1252 डॉक्टरों की भर्ती होने जा रही है। भर्ती के लिए परीक्षा की जिम्मेदारी पंडित बीडी शर्मा हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी रोहतक ने शेडयूल भी जारी कर दिया है। विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में रखे जाने वाले डॉक्टरों की 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा 10 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 मई तक स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवा सकेंगे। जिसमें एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्री-क्लिनिक विषय (एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकेमिस्ट्री) 10 नंबर, पैरा-क्लिनिक विषय (माइक्रोबॉयोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिंक दावा) 10 नंबर, नैदानिक विषय (सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा और वीडी, रेडियोडॉग्नोसिस, छाती और टीबी, नेत्र विज्ञान, ईएनटी) 50 नंबर, व्यावहारिक पहलुओं पर जोर देने के साथ सामुदायिक चिकित्सा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषय पर 20 नंबर, सामान्य जागरूकता पर 10 नंबर के प्रश्न होंगे।
68 डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुए पदोन्नत
पहले यह भर्ती 981 पदों पर होनी थी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सैंक्शन 3741 पदों पर 2557 डॉक्टर काम कर रहे हैं और 1184 पद खाली हैं। मगर हाल ही में 68 चिकित्सा अधिकारियों की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो गई। इसके चलते विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों की संख्या 1184 से बढक़र 1252 हो गई। अब विभाग ने इन सभी पदों पर डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया है, ताकि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके।

Saturday, October 9, 2021

October 09, 2021

अस्पतालों में बगैर वर्दी के नहीं आएंगे डाक्टर : विज

अस्पतालों में बगैर वर्दी के नहीं आएंगे डाक्टर: विज
चंडीगढ़ :  हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेश में मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की वर्दी को लेकर छिड़े विवाद पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह आदेश उनके जारी किए गए हैं। डयूटी के समय कोई भी मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ तय मानकों के अनुसार वर्दी पहनेगा। डाक्टरों के लिए सफेद कोट अनिवार्य होगा।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि देखने में आया है कि मेडिकल तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के लोग वर्दी नहीं पहनते हैं। जिस कारण अस्पतालों में मरीज तथा उनके तीमारदार डाक्टरों को पहचान नहीं पाते हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डाक्टर उनके पास घूम रहा होता है और मरीज को पता भी नहीं चलता। ऐसे में वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है। सभी कर्मचारी तय ड्रैस कोड के अनुसार ही आएंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा दिए ब्यान पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि देश में सब कुछ ठीक चल रहा है केवल सिद्धू के उल्टा चश्मा लगा हुआ है। विज ने कहा कि यह जो विपक्ष पार्टी है यह मुद्दा विहीन पार्टियां है, अब यह दल देश में शांति को भंग करना चाहते हैं। लखीमपुर में जो घटना हुई है सरकार उसकी जांच करवा रही है। 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दस अक्टूबर से विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि अब हुड्डा भी अपनी डूबती हुई किश्ती को बचाकर रखना चाहते हैं। अब उनके विधायक भी उनके खिलाफ बोलने लगे हैं। उनकी पार्टी अध्यक्ष भी उनको कोई महत्व नहीं दे रही है, ऐसे में वह किसी प्रकार से अपने आप को जिंदा रखने के लिए वह लोगों के बीच जाने की बात कह रहे हैं।
गुरुवार को अम्बाला जिले के नारायणगढ़ में किसानों और सांसद नायब सैनी के बीच हुए विवाद के बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से रपट दर्ज कर ली गई है और इस मामले में डीएसपी को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Friday, July 9, 2021

July 09, 2021

परिवार कल्याण के ऑपरेशन करवाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

डॉ पालेराम कटारिया ने परिवार कल्याण के ऑपरेशन करवाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित 
जींद, 8 जुलाई ( संजय कुमार ) आज उप सिविल सर्जन डॉ पालेराम कटारिया ने  समाजसेवी नेशनल अवॉर्डी मास्टर सूरजभान अलेवा  के सहयोग से परिवार कल्याण के ऑपरेशन करवाने वाली सभी महिलाओं को एक-एक शाल देकर समान्नित किया ।  इन महिलाओं को सरकार की तरफ से भी प्रोत्साहन राशी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से उम्मीद है, परिवार कल्याण के प्रति और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा । 
मास्टर सूरजभान अलेवा नेशनल अवार्डी  ने सभी महिलाओं  को परिवार कल्याण का ऑपरेशन करवाने पर समानित करने के साथ-साथ अन्य लोगो को भी प्रेरित करने के लिए कहा।
11 जुलाई से नागरिक अस्पताल जींद में  मुफ्त नलबन्दी /नसबन्दी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। डॉ पालेराम ने जनता  से अपील की है कि वो परिवार नियोजन के साधनों को अपनाए, क्योंकि छोटा परिवार देश को मानसिक व आर्थिक रूप सदृढ़ बनाता है।  इस बार परिवार कल्याण का स्लोगन भारत सरकार द्वारा दिया गया है।"आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्ष्म राष्ट्र व परिवार की पूरी जिम्मेदारी"। इस अवसर पर  परिवार कल्याण की टीम से उषा जताना, अनिल, विशाल पहल, रविंदर आदि मौजूद रहे।

Friday, June 26, 2020

June 26, 2020

विज से मिलने पहुंचे सीएम / मनोहर लाल ने 50 मिनट तक प्रदेश के हालात पर चर्चा की

विज से मिलने पहुंचे सीएम / मनोहर लाल ने 50 मिनट तक प्रदेश के हालात पर चर्चा की

करनाल से चंडीगढ़ जाते समय सीएम गृह मंत्री के शास्त्री काॅलोनी निवास पर मिल

अम्बाला : जांघ की हड्‌डी के ऑपरेशन के बाद घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे गृह मंत्री अनिल विज से सीएम मनोहर लाल ने वीरवार शाम काे 50 मिनट तक मुलाकात की। करनाल से चंडीगढ़ जाते समय सीएम गृह मंत्री के शास्त्री काॅलोनी निवास पर पहुंचे।
गृह मंत्री के छोटे भाई कपिल विज व अन्य परिजनाें ने सीएम का स्वागत किया। घर में ही बेड पर लेटे मंत्री विज का हालचाल सीएम ने जाना। इसके उपरांत करीब 50 मिनट तक कमरे में सीएम और गृह मंत्री की बातचीत हुई।

बताते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में चल रहे हालात एवं अन्य कई बिंदुओं पर दोनों में चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद सीएम करीब 7 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।