Breaking

Monday, March 21, 2022

March 21, 2022

मंडियों को अडानी के हाथों सौंपने का षड्यंत्र रचा सरकार ने: सैलजा

मंडियों को अडानी के हाथों सौंपने का षड्यंत्र रचा सरकार ने: सैलजा
चंडीगढ़ :  हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने हर फैसले से किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। मंडियों को अडानी के साइलो प्लांट से जोड़ना किसान विरोधी कदम है। इस सरकार द्वारा किसानों के अधिकारों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने की साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी। साथ ही कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ते तापमान के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है, सरकार इसके लिए किसानों को मुआवजा देने की योजना बनाए।
यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि एफसीआई कुरुक्षेत्र/कैथल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पिहोवा, ढांड, कौल, पाई, सोलू माजरा, पूंडरी, गुमथला आदि अनाज मंडियों में अपनी गेहूं की फसल लाने वाले किसान इस सीजन में अपनी गेहूं की फसल को सोलू माजरा स्थित साइलो प्लांट में पहुंचाएं। सरकार का यह कदम पूरी तरह से किसान विरोधी है। सरकार ने एमएसपी मंडियों को खत्म करने की दिशा में एक खतरनाक कदम बढ़ाया है। सरकार के इस कदम से किसान, मजदूर और व्यापारी बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि साइलो प्लांट तक फसल पहुंचाने में किसानों का खर्च बढ़ेगा और उनका समय बर्बाद होगा। भाजपा सरकार किसानों के हितों को पूंजीपति घरानों के हाथों गिरवी रख रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कृषि विरोधी काले कानूनों को लागू करवाने में नाकाम रही इस सरकार का मंडियों को खत्म करने की दिशा में यह एक और कदम है। कांग्रेस पार्टी सरकार के इन मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

*तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना, भरपाई करे सरकार*

वहीं कुमारी सैलजा ने कहा कि बरसाती पानी जमा होने व ओलावृष्टि के कारण किसानों की खड़ी फसल को बार-बार जबरदस्त नुकसान हुआ, लेकिन उनके घावों पर मरहम लगाने के लिए सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। अब मार्च के महीने में अचानक से तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गेहूं की फसल में 10 से 30 प्रतिशत तक के नुकसान का अनुमान है। अचानक तापमान बढ़ने से गेहूं का दाना पिचक जाएगा और पैदावार कम होगी। इसका सीधा असर किसान की आमदनी पर पड़ेगा और उसके खर्चे भी पूरे होने मुश्किल हो जाएंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा प्रदान करने की योजना बनाए।
March 21, 2022

आप नेत्री डॉ रजनीश जैन ने लगाया मेडिकल कैम्प

आप नेत्री डॉ रजनीश जैन ने लगाया मेडिकल कैम्प       
जींद :  शहर के वार्ड नंबर 13 रूपनगर में, वार्ड 28 के रामनगर में , वार्ड 7 के प्रेम नगर आदि अनेक वार्ड में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी महिला जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अपनी टीम के साथ मेडिकल कैंप में काफी  संख्या में उपस्थित मरीजों को भली-भांति चेक कर इलाज किया। इस कैंप में मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं खून की जांच तथा ब्लड शुगर की जांच की गई। इस कैंप में रूपनगर से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व वार्ड वासियों ने इसका लाभ उठाया। व डॉक्टर रजनीश जैन द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल कैंपों  की भूरी भूरी प्रशंसा की।              डॉ रजनीश जैन ने इस अवसर पर नगर परिषद चुनाव हेतु जनसंपर्क व जन समर्थन भी हासिल किया।  तथा वार्ड वासियों को आम आदमी पार्टी की जन हितेषी व जनहितकारी नीतियों से अवगत करवाया उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि जब भी आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आएगी तो इसका आगाज हरियाणा निकाय चुनाव में पार्टी विजय प्राप्त करके करेगी। जींद में ही नहीं में ही पूरे हरियाणा में जनता अपना आशीर्वाद वे जन समर्थन देकर पार्टी को जिताने का काम करेगी तब हर एक वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे तथा लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं व वर्ल्ड क्लास एजुकेशन रोजगार के अवसर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।             
इस अवसर पर अनेको लोगों ने केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। डॉक्टर रजनीश जैन ने आगे जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा के आम आदमी पार्टी के प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता हरियाणा का निकाय चुनाव को लेकर स्पष्ट रूप से कहना है कि पंजाब में पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी का अगला निशाना हरियाणा होगा , क्योंकि हरियाणा के लोग पारंपारिक भ्रष्ट पार्टियों को खत्म करने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और इसकी बानगी हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी की जीत से स्पष्ट हो जाएगी। इन शिविरों में मुख्य रूप से करुणा सैनी ,शीला बंसल ,राजेश ढांडा, रिचा, सौरभ तायल ,रमेश धारीवाल ,विश्वजीत सैनी सहित अनेकों  पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
March 21, 2022

2024 में देश व प्रदेश में परिवारवाद लूट कसोट में भ्रष्टाचार की राजनीति का होगा अंत : कंडेला

2024 में देश व प्रदेश में परिवारवाद लूट कसोट में भ्रष्टाचार की राजनीति का होगा अंत : कंडेला
जींद : ( संजय कुमार )÷ सर्व जातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक,जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता चौ. टेकराम कंडेला ने कहा कि जींद जिला करीब सन 1987 से राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है । आज तक हरियाणा में जितनी भी सरकार बनी है उन सभी को चुनने में जींद जिले का विशेष योगदान रहा है। यहां पर सभी राजनीतिक दलों के लोग अपने राजनीतिक व निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करते रहे हैं । कंडेला ने कहा कि बड़े-बड़े राजनीति जींद की भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखा कर वोट लेने के लिए आ जाते हैं और सरकार बनते ही  जनता को भूल जाते हैं । सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े वादे करते हैं कि जींद का विकास करेंगे,जींद में बड़े उद्योग लगाएंगे,लोगों को रोजगार देंगे और जींद को राजधानी बनाएंगे आदि अनेक झूठे वादे जनता को करके जाते हैं और अपनी राजनीति की रात ।लेकिन तब से लेकर आज  तक किसी भी पार्टी, मुख्यमंत्री या  नेता ने जींद के विकास के बारे में, लोगों को रोजगार के देने के बारे में या यहां पर कोई बड़ा उद्योग लगाने के बारे में कोई भी कार्य नहीं किया है। इसके बावजूद उन सभी  राजनेताओं ने जींद में आकर अपनी राजनीति रोटियां सेंककर अपना और अपने परिवार का विकास जरूर किया है । जींद जिले से या जींद की जनता के कारण मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के  केबिनेट मंत्री बने। हरियाणा में जो भी मुख्यमंत्री बने वो सभी अपने जिलों तक ही सीमित रहे, अन्य जिलों के लिए कुछ नहीं किया। जींद जिले से दो-दो बार केंद्रीय मंत्री, दो-दो बार एमपी, वित्त मंत्री शिक्षा मंत्री आदि रह चुके हैं । लेकिन प्रदेश के खजाने की चाबी होते हुए भी उन लोगों ने जींद के विकास के लिए कुछ नहीं किया । पिछले चुनावों मे एक नेता कहता था कि मेरा राज ले आओ 7 पीढ़ी की जड़ गाड़ दूंगा, उसने जींद के बारे में तो कुछ सोचा नहीं अपनी सात पीढ़ियों की जड़ जरूर गाड़ी ली । जिले से जो भी मंत्री रहे या एमपी रहे या केंद्रीय मंत्री रहे उनके पास पहले कुछ एक को छोड़कर सभी के पास नाममात्र की जमीन ज्यादा होती थी ।आज उनके पास हजारों एकड़ जमीन है, स्कूल है, कालेज हैं पेट्रोल पंप हैं, बड़े कारखाने हैं,दूसरे प्रदेशों में हज़ारों एकड़ जमीन है।  कंडेला ने कहा कि हल्के से लगातार दो बार इनेलो से विधायक रहे, अब उन्हीं का  पुत्र बीजेपी से दो बार विधायक हैं । जींद से हुए उपचुनाव में कैथल से एक नेता मुख्य मंत्री बनने की चाह में चुनाव लडने आए और  चुनाव में आकर वादे किए की मुझे मौका दो मै जींद का विकास करूंगा। लेकिन शायद वह भूल गए कि कांग्रेस सरकार में उनके पिताजी दो-दो बारी मंत्री रहे थे। आज तक  सरकार में रहते हुए भी किसी ने भी जींद की जनता की भलाई,विकास, रोजगार, शिक्षा आदि जरूरी किसी भी  सुविधा के लिए नहीं सोचा । प्रदेश का सबसे पुराना जिला होने के बावजूद भी जींद सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता है ।यहां पर कोई भी बड़ा उद्योग नहीं है,कोई रोजगार के साधन ही हैं,सड़कें टूटी-फूटी पड़ी हैं,गांव में तालाब व गंदे नाले टूटे-फूटे पड़े हुए हैं। जींद जिले में 306 गांव हैं, इनमें से 150 गावों में सिंचाई के लिए उपयुक्त पानी नहीं है। आधे के करीब गावों में पीने के पानी की भी कमी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करी की अभी सरकार का आधा कार्य काल बाकी है, इस कार्यकाल में जींद के विकास के लिए व जींद की जनता के लिए काम करें । कंडेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को किसानों के साथ हुए समझौते के अनुसार जल्द से जल्द एम. एस. पी.  पर कानून बनाने के लिए कमेटी का गठन करे व स्वामीनाथन रिपोर्ट जो सही रिपोर्ट है उसे अपने वायदे अनुसार लागू करे व किसानों के कर्ज माफ करें। ताकि देश का किसान भी समृद्ध हो सके। किसान की समृद्धि में ही देश की समृद्धि है। उन्होंने कहा कि  इन झूठे राजनेता की नीयत जनता पहचान चुकी है। इसलिए आने वाले 2024 के केंद्र व प्रदेश के चुनावों में इस परिवारवाद, लूट-खसोट तथा भ्रष्टचार की राजनीति का अंत होगा व पंजाब की तरह तीसरा विकल्प निकलकर आएगा । किसान आंदोलन में विशेष भूमिका निभाने वाले चो. टेकराम कंडेला आज किसानों व जींद की अनदेखी, पिछड़ेपन व विकास कार्यों के बारे में कंडेला हाउस पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ  हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान हाजुरा सिंह,जन कल्याण मंच के  उपप्रधान आभेराम कंडेला, कंडेला खाप के युवा उप प्रधान अजमेर दालमवाला, युवा मंडल सदस्य नरेश कंडेला  आदि मौजूद थे।
March 21, 2022

केजरीवाल की नजर अब हरियाणा पर, देखिये राज्य के लिए जारी हुई AAP के पदाधिकारियों की लिस्ट

केजरीवाल की नजर अब हरियाणा पर, देखिये राज्य के लिए जारी हुई AAP के पदाधिकारियों की लिस्ट
 नई दिल्ली : पहले दिल्ली और इसके बाद पंजाब जीतने के बाद अब इन दोनों के बीच के राज्य हरियाणा पर अरविन्द केजरीवाल ने अपनी नजर गढ़ा ली है। हरियाणा में चुनाव को तो अभी काफी समय है लेकिन उस चुनाव की तैयारी आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी से शुरू कर दी गई है। और सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल और राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में आप सुप्रीमो केजरीवाल पार्टी की सक्रियता को बढ़ाते दिख रहे हैं। तभी तो हरियाणा सहित देश के 9 राज्यों के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को चुना गया है और उनकी घोषणा की गई है। 
March 21, 2022

मेडिकल स्टूडेंट नवीन का शव बेंगलुरू पहुंचा, यूक्रेन में रूसी हमले में गंवाई थी जान

मेडिकल स्टूडेंट नवीन का शव बेंगलुरू पहुंचा, यूक्रेन में रूसी हमले में गंवाई थी जान
नई दिल्ली :  यूक्रेन में छिड़े भीषण युद्ध के बीच मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौडरम का शव आज भारत लाया गया। नवीन के पार्थिव शरीर को लाया विमान सुबह करीब 3 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरा, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू हवाईअड्डे पर पहुंचकर नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते दो मार्च को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। परिजन लगातार शव को भारत लाने की कोशिशों में लगे हुए थे, जो इंतजार आज खत्म हो गया। एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों ने मृतक को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उसके बाद मुख्यमंत्री  बोम्मई ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

कर्सीनाटक सीएम बोम्मई ने हवाई अड्डे के बाहर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के नश्वर अवशेषों को वापस लाने के लिए प्रयास करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने उन्हें गोलाबारी में खो दिया।'

मृतक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर लेने के लिए परिवार के सदस्य राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
आपको बता दें कि एमबीबीएस के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाला था। 21 वर्षीय छात्र यूक्रेन में खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी चौथे वर्ष का छात्र था, जो युद्ध के दौरान खाना खरीदने के लिए एक दुकान में लगी कतार में खड़ा था, जब वह रूसी गोलाबारी में मारा गया।
March 21, 2022

अन्नु कादियान की फिल्म सिटी तोड़ने के मामले ने पकड़ा तूल, डीटीपी पर गंभीर आरोप

अन्नु कादियान की फिल्म सिटी तोड़ने के मामले ने पकड़ा तूल, डीटीपी पर गंभीर आरोप
 सोनीपत :  रोहट में हरियाणवी सिंगर अन्नु कादियान की फिल्म सिटी के भवन को तोड़ने का मामला तूल पकड़ने लगा है। महिला सिंगर ने डीटीपी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान अन्नु कादियान ने साफ कहा कि बगैर कोई नोटिस दिए ही उनकी फिल्म सिटी पर कार्रवाई की गई। यहां तक कि मौके पर अधिकारियों ने बेहद बुरा व्यवहार किया। 3 दिन पहले ही गांव रोहट में बनी फिल्म सिटी को राजस्व विभाग की जमीन में बिना अनुमति के निर्मित बताते हुए जिला योजनाकार ने जेसीबी से भवन को ध्वस्त करवा दिया था। डीटीपी का तर्क था कि फिल्म सिटी का निमार्ण अवैध रूप से किया गया है, इसीलिए इस पर कार्रवाई की गई है। रोहट में फिल्म सिटी के टूटे ढांचे में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणवी सिंगर अन्नु कादियान ने कहा कि उन्हें प्रशासन या डीटीपी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला।  गत 16 मार्च को सुबह के समय अचानक डीटीपी की टीम पुलिस बल व जेसीबी के साथ रोहट में उनकी फिल्म सिटी में आ धमकी और बिना कोई कारण बताए सीधे फिल्म सीटी के कमरों की छतों व दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया। अन्नु ने बताया कि उसने विरोध किया तो मौके पर पहुुंचे अधिकारी ने उनका फोन छीन लिया। किसी का फोन लेकर उसने डीसी से फोन पर बात की तो डीसी ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। अन्नु ने आरोप लगाया कि मौके पर तैनात अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिल्म सिटी की आखिरी ईंट तक उखाड़ने के आदेश हैं। यहां तक कि उसके साथ भी बुरा व्यवहार किया गया। उसने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहन देने का काम शुरू किया था, जिस पर अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी थी। ऐसे में अब जबकि फिल्म सिटी के साथ ही उनके सपने को भी तोड़ दिया गया है तो उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच की मांग की है।
March 21, 2022

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में सरकार !

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में सरकार !
चंडीगढ़ ;  हरियाणा सरकार प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। बजट सत्र में ही सम्मान पेंशन को 2500 रुपये से बढ़ाकर 2750 से 2800 रुपये तक किया जा सकता है। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी तोहफा मिल सकता है। चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बजट सत्र की कार्रवाई फिर से शुरू होगी। आठ मार्च को वित्त मंत्री होने के नाते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार का तीसरा बजट पेश किया था।
पार्लियामेंट की तर्ज पर पहली बार बजट के बाद पांच दिन की रिसेस की गई। साथ ही, विधानसभा की 8 एडहॉक कमेटियों का गठन कर बजट उन्हें सौंपा गया ताकि वे उस पर स्टडी करके अपने सुझाव दे सकें। कुल 75 विधायकों ने विभागवार तय किए गए बजट और योजनाओं को लेकर अपनी सिफारिश सरकार को की हैं। इन्हीं कमेटियों ने बुढ़ापा, विधवा, बेसहारा महिला व दिव्यांगजनों की पेंशन में 300 रुपये मासिक की बढ़ोतरी की सिफारिश की है।
हुड्डा राज के दौरान पेंशन 1000 रुपये मासिक थी। 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में पेंशन को बढ़ाकर दो हजार रुपये मासिक करने का वादा किया था। खट्टर पार्ट-। में इस वादे को एक साथ पूरा करने की बजाय पेंशन में हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी करके 2019 तक इसे 2000 पहुंचाया गया। 2019 के विस चुनावों में भाजपा ने पेंशन को महंगाई से जोडऩे का ऐलान किया। प्रदेश में इस समय पेंशन 2500 रुपये मासिक है। विपक्षी दल भी पेंशन के मुद्दे पर गठबंधन सरकार को घेरते रहे हैं। वैसे भी गठबंधन सरकार को सत्ता में आए करीब ढाई साल पूरे होने को हैं। ऐसे में तीसरे साल की पेंशन बढ़ोतरी का समय भी आ चुका है।
बजट को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी सीएम सोमवार को ही देंगे। बजट सत्र 22 मार्च तक चलना है। इस दौरान जबरन धर्म परिवर्तन विधेयक सहित कई अहम बिल सदन में पास होने हैं। इस बिल का विपक्ष विरोध कर रहा है। बजट सत्र में अपने रिप्लाई के दौरान सीएम और भी कई नई घोषणाएं कर सकते हैं। 
सीएम ने 1 लाख 77 हजार करोड़ से अधिक का सालाना बजट इस बार पेश किया है। एडहॉक कमेटियों ने कई योजनाओं में बजट बढ़ाने की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमेटियों के सुझावों एवं सिफारिशों पर अहम करने हुए कई विभागों की योजनाओं में बजट बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं।
March 21, 2022

गेहूं खरीद की तैयारियों को पूरा करने में हरियाणा सरकार नाकाम : सैलजा

गेहूं खरीद की तैयारियों को पूरा करने में हरियाणा सरकार नाकाम : सैलजा

मांग-फसल का मंडियों से उठान बिक्री के 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाए और किसानों को 48 घंटे के अंदर फसल का भुगतान हो
चंडीगढ़ :  हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है। मगर सरकार की तरफ से मंड़ियों में फसल बिक्री के लिए अभी तक भी प्रयाप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। मंडियों में हर वर्ष रहने वाली अव्यवस्थाओं को देखते हुए सरकार सभी तैयारियां तुरंत पूरी करे, जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। साथ ही फसल का मंडियों से उठान बिक्री के 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाए और किसानों को 48 घंटे के अंदर फसल का भुगतान हो।
यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि फसल की खरीद प्रदेश सरकार के लिए हर साल का रूटीन प्रोसेस है। इसके बावजूद किसानों को परेशानी में डालने की कोई कमी सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जाती। जब पहले से सरकार को पता है कि कितने रकबे पर फसल की बिजाई हुई है तो फिर उसे खरीदने के दौरान किसी तरह की परेशानी खड़ी नहीं होने देनी चाहिए।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को परेशान करने के लिए सरकार व अधिकारी गलत तौर-तरीकों पर उतारू हो जाते हैं। इसकी वजह यह है कि किसानों ने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर सफल आंदोलन किया और इसलिए ही सरकार हर मौके पर उनसे बदले की भावना रखने लगी है। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद शुरू होने वाली है। मगर सरकार की तरफ से मंडियों में तैयारियां तक नहीं की गई हैं। सरकार तमाम तैयारियां तुरंत प्रभाव से पूरी करे। अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि मंडी आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए।कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का 48 घंटे में उठान और 72 घंटे में फसल के भुगतान का दावा हर वर्ष खोखला साबित होता है। सरकार साजिशन किसानों को फसल का भुगतान लंबे समय तक नहीं करती है। जिसकी वजह से ऋण लेकर बुवाई करने वाले किसानों के सामने घोर संकट खड़ा हो जाता है, साथ ही किसानों की अगली फसल की बुवाई भी इससे प्रभावित होती है। वह सरकार से मांग करती हैं कि सरकार फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल के उठान में भी किसी प्रकार की देरी ना हो। फसल के उठान में जानबूझकर देरी की जाती है, जिसके कारण मंडियां फसल से भर जाती हैं और फसलों से लदे किसानों के वाहनों का कई किलोमीटर का जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान में देरी करने पर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार किसानों के लिए मंडियों में पीने की पानी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, चौकीदार, लकड़ी के क्रेट का इंतजाम भी करे। साथ ही बारिश से गेहूं की फसल को बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल भी मंडियों में उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही हर वर्ष बारदाने की किल्लत रहती है। इसको देखते हुए सरकार एडवांस में ही आढ़तियों को जरूरत के अनुसार बारदाना उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए किसान भवन में ठहरने, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था की जाए।
March 21, 2022

चोर दरवाजे से कृषि कानूनों को लागू करने का प्रयास कर रही सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

चोर दरवाजे से कृषि कानूनों को लागू करने का प्रयास कर रही सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

• मंडी की बजाय अनाज सीधा अडानी के गोदाम में भेजने वाला सरकारी फैसला किसान विरोधी– दीपेन्द्र हुड्डा

• मंडी सिस्टम ख़त्म हुआ तो किसान का भविष्य बर्बाद हो जायेगा – दीपेन्द्र हुड्डा 

• गहरी साजिश के मंडी सिस्टम पर चोट मार रही है सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

• FCI के पत्र से स्पष्ट हो गया है कि मंडी सिस्टम ख़त्म होने की किसान की बात सही थी – दीपेन्द्र हुड्डा 
पंचकुला : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार चोर दरवाजे से 3 कृषि कानूनों को लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडी की बजाय अनाज सीधा अडानी के गोदाम में भेजने वाला सरकारी फैसला किसान विरोधी है। मंडी सिस्टम ख़त्म हुआ तो किसान का भविष्य बर्बाद हो जायेगा सरकार गहरी साजिश के मंडी सिस्टम पर चोट मार रही है। FCI के पत्र से स्पष्ट हो गया है कि मंडी सिस्टम ख़त्म होने की किसान की बात सही थी देश के जिन राज्यों में मंडी सिस्टम नहीं वहां का किसान भयंकर गरीबी के दौर से गुजर रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार लगातार झूठ बोलती रही कि मंडियां बंद नही होगी। लेकिन 15 मार्च को जारी FCI का लेटर सरकार की मंडी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। सरकार ने हरियाणा की आधा दर्जन मंडियो के दरवाजे बंद करके इस बार गेंहू सीधे अडानी गोदाम ले जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह मंडियों को खत्म करने की शुरुआत है? उन्होंने 15 मार्च को भारतीय खाद्य निगम कैथल/कुरुक्षेत्र की तरफ से जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार बिना कानून बनाए ही अपनी मंडी विरोधी नीति आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि एफसीआई की तरफ से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि इस बार किसान अपना गेहूं ढांड, कौल, पिहोवा, पूंडरी, सोलुमाजरा और गुमथला की मंडियों में लाने की बजाए सीधा अडानी के गोदाम में पहुंचाएं। लेटर में साफ कहा गया है कि इन मंडियों में किसानों को बारदाना भी उपलब्ध नहीं करवाया जाए। भारतीय खाद्य निगम के आदेश में यह भी कहा गया है कि FCI बारदानों का भुगतान नहीं करेगा।
दीपेन्द्र हुड्डा पंचकुला में नवदीप शर्मा नब्बी द्वारा आयोजित ‘संकल्प समारोह महायज्ञ’ और युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों, हलका अध्यक्षों समेत पार्टी पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय "बुनियादी-प्रशिक्षण शिविर" के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इसने घोटाले करने के सिवा कोई काम नहीं किया। महंगाई और बेरोज़गारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आज प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा बेरोज़गारी दर है। हरियाणा का युवा देश भर में नंबर 1 बेरोजगारी से त्रस्त्र है और पिंजौर, कालका में नये उद्योग लाने की बजाय एचएमटी और एसीसी सीमेंट जैसे बड़े उद्योगों को भी बंद किया जा रहा है। हम हरियाणा को दोबारा औद्योगिक राजधानी बनाने के लिये संघर्ष करेंगे। इस सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई, किसान के अपमान, किसान के तिरस्कार, गरीब के शोषण में, भ्रष्टाचार में नंबर 1 पर पहुंचा दिया। गरीबों के हित की सारी योजनाएं बंद कर दी। आज हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में देश में नंबर 1 पर पहुंच गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बदलाव का संकल्प लेते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है हम सभी को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। इसपर वहां मौजूद लोगों ने दोनों हाथ उठाकर उनके संकल्प में साथ देने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि आज कर्मचारी और व्यापारी समेत सभी वर्ग इस सरकार से निराश और नाउम्मीद हो गए हैं। इस सरकार ने हुड्डा सरकार के दौरान गरीब वर्ग के हित में चलाई गई सारी योजनाओं को बंद कर दिया है। सबसे ज्यादा किसान इस सरकार के निशाने पर है। आलम यह है कि फसल बेचने जाए तो उसे एमएसपी नहीं मिलती, फसल बोना चाहे तो किसान को खाद नहीं मिलती, जलभराव से खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है, लेकिन सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास का पहिया दौड़ा। प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, खेल खिलाड़ी के मान-सम्मान में, किसानों को मिलने वाले फसलों के भाव में, गरीबों के हित की योजनाओं समेत विकास के हर पैमाने पर हरियाणा नंबर 1 पर था। उनकी सरकार के समय प्रदेश में 12 सरकारी यूनिवर्सिटी, 14 प्राईवेट यूनिवर्सिटी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, IMT, IIM, IIT, IIIT, राष्ट्रीय महत्व के कई संस्थान, नयी रेल लाइन, सड़कें, मेट्रो, पॉवर प्लांट बने। उनकी सरकार में 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिये। पूरे हिंदुस्तान में सबसे सस्ता डीजल किसान को मिलता था। खाद पर कोई टैक्स नहीं था। लेकिन आज खाद, पोटाश ब्लैक में बिक रही है। बीजेपी-जेजेपी सरकार ने गरीबों की दाल-रोटी योजना बंद कर दी, 100-100 गज प्लाट योजना बंद कर दी। इतना ही नहीं, गरीब वर्ग समेत खेल और खिलाड़ियों के हित में बनाई गई योजनाओं को भी ख़त्म कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 तक प्रदेश पर जो कर्ज 70 हजार करोड़ था वो अब करीब सात साल में बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार को खुली चुनौती दी कि उसने विकास का कोई एक काम किया हो तो बता दे।
March 21, 2022

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में दिया 80 पार सीटों का नारा, सांसद सुशील गुप्ता ने किया ये दावा

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में दिया 80 पार सीटों का नारा, सांसद सुशील गुप्ता ने किया ये दावा 
गोहाना ( सोनीपत ) ÷  हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव के भाजपा के 75 पार के नारे की तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 80 पार का नारा दे दिया है। रविवार को राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने हुंकार भरी। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, पार्टी पंजाब की तरह से प्रचंड बहुमत का परचम फहराते हुए 90 में से 80 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। डॉ. सुशील गुप्ता गोहाना में बाल भारती विद्यापीठ की प्रिंसिपल सीमा श्योराण को आम आदमी पार्टी में शामिल करने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली की तरह हरियाणा की जनता को भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर फ्री बिजली और पानी दिए जाएंगे तथा महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान की सरकार ने पहली की कैबिनेट मीटिंग में चुनाव से पहले पंजाब की जनता से किए अहम वायदे पूरे कर दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव चाहे पंचायत के होंगे, नगर परिषद-नगर पालिका के या नगर निगम के, सब चुनाव आम आदमी पार्टी अपने निशान पर लड़ेगी।
March 21, 2022

गाेबर और रुपये लेकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका

गाेबर और रुपये लेकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका 
करनाल : रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द अपने समर्थकों के साथ झोटा-बुग्गी लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने करनाल पहुंचे, पर पुलिस ने उनकी 4 झोटा-बुग्गियों को पहले ही हिरासत में ले लिया। जैसे ही जयहिन्द मुख्यमंत्री को पैसे और गोबर भेंट करने के लिए आगे बढ़े तभी प्रसाशन ने उन्हें बीच रास्ते मे ही रोक लिया। जयहिन्द ने मौके के डिप्टी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के रूप में पैसे व गोबर के उपले दिए पर प्रसाशन ने लेने से मना कर दिया। लेकिन प्रशासन के दबाब में न आकर जयहिन्द ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा। रिश्वत मामले में पकड़े गए डीटीपी विक्रम के मामले को लेकर जयहिन्द ने कहा कि पिछले 7 साल से मुख्यमंत्री मनाेहर लाल अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बने बैठे थे व करनाल के लोकसभा सांसद की जानकारी में यह करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस घोटाले की व आईएएस अधिकारियों और सभी उच्चस्तरीय अधिकारियों की प्रॉपर्टी की जांच होनी चाहिए। जिन गरीब लोगों के घर तोड़े गए हैं उनके घर बनने चाहिए। जयहिन्द ने बताया कि यह कौन बनेगा करोड़पति का खेल चल रहा है। यह घोटाला पिछले 7 साल से मुख्यमंत्री के ग्रह जिले में चल रहा है। जब पिछले एक साल में एक तहसीलदार की प्रॉपर्टी 100 करोड़ हो सकती है तो एक लोकसभा सांसद की कितनी होगी, एक डीसी की कितनी होगी व वहां के विधायक की कितनी हेगी। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि ये सब छोटी मछली हैं जो बड़े-बड़े मगरमछ हैं उन्हें पकड़ना बहुत जरूरी है। जयहिन्द ने कहा कि जांच में सामने आए सभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक होने चाहिए, उनके नार्को टेस्ट होने चाहिए, हाईकोर्ट व सीबीआई में इस मामले की जांच होनी चाहिए। करनाल में जिनके घर इस वजह से तोड़े गए हैं उन गरीब लोगों के घर बनने चाहिए। जयहिन्द ने कहा कि विजिलेंस की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि तहसीलदार अकेला ही रिश्वत नहीं खाता था। बड़े साहब से लेकर छोटे साहब तक पैसों का लेन-देन होता था।
March 21, 2022

हरियाणा में हर अधिकारी गोद लेगा एक-एक गांव, करवाना होगा संपूर्ण विकास, सरकार ने बनाई यह योजना

हरियाणा में हर अधिकारी गोद लेगा एक-एक गांव, करवाना होगा संपूर्ण विकास, सरकार ने बनाई यह योजना
चण्डीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार 'ग्राम संरक्षक योजना' के तहत ऑडियो वेबिनार के माध्यम से राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी के लगभग 4,000 राजपत्रित अधिकारियों से जुड़े। इस योजना के तहत अधिकारी एक-एक गांव को गोद लेंगे और उसके संपूर्ण विकास पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए गांवों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे बताया। गवर्नमेंट-कम्युनिटी पार्टनरशिप ( जीसीपी ) पर जोर अधिकारियों को लोगों की सेवा करने के इरादे से इस क्षेत्र में निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में जनकल्याण और विकास के लिए सरकारी अधिकारियों के इस अनूठे सहयोग की एक नई पहल की है। जैसे निजी क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप-पीपीपी है, उसी प्रकार इसे गवर्नमेंट-कम्युनिटी पार्टनरशिप (जीसीपी) कहा जाएगा, जिसमें अधिकारी अपने कार्यालय के नियमित कार्यों के अलावा गांवों के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके सरकारी कार्य का हिस्सा नहीं बल्कि समाज सेवा का हिस्सा है। अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार अपने गोद लिए गांव का दौरा करना होगा और इसके विकास की निगरानी करनी होगी।  सरकारी अधिकारी और सेवानिवृत्त अधिकारी, दोनों बन सकते हैं इसका हिस्सा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात पर जोर दिया कि यदि सेवारत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित सभी लोग गांवों के विकास में योगदान दें तो राज्य और अधिक तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि संरक्षक वेबसाइट www.intrahry.gov.in पर पंजीकरण कर पंचायतों का चयन कर सकते हैं। यदि वे गोद लिए गए गांव को बदलना चाहते हैं तो संबंधित एडीसी से संपर्क किया जा सकता है। राज्य के सेवानिवृत्त अधिकारी और लोग, जो गांव के विकास में योगदान देना चाहते हैं, वे हरियाणा स्वयंसेवी कार्यक्रम की वेबसाइट- https://samarpan.haryana.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।  गोद लिए गए गांवों में किए जाने वाले प्रमुख कार्य अधिकारियों द्वारा गावों में किए जा सकने वाले कार्यों के बारे बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना के तहत आय सत्यापन का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियां इस पर काम कर रही हैं और संरक्षक आय सत्यापन की प्रक्त्रिया में तेजी लाएंगे। इसके अतिरिक्त, देसरा कार्य होगा सत्यापित आय को प्रमाणित करना ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्कों और व्यायामशालाओं के रखरखाव के कार्य की निगरानी के अलावा, श्मशान घाटों पर स्वच्छ पेयजल आदि की आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संरक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कामकाज की निगरानी भी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कुपोषित बच्चों आदि को उचित आहार दिया जाए।
March 21, 2022

राेहतक में आर्मी की खुली भर्ती रैली 3 अप्रैल से, जानिए डिटेल

राेहतक में आर्मी की खुली भर्ती रैली 3 अप्रैल से, जानिए डिटेल 
रोहतक : में आर्मी की खुली भर्ती रैली 3 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में चलेगी। इसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के युवा ही भाग ले सकते हैं।

Sunday, March 20, 2022

March 20, 2022

विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा ने किया जलालपुरा कलां में किया अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन

विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा ने किया जलालपुरा कलां में किया अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ बिजली व पानी के साथ-साथ गांव के विकास किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी और भविष्य में भी विकास कार्यो को करवाने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। यह बात आज जींद के विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा ने जलालपुरा कलां गांव में अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन करने उपरांत कही।  
जींद के विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा ने रविवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के गांव जलालपुरा कलां में अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन किया। गांव में पहुंचने पर विधायक का पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस चौपाल के विकास के लिए विधायक द्वारा पूर्व में 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जिस राशि से चौपाल में फर्श को पक्का करवाया गया, टाईल्स लगवाई गई, पेंट व मुरम्मत का काम करवाया गया। उद्घाटन उपरांत विधायक द्वारा सामाजिक कार्यो के लिए शिरकत की। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ता के घर पर गए और वहां पर लोगों की समस्या को भी सुना और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया और गांव की मूलभूत सुविधाओं बारे जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेको कल्याण्कारी योजनाओ को क्रियान्वित किया जा रहा है। समाज के गरीबोत्थान के लिए मुख्यमंत्री उत्थान मेले लगाए जा रहे है, जिसके तहत 1 लाख 80 हजार रूपए से कम आय वाले लोगों को ऋण वितरण योजना चलाई जा रही है, जिससे स्वयं रोजगार स्थापित कर लोग अपनी आय में वृद्धि कर सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, विवाह शगुन योजना, अटल पैंशन योजना क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने लोगों से आहूवान किया कि सरकार द्वारा चलाई इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए  लोगों को प्रेरित करें।
इस दौरान उनके साथ राजन चिल्लाना, सरपंच सुमित्रा  देवी, बीजेपी एससी मोर्चा के जिला सचिव राजेश खटक, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

March 20, 2022

23 मार्च शहीदी दिवस पर उचाना में मैराथन दौड़, डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

23 मार्च शहीदी दिवस पर उचाना में मैराथन दौड़, डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

- दुष्यंत चौटाला का आह्वान, मैराथन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी लें भाग
उचाना/जींद ÷  23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर उचाना में 'शहीद सम्मान मैराथन' का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरी झंडी दिखाकर करेंगे। डिप्टी सीएम ने युवा, महिला, पुरुष वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि शहीदी दिवस पर शहीदों के सम्मान में होने जा रही इस मैराथन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी भाग लें और शहीदों को नमन करें। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए दौड़, शारीरिक व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है।
दरअसल, 13 किलोमीटर की यह मैराथन 23 मार्च को उचाना में सुबह 6.30 बजे खटकड़ टोल प्लाजा से शुरू होते हुए सिवानिया स्कूल तक जाएगी। महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में जूनियर, सीनियर, मास्टर लेवल की यह मैराथन दौड़ होगी। इसके लिए प्रतिभागी ऑनलाइन पोर्टल www.bhagatsingh.info पर अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज करवा सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 22 मार्च तक जारी रहेगी। मैराथन पूरी करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए पानी-जूस, स्टेज शो, लाइव म्यूजिक, फोटो बूथ, टी-शर्ट एवं शूज आदि की भी व्यवस्था की गई है।
March 20, 2022

आध्यात्मिकता से जीवन खुशहाल होगा -- बीके विजय बहन

आध्यात्मिकता से जीवन खुशहाल होगा -- बीके विजय बहन 

मैडिटेशन के द्वारा स्वयं व् घर को बनायें सकारात्मक  -- बीके विजय बहन 
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ स्कीम नंबर 19 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर पर आध्यात्मिक स्नेह मिलन कार्य क्रम का आयोजन किया गया ।  जिसमे काफी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया इस अवसर पर बहनों ने राजयोग मैडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति करवाई बच्चों ने रंग बिरंगी ड्रेस में सज धज कर शिव महिमा के गीतों की धुन पर नाच गाकर वातावरण को शिव मय कर दिया। बी के विजय बहन ने 
अपने सम्बोधन में सभी को नित्य प्रति मैडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से सेंटर पर आकर निशुल्क मैडिटेशन सिखने का आह्वान किया। 
*कैसे करें मैडिटेशन*

 -- सुबह के समय मन बिलकुल शांत होता है इसलिए सुबह लगभग 4  - 4.30 बजे के बीच उठ कर घर में ही एकांत जगह पर बैठ जाएँ और अपने को शरीर से अलग आत्मा महसूस करें अपना ध्यान परमात्मा पर केंद्रित करें और परमात्मा से गुण व् शक्तियों की किरणें अपने में भरते जाएँ । धीरे धीरे जीवन में मिली हुई सुख सुविधाओं के लिए परमात्मा का धन्यवाद करें। जिससे मन शांत एकाग्र खुशहाल हो जायेगा और घर का वातावरण भी सकारात्मक हो जायेगा। इसके लिए यू टयूब का सहारा लेकर भी किया जा सकता है ।
March 20, 2022

समाज के उत्थान में सर छोटूराम का सहयोग अस्मरणीय रहेगा : रणजीत सिंह चौटाला

समाज के उत्थान में सर छोटूराम का सहयोग अस्मरणीय रहेगा : रणजीत सिंह चौटाला
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ किसानों को सिंचाई के समय बिजली की कोई दिक्कत नहीं रहने दी जाएगी और उन्हें भरपूर मात्रा में बिजली दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेको महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। यह बात सूबे के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने स्थानीय जाट धर्मशाला में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
रणजीत चौटाला रविवार को चौधरी छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य पर बोल रहे थे। इस से पूर्व उन्होंने सर छोटू राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए इस दौरान उनके साथ जींद के विधायक डा० कृष्ण लाल मिढ़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने इस मौके पर जाट धर्मशाला के विकास के लिए 21 लाख रूपए की राशि दी। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा सर छोटूराम मेें किसानों के प्रति कुछ करने का जज्बा था। हमें उनकी बताई हुई नीतियों पर चलना चाहिए, हमे हमारे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सर छोटूराम, चौ० देवीलाल तथा चौ० चरण सिंह जैसे महान पुरूषों की जीवन शैली को भी बताना चाहिए। किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यो से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने बड़ी तरक्की कर ली है। आज हम कम्पयूटर, लैपटॉप, मोबाईल से पूरी दुनिया का पता लगा लेते है। लेकिन हमे अभी और आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उपयोग कर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को सौर पम्पों पर 75 प्रतिशत तक सबसीडी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों को बिजली व पानी की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में सर छोटूराम का सहयोग अस्मरणीय रहेगा। जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम ने केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं किया बल्कि मजदूरों और शोषित की भी आवाज बने समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव याद रहेगा। अंग्रेजों के शासनकाल में उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और इसी वजह से किसान उन्हें अपना मसीहा मानते थे। आज किसानों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढऩे की जरूरत है।  
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। गरीब आदमी जानकारी के अभाव में इन योजनाओं से वंचित रह जाता है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि ऐसे व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध करवाकर उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही बिजली बिल बकायदारों को पर्याप्त राहत प्रदान की थी। परंतु कुछ लोगो ने अपने बिजली बिल जमा न करने की आदत बना ली है, जो गलत है हम सभी को बिजली के बिल समय पर भरते रहना चाहिए। ऐसा करने से न केवल सरकार की मदद करेंगे बल्कि जुर्माने के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने से भी बच सकेंगे। प्रदेश के बिजली मंत्री को किसानों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने जो सपना जनसेवा का देखा था उसे केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है। मौजूदा सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ ही महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा को समर्पित सरकार है। आज किसानों की समृद्धि के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी कदम बढ़ाते हुए दीनबंधु छोटूराम जी के दिखाए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। जाट धर्मशाला के प्रधान द्वारा विधायक को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जाट धर्मशाला के प्रधान देवव्रत ढांडा व अनेक खापों के प्रतिनिधियों भी मौजूद थे।
March 20, 2022

किसानों ने अपने दम पर किया परिवर्तन:बिजली मंत्री चौटाला का बयान-

किसानों ने अपने दम पर किया परिवर्तन:बिजली मंत्री चौटाला का बयान- 

किसी के इस्तीफा देने से कृषि कानून वापस नहीं हुए; एकजुटता से सफलता मिली
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बंसीलाल यही कहते थे कि मैं किसान का बेटा हूं, लेकिन किसी ने भी टयूबवैल का नया कनैक्शन तक दिया हो तो बता दो। किसी नेता ने कोई नया परिवर्तन करवाया हो तो यह भी बता दो। जो परिवर्तन आज हुआ वो किसानों ने अपने दम पर किया है। आप की मजबूती की वजह से जो दिल्ली में इतने दिन तक आंदोलन रहा, उसका फायदा आपको मिला। इसमें न तो अभय चौटाला और न ही बादल की पुत्रवधू के इस्तीफे का असर पड़ा।
*बच्चों को अच्छी शिक्षा दें*

जींद की जाट धर्मशाला में दीनबंधु सर छोटू राम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बिजली मंत्री ने संस्था को 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है, खेती फायदे का सौदा नहीं रही है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान ऐसे देश हैं जिसमें 70 प्रतिशत लोग खेतीबाड़ी करते हैं और जापान जैसे देशों में 2 या 3 प्रतिशत लोग खेती करते हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करें।
*खेती छीनने वाली बात गलत थी*

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून के बारे में 90 प्रतिशत विधायकों को पता नहीं था कि यह क्या कानून हैं। एक प्रचार किया गया कि खेती अडानी और अंबानी के हाथ में चली जाएगी और हमारी खेती छिन्न जाएगी लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि सन 1989 में चौधरी देवीलाल उप प्रधानमंत्री बन गए थे तब उनके पक्ष में 48 विधायक थे और ओमप्रकाश चौटाला के पक्ष में केवल 16 विधायक थे लेकिन उनसे 12 साल बड़े ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।