Breaking

Sunday, April 30, 2023

April 30, 2023

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज:100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज* *100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 30 मिनट के इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।
IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इसे सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी...

रेल मंत्रालय ने मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। इसके अलावा देश के हर बड़े स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। छोटे स्टेशनों पर भी रेडियो और मोबाइल के जरिए इसे सुनने की व्यवस्था की गई है।
देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। ये UN हेडक्वार्टर के ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।
                              रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सभी सांसद और विधायक करीब 1 हजार लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने इस प्रसारण के जरिए PM मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है। मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये 4 से 5 लाख अल्पसंख्यकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  
                                बिल गेट्स ने भी PM मोदी को बधाई दी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी मन की बात के लिए PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को अहमियत दी है। इसकी वजह से आज कई समुदाय के लोग आगे आकर इन पर काम कर रहे हैं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।

Saturday, April 29, 2023

April 29, 2023

रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से लूट:बदमाशों ने 25 हजार और सोने की चेन छीनी; पिस्तौल दिखाकर डराया, मुंह पर बट मारा

रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से लूट:बदमाशों ने 25 हजार और सोने की चेन छीनी; पिस्तौल दिखाकर डराया, मुंह पर बट मारा
रोहतक : हरियाणा के रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब वह कार से क्रेडिट कार्ड लेने गया था। इसी दौरान युवक ने पहले नाम पूछा और फिर पिस्तौल तानकर अन्य साथियों के साथ मिलकर कैश और चेन लूट ली। बाद में मुंह पर बट मारते हुए वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
झज्जर के गांव चिमनी निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के गांव आंवल स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में कैश ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को उसने अपनी कार बैंक के पास में ही खड़ी की थी और वह अपना क्रेडिट कार्ड कार में ही भूल आया था। जब उसे क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी तो शाम को वह गाड़ी में से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए गया।
*पिस्तौल के बल पर 25 हजार और सोने की चेन छीनी*

जब उसने अपनी कार का लॉक खोला तो उसके पास एक युवक आया। जिसने पहले पूछा कि आपका नाम विकास है। हां भरने के बाद उसने पिस्तौल तान दी और पीछे से 2 युवकों ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। युवकों ने 25 हजार और गले से सोने की चेन छीन ली। उनमें से एक युवक ने कहा वह कुछ लिए हुए नहीं है, यह कहते ही उसने पिस्तौल का बट मुंह पर मारा।
*4 बाइकों पर भागे लुटेरे*

उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी करीब 8-10 लोग थे, जो 4 बाइकों पर सवार होकर आए थे। उसके बाद सभी फरार हो गए। आसपास के लोगों को उसने सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
April 29, 2023

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका:इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता*

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका* इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता

इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यत
   हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी की इकलौती पालिका अध्यक्ष ने AAP छोड़ कर जजपा का दामन थाम लिया है। इस्माइलाबाद पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा ने शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनको पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया।
पति के साथ जजपा का हिस्सा बनीं
जिला कुरुक्षेत्र से जजपा के कई पदाधिकारी और शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौके पर मौजूद रहे। जजपा जिला प्रधान कुलदीप जखवाला ने कहा कि जजपा की लाभकारी नीतियों को देखते हुए चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में इस्माइलाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा व उनके पति पुनीत गर्ग अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए।
बता दें कि इस्माइलाबाद को पहले पंचायत का दर्जा प्राप्त था, मगर पिछले वर्ष ही उसे पालिका का दर्जा दिया गया। निशा कानो इस्माइलाबाद की पहली पालिका अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। अभी नगर निकाय के चुनाव को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि निशा कानो ने अपना पाला बदल लिया।
बदलेगी इस्माइलाबाद की राजनीति
निशा कानो के अचानक दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने से शहर की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आएगा। पालिका में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष होने से शहर विकास कार्यों से तरस रहा था। अब प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबन्धन की सरकार होने से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हालांकि अभी यह भी देखना होगा कि शहर के पार्षद अध्यक्ष के इस फैसले का कितना पक्ष लेंगे।
April 29, 2023

*कबूतरबाजी मामले में पानीपत पुलिस की 'लापरवाही':3 साल से जांच शुरू नहीं की; अंबाला IG ने दिए डिपार्टमेंटल इन्वेस्टिगेशन के आदेश*

*कबूतरबाजी मामले में पानीपत पुलिस की 'लापरवाही* 3 साल से जांच शुरू नहीं की; अंबाला IG ने दिए डिपार्टमेंटल इन्वेस्टिगेशन के आदेश


कबूतरबाजी के मामलों में अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक शिवास कविराज ने सभी जिलों के SP को कड़ा संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानीपत पुलिस की लापरवाही सामने आने पर IG ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


SIT द्वारा पानीपत जिले में कबूतरबाजी से संबंधित फाइल की समीक्षा के दौरान सामने आया कि जांच के दौरान कोई तकनीकी साक्ष्य प्राप्त नहीं किए गए। धोखाधड़ी से हड़पी गई रकम का सोर्स व लेन-देन से संबंध में बैंक से रिकार्ड प्राप्त नहीं किया गया। यही नहीं, 3 साल से आरोपियों से भी गहन पूछताछ नहीं की गई।

पानीपत SP को विभागीय जांच के आदेश
पानीपत पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर IG शिवास कविराज ने पानीपत SP को जांच अधिकारी व थाना प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि इस मामले की गहनता से जांच करा जल्द निपटान कराया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
गृह मंत्री के निर्देश पर गठित की गई SIT
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर में बढ़ते कबूतरबाजी के मामलों को निपटाने तथा धोखेबाजों पर नकेल कसने के लिए SIT का गठन किया है। SIT में IG शिवास कविराज की अगुवाई में SP अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा और कैथल SP को शामिल किया है। कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के मामलों का जल्द निपटान किया जाएगा। SIT लंबित मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
April 29, 2023

*Chandigarh: मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर कल होगी सुनवाई*

*मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर आज होगी सुनवाई*

चंडीगढ़। महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज को सुनवाई होगी। पीड़िता पक्ष के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। बता दें कि इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है


*क्या है मामला*

जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई है। एसआइटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
April 29, 2023

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत
चण्डीगढ़: जूनियर महिला कोच से यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज सुनवाई होगी। महिला कोच के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। संदीप सिंह इस मामले में दो तारीखों में कोर्ट से मोहलत ले चुके हैं। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस बार पूर्व खेल मंत्री को लास्ट चांस दिया है।
इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने कोर्ट में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है।
*31 दिसंबर 2022 को दर्ज हुआ केस*

जूनियर महिला कोच की ओर से यौन उत्पीड़न के संबंध में दी गई शिकायत पर 30 दिसंबर 2022 को हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ की सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
*शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप*

महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। SIT मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
*90 दिन बाद भी दाखिल नहीं हुई चार्जशीट*

जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 30 दिसंबर को यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके लिए चंडीगढ़ SSP की ओर से IPS पलक गोयल की अध्यक्षता में जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। टीम के द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है, अब पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी है, लेकिन केस दर्ज होने के 90 दिन बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
April 29, 2023

*ज्वैलर्स से लूट का मामला:आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद *पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*
                         हरियाणा के रेवाड़ी शहर में ज्वैलर्स शोरूम में हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। वारदात के विरोध में आज शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिस 4 टीमें वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

35 लाख का सोना और 70 हजार कैश लूटा
बता दें कि रेवाड़ी शहर निवासी मनीष ने शहर के सर्राफा बाजार में मुसद्दीलाल बोदनलाल जैन के नाम से ज्वैलर्स का शोरूम खोला हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उनके शोरूम पर एक बदमाश पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था और सीधे मनीष के पास पहुंचने के बाद बैग से पिस्टल लगाकर उनकी कनपटी पर तान दी। इसके बाद करीब 35 लाख रुपए कीमत का 600 ग्राम सोना और 70 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गया था।
अनिश्चितकाल भी हो सकती हड़ताल
शुक्रवार की देर शाम शहर के व्यापारी संगठनों की बैठक मियांवाली पंचायत घर में हुई। इसमें शनिवार 29 अप्रैल को शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा कि अगर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार और लूटा गया माल बरामद नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए भी हड़ताल की जा सकती है। व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की वारदातें पहले भी हुई हैं।
व्यापारियों को हर बार टारगेट किया जाता है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में खौफ है। लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े अति व्यस्ततम बाजार में लूट की वारदात होना पुलिस पर भी सवालिया निशान है। चूंकि व्यापारी कई बार मोती चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग कर चुके है।
April 29, 2023

*नशे के शिकार हो रहे हैं युवा:होटलों में लगती भीड़ तीन माह में चार किलो चरस, तो एक किलो हेरोइन की गई बरामद*

*नशे के शिकार हो रहे हैं युवा:होटलों में लगती भीड़* तीन माह में चार किलो चरस, तो एक किलो हेरोइन की गई बरामद

होटलों में लगती भीड़ तीन माह में चार किलो चरस, तो एक किलो हेरोइन की गई बरामद
                         आसपास के प्रदेशों के साथ हरियाणा में भी नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। दुकानों के साथ गली मोहल्लों में मादक पदार्थ की बिक्री खुलेआम की जा रही है। तो शहर के होटलों में भी नशेबाजों का जमघट लगता है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर नशा कारोबारियों के समर्थक हमला करने में भी पीछे नहीं रहते। लोगों का मानना है कि इस कारोबार को अंजाम देने वाले लोगों के तार सफेद पोश नेताओं के साथ खाकी पहने कुछ लोग भी जुड़े हैं।

इसलिए पुलिस अफसर इस कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने में सफल नहीं मिल पा रही। अफसरों द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की सूचना उन तक कार्रवाई से पहले पहुंच जाती है। जिसके चलते वह वहां से बचकर भाग निकलते है। समय से सूचना न मिलने पर पुलिस पकड़ भी लेती है तो विरोध का सामना पुलिस के जवानों को करना पड़ता है। नशे का कारोबार शहर की पॉश कालोनियों से लेकर मलिन बस्तियों तक फैला है।
बरामद किया गया नशीला पदार्थ
चरस 4 किलो 44 ग्राम
गांजा 6 किलो 13 ग्राम
हेरोइन 1 किलो 39 ग्राम
कैप्सूल 624
सिरप 200 शीशी
सिरप 20 शीशी
इंजेक्शन 25

*दिल्ली, उड़ीसा के साथ अन्य प्रदेशों से जुड़े हैं नशे के कारोबारियों के तार*
नशा कारोबारियों के तार हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ उड़ीसा तक से जुड़े हैं। गांजे की खेप उत्तर प्रदेश से यहां होती है। इस पर कई बार आसपास के प्रदेशों की पुलिस कर चुकी है। इसके बाद भी नशे का कारोबार थम नहीं रहा।
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहता है। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस के साथ सीआईए के साथ नारकोटिक्स सेल की टीम भी कार्रवाई करती है।
April 29, 2023

हिसार की महिला सरपंच को नोटिस:10 दिन में देना होगा जवाब,फर्जी जाति सर्टिफिकेट पर लड़ा चुनाव- निलंबन की कारवाई तय

हिसार की महिला सरपंच को नोटिस:10 दिन में देना होगा जवाब,फर्जी जाति सर्टिफिकेट पर लड़ा चुनाव- निलंबन की कारवाई तय
हिसार : हिसार में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से सरपंच का चुनाव जीती ढाणी मिरदाद की दुर्गी देवी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सरपंच पर निलंबन की तलवार लटक गई है। पंचायत विभाग की ओर से उसे नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में लिखा गया है, क्यों न आपके खिलाफ निलंबन की कारवाई की जाए। उसे नोटिस मिलने के 10 दिनों के अंदर जवाब देना होगा, अन्यथा सरपंच के खिलाफ निलंबन की कारवाई अमल में लाई जाएगी।
*महिला सरपंच शपथ ग्रहण करते हुए*

डीसी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि 2 दिसंबर 2022 तथा उपमंडल अधिकारी बरवाला की जांच रिपोर्ट अनुसार आप पर निम्नलिखित आरोपों के तहत दोषी पाए जाते हैं। आपके विरुद्ध पुलिस थाना बरवाला में धारा 120 बी, 420, 467्र 468, 471 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जो कि अनुसंधानीय है।
आपके विरुद्ध जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह नैतिक अधमता की श्रेणी में आता है। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 175 में वर्णित अयोग्यता की श्रेणी में होने के कारण अब आपका ग्राम पंचायत मिरदाद के सरपंच के अहम पद पर लगातार बना रहना वांछनीय नहीं है। अत इससे पूर्व कि आपके विरुद्ध हरियाणा पंचायती रात अधिनियम 1994 की धारा 51 क के तहत निलंबन की कार्यवाही अमल में लाई जाए, आप कारण बताए कि आपने ऐसा क्यों और किन कारणों से किया है?

आपका उत्तर 10 दिन के अंदर कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए, अन्यथा आपके उत्तर की ओर अधिक प्रतीक्षा किए बिना आपके विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई अमल में ला दी जाएगी।
*सरपंच के पास 4 जाति सर्टिफिकेट*

शिकायत कर्ता पुनीत इंदौरा ने 14 नंवबर को पुलिस में शिकायत दी थी कि महिला दुर्गी देवी ने 4 जाति सर्टिफिकेट बनवाए हुए है।एक प्रमाण पत्र पिछड़ा वर्ग ए, दूसरा व तीसरा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र व चौथा ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाया हुआ है। एससी जाति की होने के बावजूद BC-A का सर्टिफिकेट बनवाकर गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ी और जीत गई।
दुर्गी देवी गांव के युवक सोमबीर के साथ लव मैरिज करके करीब 4 साल पहले आई थी। सोमबीर की जाति धानक है जो कि एससी कैटेगरी में आती है। दुर्गी देवी ने अपने पिता अशोक की फैमिली आईडी में भी अपनी जाति कैटेगरी एससी दशाई हुई है।

शादी के बाद दुर्गी देवी ने अपने ही गांव के सरपंच व पटवारी के साथ साजबाज होकर अपने नाम से एक OBC कैटेगरी में नायक जाति का सर्टिफिकेट बनवा लिया था जिसका ओबीसी सर्टिफिकेट नंबर OBC/2022/403 है।
*शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित ग्रामीण।*

*BC-A के लिए पद था आरक्षित*

पुनीत इंदौरा ने बताया कि सरपंच पद के लिए हमारे गांव ढाणी मिरदाद में बीसी- ए कैटेगरी की रिजर्वेशन आई थी। दुर्गी देवी ने पति सोमबीर और सतीश उर्फ दीपू के साथ साजबाज होकर गांव में सरपंच पद के लिए आवेदन किया है। झूठे दस्तावेज लगाकर ओबीसी सर्टिफिकेट की फाइल बनवा ली और किसी सरल केंद्र पर जाकर उसको ऑनलाइन करवा लिया और तहसील कार्यालय बरवाला से एक फर्जी OBC सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसी तरह से इन्होंने अपनी फैमिली आईडी में भी अपनी जाति BC-A दिखाई हुई है। जो कि फर्जी तरीके से बनवाई हुई है।
*महिला सरपंच और ग्रामीण बरवाला विधायक को गुलदस्ता भेंट करते हुए*

*3 दिसंबर को ली थी शपथ*

पुलिस ने महिला सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी से चुनाव लड़ने का मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद भी महिला सरपंच 3 दिसंबर को शपथ ले गई थी। इसके बाद महिला सरपंच ने जिला अदालत में जमानत याचिका लगाई, परंतु राहत नहीं मिली। इसके बाद सरपंच ने पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

Friday, April 28, 2023

April 28, 2023

जींद में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:रिफाइंड-वनस्पति घी में केमिकल डालकर किया तैयार; बड़ी कंपनियों के डिब्बों में मिली पैकिंग

जींद में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:रिफाइंड-वनस्पति घी में केमिकल डालकर किया तैयार; बड़ी कंपनियों के डिब्बों में मिली पैकिंग
जींद : जींद में रिफाइंड और वनस्पति घी में केमिकल मिलाकर नकली देसी घी तैयार करने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेड कर यहां 20 से ज्यादा नामी गिरामी कंपनियों के रैपर बरामद किए हैं तो वहीं 10 अलग-अलग ब्रांड का लेबल लगाकर तैयार किए गए घी के सैंपल लिए गए हैं। विभाग की पूरी टीम जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई अभी भी जारी है। एक हजार लीटर से ज्यादा घी बरामद किया गया है।
*नामी गिरामी कंपनियों के डिब्बे हुए बरामद।*

जींद की सब्जी मंडी के पास शुक्रवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक मकान में रेड मारी। पटियाला चौक निवासी आनंद द्वारा किराए पर लिए गए इस मकान में मिलावटी देशी घी तैयार किया जा रहा था। रिफाइंड और वनस्पति घी को आपस में मिलाकर इसमें कैमिकल डालकर घी तैयार किया जा रहा था।
*इन कंपनियों के रेपर लगा मिलावटी घी बरामद*

नेस्ले- 240 लीटर
अमूल घी- 90 लीटर
मधुसूदन देशी घी- 30 लीटर
पतंजलि गाय का देशी घी- 180 लीटर
पारस देशी घी- 45 लीटर
नवा शुद्ध देशी घी- 60 लीटर
रिफाइंड से तैयार किए घी के सैंपल लेकर जांच को भेजे।
इसी घी पर पतंजलि, अमूल, मधुसूदन, नावा, मिल्कफूड, ऐवरीडे, मधू, पारस समेत कई ब्रांड के रैपर के लेबल लगाए हुए थे। दरअसल आनंद द्वारा एक ही तरह का मिलावटी घी बनाकर इस पर अलग-अलग लेबल लगाया जा रहा था। कैमिकल युक्त एक हजार लीटर से ज्यादा घी मौके पर मिला है, इसके अलावा रेपर की भी टीम द्वारा गिनती की जा रही है।
जब विभाग की टीम ने रेड की , उस समय 10 ब्रांड की पैकिंग कर के रखी गई थी।
April 28, 2023

जींद में DTP ने गिराए अवैध निर्माण:सफीदों रोड बाइपास पर प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, डीपीसी, बाउंडरी वाल को तोड़ा गया

जींद में DTP ने गिराए अवैध निर्माण:सफीदों रोड बाइपास पर प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, डीपीसी, बाउंडरी वाल को तोड़ा गया
जींद : जींद शहर में सफीदों रोड बाइपास पर अवैध रूप से पनप रही कॉलोनी में शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग (DTP) का पीला पंजा चला। यहां बनाए गए प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, डीपीसी, बाउंडरी वाल को तोड़ा गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, डीटीपी अरविंद्र ढुल, एफआई मोहित शर्मा, जेई गौरव आदि मौजूद रहे।डीटीपी अरविंद्र ढुल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सफीदों रोड बाइपास पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसमें कई जगह डीपीसी डाली गई है तो वहीं कई जगह बाउंडरी वाल बना दी गई है। साथ ही डीलर ऑफिस भी बनाया हुआ है। विभाग ने मालिक को नोटिस जारी कर अवैध रूप से हो रही निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी रहा।
*प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस पर चलती जेसीबी।*

शुक्रवार को विभाग की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला नगरायुक्त सुरेंद्र बैनीवाल को नियुक्त कर अमला के साथ साइट पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू किया गया। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस को तोड़ा गया था तो डीपीसी को उखाड़ा गया।
अरविंद्र ढुल ने कहा कि अर्बन एरिया में जिला नगर योजनाकार विभाग से एनओसी लिए बगैर अवैध निर्माण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने कॉलोनी विकसित करने के लिए नियम तय किए हैं, जिसके अनुसार विभाग से एनओसी लेकर कॉलोनी विकसित की जा सकती है। अगर विभाग से एनओसी लिए बगैर कॉलोनी विकसित की जाएगी तो उसे गिरा दिया जाएगा।