Breaking

Sunday, April 30, 2023

April 30, 2023

हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत कांड:FIR में नाम आने पर IAS दहिया अंडरग्राउंड; अग्रिम जमानत याचिका लगाई

हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत कांड:FIR में नाम आने पर IAS दहिया अंडरग्राउंड; अग्रिम जमानत याचिका लगाई
चंडीगढ़: हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) रिश्वत कांड मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की FIR में राज्य के वरिष्ठ IAS विजय दहिया का नाम आने के बाद वह अंडरग्राउंड हैं। अब उन्होंने पंचकूला जिला सत्र कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 1 मई यानी कल की डेट तय की है।
ACB में केस दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे IAS विजय दहिया पर भिवानी में भी आयुष्मान भारत योजना का गलत दस्तावेजों के सहारे एक निजी अस्पताल को लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्वयंसेवी संगठन ने स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा और आयुष्मान भारत योजना के CEO डीके बेहरा को शिकायत भेजकर भ्रष्टाचार मामले की जांच की मांग की है।
*कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा..*

करनाल के करने रहने वाले रिंकू मनचंदा ने ACB की करनाल यूनिट को शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि वह स्किल डेवलपमेंट सेंटर चलाता है। उसका 49 लाख का बिल बकाया था। जब वह बिल मांगने के लिए वह मिशन में तैनात कर्मचारी के पास आए तो उसने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली पूनम चोपड़ा से बात करे। वह उसका बिल पास करा देगी। रिंकू ने पूनम से कॉन्टैक्ट किया तो उसने काम के बदले में 5 लाख की रिश्वत मांगी।

इसके बाद ACB ने पंचकूला में पूनम को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। जहां रिंकू रिश्वत के तौर पर मांगे 3 लाख रुपए लेकर आया। जब पूनम चोपड़ा ने उससे मिशन मुख्यालय परिसर में पैसे लिए तो ACB ने पूनम को रंगेहाथ पकड़ लिया।
*पूछताछ में पूनम ने लिया दहिया का नाम*

इस मामले में ACB ने पूनम को पकड़कर पूछताछ की। तब पता चला कि पूनम चोपड़ा के लिंक कौशल विकास मिशन के चीफ IAS विजय दहिया के साथ हैं। ACB ने FIR में पूनम चोपड़ा के साथ विजय दहिया को भी नामजद कर लिया। इसका पता चलते ही दहिया अंडरग्राउंड हो गए। उन्हें गृह मंत्री अनिल विज के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना था लेकिन केस दर्ज होने के बाद वह भी रद्द हो गया।
फिर CID के ADGP से मिले रिंकू इसके बाद रिंकू मनचंदा ने ADGP आलोक मित्तल से मुलाकात की। जहां उसने बताया कि स्किल डेवलपमेंट में बिल पास कराने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। हरियाणा कौशल विकास मिशन में 6 महीने के भीतर 20 से 30 करोड़ रुपए के बिल पास हुए हैं, जबकि 30 से 40 करोड़ रुपए के बिल अभी लंबित चल रहे हैं। इन बिलों को पास कराने के लिए भी मिशन में दलाल सक्रिय हैं। हालांकि रिश्वत कांड के खुलासे के बाद मिशन मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
*खुद को IAS का रिश्तेदार बताती है पूनम, मोबाइल से नंबर भी मिले*

शिकायतकर्ता रिंकू ने एडीजीपी आलोक मित्तल को यह भी बताया कि जब उसकी पूनम चोपड़ा से मुलाकात हुई तो उसने खुद को हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का रिश्तेदार बताया। साथ ही ये दावा भी किया कि हरियाणा में कोई भी काम हो तो वह उसे करा देगी। उसकी ब्यूरोक्रेसी में अच्छी पकड़ है। महिला ने रिंकू को आईएएस के बीच बड़ा नेटवर्क होने की वजह भी बताई।
रिंकू ने बताया कि पूनम दिल्ली के एक बड़े स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थी, इस दौरान उसके ब्यूरोक्रेसी में अच्छे संबंध बने। सूत्रों के मुताबिक ACB को उसके मोबाइल से कई IAS के नंबर भी मिले हैं। हालांकि उसने यह नंबर क्यों रखे और इस रिश्वतकांड से उनका कोई लेना-देना है या नहीं, इसको लेकर जांच जारी है।
April 30, 2023

*करनाल में 45 गायों की हत्या का मामला:दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम*

*करनाल में 45 गायों की हत्या का मामला:दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम*
दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम 
हरियाणा के जिले करनाल की फुसगढ़ गोशाला में 45 गायों को जहर देकर मौत की नींद सुलाने वाला 10 हजार रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड विजय अब पुलिस रिमांड पर है। आज रिमांड का दूसरा दिन है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले का दो और मास्टर माइंड अमर निवासी शाहबाद व अमित निवासी करनाल अभी फरार हैं। दोनों आरोपियों पर भी 10-10 हजार रुपए का इनाम है।

रिमांड के दौरान आरोपी विजय किस जगह से गायों को देने वाला जहर लेकर आया था, इसमें उसको को कितने पैसे मिलने वाले थे या कितने रुपए लिए थे, इससे पहले कहां पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया, उसको लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
गौशाला में मृतक पड़ी गायों की 
 गौशाला में मृतक पड़ी गायों की 
28 अप्रैल को किया गया था गिरफ्तार
गौवंश के हत्यारे को 28 अप्रैल को ही STF ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी विजय पर 10 हजार का इनाम भी रखा था। गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
धंधे को रफ्तार देने के लिए गायों पर मौत का वार
कुछ दिन पहले खुलासा हुआ था कि गायों की मौत कम हो रही थी, जिससे आरोपियों का धंधा मंदा पड़ गया था। एक गाय की खाल, चर्बी बेचकर 8 से 10 हजार की कमाई हो जाती थी, लेकिन गाय कम मर रही थी, इसलिए अपने धंधे को रफ्तार देने के लिए मास्टर माइंड अमर ने अपने साथियों के साथ गायों को सल्फास देकर मौत के घाट उतारने की साजिश रची और अपनी साजिश में ये कामयाब भी हो चुके थे, लेकिन जब मामला सुर्खियों में आया तो प्रशासन हरकत में आया। मामले की छानबीन शुरू की गई और पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए चार आरोपी। 
पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए चार आरोपी।
ये था मामला
बीती 27 जनवरी की सुबह सूचना आई कि फुसगढ़ गोशाला में गायों की मौत हो गई है। रात 2 बजे से गायें मरना शुरू हुई। सुबह होने तक 45 गायें मर चुकी थी। इसके अलावा 10 गायें बीमार भी थी। जिससे पूरा मामला संदिग्ध बन गया। इसे देख पूरा प्रशासन हरकत में आया था।
फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
सेक्टर 32,33 थाना के SHO रामफल ने बताया कि शनिवार को आरोपी विजय को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। पहले दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आज रिमांड का दूसरा दिन है। इस मामले में फरार अन्य दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
April 30, 2023

*छोटा अंडरपास जल्द बनवाने का मामला:अंडरपास निर्माण को लेकर आज डिप्टी सीएम से मिलेंगे व्यापारी*

*छोटा अंडरपास जल्द बनवाने का मामला* अंडरपास निर्माण को लेकर आज डिप्टी सीएम से मिलेंगे व्यापारी

देवीलाल चौक के समीप जींद सिटी रेलवे फाटक के स्थायी तौर पर बंद करने से नाराज व्यापारी रविवार को जींद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे और इस रास्ते पर छोटा अंडरपास जल्द बनवाने की मांग करेंगे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने बताया कि जींद सिटी रेलवे फाटक वाले बंद रास्ते से शहर के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए शहरवासी, व्यापारी व धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं इस आंदोलन को चला रही हैं।

27 अप्रैल को रेलवे फाटक के पास विशाल धरने का आयोजन किया गया था, जिसके बाद विधायक डाॅ. कृ़ष्ण मिड्ढा ने भी सीएम से मुलाकात कर इसके समाधान बारे विचार विमर्श किया। महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि रेलवे फाटक के नजदीक ताऊ देवीलाल की प्रतिमा लगी हुई है और इस जगह को देवीलाल चौक के नाम से भी जाना जाता है।
यह शहर का मुख्य रास्ता था जोकि शहर के तीन की मुख्य सड़कें रोहतक रोड, भिवानी रोड, हांसी रोड और सैकड़ों काॅलोनियों व प्राचीन मंदिर बनखंडी महादेव, खाटू श्याम व दर्जनों अस्पतालों को जोड़ता है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला से पूरे शहरवासियों की मांग है कि ताऊ देवीलाल के चौक के सम्मान को बरकरार रखने के लिए इस मुख्य रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाया जाना चाहिए।
April 30, 2023

*हैडिंग में ये प्रयोग %x()+-=/@<:क्योंकि आवारा पशुओं को हटाने के लिए ऐसा ही गणित लगा रही है नगर परिषद, ये लोगों को समझ नहीं आ रहा; इसलिए परेशानी झेलनी*

*हैडिंग में ये प्रयोग %x()+-=/@<:क्योंकि आवारा पशुओं को हटाने के लिए ऐसा ही गणित लगा रही है नगर परिषद, ये लोगों को समझ नहीं आ रहा; इसलिए परेशानी झेलनी*
                                                                  सीकरएक वर्ष पहले
क्योंकि आवारा पशुओं को हटाने के लिए ऐसा ही गणित लगा रही है नगर परिषद, ये लोगों को समझ नहीं आ रहा; इसलिए परेशानी झेलनी|सीकर  आवारा सांड के हमले में बुजुर्ग व्यापारी की मौत से भी नहीं जागे अफसर; हर साल लाखों खर्च करने के बाद भी सड़कों पर बढ़ रहे हैं आवारा पशु
शहर में बेसहारा व आवारा जानवर जानलेवा बनते जा रहे हैं। शहर में आवारा सांडाें की संख्या 300 से ज्यादा हो चुकी है। इनमें कई सांड हिंसक हाे चुके हैं। नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारी समस्या से मुक्ति दिलाने का दावा करते रहे हैं, लेकिन नगर परिषद ने आवारा सांडाें काे पकड़ने में काेताही बरती। न ही नंदीशाला बनी और गाै संरक्षण के नाम पर सेस वसूलने वाली सरकार के स्तर पर भी प्रयास नहीं हुए।
इस लापरवाही का नतीजा ये रहा कि आवारा पशुओं ने 6 साल में सात लाेगाें की जान ले ली। इनमें 22 साल के युवा से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। रविवार सुबह पिपराली राेड पर हिंसक सांड ने बुजुर्ग व्यापारी रूपचंद मेहता की जान ले ली। इसके बाद भी नगर परिषद के अफसरों की नींद नहीं टूटी, क्योंकि शहर की सड़कों पर सैकड़ों आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं। दैनिक भास्कर ने उन पीड़ित परिवाराें का दर्द जाना, जिन्हाेंने हिंसक सांडाें के हमले से अपनाें काे खाेया।
पत्थरदिल अफसर ये कहानियां जरूर पढ़ें क्याेंकि आवारा सांडाें ने कई परिवारों को दिया है दर्द

बच्चाें काे बचाने के प्रयास में बुजुर्ग ने गंवा दी जान
3 सितंबर काे तेजा काॅलाेनी के सुखदेवाराम माॅर्निंग वाॅक पर निकले। कांग्रेस कार्यालय के पास एक आवारा सांड उधर से गुजर रहे बच्चाें के पीछे दाैड़ा। सुखदेवाराम ने लकड़ी से सांड काे भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड उनके पीछे पड़ गया। उन्हें सींगाें में उछाल दिया, जिससे वे गंभीर घायल हाे गए। उन्हें बाद में अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया।
मां के जाने से अधूरा हो गया परिवार
पाेलाे ग्राउंड निवासी राजकुमार सिंधी का कहना है कि उनकी बुजुर्ग मां गंगा देवी रास्ते में जा रही थी। अचानक सांड ने पीछे से हमला बाेला और वह काेमा में चली गई। वह बच नहीं पाई। उनकी कमी से परिवार के लाेग अकेले हाे गए हैं। मां हाेती ताे वह पूरा घर संभाल लेती थी। उनकी भरपाई कभी पूरी नहीं हाे सकती। ऐसी घटनाओं के लिए नगर परिषद ही जिम्मेदार है।
पिता की मौत के बाद कंपनियाें का काम छाेड़ना पड़ा
आनंद नगर निवासी एडवाेकेट दीपक शर्मा का कहना है कि उनके पिता नंदलाल शर्मा भी वकील थे। 2015 में वे घूमने निकले थे। अचानक आवारा सांड ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। दाे-ढाई महीने बाद उनकी माैत हाे गई थी। उनके चले जाने के बाद पांच-छह कंपनियाें के ट्राेले संभालने के काम बीच में ही छाेड़ने पड़े।
परिवार अभी तक सदमे में
शहर की माथुर काॅलाेनी में रहने वाले अभिषेक माथुर के अनुसार उसके दादा ह्रदयनरायण माथुर नाै अगस्त की शाम घर से बाहर घूमने निकले थे। अचानक सांड ने आकर टक्कर मारी ताे सिर में ब्लाॅकेज हाेने से दादा काे जयपुर भर्ती कराना पड़ा। यहां कुछ दिन भर्ती रहे और 25 अगस्त काे वे जिंदगी से जंग हार गए। सिर से बुजुर्ग का साया उठ जाने से पूरा परिवार सदमे में है।

लड़ते सांडों की वजह से बेटा खाेया
सारण की गली में रहने वाले दिनेश त्रिवेदी काे सांड की वजह से दाे-दाे जख्म झेलने पड़े। बजाज राेड पर दाे-तीन सांड लड़ते हुए आए और उनके बेटे दीपक काे चपेट में ले लिया। तीन दिन काेमा में रहने के बाद दीपक की माैत हाे गई। पाेते के चले जाने से इनके पिता वैद्य शंकरलाल त्रिवेदी सदमे में आ गए और उन्हाेंने खाट पकड़ ली। इसके बाद पाेते की याद में वे भी चल बसे।

मुखिया के जाने के बाद बिगड़ी परिवार की आर्थिक हालत
चार कुतुब चाैक निवासी बैतूल बानाे ने बताया कि उसके पति गुलाम नबी पोती जैनब को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान सांड ने हमला कर दिया। इसके बाद वे कई दिन हाॅस्पिटल में भर्ती रहे और 2016 में उनकी माैत हाे गई। गुलाम नबी नगर परिषद सीकर में बागवान थे। अब परिवार की आर्थिक हालत खराब है।
*बदहाली के लिए ये हैं जिम्मेदार*

​​​​​​​कलेक्टर : शहर काे आवारा जानवराें से बचाने के लिए प्लानिंग तैयार नहीं हुई। नगर परिषद अफसराें काे पाबंद नहीं कर पाए।
सभापति : ढंग से माॅनिटरिंग भी नहीं कर पाए। इसलिए शहर में आवारा जानवराें का पकड़ने अभियान नहीं चला।
*नगर परिषद आयुक्त* आयुक्त श्रवण विश्नाेई ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए शहर में आवारा सांडाें की संख्या बढ़ती गई।
तीन बड़ी लापरवाहियां
कमजोर माॅनिटरिंग : आवारा जानवराें काे पकड़ने के लिए नगर परिषद के पास स्थायी प्लानिंग नहीं है।
बजट का सदुपयाेग नहीं : हर साल नंदीशाला काे 13 लाख दे रहे हैं, लेकिन आवारा सांडाें काे वहां नहीं रख रहे हैं।
स्थायी समाधान नहीं : लाेगाें काे हादसाें से बचाने के लिए अफसर आज तक स्थायी समाधान नहीं खाेज सके।
एक्सपर्ट व्यू : ऐसे मामले में केस करें, मिल सकता है मुआवजा
अगर आप सड़कों और गलियों पर घूमने वाली आवारा गाय या फिर किसी जानवर के हमले के शिकार हुए हैं, तो आप स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ केस करके अच्छा मुआवजा पा सकते हैं। अगर हमला करने वाले जानवर का कोई मालिक है, तो पीड़ित पक्ष उसके खिलाफ क्रिमिनल या सिविल केस कर सकता है। अगर गाय, कुत्ता या फिर किसी अन्य जानवर के मालिक के खिलाफ सिविल केस किया जाता है तो कोर्ट पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाता है। वहीं, क्रिमिनल केस में आरोपी को दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई जाती है और जुर्माना लगाया जाता है।
April 30, 2023

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज:100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

*मन की बात का 100वां एपिसोड आज* *100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके; UN हेडक्वॉर्टर में भी होगा ब्रॉडकास्ट*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 30 मिनट के इस प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।
IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार इसे सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

100वें एपिसोड के लिए खास तैयारी...

रेल मंत्रालय ने मन की बात कार्यक्रम को खास बनाने के लिए देशभर के रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया है। रेल यात्री इसे स्कैन पर आसानी से मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। इसके अलावा देश के हर बड़े स्टेशनों के टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। छोटे स्टेशनों पर भी रेडियो और मोबाइल के जरिए इसे सुनने की व्यवस्था की गई है।
देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। इनमें उन लोगों को भी बुलाया जाएगा जिनका नाम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कभी न कभी लिया हो।
संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। UN में भारत के मिशन ने ट्वीट किया है कि इस ऐतिहासिक पल के लिए तैयार हो जाइए। ये UN हेडक्वार्टर के ट्रस्टी काउंसिल चैंबर में लाइव होगा।
                              रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सभी सांसद और विधायक करीब 1 हजार लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे। इस दौरान हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
पार्टी ने इस प्रसारण के जरिए PM मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है। मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये 4 से 5 लाख अल्पसंख्यकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  
                                बिल गेट्स ने भी PM मोदी को बधाई दी
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने भी मन की बात के लिए PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास जैसे कई मुद्दों को अहमियत दी है। इसकी वजह से आज कई समुदाय के लोग आगे आकर इन पर काम कर रहे हैं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है।

Saturday, April 29, 2023

April 29, 2023

रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से लूट:बदमाशों ने 25 हजार और सोने की चेन छीनी; पिस्तौल दिखाकर डराया, मुंह पर बट मारा

रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से लूट:बदमाशों ने 25 हजार और सोने की चेन छीनी; पिस्तौल दिखाकर डराया, मुंह पर बट मारा
रोहतक : हरियाणा के रोहतक में SBI बैंक के कैशियर से बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब वह कार से क्रेडिट कार्ड लेने गया था। इसी दौरान युवक ने पहले नाम पूछा और फिर पिस्तौल तानकर अन्य साथियों के साथ मिलकर कैश और चेन लूट ली। बाद में मुंह पर बट मारते हुए वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
झज्जर के गांव चिमनी निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के गांव आंवल स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में कैश ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को उसने अपनी कार बैंक के पास में ही खड़ी की थी और वह अपना क्रेडिट कार्ड कार में ही भूल आया था। जब उसे क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी तो शाम को वह गाड़ी में से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए गया।
*पिस्तौल के बल पर 25 हजार और सोने की चेन छीनी*

जब उसने अपनी कार का लॉक खोला तो उसके पास एक युवक आया। जिसने पहले पूछा कि आपका नाम विकास है। हां भरने के बाद उसने पिस्तौल तान दी और पीछे से 2 युवकों ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। युवकों ने 25 हजार और गले से सोने की चेन छीन ली। उनमें से एक युवक ने कहा वह कुछ लिए हुए नहीं है, यह कहते ही उसने पिस्तौल का बट मुंह पर मारा।
*4 बाइकों पर भागे लुटेरे*

उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी करीब 8-10 लोग थे, जो 4 बाइकों पर सवार होकर आए थे। उसके बाद सभी फरार हो गए। आसपास के लोगों को उसने सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
April 29, 2023

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका:इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता*

*हरियाणा में AAP को लगा बड़ा झटका* इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यता

इकलौती पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला और जजपा में शामिल हुईं, दुष्यंत चौटाला ने दिलाई सदस्यत
   हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी की इकलौती पालिका अध्यक्ष ने AAP छोड़ कर जजपा का दामन थाम लिया है। इस्माइलाबाद पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा ने शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनको पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया।
पति के साथ जजपा का हिस्सा बनीं
जिला कुरुक्षेत्र से जजपा के कई पदाधिकारी और शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौके पर मौजूद रहे। जजपा जिला प्रधान कुलदीप जखवाला ने कहा कि जजपा की लाभकारी नीतियों को देखते हुए चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में इस्माइलाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष निशा कानो वाघा व उनके पति पुनीत गर्ग अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए।
बता दें कि इस्माइलाबाद को पहले पंचायत का दर्जा प्राप्त था, मगर पिछले वर्ष ही उसे पालिका का दर्जा दिया गया। निशा कानो इस्माइलाबाद की पहली पालिका अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। अभी नगर निकाय के चुनाव को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि निशा कानो ने अपना पाला बदल लिया।
बदलेगी इस्माइलाबाद की राजनीति
निशा कानो के अचानक दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने से शहर की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आएगा। पालिका में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष होने से शहर विकास कार्यों से तरस रहा था। अब प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबन्धन की सरकार होने से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हालांकि अभी यह भी देखना होगा कि शहर के पार्षद अध्यक्ष के इस फैसले का कितना पक्ष लेंगे।
April 29, 2023

*कबूतरबाजी मामले में पानीपत पुलिस की 'लापरवाही':3 साल से जांच शुरू नहीं की; अंबाला IG ने दिए डिपार्टमेंटल इन्वेस्टिगेशन के आदेश*

*कबूतरबाजी मामले में पानीपत पुलिस की 'लापरवाही* 3 साल से जांच शुरू नहीं की; अंबाला IG ने दिए डिपार्टमेंटल इन्वेस्टिगेशन के आदेश


कबूतरबाजी के मामलों में अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक शिवास कविराज ने सभी जिलों के SP को कड़ा संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानीपत पुलिस की लापरवाही सामने आने पर IG ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


SIT द्वारा पानीपत जिले में कबूतरबाजी से संबंधित फाइल की समीक्षा के दौरान सामने आया कि जांच के दौरान कोई तकनीकी साक्ष्य प्राप्त नहीं किए गए। धोखाधड़ी से हड़पी गई रकम का सोर्स व लेन-देन से संबंध में बैंक से रिकार्ड प्राप्त नहीं किया गया। यही नहीं, 3 साल से आरोपियों से भी गहन पूछताछ नहीं की गई।

पानीपत SP को विभागीय जांच के आदेश
पानीपत पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर IG शिवास कविराज ने पानीपत SP को जांच अधिकारी व थाना प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि इस मामले की गहनता से जांच करा जल्द निपटान कराया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
गृह मंत्री के निर्देश पर गठित की गई SIT
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर में बढ़ते कबूतरबाजी के मामलों को निपटाने तथा धोखेबाजों पर नकेल कसने के लिए SIT का गठन किया है। SIT में IG शिवास कविराज की अगुवाई में SP अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा और कैथल SP को शामिल किया है। कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के मामलों का जल्द निपटान किया जाएगा। SIT लंबित मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
April 29, 2023

*Chandigarh: मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर कल होगी सुनवाई*

*मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर आज होगी सुनवाई*

चंडीगढ़। महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज को सुनवाई होगी। पीड़िता पक्ष के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। बता दें कि इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है


*क्या है मामला*

जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई है। एसआइटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
April 29, 2023

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत

मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आज फैसला:जूनियर महिला कोच यौन उत्पीड़न मामला; दो तारीखों पर कोर्ट से ले चुके मोहलत
चण्डीगढ़: जूनियर महिला कोच से यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में आज सुनवाई होगी। महिला कोच के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। संदीप सिंह इस मामले में दो तारीखों में कोर्ट से मोहलत ले चुके हैं। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस बार पूर्व खेल मंत्री को लास्ट चांस दिया है।
इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने कोर्ट में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है।
*31 दिसंबर 2022 को दर्ज हुआ केस*

जूनियर महिला कोच की ओर से यौन उत्पीड़न के संबंध में दी गई शिकायत पर 30 दिसंबर 2022 को हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ की सेक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
*शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप*

महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। SIT मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
*90 दिन बाद भी दाखिल नहीं हुई चार्जशीट*

जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 30 दिसंबर को यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके लिए चंडीगढ़ SSP की ओर से IPS पलक गोयल की अध्यक्षता में जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। टीम के द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है, अब पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी है, लेकिन केस दर्ज होने के 90 दिन बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
April 29, 2023

*ज्वैलर्स से लूट का मामला:आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*तमाम बाजार बंद; पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*

*आज रेवाड़ी शहर के तमाम बाजार बंद *पुलिस की 4 टीमें कर रही छापेमारी*
                         हरियाणा के रेवाड़ी शहर में ज्वैलर्स शोरूम में हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। वारदात के विरोध में आज शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिस 4 टीमें वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

35 लाख का सोना और 70 हजार कैश लूटा
बता दें कि रेवाड़ी शहर निवासी मनीष ने शहर के सर्राफा बाजार में मुसद्दीलाल बोदनलाल जैन के नाम से ज्वैलर्स का शोरूम खोला हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उनके शोरूम पर एक बदमाश पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था और सीधे मनीष के पास पहुंचने के बाद बैग से पिस्टल लगाकर उनकी कनपटी पर तान दी। इसके बाद करीब 35 लाख रुपए कीमत का 600 ग्राम सोना और 70 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गया था।
अनिश्चितकाल भी हो सकती हड़ताल
शुक्रवार की देर शाम शहर के व्यापारी संगठनों की बैठक मियांवाली पंचायत घर में हुई। इसमें शनिवार 29 अप्रैल को शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा कि अगर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार और लूटा गया माल बरामद नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए भी हड़ताल की जा सकती है। व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की वारदातें पहले भी हुई हैं।
व्यापारियों को हर बार टारगेट किया जाता है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में खौफ है। लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े अति व्यस्ततम बाजार में लूट की वारदात होना पुलिस पर भी सवालिया निशान है। चूंकि व्यापारी कई बार मोती चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग कर चुके है।