Breaking

Monday, May 1, 2023

May 01, 2023

*छात्र और छात्राओं के लिए बनेंगे अलग अलग हॉस्टल:664 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण*

*छात्र और छात्राओं के लिए बनेंगे अलग अलग हॉस्टल*664 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण*

664 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण|जींद 
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
हैबतपुर गांव की जमीन पर बन रहे मेडिकल कॉलेज की सौगात इसी वर्ष के अंत में जिलावासियों को मिलने की उम्मीद है। करीब 664 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए अलग अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे। रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मेडिकल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और बाद में अधिकारियों को हर हाल में निर्धारित डेडलाइन दिसंबर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज के साथ लगते प्रस्तावित पैरामेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए करीब साढ़े 6 एकड़ जमीन का भी मुआयना किया और एचएसवीपी को जमीन तबादले संबंधी केस बनाकर मुख्य प्रशासक को भिजवाने के निर्देश दिए।
मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े जींद व आसपास के एरिया के मरीजों को पीजीआई रोहतक, खानपुर, अग्रोहा, हिसार व चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल जिले के सिविल अस्पताल रेफरल अस्पताल बने हैं और थोड़ा सा सीरियस केस आते ही उसे पीजीआई रेफर का पर्चा थमा दिया जाता है, जिससे कई गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ जाते हैं। जिले से रोजाना 15 से 20 मरीज रेफर होते हैं। 332 करोड़ खर्च, 200 करोड़ रुपए सरकार द्वारा मंजूर किए: लगभग 24 एकड़ में बनने वालेे मेडिकल कॉलेज जिले की सबसे बड़ी परियोजना है। डिप्टी सीएम ने हेलमेट पहनकर निरीक्षण करने के बाद बताया कि इसके निर्माण कार्य का टेंडर एलएंडटी (लार्सन एंड टर्बो) कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।
*यह परियोजना दिसंबर 2023 तक पूरी होना संभावित है* अब तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 332 करोड़ रुपए खर्च कर 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। इसके अतिरिक्त 200 करोड़ रुपए सरकार द्वारा मंजूर किए जा चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए कम जगह में बेहतर तकनीक का प्रयोग करके बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। वहीं हैबतपुर गांव के ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा, जिसमें गांव के पानी की निकासी कराने, ग्रुप सी और डी में नौकरी में कोटा, मेडिकल सीटों में गांव का कोटा दिलाने, जांगड़ा चौपाल बनवाने आदि शामिल रही। इनमें से सिर्फ पानी निकासी व चौपाल की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया।
*निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के प्रगति कार्य की समीक्षा की*।           

                        दुष्यंत चौटाला ने मेडिकल परिसर स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की मीटिंग ली और निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रगति कार्य की बिंदूवार समीक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य सड़क व पुल निगम, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य तथा बिजली विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य पूरा होने तक बराबर आपसी तालमेल रखें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधिकारियों को हांसी ब्रांच से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालकर यथाशीघ्र मेडिकल कॉलेज में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मेडिकल से स्टाॅर्म वाटर की निकासी का उचित प्रबंध करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से हैबतपुर तक सड़क विस्तार के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान के निदेशक डाॅ. आदित्य दहिया, डीसी डाॅ. मनोज कुमार, एसपी सुमित कुमार, एसडीएम डाॅ. पंकज (आईएएस), एमडी शुगर मिल एवं प्रशासक हुडा प्रवीन कुमार, हरियाणा राज्य सड़क व पुल निगम के प्रबंधक निदेशक अनिल दहिया, एसई विकास रंगा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में 12 बड़े ब्लॉक बनाए गए
मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान के निदेशक डाॅ. आदित्य दहिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 12 बड़े ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 84173 वर्ग गज के भू-गृह में शिक्षण खंड, 28229 वर्गगज में शैक्षणिक खंड, ब्लॉक अस्पताल, 269 वर्गगज में पुलिस स्टेशन, 100 वर्ग गज में कचरा प्रबंधन भवन, बिजली घर, 7382-7382 अलग-अलग वर्ग गज में लड़के व लड़कियों का हॉस्टल, नर्सिंग हॉस्टल, 6168 वर्ग गज में जूनियर और सीनियर चिकित्सकों के लिए हॉस्टल, 382 वर्ग गज में निदेशक आवास, 102 वर्ग गज में सबस्टेशन, गेस्ट हाउस, 650 बेड का अस्पताल, पैथ लैब इमारत, ब्लड बैंक आदि भवन शामिल हैं।
May 01, 2023

*Jind : सरसों को सरकारी खरीद पर बेच कर किसानों के खिले चेहरे*

*Jind: सरसों को सरकारी खरीद पर बेच कर किसानों के खिले चेहरे*
 सरसों को सरकारी खरीद पर बेच कर किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। प्राइवेट खरीद पर जो भाव सरसों के है वो 4600 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास के है। जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है वह किसान अपनी फसल को सरकारी भाव पर बेच कर 5450 रुपये एमएसपी भाव ले रहे है। उचाना की कपास मंडी में शैड के नीचे दोबारा से हैफेड ने सोमवार से सरकारी खरीद शुरू की है। बुधवार तक 176 किसानों ने अपनी सरसों की फसल बेची है। सोमवार 650, मंगलवार 1450, बुधवार को 1175 क्विंटल सरसों सरकारी भाव पर बिकी। सरकार द्वारा 1 मई तक सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। जिन किसानों ने अपनी सरसों की फसल नहीं बेची वो अपना फसल पंजीकरण के साथ सरसों को सरकारी भाव पर बेच सकते है। एक किसान कम से कम 8 क्विंटल तो अधिक से अधिक 25 क्विंटल सरसों बेच सकता है।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि उचाना में सरसों की खरीद की बेहतर व्यवस्था है। गेहूं के सीजन के चलते कुछ दिन सरसों की खरीद बंद थी। अब सोमवार से दोबारा से फिर हैफेड ने खरीद शुरू कर दी है। जिस किसान का फसल का पंजीकरण है उसकी फसल सरकारी नियमानुसार खरीदी जा रही है। किसान अपनी फसल बेच कर कुछ घंटे में घर वापस चल जाता है। जो भाव प्राइवेट बोली पर सरसों के है वो 4600 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास के है। किसानों को सरकारी खरीद पर एमएसपी भाव 5450 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। जिन किसानों ने अब तक अपनी फसल नहीं बेची है वह फसल पंजीकरण के साथ मंडी पहुंच कर एक मई तक अपनी फसल बेच सकते है। अब तक एक मई तक सरकार द्वारा खरीद तय की गई है।
May 01, 2023

*कैथल में 1.70 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई:10 दिन बाद भी आरोपी से पैसे की रिकवरी नहीं हुई, भड़के लोगों का जिला सचिवालय के बाहर धरना*

*कैथल में 1.70 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई:10 दिन बाद भी आरोपी से पैसे की रिकवरी नहीं हुई, भड़के लोगों का जिला सचिवालय के बाहर धरना*

10 दिन बाद भी आरोपी से पैसे की रिकवरी नहीं हुई, भड़के लोगों का जिला सचिवालय के बाहर धरना|
हरियाणा के कैथल जिले के गांव नौच में PNB बैंक में हुए डेढ़ करोड़ रुपए के घोटाले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक आरोपी कैशियर रामबीर से पैसे की रिकवरी नहीं हुई है। 10 दिन बाद भी पैसा नहीं मिलने से गुस्साए पीड़ित लोग सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचे।
पैसे बैंक को दिए थे, कैशियर को नहीं
उपभोक्ताओं में ठगे गए रुपए नहीं मिलने से रोष है। इसलिए लोगों ने सोमवार को कैथल जिला सचिवालय में DC-SP से मुलाकात की और रुपए वापस करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है पिछले 10 दिन से बैंक प्रशासन उन्हें केवल जांच का हवाला दे रहा है। उन्होंने अपने रुपए कैशियर रामबीर को नहीं, बल्कि PNB बैंक को दिए थे।
बड़े स्तर पर धरना देने की चेतावनी
गांव नौच के ग्रामीण अजय, सुनील, राम रतन, सुरेंद्र व अन्य ने बताया कि 10 दिन पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अभी तक उससे एक भी रुपए की रिकवरी नहीं कर पाई। गौरतलब है कि आरोपी रामबीर ने सट्टे की लत में यह फ्रॉड किया है। यदि जिला प्रशासन ने बैंक प्रशासन से उनके रुपए वापस नहीं करवाए तो फिर से धरना देंगे।
May 01, 2023

*युद्ध हुआ तो भारतीय सैटेलाइट्स को तबाह कर देगा चीन:अमेरिका के जासूसी दस्तावेज में खुलासा; भारत कितना तैयार?*

*एक्सप्लेनरयुद्ध हुआ तो भारतीय सैटेलाइट्स को तबाह कर देगा* चीन:अमेरिका के जासूसी दस्तावेज में खुलासा; भारत कितना तैया एफसीर?
12 अक्टूबर 2020 की सुबह, मुंबई में अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। कई इलाके अंधेरे में डूब गए। अस्पतालों में वेंटिलेटर्स को चलाने के लिए इमरजेंसी जनरेटर चलाने पड़े। स्टॉक मार्केट बंद हो गए। कई दशकों में यह सबसे बड़ा पावर आउटेज था।

दरअसल, यह किसी खामी की वजह से नहीं बल्कि चीनी हैकर्स की फौज ने पावर ग्रिड को हैक करके ऐसा किया था।
अब चीन इससे भी दो कदम आगे की सोच रहा है। चीन युद्ध के दौरान भारत जैसे दुश्मन देशों की सैटेलाइट को सीज कर तबाह करने की टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। अमेरिका के लीक इंटेलिजेंस डॉक्यूमेंट में यह खुलासा हुआ है।
जानेंगे कि चीन कैसे साइबर वॉर के जरिए सैटेलाइट को सीज करने पर काम कर रहा है? भारत इस खतरे से निपटने के लिए कितना तैयार है
भारत और अमेरिका की जासूसी के लिए सैटेलाइट लॉन्च कर रहा चीन
अमेरिका के लीक इंटेलिजेंस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि चीन को मिलिट्री स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलप करने में काफी सफलता मिल चुकी है। इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी शामिल है।
अमेरिका के स्पेस फोर्स चीफ बी चांस साल्ट्जमैन ने कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद को बताया है कि चीन आक्रामक रूप से स्पेस क्षमताओं को बढ़ाने में जुटा है।
चीन एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक जैमर, लेजर और टेक्नोलॉजी को विकसित कर रहा है जो किसी दुश्मन देश की सैटेलाइट्स को मार सकता है। उन्होंने बताया कि चीन का सपना 2045 तक स्पेस में सबसे बड़ी शक्ति बनने का है।
चीन की मिलिट्री अब तक 347 सैटेलाइट को लॉन्च कर चुकी है। इनमें 35 सैटेलाइट पिछले छह महीने में लॉन्च की गई हैं। चीन की सेना का लक्ष्य इन सभी सैटेलाइट के जरिए अमेरिका और भारत समेत अपने सभी दुश्मन देशों की सेनाओं की निगरानी करना है।
चीन ने एंटी सैटेलाइट रोबोटिक डिवाइस भी बना ली है। ये डिवाइस एक्टिव सैटेलाइट की नोजल को बंद कर उसे पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। इसकी मदद से चीन दुश्मन देश की सैटेलाइट को अपने कब्जे में भी कर सकता है।
दुश्मन देशों के हेल्थकेयर और डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को निशाना बना रहा
चीन सरकार अपनी साइबर एक्टिविटी के जरिए लगातार दुश्मन देशों के हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विस, डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस, एनर्जी, गवर्नमेंट फैसिलिटी और क्रिटिकल मैन्युफैक्चरिंग को निशाना बना रही है।
CISA ने चीन की साइबर एक्टिविटी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें बताया गया है कि चीन कोरोना पर काम कर रहे हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल और रिसर्च सेक्टर्स से संवेदनशील डेटा चुराने की कोशिश में लगा है।
US ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस 2021 एनुअल थ्रेट असेसमेंट के मुताबिक, चीन की ओर से सफल और प्रभावी साइबर जासूसी हमला का खतरा बना हुआ है। चीन ऐसे हमले करने की प्रभावी क्षमता रखता है जो उसके दुश्मन देशों के खिलाफ बड़ा खतरा बना हुआ है।
चीन में 1990 में पहली बार साइबर वॉरफेयर पर चर्चा शुरू हुई
कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस रिपोर्ट में साइबर पॉलिसी इनिशिएटिव के विजिटिंग स्कॉलर लियू जिंहुआ लिखते हैं कि चीन में साइबर वॉरफेयर की एकेडमिक चर्चा साल 1990 में शुरू हुई। उस समय इसे इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर कहा जाता था।
अमेरिकी सेना ने खाड़ी युद्ध, कोसोवो, अफगानिस्तान और इराक में हाई टेक्नोलॉजीज के दम पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इससे चीन की सेना काफी प्रभावित हुई।
चीन ने उस वक्त यह महसूस किया कि युद्ध के रूपों में परिवर्तन किए बिना पर्याप्त रूप से अपना बचाव नहीं किया जा सकता। इसलिए युद्ध में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की भूमिका काफी अहम हो जाती है।
खाड़ी युद्ध के दो साल बाद 1993 में चीनी मिलिट्री स्ट्रैटजिक गाइडलाइन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए स्थानीय युद्ध जीतने की बात कही गई, ताकि इसके अनुभव किसी दूसरे देशों के साथ होने वाले जंग के दौरान काम आ सकें।
इराक युद्ध के एक साल बाद 2004 में चीनी मिलिट्री स्ट्रैटजिक गाइडलाइन में फिर बदलाव किया गया। अब इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर के तहत स्थानीय युद्ध को जीतने की बात कही गई।

साल 2013 में पहली बार चीन की मिलिट्री ने साइबर वॉरफेयर को सार्वजनिक रूप से अपनी स्ट्रैटजी में शामिल किया। इसका पहला जिक्र चीन की द साइंस ऑफ मिलट्री स्ट्रैटजी में मिलता है।
भारतीय रेल, बिजली और हाईवे नेटवर्क पर साइबर अटैक कर चुका है चीन
ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के फेलो समीर पाटिल ने कहा कि मार्च 2021 में सिंगापुर की कंपनी साइफर्मा ने दावा किया था कि चीन के सरकारी साइबर एक्सपर्ट ने भारत की दो बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वेबसाइट को हैक करके जानकारी चुराने की कोशिश की थी।
6 अप्रैल 2022 को एक अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म ने पहले ही बता दिया था कि चीन सरकार के साइबर एक्सपर्ट लद्दाख पावर ग्रिड के कंट्रोल रूम की वेबसाइट को हैक कर उसे तबाह करना चाहते हैं।
रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि चीन ने अपने जासूसों को भारत के क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर यानी रोड, हाईवे, बिजली, रेल जैसी सुविधाओं को हैक करने की खुली छूट दी है।
अक्टूबर 2020 में मुंबई के पावर ग्रिड ने काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से मुंबई में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। बाद में ये बात सामने आई कि चीन के साइबर हैकर ग्रुप की 'रेडइको' कंपनी ने भारतीय पावर ग्रिड को हैक किया था।
इसी साल चीन के इन हैकर्स ने भारत के दो बड़े पोर्ट और रेलवे सिस्टम को हैक करके देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से स्थिर करने की कोशिश की थी।
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीनी हैकर्स की फौज ने अक्टूबर 2020 में मात्र 5 दिनों के अंदर भारत के पावर ग्रिड, IT कंपनियों और बैंकिंग सेक्टर्स पर 40,300 बार साइबर अटैक का प्रयास किया।
गलवान में झड़प के बाद चीन यह दिखाने की कोशिश में था कि यदि LAC पर कोई कार्रवाई की गई तो वह भारत के अलग-अलग पावर ग्रिड पर मैलवेयर अटैक के जरिए उन्हें बंद कर देगा।
May 01, 2023

*Brij Bhushan Singh प्रधानमंत्री कहें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा’, पहलवानों के आरोपों पर से बोले बृजभूषण सिंह*

*Brij Bhushan Singh Interview: ‘प्रधानमंत्री कहें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा* पहलवानों के आरोपों पर से बोले बृजभूषण सिंह 
                            बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी है.
Brij Bhushan Singh ‘प्रधानमंत्री कहें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा’, पहलवानों के आरोपों पर से बोले बृजभूषण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ( भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रेसलर्स दिल्ली के जंतर-मंतर पर हफ्ते भर से धरने पर बैठे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मांग है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इन सभी मुद्दों पर बीजेपी सांसद ने के साथ खास बातचीत की और अपनी बात रखी.

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है उसका हम स्वागत करते हैं. हम अपने आप में जानते हैं कि हम निर्दोष हैं और हर जांच में सहयोग करेंगे


इस्तीफा देने की बात पर डब्ल्यूएफआई चीफ ने कहा, “इस्तीफा इसलिए नहीं दे रहे क्योंकि इन लोगों ने मेरे ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इसका अपराधी बनकर कैसे रह लेता.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी इस्तीफा मांगा ही नहीं. इनके बयान लगातार बदलते रहे.

बृजभूषण शरण सिंह ने भी लगाए आरोप
उन्होंने इसके पीछे साजिश बताते हुए कहा, “इसके पीछे कई सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और दीपेंद्र हुड्डा के साथ साथ एक बड़ा उद्योगपति भी शामिल है. वो आगे कहते हैं कि अगर मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों का कोई सबूत है तो दिखा दीजिए, मैं इस्तीफा दे दूंगा.”

उनसे जब पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह दें तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे? इसके जवाब में वो कहते हैं, “तुरंत इस्तीफा दे देंगे. सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं पार्टी में अमित शाह, जेपी नड्डा में से भी कोई कहेगा तो भी इस्तीफा दे दूंगा.”

*कानून का फैसला स्वीकार’*

उन्होंने साफ तौर पर कहा, “जब तक अदालत गुनाहगार नहीं बताएगी, तब तक गुनाहगार नहीं हूं. कानून का जो फैसला आएगा वो स्वीकार है. मैंने कोई गलत काम नहीं किया है और न कभी करूंगा. हमारे यश को मारने का प्रयास किया जा रहा है.”

राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश से किसी भी पार्टी ने मेरे खिलाफ बयान नहीं दिया है. यहां तक कि कांग्रेस के किसी नेता ने बयान नहीं दिया.”

 परिवारवाद का इल्जाम हम पर लगा रहे’, बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों का पलटवार
संबंधित खबरें
'कांग्रेस और बजरंग पुनिया की साजिश', पहलवानों के प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह बोले- मेरे पास सबूत
'कांग्रेस और बजरंग पुनिया की साजिश', पहलवानों के प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह बोले- मेरे पास सबूत है
May 01, 2023

*3 लगातार सिक्स लगाकर टिम डेविड ने मुंबई को दिलाई यादगार जीत, राजस्थान को 6 विकेट से हराया*

*मुंबई ने आईपीएल के 1000वें मैच में राजस्थान को हराया*, टिम डेविड ने लगाया हैट्रिक छक्का
IPL 2023 Mumbai vs Rajasthan: IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 1000वें मैच में राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया
IPL 2023: मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी (सोर्स- आईपीएल 42 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 42वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (MI)और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और यशस्वी जायसवाल के शतक की मदद से 212 रन बनाए।

मुंबई को जीत के लिए 213 रन की जरूरत थी और इस टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में जीत के बाद मुंबई के 8 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में 7वें नंबर पर आ गई है जबकि राजस्थान की टीम 10 अंक के साथ तीसरे नंबआर

 Score: टिम डेविड ने हैट्रिक छक्का लगाकर मुंबई को दिलाई 6 विकेट से जीत
मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी और टिम डेविड ने हैट्रिक छक्का लगाकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

 Score: मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 17 रन की जरूरत
मुंबई की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं और अब इस टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 17 रन की जरूरत है। टिम डेविड और तिलक वर्मा के बीच 20 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
                          Score: मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 32 रन की जरूरत
मुंबई की टीम को जीत के लिए अब 32 रन चाहिए जबकि दो ओवर का खेल शेष बचा है। डेविड विले और तिलक वर्मा की कोशिश जारी है। 18 ओवर के बाद मुंबई की टीम ने 4 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं।
 Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव के रूप में चौथा विकेट गंवाया। उन्होंने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संदीप शर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया। जीत के लिए मुंबई को 26 गेंदों पर 61 रन बनाने हैं।

 Score: 14 ओवर में मुंबई ने बनाए 141 रन
14 ओवर के खत्म होने के बाद मुंबई की टीम ने 3 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए मुंबई को 36 गेंदों पर 72 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 48 रन पर नाबाद हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं जबकि तिलक वर्मा भी 12 रन पर नाबाद हैं।
 Score: आर अश्विन ने कैमरन ग्रीन को आउट किया
आर अश्विन ने कैमरन ग्रीन को 44 रन पर आउट कर दिया और ये उनका टी20 क्रिकेट में 300वां विकेट था। ग्रीन के आउट होने के बाद क्रीज पर तिलक वर्मा आ चुके हैं और 11 ओवर के बाद मुंबई ने 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।

 Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई ने अपना दूसरा विकेट इशान किशन के रूप में गंवाया और उन्हें आर अश्विन ने 28 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट करवा दिया। इशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
 Score: 6 ओवर का खेल समाप्त
ग्रीन और इशान किशन ने 24 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी कर ली है और मुंबई की पारी को संभाल लिया है। 6 ओवर के बाद इस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं Score: मुंबई ने 4 ओवर में बनाए 36 रन
मुंबई इंडियंस की पारी के 4 ओवर खत्म हो चुके हैं और इस टीम ने एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कैमरन ग्रीन और इशान किशन मौजूद हैं जिनके बीच 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।
 *Score: रोहित शर्मा आउट हुए*
मुंबई की टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहले ही ओवर में लगा। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने 3 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मुंबई ने एक ओवर में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी इशान किशन और ग्रीन मौजूद हैं।

 *यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद पर शतक पूरा किया*
                             यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद पर शतक पूरा किया। उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक लगाया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन। जायसवाल 104 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर। आईपीएल 2023 में यह तीसरा शतक है। हैरी ब्रूक और वेंकटेश अय्यर ने इससे पहले शतक जड़ा है।

 *ध्रुव जुरेल को राइली मेरेडिथ ने पवेलियन भेजा*
                                ध्रुव जुरेल को राइली मेरेडिथ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 92 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बने। नए बल्लेबाज के तौर पर रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर।
 S अरशद खान ने शिरमोन हेटमायर को पवेलियन भेजा
अरशद खान ने शिरमोन हेटमायर को 8 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.2 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन। यशस्वी जायसवाल 48 गेंद पर 85 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव जुरेल क्रीज पर।

जेसन होल्डर को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा
जेसन होल्डर को जोफ्रा आर्चर ने 11 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 143 रन। यशस्वी जायसवाल 77 रन बनाकर क्रीज पर। शिरमोन हेटमायर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

*पीयूष चावला के ओवर में 13 रन बने*
                          राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर 3 और यशस्वी जायसवाल 41 गेंद पर 72 रन बनाकर क्रीज पर। पीयूष चावला के ओवर में 13 रन बने। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

 राजस्थान रॉयल्स को पीयूष चावला ने तीसरा झटका दिया
राजस्थान रॉयल्स को पीयूष चावला ने तीसरा झटका दिया। देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन। यशस्वी जायसवाल 33 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर।

 राजस्थान रॉयल्स को अरशद खान ने दूसरा झटका दिया
राजस्थान रॉयल्स को अरशद खान ने दूसरा झटका दिया। संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 14 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन। यशस्वी जायसवाल 31 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर।
 Score: राजस्थान रॉयल्स को पीयूष चावला ने पहला झटका दिया
राजस्थान रॉयल्स को पीयूष चावला ने पहला झटका दिया। जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 गेंद पर 18 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन। संजू सैमसन 6 और यशस्वी जायसवाल 25 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर।

Score: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी की
राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने बड़े स्कोर की नींव रख दी है। यशस्वी जायसवाल 23 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर। बटलर 14 गेंद पर 11 रv बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 65 रन बना लिए हैं। पीयूष चावला के ओवर में 7 रन बने।

 राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 42 रन बनाए
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 42 रन बना लिए हैं। याशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 19 और जोस बटलर 13 गेंद पर 10 रन बनाकर क्रीज पर। जोफ्राज आर्चर के ओवर में 16 रन बने।
 राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

 राजस्थान रॉयल्स ने चुनी बल्लेबाजी
आईपीएल के 1000वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।
 राजस्थान रॉयल्स की टीम
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल बसिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जम्पा।

 इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जेनसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल। आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI)और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच मैच आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच होगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन भी है। ऐसे में 5बार की चैंपियन टीम अपने कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहती हैं खराब दौर से जूझ रही मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को रोकने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । राजस्थान इस समय अंकतालिका में शीर्ष पर है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स पर पिछले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। पिछले तीन में से दो मैच गंवाने के बावजूद संजू सैमसन की टीम हर विभाग में बेहतरीन फॉर्म में है । दूसरी ओर मुंबई की डैथ गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है जिसकी वजह से उसे पिछले दो मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा । पिछले सप्ताह वानखेड़े स्टेडियम पर हुए मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में 96 रन देकर पंजाब को चमत्कारिक जीत दर्ज करने का मौका दिया । इसके अलावा गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 24 गेंद में 70 रन दे डाले । मुंबई के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योकि राजस्थान की बल्लेबाजी में काफी गहराई है।
May 01, 2023

*कर्नाटक के रोड शो में मोदी पर मोबाइल फेंका:PM के पास गिरा; पुलिस बोली- महिला फूल फेंक रही थी, मोबाइल गलती से फिंका*

*कर्नाटक के रोड शो में मोदी पर मोबाइल फेंका:PM के पास गिरा; पुलिस बोली- महिला फूल फेंक रही थी, मोबाइल गलती से फेंका गया* 

कर्नाटक के मैसूरु में रोड शो के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने पीएम मोदी पर मोबाइल फोन फेंक दिया। फोन पीएम मोदी से करीब पांच फीट दूर गिरा। मामले की जांच करने के बाद कर्नाटक पुलिस ने बताया कि महिला कार्यकर्ता पीएम पर फूल फेंक रही थी, उसने उत्साह में फूल के साथ गलती से अपना फोन भी पीएम की ओर फेंक दिया।


प्रधानमंत्री ने मोबाइल फोन को गाड़ी के बोनट पर गिरते हुए देखा और सुरक्षा में तैनात SPG के जवानों को इसकी जानकारी दी। महिला का कोई गलत इरादा नहीं था। इसीलिए SPG के जवानों ने उसको फोन वापस कर दिया। हम उस महिला के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने दी है।
बता दें कि पीएम मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 और 30 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। शनिवार को उन्होंने बीदर, विजयपुरा और बेलगावी में जनसभाएं कीं। इसके अलावा बेंगलुरु में रोड शो किया था। रविवार को उन्होंने कोलार से कैंपेन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने रामनगर जिले के चन्नापटना और बेलुर में रैली की।

शाम को पीएम मोदी ने मैसूरु में करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। 45 मिनट के इस रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पीएम के स्वागत में मौजूद रहे। रोड शो में पीएम मोदी 2 मिनट तक सड़क पर चले।

*रोड शो के दौरान पीएम मोदी करीब 2 मिनट तक पैदल भी चले*
                                  रोड शो के दौरान पीएम मोदी करीब 2 मिनट तक पैदल भी चले।
कोलार, चन्नापटना और बेलुर की रैलियों में PM ने कांग्रेस और JDS के परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JDS दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं। दोनों परिवारवादी हैं और करप्शन को बढ़ावा देते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सांप वाले बयान पर उन्होंने कहा- वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए सांप भगवान शिव के गले की शोभा है और मेरे लिए कर्नाटक और देश की जनता भगवान शिव के समान है।

Sunday, April 30, 2023

April 30, 2023

*यमुनानगर में 112 पर तैनात 3 पुलिस कर्मियों ने 7 लाख लूटे*

*यमुनानगर में 112 पर तैनात 3 पुलिस कर्मियों ने 7 लाख लूटे*।                  
                                                                 हिमाचल के व्यक्ति को बनाया शिकार, आरोपी तीन पुलिस कर्मचारी गिरफ्तारी, 
जिन पुलिस कर्मियों के हाथ में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है। अगर वही पुलिस लोगों को लूटने लग जाएगी तो फिर आप क्या करेंगे। यमुनानगर में डायल 112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मी ने एक शख्स से करीब 7 लाख लूट लिए। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

*डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत आई है*। कि योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने हिमाचल निवासी एक शख्स के साथ लूट की। शिकायत में पांवटा साहिब के रहने वाले अनिल ने बताया कि उसका हिमाचल में एक होटल और कॉलेज है, जिसके फर्नीचर खरीदने के लिए वह 7 लाख लेकर अपनी कार से यमुनानगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में प्रताप नगर के बाद उससे एक युवक ने लिफ्ट मांगी। उसने स्टूडेंट समझकर उसे बिठा लिया। कुछ देर बाद युवक ने पानी पीने के लिए कार रुकवाई और फिर से वह चल पड़े. थोड़ी ही देर बाद मोबाइल नेटवर्क का बहाना बनाकर उस युवक ने फिर से कार्रवाई और उसने एक फोन कॉल की और चंद सेकंड में वहां डायल 112 पहुंची और उसमें 3 पुलिस वर्दी में और एक सादी वर्दी में तैनात थे. जिसके बाद पांचों ने मिलकर उसकी कार की तलाशी ली और उसकी कार में बैग में रखे मौजूद 7 लाख लेकर वे सभी रफूचक्कर हो गए।
एसएचओ राकेश राणा ने बताया की मामले की जांच चल रही है। तीनों पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी और उसके साथी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को काबू कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
April 30, 2023

*डिप्टी CM का मेडिकल कॉलेज जींद का दौरा:बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा, धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए*

*डिप्टी CM का मेडिकल कॉलेज जींद का दौरा* *बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा* धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए

बोले- उचाना विधानसभा से ही अगला चुनाव लड़ूंगा, धरनारत पहलवानों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए|
                          हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला रविवार को जींद के दौरे पर आए। यहां उन्होंने 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत की। जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डिप्टी CM ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव उचाना से ही लड़ेंगे, सामने चाहे कोई भी प्रत्याशी हो।

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को लेकर डिप्टी CM ने कहा कि पहलवानों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पुलिस जांच पर उनको भरोसा होना चाहिए।

जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला। - Dainik Bhaskar
जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।
इस साल OPD शुरू कर देंगे: डिप्टी CM
डिप्टी CM ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कहा कि इसी साल कॉलेज में OPD शुरू हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को जांच और उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें रोहतक PGI, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या खानपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। जींद के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर डिप्टी CM ने कहा कि जींद ही नहीं, प्रदेशभर में चिकित्सकों की कमी है।
MBBS करने के बाद चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में नहीं रूकते, वह अपने प्राइवेट अस्पताल खोल लेते हैं। डिप्टी CM ने कहा कि सरकार ने बॉन्ड पॉलिसी इसलिए बनाई थी, ताकि कम से कम 5 साल तक तो चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे सकें, लेकिन पॉलिसी के विरोध के चलते पॉलिसी को वापस लेना पड़े।

*जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी*
                               जींद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला।
राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे दुष्यंत चौटाला
इस दौरान उनके साथ DC डॉ. मनोज कुमार भी साथ रहे। बता दें कि जींद में एक ही दिन में 20 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करने के बहाने डिप्टी CM शहर में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। लगभग हर समुदाय के यहां जलपान और खाने का कार्यक्रम रखा गया है।
उनके कार्यक्रम इस तरह से सेट किए गए थे कि हर वर्ग और अलग-अलग जाति के लोगों के यहां वह पहुंचे। जींद जिला प्रदेश में जजपा का सबसे मजबूत राजनीतिक गढ़ है। इसी जिले से पार्टी अस्तित्व में आई थी और 2019 के विधानसभा चुनाव में जींद जिले की 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी
April 30, 2023

*क्या राजनीति से बच पाएंगे पहलवान? बृजभूषण की 'परिवार और अखाड़ा' की इस कहानी में कितना है दम*

*क्या राजनीति से बच पाएंगे पहलवान?* बृजभूषण की 'परिवार और अखाड़ा' की इस कहानी में कितना है दम
 राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा, ये खिलाड़ी पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगा रहे थे। जब ये मेडल लाए तो पीएम ने इनका सम्मान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अब वे मौन धारण किए हुए हैं। ये घोर अन्याय है...
जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन में अब 'पॉलिटिक्स' मिक्स होने लगी है। इसका अहसास कहीं न कहीं, धरने पर बैठे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को भी है। शनिवार को एकाएक कई घटनाक्रम हो गए। सुबह प्रियंका गांधी, पहलवानों से मिलने पहुंच गईं। कुछ देर बाद कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाल दी। उन्होंने कह दिया कि मैं तो बहाना हूं, निशाना तो कोई और है। यौन उत्पीड़न के आरोपों को नकारते हुए बृजभूषण ने कहा, 'एक ही परिवार और एक ही अखाड़ा क्यों, देश के बाकी खिलाड़ी कहां हैं। उनके साथ यौन शोषण क्यों नहीं हो रहा। इसके बाद जब यह मामला 'राजनीति' के आसपास घूमने लगा, तो पहलवान साक्षी मलिक सामने आईं। उन्होंने कहा, हम खिलाड़ी हैं और हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। यहां आकर जो भी हमारे धरने को भटकाने की कोशिश कर रहा है, उसका जिम्मेदार वह खुद होगा हम नहीं होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मैदान में कूद पड़े। उन्होंने कहा, ये तो राजनीतिक मुद्दा ही नहीं है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
पहले था परहेज, इस बार मांगा साथ
तीन माह पहले जब इन्हीं पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था, तो उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को अपने मंच से दूर रखा था। उस समय सीपीआई नेता वृंदा करात ने जब पहलवानों से बात करनी चाही तो उन्हें मना कर दिया गया। पहलवानों ने अपने हाथ में माइक पकड़कर स्पष्ट तौर से कह दिया कि यहां कोई राजनीति न करे। वे कृपया पहलवानों के मंच से दूर रहें। इसके बाद कोई भी राजनीतिक दल, वहां नहीं पहुंचा। अब तीन माह बाद स्थिति उलट हो चली है। बजरंग पुनिया, हाथ जोड़कर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों से अपील करते रहे कि वे जंतर-मंतर पर आकर हमारा साथ दें। सोशल मीडिया पर भी पूरे जोरशोर के साथ यह अपील की गई।