Breaking

Wednesday, May 3, 2023

May 03, 2023

इनेलो को कांग्रेस से गठबंधन से गुरेज नहीं:फतेहाबाद में बोले पूर्व सीएम चौटाला- जो हमारा साथ दे, उसका स्वागत

इनेलो को कांग्रेस से गठबंधन से गुरेज नहीं:फतेहाबाद में बोले पूर्व सीएम चौटाला- जो हमारा साथ दे, उसका स्वागत
फतेहाबाद: हरियाणा के पूर्व सीएमओमप्रकाश चौटाला बुधवार को फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कांग्रेस से गठबंधन की चर्चाओं पर इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो भी हमारा साथ देना चाहेगा, हम उसका स्वागत करेंगे। अतीत में भाजपा और हमारा गठबंधन भी रहा है।
चौटाला ने फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र कैरो ने की। चौटाला ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पहलवानों के दिल्ली में धरने पर कहा कि आज देश-प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर ना उतरा हो। लुटेरी सरकार से हर कोई दुखी हो चुका है, जो भी संघर्ष में जूझ रहे हैं, उनकी इनेलो मदद करेगी।
*सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता।*

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आरोपी सांसद के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुश्ती संघ अध्यक्ष पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपए की जाएगी। इस सरकार ने जिन लोगों की पेंशन काटी है उन लोगों की पेंशन सूद समेत उनके घर पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा, प्रदेश में जहां से गुजर रही है, वहां लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत इनेलो एक बार फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश को एक बार फिर विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, पार्टी कार्यालय प्रभारी स. नछत्तर सिंह मल्हाण, बीकर सिंह हड़ौली, सतपाल सिद्धू, विकास मेहता, अजय रोहज आदि मौजूद रहे।
May 03, 2023

*कुरुक्षेत्र में 1 करोड़ की ठगी का मामला:गिरफ्तार महिला और पुरुष से 15 लाख रिकवर; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल*

*कुरुक्षेत्र में 1 करोड़ की ठगी का मामला:गिरफ्तार महिला और पुरुष से 15 लाख रिकवर; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल*
गिरफ्तार महिला और पुरुष से 15 लाख रिकवर; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल|
धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार महिला-पुरुष।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 2 साल पहले सस्ती जमीन दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 5 लाख 6 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार महिला और उसके साथी से रिमांड अवधि के दौरान 15 लाख नकदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी दीपक निवासी राजस्थान व अंजलि निवासी मंदसौर (मध्यप्रदेश) के कब्जे से एक डायमंड रिंग, तीन मोबाइल, 1 हार्ड डिस्क व 1 डोंगल भी बरामद करके दोनों को जेल भेज दिया।
*यह था मामला*
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-30 निवासी प्रदीप ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि अगस्त 2021में दीपक व सुनील सिंह शेखावत निवासी जयपुर ने गांव थाना में 75 एकड़ में लगे कंपनी एक प्रोजेक्ट दिखाया था। बताया था कि कंपनी उस जमीन से 30-35 एकड़ जमीन 15 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेचेगी। अगले दिन उसे जमीन दिखाई और पिहोवा तहसील ले जाकर पटवारी से कागजात दिखाकर झांसे में ले लिया था।
एक सितंबर को उससे 24.51 लाख लेकर 19 एकड़ पांच मरले भूमि का ब्याना उसके हक में करा कर रजिस्ट्री की 31 दिसंबर रखी। बाद में दीपक ने उसे बताया कि अंबाला निवासी गुरमेल सिंह इस जमीन को 20.50 लाख रुपए प्रति एकड़ से खरीदेगा। 15 सितंबर को 19 एकड़ 5 मरले का ब्याना एक करोड़ रुपए लेकर गुरमेल सिंह के नाम करा दिया।
इसके बाद 23 सितंबर को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र तहसील में उससे 25.20 लाख लेकर 9 एकड़ 4 मरले का इकरारनामा उसके हक में करा दिया। फिर 14 अक्तूबर को 20.50 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 30 लाख में बयाना गुरमेल सिंह के नाम कराकर 32.50 लाख और लेकर रजिस्ट्री की तारीख 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी। इस प्रकार आरोपियों ने सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर उससे 1 करोड़ 5 लाख 6 हजार रुपए ठग लिए थे।
*महिला सहित 3 किए थे गिरफ्तार*
पुलिस ने आरोपी दीपक, अंजलि सहित रोहित नायक उर्फ रवि निवासी सबलपुर जिला पाली (राजस्थान) को गिरफ्तार कर किया था। रोहित को कारागार भेज तथा दीपक व अंजलि को 8 के दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
May 03, 2023

*समस्याओं का सामना:गलत रीडिंग और ज्यादा बिजली बिल की शिकायतों की नहीं सुनवाई*

*समस्याओं का सामना:गलत रीडिंग और ज्यादा बिजली बिल की शिकायतों की नहीं सुनवाई*
हर महीने 50 से 100 शिकायतें आ रहीं बिजली निगम कार्यालय में, खराब और जल चुके मीटर भी नहीं बदले जा रहे
शहर में बिजली उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग और मीटर बैक मारने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठीक करवाने के लिए उपभोक्ता निगम के चक्कर काट रहे हैं। अकेले गलत रीडिंग की शिकायतों की बात की जाए तो हर महीने जागरूक नागरिकों की 50 से 100 के बीच में शिकायतें मिल रही है। जिस कारण उपभोक्ताओं के कई गुणा अधिक बिल आ रहे हैं। बिल ठीक करवाने के लिए उपभोक्ताओं को रोजाना निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है।
बावजूद इसके बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं करवाया जा रहा। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग गलत मीटर रीडिंग की समस्या को लेकर पूरी जानकारी रखने वाले कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाए। ताकि गलत मीटर रीडिंग के कारण आमजन को कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े। वहीं मीटर बैक मारने की समस्या से उपभोक्ताओं के बिल गलत हो रहे हैं। बता दें कि शहर सिरसा में सिटी व इंडस्ट्रीयल एरिया में 4 माह में 873 शिकायतें आई है। इसमें करीब 234 शिकायतें गलत रीडिंग की है। बाकी की शिकायतें मीटर ब्लंट, मीटर बैक, पीडीसीओ आदि की दर्ज की गई है। निगम में जनवरी माह में आई कुल 245 शिकायत में 72 , फरवरी माह में 194 में से 47, मार्च माह में 226 में से 55, अप्रैल माह में 208 में से 60 शिकायतें गलत रीडिंग की आई है।
May 03, 2023

*कुरुक्षेत्र में CM की बड़ी घोषणा:BPL कार्ड के लिए बिजली बिल की लिमिट होगी 12 हजार, लोगों को इसी महीने से मिलेगा राशन*

*कुरुक्षेत्र में CM की बड़ी घोषणा:BPL कार्ड के लिए बिजली बिल की लिमिट होगी 12 हजार, लोगों को इसी महीने से मिलेगा राशन*
BPL कार्ड के लिए बिजली बिल की लिमिट होगी 12 हजार, लोगों को इसी महीने से मिलेगा राशन
ग्रामीणों से जनसंवाद करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर।
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव अभिमन्युपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान BPL राशन कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में BPL राशन कार्ड बनवाने के लिए बिजली के बिल की लिमिट 9 हजार की बजाय 12 हजार रुपए होगी।
यानि वार्षिक बिजली बिल 12 हजार से कम आए तो लोग BPL कार्ड बनवा सकेंगे। ऐसे में अब 9 हजार से अधिक और 12 हजार से कम तक के बिजली बिल वाले परिवार, जिनका BPL राशन कार्ड कट गया है, उनको इसी महीने से राशन मिलने लगेगा और नया राशन कार्ड भी मिल जाएगा।
अभिमन्युपुर में खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिमन्युपुर गांव खुला दरबार लगाकर आम जनता की समस्याएं सनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास एक सर्वे की रिपोर्ट यह थी कि 9 हजार रुपए तक के वार्षिक आय वाले परिवारों की औसत आय 1 लाख 80 हजार रुपए है, लेकिन अब सरकार ने तय किया है कि जिन परिवारों का कुल वार्षिक बिजली बिल 12 हजार है, उनकी औसत आय 1 लाख 80 हजार रुपए मानी जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह भी घोषणा की कि कल से ही सभी संबंधित विभागों के जरिए यह संदेश लाभार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान गांव वालों की मांग पर सीएम ने अभिमन्युपुर के लिए 21 खिलाड़ियों की साइकिल नर्सरी को भी मंजूरी दी।
दूसरे दिन गांव धुराला से की जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का आज कुरुक्षेत्र दौरे का दूसरा दिन था। दूसरे दिन उन्होंने तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत गांव धुराला से की। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान CM मनोहर लाल ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में सरपंचों के माध्यम से विकास कार्यों की जो भी मांगें लिखित रूप में प्राप्त होंगी, उन सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। लोगों को किसी भी योजना के लाभ के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता, सभी प्रकार के लाभ ऑनलाइन मिल रहे हैं।
गांव धुराला में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहर लाल 
गांव धुराला में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
कुरुक्षेत्र जिले में 44 हजार नए राशन कार्ड बनाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा सब परिवारों का डाटा इकट्‌ठा किया गया है। 1 लाख 80 हजार रुपए से कम सालाना आय वाले परिवारों के स्वत: ही राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसके लिए सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र जिले का ही चयन किया गया था। कुरुक्षेत्र जिले में 44 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि गांव धुराला में 2654 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। यही नहीं इनमें से 523 लोगों ने इस योजना के तहत फायदा उठाया है। सरकार की ओर से 52 लाख 23 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की बुनियाद मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार प्ले-वे स्कूल खोल रही है। धुराला गांव में भी प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि धुराला गांव में नालियों-गलियों इत्यादि कार्यों के लिए पिछले वित्त वर्ष में 1 करोड़ 15 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए खर्च किए गए हैं।
सरपंच की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा
मुख्यमंत्री ने दूसरा जनसंवाद ज्योतिसर गांव में किया। इस दौरान CM ने ज्योतिसर की सरपंच नेहा शर्मा की मांग पर सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री ने रावगढ़ के सरपंच को ई-टेंडरिंग का ब्रांड एंबेस्डर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत ज्योतिसर में 3524 आयुष्मान कार्ड बने हैं।
इनमें से 672 कार्ड धारकों ने मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है। इस पर सरकार की ओर से 1.32 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है।
भारत ने कई देशों की मदद की: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी-बड़ी समस्याओं के हल के लिए दुनिया भारत की तरफ देखती है। भारत ने भी कई देशों को मदद के लिए हाथ बढ़ाए। वहीं देश को उज्ज्वला योजना भाजपा सरकार की ही देन है। अब सिलेंडर के लिए लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ती। लोग खुद इसके गवाह हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिलने आए एक बुजुर्ग से वार्तालाप करते CM मनोहर लाल। 
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिलने आए एक बुजुर्ग से वार्तालाप करते CM मनोहर लाल।
दिन की शुरुआत मंदिर से पूजा अर्चना से की
बता दें कि मुख्यमंत्री ने धुराला गांव में पहला जनसंवाद करने से पहले महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।
आगामी चुनाव के लिए मजबूत कर रहे पृष्ठभूमि
दरअसल, मुख्यमंत्री अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं, क्योंकि पिछले काफी समय से देखने में आया है कि पहले किसान आंदोलन के चलते और फिर ई-टेंडरिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का काफी विरोध हो रहा था। इसलिए जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री आने वाले चुनाव के लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
May 03, 2023

*GST से कमाई में पड़ोसी राज्यों पर भारी पड़ा हरियाणा, एक साल में 22 प्रतिशत बढ़ा कलेक्शन; CM ने जताई खुशी*

*भारतक्या खरीदेंगेमिंग* 
GST से कमाई में पड़ोसी राज्यों पर भारी पड़ा हरियाणा, एक साल में कलेक्शन; CM ने जताई खुशी*
Haryana GST Collection हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि जीएसटी कलेक्शन में उल्लेखनीय सुधार प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी महत्व दे रही है।
GST से कमाई में पड़ोसी राज्यों पर भारी पड़ा हरियाणा, एक साल में 22 प्रतिशत बढ़ा कलेक्शन; CM ने जताई खुशी
चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। वस्तु एवं सेवा कर (GST) से कमाई के मामले में हरियाणा पड़ोसी प्रदेशों पर भारी पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हरियाणा के जीएसटी कलेक्शन में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पिछले साल राज्य का जीएसटी कलेक्शन 8,197 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 10,035 करोड़ रुपये हो गया है। पंजाब में 16 प्रतिशत, हिमाचल में 17 प्रतिशत, दिल्ली में आठ प्रतिशत और राजस्थान में पांच प्रतिशत जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है।
*जीएसटी कलेक्शन से गदगद हुए सीएम खट्टर*
उपलब्धि से उत्साहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में उल्लेखनीय सुधार प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है। हरियाणा आर्थिक विकास के मापदंडों पर अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी महत्व दे रही है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार किया है। सड़कों व रेलमार्गों का जाल बिछा हुआ है।
May 03, 2023

*जेल जाऊंगा, लेकिन नहीं उठूंगा...', जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे बजरंग पूनिया बोले- ठान कर आए हैं*..

*जेल जाऊंगा, लेकिन नहीं उठूंगा...', जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे बजरंग पूनिया बोले- ठान कर आए हैं*..
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवान रविवार को विरोध प्रदर्शन के लिए फिर से जंतर मंतर पहुंचे और सरकार से WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।
    
नई दिल्ली:रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवान तीन महीने के भीतर दोबारा जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। पहलवानों ने इस बार प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली है। कहा जा रहा है कि पहलवानों को प्रदर्शन के लिए पुलिस ने अनुमति देने से ही मना कर दिया था। लेकिन, पहलवान भी ठान कर आए हैं कि जो हो जाए, प्रदर्शन जारी रखेंगे।
*सर्वाधिक बिकने वाली स्मार्ट घड़ियों पर ऑफ़र देखें* 
इस बारे में जब NBT ने इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया से पूछा तो उनका जवाब था, 'हम भारत के नागरिक हैं और हमें प्रदर्शन करने का अधिकार है। यह बात सच है कि हमने सरकार से अनुमति नहीं ली है लेकिन इस बार जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जातीं, हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। अगर हमें बलपूर्वक उठाया जाएगा तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। अखाड़े में कोच की लाठी खाते ही हैं, यहां पुलिस की भी लाठी खा लेंगे।' बजरंग से जब पूछा गया कि उनकी मांग क्या है तो उन्होंने साफ कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी।
यौन शोषण के आरोपों पर पहलवानों का फिर धरना, WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग
*धीरे-धीरे लोग जुड़ेंगे*
पिछली बार की तुलना में इस बार प्रदर्शन में पहलवानों की संख्या काफी कम है। NBT ने कई पहलवानों और कोचों से इस बारे में फोन कर पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में जब बजरंग से पूछा गया तो बजरंग का जवाब था, 'हम जब पिछली बार धरने पर बैठे थे, उस समय भी शुरुआत में हमारी संख्या काफी कम थी। हमने तब भी किसी को नहीं बताया था और इस बार भी नहीं बताया है। जैसे-जैसे लोगों को पता चलेगा, हमें समर्थन मिलता जाएगा। हमें उम्मीद है कि इस बार भी हमें पिछली बार की तरह अपने पहलवान साथियों और बाकी लोगों का समर्थन मिलेगा।'
            
ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कहा कि कहा जा रहा है कि अब हमारा करियर समाप्त हो गया है, इसलिए हम धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हम बता दें कि अभी मैंने और बजरंग ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है। आप कैसे कह सकते हैं कि हमारा करियर समाप्त हो गया है। हममें अभी काफी खेल बाकी है। विनेश से जब पूछा गया कि आप पर आरोप लग रहा है कि यह केवल एक परिवार विशेष की लड़ाई है तो उनका जवाब था, 'यह कोई परिवार विशेष की लड़ाई नहीं बल्कि रेसलिंग परिवार की लड़ाई है। हम सभी एक हैं।'
 पुलिस नहीं दर्ज कर रही शिकायत, मिले हुए हैं कमेटी के लोग, धरने पर लौटे पहलवानों ने लगाए बड़े आरोप
*नहीं छोड़ सकते रेसलिंग*
विनेश फोगाट से जब पूछा गया कि पिछली बार आपके साथ धरने पर बैठे कई पहलवानों ने कहा था कि जब तक मांगें नहीं पूरी हो जाती हैं, हम किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। लेकिन, उनमें से कई पहलवान अब टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं। इस पर विनेश ने कहा, 'पहलवान पहलवानी नहीं छोड़ सकते। उनका यह करियर है। जो खेल रहे हैं, उसमें ज्यादातर युवा हैं। वह कैसे अपने करियर को दांव पर लगा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए हम सीनियर साथियों पर भरोसा जताया है। हम उनके और रेसलिंग के हित में यह लड़ाई जारी रखेंगे।'
    

May 03, 2023

*जींद में सरपंचों ने फूंका CM का पुतला:ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत*

*जींद में सरपंचों ने फूंका CM का पुतला:ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत*
ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ किया प्रदर्शन; अब रैली में दिखाएंगे ताकत|
जींद में सीएम, डिपटी सीएम व पंचायत मंत्री का पुतला जलाते सरपंच।
हरियाणा के जींद में राइट टू रिकाल और ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने मंगलवार को रानी तालाब पर सीएम मनोहर लाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। इस दौरान सरपंचों ने गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंचों ने आह्वान किया कि 30 मई जींद में होने वाली प्रदेश स्तरीय महारैली में रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ेगी।
सरपंच एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के सरपंच मंगलवार को जींद ब्लॉक प्रधान नीलम कंडेला, उनके प्रतिनिधि अनूप कंडेला, मांडो खेड़ी सरपंच अनिल लाठर, पिंडारा सरपंच कुलदीप, आजाद सरपंच, कविता गोयत समेत जिले भर के सरपंच नेहरु पार्क में एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पंचायतों से अधिकार छीन कर उन्हें पंगु बनाया हुआ है। ई-टेंडरिंग को थोंपा गया है। जिससे सरपंचों के पास काम करवाने की पावर ही नहीं बची है*पुतला लेकर जाते सरपंच*।   पुतला लेकर जाते सरपंच।
उन्होंने कहा कि साथ ही राइट टू रिकॉल को भी लागू किया गया। जो सरासर गलत है। सरपंच राइट टू रिकॉल तथा ई-टेंडरिंग का विरोध करते आ रहे हैं। जिसको लेकर धरने भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पंचायतों को संपूर्ण अधिकार नहीं मिल जाते तब तक ग्रामीण आंचल को विकास असंभव है। सरपंचों का मानदेय भी काफी कम है। जिन्हें पंचायती कामकाज के सिलसिले में बाहर आना जाना पड़ता है। सरपंचों का मानदेय बढ़ाया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जिसके बाद सरपंच सरकार का पुतला बना नारेबाजी करते हुए रानी तालाब टी पाइंट पर पहुंचे और सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। जिसके बाद सरपंचों ने 30 मई की रैली को लेकर मंथन किया। जिसमें बड़े गांव के सरपंच को 100 व्यक्ति तथा छोटे गांव के सरपंचों को 50 व्यक्ति लाने का टारगेट दिया गया ताकि भीड़ के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस मौके पर सरपंच जोगेंद्र, लीलाराम, अनिल, हरदीप, नरेश समेत काफी संख्या में सरपंच मौजूद थे।
May 03, 2023

हरियाणा CM के पॉलिटिकल सेक्रेटरी का इस्तीफा:CMO में बढ़ी हलचल; खट्‌टर जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी, बेदी के संगठन में जाने की चर्चा

हरियाणा CM के पॉलिटिकल सेक्रेटरी का इस्तीफा:CMO में बढ़ी हलचल; खट्‌टर जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी, बेदी के संगठन में जाने की चर्चा
चंडीगढ़ : हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कृष्ण बेदी ने इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर CMO में हलचल बढ़ गई है। हालांकि CM मनोहर लाल इन दिनों कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी हैं। इस कारण से अभी उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
अब चर्चा यह है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर 2024 में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। इसलिए उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
*2014 में रह चुके राज्य मंत्री*

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बनकर आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। इसके बाद वह 2019 में भी चुनाव लड़े, हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।
*JJP विधायक से छत्तीस का आंकड़ा*

2019 में वर्तमान सरकार में सहयोगी JJP के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला का बेदी से छत्तीस का आंकड़ा है। आए दिन दोनों एक दूसरे पर किसी न किसी बात को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में JJP विधायक रामकरण काला ने कृष्ण बेदी पर आरोप लगाए थे कि वह उनके काम में बाधा डालते हैं।
*सीएम की गुड लिस्ट में बेदी*

हरियाणा सीएम मनोहर लाल की गुड लिस्ट में कृष्ण बेदी आते हैं। यही कारण है कि 2014 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार ही बेदी को सीएम ने अपनी सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त किया। इसके बाद 2019 में उन्हें CMO में जगह दी, जिसके बाद से लगातार बेदी शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि वह संगठन में सक्रिय होकर फिर से 2024 में टिकट को लेकर दौड़ भाग शुरू करेंगे।
May 03, 2023

हरियाणा CM का अधिकारियों को झटका:सरकारी गाड़ी के निजी इस्तेमाल पर कटेगी सैलरी; घर से ऑफिस तक हजार किलोमीटर की छूट

हरियाणा CM का अधिकारियों को झटका:सरकारी गाड़ी के निजी इस्तेमाल पर कटेगी सैलरी; घर से ऑफिस तक हजार किलोमीटर की छूट
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे की ब्यूरोक्रेसी को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने अधिकारियों के सरकारी वाहन के निजी उपयोग किए जाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के तहत कोई अधिकारी सरकारी गाड़ी का निजी इस्तेमाल करता है तो भुगतान अपनी जेब से करना होगा।
साथ ही सरकारी वाहन से घर से ऑफिस जाने के लिए एक हजार किलोमीटर तक की छूट मिलेगी, लेकिन इसके लिए भी अधिकारियों को अपने वेतन से हर महीने हजार रुपए देने होंगे।

अगर निजी कार्य के लिए गाड़ी एक हजार किलोमीटर से ज्यादा चली तो प्रति किलोमीटर 6 रुपए वसूले जाएंगे। साथ ही लॉगबुक में भी दर्ज कर सरकारी वाहन का इस्तेमाल की जानकारी देनी होगी। इस संबंध में सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्त, उपायुक्त और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को निर्देश जारी कर दिया है।
*CMO तक में रियायत नहीं*

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। यात्रा खर्च की वसूली में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव से लेकर प्रधान सचिव, अतिरिक्त प्रधान सचिव, उप प्रधान सचिव और ओएसडी तक को कोई रियायत नहीं मिलेगी। हालांकि, जो अधिकारी लिखित में सरकार को जानकारी देंगे कि वह निजी दौरों में सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा।
*नियम पहले से, लेकिन मानता कोई नहीं*

हैरानी की बात यह है कि सरकार में पहले से ही सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर नियम बने हुए हैं, लेकिन इनका पालन ब्यूरोक्रेसी नहीं कर रही थी। साथ ही सरकार के पास सरकारी गाड़ियों के निजी कार्यक्रमों में इस्तेमाल किए जाने की काफी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सूबा सरकार ने यह फैसला किया है।

Tuesday, May 2, 2023

May 02, 2023

*CM का कुरुक्षेत्र के धुराला में जनसंवाद शुरू:लोगों की समस्याएं सुन रहे, बोले- BJP ने घर-घर पहुंचाया सिलेंडर, अब लाइन नहीं लगानी पड़ती*

*CM का कुरुक्षेत्र के धुराला में जनसंवाद शुरू:लोगों की समस्याएं सुन रहे, बोले- BJP ने घर-घर पहुंचाया सिलेंडर, अब लाइन नहीं लगानी पड़ती*
लोगों की समस्याएं सुन रहे, बोले- BJP ने घर-घर पहुंचाया सिलेंडर, अब लाइन नहीं लगानी पड़ती|पिपली,
हरियाणा CM मनोहर लाल आज कुरुक्षेत्र जिले के गांव धुराला में जनसंवाद कर रहे हैं। वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। -Hariyana bulletin news 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
CM ने की प्रधानमंत्री और भाजपा की तारीफ
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी देश के सामने अब तक का सबसे बड़ा संकट उभरी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसका डटकर सामना किया। लोगों ने भी भाजपा को सहयोग किया। PM मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाई।
गांव धुराला में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - Hariyana bulletin 
गांव धुराला में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
भारत ने कई देशों की मदद की: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी-बड़ी समस्याओं के हल के लिए दुनिया भारत की तरफ देखती है। भारत ने भी कई देशों को मदद के लिए हाथ बढ़ाए। वहीं देश को उज्ज्वला योजना भाजपा सरकार की ही देन है। अब सिलेंडर के लिए लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ती। लोग खुद इसके गवाह हैं।
दिन की शुरुआत मंदिर से पूजा अर्चना से की
बता दें कि मुख्यमंत्री आज शाम करीब 6 बजे तक कुरुक्षेत्र जिले में रहेंगे। इस दौरान वे पहला जनसंवाद धुराला गांव में कर रहे हैं। गांव जाने से पहले मुख्यमंत्री ने महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम गांव ज्योतिसर के खेल मैदान में होगा। तीसरा और अंतिम जनसंवाद कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर गांव अभिमन्यूपूर में होगा।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिलने आए एक बुजुर्ग से वार्तालाप करते CM मनोहर लाल। 
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिलने आए एक बुजुर्ग से वार्तालाप करते CM मनोहर लाल।
आगामी चुनाव के लिए मजबूत कर रहे पृष्ठभूमि
दरअसल, मुख्यमंत्री अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं, क्योंकि पिछले काफी समय से देखने में आया है कि पहले किसान आंदोलन के चलते और फिर ई-टेंडरिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का काफी विरोध हो रहा था। इसलिए जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री आने वाले चुनाव के लिए ग्रामीण पृष्ठभूमि को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
May 02, 2023

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*

*सोनाली फोगाट मर्डर मामला:आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध*
आरोपी सुधीर व सुखविंदर को ड्रग्स केस में मिली जमानत; CBI कर चुकी विरोध|
हरियाणा भाजपा नेत्री सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को जमानत मिल गई है। यह जमानत ड्रग्स वाले केस में मिली है। जबकि मर्डर केस में जमानत के लिए सुखविंद्र ने गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिस पर सुनवाई कल है। हालांकि सुधीन ने मर्डर केस में जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई।
सुधीर सांगवान और सुखविंदर के क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी ने कहा कि सेशन कोर्ट ने उनके मुवक्किल की ड्रग्स मामले में जमानत स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने अपने फैसले में सुखविंदर की भूमिका सबसे कम मानी है। उनके मुवक्किल निर्दोष है। हमने मर्डर मामले में सुखविंद्र की जमानत के लिए गोवा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कल सुनवाई है।
सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी बेल
दोनों आरोपियों की बेल एप्लिकेशन सेशन कोर्ट ने 16 फरवरी को खारिज कर दी थी। सीबीआई ने बेल एप्लिकेशन का विरोध किया था और जवाब दायर किया था कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट सुखवंत सिंह दांगी ने कोर्ट में दलीलें दी कि इस केस में सुखविंदर को झूठा फंसाया गया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है। परंतु उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई। इसलिए यह मर्डर नहीं है और उनके मुवक्किल को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी 
क्रिमिनल लॉयर सुखवंत सिंह दांगी
22 नवंबर को चार्जशीट हुई थी पेश
सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने 22 नवंबर को गोवा की अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। यह चार्जशीट गोवा के मापूसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। सुधीर और सुखविंदर कोलवेल जेल में है। दोनों के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। इसमें दोनों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड है। सीबीआई ने गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन भी किया।
गोवा में हुआ था मर्डर
सोनाली फोगाट का 22- 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हो गया। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।
सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।