Breaking

Tuesday, August 15, 2023

August 15, 2023

हरियाणा की राजनीति नहीं छोड़ेंगे कुलदीप बिश्नोई:बोले- यह मेरी कर्मभूमि, मैं राजस्थान CM की रेस में नहीं; हिसार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा

हरियाणा की राजनीति नहीं छोड़ेंगे कुलदीप बिश्नोई:बोले- यह मेरी कर्मभूमि, मैं राजस्थान CM की रेस में नहीं; हिसार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा
हरियाणा के भाजपा नेता और राजस्थान चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने राजस्थान में CM पद की रेस में होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि CM बनना कौन नहीं चाहता, लेकिन वह राजस्थान में ऐसी किसी रेस में नहीं हूं। वह हरियाणा को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि हरियाणा उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। आगे बढ़ने की चाहत सभी की होती है।

मेरी इच्छा है कि हरियाणा, राजस्थान में चौधरी भजन लाल का वोट बैंक भाजपा से जुड़े। क्योंकि वे पुश्तैनी कांग्रेसी रहे हैं। मैं BJP में मन से आया हूं और सारी उम्र यही रहूंगा। उनके चुनाव लड़ने के बारे में भाजपा हाईकमान फैसला करेगी। उनकी इच्छा हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ने की है। बाकी जो फैसला हाईकमान करेगा, उस फैसले का सम्मान करूंगा।
बोले- CM मनोहर से प्रभावित होकर BJP जॉइन की
चौधरी भजन लाल के बाद यदि कोई मुख्यमंत्री जनता के बारे में सोचता है तो वह मनोहर लाल है। इनका बहुत बड़ा दिल है। जब मैं कांग्रेस में था तो 90 करोड़ रुपए आदमपुर के विकास के लिए मांगे थे। इन्होंने तुरंत हां कर दी थी।
उन्होंने सीएम से कहा था कि यह कांग्रेस का हलका है, लेकिन मनोहर लाल ने कहा कि कुलदीप जी आदमपुर भी मेरी हरियाणा का हलका है। उनकी इन्हीं बात से प्रभावित होकर भाजपा जॉइन की है।
भव्य लाया सबसे ज्यादा ग्रांट
कुलदीप ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि भव्य अपने दादा भजन लाल की तरह काम नहीं करवा सकता, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए। जो लोग ये बात कहते हैं वे आदमपुर में आकर देख लें। उन्हें साधन मैं दूंगा। हरियाणा के 90 हलको में से सबसे ज्यादा ग्रांट भव्य आदमपुर के लिए लेकर आया है।
भव्य को विधायक बने अभी 6 महीने हुए है और हमारी 400 करोड़ रुपए की ग्रांट लग चुकी है। साधारण विधानसभा में सीएम 400 करोड़ रुपए की ग्रांट दे चुके हैं, इससे बड़ा क्या होगा।
दो रैलियां करेंगे कुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई को भाजपा ने राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कुलदीप बिश्नोई हरियाणा और राजस्थान में 2 बड़ी रैलियां करेंगे। इसमें एक रैली हरियाणा और दूसरी रैली राजस्थान में होगी।
कुलदीप ने बीते दिनों अमित शाह से मिलकर रैलियों के लिए तारीख मांगी है। कुलदीप का कहना है कि 2022 और 2023 में जितनी भी रैलियां हुई है, ये दोनों रैलियां उनसे बड़ी होगी।
बता दें कि कुलदीप बिश्नोई ने पिछले दिनों बिश्नोई समाज को OBC में शामिल करवाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
August 15, 2023

पानीपत में डिप्टी स्पीकर ने फहराया तिरंगा:गंगवा बोले- मनोहर सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद से ऊपर उठकर किया विकास, देश आगे बढ़ रहा

पानीपत में डिप्टी स्पीकर ने फहराया तिरंगा:गंगवा बोले- मनोहर सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद से ऊपर उठकर किया विकास, देश आगे बढ़ रहा
ध्वजारोहण करते विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा।

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पानीपत शहर में शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। साथ ही इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल की सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास किया है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
समारोह के दौरान 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बाढ़ के दौरान तामशाबाद के पास यमुना नदी का तटबंध को तीन दिनों में बंधवाने के लिए इंस्पेक्टर राजेश मलिक, नहरी विभाग के SDO सर्वजीत और रिटायर्ड SDO कर्मबीर को सम्मानित किया जाएगा। बाढ़ में सनौली गोशाला में गायों को डूबने से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के संजय आंतिल और बाढ़ के समय में ही आर्मी की एंबुलेंस के जवानों की मदद करने के लिए धनसौली गांव के सुनील फोर की टीम को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान PT करते हुए स्कूल के विद्यार्थी।

इन को किया जाएगा सम्मानित
- रमेशचंद्र, सुखदेव नगर: 20 साल से फ्री में योगा कैंप लगा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सौंदापुर चौक : कथक-नाट्य विधाओं का 20 साल से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
- फ्लाइंग क्लब: शहर में नैनो जंगल लगाकर 12,000 से अधिक पौधे लगाने वाले सेक्टर-11 के नितिन अरोड़ा व टीम।
- सुनील आर्यन, ऊंटला: 3000 पौधे लगाकर वृक्ष के रूप में विकसित करने में मदद कर चुके।
- विजय, पावटी: प्राकृतिक खेती करते हैं और प्रचार करते हैं।
- नफे सिंह, काबड़ी: 1 मछली पालन को ग्रामोद्योग के रूप में अपनाया।
- कामधेनु उपचार सेवा समिति: जानवरों की सेवा करने के लिए पवन व अन्य सम्मानित होंगे।
- वैष्णवी महिला सहायता समूह: इस समूह 2016 में प्राकृतिक हल्दी उगाकर उसके पावडर को बेचना शुरू किया। रसायन मुक्त अचार बनाना शुरू किया। प्रधान सुमन को सम्मानित किया जाएगा।
- सविता आर्य : नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष को गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने के लिए।
- कुमारी तमन्ना: 10वीं में 500 में से 497 अंक लाने लेकर जिले में प्रथम रहीं।
- विजयंत, नौल्था: कबड्डी जूनियर विश्व कप 2023 में ईरान को हराने वाली टीम में शामिल रहे।
- याक्षिका देशवाल : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- सागर जागलान, नौल्था : किर्गिस्तान में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
- इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीआईए-1: ATM मशीन लूटने वाले गैंग के 4 आरोपियों को पकड़ने समेत 24 वारदातें सुलझाई।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र, एसएचओ, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया : कम समय में अनेक केस सुलझाने पर।
- एसआई आशा, महिला थाना : बेहतर जांच और पीड़ित के साथ अच्छे व्यवहार करने पर।
August 15, 2023
देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस आज:पानीपत में डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा करेंगे ध्वजारोहरण; 3 पुलिसकर्मियों समेत 20 को किया जाएगा सम्मानित
विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, सोमवार शाम को ही पानीपत पहुंच गए थे।

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पानीपत शहर में शिवाजी स्टेडियम में होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में सुबह 9 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ध्वजारोहण करेंगे। वह सोमवार शाम को ही पानीपत पहुंच गए। PWD रेस्ट हाउस में डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत ने स्वागत किया। इनके अलावा होडल (पलवल) विधायक जगदीश नायर भी शाम को लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। वे समालखा अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह के दौरान 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बाढ़ के दौरान तामशाबाद के पास यमुना नदी का तटबंध को तीन दिनों में बंधवाने के लिए इंस्पेक्टर राजेश मलिक, नहरी विभाग के एसडीओ सर्वजीत और रिटायर्ड एसडीओ कर्मबीर को सम्मानित किया जाएगा। बाढ़ में सनौली गोशाला में गायों को डूबने से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के संजय आंतिल और बाढ़ के समय में ही आर्मी की एंबुलेंस के जवानों की मदद करने के लिए धनसौली गांव के सुनील फोर की टीम को सम्मानित किया जाएगा।
इन को किया जाएगा सम्मानित
- रमेशचंद्र, सुखदेव नगर: 20 साल से फ्री में योगा कैंप लगा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सौंदापुर चौक : कथक-नाट्य विधाओं का 20 साल से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
- फ्लाइंग क्लब: शहर में नैनो जंगल लगाकर 12,000 से अधिक पौधे लगाने वाले सेक्टर-11 के नितिन अरोड़ा व टीम।
- सुनील आर्यन, ऊंटला: 3000 पौधे लगाकर वृक्ष के रूप में विकसित करने में मदद कर चुके।
- विजय, पावटी: प्राकृतिक खेती करते हैं और प्रचार करते हैं।
- नफे सिंह, काबड़ी: 1 मछली पालन को ग्रामोद्योग के रूप में अपनाया।
- कामधेनु उपचार सेवा समिति: जानवरों की सेवा करने के लिए पवन व अन्य सम्मानित होंगे।
- वैष्णवी महिला सहायता समूह: इस समूह 2016 में प्राकृतिक हल्दी उगाकर उसके पावडर को बेचना शुरू किया। रसायन मुक्त अचार बनाना शुरू किया। प्रधान सुमन को सम्मानित किया जाएगा।
- सविता आर्य : नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष को गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने के लिए।
- कुमारी तमन्ना: 10वीं में 500 में से 497 अंक लाने लेकर जिले में प्रथम रहीं।
- विजयंत, नौल्था: कबड्डी जूनियर विश्व कप 2023 में ईरान को हराने वाली टीम में शामिल रहे।
- याक्षिका देशवाल : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- सागर जागलान, नौल्था : किर्गिस्तान में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
- इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीआईए-1: ATM मशीन लूटने वाले गैंग के 4 आरोपियों को पकड़ने समेत 24 वारदातें सुलझाई।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र, एसएचओ, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया : कम समय में अनेक केस सुलझाने पर।
- एसआई आशा, महिला थाना : बेहतर जांच और पीड़ित के साथ अच्छे व्यवहार करने पर।
August 15, 2023

उम्रकैद काट रहा राम रहीम जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा:6 साल में पहली बार जन्मदिन पर मिली पैरोल; सिरसा आने पर लगी रोक

उम्रकैद काट रहा राम रहीम जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा:6 साल में पहली बार जन्मदिन पर मिली पैरोल; सिरसा आने पर लगी रोक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह।

साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहा राम रहीम का आज 56वां जन्मदिन है। 6 साल बाद ये पहली बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर अपना जन्मदिन मनाएगा। राम रहीम को पहली बार 25 अगस्त 2017 को साध्वी यौन शोषण केस में सजा मिली। जिसके बाद उसे सुनारिया जेल में बंद रखा गया है। इसके बाद पत्रकार छत्रपति और रणजीत कत्लकांड में सजा हुई।

राम रहीम इस बार 20 जुलाई को जेल से बाहर आया है। उसकी पैरोल की अवधि 20 अगस्त को खत्म होगी। 25 अगस्त 2023 को उसकी सजा के 6 साल पूरे हो जाएंगे।
बरनावा डेरे से प्रवचन करेगा राम रहीम
राम रहीम जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश (UP) के बरनावा आश्रम में प्रवचन करेगा। पहली बार शाम पांच बजे से रात तक सिरसा डेरे में कार्यक्रम चलेंगे। इसके लिए सिरसा डेरे में खास व्यवस्था की गई है। बरनावा से राम रहीम जूम के माध्यम से सत्संग करेगा। हरियाणा के प्रेमियों को सिरसा डेरे बुलाया गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, कोटा और जयपुर के डेरों में राम रहीम के प्रवचन का लाइव टेलीकास्ट होगा।



डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर राम रहीम ने पिछली पैरोल में तलवार से केक काटा। शाह सतनाम ने ही राम रहीम को अपनी गद्दी सौंपी थी। तब राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के OSD, भाजपा के सांसद-विधायक भी जुड़े।
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
इस बार पैरोल में राम रहीम ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। सोशल मीडिया पर अपने प्रवचनों से किसी प्रकार का विवाद न हो, इसलिए राम रहीम सीधे जूम से ही प्रमुख डेरों में प्रसारण कर रहा है। प्रेमी डेरों में आकर ही राम रहीम का सत्संग सुन रहे हैं।
पिछली पैरोल में राम रहीम ने ऑनलाइन आकर खूब प्रवचन किए। इनको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टेलीकास्ट भी किया। जिसमें कई हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, करनाल और हिसार की मेयर के अलावा कई बड़े भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसके बाद सियासी तौर पर इसको लेकर खूब बवाल मचा रहा।



पैरोल के दौरान राम रहीम ऑर्गेनिक सब्जी बनाना सिखा रहा था। तभी तिरंगा रंग की बोतल को उसने नीचे फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राम रहीम ने सफाई भी दी थी।

राम रहीम के सिरसा जाने पर रोक
राम रहीम को सजा होने के बाद से अब तक 7 बार पैरोल मिल चुकी है। हालांकि उसके सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में आने पर रोक लगी हुई है। वह पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम जाता है और वहीं ठहरता है।​ ​​​​​​हरियाणा CM मनोहर लाल भी कह चुके हैं कि कैदी के अधिकार के लिहाज से राम रहीम को पैरोल मिलती है। हालांकि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की परमिशन नहीं देती।

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा 

Monday, August 14, 2023

August 14, 2023

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:भिड़ताना में 171 वोटों से सुखबीर सरपंच बने, चाबरी में रोहताश 197 वोटों से जीते

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:भिड़ताना में 171 वोटों से सुखबीर सरपंच बने, चाबरी में रोहताश 197 वोटों से जीते
मतदान केंद्र के बाहर लगी वोटर्स की लाइन।

जींद के गांव चाबरी और भिड़ताना में रविवार को सरपंची और पंच के चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। गांव चाबरी में सरपंच पद के चुनाव में कुल 1200 में 1029 वोट पोल हुए। जिसमें रोहताश को 611 मत हासिल कर 197 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं विकास को कुल 414 मत हासिल हुए। पंच चुनाव में वार्ड नंबर 2 से मंजू देवी 3 वोटों से चुनाव जीत गई है। मंजू को 64 और सुनील कुमारी को 61 वोट मिले।

भिड़ताना में सरपंची के चुनाव को लेकर 4 प्रत्याशी मैदान में थे। 12 बूथ बनाए गए थे। कुल 2615 में से 2054 मत पोल हुए। सुखबीर सिंह 744 वोट लेकर सरपंच बने। सुखबीर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप को मात दी। प्रदीप को 573 वोट मिले। इंद्र सिंह प्रत्याशी को 463 और देवेंद्र को 267 वोट मिले।
इसके अलावा रोजखेड़ा गांव में किसी भी व्यक्ति ने सरपंच और पंच पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया।
मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे वोटर्स।

चाबरी में 85.75 प्रतिशत मतदान
चाबरी और भिडताना गांवों में कुल वोट 3815 हैं। दोनों गांवों में 3083 मत पोल हुए। चाबरी गांव में मतदान के लिए 8 बूथ बनाए गए थे। यहां 650 पुरूष तथा 550 महिला मतदाता हैं और कुल 1200 मतदाता है। रविवार को हुए मतदान में 545 पुरूषों तथा 484 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चाबरी में 85.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
वोट डालने के लिए के लिए इंतजार करते लोग।

भिड़ताना में 78.54 प्रतिशत मतदान
इसी तरह पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भिड़ताना में मतदान को लेकर 12 बूथ बनाए गए थे। गांव में 14709 पुरूष तथा 1136 महिला मतदाता हैं और कुल 2615 मतदाता हैं। रविवार को हुए मतदान में 1148 पुरुषों तथा 906 महिलाओं ने मत का प्रयोग किया। कुल 2054 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। भिडताना में 78.54 प्रतिशत
August 14, 2023

जींद में SC समाज का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन:कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली भी समर्थन देने पहुंचे

जींद में SC समाज का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन:कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली भी समर्थन देने पहुंचे
जींद में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।

हरियाणा के जींद जिले में रानी तालाब से अंबेडकर चौक तक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग पिछले 35 दिन से जींद में संत रविदास, संत कबीरदास के नाम से चौक बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार तथा प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई कदम न उठाए जाने के रोष स्वरूप सोमवार को समाज के लोगों ने शहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सोई सरकार व प्रशासन को जगाने का काम किया।
SC समाज के लोगों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

सांसद और विधायक समर्थन देने पहुंचे
रानी तालाब धरना स्थल पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सफीदों विधायक सुभाष गांगोली भी पहुंचे और SC समाज के लोगों की मांगों का समर्थन किया। संयुक्त संघर्ष समिति के रोशन लाल दुग्गल, धर्मपाल सिंहमार, कमल चौहान ने रोष प्रदर्शन से पहले धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरने को 35 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार ने रविवार को एक प्रयास किया था, लेकिन उन लोगों ने हमारी कोई बात नहीं सुनी।
मंजूरी के बावजूद चौक नहीं बनाने पर भड़के
जींद शहर में 5 स्टैच्यू बनाने के लिए 25-25 लाख रुपए सरकार ने मंजूर किए और 2010 में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे, उस समय पर संत कबीर चौक, रविदास चौक मंजूर किया गया था। भाजपा सरकार ने 9 साल से उनकी कोई सुध नहीं ली। 2021 में 25-25 लाख रुपए 5 चौकों के लिए मंजूर हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने मनु स्मृति लागू कर दी। 20 साल में 3 चौक बनाकर तैयार कर दिए, लेकिन जब नंबर आया संत रविदास व संत कबीर चौक का तो सरकार ने आनाकानी शुरू कर दी।
August 14, 2023

हरियाणा के 509 स्कूलों की पहचान बदलेगी:आज से शहीदों के नाम से जाने जाएंगे; सबसे ज्यादा रेवाड़ी के 94 विद्यालयों का स्टेट्स चेंज होगा

हरियाणा के 509 स्कूलों की पहचान बदलेगी:आज से शहीदों के नाम से जाने जाएंगे; सबसे ज्यादा रेवाड़ी के 94 विद्यालयों का स्टेट्स चेंज होगा
हरियाणा के 509 स्कूलों की आज पहचान बदल जाएगी। इन स्कूलों को अब शहीदों के नाम से जाना जाएगा। सबसे ज्यादा रेवाड़ी जिले के 94 स्कूलों के नाम बदले जाएंगे। डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने पिछले साल जम्मू में शहीद हुए निशांत मलिक के नाम पर हांसी क्षेत्र के ढंढेरी गांव के स्कूल का नाम बदलवा दिया था।
आज 14 अगस्त की मध्यरात्रि से राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के सभी रिकॉर्ड में और वेबसाइट पर इन सरकारी स्कूलों का नामकरण बदलकर शहीदों के नाम पर हो जाएगा।
2022 में शुरू हुई थी मुहिम
15 अगस्त 2022 को हांसी क्षेत्र के ढंढेरी गांव के निशांत मलिक जम्मू कश्मीर में शहीद हुए। डिप्टी CM शहीद के घर उनके गांव ढंढेरी गए। उसी दिन शाम तक गांव के स्कूल के बोर्ड पर नया नाम लिखवा दिया था। इसके बाद कई अन्य अवसरों पर उप-मुख्यमंत्री और सरकार की तरफ से कई गांवों में स्कूलों के नाम वहां के शहीदों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।
नूंह में एक शहीद के नाम होगा स्कूल

राज्य के 358 हाई या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और 151 मिडिल या प्राइमरी स्कूलों के नाम उन गांवों के बहादुर जवानों के नाम पर होंगे, जिन्होंने देश के लिए सर्वोत्तम बलिदान दिया। इनमें सबसे ज्यादा रेवाड़ी जिले के 94, भिवानी जिले के 85 और जींद जिले के 61 स्कूल शामिल हैं।
पलवल जिले में 38, रोहतक में 36, चरखी दादरी में 28, झज्जर में 28, गुरुग्राम में 25, कैथल में 21, महेंद्रगढ़ में 16, हिसार में 13 और फतेहाबाद में 10 स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे गए हैं। अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत में 8-8, यमुनानगर, पंचकूला, पानीपत में 5-5, सिरसा में 4, करनाल में 2 और नूंह जिले में 1 सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर होगा।
कल से सरकारी रिकॉर्ड होंगे अपडेट

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहीदों का देश के लिए बलिदान और उनके परिवारों का राष्ट्रसेवा में योगदान अतुलनीय है और देश उनका कर्ज़ कभी नहीं चुका सकता। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 509 सरकारी स्कूलों के नए नामकरण को 15 अगस्त को सभी जगह सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाएगा और भविष्य में सभी सूचनापट्ट और सरकारी दस्तावेजों में यही नए नाम लिखे जाएंगे।

Sunday, August 13, 2023

August 13, 2023

नूंह में 28 को फिर ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान:हिंदू महापंचायत ने पीड़ितों के लिए नौकरी-मुआवजा मांगा, कांग्रेसी MLA मामन खान के अरेस्ट की डिमांड

नूंह में 28 को फिर ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान:हिंदू महापंचायत ने पीड़ितों के लिए नौकरी-मुआवजा मांगा, कांग्रेसी MLA मामन खान के अरेस्ट की डिमांड
नूंह/पलवल : हरियाणा के पलवल जिले में आज सर्वजातीय हिंदू महापंचायत हुई, जिसमें 51 लोगों की कमेटी ने फैसला लिया कि 28 अगस्त को ब्रजमंडल की अधूरी यात्रा को पूरी करेंगे। महापंचायत में सोहना-तावडू के विधायक संजय सिंह ने ब्रजमंडल यात्रा पूरी कराने का मुद्दा उठाया।

वहीं महापंचायत में पहुंचे देव सेना फरीदाबाद के अध्यक्ष ब्रजभूषण सैनी ने ऐलान किया कि 20 अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर महापंचायत करेंगे। मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए, एक सरकारी नौकरी, घायलों को 50 लाख देने की अपील भी सरकार से की गई। नूंह जिले को खत्म करने की भी मांग है।
महापंचायत में शामिल हुए लोगों ने मांग की है कि नूंह दंगों की NIA से जांच कराई जाए। नूंह में बसे रोहिंग्या लोगों को जिले से बाहर किया जाए। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मामन खान नूंह दंगे के लिए जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएग। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने की भी मांग की गई है।

सुरेन्द्र प्रताप आर्य, गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह ने महापंचायत में लोगों को संबोधित किया।

*चौधरी अरूण जैलदार ने की अध्यक्षता*

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत मेवात के 40 हिन्दू पाल और 12 मुस्लिम पाल के अध्यक्ष चौधरी अरूण जैलदार के मार्गदर्शन में हुई। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग पहुंचे। महापंचायत में हरियाणा गौरक्षा दल के उपाध्यक्ष आचार्य आजाद, सोहना तावडू के विधायक संजय सिंह, पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी आए।
*पहले नूंह में की जानी थी महापंचायत*

बता दें कि महापंचायत को पहले नूंह में किया जाना था, लेकिन प्रशासन ने कर्फ्यू और माहौल को देख कर परमिशन नहीं दी, जिसके बाद पलवल की नूंह-पलवल रोड पर पोंडरी गांव में यह महापंचायत हुई। इस महापंचायत में 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पूरी कराने का फैसला लिया गया। 31 जुलाई को इसी यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हुई थी।

महापंचायत में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

*5 पाल ने किया महापंचायत का बहिष्कार*

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत का डागर पाल ने पूर्ण बहिष्कार किया। डागर पाल के इस निर्णय से महापंचायत को बड़ा धक्का लगा। डागर पाल के साथ रावत, सहरावत, चौहान व तेवतिया पाल के पंचों ने भी सहमति जताते हुए महापंचायत का बहिष्कार किया, जिसकी पुष्टि डागर पाल के प्रधान चौधरी धर्मबीर डागर ने की। यह निर्णय डागर पाल के बड़े गांव मंडकोला में पंचायत करके लिया गया।
*महापंचायत में VHP, बजरंग दल के लोग, इसलिए साथ नहीं*

जानकारी देते हुए डागर पाल के प्रधान चौधरी धर्मबीर डागर ने बताया पाल और खापों का कर्तव्य समाज को जोड़ना होता है, न कि तोड़ना। यह जो महापंचायत हुई, इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोग आए। हम चाहते थे कि महापंचायत में हिंदू-मुस्लिम सभी लोग शामिल हों और आपसी भाईचारे और सौहार्द की बात करें। कुछ लोग धार्मिक संगठनों का चोला पहाड़कर समाज को तोड़ना चाहते हैं, जो बिल्कुल गलत है।
महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई थी।

*महापंचायत के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त थे*

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू समुदाय की महापंचायत के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह-पलवल बॉर्डर पर जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला नूंह-पलवल बॉर्डर के नजदीक गांव किरा थाना सदर नूंह में नाका लगाया गया था।

नरेंद्र सिंह कुंडू XEN पंचायती राज को नूंह-पलवल रोड किरा गांव में पुलिस नाके के पास तथा बिनेश कुमार जिला नगर योजनाकार को सोहना-पलवल सड़क गंगोली के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। उपमंडल मजिस्ट्रेट नूंह अपने संबंधित उपमंडल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार थे। महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी अलर्ट रही। हेट स्पीच देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र अलर्ट रहा। यहां पर जिस भी वक्ता ने स्पीच दी, उसको खुफिया एजेंसी ने रिकॉर्ड किया है।

ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पोस्टर पहले से ही जारी किया हुआ है।

*31 जुलाई को हुई थी हिंसा*

बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा फैल गई थी। हिंसा की आग पड़ोसी जिले गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद में भी फैली थी। अन्य जिलों में भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिली थीं। हिंसा के दौरान होमगार्ड के 2 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 150 से ज्यादा वाहनों को फूंक दिया गया और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा में हुई हिंसा के बाद 28 अगस्त को फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो रही है।
*12 दिन से नूंह में इंटरनेट बंद*

हिंसा के बाद हरियाणा के 9 जिलों में धारा 144 लागू की गई थी। ज्यादातर जिलों में धारा 144 हटा दी गई है, लेकिन नूंह में पिछले 12 दिन से कर्फ्यू लगा है। इंटरनेट भी बंद है। प्रशासन की तरफ से 13 अगस्त रात 12 बजे तक के लिए नूंह में इंटरनेट बैन किया हुआ है। फिलहाल नूंह में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। इलाके में पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां और पुलिस फोर्स की 30 कंपनियां दी गई हैं।
August 13, 2023

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:चाबरी और भिड़ताना में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए सुबह से बूथ के बाहर लगी  लंबी लाइन

जींद के 2 गांवों में पंचायत चुनाव:चाबरी और भिड़ताना में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए सुबह से बूथ के बाहर लगी  
लंबी लाइन
मतदान केंद्र के बाहर लगी वोटर्स की लाइन।

हरियाणा के जींद जिले के 2 गांवों में आज पंचायत चुनाव मतदान चल रहे हैं। चाबरी और भिड़ताना गांव में सरपंच व पंच पदों के लिए रविवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर चाबरी गांव में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सुबह होते ही लोग मतदान के लिए बूथ के बाहर लाइन में लग गए। भिड़ताना गांव में 2 उमीदवारों के बीच सरपंच पद के लिए मुकाबला है। वहीं चाबरी गांव में 4 प्रत्याशी सरपंच पद के मैदान में हैं। शाम तक रिजल्ट भी सामने आ जाएंगे।

मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे वोटर्स।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात
चाबरी गांव में वार्ड नंबर-2 से पंच बनने के लिए 2 महिलाएं मैदान में हैं। गांव भिड़ताना में वार्ड नंबर-एक, 3, 5 से पंच चुनने के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा के लिए पुलिस को नियुक्त किया गया है। राजखेड़ा गांव में किसी भी व्यक्ति ने न तो सरपंच के लिए और न ही पंच के लिए कोई ओवदन किया, इसलिए यहां आज मतदान नहीं हुआ।

वोट डालने के लिए के लिए इंतजार करते लोग।

नामांकन के आखिरी दिन वापस लिए गए नाम
बता दें कि चाबरी गांव में सरपंच पद के लिए 6 लोगों के नामांकन पत्र आए थे। इनमें से नामांकन के अंतिम दिन 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। चाबरी गांव में 8 वार्ड हैं। 7 वार्डों में सहमति बन गई है।
वार्ड नंबर-2 से 2 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं भिड़ताना गांव में 7 में से 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। इस कारण 2 प्रत्याशी मैदान आमने- सामने
August 13, 2023

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष
भाजपा द्वारा निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा।

हरियाणा के अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई, जो PWD रेस्ट हाउस में संपन्न होगी। यात्रा में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विशेष रूप से शिरकत की।

इस दौरान गृह मंत्री विज ने खुद वंदे मातरम की जय घोष लगाए। यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम की जय घोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। हाथों में तिरंगा लहरा कर आगे बढ़ रही बाइक यात्रा काफी आकर्षण का केंद्र रही।
गत दिवस अंबाला सिटी में भी भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

क्षेत्रीय यात्रा निकाल सुभाष पार्क पहुंचे वर्कर्स
यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर आउटर लार्जर रोड से लक्ष्मण हलवाई चौक, कबाड़ी बाजार चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक से होती हुई चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी चौक, हिल रोड से दीपक बुक डिपो चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट होते हुए PWD रेस्ट हाउस तक जाएगी। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। बता दें कि गत दिवस अंबाला सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें स्थानीय विधायक असीम गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की थी।
August 13, 2023

हरियाणा में ग्राम सचिवों को झटका:वापस लिया जाएगा पंचायतों का चार्ज; ‌BDPO देखेंगे काम; गरीब परिवारों को मिलेंगे प्लाट

हरियाणा में ग्राम सचिवों को झटका:वापस लिया जाएगा पंचायतों का चार्ज; ‌BDPO देखेंगे काम; गरीब परिवारों को मिलेंगे प्लाट
हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा सरकार ने ग्राम सचिवों को बड़ा झटका दिया है। CM मनोहर लाल ने ग्राम सचिवों से पंचायतों का लेखा-जोखा वापस लेने के निर्देश दिए हैं। अब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) इनका काम देखेंगे। सीएम ने यह घोषणा यमुनानगर में जनसंवाद के दौरान की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री आवास योजना भी शुरू करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि राज्य के जिन शहरों में गरीब परिवारों के पास अपने मकान नहीं है उन्हें प्लाट या फ्लेट मुहैया करवाने के लिए सर्वे किया जाएगा। इस आवास योजना के तहत एक लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

31 अगस्त तक जारी होगी तीसरी किस्त
CM ने बताया कि हरियाणा के जिन परिवारों को PM आवास योजना शहरी की 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त नहीं मिली है वह 31 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी। इससे लगभग 15 हजार परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने के लिए 898 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।
हरियाणा में 67649 आवास बनेंगे
उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना शहरी के तहत 67649 मकान बनाए जाएंगे, जिसमें से 14939 मकान बनवाए जा चुके हैं। 15356 मकान निर्माणाधीन है। इन पर 522 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में दिए जाने का प्रावधान है।
इसके अलावा 2138 पुराने मकानों के विस्तार के लिए भी 32 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। मकान विस्तार के लिए 3 किस्तों में 1.50 लाख रुपए की दिए जाने का प्रावधान है।
29440 मकानों के निर्माण की मंजूरी
CM ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 29440 मकानों का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 26318 मकान बनवाए जा चुके हैं। इनके लिए 376 करोड़ रुपए की मदद की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 1.38 लाख रुपए की राशि 3 किस्तों में लाभार्थी के सीधे खाते में भेजी जाती है। इससे निर्माण कार्य करने वालों को रोजगार मिलता है और बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों का कारोबार बढ़ता है।
August 13, 2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान:हिसार में BJP मंत्री कमल गुप्ता ने जूते पहनकर माला पहनाई, तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे भाजपाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान:हिसार में BJP मंत्री कमल गुप्ता ने जूते पहनकर माला पहनाई, तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे भाजपाई
निकाय मंत्री कमल गुप्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पित करते समय जूते पहनकर चढ़ गए।

हरियाणा के हिसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान हुआ है। भाजपा मंत्री ने तिरंगा यात्रा के दौरान जूते पहनकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भाजपा 7 अगस्त से हरियाणा में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है, लेकिन इस तिरंगा यात्रा में महापुरुषों को भाजपाई जूते पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रदेश के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने 11 अगस्त को हिसार शहर में तिरंगा यात्रा निकाली, लेकिन महापुरुष की प्रतिमा पर जब फूल अर्पित करने के लिए चढ़े तो जूते पहनकर।
निकाय मंत्री तिरंगा यात्रा निकालते समय इतने जोश में थे कि उन्हें जूते उतारने का समय ही नहीं मिला। जूते पहनकर जब वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रहे थे तो उनके समर्थक और कमांडो उनके पांवों को कसकर पकड़े हुए थे, ताकि मंत्री जी का संतुलन न बिगड़ जाए। निकाय मंत्री की तिरंगा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है।
जूते पहनकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मंत्री कमल गुप्ता।

राजेश हिंदुस्तानी ने उठाए सवाल
सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी भी भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। राजेश हिन्दुस्तानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं हिसार के विधायक ने स्वयं और उनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज व देशभक्तों का अपमान किया।
राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के दौरान नागोरी गेट स्थित लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर जूतों सहित माल्यार्पण करके उनका अनादर किया। इसके बाद वे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो वहां भी जूते सहित ही प्रतिमा पर चढ़ गए और जूतों सहित ही माल्यार्पण किया।
सफेद कपड़ों में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए राजेश हिंदुस्तानी

तिरंगा हाथ में लेकर पांवों को हाथ लगाया
राजेश हिंदुस्तानी के अनुसार, जब वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जूतों सहित चढ़े हुए थे तो नीचे खड़े लोगों हाथों में तिरंगा झंडा लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर जूते पहनकर चढ़े मंत्री के पांवों को हाथ लगा रहे थे। इससे राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान हो रहा था। एक जिम्मेदार नेता और जन प्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार निंदनीय है।
राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि विधायक कमल गुप्ता को अपनी भूल का तब भी अहसास नहीं हुआ। इसके बाद वे राजगुरु मार्केट गए और वहां लगी शहीद राजगुरु की प्रतिमा पर जूते पहनकर ही माल्यार्पण किया। उनके साथ आए काफी लोगों ने शहीद के प्रति कोई आदर नहीं रखते हुए जूतों सहित माल्यार्पण किया। यह पूरा मामला फेसबुक पर लाइव चल रही एक वीडियो में प्रमाण के तौर मौजूद भी है।

Saturday, August 12, 2023

August 12, 2023

इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मारने की धमकी:संदीप नैन को व्हाट्सऐप कॉल करके कहा- एक सप्ताह में मार देंगे, मारने की सुपारी ली है

इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मारने की धमकी:संदीप नैन को व्हाट्सऐप कॉल करके कहा- एक सप्ताह में मार देंगे, मारने की सुपारी ली है
हरियाणा के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन को जान से मारने की धमकी मिली है। जींद जिले के नरवाना क्षेत्र की गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप नैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

2017 से इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पुलिस को दी शिकायत में संदीप नैन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन की है। वह यूनिवर्सिटी में इनसो का प्रधान रहा था। साल 2017 से वह इनसो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला का समर्थक रहा है। गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, न ही किसी पर शक है।

मारने की सुपारी लेने की बात कही गई
संदीप ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई। शुरू में उसने कॉल नहीं उठाई, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उसने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि एक सप्ताह में तुझे जान से मार देगा। उसने मारने की सुपारी ली है।
पुलिस को लिखित शिकायत दी गई
संदीप के अनुसार, कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारे पास जीने के लिए एक सप्ताह का ही समय बचा है। अगर खुद को बचा सकता है तो बचा ले। एक सप्ताह के अंदर-अंदर तुझे जान से मार देंगे। यह सुनने के बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लिखित शिकायत देकर केस कराया।
August 12, 2023

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप
जनता दरबार में पहुंचे लोग और फरियादें सुनते मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार चल रहा है। वे अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में प्रदेशभर से आए लोगों की फरियादें सुन रहे हैं। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि जनता दरबार में दोपहर एक बजे तक आने वाले लोगों की शिकायतें ही सुनी जाएंगी।
जनता दरबार में बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सुनाते हुए भावुक हुई महिला।

DSP करनाल को दहेज हत्या की जांच के आदेश
जनता दरबार में पहुंची महिला ने बताया कि उसकी बेटी की करनाल के गांव सरसंडी में 3 माह पहले शादी हुई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दामाद सचिन 4 लाख की डिमांड कर रहा था। पैसे नहीं देने पर। ससुरालियों ने बेटी की हत्या करके सुसाइड दिखा दिया। उनका कहना था कि उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, जबकि उसकी बेटी के शरीर पर काफी सारे चोट के निशान थे। गृहमंत्री ने DSP करनाल को जांच करने के निर्देश दिए।
हांसी के डॉक्टर जनता दरबार में अपनी व्यथा सुनाते हुए।

हांसी के CMO पर 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप
हिसार के हांसी जिले से आए डॉक्टर साहिल ने बताया कि उसके अस्पताल में पिछले महीने एक डिलीवरी हुई थी, जिसमें जच्चा बच्चा की दोनों की जान को खतरा था। उसके अस्पताल में उसने नॉर्मल डिलीवरी करा दी थी, लेकिन उसके बाद हॉस्पिटल में 29 जुलाई को एक हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम आई और केस में फंसाने की धमकी दी। डॉक्टर ने आरोप लगाए कि CMO उससे 5 लाख हड़प चुका है। 10 लाख रुपए की और डिमांड कर रहा है। गृह मंत्री ने ACS को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
August 12, 2023

गुरुग्राम में न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार:नूंह हिंसा के बाद किया था ट्वीट; अधिकारियों पर दवाब में कार्रवाई करने का लगाया आरोप

गुरुग्राम में न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार:नूंह हिंसा के बाद किया था ट्वीट; अधिकारियों पर दवाब में कार्रवाई करने का लगाया आरोप
निजी न्यूज चैनल के एडिटर मुकेश कुमार।

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने भ्रामक ट्वीट करने के आरोप निजी न्यूज चैनल के एडिटर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार ने 8 अगस्त को नूंह हिंसा को लेकर ट्वीट किए थे। गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए IT एक्ट की धारा 66-C, 153B, 501, 469 व 505 (1)(C) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

मुकेश कुमार ने लिखा था कि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को एक न्यूज चैनल से फोन किया जा रहा है और हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। गुरुग्राम के DC को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि फोन आने के बाद वे इतने दबाव में आ जाते हैं कि हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को उठा रहे हैं। बाकायदा इस ट्वीट पर CM को टैग कर संज्ञान लेने के लिए भी कहा गया।
मोनू मानेसर और बिट्‌टू बजरंगी सम्मानित
निजी चैनल के मालिक सुरेश चव्हाणके ने हाल ही में मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी को पुरस्कार दिया है। मोनू मानसेर पर विशेष समुदाय के 2 युवकों की हत्या का आरोप लगा है, जबकि बिट्‌टी बजरंगी को नूंह हिंसा में भड़काऊ भाषण देने के बाद लाइमलाइट में आया था।
पहले भी भड़काऊ भाषण देने के चलते किए मामले दर्ज
बता दें कि गुरुग्राम पुलिस लगातार नूंह हिंसा के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगो पर कार्रवाई करने में लगी है। इससे पहले भी भड़काऊ भाषण देने के चलते मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने साफ कर दिया था कि जो भी व्यक्ति गलत अफवाह फैलाएगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
August 12, 2023

हरियाणा में कल 13 जिलों में बारिश की संभावना:24 घंटे में नारनौल सबसे ठंडा, अंबाला गर्म; 15 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसूनहरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के किसी भी हिस्से में 12 घंटे से बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 13 जून को 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।आज मौसम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ तो रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य 8 जिलों में गरज चमक के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कोई बड़ा फेरबदल 24 घंटे के दौरान देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।5 दिन में 7% बारिश हुई कममौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून में बारिश की गतिविधियों में कई दिनों से कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 11 अगस्त तक की अवधि में प्रदेश में 346.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश 261.4 एमएम से 32% ज्यादा है। इससे पहले 8 अगस्त तक राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 39% ज्यादा थी। 5 दिनों में बारिश का आंकड़ा 7 प्रतिशत तक गिर गया है।15 के बाद सक्रिय होगा मानसूनचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। 12 से 14 अगस्त के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मानसून की सक्रियता 15 अगस्त के बाद ही फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।मानसून के कमजोर होने के से कारणप्रशान्त महासागर में एल नीनो प्रभावी हो रही है। जिससे भारत मे बारिश में कमी आ रही है।एमजेओ बेहद कमजोर स्थिति में चली गई है। जिसके कारण न तो लो प्रेशर एरिया (LPA) बन रहे हैं और न ही उत्तर भारत को कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) प्रभावित करने आ रहे हैं।MJO फिलहाल फेज 7 में है। वह एक सीमित एरिया में ही घूम रही है। आने वाले 2-3 हफ्तों तक MJO किसी भी सक्रिय स्थिति में नही दिख रही।20 अगस्त के बाद उम्मीद है कि MJO की स्थिति ठीक होगी।इससे अगस्त के अंत से बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहींहरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव 24 घंटे में नहीं हुआ है। बीती रात काे न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात को सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री अंबाला में रहा। इसमें 24 घंटे में यहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो शुक्रवार को यह सामान्य बना रहा। हिसार 37 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

हरियाणा में कल 13 जिलों में बारिश की संभावना:24 घंटे में नारनौल सबसे ठंडा, अंबाला गर्म; 15 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के किसी भी हिस्से में 12 घंटे से बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 13 जून को 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज मौसम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ तो रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश और अन्य 8 जिलों में गरज चमक के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में भी कोई बड़ा फेरबदल 24 घंटे के दौरान देखने को नहीं मिला है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।
5 दिन में 7% बारिश हुई कम
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून में बारिश की गतिविधियों में कई दिनों से कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 11 अगस्त तक की अवधि में प्रदेश में 346.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश 261.4 एमएम से 32% ज्यादा है। इससे पहले 8 अगस्त तक राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 39% ज्यादा थी। 5 दिनों में बारिश का आंकड़ा 7 प्रतिशत तक गिर गया है।

15 के बाद सक्रिय होगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। 12 से 14 अगस्त के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में मानसून की सक्रियता 15 अगस्त के बाद ही फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।
मानसून के कमजोर होने के से कारण

प्रशान्त महासागर में एल नीनो प्रभावी हो रही है। जिससे भारत मे बारिश में कमी आ रही है।

एमजेओ बेहद कमजोर स्थिति में चली गई है। जिसके कारण न तो लो प्रेशर एरिया (LPA) बन रहे हैं और न ही उत्तर भारत को कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (WD) प्रभावित करने आ रहे हैं।

MJO फिलहाल फेज 7 में है। वह एक सीमित एरिया में ही घूम रही है। आने वाले 2-3 हफ्तों तक MJO किसी भी सक्रिय स्थिति में नही दिख रही।

20 अगस्त के बाद उम्मीद है कि MJO की स्थिति ठीक होगी।इससे अगस्त के अंत से बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।
हरियाणा में इस प्रकार रहा रात का तापमान।

अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं
हरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव 24 घंटे में नहीं हुआ है। बीती रात काे न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात को सबसे कम तापमान 24.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री अंबाला में रहा। इसमें 24 घंटे में यहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बात अधिकतम तापमान की करें तो शुक्रवार को यह सामान्य बना रहा। हिसार 37 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।