Breaking

Wednesday, February 28, 2024

February 28, 2024

अखिल भारतीय फिल्म फेस्टिवल में जींद के चित्रकार दीपक कौशिक कर रहे हैं कला निर्देशन

फिल्म फेस्टिवल में चित्रकारों ने उकेरे फिल्मी स्टारों के पोस्टर

अखिल भारतीय फिल्म फेस्टिवल में जींद के चित्रकार दीपक कौशिक कर रहे हैं कला निर्देशन
जींद: पांचवा चित्र भारती फिल्म महोत्सव अखिल भारतीय स्तर पर पंचकूला में 23 से 25 आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। इस फिल्मोत्सव के परिकल्पना निर्देशक जींद के चित्रकार व संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक ने वहां पर सुनील दत्त, सतीश कौशिक, जूही चावला, रणबीर हुड्डा, सत्यम कप्पू, सोनू निगम, उषा शर्मा, पंडित जसराज, सुनील ग्रोवर जैसे हरियाणा से जुड़े हुए फिल्मी सितारों के 10 पोर्ट्रेट लाइव पेंटिंग के माध्यम से चित्रकारों ने परिसर में बनाये साथ ही पेपर और बांस से फिल्म निर्माण टोली के सदस्यों के 15 फीट ऊंचे पुतलों का निर्माण भी किया गया जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं। फिल्मी स्टारों के व्यक्ति चित्रों के साथ- साथ फिल्मी पोस्टर को लेकर एक पिरामिड का निर्माण भी किया गया जो जो कि परिसर को पूरा फिल्मी माहौल दे रहे हैं। विशेष रूप से आने वाले कलाकारों के लिए भोजन पांडाल के बाहर एक भव्य लोक कला को समर्पित मुख्य द्वारा बनाया गया साथ ही हरियाणवी गांव का दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कॉलेज आफ आर्ट के स्टूडेंट्स लाइव पोटरेट, टैटू मेकिंग, मूर्ति निर्माण से आने वाले दर्शकों को अपनी और खींच रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म उत्सव से संबंधित ट्रॉफी को लेकर भी एक विशेष प्रकार का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जो इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और फिल्म निर्माण से संबंधित एक विशालकाय कैमरा, क्लैपर बोर्ड इंद्रधनुषीय छटा के साथ सबको मानो अपने कमरे में कैद करने को ललित नजर आ रहा हो देखते ही देखते हैं पूरा परिसर सेल्फी पॉइंट में बदल गया जिसमें हजारों की संख्या में दर्शकों ने सेल्फी ली पूरा परिसर फिल्म फेस्टिवल का आकर्षक का केंद्र रहा इस कार्यक्रम में 37 कलाकारों ने अपनी कला क्षमता के साथ फिल्म फेस्टिवल को भव्य बनाने में दिन-रात एक कर दिया। दीपक कौशिक ने बताया कि कलाकार जो सोचता है वह जब मूर्त रूप लेकर सामने आता है और लोग उसकी प्रशंसा करते हैं तो यह पल एक कलाकार के लिए बड़ा ही अदभुत्व सुखद आनंद की अनुभूति प्रदान करने वाला होता है उन्हें खुशी है कि जीन्द जैसे छोटे शहर से अखिल भारतीय फिल्म फेस्टिवल की परिकल्पना निर्देशक का काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसमें मुख्य रूप से कुलदीप, पंकज, मोहित, विकास रोहिल्ला, जगदीप जोली, अभिषेक, गौतम, रामनाथ, जगदीप, सोनू, विक्रम, शिल्पा, शिवानी, नूर गरिमा, अंजलि, राजवीर, शंकर, प्रदीप, जैसे मंजे हुए कलाकारों के सहयोग से पूरे परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाकर उन्होंने अपनी कला साधना का परिचय दिया व जीन्द से मोहित बब्बर इस कार्यक्रम में आर्ट कोऑर्डिनेटर रहे। इस कार्यक्रम में देशभर के सिनेमा जगत से जुड़े हुए प्रोड्यूसर, फिल्म निर्देशक, लेखक कैमरामैन, उभरते कलाकार और कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

Tuesday, February 27, 2024

February 27, 2024

पंकज उधास की धून अनंत काल तक गूंजती रहेगी : राजकुमार गोयल

पंकज उधास की धून अनंत काल तक गूंजती रहेगी : राजकुमार गोयल 
जीन्द : अपनी सुरीली आवाज से गजल गायकी को नया आयाम देने वाले गजल सम्राट पंकज उधास अब हमारे बीच नही रहे। उनके निधन पर जहां पूरे देश से शोक संवेदनाएं आ रही हैं वही जींद के प्रशंसकों में भी काफी उदासी है। जींद में भी पंकज उधास के काफी प्रशंसक है जिनका कहना है कि पंकज उधास के निधन से उन्हे गहरा धक्का लगा है। उनके जाने से संगीत जगत में काफी कमी महसूस की जाती रहेगी। उनकी धून अनंत काल तक गूंजती रहेगी।अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल भी उनके प्रशंसकों में से एक रहे है। वे बताते है कि जब कॉलेज टाइम के दौरान ‘नाम’ फिल्म में पंकज उधास की चिट्ठी आई है गजल सुनने को मिली तब से वे उनके प्रशंसक हो गए थे। उस दौरान में उन्होने कई बार पंकज उधास को चिट्ठियां भी लिखी। पंकज उधास का जब पहली बार चिट्ठी का जवाब आया तो उन्हें बड़ी खुशी हुई। राजकुमार गोयल बताते है कि उनका लगातार पंकज उधास से पत्र व्यवहार होता रहा। अब मोबाइल से उनका पंकज उधास से सीधा संपर्क था। राजकुमार गोयल का यह भी कहना है कि  पंकज उधास का जन्मदिन 17 मई का है और उनका जन्मदिन भी 17 मई का है ऐसे में जुडाव और भी ज्यादा रहा।
राजकुमार गोयल का कहना है कि उन्हे पंकज उधास के निधन से बडा दुख हुआ है। वे कभी पंकज उधास को भूल नहीं पाऐंगे। उनके निधन से गजल की दुनिया को बहुत बड़ी क्षति हुई है जो कभी पूरी नही हो सकती। पंकज उधास की धून अनंत काल तक गूंजती रहेगी। गोयल का कहना है कि वे उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते है। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Tuesday, February 13, 2024

February 13, 2024

जींद की रेखा इन्सां की मृत्यु के बाद उसकी देह को रामा मैडिकल कालेज में रिसर्च के लिए दिया दान

जींद की रेखा इन्सां की मृत्यु के बाद उसकी देह को रामा मैडिकल कालेज में रिसर्च के लिए दिया दान 
जींद :( संजय कुमार) रेखा इन्सां की मृत्यु के बाद परिजनों ने पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन मानवता भलाई की प्रेरणा पर चलते हुए मृत देह को रामा मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर, हापुड़ (यूपी) में इन्सानियत के लिए शरीर दान किया जिससे मेडिकल छात्र रिसर्च कर बीमारियों के ईलाज को खोज सकें।
अपने जीवनकाल में रेखा इन्सां द्वारा यह प्रण लिया गया था कि उसकी मृत्यु के बाद उसका शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाए ताकि मेडिकल छात्रों को मानव शरीर के बारे में बेहतर ज्ञान मिल सके और वे मानवता की बेहतर सेवा कर सकें।जींद से डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों द्वारा यह पांचवा शरीर दान है इससे पहले चार डेरा प्रेमियों की मृत्यु के बाद परिजनों ने पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन से चार शरीर दान किए गए हैं।

Monday, February 12, 2024

February 12, 2024

शिविर में की गई 850 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

शिविर में की गई 850 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
जींद : ( संजय कुमार) स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 'EKAM N90' गांव मिर्चपुर के प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 14 डाक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विशेषज्ञों की टीम में हड्डी रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर में खून की जांच, ECG की जांच फ्री की गई। इस शिविर में करीब 850 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि आस पास के गांवों में स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया की उनका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है। 
डॉ. विजेंदर ढांडा ने प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों,स्कूल के मुखिया विजेंद्र गिल, नरेंद्र गिल, , विक्रम का कैम्प में सहयोग करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस शिविर में डॉ. सोनल, डॉ. प्रतिभा, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. रघुवीर पूनिया,  डॉ. मोनिका, डॉ. मनोज, डॉ. कमल, डॉ. विवेक, डॉ. ललित, डॉ.संदीप, डॉ. संदीप सोनी, दीपक,संदीप उपस्थित रहे।

Saturday, February 10, 2024

February 10, 2024

जींद में कांग्रेस नेता समेत 4 पर FIR; कोरोना काल में हुआ था 40 लाख का लेन-देन, तीन कारोबारी भी चपेट में

जींद में कांग्रेस नेता समेत 4 पर FIR; कोरोना काल में हुआ था 40 लाख का लेन-देन, तीन कारोबारी भी चपेट में
जींद: जींद के कांग्रेस नेता दिलबाग संडील पर कैथल और पुंडरी की फर्म के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पेंगा निवासी व्यापारी समरजीत ने दिलबाग से 40 लाख रुपए लिए थे और सिक्योरिटी के तौर पर चार खाली चेक दिए थे।

पुलिस को दी शिकायत में बिढान रिसर्च एंड ब्रीडिंग फार्म प्राइवेट लिमिटेड पेंगा के डायरेक्टर समरजीत ने बताया कि उसका मूल रूप से संडील और हाल आबाद जींद के सेक्टर 8 में रहने वाले दिलबाग के साथ 20 साल से भी पुराना लेन-देन और व्यापार है।
सालों से वह एक साथ बिजनेस करते आ रहे थे। वह दिलबाग को माल सप्लाई करता है। उसने दिलबाग कोरोना काल में दोस्ती के नाते बिना ब्याज से 40 लख रुपए लिए थे।

उस दौरान उसने सफीदों रोड पर स्थित  दिलबाग के डीपी ग्रुप ऑफिस में 3 अप्रैल 2020 को चार खाली चेक सिक्योरिटी के तौर पर दिए थे।

*कोरोना काल में लिए थे 40 लख रुपए*

कोरोना काल में नुकसान की वजह से वह समय पर रुपए का भुगतान नहीं कर पाया। इसलिए दिलबाग ने ब्याज लगाकर रूपये मांगने शुरू कर दिए।जिस कारण उसका विवाद भी हुआ। लेकिन उसने दिलबाग को 40 लख रुपए की मूल रकम से ज्यादा रुपए नगद और बैंक के माध्यम से दिलबाग को दे दिए। इसके बावजूद दिलबाग ने उसे उसके द्वारा दिए गए चेक वापस नहीं किए।
*पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की*

आरोप है कि दिलबाग ने धोखेबाजी और गैरकानी रूप से उसके खाली चेक पुंडरी की विक्की ट्रेडिंग कंपनी के विक्रम और कैथल की खेड़ी निवासी संजीव पुत्र कृष्ण और सोनी पुत्री कृष्ण गैलैंको फूड्स को दे दिए। अलेवा थाना पुलिस ने दिलबाग समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

Thursday, February 1, 2024

February 01, 2024

आज जीन्द पहुंचेगी संदेश यात्रा

आज जीन्द पहुंचेगी संदेश यात्रा 
17 जनवरी को हिसार से शुरू हुई थी यह संदेश यात्रा
सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों व हरियाणा के 22 जिलों को कवर करेगी यह यात्रा
जीन्द : पूरे प्रदेश का दौरा कर रही कांग्रेस की संदेश यात्रा 1 फरवरी को जीन्द की जाट धर्मशाला पहुंचेगी। इस संदेश यात्रा को राष्ट्रीय नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला संबोधित करेंगे। रणदीप सुरजेवाला के नजदीकी राजकुमार गोयल ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेतागण व स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। राजकुमार गोयल ने बताया कि यह यात्रा 17 जनवरी से हिसार से शुरू हुई थी जो हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा हरियाणा के 22 जिलों से गुजरेगी।गोयल ने बताया कि इस यात्रा को लेकर जीन्द में प्रचार जोरो पर है। पिछले कई दिनों से लगातार जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जहां स्थानीय नेता गांव गांव जाकर प्रचार कर रहे है वही शहर में वार्ड वार्ड जाकर भी इस संदेश यात्रा का प्रचार किया जा रहा है। 
पूरे शहर को फ्लेक्सों से रंग दिया है। राजकुमार गोयल ने बताया कि यह संदेश यात्रा 17 जनवरी को हिसार से शुरू हुई थी जो हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों व हरियाणा के 22 जिलों को कवर करेगी। हिसार से 17 जनवरी से शुरू हुई यह यात्रा महेंद्रगढ़, दादरी, पानीपत, करनाल, भिवानी इत्यादि जिलों से होती हुई 1 फरवरी को भिवानी रोड बाईपास से होते हुए रोहतक रोड बाईपास, गोहाना रोड बाईपास के रास्ते सायं करीबन 4 बजे जाट धर्मशाला जीन्द पहुंचेगी। 
गोयल ने बताया कि इस अवसर पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा को कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ साथ कुमारी शैलजा, किरण चौधरी संबोधित करेंगे।

Wednesday, January 31, 2024

January 31, 2024

जाट धर्मशाला में आयोजित जन सभा के माध्यम सेजीन्द के विकास का रोया जाएगा रोना : राजकुमार गोयल

जाट धर्मशाला में आयोजित जन सभा के माध्यम से
जीन्द के विकास का रोया जाएगा रोना : राजकुमार गोयल
जीन्द : प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल का कहना है कि जहां पूरे प्रदेश में जन विरोधियों नीतियों से लोग सरकार से दुखी हो चूके है वही जीन्द की बदहाली पर पूरा शहर आंसू बहा रहा है। एक फरवरी को जाट धर्मशाला में आयोजित जनसभा के माध्यम से इन सभी जन विरोधी नीतियों का कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। गोयल ने कहा कि आज पूरा शहर विकास का रोना रो रहा है। विकास तो दूर मुलभूत सुविधा के लिए लोग तरस रहे है। शहर की सड़कें टूटी पड़ी है। पूरे शहर को खोदा हुआ है। आने जाने का कही रास्ता नहीं बचा है। सीवरेज व्यवस्था ठप है। पूरे शहर में गंदगी का बोल बाला है। सुन्दरता कही नजर नही आ रही। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोग परेशान है। डेवलपमेंट टैक्स के नाम पर करोडो रुपये जनता पर थोप दिए गए है।
बिना किसी सलाह के एलीवेटीड सिस्टम बनाने की बजाए अंडरपास बनाकर शहर को दो टुकडों में बांट दिया गया है। विकास की बडी बडी ढीगें भरी जा रही है लेकिन असलियत यह है कि जीन्द में पासपोर्ट तक बनते नही। सडको पर पुरूषों और महिलाओं के लिए शौचालयों तक की व्यवस्था नही है। बिना विकास के व्यापार धंधे ठप है। औद्योगिक नगरी विकसित न होने की वजह से उद्योग पनप नही रहे। इन सभी मुद्दों को संदेश यात्रा के माध्यम से जोर शोर से उठाया जाएगा।
January 31, 2024

हेमंत सोरेन ने चला ऐसा दांव, जिससे बुरे फंस गए ईडी अधिकारी!

हेमंत सोरेन ने चला ऐसा दांव, जिससे बुरे फंस गए ईडी अधिकारी!
झारखंड : झारखंड में हुए जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेज रहे थे, लेकिन वो पेश नहीं हो रहे थे। सीएम हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी अधिकारियों को वक्त दिया। उनसे पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो कयास लग रहे थे कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
हालांकि पूछताछ खत्म होती और गिरफ्तारी की नौबत आती, उससे पहले ही हेमंत सोरेन ने वो कानूनी दांव चल दिया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इसका नतीजा ये हुआ कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले ईडी अधिकारियों के ही गिरफ्तार होने की नौबत आ गई है।
*ईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज*

हेमंत सोरेन ने रांची के एससी-एसटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज से ईडी के चार अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। हेमंत सोरेन ने अपनी शिकायत में ईडी के चार अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल के अलावा अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ''जब मैं रांची आया तो मैंने इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में खबर देखी कि ईडी के इन सभी अधिकारियों ने मुझे और मेरी पूरी कम्युनिटी को परेशान करने के लिए और छवि खराब करने के लिए दिल्ली के झारखंड भवन और नई दिल्ली के 5 बटा 1 शांति निकेतन में सर्च ऑपरेशन चलाया है.''
*सीएम हेमंत सोरेन ने प्रार्थना पत्र में क्या लिखा?*

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, ''27 और 28 जनवरी को मैं दिल्ली के शांति निकेतन के 50 बटा 1 में गया था, जिसे झारखंड सरकार ने लीज पर ले रखा है। 29 जनवरी को मुझे पता चला कि मुझे बिना नोटिस दिए उस घर में सर्च ऑपरेशन किया गया है, जबकि मैं भी उस वक्त वहां मौजूद नहीं था। मुझे 29 जनवरी और 31 जनवरी को रांची में उन अधिकारियों के सामने मौजूद रहना था.''
हेमंत सोरेन के घर से कैश और बीएमडब्ल्यू कार जब्त होने की जो खबर सामने आई थी, शिकायत में उसका भी जिक्र है. हेमंत सोरेन ने लिखा, ''वो बीएमडब्ल्यू कार मेरी नहीं है, न ही वो पैसा मेरा है। ईडी के अधिकारी जो न तो शेड्यूल कास्ट के हैं और न ही शेड्यूल ट्राइब के उन्होंने मुझे प्रताड़ित करने के लिए ये सब किया है.''
*ईडी अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार*

सीएम हेमंत सोरेन की इस शिकायत पर 31 जनवरी को ही एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है, जिसका केस नंबर 6 बटा 24 है. सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार राय को इस केस का जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। अब इसकी वजह से ईडी के उन चार अधिकारियों कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, जो हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहे हैं, क्योंकि एससी-एसटी एक्ट केस कहता है कि केस दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होती है और तब मामले में पूछताछ या फिर जांच की आगे की कार्रवाई की जाती है।
ऐसे में अब ये होगा कि अगर ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करते हैं तो फिर झारखंड पुलिस उन अधिकारियों को भी एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लेगी और अगर ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद फोर्स लगाकर निकल भी जाते हैं तो फिर झारखंड की पुलिस उन सभी अधिकारियों को भगोड़ा घोषित कर देगी। ऐसे में हेमंत सोरेन का एससी-एसटी एक्ट वाला ये दांव शायद उन्हें गिरफ्तारी से बचा सकता है।

Tuesday, January 30, 2024

January 30, 2024

मुंबई मैराथन में मेडल लाने पर एसपी ने दी धावक नरेंद्र को दी बधाई

मुंबई मैराथन में मेडल लाने पर एसपी ने दी धावक नरेंद्र को दी बधाई 
नरेंद्र ने 42.195 किलोमीटर चार घंटे 48 मिनट में की पूरी 
जींद: 43 वर्ष की उम्र में जींद के युवक ने 42.195 किलोमीटर लगातार दौड लगा कर जिले को गौरवान्वित किया है। नरेंद्र चौहान ने गत 21 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा आयोजित की गई 42.195 किलोमीटर मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर उसे पूरा करने पर मेडल हासिल किया है। यह दौड़ उसने चार घंटे 48 मिनट व 17 सेकंड में बिना रुके लगातार दौड़ते हुए पूरी की है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 43 वर्ष की उम्र में नरेंद्र ने 42.195 किलोमीटर लगातार दौड़ लगा कर जिले को गौरवांवित किया है जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। जींद के युवा मेहनती व हौंसला रखने वाले हैं जो हर प्रकार की चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे नशे की तरफ ना भागें और कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करें। मैराथन धावक नरेंद्र चौहान ने बताया कि वह हर रोज सुबह तीन बजे उठता है और अर्जुन स्टेडियम में दौड़ लगाता है व अनेक बार स्टेडियम के 400 मीटर ट्रैक के 110 चक्कर लगा चुका है। वह मैराथन में 42 किलोमीटर दौडऩे के लिए 44 किलोमीटर दौड़ कर तैयारी करता है।

Sunday, January 28, 2024

January 28, 2024

हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन के अध्यक्ष चुने गए डॉ रमेश पांचाल डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल जींद

हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन के अध्यक्ष चुने गए डॉ रमेश पांचाल डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल जींद
जींद: आज दिनांक 28 जनवरी 2024 को रोहतक के निजी होटल में हरियाणा स्टेट डेंटल एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग हुई जिसमें सभी जिलों से आए हुए सभी सीनियर डेंटल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल, सीनियर डेंटल सर्जन, डीएमएस, डेंटल सर्जन,स्पेशलिस्ट डेंटल सर्जन उपस्थित रहे । इस मीटिंग में नई स्टेट बॉडी का सर्वसम्मति से गठन किया गया । डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल जींद डॉ रमेश पांचाल को अध्यक्ष, डॉ दीपक चिकारा सिविल हॉस्पिटल पंचकूला को महासचिव, व डॉक्टर कपिल शर्मा उप मंडल नागरिक अस्पताल नरवाना को कोषाध्यक्ष सर्व समिति से चुना गया । नवनियुक्त अध्यक्ष, डॉ रमेश पंचल ने सर्वसम्मति से गठन करने पर सभी लोगों का धन्यवाद किया । नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ रमेश पांचाल ने सदन को बताया कि वह सरकार से डेंटल कैडर को तीनों एसीपी जो की 100% कैडर को मिलनी चाहिए और जो कि  2008 व 2009 से लंबित हैउसकी जोरदार सिफारिश करेंगे कि दे दी जाए । उन्होंने इस बात को सदन के सामने रखा की डेंटल सर्जन हरियाणा सरकार व भारत सरकार के साथ मुख्य धारा में महत्वपूर्ण भूमिका पहले भी कर रहे थे और जितने प्रोग्राम हरियाणा सरकार और भारत सरकार के चल रहे हैं उसमें अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बढ़चढ़कर भाग ले रहे है । इन्होंने सभी को बताया कि जल्द ही वह माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी खट्टर तथा माननीय स्वास्थ्य व गृह मंत्री श्री अनिल विज जी से समय लेकर इन लंबित मांगों को रखेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि मांगे पूरी करी जाए । उन्होंने बताया कि हरियाणा भारतवर्ष में एक ऐसा राज्य है जिसमें हर एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर डेंटल सर्जन की सुविधा हरियाणा सरकार द्वारा पिछले  कई वर्षों से दी जा रही है । इसमें मौके पर भूतपूर्व प्रधान डॉक्टर इंद्रजीत यादव, महासचिव डॉक्टर जितेंद्र मोरवाल तथा इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर मित वर्मा तथा हरियाणा के सभी डेंटल सर्जन उपस्थित रहे । उन्होंने सभी डेंटल सर्जन का इस मीटिंग में पहुंचने पर अपनी तरफ से धन्यवाद दिया ।
January 28, 2024

ईगराह मनरेगा महिला श्रमिक को सरकार दे आर्थिक सहायता:-माजरा

ईगराह मनरेगा महिला श्रमिक को सरकार दे आर्थिक सहायता:-माजरा
जींद : आज मनरेगा मेट मजदूर समिति के पदाधिकारी जींद जिला नागरिक हस्पताल पहुंचे और समिति द्वारा कुछ पीड़ित परिवार को अपनी और से आर्थिक सहायता की गई इस मौके पर समिति प्रवक्ता कृष्ण माजरा ने कहा की ईगराह में मनरेगा मजदूरों पर काम के दौरान जो मिट्टी का तोंदा गिरने से महिलाओ को चोट आई है।जिसमे कुछ महिलाओ को ज्यादा चोट आई है। माजरा ने कहा की हम समिति की और से सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि कम से कम पीड़ित परिवार को 5 लाख मुआवजा राशि दी जानी चाहिए ताकि जिससे पीड़ित परिवार का घर का चोला चुका चलता रहे।इस मौके पर समिति अध्यक्ष समुंद्र सिंह दनोदा ने कहा की मनरेगा मेट मजदूरों मांगो को लेकर पिछले कई महीनों से आन्दोलन कर रहे हैं। साथ की इस प्रकार की घटनाएं हर दिन देखने को मिलती है पर सरकार का कोई ध्यान मनरेगा मेट मजदूरों की ओर नही है इस मौके पर जींद उपप्रधान सूरजमल सिंह, सुरेंद सिंह, रामभज सिंह, प्यारेलाल,कृष्ण ठाकुर, संजय कुमार,नरेंद्र कुमार,मुकेश कुमार ऋषि आदि मौजूद रहे।

Sunday, January 21, 2024

January 21, 2024

सौभाग्यशाली हूं कि मेरी कला राम के काम आ रही है : दीपक कौशिक

*सौभाग्यशाली हूं कि मेरी कला राम के काम आ रही है : दीपक कौशिक*
जींद: अपनी कला के जादू से कभी देश का चिंतन तो कभी समाज का मार्गदर्शन इंद्रधनुषीय  कल्पना के साथ भगवान श्री राम को समर्पित अपनी कला रूपी पुष्प चढ़ाकर भगवान श्री राम की आराधना में लगे हैं ,संस्कार भारती हरियाणा प्रांत के चित्रकला विधा प्रमुख दीपक कौशिक राम मंदिर निर्माण के लिए जब धनराशि की बात आई तो उन्होंने हिसार में आयोजित एक सामाजिक संगठन के साथ मिलकर अपने चित्रों की नीलामी से प्राप्त धनराशि 56500 रुपये राम मंदिर निर्माण में दान कर दी। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर 24 फुट का विशाल चित्र बनाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी दौरान उन्होंने अनेक सकारात्मक कार्टून चित्रों की रचना करके सोशल मीडिया के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि और मंदिर निर्माण को लेकर अनेक चित्रों का निर्माण करके भक्ति  माहौल बनाने का कार्य किया। श्री राम मंदिर को लेकर अनेक मुहिमो में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने जींद के विधायक डा कृष्ण मिढ़ा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में लाइव पेंटिंग कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। क्योकि चलते-चलते चित्रकारी करना अपने आप में एक अद्भुत कार्य था। उसके बाद उन्होंने यह है चित्र विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा को समर्पित कर दिया विधायक ने मुक्त कंठ से दीपक की प्रशंसा की। इससे पहले भी 12 जनवरी को रामायण के सात खंडों पर आधारित विशाल चित्रकला कार्यशाला का आयोजन दीपक कर चुके हैं। दीपक ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि मेरी कला राम के काम आ रही है।

Saturday, January 20, 2024

January 20, 2024

मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी 
जींद: बैंड मार्केट स्थित कुम्हारन मोहल्ला में बीती रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के समय परिवार लुधियाना रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
बैंड मार्केट स्थित कुम्हारन मोहल्ला निवासी रिषी कुमार जींद में बतौर पत्रकार कार्य करता है। रिश्तेदारी में मौत होने पर रिषी अपने परिवार सहित लुधियाना (पंजाब) गया हुआ था। पीछे से चोरों ने बीती रात को मकान का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का उस समय पता चला जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। जिस पर चोरी की सूचना रिषी को दी गई।
ऋषि ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग तीन लाख रुपये के गहनों सहित अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए हैं। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thursday, January 18, 2024

January 18, 2024

यदुवंशी शिक्षा निकेतन बीबीपुर के प्रांगण में गुरू गोबिन्द सिंह जयन्ति

यदुवंशी शिक्षा निकेतन बीबीपुर के प्रांगण में गुरू गोबिन्द सिंह जयन्ति

समारोह का आयोजन धूम-धाम से किया गया।
जींद : यदुवंशी शिक्षा निकेतन बीबीपुर के प्रांगण में सिक्खों के दसवें व अन्तिम गुरू गोबिन्द सिंह जी की जयन्ति बड़ी धूम-धाम व शालीनतापूर्वक मनायी गयीं। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री राव सिंह बहादुर जी ने बच्चों को गुरू गोबिन्द सिंह जो के जन्म-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश दत्त शुक्ला जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु गोबिन्द सिंह जी के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके प्रेरणादायी व त्यागपूर्ण जीवनशैली को अपनाने की नसीहत दी। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या महोदया सुश्री शिवांगी जी ने बच्चों को गुरू गोबिन्द सिंह जी की शिक्षाओं, आदर्शों, बलिदान, अत्याचारों से निडर होकर लड़ने वाली उनकी कार्यशैली को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। विद्यालय के वरिष्ठ कॉर्डिनेटर श्री जतिन जी ने गुरू गोबिन्द सिंह जी को एक अच्छा शिक्षक व मार्गदर्शक बताते हुए बच्चों को उनके जैसा बनने की सीख दी। इस प्रकाश उत्सव के अवसर पर विद्यालय की ओर से छटी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का जीन्द के गुरुद्वारे का एक दिवसीय शैक्षणिक व ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जहाँ एक ओर बच्चों ने, सिक्ख धर्म के रीति-रिवाजों को जाना वहीं दूसरी ओर सिक्ख धर्म के गुरूओं की परम्परा, उनकी जीवन-शैली, पहनावे व सिक्ख धर्म की संरकृति के साक्षात दर्शन किए। इस अवसर पर बच्चों के साथ विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकगण
रहे।

Monday, January 15, 2024

January 15, 2024

संस्था ने शहीदी स्मारक पार्क में चलाया सफाई अभियान

संस्था ने शहीदी स्मारक पार्क में चलाया सफाई अभियान
जींद : कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन ने सातवां सफाई अभियान शहीदी स्मारक में चलाया। इसमें मुख्य अतिथि प्रेम शर्मा मौजूद रहे उन्होंने बताया कि हमें पार्क घर गली मोहल्ला समेत हर जगह सफाई करनी चाहिए ताकि हम बीमारियों से निजात पा सकें। इस मौके पर संस्था के संस्थापक जय भगवान यादव ,लक्ष्मण यादव, जगमाल यादव ,सुभाष यादव ,सतबीर यादव ,हरेंद्र कादियान ,आजाद सिंह अहलावत, मंगल सिंह, दिलीप सिंह, रामपाल मलिक, कर्मवीर मोर ,विक्रम कुंडू ,राजेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। 
संस्थापक जय भगवान यादव ने कहा कि फाउंडेशन लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। आवारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था कई सालों से कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा नगर परिषद से पार्क गोद लिए गए हैं। यहां पर हजारों फूलदार पौधे संस्था ने लगवाए हुए हैं और इन्हें सुंदर रूप दिया है। पहले जो पार्क बदहाल थे, अब यहां फूलों की सुगंध फैली हुई है ।संस्था द्वारा पार्क की सफाई के लिए अभियान चलाए जाते हैं। यादव ने कहा कि उनकी टीम द्वारा  सराहनीय काम किया जा रहे हैं और पार्क की अच्छी प्रकार से सफाई करके इस सुंदर बनाया जा रहा है।

Thursday, January 11, 2024

January 11, 2024

हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित

हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित

12 जनवरी को भगवान राम के जीवन को तूलिका से दर्शाएंगे चित्रकार
जींद : अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर में 22 जनवरी को श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए पूरा देश उत्साहित है संस्कार भारती अखिल भारतीय संस्था कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है 12 जनवरी को गोपाल विद्या मंदिर परिसर में एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला रामायण के सात कांडो  पर आधारित रहेगी।  जिसका आयोजन हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में रहेगा जिसमें प्रदेश भर के वरिष्ठ चित्रकार अपने तूलिका से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन को कैनवास पर चित्रित करेंगे । जिसमें 15 वरिष्ठ चित्रकार और 6 सहयोगी चित्रकार कार्य करेंगे । हरियाणा सरकार कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है यह जानकारी संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक ने दी।