Breaking

Tuesday, January 24, 2023

January 24, 2023

जींद में 25 फरवरी तक बंद रहेंगी 4 सवारी ट्रेनें:कोहरे के चलते कैंसिलेशन अवधि 1 माह बढ़ाई गई; रेलवे का नोटिफिकेशन जारी

जींद में 25 फरवरी तक बंद रहेंगी 4 सवारी ट्रेनें:कोहरे के चलते कैंसिलेशन अवधि 1 माह बढ़ाई गई; रेलवे का नोटिफिकेशन जारी
जींद : दिल्ली-भटिंडा रेलवे ट्रैक पर स्थित जींद में सर्दी के मौसम में धुंध के चलते डेढ़ माह से बंद पड़ी 3 ट्रेनें 25 जनवरी से बहाल होनी थी, लेकिन मंगलवार को रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए जानकारी दी कि ये ट्रेनें अब 25 फरवरी तक बंद रहेंगी। इसके अलावा जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चल रही एक ट्रेन को 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। यात्रियों की समस्या इससे बढ़ गई है।
बता दें कि दिसंबर माह में जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन 04424, ट्रेन नंबर 04431, ट्रेन नंबर 04987 व ट्रेन नंबर 04988 को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन को जींद से जाखल तक सीमित कर दिया गया था। इन ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब 25 जनवरी को इन ट्रेनों को बहाल किया जाना था लेकिन अब फिर से इन ट्रेनों की कैंसिलेशन अवधि बढ़ा दी है।
*7:05 पर चलती थी*

ट्रेन नंबर 04424 जींद-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर जींद से चलती है, जो बिशनपुरा, किनाना, जुलाना, किलाजरगढ़, लाखनमाजरा व समर गोपालपुर होते हुए सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर रोहतक पहुंचती है। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद बहादुरगढ़, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, दया बस्ती होते हुए सुबह साढ़े 10 बजे के बाद दिल्ली पहुंचती है। ट्रेन नंबर 04987 दिल्ली-जींद पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर चलती है, जो शाम 3 बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है।
*इसका भी अब इंतजार*

ट्रेन नंबर 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन जींद से शाम 3 बजकर 50 मिनट पर चलती है, जो देर शाम साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचती है। इन ट्रेनों के बहाल होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04431 दिल्ली से जाखल के बीच चलती है लेकिन पिछले एक माह से इस ट्रेन को जींद से जाखल के बीच ही चलाया जा रहा है।
*एक महीना रहेंगी बंद*

रेलवे के जींद जंक्शन के स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि दिल्ली से जींद के बीच 3 पैसेंजर ट्रेनों की कैंसिलेशन अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी है। कोहरे के चलते ही रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यात्री ध्यान रखें ये ट्रेनें अब एक माह तक नहीं चलेंगी। रेलवे इनको लेकर किसी प्रकार का फैसला लेता है तो इसकी सूचना दी जाएगी।
January 24, 2023

हरियाणा के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश देखे मौसम भविष्यवाणी

हरियाणा के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश देखे मौसम भविष्यवाणी
हरियाणा राज्य में कई जिलों में आज बारिश की संभावना है अगले 3 घंटों के दौरान हरियाणा के भिवानी, जींद ,कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान -हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है ।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आज 24 जनवरी व 25 जनवरी को बादलवाई तथा कहीं-कहीं चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।
26 व 27 जनवरी को भी बादलवाई रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
इसके बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है। जिसका प्रभाव राज्य में 28 व 29 जनवरी को गरज चमक व समय के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
 इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है

Sunday, January 22, 2023

January 22, 2023

समाज के लिए कार्य करता है सच्चा समाज सेवक--- सुनील वशिष्ठ

समाज के लिए कार्य करता है सच्चा समाज सेवक--- सुनील वशिष्ठ 
जींद : ( संजय कुमार ) संस्कार भारती जींद इकाई द्वारा बाल भवन  में "आराधना " कार्यक्रम के अन्तर्गत " भारत माता पूजन " एवं  बाबा योगेंद्र जी का जन्म शताब्दी वर्ष  मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में  सामाजिक कार्यकर्ता  सुनील वशिष्ठ  और  बिमला उपस्थित रहे।  बिमला  ने  अपने  स्वतन्त्रता सेनानी  पति  जयचंद मित्तल  की  स्मृतियां  रखी  व सुनील वशिष्ठ  ने कहा सत्य के साथ खड़े होना और सफाई  अभियान  में  अपनी भूमिका का  निर्वहन ही  सामाजिकता है। 
 अध्यक्षा  मन्जु मानव ने  आए  महानुभावों  का  स्वागत किया।  प्रांत कला प्रमुख  दीपक कौशिक  ने  बाबा योगेंद्र जी  की जीवन यात्रा  से  परिचित  करवाया।  संरक्षक  महेश सिंगला  पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र अत्री सचिव  जितेंद्र अहलावत  ने  स्मृति  चिन्ह  और  अंग वस्त्र  द्वारा  अतिथियों का  सम्मान  किया। मंच संचालन  कार्यक्रम संयोजक  डॉक्टर हनीफ  ने  और  धन्यवाद  साहित्य प्रमुख ओमप्रकाश चौहान ने किया। 
   कार्यक्रम का आरंभ  राजकुमार  के बांसुरी वादन से हुआ।  उपाध्यक्ष शकुन्तला काजल ने  स्वतन्त्रता सेनानी अपने  दादा को याद कर गीत  प्रस्तुत किया " मैला न हो जाए चीर आन बान शान का " राजबाला ने कहा " तराना  हमको गाना है मिली है हमको आजादी " नरेन्द्र पहल ने  भगतसिंह को याद कर कहा " घनी  घनेरी घन घर्षण घनघोर घटाए थी नभ में " अमृता ने " उठो  द्रोपदी अपना चीर बचा लो " नरेन्द्र अत्री ने " काला पानी की कालकोठरी दीवारों पर नाखूनो से लिखी हरेक कहानी जिन्दा है "सुशीला जांगड़ा ने " देंगे हम बलिदान साथियो अपने भारत देश को मन्जु मानव ने " खड़े होकर  करे नमन उनको  जिनको लिखकर कलम भी रोती है " ओमप्रकाश चौहान ने " नरसेवा नारायण पूजा काम एक  दो  नाम  कहे  हम "  काव्य पाठ  द्वारा  देशभक्ति के भाव  समर्पित किए। 
  कार्यक्रम की  अध्यक्षता  पंजाब  से  आए  साहित्यकार राजकुमार वर्मा ने की और अपनी  रचना  भी  मंच से  प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सुभाष ढिगाना, रमेश धारीवाल, कुसुम, शुभम मनोज, विपिन, पूनम इत्यादि  कई लोग उपस्थित रहे।

Wednesday, January 18, 2023

January 18, 2023

जींद में 9 पुलिसकर्मियों समेत 25 पर FIR:मामला CIA-2 में पुलिस ग्राणीणों की झड़प का; कोर्ट के आदेश पर FIR सामने आयी

जींद में 9 पुलिसकर्मियों समेत 25 पर FIR:मामला CIA-2 में पुलिस ग्राणीणों की झड़प का; कोर्ट के आदेश पर FIR सामने आयी
जींद : हरियाणा के जीन्द में भिवानी रोड पर स्थित सीआईए-2 पुलिस थाने में करीब 4 महीने पहले उचाना के गांव सफा खेड़ी के ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट के मामले पुलिस ने 9 पुलिस कर्मचारियों को नामजद कर 20-25 अन्य के खिलाफ केस हुआ है। पुलिस ने इस मामले को छिपाए रखा। पीड़ित परिवार ने इसको लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर परिजनों को FIR की कॉपी दी है। खुलासा हुआ कि केस 1 दिसम्बर 2022 को ही दर्ज हो चुका है। लेकिन इसे सामने नहीं आने दिया गया था।

बता दें कि 17 अगस्त को जींद आरटीए की गाड़ी में GPS मिलने के मामले में गांव सफा खेड़ी निवासी अमन को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद कई दिनों तक अमन का कुछ पता नही चला तो परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद परिजनों को पता लगा था कि अमन को भिवानी रोड स्थित सीआईए-2 ने पकड़ा हुआ है।
इसके बाद काफ़ी संख्या में गांव के लोग, परिजन सीआईए-2 थाना पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और परिजनों में झड़प हो गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। परिजनों ने आरटीआई लगाकर थाने की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी। इसमें पुलिस ने सीसीटीवी नहीं लगे होने की बात कही थी।
इसके बाद परिजनों ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीएसआई आशीष कुमार, अमित कुमार, बलवान एसआई, विनोद, विनोद कुमार, संदीप, दिनेश कुमार, हरिओम, मनीष, ओमप्रकाश सहित 20-25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। सफा खेड़ी निवासी भानवती की शिकायत पर पुलिस ने ये केस दर्ज किया था।

Monday, January 16, 2023

January 16, 2023

जींद के जुलाना BDPO कार्यालय पर लगाया ताला:सरपंचों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी; 20 लाख के काम कराने की हो पावर

जींद के जुलाना BDPO कार्यालय पर लगाया ताला:सरपंचों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी; 20 लाख के काम कराने की हो पावर

जींद : हरियाणा में सरंपचों के आंदोलन के ऐलान का असर सोमवार को जींद में भी दिखाई दिया। जुलाना में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके बाद प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों का कहना है कि जब तक ई-टेंडरिंग के निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। साथ ही धरना शुरू कर दिया गया है। वहीं जीन्द में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जींद के गांव बुआना के सरपंच प्रतिनिधि सुधीर, कुलदीप सरपंच अकालगढ़, अनिल सरपंच बराड़ खेड़ा, महेंद्र सरपंच करसोला ने कहा कि उनके खिलाफ राइट टू रिकॉल की धमकी दी जाती है। मंत्री राइट टू रिकाल करवाकर दिखाएं। ई-टेंडरिंग के नाम पर सरकार द्वारा सरपंचों को परेशान किया जा रहा है। सरपंच गांव के चुने हुए प्रतिनिधि है और सरपंचों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
*बीडीपीओ कार्यालय जुलाना में ताला लगाते हुए सरपंच।*

उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग के नाम पर ठेकेदारों के माध्यम से धांधली के लिए एक पॉलिसी लाई गई है। सुधीर बुआना ने कहा कि जो फैसला सरकार ले रही है वो गांव के विकास के विरोध फैसला है। सरकार को चाहिए कि ये फैसला वापस ले। कम से कम 20 लाख रुपए की राशि तक के विकास कार्य गांव में बिना ई-टेडरिंग के करवाने की पावर सरपंचों को दी जाए।
*इससे बिगड़ेगा भाईचारा*

सरपंचों ने कहा कि राइट टू रिकॉल योजना से गांवों में भाईचारा समाप्त हो जाएगा। सरपंच पद को लेकर विवाद बना रहेगा। अगर सरपंच विवादों में ही उलझा रहेगा तो वह गांव का विकास कैसे करा पाएगा। ई-टेंडरिंग प्रणाली भी विकास कार्यों को तेजी से करवाने में बाधा बनेगी।
*बीडीपीओ कार्यालय में धरना देते सरपंच।*

गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सरपंचों को तुरंत फैसला कर समस्या के समाधान के लिए काम शुरू करवाना पड़ता है। अब नियम बनाया गया है कि अगर 2 लाख से अधिक का काम होगा तो उसका टेंडर होगा। जिसमें काफी समय बर्बाद होता है।
सरपंचों व पंचों ने सरकार से मांग की कि दोनों योजनाओं को वापस लिया जाए। सरकार ने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए ई.टेंडरिंग नियम लागू किया है, जिसके अंतर्गत यह तय किया गया है कि किसी भी गांव में अगर किसी विकास कार्य की लागत 2 लाख से अधिक है तो उसके लिए ई.टेंडर जारी किए जाएंगे। उसी के आधार पर काम किया जाएगा। सरपंचों का दावा है कि इस नियम से ग्रामीण क्षेत्रों के कामों की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। सरपंच ठीक ढंग से काम भी नहीं करवा पाएंगे।
January 16, 2023

फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम:सरकार से पैरोल मांगी, 25 जनवरी को सिरसा डेरे के सत्संग में जाने का इच्छुक

फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम:सरकार से पैरोल मांगी, 25 जनवरी को सिरसा डेरे के सत्संग में जाने का इच्छुक

रोहतक : रेप और हत्या के केस में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। डेरामुखी ने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी लगाई है। फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कुछ माह पहले ही राम रहीम पैरोल पूरी कर वापस जेल गया था।
*25 जनवरी को दूसरे संत शाह सतनाम का जन्मदिन*

मिली जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत शाह सतनाम महाराज का जन्मदिन है। सिरसा डेरे की तरफ से हर साल इस दिन बड़ा आयोजन किया जाता है, जिसमें सत्संग और भंडारा किया जाता है। इस बार भी बड़े आयोजन की तैयारी है, जिसमें राम रहीम भी शामिल होना चाहता है।

*जेल प्रशासन को भेजा आवेदन*

25 जनवरी को होने वाले सत्संग व भंडारे के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजकर सिरसा आने की अनुमति मांगी है। पैरोल की अर्जी लगाने के बाद हरियाणा सरकार और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि ये सरकार के लिए बड़ा रिस्क भी साबित हो सकता है। इसलिए इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिरसा DC के पास ऑर्डर की फाइल भी पहुंच चुकी है, जिस पर रिव्यू किया जाना बाकी है।
*पहले कई बार मिल चुकी पैरोल*

राम रहीम को जुलाई 2017 में यौन शोषण मामले में सजा हुई थी। इसके बाद पंचकूला में काफी दंगे भी हुए थे। बाद में राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसे एक पत्रकार व डेराकर्मी की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया और उसे उम्र कैद की सजा हुई। काफी साल जेल में रहने के बाद पिछले एक साल से राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुकी है।
राम रहीम इस वक्त रोहतक की जेल में बंद है। इससे पहले वह 3 बार जेल से बाहर आ चुका है।

January 16, 2023

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन, पंजाब में यात्रा स्थगित

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन, पंजाब में यात्रा स्थगित
अमृतसर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस नेता और पार्टी के सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन हो गया। संतोष सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद यात्रा को फिलहाल पंजाब में रोक दिया गया है। वहीं राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर जाएंगे।
*यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक*

दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान राहुल गांधी और संतोख कुछ दूरी पर चल रहे थे। इसी दौरान अचानक सुबह करीब साढ़े आठ बजे संतोख सिंह को कुछ बैचेनी हुई और वह वहीं पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
*खबर लगते ही मौके पर लगी कांग्रेस नेताओं की भीड़*

बता दें कि जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इस घटना की खबर लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। किसी तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को फिल्लौर के भटि्टयां तक ले गए। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। खुद राहुल गांधी संतोख सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं की भीड़ लगी हुई है।
*कौन थे सांसद संतोष सिंह चौधरी...*

संतोष सिंह कांग्रेस के पंजाब में कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती राज्य के सीनियर नेताओं में होती थी। उन्हंने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था। इस दौरान वो 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 

वह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। फिलहाल वो जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे। संतोख सिंह मूल रूप से लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे।
*सीएम भगवंत मान से लेकर राहुल गांधी ने यूं जताया दुख*

संतोख सिंह के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा-श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। 

वहीं पंजाब के सीएम भगवात मान ने लिखा- जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतो ख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
लाल घेरे में स्व.सांसद संतोष सिंह
January 16, 2023

हरियाणा में चुनाव हारे प्रत्याशी का सम्मान:समर्थकों ने 31.31 लाख रुपए दिए, पंचायत इलेक्शन में 157 वोटों से मिली थी हार

हरियाणा में चुनाव हारे प्रत्याशी का सम्मान:समर्थकों ने 31.31 लाख रुपए दिए, पंचायत इलेक्शन में 157 वोटों से मिली थी हार
हिसार : हरियाणा में पंचायती चुनावों में पहले समर्थकों ने उम्मीदवारों को वोटों का सहयोग दिया, अब जब उम्मीदवार हार गया तो उसे नोटों का सहयोग दे रहे हैं। हिसार के बूडाखेड़ा गांव के हारे हुए उम्मीदवार सुभाष नंबरदार को उनके समर्थकों ने 31 लाख 31 हजार रुपए का सम्मान दिया।

समर्थकों का कहना है कि सुभाष नंबरदार का मान सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुभाष ने कहा कि यह पैसा सामाजिक कार्यों पर लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही मीटिंग की जाएगी।
*समर्थकों की थी इच्छा: शमशेर*

गांव के पूर्व सरपंच शमशेर कड़वासरा का कहना है कि सुभाष नंबरदार का मान सम्मान किया गया और उनके समर्थकों की इच्छा थी। समर्थकों ने कहा कि वे सुभाष नंबरदार के साथ हैं और अगले चुनाव में भी साथ देंगे। उम्मीदवार के सम्मान में बाकायदा गांव में एक समारोह किया गया। पंचायत चुनाव में उम्मीदवार सुखविंदर भादू ने सुभाष नंबरदार को 157 वोटों से हराया।
हारे हुए उम्मीदवार के समर्थक सम्मान समारोह में। 

*ढाणा कला और किरतान में हारे का किया सम्मान*

हिसार में ढाणा कला में हारे उम्मीदवार हरेंद्र सिंह को उसके समर्थकों ने 16 लाख 50 हजार रुपए की राशि सहयोग के लिए दी। इसी प्रकार से इंदवान और किरतान गांव में हारे हुए उम्मीदवार को करीब 5 लाख रुपए दिए गए। हालांकि अभी तक प्रदेश में सबसे बड़ा सम्मान रोहतक के गांव में हारे हुए उम्मीदवार धर्मपाल को 2 करोड़़ 11 लाख रुपए और गाड़ी भेंट की थी।
January 16, 2023

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं
चंडीगढ़ : हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह, जिन पर एक जूनियर कोच के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सर्व खाप महापंचायत ने झज्जर जिले के दावला गांव में धनखड़ -12 खाप (12 गांवों की एक जाति परिषद) के तहत निर्णय दिया।
खाप ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 23 जनवरी तक मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने को कहा है।
खाप पंचायत राज्यपाल, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेगी।
सूत्रों ने कहा कि रविवार को हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह से पुलिस ने पूछताछ की, जिन पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सिंह को पुलिस ने जांच में सहयोग करने के लिए 41ए का नोटिस भेजा था।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने संदीप सिंह के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पिछले महीने, जूनियर एथलीट कोच महिला ने विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि तत्कालीन खेल मंत्री ने पिछले साल फरवरी से नवंबर तक बार-बार उसे परेशान किया। सोशल मीडिया पर मैसेज किए और उन्हें गलत तरीके से छुआ और मैसेज में उन्हें धमकी भी दी।
चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू की है।
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, महिला कोच ने मांग की कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार को तुरंत संदीप सिंह को बर्खास्त करना चाहिए और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना चाहिए। दत्तात्रेय ने खेल मंत्रालय खट्टर को सौंप दिया है।
आरोपों के बाद संदीप सिंह ने 1 जनवरी को कहा कि उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दी है और आगे कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर आरोप लगाए गए हैं।
January 16, 2023

हरियाणा की रातें शिमला से ठंडी:महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, 0.8 डिग्री टेंपरेचर; 16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान

हरियाणा की रातें शिमला से ठंडी:महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, 0.8 डिग्री टेंपरेचर; 16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान
चंडीगढ़ : हरियाणा में ठिठुरन का तीसरा दौर शुरू हो गया है। रातें शिमला से भी ठंडी हो रही हैं। पहाड़ों में हुई बर्फवारी और बारिश से सूबे के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के कारण महेंद्रगढ़ का तापमान 8 डिग्री गिरकर 0.8 पहुंच गया। सोनीपत के जगदीशपुर में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां का पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
*16 जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान*

हरियाणा के 16 जिले ऐसे हैं, जिनमें रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे है। इन जिलों में हिसार, नारनौल (महेंद्रगढ़), भिवानी, सिरसा, अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।
*इन जिलों में हालात ज्यादा खराब*

हरियाणा के कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें हालात ज्यादा खराब हैं। इनमें महेंद्रगढ़ (0.8), सोनीपत जिले के जगदीशपुर (1.0), कैथल (1.7), सिरसा (1.8) और गुरुग्राम (1.9) जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में सामान्य से 10 से पांच डिग्री की गिरावट आई है।
लंबा चलेगा तीसरा दौर
राज्य में ठंड का तीसरा दौर लंबा चलेगा। सूबे में पहला दौर 18 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 30 तक चला। जनवरी में के पहले सप्ताह में शुरू हुआ दूसरा दौर 11 जनवरी तक जारी रहा। तीसरे दौर की अब शुरुआत हुई है, जो मौसम में आए बदलाव के कारण 20 जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को रात के समय घर से न निकलने की सलाह दी है।

Sunday, January 15, 2023

January 15, 2023

राखी सावंत के बहाने इस्लाम पर भड़कीं तस्लीमा नसरीन बोलीं- मुस्लिम आदमी से शादी की तो उसे भी...

राखी सावंत के बहाने इस्लाम पर भड़कीं तस्लीमा नसरीन बोलीं- मुस्लिम आदमी से शादी की तो उसे भी...
नई दिल्ली : राखी सावंत के फातिमा बनने की खबर पर तस्लीमा नसरीन का रिऐक्शन वायरल हो रहा है। उन्होंने राखी के निकाह के बहाने इस्लाम धर्म पर जमकर भड़ास निकाली है।

राखी सावंत और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड की शादी पर अब तस्लीमा नसरीन का ट्वीट वायरल है। राखी के बहाने उन्होंने इस्लाम धर्म के खिलाफ भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि दूसरे धर्मों की तरह इस्लाम को भी विकसित होना चाहिए। उन्होंने राखी का नाम लिखकर कहा कि उन्हें भी मुस्लिम से शादी करने के लिए धर्म बदलना पड़ा। 
बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं। राखी अपनी शादी के सबूत दे रही हैं वहीं आदिल इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
*इस्लाम को बदलना चाहिए*

तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट किया है, यहां तक कि राखी सावंत को भी इस्लाम में कन्वर्ट होना पड़ा क्योंकि उसने ऐसे लड़के से शादी की जो कि मुस्लिम है। दूसरे धर्मों की तरह इस्लाम को भी इवॉल्व्ड होना चाहिए और मुस्लिम और नॉन मुस्लिम के बीच शादी स्वीकार करनी चाहिए।
*बोलीं-पैगंबर मोहम्मद ने की बच्ची से शादी*

तस्लीमा के ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने जवाब दिया है, नहीं हम पैगंबर मोहम्मद के दिए गए सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे। इस पर तस्लीमा नसरीन ने जवाब दिया है, उनके 13 पत्नियां थीं जिनमें 6 साल की एक बच्ची और उनकी बहू शामिल थी। क्या आप उनके सिद्धांतों पर चलना चाहते हैं।
*इस्लाम में होने चाहिए ये बदलाव*

एक और ट्वीट में तस्लीमा ने लिखा है, इस्लाम को विकसित होना चाहिए और आलोचना, फ्री स्पीच, पैगंबर के कार्टून, महिलाओं की समानता, नास्तिकता, तार्किकता सेकुलरिज्म, गैर-मुस्लिम अधिकार, मानव अधिकार, सिविलाइजेशन वगैरह स्वीकार करने चाहिए।
*आदिल ने नहीं दिया जवाब*

बता दें कि राखी सावंत करीब एक साल से आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। अब कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं जिनमें राखी और आदिल निकाह करते दिख रहे हैं। 
रिपोर्ट्स हैं कि राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। खुद आदिल ने ऐसी खबरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि इस मामले पर आदिल ने चुप्पी साध रखी है। उनका कहना है कि वह रुककर जवाब देंगे।
January 15, 2023

इनेलोद हरियाणा प्रमुख के खिलाफ FIR: अभय चौटाला ने राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया

इनेलोद हरियाणा प्रमुख के खिलाफ FIR: अभय चौटाला ने राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया
गुरुग्राम : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलोद) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी का बचाव किया, जिन पर आत्महत्या के एक मामले में मामला दर्ज किया गया है। चौटाला ने आरोप लगाया कि राठी के खिलाफ एफआईआर एक 'राजनीतिक साजिश' के तहत दर्ज की गई है। चौटाला ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगे राम राठी के बेटे जगदीश राठी (55) ने बुधवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में नफे सिंह राठी सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।