Breaking

Sunday, May 16, 2021

May 16, 2021

हरियाणा में एक हफ्ते का और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम बोले- जनता की मांग पर लिया फैसला

हरियाणा में  एक हफ्ते का और  बढ़ा लॉकडाउन, सीएम बोले- जनता की मांग पर लिया फैसला

हिसार :  हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्‍य में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा, लोगों का कहना है कि सख्ती और लागू रहनी चाहिए, इसलिए 24 तारीख सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है।  बता दें कि हरियाणा सरकार ने कोरोना मामले और इस महामारी से होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़ने के बाद 3 मई को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 17 मई सुबह 6 बजे तक कर दिया और एक बार फिर इसे बढ़ा दिया है।

इसके अलावा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने बीस दिन के अंदर पानीपत में अस्पताल बनाया है, जिस पर 28 करोड़ का खर्च आया है। यह अस्पताल सभी के सामूहिक प्रयास से बनाया गया है. यही नहीं,  एक दिन में हरियाणा में आज 1400 बेड की बढ़ोत्‍तरी हुई है, तो हिसार और गुडगांव में भी आज अस्पताल का उद्घाटन हो रहा है। जबकि अब हरियाणा में 19000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था है।

यही नहीं, 3 मई को लॉकडाउन की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘महामारी की दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए मैं सभी से सरकार का सहयोग करने की अपील करता हूं जिससे कि हम बीमारी की कड़ी को तोड़ने में सफल हो सकें और विजयी बन सकें।'
पहले की तरह इस बार भी लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में शादी और अंतिम संस्कार में 11 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। शादी घर पर या अदालत में हो सकती है और अधिकतम 11 लोग मौजूद रह सकते हैं। यही नहीं, बारात ले जाने की अनुमति नहीं होगी. जबकि हरियाणा ने लॉकडाउन का उल्लेख ‘महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा’ के तौर पर कर रखा है।
May 16, 2021

दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! पोस्टर लगाकर PM मोदी से किया सवाल तो 12 लोगों को किया गिरफ्तार

   दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी! पोस्टर लगाकर PM मोदी से किया सवाल तो 12 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : देश में पहली कोरोना महामारी के चलते लोगों में अब मोदी सरकार के खिलाफ रोष साफ तौर पर दिखना शुरू हो चुका है। खास तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार के कुप्रबंधन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी से पीएम मोदी की आलोचना भरे पोस्टर लगाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
निजी चैंनल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो कि कोरोना महासंकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही नीतियों की जमकर आलोचना कर रहे थे।
दरअसल बीते कुछ दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में ऐसे पोस्टर लगाए गए थे। जिस में सवाल किया गया था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया ?
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 13 एफआईआर दर्ज की है। इन पोस्टरों को लगाने वाले लोगों को पुलिस ने चार अलग-अलग डिवीजन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से करीब 800 पोस्टर और बैनर बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति काफी खराब चल रही है।
ऑक्सीजन और वैक्सीन की किल्लत की वजह से भारी तादाद में अस्पतालों में भर्ती लोग दम तोड़ रहे हैं।
ऐसे में केजरीवाल सरकार के साथ-साथ मोदी सरकार भी लोगों के निशाने पर आ गई है। हैरानीजनक बात यह है कि इस दुख की घड़ी में कई नेता लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
जोकि कोरोना मरीजों को बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इन नेताओं की हौसला अफजाई करने की जगह मोदी सरकार इन पर पुलिसिया कार्रवाई कर रही है।
May 16, 2021

हिसार में सीएम के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प, किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

हिसार में सीएम के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प, किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

हिसार : हिसार में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जबरदस्त विरोध का सामना करना पडा है। यहां पर किसानों ने जबरदस्त विरोध किया जिसके बाद किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हिसार के ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल में चौधऱी देवीलाल संजीवनी अस्पताल बनाया गया है। इसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री खुद पहुंचे थे। किसान टोल प्लाजा पर डटे हुए थे, लेकिन सीएम सीधे अस्पताल पहुंच गए।
जब आंदोलनकारियों को पता चला तो वे जिंदल स्‍कूल की तरफ बढ़े। पुलिस उन्‍हें रोकने का प्रयास करने लगी तो टकराव की स्थिति बन गई। आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैंस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
हिसार के अलावा हांसी में किसानों को रोकने के लिए दो नाके लगा रखे थे। पहला हांसी बाईपास पर दूसरा टोल प्लाजा पर था। भिवानी, बवानी खेड़ा और नारनौंद की तरफ के किसान हिसार रहा रहे थे, आंदोलनकारियों ने पुलिस के नाकों को ट्रैक्टरों का प्रयोग कर तोड़ दिया।
जिंदल मॉडर्न स्‍कूल के साथ लगते सेक्‍टर 9-11 में भी आंदोलनकारी घुस आए। इन्‍हें खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। आंसू गैस के प्रयोग के बाद सेक्‍टर में रह रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं सेक्‍टर में भगदड़ का माहौल है। आंदोलनकारियों के विरोध के इस तरीके पर अब सवाल भी उठने लगे हैं।

कृषि कानूनों को वापस करवाने की मांग को लेकर शुरू किए गए आंदोलनकारियों ने सीएम मनोहर लाल को हिसार नहीं आने की चेतावनी दी थी।
May 16, 2021

पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, हरियाणा के कई जगहों पर छापेमारी

पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, हरियाणा के कई जगहों पर छापेमारी

नई दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता और विश्व विख्यात पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुशील कुमार के खिलाफ 23 साल के जूनियर पहलवान सागर की हत्या के मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार आरोपी हैं। वह इस मामले में नाम आने के बाद से फरार चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर भी छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में जानकारी सामने आई कि सुशील भागकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंच गए थे।

दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार हत्या के केस में अब तक फरार हैं। दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी थी। आपको बता दें कि पहलवान सुशील कुमार दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम में OSD के पद पर तैनात हैं।

हत्या और अपरहण के मामले में फरार होने के बाद भी दिल्ली सरकार ने सुशील कुमार को उनके पद से अब तक नहीं हटाया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली मे लॉकडाउन के बाबजूद पहलवान सुशील कुमार, लारेंस विश्नोई और काला जखेड़ी गैंग के बदमाशों को लेकर स्टेडियम में दाखिल हुए थे। जहां रेसलर के दो गुटों में में मारपीट हुई, जिसमें एक रेसलर की मौत हो गई थी। इसी केस में दिल्ली पुलिस सरगर्मी से सुशील कुमार की तलाश में जुटी है।

हत्या के इस मामले में कुछ दिन पहले कथित रूप से सुशील कुमार के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने रेड भी मारी थी। इसके अलावा सुशील के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस व गैर जमानती वारंट भी निकल चुका है। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार दिल्ली और हरियाणा में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।
May 16, 2021

बंधक बनाकर युवती से खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिए कहा का हैं मामला

बंधक बनाकर युवती से खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिए कहा का हैं मामला

गुरुग्राम : गुरुग्राम में दो दोस्तों के साथ मीट खरीदने गई युवती के साथ  घिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने पीड़िता और उसके दो दोस्तों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके दोस्तों को गुरुग्राम में एक मॉल के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मूल रुप से बिहार की रहने वाली युवती गुरुग्राम के वजीराबाद में अपनी सहेली के साथ रहती है। शुक्रवार को ईद के दिन उसने अपने दो दोस्तों के साथ चिकन पार्टी करने का मन बनाया। दोनों दोस्तों के साथ वह मीट की तलाश में बाइक पर शहर की ओर निकल पड़े। मीट की कोई भी दुकान खुली न मिलने पर पटौदी की ओर चले गए। यहां बाइक का पीछा एक स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने करना शुरू कर दिया। एक सुनसान जगह पर स्कार्पियो सवार युवकों ने युवती व उसके दोस्तों को जबरन स्कार्पियो में बिठा लिया। 
May 16, 2021

चक्रवाती तूफान “ताऊते” अगले 12 घंटों में धारण करेगा रौद्र रुप, हरियाणा कब पहुंचेगा ?

चक्रवाती तूफान “ताऊते” अगले 12 घंटों में धारण करेगा रौद्र रुप, हरियाणा कब पहुंचेगा ?
नईं दिल्ली : कोरोना महामारी के बीच आमजन को अब चक्रवाती तूफान ताऊते की मार झेलनी पड़ सकती है। भीषण चक्रवाती तूफान ताऊते तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया।
चक्रवाती तूफान ताऊते गोवा से लगभग 190 किमी दक्षिण, मुंबई से 550 किमी, दक्षिण पूर्व में वेरावल (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्व मध्य अरब सागर पर रात 8:30 बजे केंद्रित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘अगले 12 घंटों के दौरान इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और और तेज होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचने और 18 मई की दोपहर / शाम के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की बहुत संभावना है।”
आईएमडी ने कहा कि 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। आईएमडी मुंबई के वरिष्ठ निदेशक शुभानी भूटे ने कहा कि मुंबई में रविवार दोपहर से बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तूफान फिलहाल गोवा से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘‘टाउते’’ से निपटने की राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की और उनसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, केबिनेट सचिव, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, संचार, पोत परिवहन मंत्रालयों के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के शीर्ष अधिकारी, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें गुजरात के गिर सोमनाथ, अमरेली, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, राजकोट, कच्छ, मोरबी, सूरत, गांधीनगर, वलसाड, भावनगर, नवसारी, भरूच और जूनागढ़ जिलों में तैनात हैं।
May 16, 2021

भारत में मिले कोरोना के B1.617.2 वैरिएंट पर वैक्सीन कम प्रभावी, ब्रिटिश वैज्ञानिक का दावा

भारत में मिले कोरोना के B1.617.2 वैरिएंट पर वैक्सीन कम प्रभावी, ब्रिटिश वैज्ञानिक का दावा
नई दिल्ली : अगर आप यह सोच रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित नहीं होंगे तो आपका सोचना गलत हो सकता है क्योंकि कोरोना के कुछ वैरिएंट ऐसे भी हैं, जिन पर कोरोना वैक्सीन कम प्रभावी है। हाल में एक ब्रिटिश वैज्ञानिक ने दावा किया है कि भारत में पाए जाने वाले कोरोना वायरस के B1.617.2 वैरिएंट पर वैक्सीन रोकथाम के मामले में कम प्रभावी है। गौरतलब है कि इस ब्रिटिश वैज्ञानिक का नाथ एंथनी हार्नडेन है और ब्रिटेन में टीकाकरण कार्यक्रम में सलाह देने हार्नडेन की प्रमुख भूमिका रही है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और टीकाकरण पर संयुक्त कमेटी (जेसीवीआई) के उपाध्यक्ष एंथनी हार्नडेन ने कहा कि कोरोना वायरस के एक ऐसे वैरिएंट की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी, जिस पर वैक्सीन कम प्रभावी है। एंथनी हार्नडेन ने कहा है कि इंग्लैंड में लॉकडाउन में ढील देते हुए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि अभी नहीं कहा जा सकता है कि वायरस का B1.617.2 वैरिएंट कितना संक्रामक है, जिसकी पहचान भारत में हुई है। हार्नडेन ने कहा कि अभी तक ऐसे प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह स्वरूप ज्यादा जानलेवा या संक्रामक है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी नहीं पता कि क्या वायरस का कोई खास स्वरूप टीका से बच सकता है।
हार्नडेन के मुताबिक हमें अभी यह भी जानकारी नहीं है कि B1.617.2 वैरिएंट का अब तक कितना प्रसार हुआ है। अभी तक बीमारी की गंभीरता बढ़ने के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं है कि वैक्सीन में बच सकते हैं, इसलिए हम अब तक मिले प्रमाण के आधार पर सोच-समझकर कदम उठाएंगे। गौरतलब कि हार्नडेन के बयान के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस के B1.617.2 वैरिएंट पहले के वायरस की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। फिलहाल यह नहीं पता कि यह कितना फैल चुका है।'' जॉनसन ने कहा कि अगर वायरस ज्यादा संक्रामक है तो आगामी दिनों में कठिन विकल्प को चुनना होगा। उन्होंने 21 जून को सभी तरह के लॉकडाउन खत्म किए जाने की योजना में फेरबदल के संकेत दिए।
May 16, 2021

दुष्यंत चौटाला ने जाना 90 विधानसभा क्षेत्रों का हाल, पार्टी पदाधिकारियों को दिए निर्देश

दुष्यंत चौटाला ने जाना 90 विधानसभा क्षेत्रों का हाल, पार्टी पदाधिकारियों को दिए निर्देश


चंडीगढ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लेते हुए जननायक जनता पार्टी के सभी हलका स्तर के पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि जब तक प्रदेश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरी तरह से नहीं निपट लेता है, तब तक वे हर समय मदद के लिए तत्पर रहें।
उन्होंने कहा कि जिसमें चाहे लोगों को कोरोना बचाव व वैक्सीनेशन करवाने के प्रति जागरूक करना हो, गांवों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने हो, सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध करवाना हो या फिर जरूरमंदों तक सहायता पहुंचानी हो, हम सबको मिलकर इन सभी दिशाओं में मजबूत कदम आगे बढ़ाकर जल्द महामारी पर काबू पाना है। वे पार्टी के सभी हलका प्रधानों, जोन व ब्लॉक प्रभारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस महामारी के रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित को उनके घर पर ही ऑक्सीजन मुहैया करवा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जरूरतमंद रोगी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते है। वहीं सभी प्रदेशवासी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करवाएं।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में सेनेटाइजर, मास्क वितरण के साथ-साथ सेनेटाइजेशन अभियान भी जारी रखें। वहीं बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी से निपटना है। इस संकट की घड़ी में प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करें।

*सरकारी पोर्टलों बारे जागरूक करें अधिकारी*


उपमुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन करवाने और आइसोलेट कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा जारी दोनों पोर्टल के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि किसी को ऑक्सीजन लेने और वैक्सीनेशन करवाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी गांवों में बन रहे आइसोलेशन वार्डों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले ताकि कोरोना संक्रमितों को गांवों स्तर पर ही आइसोलेट करके उनका बेहतर उपचार किया जा सके। इससे गांवों में संक्रमण के फैलाव पर काबू पाया जा सकेगा।
*www.haryanabulletinnews.com/FacebookTwitterWhatsAppShare* *हरियाणा की हर पल की खबरों के लिए जुड़ें वेबसाइट www.haryanabulletinnews.com*
May 16, 2021

चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल में आज से शुरू होगा इलाज, कोरोना मरीजों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल में आज से शुरू होगा इलाज, कोरोना मरीजों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

हिसार : कोरोना महामारी के दौरान लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही हरियाणा सरकार द्वारा रविवार को हिसार में स्थापित किए गए 500 बेड के चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल का लोकापर्ण किया जाएगा।

अस्पताल का संचालन आरंभ होने से न केवल हिसार बल्कि आसपास के जिलो के नागरिकों को रविवार से ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी। शनिवार को उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व डीआईजी बलवान सिंह राणा ने स्वास्थ्य तथा अन्य सभी संबंधित विभागों के मुखियाओं के साथ अस्पताल का दौरा किया और सभी प्रबन्धों का जायजा लिया।
विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं वाले इस अस्पताल सभी ऑक्सिजन बेड होंगे। ऑक्सीजन की आपूर्ति 7.1 लीटर प्रति बेड प्रति मिनट फ्लो के हिसाब से रहेगी, जिसकी आपूर्ति जिंदल स्टैनलेस लिमिटेड के ऑक्सीजन प्लांट से होगी। अस्पताल को प्रतिदिन 8 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किये गए अस्पताल को चार ब्लॉक में बांटा गया है।
सभी बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट जोड़ा गया है। चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मेडिकल इंटर्न की भी यहां ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी विभागों का एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है ताकि अस्पताल के सुचारू संचालन में कोई बाधा न आए।

मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल में अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली है। सभी ब्लॉकों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने प्रबन्धों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ प्रबंधन, एम्बुलेंस, मेडिकल उपकरणों, बायो-मेडिकल वेस्ट, ओपीडी, किचन संचालन, स्टोर, वेयर हाउस, टेली कंसल्टेंसी, मेडिकल स्टाफ के रहने व खाने सहित अन्य प्रबन्धों की समीक्षा की और इनके सम्बंध में अधिकारियों को विस्तार से दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, प्रशिक्षु आईएएस पंकज, सीटीएम मोहित, जोनल एडमिनिस्ट्रेटर अश्वीर नैन, स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से आए डॉ. डीएन बागड़ी, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठ, एडीआईओ अखिलेश, एक्सईएन विशाल सहित अन्य अधिकारी उपस्तिथ थे।
May 16, 2021

हरियाणा में घटने लगे मरीज, 24 दिनों बाद नए केस 10 हजार से कम मिले

हरियाणा में घटने लगे मरीज, 24 दिनों बाद नए केस 10 हजार से कम मिले

रेवाड़ी :9 मई को अधिकतम 1,18,630 सक्रिय मरीज थे, 6 दिन में ही कम होकर 93,699 रह गए, नए मरीजों की ग्रोथ भी घटी
इंतजार- पीक गुजरा है या नहीं इस नतीजे पर पहुंचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, अगले 7 दिन अहम

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक गुजरने के संकेत दिख रहे हैं। नए मरीजों की वृद्धि दर और सक्रिय मरीजों में करीब एक हफ्ते से कमी का ट्रेंड है। 4 मई को सर्वाधिक 16,246 नए मरीज थे। इसके बाद चार दिन तक यह आंकड़ा 14-15 हजार पर स्थिर रहा। एक सप्ताह से नए मरीज लगातार घट रहे हैं।

सक्रिय मरीजों की संख्या भी 9 मई को अधिकतम 1,18,630 थी। अब यह घटकर 93,699 रह गई है। सरकार ने भी 15 मई तक ही प्रदेश में पीक की उम्मीद जताई थी। हालांकि, अभी नए केस गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला जैसे शहरी क्षेत्रों में ही घटे हैं। अगले हफ्ते गांवों में भी नए मरीज कम रहे तो ही पीक माना जाएगा। प्रदेश में शनिवार को 9,955 नए मरीज मिले। नए मरीज 24 दिन बाद 10 हजार से कम रहे हैं। 12,593 लोग ठीक भी हुए।

 स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी तो सक्रिय मरीजों की दर में देश और पंजाब से हुए बेहतर

*4 मई को मिले थे अधिकतम*
अप्रैल माह में नए मरीज निरंतर बढ़ रहे थे। 4 मई को अधिकतम 16,246 हो गए, जो अब कम होकर 9,955 तक आ गए हैं।
अप्रैल माह में नए मरीज निरंतर बढ़ रहे थे। 4 मई को अधिकतम 16,246 हो गए, जो अब कम होकर 9,955 तक आ गए हैं।
 10 दिन में 14 हजार औसत
अप्रैल के मध्य तक प्रतिदिन औसतन 2500 मरीज स्वस्थ हो रहे थे, यह औसत पिछले 10 दिनों में 14 हजार तक है।
अप्रैल के मध्य तक प्रतिदिन औसतन 2500 मरीज स्वस्थ हो रहे थे, यह औसत पिछले 10 दिनों में 14 हजार तक है।
*1 लाख से नीचे आए*
अप्रैल में सक्रिय मरीज तेजी से बढ़े। 9 मई को अधिकतम 1,18,630 थे जो अब फिर से 1 लाख से कम रह गए हैं।
अप्रैल में सक्रिय मरीज तेजी से बढ़े। 9 मई को अधिकतम 1,18,630 थे जो अब फिर से 1 लाख से कम रह गए हैं।

 *पंजाब से जल्दी सुधार*

सक्रिय दर मई की शुरुआत में देश और पंजाब से हमारी काफी तेज थी, जिसमें हमने तेजी से सुधार किया, अब दोनों से कम है।
सक्रिय दर मई की शुरुआत में देश और पंजाब से हमारी काफी तेज थी, जिसमें हमने तेजी से सुधार किया, अब दोनों से कम है।
 *मौतें और गंभीर मरीज*
मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। 24 घंटे में 164 मरीजों ने दम तोड़ा है। इन आंकड़ों में स्थिरता बनी हुई है और लगातार 150 से अधिक मौतें हो रही हैं। अब तक 6,935 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
प्रदेश में गंभीर मरीज भी चिंता का विषय बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार, सीरियस मरीजों की संख्या भी अभी 13,679 बनी हुई है। हालांकि, सरकारी बुलेटिन में इनका आंकड़ा 1759 दिखाया जा रहा है।

* ग्रामीण जांच का इंतजार*

विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में पीक चला गया, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। यह सही है कि एनसीआर समेत कुछ शहरी इलाकों में हम कह सकते हैं कि नए मरीजों की संख्या कम हुई है या अभी स्थिर है।
परंतु ग्रामीण क्षेत्र वाले जिलों में केसों की संख्या नहीं घटी है। अभी गांवों में जांच होनी बाकी है। उसके सात दिनों के परिणामों में यदि केस कम होते हैं तो हम कह सकेंगे कि पीक जा चुका है। केस घट रहे हैं तो यह अच्छे संकेत जरूर हैं।
May 16, 2021

डॉ भोला की उपस्थिति में मरीजों को उपलब्ध करवाई दूध की थैली

भाजपा की सेवा रसोई अभियान की हुई शुरुआत

-डॉ भोला  की उपस्थिति में  मरीजों को उपलब्ध करवाई दूध की थैली
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों व उनके तिमारदारों की सहायता के लिए नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार भाजपा ने जिला अध्यक्ष राजू मोर के नेतृत्व में सेवा रसोई अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को भाजपा एससी सैल के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंहमार, मंडल अध्यक्ष जसबीर सैनी, सियाराम गोयल, केशव तिवारी, नरेंद्र पहल, मनीष चेयरमैन नागरिक अस्पताल में 250 थैली दूध की लेकर नागरिक अस्प्ताल में पहुंचे। जहां पर डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला की उपस्थिति में कोविड वार्ड में दाखिल मरीज व उनके तिमारदारों को दूध की थैली उपलब्ध करवाई। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना की इस माहमारी में लोगों की हर संभव मदद करना है। मौजूदा स्थिति पर ध्यान में रखते हुए भाजपा सेवा रसोई सेवा के तहत भोजन व्यवस्था को भी बनाए रखना हैं। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शुरू की गई सेवा रसोई अभियान की प्रशंसा की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ कोरोना मरीजों के इलाज में जी जान से लगा हुआ है। कोरोना मरीजों की सुविधा व सेवा के लिए अनेक संगठन आगे आ रहे हैं। एक दूसरे की सहायता करके ही कोराना महामारी से जीता जा सकता है।
May 16, 2021

हरियाणा में 23 हजार नंबरदारों को सौगात, सरकार ने दी ये बड़ी सुविधा

हरियाणा में 23 हजार नंबरदारों को सौगात, सरकार ने दी ये बड़ी सुविधा

चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार ने नंबरदारों को भी ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत कवर करने का निर्णय लिया है ताकि गंभीर बीमारियां होने पर उन्हें  ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त नंबरदारों को स्मार्ट मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे।

यह जानकारी आज यहां हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने राज्य के उपायुक्तों के साथ स्वामित्व तथा अन्य योजनाओं के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान दी।
The Haryana government has also decided to cover the numberdars under the ‘Ayushman Bharat Yojana’ so that they can get benefits under the ‘Ayushman Bharat Yojana’ in case of serious illnesses. Apart from this, smart mobile phones will also be provided to the number holders.
कौशल ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 23375 नंबरदारों के स्वीकृत पद हैं। इस  योजना के अंतर्गत भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धन राशि लाभार्थियों को मुहैया करवाती है।
यह योजना सेवा संस्थान अर्थात ‘अस्पतालों’ में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क प्रदान करती है। यह योजना चिकित्सा उपचार से उत्पन्न अत्यधिक खर्चे को कम करने में मदद करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से तीन दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार, स्वास्थ्य इलाज व दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध होती हैं।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट फोन के लिए टेंडर कॉल कर लिए गए हैं और अगले महीने तक ये उन्हें उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों से कहा हैं कि वे जल्द से जल्द यमुनानगर से लेकर पलवल तक मसावी अर्थात राजस्व नक्शे में सीमांकन (डीमारकेशन) का कार्य पूरा करें ताकि दोनों राज्यों में सीमा का विवाद न हो।
करनाल जिले के साथ लगती उत्तर प्रदेश की सीमा पर सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 39 पिलर लगाए जाएंगे। राज्य के फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत जैसे जिलों में सीमावर्ती क्षेत्र में सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा दी गई रिपोर्ट उपरांत ऐसे ही पिल्लर लगाए जाएंगे।  कौशल ने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक राज्य के 8 जिलों में ड्रोन मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
वहीं दूसरी ओर राज्य में कोविड-19 पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि कोविड की इस परिस्थिति में राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी अच्छा, बेहतरीन और तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले एक या दो सप्ताह में कोविड-19 का प्रकोप प्रदेश में कम होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में आइसोलेशन वार्ड अलग से बनाने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है और आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि कोविड-19 की रोकथाम की जा सके।
May 16, 2021

दुश् से दुष्यंत व मनोहर से मन दोनों हैं हरियाणा की जनता के दुश्मन-सुरजेवाला

दुश् से दुष्यंत व मनोहर से मन दोनों हैं हरियाणा की जनता के दुश्मन-सुरजेवाला

-कहा-किसान, मजदूर व आढ़ती के समस्या का हल नहीं तो छोड़ें गद्दी
जींद : ( संजय तिरँगाधारी )कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि किसान, मजदूर, आढ़ती व छोटे दुकानदार की समस्याओं का हल नहीं कर सकते तो सीएम मनोहर लाल को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने गंभीरता से यह भी कहा कि 'दुष्यंत का दुश् व मनोहर का मन' दोनों ही हरियाणा की जनता के दुश्मन बने हैं। शनिवार को वे जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि किसान कितने दिनों से आंदोलनरत है और कोरोना का संकट है तो क्या देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके बीच बातचीत कब लिए नहीं जाना चाहिए। कुसी भी मुद्दे का हल बातचीत से ही निकलता है। यदि किसान समस्या का हल नहीं कर सकते तो दोनों को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी और खट्टर दोनों ही गरूर के साथ सत्ता संभाले हुए हैं। किसानों सहित कई मुद्दों पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ने दोनों ही सरकारों को पत्र लिखे हैं, मगर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसे विपक्ष की सलाह की जरूरत नहीं है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, मगर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि आपदा में अवसर नहीं, बल्कि आपदा में लूट का माहौल है। न रोटी है और न ही रोजगार बल्कि कोरोना का प्रसार ही है। हरियाणा में ऑक्सीजन नहीं है और जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है। अस्पतालों में कोई प्रबंध नहीं है। सरकार लोगों को मरने के लिए उनके हाल पर छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन का संकट नहीं है, मगर इमरजेंसी है। दिल्ली में 85 हज़ार सक्रिय कोरोना मरीजों पर 700 मीट्रिक ऑक्सीजन आ गई, मगर हरियाणा में एक लाख सक्रिय कोरोना मरीजों पर मात्र 282 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मई है। हरियाणा सरकार यह बताए कि हरियाणा के हिस्से की ऑक्सीजन कहां गईं।
कोरोना संक्रमण में कोविड अस्पताल का लाइसेंस देने में भी रिश्वतखोरी की लूट मचाई हुई है। हरियाणा में वैक्सीन को लेकर लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मज़बूर है। हरियाणा में 45 वर्ष से ऊपर 37 लाख लोगों को पहला टीका लगा, जबकि दूसरा टीका मात्र 8 लाख लोगों को ही लगा है। यदि 45 से ऊपर आयु के लिगों को ही बैक्सीन नहीं लग पाई तो इससे कम आयु के लोगों को कैसे लग पाएगी। उन्होंने कहा कि जीवनरक्षक दवाओं का भी टोटा है। इन्हें उपलब्ध कराने को लेकर चार-चार अधिकारियों का जिलों में पैनल बनाया गया है, जिसकी 4-4 दिन में बैठक होती है। तब तक मरीज दम तोड़ देता है। हालात ये हैं कि टिलासोन को प्रधानमंत्री और रेमडेसिविर को मुख्यमंत्री अलॉट करते हैं। इसके विपरीत प्रदेश में शराब की सप्लाई फुल है और दवाएं गुल हैं। उन्होंने दोहराया कि पिछले साल कोरोना काल मे एक करोड़ शराब की बोतलों के घोटाले को उजागर किया था, मगर सरकार ने उस घोटाले को दबा दिया गया। उन्होंने यह भी चुटकी ली कि अब ताई इन्द्रो कहाँ गई--वह भी कोरोना से ग्रस्त है। गांव व शहरों में शराब खुले आम बेची जा रही है।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, ईश्वर नैन, पूर्व विधायक रामभज, राजू लखीना, वजीर ढांडा, नरेश भनवाला, संदीप सांगवान, रणदीप सहारन, वीरेंद्र जागलान, दिनेश मिन्नी, सुमेर पहलवान, अशोक मलिक, रणबीर पहलवान, लाजवंती ढिल्लो, रघुबीर भारद्वाज व धर्मपाल प्रधान आदि भी थे।
*-जिला प्रधानों की नियुक्ति करना प्राथमिकता-विवेक बंसल*
पत्रकारवार्ता में मौजूद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि जिलों के प्रधान मनोनीत करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में है। पहले उम्मीद थी कि ये नियुक्तियां अप्रैल के महीने में ही हो जानी थी। कल्पना नहीं कि गई थी कि कोरोना इतनी महामारी का रूप ले लेगा। कोरोना संकट से निपटते ही नियुक्तियां कर दी जाएगी।
उन्होंने केंद्र सरकार की यह कहकर आलोचना की कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के कारण ही कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रबंधों की को पीछे रखा। इसलिए महामारी ने देश मे विकराल रूप धारण कर लिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र से कोरोना प्रबंधों की व्यवस्थाओं, आपातकालीन नियोजन, ऑक्सीजन की सप्लाई व दवाओ व अस्पतालों आदि के प्रबंध पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाले आज छोटे-छोटे देशों से ऑक्सीजन मांग रहे हैं। पिछले 70 सालों में जो देश की छवि विश्व मे बनी थी उसे धूमिल कर दिया गया है।
May 16, 2021

खट्टर का आरोप- किसानों ने फैलाया कोरोना, टिकैत बोले- अपनी नाकामी का ठीकरा किसानों पर मत फोड़ो

खट्टर का आरोप- किसानों ने फैलाया कोरोना, टिकैत बोले- अपनी नाकामी का ठीकरा किसानों पर मत फोड़ो

नई दिल्ली : कोरोना महामारी में भी केंद्र सरकार के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन दिल्ली में चल रहा है। जिसे खत्म करने के लिए भाजपा की सरकार तमाम कोशिशें कर चुकी है।
अब भाजपा द्वारा आंदोलन कर रहे किसानों पर कोरोना संक्रमण फैलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इस आरोप पर किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार की चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में कोरोना यही से फ़ैल रहा है। यह तो उन्होंने काफी दिनों बाद बताया है।
मोदी सरकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में फेल हो चुकी है। तो इसका ठीकरा भी हम पर फोड़ा जा रहा है। खट्टर सरकार का कहना है कि जहां पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उस जगह से गांव गांव कोरोना फैलाया जा रहा है।
अगर इनको यह दिक्कत है तो इसका इलाज होना चाहिए। इसका इलाज सिर्फ अस्पतालों में ही हो सकता है।
इस समय देश में अस्पताल है ही नहीं। सरकार बुरी तरह से फेल हो गई है। इसलिए अब कोरोना फैलाने का जिम्मेदार किसानों को ठहराया जा रहा है।
यह तो सिर्फ किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए कहा जा रहा है देश के सभी राज्यों में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं। तो क्या वे सब लोग दिल्ली के बॉर्डर से ही कोरोना की चपेट में आए हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर कोरोना महामारी में इस तरह के बिल लाए जा सकते हैं। तो ऐसे हालात में इन्हें वापस क्यों नहीं लिया जा सकता है।
देश के कई राज्यों में चुनाव हुए। इसके लिए भाजपा ने जब इतने बड़े स्तर पर प्रचार किया तो क्या वहां भीड़ नहीं थी क्या वहां पर कोरोना नहीं आया ?
किसान नेता राकेश टिकैत ने इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने से इंकार करने की बात को खरिज किया है। उनका कहना है कि आंदोलन कर रहे किसानों ने वैक्सीन लगाने के लिए कभी भी इनकार नहीं किया है।
लेकिन सरकार के पास इन्हें लगाने के लिए वैक्सीन ही नहीं है। यह सरकार तो लोगों को ऑक्सीजन भी नहीं दे पा रही हैं।