Breaking

Wednesday, August 24, 2022

August 24, 2022

जींद से भी जुडी हैं सोनाली फोगाट की यादें

जींद से भी जुडी हैं सोनाली फोगाट की यादें

जीन्द : जानी मानी टिक टाक स्टार सोनाली फोगाट का कल देर रात गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। वे करीबन 42 वर्ष की थीं। उनके निधन पर जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महात्मा गांधी संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार भोला, शाइनिंग स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत भोंसला, साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।2 फरवरी 2020 को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा व अन्य कई संस्थाओं ने मिलकर शाइनिंग स्टार स्कूल भिवानी रोड पर राज्यस्तरीय निर्भया अवार्ड समारोह का आयोजन किया था जिसमें पूरे प्रदेश से दर्जनों प्रतिभाओं को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सोनाली फोगाट ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर शिरकत की थी। वे कई घंटो तक इस समारोह में उपस्थित रही थी और उन्होने इस समारोह की काफी प्रशंसा भी की थी।उस कार्यक्रम के आयोजक रहे राजकुमार गोयल का कहना है कि सोनाली फोगाट को जींद मे निर्भया अवार्ड समारोह मे मुख्य अतिथि के तोर पर बुलाया गया था। सोनाली फोगाट एक दबंग महिला थी। महिला सशक्तिकरण को लेकर उनमे बड़ी तडफ रहती थी। उनके निधन से प्रदेश ने एक जाने माने कलाकार को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट गोवा गयी हुई थी वही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। सोनाली फोगाट टिक टाक स्टार और बिग बास 14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद और भी ज्यादा पापुलर हुई थीं। अपने बयानों को लेकर भी वे कई बार सुर्खियों में भी रही। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सोनाली फोगाट ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
August 24, 2022

BJP नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन:हार्ट अटैक से मौत; TIK TOK स्टार से बनी नेता; BIG BOSS में भी आईं नजर

BJP नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन:हार्ट अटैक से मौत; TIK TOK स्टार से बनी नेता; BIG BOSS में भी आईं नजर

हिसार : भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की मौत हो गई है। उनकी मौत हार्ट अटैक से गोवा में हुई। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से पूरे देश में, उनके समर्थकों, प्रशंसकों व फैन्स में शोक का माहौल है। वहीं अचानक हुई घटना से देश स्तब्ध है।भाई ने की मौत की पुष्टि

सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने की। परिवार हरियाणा के फतेहाबाद जिले से गोवा के लिए रवाना हो चुका।​​​​​​ सोनाली की एक बेटी है और उसकी पति संजय फौगाट की वर्ष 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी।
नवीन जयहिंद की जांच की मांग

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट करे सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवदेना जताते हुए जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने और पोस्टमार्टम AIIMS में कराने की मांग की।
फेसबुक पर अपलोड की लास्ट फोटो

सोनाली फौगाट ने मौत से चंद घंटे पहले रात को ही फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि दबंग लेडी, रियल बोस लेडी, ऑल रेडी स्माइल।
कुलदीप से आखिरी मुलाकात

सोनाली फौगाट की कुलदीप बिश्नोई से आखिरी मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने आपसी गिले शिकवे दूर किए थे। दोनों राजनीतिक विरोधी थे। सोनाली, कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ खुलकर बोलती थी, परंतु आदमपुर से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने 18 अगस्त को सोनाली के घर जाकर चाय पी। दोनों ने करीब एक घंटा मुलाकात की। इसके बाद दोनों के गिले शिकवे दूर हो गए थे। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंति पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थी।
2019 का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा

सोनाली आदमपुर से भाजपा की टिकट पर वर्ष 2019 में चुनाव लड़ चुकी थी, लेकिन वह चुनाव हार गई थी। इसके बाद सोनाली आदमपुर में सक्रिय रही। चुनाव में सोनाली फौगाट कुलदीप बिश्नोई से किसी भी राउंड में आगे नहीं रही। कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार 471 वोट से अधिक वोट प्राप्त किए। कुल 13 राउंड में सोनाली किसी भी राउंड में जीत नहीं सकी।

Tuesday, August 23, 2022

August 23, 2022

परिवारवाद और प्रशिक्षण की कमी से कांग्रेस खत्म:भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सांसद का दावा; बोली-BJP इनसे दूर

परिवारवाद और प्रशिक्षण की कमी से कांग्रेस खत्म:भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सांसद का दावा; बोली-BJP इनसे दूर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सांसद सुधा यादव व अन्य। 
जींद : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं चुनाव समिति की सदस्या और पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण प्रशिक्षण की कमी व परिवारवाद बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा परिवार वाद से दूर है। उन्होंने इस बारे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व स्वयं का उदाहरण दिया और कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण वर्ग बहुत जरूरी होता है।
पूर्व सांसद डा. सुधा यादव रविवार को जींद में शुरू हुए ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कोई इंसान अपने आप में पूर्ण नहीं है परंतु इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है और ज्ञान का आदान प्रदान कर कार्यकर्ता पूर्णता को प्राप्त करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बताई पंच निष्ठाओं, बड़े उद्देश्य के लिए बड़ा पुरुषार्थ, भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद को खत्म करने में योगदान करना, गुलामी की मानसिकता से निकलना, विरासत पर गर्व, विकासशील से विकसित भारत बनाने की कल्पना और एक नागरिक के कर्तव्य का निर्वहन करना, इन सब पर कार्यकर्ता काम करें।
इससे पहले मुख्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित किया व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि की। ओबीसी मोर्चा द्वारा डा. सुधा यादव का केंद्रीय संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति में मनोनयन पर जोरदार स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
August 23, 2022

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

 हिसार में उम्मीदवारों को जांचते ऑफिसर।

हिसार : हरियाणा के हिसार में आर्मी कैंट में अग्निपथ योजना के तहत अग्नीवरों की भर्ती जारी है। इस कड़ी में भर्ती में सोमवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया। रैली अग्निवीर ट्रैडसमेन व तकनीकी वर्गों के लिए निर्धारित की गई थी। लगभग 2100 पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 1400 उम्मीदवारों ने रैली में भाग लिया।
मंगलवार को अग्निवीर जीडी के प्रवेश के लिए हिसार और जींद की तहसील से पंजीकरण करवाने वाले लगभग 2400 उम्मीदवार परीक्षण के लिए रैली स्थल पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि 17 अगस्त 22 को निर्धारित रैली खराब मौसम के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसलिए इन उम्मीदवारों को रैली में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
*हिसार आर्मी कैंट में टेस्ट देते उम्मीदवार।*

एआरओ भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे प्रवेश पाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न करें क्योंकि वे स्वचालित स्कैनिंग और पहचान की विभिन्न प्रक्रियाओं में फंस जाएंगे। केवल वैध उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने का मौका प्रदान करने के लिए सख्त जांच और प्रवेश प्रणाली स्थापित की गई है। 23 अगस्त की भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों का चिकित्सा निरीक्षण 24 अगस्त तक चलेगा।
आपको बता दें कि देश में अग्निपथ योजना के तहत 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। इसके तहत हरियाणा के हिसार में पहली भर्ती शुरू की गई है। अग्निनवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निनवीरों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।
August 23, 2022

दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने ड्रग्स ली, सस्पेंड:बिना सूचना DGCA की जांच में पॉजिटिव मिला, पहली बार ऐसी कार्रवाई

दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने ड्रग्स ली, सस्पेंड:बिना सूचना DGCA की जांच में पॉजिटिव मिला, पहली बार ऐसी कार्रवाई

नई दिल्ली ; दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। ऐसा देश में पहली बार हुआ है। इस घटना के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अफसर को ड्यूटी से हटा दिया है। यह ड्रग टेस्टिंग बिना किसी सूचना के की गई थी।

रिपोर्ट 18 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अफसर को सस्पेंड किया गया। ATC के ड्रग्स लेने के बाद सस्पेंशन की कार्रवाई का ये देश में पहला मामला है।
*क्या होते हैं साइकोएक्टिव पदार्थ?*

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक स्टडी और फरवरी 2019 में पब्लिश रिपोर्ट का हवाला देते हुए DGCA ने कहा है कि शराब के बाद भारत में भांग और ओपिओइड यानी हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले साइकोएक्टिव प्रोडक्ट हैं।
*क्रू और ATC की जांच के नए नियम जनवरी से लागू*

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 31 जनवरी 2022 को साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए फ्लाइट क्रू और ATC की जांच के नियम लागू होने के बाद देश में ATC का साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है।

जारी किए गए नियमों को सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) कहा जाता है। इनके मुताबिक एयरपोर्ट्स पर ड्रग टेस्ट रैंडम बेसिस पर किया जाता है। निकाले गए कर्मचारी की टेस्ट रिपोर्ट 18 अगस्त को पॉजिटिव आई थी।
*टेस्ट पॉजिटिव होने पर क्या कार्रवाई होती है?*

नियम लागू होने के बाद से अब तक कई एयरलाइंस के 3 पायलट की ड्रग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। नियमों के मुताबिक पॉजिटिव कर्मचारियों को नशामुक्त करने के लिए उन्हें नशामुक्ति केंद्र भेजा जाएगा।

कोई कर्मचारी दूसरी बार पॉजिटिव आता है तो उसका लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। तीसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
August 23, 2022

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

केरल : कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद देश में टोमैटो फीवर अपने पैर पसार रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता भी बढ़ गई है। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में टोमैटो फीवर के 82 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, ओडिशा में 26 बच्चे इससे बीमार हुए हैं। ये सभी 9 साल से कम उम्र के हैं।
*क्या है टोमैटो फीवर?*

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू को हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (HFMD) का एक प्रकार माना जाता है। इस बुखार का नाम टोमैटो फीवर इसलिए है क्योंकि इस बीमारी में मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार और रंग के फफोले पड़ जाते हैं।

यह बुखार एंटेरोवायरस से होता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि टोमैटो फीवर बच्चों में चिकनगुनिया या डेंगू के बुखार का आफ्टर इफेक्ट भी हो सकता है।
टोमैटो फीवर में बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी ले लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
*टोमैटो फीवर के लक्षण*

लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार टोमैटो फीवर में शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स के दानों की तरह ही दिखते हैं। इसके अलावा यह बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। टोमैटो फीवर के लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान, हरारत, जोड़ों में दर्द, खुजली, उल्टी, डिहाइड्रेशन, डायरिया आदि शामिल हैं।
*कैसे फैलता है बुखार?*

टोमैटो फीवर के इस आउटब्रेक का पहला केस केरल के कोल्लम में 6 मई को आया था। इसके बाद से ही 1 से 5 साल के बच्चों में बुखार के लक्षण देखे गए, यानी फिलहाल यह बच्चों में ही ज्यादा फैल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदी जगहों में रहना और गंदी चीजें छूना।

बच्चे खिलौने, खाना और कपड़ों से लेकर कई चीजें शेयर करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब दूसरे वायरल इन्फेक्शन्स की तरह यह भी नजदीकी संपर्क से फैलता है।
August 23, 2022

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम बदलने पर फिर पेंच:शहीद भगत सिंह पर पंजाब और हरियाणा राजी; चौटाला ने पंचकूला जोड़ने की शर्त लगाई

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम बदलने पर फिर पेंच:शहीद भगत सिंह पर पंजाब और हरियाणा राजी; चौटाला ने पंचकूला जोड़ने की शर्त लगाई

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को पंजाब और हरियाणा सरकार राजी है। इस बारे में वह पहले भी विधानसभा में प्रस्ताव पास कर चुके हैं।

हालांकि हरियाणा सरकार का कहना है कि इसमें पंचकूला को भी जोड़ा जाए। पंजाब इसमें सिर्फ मोहाली को जोड़ने की बात कह रहा है। पंजाब की आप सरकार इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से कतरा रही है। इसे देखते हुए अकाली दल ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से जवाब मांगा है।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

*CM भगवंत मान ने कहा था- दोनों राजी*

कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच मीटिंग हुई थी। जिसके बाद मान ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर होगा। इसके लिए पंजाब और हरियाणा सरकार में सहमति बन गई है। हालांकि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगे सिर्फ मोहाली होगा या चंडीगढ़ और पंचकूला का नाम भी होगा, इस पर पंजाब सरकार खामोश है।
एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर अफसरों से मीटिंग करते पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
*ट्राईसिटी का एयरपोर्ट है तो पंचकूला का भी नाम हो : चौटाला*

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फिलहाल इसका नाम चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CIAL) है। हम केंद्र सरकार को संयुक्त तौर पर कहेंगे कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस है। उससे पहले केंद्र इसका नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़, मोहाली-पंचकूला करे। चंडीगढ़ हमारी राजधानी है। यह ट्राईसिटी का एयरपोर्ट है तो इसमें मोहाली और पंचकूला भी शामिल हो।
*अकाली दल ने मान से जवाब मांगा*

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह शहीद भगत सिंह के नाम पर राजी हैं लेकिन इसमें पंचकूला का नाम जोड़ने की शर्त लगाई है। सीएम भगवंत मान को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने यह शर्त मंजूर की या नहीं?

Monday, August 22, 2022

August 22, 2022

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

गुरुग्राम : हरियाणा में अलसुबह तेज रफ्तार ने फिर 6 युवकों की जान ले ली। हादसा गुरुग्राम जिले के गांव खेंटावास के नजदीक गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर हुआ। तेज रफ्तार मारुति कम्पनी की प्राइवेट बस ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरे एक्सीडेंट में एक MBBS स्टूडेंट की मौत हुई। तीसरे हादसे में हिसार के एक युवक की मौत मानेसर में हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर है। तीनों हादसों में 3 लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
पेट्रोल पंप के ठीक सामने बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर लगने से आवाज इतनी तेज हुई जैसे धमाका हुआ हो। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लेकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। सभी को कार से निकालकर नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 फरीदाबाद के और एक आगरा का रहने वाला था, जबकि चौथे मृतक का अभी पता नहीं चल पाया है। बस मारुति कंपनी के स्टाफ को चरखी-दादरी से लेकर मानेसर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में एक छात्र घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार अलसुबह एक कार में सवार 5 दोस्त बर्थडे पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान फर्रूखनगर-वजीरपुर रोड पर गांव खेंटावास के पास एक तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट कंपनी की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अभिषेक, पारस, अविन व जसवंत शामिल है। बस भी कंपनी के कर्मचारियों से भरी थी। हादसे से बस में बैठी कई सवारियों को भी चोट लगी है। दूसरा हादसा गुरुग्राम के ही गढ़ी हरसरू इलाके में हुआ। यहां फ्लाओवर से नीचे उतरते ही एक क्रेटा कार खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिसमें सोनीपत निवासी सन्नी नामक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हुआ है। दोनों गुरुग्राम की SGT यूनिर्विसिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। रात 12 बजे डिनर करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि हादसा हो गया।उधर, एक तीसरे हादसे में आइएमटी मानेसर में मारुति कंपनी के गेट के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत, मृतक की पहचान मूल रूप से हिसार जिले के गांव कोथ कला के रहने वाले राहुल के रूप में की गई, वह एक निजी कंपनी में काम करते थे, घायल की पहचान मानेसर के रहने वाले हेमंत के रूप में की गई। बता दें कि इस साल 20 अगस्त तक जिले में 225 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। गत वर्ष 402 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह प्रतिदिन औसतन 30 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। अधिकतर हादसे बस, ट्रक, डंपर और ट्राले की वजह से हो रहे हैं। वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक रहती है कि जब तक चालक संभलते हैं तब तक हादसा हो जाता है।
August 22, 2022

जींद में सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा:जलालपुर कला गांव के लोग भड़के, बोले- टीचरों का तबादला कर दिया, बच्चों को पढ़ाएगा कौन

जींद में सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा:जलालपुर कला गांव के लोग भड़के, बोले- टीचरों का तबादला कर दिया, बच्चों को पढ़ाएगा कौन

ग्रामीणों ने ताला जड़ा तो गेट पर ही जुट गए विद्यार्थी। 

जींद : हरियाणा के जींद जिले के गांव जलालपुर कला के राजकीय उच्च विद्यालय पर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह ताला लगा दिया। ग्रामीण अध्यापकों का तबादला किए जाने से नाराज हैं। ताला जड़ने के दौरान स्कूल पढ़ने आए काफी संख्या में बच्चे बाहर ही मुख्य गेट पर खड़े रहे। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना भी दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने चेताया कि अगर अध्यापकों का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वह स्कूल से ताला नहीं खोलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अध्यापकों का तबादला किए जाने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षाएं नजदीक हैं और बच्चे पहले वाले अध्यापकों के साथ मेहनत कर रहे थे। अब नए अध्यापकों के आने से पढ़ने और उन्हें समझने में बच्चों को काफी समय लग जाएगा।
इससे रिजल्ट भी प्रभावित होगा और उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि अध्यापकों का तबादला तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक स्कूल गेट से ताला नहीं खोला जाएगा।
August 22, 2022

हरियाणा के रोहतक समेत इन तीन जिलों मे धारा 144 लागू, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

हरियाणा के रोहतक समेत इन तीन जिलों मे धारा 144 लागू, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

रोहतक: देश में दिन प्रतिदिन नई- नई बीमारियों के संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है।  पहले इंसानों में कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस ने कहर ढा रखा था। वही अब एक नया वायरस जोकि पशुओं में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस का नाम है लंपी वायरस, जिसने पशुओं को अपने संक्रमण में जकड़ रखा है। हरियाणा के रोहतक, जींद और सोनीपत जिले में पशुओं मे फैल रहे लंपी वायरस को ध्यान में रखते हुए IPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इस धारा के तहत पशुओं का मेला लगाने, और इस बीमारी से मरने वाले पशुओं की चमड़ी उतारने, तथा बाहर से मवेशियों को चराने के लिए आने वाले गवालो के आवागमन पर भी पूर्णतया रोक लगा दी गई है। 
रोहतक में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट महेंद्र पाल ने अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला की सीमा में अंतर जिला व अंतर राज्य पशुओं के आवागमन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही जिला में पशुओं के मेले आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किये गये आदेशों में बताया गया है कि राज्य में लम्पी स्किन डिजिज (एलसीडी) बीमारी बढ़ रही है। अगर इन्हें नहीं रोका गया तो मामले बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने एलसीडी की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने के लिए मवेशियों के अंतरा राज्य व अंतर राज्य आवागमन के साथ-साथ मवेशियों की खरीद बिक्री के लिए भी किसी भी प्रकार के मेलों के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। 
जिला पुलिस अधीक्षक से महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकों व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करके इन आदेशों कि अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही आदेशों में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को कहा गया है कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के साथ तालमेल बनाकर यह सुनिश्चित करें कि जिला में कोई भी पशु मेला आयोजित ना किया जा सके। सख्त अनुपालना के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं और अगर कोई इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बता दें लंपी वायरस के संपर्क में आने वाले मवेशियों की त्वचा पर गांठे बन जाती हैं, उनके मुंह से लार आने लगती है,  उनको तेज बुखार, और आंखें लाल हो जाती हैं, साथ ही उन्हें भूख भी कम लगने लगती हैं।  जिला प्रशासन ने मवेशियों को संक्रमण से बचाने के लिए गौशालाओं में फोगिंग करने के आदेश दिए हैं। हरियाणा के पशुपालन मंत्री JP दलाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 14 जिले के मवेशी लंपी वायरस से ग्रसित हो गए हैं।  प्रदेश सरकार पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए सामूहिक रूप से टीकाकरण का आयोजन करेगी।  दुखदायक बात यह है कि अब तक प्रदेश में कुल 87 गायों की इस वायरस के सक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।एलसीडी को लेकर महम क्षेत्र में गाय पालने वाले लोगों की चिताएं बढती जा रही हैं। वार्ड आठ के पार्षद विनोद कुमार की बछड़ी को बीमारी लगने से उसने प्राइवेट डाक्टर से उनसे टीके लगवाए हैं। वार्ड नौ में दुकानदार महेंद्र सिंह के घर गाय का बीमारी के कारण बुरा हाल है। महेंद्र उसे लगातार दवाई दिलवा रहा है लेकिन उसे कोई आराम नहीं आ रहा है। यह बीमारी महम में धीरे-धीरे पैर पसार रही है। गाय एलएसडी से पीड़ित होने को संदेह जताया जा रहा है।
वहीं, वैटरनरी विभाग के एसडीओ नरेंद्र दहिया ने बताया कि पहले गोशालाओं व बाडों में इक्टठी रहने वाली गायों को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लंपी स्कीन बीमारी से बचाव के लिए महम सब डिविजन में 1288 वैक्सीन आई थी। जिनमें से महम गोशाला में 298, मोखरा में लगभग 400 व अन्य वैक्सीन बैंसी व पशु अस्पतालों में लगाई जा चुकी हैं। रविवार को वैक्सीन समाप्त हो चुकी हैं। सोमवार को और वैक्सीन पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीओ दहिया ने यह भी बताया कि गायों में फैलने वाली बिमारी का इलाज करवाने में पशुपालकों को कोई संकोच नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पशुओं को साफ सुथरे स्थान पर ही रखें। 
प्रदेशभर में पशु पालकों से लेकर सरकार और प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। लेकिन बेसहारा गोवंश को लेकर अभी तक कोई योजना तय नहीं हो सकी है। दरअसल, बेसहारा गोवंश के साथ ही पशु पालक दूध निकालकर दुधारू गोवंश को भी छोड़ देते हैं। निगम के नियम तो कहते हैं कि दुधारू गोवंश को जब्त कर लिया जाता है। कोई दुधारू गोवंश को लेने आता है तो कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन निगम ने अभी तक इस तरह की कार्रवाई को लेकर सुध नहीं ली है। दूसरी ओर, पशु पालन विभाग ने बेसहारा गोवंश को लेकर कोई योजना तय नहीं की गई। यह भी सवाल उठ रहा है कि बेसहारा गोवंश के वैक्सीनेशन कैसे और कब से होगा।

Sunday, August 21, 2022

August 21, 2022

पुलिस-ग्रामीणों में झड़प में SI समेत 3 घायल:जींद RTO गाड़ी में GPS लगाने वाले को छुड़ाने का प्रयास; 15 लोग गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त

पुलिस-ग्रामीणों में झड़प में SI समेत 3 घायल:जींद RTO गाड़ी में GPS लगाने वाले को छुड़ाने का प्रयास; 15 लोग गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त

जींद : हरियाणा के जींद में बीती रात ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार युवक को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया। गिरफ्तार सफाखेड़ी निवासी अमन को पुलिस ने आरटीओ की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम फिट करने के मामले में पकड़ा था। वह आरटीओ में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। इस दौरान पुलिस ओर ग्रामीणों में हुई झड़प में क सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 15 लोगों को गिरफ्तार कर 4 गाडियों को कब्जे में लिया। अन्य फरार हो गए।डिटेक्टिव स्टाफ ने आरटीओ गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को फिट करने वाले गांव सफाखेड़ी निवासी अमन को गिरफ्तार कर भिवानी रोड स्थित कार्यालय लॉकअप में में बंद किया था। परिजनों तथा ग्रामीणों को जैसे ही अमन की गिरफ्तारी का पता चला तो वो भिवानी रोड पर पहुंच गए और अमन को छुडाने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीणों में तथा पुलिस में झडप भी हुई।
*घायल SI आशीष और सिपाही अमित।*

इनको किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी उचाना नरसिंह, डीएसपी रोहताश, डीएसपी रवि खुंडिया, शहर, सिविल लाइन तथा सदर थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंच गए और 15 लोगों को काबू कर चार गाडियों को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान गांव सफाखेड़ी निवासी गजे सिंह, समिया, रमेश, संदीप, रवि, सुरेंद्र, राजीव, सतपाल, भानमति, कौशल्या, रिसाली, सुनीता, गांव संदलाना निवासी जयंत, बलजीत, गांव दुर्जनपुर निवासी शमशेर के रूप में हुई। जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए।
*45 के खिलाफ मामला दर्ज*

शहर थाना पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी आशीष की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए 15 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ मारपीट करने, तोड़ फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच था। मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।