Breaking

Sunday, May 7, 2023

May 07, 2023

जंतर-मंतर पर आज खापों की महापंचायत:दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; संदिग्ध पर रोक, टिकैत बोले- किसी को थाने में बैठाया तो वहीं होगी पंचायत

जंतर-मंतर पर आज खापों की महापंचायत:दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; संदिग्ध पर रोक, टिकैत बोले- किसी को थाने में बैठाया तो वहीं होगी पंचायत
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आज 15वें दिन भी जारी है। आज जंतर-मंतर पर महापंचायत होगी, जिसमें देशभर की विभिन्न खापें पहुंचेंगी।

यहां पर खासतौर से हरियाणा, यूपी, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली से बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। इसको देखते हुए हरियाणा से लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बहादुरगढ़ में दिल्ली सीमा पर 5 जगह नाके लगाए गए हैं। किसी भी संदिग्ध वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा।
पुलिस को आशंका है कि खाप प्रतिनिधि व किसान बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेंगे। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट किया है कि हम शांतिपूर्वक अपनी महापंचायत करेंगे। दिल्ली पुलिस किसी भी सूरत में किसानों को न रोके। अगर पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई तो उसी थाने में महापंचायत होगी।
4 मई को किसानों समेत गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया था।

*सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में खापें*

महम (रोहतक) चौबीसी सर्वखाप पंचायत के आह्वान पर बृजभूषण प्रकरण को लेकर महम में हरियाणा की विभिन्न खाप पंचायतों की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महम चौबीसी के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार ने की। प्रधान के कार्यालय में आयोजित बैठक में लगभग 65 खाप प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
पंचायत में दिल्ली में धरनारत खिलाड़ियों का समर्थन करने का निर्णय लेते हुए आज जंतर-मंतर पर पहुंचने का फैसला लिया गया। वहीं आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया।

बैठक में सुरेश कोथ सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारी बेटियों को बाल पकड़ कर खींचा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इन बेटियों को अपने परिवार की बेटियां बताते थे। उसके बावजूद भी उनको न्याय नहीं दिया जा रहा।
खापों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पर पहुंचकर धरनारत खिलाड़ियों के हकों की आवाज को बुलंद करेंगे। जिन बेटियों ने देश का मान बढ़ाया उनकी बात को सुना जाना चाहिए। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के मुख्य सचिव रामफल राठी ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में खापों के साथ किसान और सामाजिक संगठन एकजुट हैं। एक फैसला पंचायत ने अलग से लिया है, जिसका खुलासा जंतर-मंतर पर पहुंच कर किया जाएगा।
*यह बेटियों के मान सम्मान की बात है- खाप प्रतिनिधि*

खाप प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला खिलाड़ियों के साथ मनमानी करते हैं। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली विनेश फोगाट, कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक व अन्य महिला खिलाड़ियों ने फेडरेशन अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाए हैं उसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खाप प्रतिनिधियों ने चेताया कि सरकार खिलाड़ियों की मांगों को मानते हुए बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करे, अन्यथा खापों के कठोर फैसले का सामना करने के लिए तैयार रहे। यह बेटियों के मान सम्मान की बात है और इनके सम्मान की लड़ाई में पंचायत किसी भी हद तक जा सकती है।
*पहलवानों को समर्थन: किसान 8 मई को करेंगे दिल्ली कूच*

वहीं, पहलवानों के समर्थन में खुलकर आए किसानों ने 8 मई को दल-बल सहित दिल्ली कूच की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने देशभर के किसानों के साथ ऑनलाइन बैठक कर व खरखौदा में पंचायत कर निर्णय लिया है कि किसान दिल्ली के लिए कूच करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली के घेराव की रणनीति भी बनाएंगे।
पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने भी किसानों का साथ देने की घोषणा की। खरखौदा के पिपली में शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) टोल के पास संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों की पंचायत व बाद में ऑनलाइन बैठक की गई, जिसमें किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों ने निर्णय लिया है कि वह आठ मई को जंतर-मंतर के लिए कूच करेंगे।

किसान बेटियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकते। किसानी व पहलवानी बचाने के लिए किसानों को एक बार फिर सड़क पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बेटियों का अपमान किया है। किसान दिल्ली के घेराव की रणनीति भी बना रहे हैं। वहीं खाप पंचायतों ने भी पहलवानों के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है।
*खेल का मैदान फतह किया अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे : बजरंग पूनिया*

झड़प के बाद हर तरफ से पहलवानों को समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से उन्हें उत्साहित कर रहे हैं।
बजरंग पूनिया की पोस्ट खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनकी दूसरी पोस्ट अगर तू जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Saturday, May 6, 2023

May 06, 2023

जींद में आढ़ती ने महिला से किया रेप:काम दिलाने के बहाने जानकार के मकान में ले गया; कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

जींद में आढ़ती ने महिला से किया रेप:काम दिलाने के बहाने जानकार के मकान में ले गया; कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ
जींद : जींद जिले में काम दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नरवाना क्षेत्र की महिला को काम दिलाने के बहाने टोहाना ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर नरवाना शहर थाना पुलिस ने उचाना निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना शहरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसे काफी दिनों से काम की तलाश थी। उचाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले बलवान ने उसे संपर्क किया और कहा कि वह उसे काम दिलवा देगा। काम दिलवाने के बहाने उसे टोहाना जानकार के मकान में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शहर पुलिस थाना नरवाना।

*जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार*
दुष्कर्म की घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलवान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
May 06, 2023

*लाहौर में रह रहे खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या*

लाहौर में रह रहे खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या

खालिस्तान के आतंकी संगठन कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार को मार दिया गया। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था। वह यहां मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार के दिन मार दिया गया।
May 06, 2023

*पलवल में पूर्व मंत्री दलाल के फार्म-हाउस पर लूटपाट:ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर ले गए लाखों का लोहा-सरिया-सीमेंट; 12 पर FIR*

*पलवल में पूर्व मंत्री दलाल के फार्म-हाउस पर लूटपाट:ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर ले गए लाखों का लोहा-सरिया-सीमेंट; 12 पर FIR*
ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर ले गए लाखों का लोहा-सरिया-सीमेंट; 12 पर FIR
हरियाणा के पलवल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल के फॉर्म हाऊस पर लूटपाट हुई। यहां तैनात कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर कुछ लोग लाखों रुपए कीमत का ईंट, सरिया, सीमेंट, रोडी-बजरी व सेटरिंग का सामान लूट कर फरार हो गए। हसनपुर थाना पुलिस ने 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 जवाहर नगर कैंप (पलवल) निवासी लोकेश ने दी शिकायत में कहा है कि वह पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल के बेटे उदयकरन सिंह दलाल व उनके परिवार के मुर्तजाबाद गांव में स्थित खेतों का काम देखता है। उक्त जमीन हरियाणा की सीमा है और जमीन का कोई विवाद भी नहीं है। जमीन की देखरेख के लिए वहां घर बना रहा था। इसके लिए वहां पर लाखों रुपए कीमत का ईंट, सरिया, सीमेंट, रोडी-बजरी व सेटरिंग का सामान डाला हुआ था।
*फार्म हाउस में मकान बनाने के लिए खोदी गई नींव*
                               फार्म हाउस में मकान बनाने के लिए खोदी गई नींव।
लोकेश का कहना है कि उत्तर प्रदेश के रामगढ़ी गांव निवासी कंछिद, कल्लू, हरपाल, हरी, हीरा, रामदास, मानसिंह, चंदा, यादराम, पप्पू, नेहरू व लक्ष्मण हथियारों के साथ 3 ट्रेक्टर-ट्राली लेकर आए। उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर वहां पड़े लाखों रुपए के सामान को लूट लिया। वहां घर बनाने के लिए खोदी गई नींव को ट्रैक्टरों से मिट्‌टी डाल कर भर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
हसनपुर थाना के पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश का कहना है कि शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान को बरामद कर लिया जाएगा।
पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल का कहना है कि उनके बेटे उदयकरण के खेत है, जहां पर मकान बनवाने का काम किया जा रहा था। मकान निर्माण के लिए लाखों रुपए का सामान डलवाया हुआ था, लेकिन आरोपी काम कर रहे मजदूरों को धमकी देकर वहां से सारा सामान लूट कर ले गए। इसकी शिकायत हसनपुर पुलिस को दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
May 06, 2023

*एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा:धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान*

एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा:धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान
*धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान|देश*।                                  नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की AI 630 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर को बिच्छू ने डंक मार दिया। एअर इंडिया ने शनिवार को बताया कि घटना 23 अप्रैल यानी पिछले महीने की है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद वहां पहले एक डॉक्टर ने महिला का ट्रीटमेंट किया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब वह ठीक है।
एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में किसी पैसेंजर को बिच्छू का डंक मारने का अनोखा मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने फ्लाइट की जांच की। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया। फ्लाइट का इंस्पेक्शन किया और कीड़े मारने वाली गैस छोड़कर बिच्छू को निकाला। यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए हमें खेद है।
*एयर इंडिया की फ्लाइट में पिछले साल सांप मिला था*
                             पिछले साल यानी 2022 में दुबई में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सांप देखा गया था। सांप दिखते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट अथोरिटी के अफसरों ने विमान में पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल था। यात्रियों को पास के एक होटल में ले जाया गया।
दुबई से करीपुर आ रही इस फ्लाइट से सांप को बाहर निकालने का काफी देर तक प्रयास किया गया। सांप को निकालने में देर होने के कारण तड़के ढाई बजे फ्लाइट कैंसल कर दी गई थी।
May 06, 2023

*कुरुक्षेत्र में ट्राइ के बहाने युवक ले उड़ा i20:बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा*

*कुरुक्षेत्र में ट्राइ के बहाने युवक ले उड़ा i20:बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा*
बिक्री के लिए डीलर के पास आयी थी कार; बाइक छोड़ी-वर्करों को भी उतारा सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार डीलर को धोखा देकर एक युवक उसकी आई-20 कार लेकर फरार हो गया। उसने कार की ट्राई लेने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि कार डीलर ने अपना वर्कर उसके साथ भेजा था, मगर शातिर ने उसे बातों में लगाकर कार से उतार दिया। फिर कार लेकर रफू चक्कर हो गया। वर्कर ने दुकान पर पहुंच कर डीलर को सारी बात बताई। कार की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
*जानकार की गाडी थी*

गांव उमरी के रहने वाले अंकित खुराना ने बताया कि वह कार सेल-परचेज का काम करता है। नए बस अड्डे के सामने उसका दफ्तर है। पिछले महीने 27 अप्रैल को उसका एक जानकार अपनी कार उसके पास बेचने के खड़ी करके गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर उसके दफ्तर आया और कहा कि उसे आई-20 (I-20) गाड़ी लेनी है। उसने उसके बिकने के लिए आई आई-20 कार उसे दिखाई।
*वर्कर करता रहा इंतजार*

अंकित ने बताया कि कार पसंद आने पर उस व्यक्ति ने कार की ट्राई लेनी की बात कही। तब उसने अपने वर्कर अजय को उस व्यक्ति के साथ कार की ट्राई देने के लिए भेज दिया। वह व्यक्ति कार लेकर पिपली की तरफ चला गया। लाडवा रोड पर पहुंचते ही उस व्यक्ति ने चालाकी से अजय को कार से नीचे उतार दिया। उससे कहा कि वह कार मैकेनिक को दिखा वापस आ रहा है। काफी देर तक वह व्यक्ति कार लेकर नहीं लौटा तो अजय ने सारी बात उसे बताई।
*बाइक छोड़ गया, सीसीटीवी में कैद*

आरोपी अपनी बाइक उनके दफ्तर के बाहर ही छोड़ गया। बाद में उन्होंने CCTV फुटेज देखी तो पाया कि आरोपी पहले भी कार देखने के लिए उनके पास आ चुका है। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
May 06, 2023

लिंगानुपात में जींद जिला फिर से टॉप पर, चरखी दादरी सबसे फिसड्डी, जींद का 982, चरखी दादरी का 870

लिंगानुपात में जींद जिला फिर से टॉप पर, चरखी दादरी सबसे फिसड्डी, जींद का 982, चरखी दादरी का 870
जींद : हरियाणा प्रदेश के लिंगानुपात में जींद जिले ने इस साल मई महीने में भी (Sex Ratio 2023 ) अपनी बादशाहत पूरे प्रदेश में कायम रखी है। साल 2023 में जनवरी, फरवरी और मार्च के बाद अप्रैल महीने में भी जींद जिला लिंगानुपात के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले का लिंगानुपात मार्च के 996 से कम होकर अप्रैल में भले ही 982 पर पहुंच गया है, लेकिन जींद जिला इसके बावजूद अब भी प्रदेश में लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) में पहले स्थान पर है।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने 5 मई को सभी 22 जिलों के लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) के आंकड़े जारी किए। इनमें जींद जिला 982 के लिंगानुपात के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। पिछले साल से इस साल तक लिंगानुपात के मामले में बहुत अच्छे स्थान पर चल रहा फतेहाबाद जिला 926 के लिंगानुपात के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 952 के लिंगानुपात के साथ कुरुक्षेत्र जिला दूसरे और 946 के लिंगानुपात के साथ अंबाला जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। सिरसा जिला 937 के लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) के साथ प्रदेश में चौथे स्थान पर है।
हरियाणा के 8 जिले लिंगानुपात के मामले में 900 से कम लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) वाले क्लब में हैं। इनमें सबसे कम लिंगानुपात चरखी दादरी का है, जिसका लिंगानुपात 870 है। भिवानी जिले का लिंगानुपात 875, महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात 877, सोनीपत का 879, पंचकूला का 881, गुरुग्राम का 889, रोहतक का लिंगानुपात 894 है, करनाल का 899 है।
अप्रैल महीने में जिले का लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) भले ही 12 अंक कम हुआ है, मगर प्रदेश में जिले की बादशाहत इसके बावजूद कायम है। लिंगानुपात में इस साल जींद जिला प्रदेश में जनवरी से अप्रैल तक बराबर बना हुआ है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि हं हहजपहले स्थान पर अपना कब्जा और दबदबा इस साल लगातार तीसरे महीने बनाए रखा है। फरवरी में जींद जिले का लिंगानुपात 993 था, जो मार्च में बढ़कर 996 पर पहुंच गया था। इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में भी जींद जिला लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था।
*खाप पंचायतों का गढ़ भा रहा बेटियों को*

जींद जिला प्रदेश में खाप पंचायतों का सबसे मजबूत गढ़ है। खाप पंचायतों की धरती अब बेटियों को जन्म लेने के मामले में खूब भा रही है। 2022 में भी जींद जिला पहले 4 महीने प्रदेश में लिंगानुपात के मामले में प्रथम स्थान पर रहा था। उसके बाद लगातार 8 महीने जींद जिला लिंगानुपात में दूसरे स्थान पर रहा था। जींद जिले ने साल 2023 में भी लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) के मामले में धमाकेदार एंट्री की और इस साल के पहले चारों महीने में जींद जिला लिंगानुपात में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।
जिले की लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) के मामले में प्रदेश में बादशाहत इस कारण और खास बन जाती है कि जींद उन खाप पंचायतों का गढ़ है, जिन्हें लेकर मीडिया का एक वर्ग उसे महिला और बेटी विरोधी बताता रहा। जिस तरह जिले का लिंगानुपात लगातार बढ़ रहा हैए और जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आ रहा हैए उससे साफ है कि खाप पंचायतें बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम में पूरा सहयोग दे रही हैं।
*डीसी और सिविल सर्जन ने कहा, शानदार*

लिंगानुपात के मामले में जींद जिले के अप्रैल में भी प्रदेश में पहले स्थान पर रहने को डीसी डॉ मनोज कुमार और सिविल सर्जन डॉ मंजू कादियान ने जींद की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया और कहा की जिले का प्रदर्शन शानदार है। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादियान ने कहा कि डीसी डॉ मनोज कुमार के मार्गदर्शन और पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारनिया के मार्गदर्शन और सहयोग से स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात (Sex Ratio 2023 ) सुधारने में कामयाब हो रहा है। इसमें और सुधार होगा।
*यह कहते हैं डिप्टी सिविल सर्जन*

लिंगानुपात में जिले के प्रदेश में अप्रैल में भी पहले स्थान पर आने को लेकर पीएनडीटी के प्रभारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ पालेराम कटारिया ने कहा कि पीएनडीटी एक्ट को जिले में पूरी सख्ती से लागू किया गया है। प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग स्वास्थ्य विभाग को इसमें मिल रहा है। बेटियों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। (Sex Ratio 2023 )
May 06, 2023

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*
हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के छोटा नारा गांव के पास एक कार सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी और उसके कारिंदा से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने गन पॉइंट पर मारपीट करते हुए कार से एक बैग उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार कैश और गाड़ी के दस्तावेज थे।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने कारिंदा का मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश दोनों को पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

बवाना से सफीदो जा रहे थे दोनों
मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में नूर आमिन ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना का रहने वाला है। 5 मई को वह अपनी लेबर शाह आलम निवासी पश्चिम बंगाल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से सफीदों रोशन लेयर फार्म में अंडा लेने जा रहा था।
जब वे पानीपत के गांव छोटा नारा के पास पहुंचे तो वहां गौशाला की एंबुलेंस को उसका चालक रोड पर बैक कर रहा था। इसी वजह उसे भी अपनी गाड़ी भी रोकनी पड़ी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार 3-4 नकाबपोश युवक आ धमके। उन्होंने धमकाते हुए दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद वे गाड़ी की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें थप्पड़, लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
पीछा करने पर जाने से मारने की धमकी
गाड़ी के गियर लीवर के पास रखे बैग को उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार रुपए कैश भी था। इसी बैग में गाड़ी के दस्तावेज भी थे। आरोपियों ने गन पॉइंट पर शाह आलम से मोबाइल भी लूटा। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि अगर उनका पीछा किया तो वे जान से मार देंगे।
May 06, 2023

*फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात*

फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात
         मां हिंगलाज के दरबार में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस समय एक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया, जब शादी के स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। डंडा दुल्हन के पिता के सिर में लगने से वे बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से दुखी दुल्हन ने उस लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया, जिसने छोटी से बात पर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। बारात मेहरागांव गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से आई थी।
यह मामला बाड़ी थाना भी पहुंच गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुल्हन के शादी से मना करने पर दूल्हा सुरेंद्र पुत्र दौलत राम को बिना दुल्हन के ही लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भी लाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया।
May 06, 2023

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*
11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन|
                         हरियाणा के कैथल में पुलिस ने पिहोवा चौक स्थित दो कैफों में रेड की। इस दौरान वहां 11 लड़के और 8 लड़कियां मिली। हालांकि इन सभी लड़कियों की आयु 18 साल से ऊपर है। ये लड़के और लड़कियां यहां पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। रेड के बाद यहां हड़कंप मच गया। कैफे के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिला पुलिस के साथ सिविल लाइन थाना और सिटी थाना पुलिस की टीमें पिहोवा चौक पर दो कैफे हाउस पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान इनमें मिले सभी लड़कों व लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना में लाया गया। इसके बाद सभी लड़कों व लड़कियों के परिजनों को भी थाने में बुलाया गया।
*रेड के बाद जमा हुई भीड़*

पुलिस की तरफ से की रेड के बाद वहां पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। इस भीड़ को देखते हुए काफी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में लड़कों व लड़कियों को पुलिस की सुरक्षा में महिला थाना में लाया गया।
*कैफों में छानबीन जारी*
 
महिला थाना पुलिस थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई थी। यहां पर दो। कैफों ने पुलिस ने रेड की। यहां पर लड़के व लड़कियां मिली। सभी की आयु 18 साल से अधिक है। कैफों में बेड भी थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। परिजनों को बुलाया गया है।
May 06, 2023

*खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय*

*खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय*
‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 3 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाने के बाद ऑपरेशन को विराम दे दिया गया है. विदेश मंत्री ने भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए पीएम मोदी को प्रेरणा बताया है.
Operation Kaveri: खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय
*ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय* 
के
भारत ने गृहयुद्ध में जूझ रहे सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान को शुक्रवार (5 मई) को समाप्त कर दिया है और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौट गया है. भारत ने सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निका
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया और भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए. जयशंकर ने कहा कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया. उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी और निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार जताया.
MEA रैपिड रिस्पांस सेल को सराहा
विदेश मंत्री ने कहा, 'विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है.' केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए सऊदी अरब में मौजूद थे. विदेश मंत्री जयशंकर ने मुरलीधरन को इसके लिए सराहा.
ऑपरेशन कावेरी के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि 'ऑपरेशन कावेरी में शामिल सभी लोगों की भावना, दृढ़ता और साहस की सराहना करें. खार्तूम (सूडान) में हमारे दूतावास ने इस कठिन समय में असाधारण समर्पण दिखाया. सऊदी अरब में तैनात टीम इंडिया और भारत के साथ तालमेल बिठाने वाले एमईए रैपिड रिस्पांस सेल के प्रयास सराहनीय थे.'
शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने पर खुशी से झूमे NCP कार्यकर्ता, मनाया जश्न-लगाए नारे... देखें