Breaking

Friday, June 2, 2023

June 02, 2023

जींद में दिनदहाड़े युवक को गोलियां मारी:2 कंधे पर और एक मुंह में लगी, PGI ले जाते वक्त मौत; कुछ दिन बाद थी शादी

जींद में दिनदहाड़े युवक को गोलियां मारी:2 कंधे पर और एक मुंह में लगी, PGI ले जाते वक्त मौत; कुछ दिन बाद थी शादी
जींद :जींद में पुराने बस अड्डे के पास एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। युवक को चार गोलियां लगी हैं, जिनमें दो गालियों कंधे के आर-पार निकल गईं। जबकि एक गोली मुंह पर भी लगी है।
युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया।। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रोहतक पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में ही किया जाएगा।
युवक की पहचान ईगराह गांव निवासी अनीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अनीश की शादी तय हुई थी। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होनी थी।
*दूसरे व्यक्ति से बात करते वक्त मारी गोलियां*

शुक्रवार को अनीश अपने किसी काम से शहर आया हुआ था। इस दौरान पुराने बस अड्डे के पास अपनी बाइक पर किसी से बात कर रहा था। तभी अज्ञात युवक आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही आसपास के लोग इधर-उधर भाग गए।
*पुलिस ने खोल बरामद किए*

अनीश को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। एसपी सुमित कुमार ने भी पहले घटना स्थल का जायजा लिया और उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे। सीआईए पुलिस द्वारा आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए हैं।
June 02, 2023

*निरीक्षण:राज्य प्रशिक्षण अधिकारी धीमान ने किया रेडक्रॉस सोसायटी का दौरा*

*निरीक्षण:राज्य प्रशिक्षण अधिकारी धीमान ने किया रेडक्रॉस सोसायटी का दौरा*
राज्य प्रशिक्षण अधिकारी धीमान ने किया रेडक्रॉस सोसायटी का दौरा|
भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा के राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान ने जिला रेडक्रास सोसायटी का दौरा किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा से जिले में दिये जाने वाले प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण बारे जानकारी ली तथा उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए।

संजीव धीमान ने कार्यालय में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण व रेडक्रास सोसायटी का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने डीसी मोहम्मद इमरान रजा से बैठक की तथा जिले में नि:शुल्क 1700 प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण तथा सीपीआर बारे चर्चा की।

डीसी ने उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी नि:शुल्क प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण तथा सीपीआर प्रशिक्षण देने बारे निर्देश दिए। इसके बाद उनके द्वारा एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण बारे जानकारी दी। इस मौके पर सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी महेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
June 02, 2023

*गोदामों की संख्या को बढ़ाया जाएगा:सिरसा, करनाल और यमुनानगर में 4.50 लाख टन के बनाए जाएंगे 14 साइलो*

*गोदामों की संख्या को बढ़ाया जाएगा:सिरसा, करनाल और यमुनानगर में 4.50 लाख टन के बनाए जाएंगे 14 साइलो*
 सिरसा, करनाल और यमुनानगर में 4.50 लाख टन के बनाए जाएंगे 14 साइलो|
14 साइलो हरियाणा के हिस्से में आए
हरियाणा में खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के लिए गोदामों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। इसी साल 14 नए साइलो बनेंगे। इनकी क्षमता 4.50 लाख टन की होगी। ये 3 जिलों सिरसा, करनाल और यमुनानगर में बनाए जाएंगे।

इनमें सिरसा में 50 हजार, रानिया में 25 हजार, डबवाली में 37500, चौटाला में 25 हजार, ऐलनाबाद में 37500 टन क्षमता के साइलो शामिल हैं। करनाल में 50 हजार टन, जुंडला में 25 हजार टन, निसिंग में 25 हजार टन, तरावड़ी में 25 हजार और इंद्री में 25 हजार टन, यमुनानगर के मुस्तफाबाद में 50 हजार टन, छछरौली में 25 हजार, खिजराबाद और जगाधरी में 25-25 हजार टन क्षमता के साइलो का निर्माण होगा। केंद्र ने 66 स्थानों पर 30.75 लाख क्षमता के साइलो बनाने का निर्णय लिया है। इनमें 14 साइलो हरियाणा के हिस्से में आए हैं।

हरियाणा में 180 लाख टन से अधिक होता है साल में खाद्यान्न
हरियाणा में सालभर में रबी व खरीफ सीजन की फसलों का कुल खाद्यान्न 180 लाख टन से ज्यादा है। हरियाणा का केंद्रीय पूल में हिस्सा 14% है। हरियाणा में गेहूं की 25 लाख हेक्टेयर व धान की 15 लाख हेक्टेयर रकबे में खेती होती है। इसके अलावा बाजरा की 6 लाख हेक्टेयर, साढ़े 7 लाख हेक्टेयर में सरसों सहित अन्य फसलों की खेती होती है।

हरियाणा में सारे खाद्यान्न को गोदामों में रखा जाएगा। इसके लिए योजना बनाई है। इसी साल 4.50 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साइलो का निर्माण शुरू होगा। यही नहीं ओपन गोदामों को भी कवर्ड में तबदील किया जाएगा। इससे अनाज को गोदामों में सुरक्षित भंडारण किया जा सकेगा।-दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम।
June 02, 2023

*बैंकॉक में हुई थी प्रतियोगिता:ओलिंपिया अमेचर एशिया चैंपियनशिप में रोहताश का मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान*

*बैंकॉक में हुई थी प्रतियोगिता:ओलिंपिया अमेचर एशिया चैंपियनशिप में रोहताश का मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान*
ओलिंपिया अमेचर एशिया चैंपियनशिप में रोहताश का मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान|
बैंकॉक में 26 से 28 मई तक हुई ओलिंपिया अमेचर एशिया चैंपियनशिप में 60-65 किलो वर्ग में टुंडली के रोहताश कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर मिस्टर एशिया का दूसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रोहताश ने अपनी बॉडी पर काफी पैसा खर्चा।

रोहताश ने बताया कि उनके पिता कुलदीप कुमार सिविल डिफेंस में व माता ऊषा गृहिणी हैं। एक बहन पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स में इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुकी है। वह बैडमिंटन व सॉफ्ट बॉल की खिलाड़ी है। रोहताश का सपना अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी करना है। रोहताश ने बताया कि अब तक करीब 25 मेडल जीत चुके हैं। इनमें दो मेडल इंटरनेशनल हैं। मिस्टर यूनिवर्स के टॉप 10 में भी रोहताश जगह बना चुके हैं। इसमें छठा स्थान पाया था। वह मिस्टर मोहाली, चंडीगढ़, तेलंगाना व मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं।

एयरफोर्स में अधिकारियों को देते हैं ट्रेनिंग
रोहताश ने बताया कि स्कूल के समय से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक चढ़ा। जिसके बाद बॉडी बिल्डिंग करते-करते 2019 में एयरफोर्स में ऑफिसर अकादमी में जिम कोच लग गए। फिलहाल हैदराबाद में एयरमार्शल सहित पायलेट को फिटनेस के गुर सिखाते हैं। रोहताश ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग में युवा कई मेडल ला रहे हैं, लेकिन खेल विभाग की तरफ से लगातार बॉडी बिल्डिंग में दम दिखाने वाले युवाओं को अनदेखा किया जा रहा है।
June 02, 2023

*खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता*

*खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता*
एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता|
जीत के बाद खुशी मनाते हॉकी के खिलाड़ी।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा। लखनऊ में चल रहे तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गुरूवार के मैच में एमडीयू रोहतक ने आईटीएम यूनिवर्सिटी की टीम को 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल एमडीयू की झोली में डाला।एमडीयू की टीम ने पिछली विजेता टीम को हरा कर पहली बार गोल्ड मेडल जीता।

एमडीयू की कोच निर्मला डागर ने यह जानकारी दी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एमडीयू की जुडो का अंकिता ने गोल्ड मेडल जीता और पुरुष बैडमिंटन फाइनल में पहुंची। एमडीयू की जूडो खिलाड़ी ने 57 किलो भार वर्ग में एलपीयू फगवाड़ा की अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी को हरा कर गोल्ड मेडल जीतकर एमडीयू का नाम रोशन किया।

डॉ. सुभाष शर्मा जूडो कोच ने बताया कि शुक्रवार के मुकाबलों में एमडीयू के लिए कम से कम दो और गोल्ड मेडल जीतेंगे। पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एसआरएम यूनिवर्सिटी की टीम को एक कड़े मुकाबले में 3, 2 से हराकर फाइनल में परवेश किया। यह जानकारी विजय और हरिंदर बैडमिंटन कोच ने दी।
June 02, 2023

*किसान फिर सड़कों पर:प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे*

*किसान फिर सड़कों पर:प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे*
प्रशासन ने 15 दिन मांगे, किसान बोले-15 घंटे भी नहीं, पक्के मोर्च पर डटे|
हिसार लघु सचिवालय में किसानों ने डेरा डाला। रात का खाना भी यहीं पर बनाया। धरना स्थल पर सोये।
साल 2020 और 2022 में हुए फसल खराबे के मुआवजे के लिए पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव किया। 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर पहुंचे किसानों ने लघु सचिवालय के गेट पर ही पक्का मोर्चा लगा दिया। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं और नारेबाजी की। दोपहर बाद प्रशासन ने समिति के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।

डीसी और किसानाें के बीच काफी देर तक हुई वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। प्रशासन ने समस्या के समाधान और मांगों पर 15 दिन में कार्रवाई की बात रखी। मगर किसान नेताओं ने असहमति जता दी। बोले- 15 घंटे भी नहीं देंगे। ऐलान किया कि मांगें पूरी नहीं होगी तब तक मोर्चा लगा रहेगा।

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश प्रधान नथवान, जिला प्रधान संदीप बैनीवाल एवं संदीप सिवाच ने कहा कि सरकार और प्रशासन को 11 मई को चेताया था कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई तो डीसी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। मगर मांगाें पर गौर नहीं किया गया।

किसानों की प्रमुख मांगें

*रिलायंस बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट 39 हजार फार्म दाेबारा से ठीक किए जाएं।*

2020 और 2022 में फसल खराबे का मुआवजा जल्द किसानों के खातों में डाला जाए, सरसों की खरीद फिर शुरू हो।

पहलवानों के साथ अभद्रता मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो।

जोर लगा के .... ट्रैक्टर खड़े करने के बाद किसान इधर-उधर हो गए। इससे कोर्ट परिसर गेट भी बंद हो गया। अधिवक्ताओं ने 112 डायल पर काॅल कर पुलिस बुलाई। ट्रैक्टर चालक नहीं मिले तो पुलिस कर्मियों ने खुद धक्का देकर ट्रैक्टरों को हटाया।

अगले हफ्ते मुआवजा मिलेगा : डीसी
अगले सप्ताह खरीफ की फसल खराबे से प्रभावित 91 हजार किसानों का मुआवजा उनके खाते में पहुंच जाएगा। हेड क्वार्टर से प्रक्रिया पूरी हो गई है। बीमा कंपनी द्वारा रिजेक्ट 39 हजार फार्मों में 12 हजार तत्काल ठीक करा दिए थे। 27840 फार्म हेडक्वार्टर भेजे गए। चार कर्मचारी फार्मों की स्क्रूटनी करने में जुटे हैं। फार्म रिजेक्ट नहीं होगा।''
June 02, 2023

*कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत:टिकैत बोले- बृजभूषण की रैली संतों ने कैंसल की; रेसलर्स के हक में आज बड़े फैसले का ऐलान*

*कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत:टिकैत बोले- बृजभूषण की रैली संतों ने कैंसल की; रेसलर्स के हक में आज बड़े फैसले का ऐलान*
कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में खाप महापंचायत में पहुंचे खाप प्रतिनिधि।
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के विवाद में कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत शुरू हो गई है। जाट धर्मशाला में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने नाबालिग पहलवान के पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर पहलवान बालिग है तो उसमें भी तो कोई धाराएं होती होंगी। अगर सरकार कुछ नहीं करेगी तो देश की छवि खराब होगी। इस मुद्दे को इंटरनेशनल स्तर पर ले जाया जाएगा।

अगर लड़कियों के जंतर-मंतर पर खींचने की घटना नहीं होती तो आज यहां इकट्‌ठा नहीं होते। अगर दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आती तो उनसे मुकाबला नहीं हो सकता। सरकार से तोप-तंमचों से मुकाबला नहीं है, जेल जाना भी एक आंदोलन का हिस्सा है। वहीं उन्होंने कहा कि 5 जून को अयोध्या में होने वाली बृजभूषण की रैली को संतों ने कैंसल करा है।
कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में खाप महापंचायत के लिए पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत।
इससे पहले गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के फेमस सोरम चौपाल पर महापंचायत की थी। जहां राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि अब 2 जून यानी आज कुरूक्षेत्र में एक संयुक्त महापंचायत होगी। जिसमें हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद में कमी रह गई थी।

इस बीच इस मामले को लेकर कुरूक्षेत्र में भी पंचायत की घोषणा पूर्व में हो चुकी थी, इसलिए मुद्दा एक ही होने के कारण पंचायत में फैसले को सुरक्षित रखा गया है।
कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आयोजित खाप महापंचायत में मौजूद लोग।
भाजपा-जजपा के नेताओं का विरोध
इस बीच हरियाणा में पहलवानों के समर्थन में बालू खाप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। खाप ने कहा कि जब तक सांसद बृजभूषण शरण गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक खाप से जुड़े किसी भी गांव में भाजपा-जजपा के किसी भी नेता को कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। खाप में बालू समेत 10 के करीब बड़े गांव आते हैं। इन सभी में भाजपा-जजपा के नेताओं का विरोध होगा।
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।
राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह के सामने उठाएंगे मुद्दा
इससे पहले चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस मामले को देश के राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलवानों का यह प्रकरण इंटरनेशनल कुश्ती फेडरेशन के सामने रखा जाएगा। यदि उससे भी बात नहीं बनी तो आंदोलन का रास्ता खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के साथ ज़्यादती हुई है।

सरकार से आशा रखते हैं कि वे इस मामले में न्याय करेगी। उनका मानना है कि महिला पहलवानों से ज्यादती करने वालों का विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन भी चलता रहेगा। शोषण की शिकार हुई महिला पहलवान देश का गौरव है। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि नहीं जानते कि क्या होने वाला है, लेकिन इतना निश्चित है कि वे पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
बालयान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने पहलवानों को गंगा में मेडल प्रवाहित करने से रोका था। साथ ही उनसे 5 दिन का समय भी लिया था।
बालयान खाप ने दिया था 5 दिन का समय
पंचायत में बालयान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी का तो हक बन रखा है। सरकार उसको बचाने में लगी है। दिल्ली पुलिस सरकार के दबाव में है। उसने तो पहलवान पर भी केस कर दिए। उन्होंने कहा कि परसों आपात स्थिति थी। पहलवान गंगा में मेडल विसर्जित कर देते। हम जल्दी में वहां गए। हमने मनाया।

उन्होंने बात मानी और पांच दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन बाद कुछ भी हो सकता है। बातचीत हमने संजीव बालयान से की। सत्यपाल सिंह से भी की। वे भी दबाव में हैं। सरकार की तरफ से कुछ हो तो सब समझौते के मूड में है। बृजभूषण की गिरफ्तारी हो तो समझौता हो जाएगा।
बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को गोंडा में पत्रकार वार्ता कर फिर से कहा था कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप साबित हुए तो वे खुद फांसी लगा लेंगे।
बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को गोंडा में पत्रकार वार्ता कर फिर से कहा था कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप साबित हुए तो वे खुद फांसी लगा लेंगे।
बृजभूषण बोले- लगातार शर्तें बदल रहे पहलवान
गोंडा में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को फिर कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पहलवानों की मांग कुछ और थी और बाद में मांग कुछ और हो गई। ये लगातार अपनी शर्तों को बदल रहे हैं। मैंने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपनी उसी बात पर कायम हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए।

*पढ़िए.. इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?*
18 जनवरी को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने धरना शुरू किया। आरोप लगाया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया।
21 जनवरी को विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात कर कमेटी बनाई, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई।
23 अप्रैल को पहलवान फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
28 अप्रैल को पहलवानों की याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में 2 एफआईआर दर्ज की।
3 मई की रात को पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच जंतर-मंतर पर झड़प हो गई। झड़प में पहलवान राकेश यादव व विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत और 5 पुलिस वाले घायल हुए।
7 मई को जंतर-मंतर पर हरियाणा, यूपी, राजस्थान और पंजाब की खापों की महापंचायत हुई। इसमें बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
21 मई को फिर महापंचायत हुई और इंडिया गेट पर कैंडल मार्च और 28 मई को नए संसद भवन पर महिला महापंचायत करने का फैसला लिया गया।
26 मई को पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 28 मई को वे धरनास्थल से नए संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे।
28 मई को पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने महापंचायत के लिए जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
29 मई को सारा दिन पहलवान घर पर रहे और मेडल गंगा में बहाने व इंडिया गेट पर आमरण अनशन का फैसला किया।
30 मई को पहलवान हरिद्वार हर की पौड़ी में मेडल बहाने गए। जहां किसान नेता नरेश टिकैत के मनाने पर सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर उन्होंने फैसला टाल दिया।
31 मई को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दिल्ली पुलिस के पास बृजभूषण की गिरफ्तारी लायक सबूत नहीं है। इस पर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके इसका खंडन किया और कहा- जांच जारी है। बाद में दिल्ली पुलिस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
1 जून को यूपी के मुजफ्फरनगर में 5 राज्यों की कई खापों की महापंचायत हुई। जिसमें राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के साथ-साथ 2 जून को कुरूक्षेत्र में महापंचायत करने की घोषणा हुई।
June 02, 2023

*कई जगह नहीं मिली साफ-सफाई:योग दिवस को भव्य बनाने और व्यायामशालाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे आयोग के प्रतिनिधि*

*कई जगह नहीं मिली साफ-सफाई:योग दिवस को भव्य बनाने और व्यायामशालाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे आयोग के प्रतिनिधि*
योग दिवस को भव्य बनाने और व्यायामशालाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे आयोग के प्रतिनिधि|
रेवाड़ी में व्यायामशाला मेें योग का अभ्यास करते बच्चे।
विश्व योग दिवस को भव्य रूप से मनाने और गांव में खुली व्यायामशालाओं के निरीक्षण के लिए हरियाणा योग आयोग के प्रतिनिधि रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान व्यायामशालाओं में साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा की गई। हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक युद्धवीर ने बताया कि आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशन में विश्व योग दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तथा व्यायामशालाओं की स्थिति, योगासन खेलों के बारे में जिले में चल रही व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु प्रतिनिधि के रूप में योगासन खिलाड़ी सुनील स्वामी ने प्रवास किया।

जिला संयोजक युद्धवीर ने बताया कि उनके द्वारा शाम को व्यायामशाला गांव बूढ़पुर और सुबह के समय महेश्वरी में निरीक्षण किया गया। योग साधकों के साथ बातचीत की गई। व्यायामशाला बूढ़पुर में आयुष योग सहायक पिंकी यादव व ग्राम सरपंच मोनिका ने उनका स्वागत किया तथा ग्राम सरपंच ने व्यायामशाला में सफाई व अन्य व्यवस्था को जल्द ठीक करवाने का भरोसा दिलाया। महेश्वरी की व्यायामशाला में पहुंचने पर आयुष योग सहायक नितिन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि अजित कुमार व अन्य ग्रामीणों के द्वारा आयोग के प्रतिनिधि सुनील स्वामी, आयुष विभाग के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राकेश छिल्लर व जिला संयोजक युद्धवीर का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ व्यायामशालाओं में सफाई व अन्य व्यवस्था ठीक नहीं है। उनके बारे में आयोग को अवगत करवाते हुए इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
June 02, 2023

*बृजभूषण पर दर्ज दोनों FIR आई सामने:चोटिल महिला खिलाड़ी को कहा- खर्चा उठाएंगे, यौन संबंध बनाने होंगे; नाबालिग पहलवान को कमरे में बुला की कोशिश*

*बृजभूषण पर दर्ज दोनों FIR आई सामने:चोटिल महिला खिलाड़ी को कहा- खर्चा उठाएंगे, यौन संबंध बनाने होंगे; नाबालिग पहलवान को कमरे में बुला की कोशिश*
चोटिल महिला खिलाड़ी को कहा- खर्चा उठाएंगे, यौन संबंध बनाने होंगे; नाबालिग पहलवान को कमरे में बुलाने की कोशिश|
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज दोनों FIR अब सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बृजभूषण और सचिव विनोद तोमर मुख्य रूप से आरोपी हैं। बालिग पहलवानों ने बृजभूषण ने कथित रूप से अनेकों बार छेड़छाड़ की। बहुत बेढ़ग तरीके से उन्हें छुआ। यहां तक की सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट उतारी।

पेट पर हाथ लगाया। चोटिल महिला खिलाड़ी का खर्चा संघ द्वारा उठाए जाने पर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। जब इससे खिलाड़ी ने मना किया तो उनके साथ ट्रायल में भेदभाव किया गया। वहीं, दूसरी FIR के मुताबिक बृजभूषण ने किशोरी पहलवान को बहाने से अपने कमरे में बुलाया। जहां उसके साथ शोषण की कोशिश की। मगर, किसी तरह वह वहां से बच निकली।

*अब पढ़िए दोनों FIR के मुख्य अंश*
FIR 1...बालिग पहलवानों की शिकायत पर ये है मुकदमा दर्ज
पहली FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बृजभूषण और WFI सचिव विनोद तोमर का नाम है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ताओं में से एक का कहना है कि "सभी महिला एथलीट जब भी अपने-अपने कमरे से निकलती थीं तो समूहों में चलती थीं, ताकि अकेले आरोपी से मिलने से बचा जा सके"। एक अन्य पहलवान ने आरोप लगाया है कि एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान बृजभूषण ने होटल के रेस्तरां में खाने की मेज पर उसे छुआ।

बृजभूषण की इन हरकतों से वह गहरे सदमे में थी। वह अगले कुछ दिनों तक न तो ठीक से सो सकी और न ही ठीक से खा सकी। भारत में एक लीग के दौरान, और फिर दो साल के दौरान दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान दिल्ली में महासंघ कार्यालय में कथित रूप से उन्हें फिर से अनुचित तरीके से छुआ गया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि PMO में एक बैठक के दौरान, उसने "बार-बार होने वाले यौन, भावनात्मक, शारीरिक, शारीरिक आघात के बारे में बात की, जो उसे और अन्य महिला पहलवानों को बृजभूषण द्वारा मिले थे।
इलाज के बहाने शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में बृजभूषण द्वारा पहली बार उनका यौन उत्पीड़न किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर उनकी टी-शर्ट उतारी और उनकी सांस की जांच के बहाने अपना हाथ उनके पेट के नीचे खिसका दिया। उनका दावा है कि उस चैंपियनशिप के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और भारत आने के बाद उन्हें फेडरेशन के ऑफिस में बुलाया गया था। बृजभूषण ने कथित तौर पर उससे कहा कि महासंघ उसके इलाज का खर्च वहन करने को तैयार है, बशर्ते वह उसके यौन संबंधों के आगे झुक जाए।

जांच कमेटी ने बंद किए बार-बार कैमरे
वह कहती हैं कि वह WFI प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित पैनल के सामने भी पेश हुईं और समिति के सदस्यों के सामने कैमरे के सामने पेश हुईं। हालांकि, उसने आरोप लगाया कि रिकॉर्डिंग डिवाइस को बार-बार बंद कर दिया गया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि उसके बयान के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी को मेरा और कई अन्य महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के लिए दंडित किया जाए, जिनका वह अपनी शक्ति और स्थिति के कारण शोषण करता है। आरोपी को यौन उत्पीड़न और शोषण के और कृत्यों को करने से रोकना आवश्यक है। उसने शिकायत में मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करें और उसे सलाखों के पीछे डालें।

महांसघ कार्यालय में जबरदस्ती की कोशिश
आरोप लगाया गया है कि बृजभूषण ने एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान उसे अनुचित तरीके से छुआ और चैंपियनशिप के बाद जब वह नई दिल्ली में महासंघ कार्यालय गई तो उसके साथ "जबरदस्ती शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की"। “यौन उत्पीड़न और पीछा करने की घटना ने उसे आघात पहुंचाया है और आज भी उसके दिमाग पर जोर डाल रही है। आरोपी द्वारा की गई इन हरकतों की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी। जिस कारण उसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करना मुश्किल था।

प्रताड़ना के बारे में पीएमओ को बताया
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में 2012 से 2022 तक विभिन्न स्थानों पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने की घटनाओं के बारे में उन्होंने कई बार PMO को भी जिक्र किया। एक अन्य पहलवान ने आरोप लगाया कि एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान बृजभूषण ने होटल के रेस्तरां में खाने की मेज पर उसे छुआ।

बृजभूषण की इन हरकतों की वजह अगले कुछ दिनों तक वह न तो ठीक से सो सकी और न ही ठीक से खाना खा पाई। भारत में एक लीग के दौरान और फिर दो साल के दौरान दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान दिल्ली में महासंघ कार्यालय में कथित रूप से उन्हें फिर से अनुचित तरीके से छुआ गया था।

FIR 2... पॉक्सो एक्ट
पुलिस को दूसरी शिकायत नाबालिग खिलाड़ी के पिता ने दी है। पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है। जिसमें पिता ने घटना साल 2016 की बताई है। शिकायत के अनुसार खिलाड़ी की वर्तमान में उम्र 17 साल है। शिकायत में कहा गया कि जब पहलवान ने भारत में एक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, बृजभूषण शरण सिंह ने तस्वीर लेने के बहाने जबरदस्ती उसे अपनी ओर खींच लिया और उसे अपनी बाहों से इतनी कस कर पकड़ लिया कि वह हिल नहीं सकती थी या खुद को मुक्त नहीं कर सकती थी।

इसके बाद उसने कथित तौर पर "उसे अपनी ओर और अधिक दबाया और उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर अपना हाथ उसके कंधे के नीचे खिसका दिया और उसके स्तनों पर हाथ फेरा"। प्राथमिकी के अनुसार, बृजभूषण ने तब उससे कहा, 'तू मेरे को सपोर्ट कर, मैं तुझे सपोर्ट करुंगा, मेरे साथ टच में रहना'। उस वक्त खिलाड़ी ने यह कहते हुए पलटवार किया, 'सर मैं अपने बलबूते पर यहां तक आई हूं, आगे भी मेहनत करके आगे तक जाऊंगी।' आरोप है कि तब बृजभूषण ने कथित तौर पर उसे चेतावनी दी कि एशियाई चैंपियनशिप के लिए ट्रायल जल्द ही होने वाले हैं और चूंकि वह उसके साथ सहयोग नहीं कर रही थी, इसलिए उसे ट्रायल में नतीजे भुगतने होंगे।

कमरे पर बुला कर की कोशिश, भाग निकली किशोरी
शिकायतकर्ता का दावा है कि बृजभूषण ने पीड़ित नाबालिग खिलाड़ी को अपने कमरे में बुलाया और "उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की।" उनका दावा है कि जब वह कमरे से बाहर निकलने में सफल रही, तो एशियाई चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के दौरान उसके साथ बहुत भेदभाव किया गया, क्योंकि उसने "आरोपी के यौन उत्पीड़न का विरोध किया और उसकी मांगों को मानने को तैयार नहीं थी"।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरी बेटी 17 साल की एक युवा पहलवान है और अपने करियर की शुरुआत में है। वह आरोपी की तरह एक यौन शिकारी का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और इस तरह शिकायत नहीं कर सकी या फेडरेशन के साथ इन मुद्दों को नहीं उठा सकी। क्योंकि फेडरेशन पूरी तरह से आरोपी के नियंत्रण में है और उसके हुक्म के अनुसार काम करता है।
June 02, 2023

*गर्मी की छुटि्टयों में टाबर उत्सव...:9 से 12वीं के बच्चे सीखेंगे क्ले मॉडलिंग व मूर्तिशिल्प क्राफ्ट जैसी कला*

*गर्मी की छुटि्टयों में टाबर उत्सव...:9 से 12वीं के बच्चे सीखेंगे क्ले मॉडलिंग व मूर्तिशिल्प क्राफ्ट जैसी कला*
9 से 12वीं के बच्चे सीखेंगे क्ले मॉडलिंग व मूर्तिशिल्प क्राफ्ट जैसी
गर्मियों की छुटिट्यों में स्कूली विद्यार्थियों के हुनर को निखारने के लिए शिक्षा विभाग और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव की शुरूआत की गई है। राज्य के हर जिलों में ये 30 दिवसीय कैंप लगाए जा रहे हैं। रेवाड़ी में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस शिविर का शुभारंभ हुआ है।

शिविर में कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्ति शिल्प क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, रिलिफ एवं थ्रीडी आर्ट वेस्ट मेटेरियल से क्राफ्ट एवं हरियाणवी संस्कृति से संबंधित कलात्मक विषय पर स्वयं विद्यार्थी अपनी अभिव्यक्ति को कागज पर उतार पाएंगे। इन कलाकृतियों पर रंगों से भी कलाकारी का हुनर सिखाया जाएगा। इस कैंप के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक जिला को 30-30 हजार का बजट भी जारी किया गया है।

कला परिषद के कलाकार निखारेंगे हुनर
परिषद की तरफ से सुनीता और जितेंद्र को प्रशिक्षण के लिए दायित्व दिया गया है। इसमें हर रोज विद्यार्थियों को क्ले मॉडलिंग, मूर्ति शिल्प कला, वेस्ट मेटेरियल से उपयोगी सामान बनाने के बारे में सिखाया जाएगा। जितेंद्र ने बताया कि हर रोज अलग-अलग एक्टिविटी कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने प्रत्येक दिन के कार्य को कैंप के अंतिम दिन 30 जून को डिस्पले करेंगे। ताकि ये पता लगे कि विद्यार्थियों ने इन 30 दिन में क्या बनाना सीखा है।

कम से कम 50 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
इस उत्सव शिविर में कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे तथा प्रत्येक शिविर में कम से कम 50 विद्यार्थी प्रतिभागिता करेंगे। यह शिविर पहली जून से शुरू हो गया और 30 जून तक चलेगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। शिविर संचालन के लिए स्कूल के शिक्षकों की बतौर को-ऑर्डीनेटर जिम्मेदारी भी लगाई गई है। इसके साथ ही संबंधित बीईओ और सांस्कृतिक समन्वयक की ओर से हर सप्ताह में एक दिन इस कार्यक्रम की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

Thursday, June 1, 2023

June 01, 2023

जींद में पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन:संगठनों ने कई जगह फूंका बृजभूषण का पुतला; बोले- सरकार ज्यादा दिन बचा नहीं पाएगी

जींद में पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन:संगठनों ने कई जगह फूंका बृजभूषण का पुतला; बोले- सरकार ज्यादा दिन बचा नहीं पाएगी
जींद,: जींद में गुरुवार को महिला पहलवानों के समर्थन में और भाजपा सांसद बृजभूषण, खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन और आमजन सड़क पर उतर आए। जींद मुख्यालय के अलावा उचाना, नरवाना समेत तहसील स्तर पर प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन के बाद सांसद बृजभूषण शरण का पुतला दहन किया गया। भारतीय किसान यूनियन ने गुलकनी के पास रोड पर पुतला फूंका।
भारतीय किसान यूनियन ने गुलकनी में शहीद हुए किसानों की याद में शहीदी दिवस मनाया। शहीदी दिवस मनाने के बाद भाकियू नेता और दूसरे किसान जींद-हांसी रोड पर आ गए और यहां बृजभूषण का पुतला दहन किया। जींद शहर में खटकड़ टोल कमेटी के हरीकेश काब्रच्छा, कृष्ण सरपंच, कमला जुलानी, पूनम कंडेला, अनीता सुदकैन, टेकराम खटकड़, महेंद्र जुलानी, राममेहर दरियावाला, अनीश खटकड़, करणा लोधर, संदीप लोधर के नेतृत्व में गोहाना रोड से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आरके चांदना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूनम रेढू ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि महिला पहलवानों को न्याय दिलाया जाए। वहीं उचाना में संयुक्त किसान मोर्चा ने बृजभूषण का पुतला दहन किया।
जींद में प्रदर्शन करते हुए महिलाएं और पुरुष।

इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ, सामाजिक सद्भावना मंच, भारतीय किसान संघर्ष समिति जनता सरकार मोर्चा और विभिन्न खापों से आए किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघर्ष समिति की महिला प्रदेशाध्यक्ष कविता गोयत ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पहलवानों और उनके समर्थन में पहुंचे किसानों के साथ जो बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया उसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रियंका खरकरामजी, माजरा खाप से समुंद्र सिंह फोर, फूल सिंह श्योकंद, कपूर सिंह, रमेश चंद्र आदि नेताओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन पहलवानों के सब्र का इम्तेहान न ले। सरकार ज्यादा दिन आरोपी बृजभूषण को नहीं बचा सकती।
June 01, 2023

परिवर्तन यात्रा है सैर सपाटा; सबको दुष्यंत फोबिया, जाति-क्षेत्रवाद कर रहे हुड्‌डा : दिग्विजय चौटाला

परिवर्तन यात्रा है सैर सपाटा; सबको दुष्यंत फोबिया, जाति-क्षेत्रवाद कर रहे हुड्‌डा : दिग्विजय चौटाला
हिसार : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दिग्विजय चौटाला ने गुरुवार को हिसार के मंगाली में जनसभा को संबोधित किया। दिग्विजय ने अपने भाषण में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर क्षेत्रवाद और जातिवाद के आरोप लगाए। वहीं, अपने चाचा इनेलो नेता अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा को सैर-सपाटा बताया।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय ने कहा कि मैं आपका हालचाल जानने आया हूं। आप लोगों से चार पीढ़ी का नाता है। दुष्यंत को आपकी सेवा करने का पांच साल मौका मिला। 10 सीट से सरकार नहीं बनती। एक रास्ता कांग्रेस के साथ विपक्ष में बैठे, दूसरा भाजपा के साथ सरकार में शामिल होकर जींद में किए वादे को पूरा करना था।

दिग्विजय ने कहा कि 15 साल पहले ही विपक्ष में बैठे थे, पांच साल और बैठ जाते तो 20 साल में एक पीढ़ी बदल जाती। आप लोगों से जिन कामों के वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा सकता था। दुष्यंत ने वादे पूरा करने के लिए भाजपा के साथ समझौता किया।
अभय चौटाला परिवर्तन यात्रा में चलते हुए।

*20 से 50 लोग यात्रा में*
दिग्विजय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि INLD की परिवर्तन यात्रा की प्रदेश में कोई चर्चा नहीं है। 20 से 50 लोग इस यात्रा में चल रहे हैं, या ये कहें कि सैर सपाटा कर रहे हैं। सुबह से शाम तक उन्हें केवल दुष्यंत नजर आता है। उन सभी 50 लोगों को दुष्यंत फोबिया है।
*दुष्यंत की कलम की ताकत अभी कमजोर*

दिग्विजय ने इस सरकार के ठाठ के बयान पर जवाब दिया कि ये बात आज जनता कह रही है कि चौधरी देवीलाल के जो राज में ठाठ हुआ करते थे, वे अब नहीं हैं। 5100 रुपए पेंशन में विलंब है, ये मुद्दे पूरे हो जाने चाहिए थे। इससे पता चलता है कि दुष्यंत की कलम की ताकत अभी कमजोर है।

हरियाणा की जनता दुष्यंत की कलम को पूरी ताकत देनी चाहती है। क्योंकि कम ताकत के कारण उसने अच्छा काम किया है। हरियाणा की जनता अब दुष्यंत को आजमाना चाहती है।
*90 विधानसभा सीटों पर करेंगे संवाद*

भाजपा के रैलियों पर कहा कि हर पार्टी चुनावी तैयारियां कर रही है, क्योंकि एक साल शेष रह गया है। हम प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर लोगों के बीच जाएंगे और संवाद करेंगे। आगामी चुनाव पर दिग्विजय ने कहा कि एक साल में मेरा कोई चुनाव लड़ने का मूड नहीं है। पार्टी जो तय करेगी वह मेरे लिए मान्य है।

भाजपा- जजपा गठबंधन पर कहा कि गठबंधन मजबूत है और पांच साल चलेगा। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेता तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
June 01, 2023

रेसलर्स Vs बृजभूषण विवाद:टिकैत बोले- पहलवानों को जाति में बांट रही सरकार, इनकी जाति तिरंगा; राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि

रेसलर्स Vs बृजभूषण विवाद:टिकैत बोले- पहलवानों को जाति में बांट रही सरकार, इनकी जाति तिरंगा; राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप प्रतिनिधि
पानीपत : यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई खाप पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि रेसलर्स और किसान हारेंगे नहीं।
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को हुई खाप पंचायत में तय किया गया कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और रेसलर्स विवाद में खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलेंगे। उनसे मिलकर मामले में एक्शन न होने की शिकायत की जाएगी।
खाप पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- खिलाड़ियों को सरकार के लोग जाति में बांटने की कोशिश कर रही है। हम बता दें कि इनकी जाति तिरंगा है और इनकी लड़ाई सभी समाज के लोग मिलकर लड़ रहे हैं। हम राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे। खाप और रेसलर्स हारेंगे नहीं। उन्होंने बताया- बाकी फैसले 2 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में लिए जाएंगे।
पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए मंगलवार को हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचे थे। राकेश टिकैत के बड़े भाई और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यहां पहुंचकर पहलवानों से उनके मेडल ले लिए थे। उन्होंने कहा था- पहलवान अपने मेडल बहाएं नहीं। पांच दिन में अगर एक्शन नहीं हुआ तो हम (खाप और किसान) आंदोलन करेंगे। नरेश टिकैत का पांच दिन का अल्टीमेटम रविवार को खत्म हो जाएगा।

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रही हैं।
*BJP सांसद पंकजा मुंडे पहलवानों के समर्थन में आईं*

भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और सांसद पंकजा मुंडे पहलवानों के समर्थन में आईं हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सांसद के तौर पर ही नहीं बल्कि एक महिला के तौर पर भी मेरी उन महिला खिलाड़ियों में दिलचस्पी है। जब इस तरह के आरोप लगे हैं तो इसकी समय पर जांच होनी चाहिए थी, सच सामने आना चाहिए था। सरकार की तरफ से किसी ने भी उन महिला खिलाड़ियों से संपर्क नहीं किया, जो होना चाहिए था।
*बृजभूषण बोले- लगातार शर्तें बदल रहे पहलवान*

गोंडा में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को फिर कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पहलवानों की मांग कुछ और थी और बाद में मांग कुछ और हो गई। ये लगातार अपनी शर्तों को बदल रहे हैं। मैंने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपनी उसी बात पर कायम हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए।
*महावीर फोगाट बोले- सब कुछ दांव पर लगा इन्हें मेडल के लायक बनाया*

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहलवान और खाप पंचायतें लगातार आवाज उठा रहे हैं। मामले में पक्ष-विपक्ष दोनों आमने-सामने हैं। देशभर में जगह-जगह खिलाड़ियों के समर्थन में पंचायतें, मीटिंग, फैसले हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट के गांव बलाली में पंचायत हुई।
जिसमें द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर सिंह फोगाट ने कहा- अब उनसे बेटियों की ये हालत देखी नहीं जा रही है। ग्रामीणों ने पंचायत कर बेटियों को न्याय दिलाने का फैसला किया। महावीर फोगाट ने आगे कहा, 'मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर बेटियों को मेडल के लायक बनाया। आज बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही है।
June 01, 2023

पूर्व CM का दिग्विजय चौटाला पर तंज:हुड्‌डा बोले- ठाठ की तलाश में BJP में गए थे; अब कहां जाएंगे, सरकार को भी घेरा

पूर्व CM का दिग्विजय चौटाला पर तंज:हुड्‌डा बोले- ठाठ की तलाश में BJP में गए थे; अब कहां जाएंगे, सरकार को भी घेरा
चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने JJP के प्रधान महासचिव और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला पर तंज कसा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ठाठ की तलाश में BJP में गए थे, लेकिन अब कहां जाएंगे। उनका यह बयान दिग्विजय के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस सरकार में वो ठाठ नहीं हैं जो चौधरी देवीलाल की सरकार में हुआ करते थे।
या फिर हमारी पिछली 5 साल की सरकार में थे। वो ठाठ चाहिए तो अपने को 46 सीट चाहिए।
*पानीपत में 18 को बड़ा कार्यक्रम*

चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस भी जनता के बीच जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 जून को पानीपत में पार्टी का बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि भिवानी में होने वाला कार्यक्रम 25 जून की जगह अब 9 जुलाई को होगा।
चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान।

*30 पेपर हो चुके लीक*

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। हरियाणा सरकार के कार्यकाल में अब तक 30 पेपर लीक हो चुके हैं। हाल यह है कि HCS जैसी परीक्षा में ही 32 पुराने सवाल डाल दिए। HPSC को लेकर उन्होंने कहा कि इसे डिसॉल्व कर देना चाहिए। यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में 2 लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है।
*गन्नौर मंडी में हुआ घपला*

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गन्नौर मंडी का जो टेंडर दिया गया था, उसमें भी घोटाला किया गया है। नियमों के अनुसार सबसे कम बोली देने वाले एल वन ठेकेदार को ठेका दिया जाना चाहिए था, लेकिन ज्यादा रकम की बोली लगाने वाले एल टू ठेकेदार को ठेका दिया गया। हरियाणा सरकार बजट का भी पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है, हर बार बजट का बड़ा हिस्सा लैप्स हो रहा है।
*सूरजमुखी फसल पर सरकार को घेरा*

पूर्व सीएम ने सरकार को सूरजमुखी मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की फसल पर 6400 रुपए की MSP है, लेकिन किसान को 4000 रुपए के रेट में अपनी फसल देनी पड़ रही है। भावान्तर किसानों को सिर्फ 1000 रुपए मिल रहा है, यानी उसे 1400 रुपए प्रति क्विंटल घाटा उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में 17 लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हुई। सरकार ने 3 लाख एकड़ के लिए ही मुआवजा दिया।‌
*नौकरी से निकाले जा रहे युवा*

कौशल रोजगार निगम को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि पहले युवा नौकरी में लगाए जाते हैं, फिर यह कहकर निकाल दिया जा रहा है कि विभाग के पास बजट नहीं है। उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि खिलाड़ी प्रदेश के नहीं, बल्कि देश के हैं। भाजपा मेरे ऊपर जो भी आरोप लगा ले, लेकिन उन्हें न्याय दें। खिलाड़ियों के मामले में मैं राजनीतिक बात नहीं करता।
June 01, 2023

*टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च:कश्मीरी डिजाइनर ने तैयार की जर्सी, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन*

*टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च:कश्मीरी डिजाइनर ने तैयार की जर्सी, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग डिजाइन*
बाएं से दांए - टी-20, वनडे और टेस्ट की जर्सी।
टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर है। कंपनी ने ही वीडियो जारी करके तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग डिजाइन की जर्सी जारी की। टीम इंडिया 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) में इसी जर्सी में नजर जाएगी।

पिछले ही महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के अलावा एडिडास विमेंस सीनियर नेशनल क्रिकेट टीम, इंडिया ए, इंडिया बी और अंडर-19 मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम की जेर्सी को भी स्पॉन्सर करेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का फर्स्ट लुक।
कश्मीर के आकिब वानी ने किया है डिजाइन
टी-20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम इंडिया डार्क ब्लू कॉलरलेस जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। वहीं वनडे के लिए जर्सी में हल्के नील रंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें कॉलर लगा है। वहीं, टेस्ट मैचों की जर्सी सफेद रंग की है। तीनों जर्सी के कंधे पर एडिडास की 3-3 पट्टियां बनीं हैं। इन जर्सियों को कश्मीर के डिजाइनर आकिब वानी ने डिजाइन किया है। वहीं, इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का स्लीव स्पॉन्सर अनाउंस होना बाकी है।

ड्रोन के जरिए जर्सी को किया लॉन्च
जर्सी को लॉन्च करने का कार्यक्रम वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया। यहां ड्रोन के जरिए विशाल जर्सियों को हवा में उड़ाकर दुनिया के सामने लाया गया। एडिडास इंडिया ने एक वीडियो ट्वीट कर इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
MPL ने बीच में ही खत्म कर दिया था कॉन्ट्रैक्ट
1992 से 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी एसिक्स ने बनाई थी। इसके बाद 2005 तक क्रिकेट टीम का कोई स्पॉन्सर नहीं था। दिसंबर 2005 में नाइकी ने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद 2011 और 2016 में भी नाइकी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2020 में नाइकी ने अपना अनुबंध समाप्त किया।

2020 में MPL ने नाइकी को रिप्लेस किया। BCCI से MPL का करार 2023 के आखिर तक था, लेकिन कंपनी ने बीच में ही इस कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का फैसला लिया। इसके बाद किलर टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर बना।