Breaking

Showing posts with label JJP News. Show all posts
Showing posts with label JJP News. Show all posts

Tuesday, May 16, 2023

May 16, 2023

कोई भी नागरिक लोक निर्माण विश्राम गृह में पोर्टल के माध्यम से कर सकता है कमरा बुक : दुष्यंत चौटाला

कोई भी नागरिक लोक निर्माण विश्राम गृह में पोर्टल के माध्यम से कर सकता है कमरा बुक : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ , 15 मई- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने पिछले लगभग तीन वर्षों में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हांसी निवासियों को 288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें लगभग 125 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और बहुत से कार्य जल्द पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सडक़ मार्ग बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये के कार्य जल्द ही टेकएप किए जाएंगे।
यह जानकारी आज हिसार जिला में  हांसी के नए विश्राम गृह का लोकार्पण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते समय दी। इस विश्राम गृह पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आई है और इसे एक साल की अवधि में पूरा किया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी नागरिक प्रदेश के लोक निर्माण विश्राम गृह में पोर्टल के माध्यम से कमरें की सुविधा हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में हांसी शहर को हाई-वे से जोडऩे वाले सडक़ मार्गों की फोरलेनिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन मार्गों पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर गेहूं का कार्य सुचारू ढंग से चल रहा है। पिछले साल की तुलना में अबकी बार 21 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ज्यादा आवक हुई।  प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 65 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद चुकी है। मंडियों में 3 से 4 प्रतिशत गेंहू को छोडक़र बाकि गेंहू का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अगले दो दिन में उठान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अबकी बार सरकार ने 48 घंटे में ही किसानों के खातों में पैसे डलवाए हैं। 12000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जा चुका है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है और कॉमन-मिनिमम प्रोग्राम के तहत जनहित के ऐतिहासिक कार्य करवाए गए हैं। श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्नाटक चुनाव का हरियाणा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस मौके पर आमजन की समस्याएं भी सुनी गई और उनके समाधान की दिशा में अधिकारियों को हिदायत दी गई।

Wednesday, August 10, 2022

August 10, 2022

देश में कांग्रेस का सफाया तय, भूपेंद्र हुड्डा भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस – दिग्विजय

सपने देखना सबका अधिकार, ओमप्रकाश धनखड़ को गठबंधन धर्म के अनुसार बयान देने चाहिए - दिग्विजय सिंह चौटाला

Everyone's right to dream, Omprakash Dhankhar should give statement according to alliance religion - Digvijay Singh Chautala

*- देश में कांग्रेस का सफाया तय, भूपेंद्र हुड्डा भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस – दिग्विजय*
*- दिग्विजय ने गांव मिरान में शहीद अमित की प्रतिमा का अनावरण और बुसान में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन* 

तोशाम/चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज अपने एक दिवसीय तोशाम दौरे पर गांव मिरान में शहीद अमित कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने गांव बुसान में युवाओं के लिए फ्री लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के एक बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ओपी धनखड़ को गठबंधन धर्म के अनुसार बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता हमेशा जनता जनार्दन तय करती है। दिग्विजय ने कहा कि क्या पता तीसरी बार मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बन जाएं या फिर दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बन जाएं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ये भी संभव है कि ओमप्रकाश धनखड़ ही मुख्यमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा कि यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सपने देखना और उन्हें साकार करने का सबका अधिकार है। उन्होंने याद दिलाया की भाजपा नेताओं ने भी किसी वक्त लोकसभा में दो सांसद होते हुए भी देश में सरकार बनाने का सपना देखा था और उसी के चलते अटल बिहारी वाजपेयी जी देश में भाजपा के पहले प्रधानमंत्री बने। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि गठबंधन नेताओं का प्रयास होना चाहिए कि कांग्रेस को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री बन जाए। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ को सपने देखने जैसी बातें कहने की बजाय गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए और सबका सम्मान करना चाहिए। 
वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तो कुलदीप बिश्नोई जैसे पुराने कांग्रेसी कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि भविष्य में भूपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस को छोड़ दें तो आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत में हमेशा से खोट रहा है इसलिए कांग्रेस खात्मे की ओर है।
इससे पहले दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव मिरान के 20 वर्षीय शहीद अमित की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि देश की सेना में हरियाणा के युवाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा देश पर प्राण न्योछावर करने का मादा रखते हैं। गांव बुसान में युवाओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सहायता से 2.50 लाख से बनी लाइब्रेरी का आज दिग्विजय सिंह चौटाला ने उद्घाटन किया और युवाओं को आगे भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर देने का वादा युवाओं से किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। जुई में दिग्विजय चौटाला ने गौशाला की शैड हेतु निजी कोष से दिए गए 5 लाख 51 हजार के बने शैड का उद्घाटन किया।

Thursday, April 29, 2021

April 29, 2021

जेजेपी ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की, देखिये पूरी सूची

जेजेपी ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की, देखिये पूरी सूची


चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 9 महासचिव, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक संगठन सचिव, एक प्रवक्ता, एक पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, एक कोषाध्यक्ष, एक चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर और एक सह प्रचार सचिव नियुक्त किए है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला,  जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन 26 पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं जेजेपी ने सरदार कुलदीप सिंह मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक रमेश खटक, जगरूप सिंह, छन्नो देवी व बलिंदर सिंह लंडा प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। वहीं नफे सिंह मान, रणदीप कौल, राव अभिमन्यु व कैप्टन छाजूराम को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जेजेपी ने पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक राम कुमार कटवाल व कुसुम शेरवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज व शकुंतला परमार को भी प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

पार्टी ने एक बार फिर से रणधीर सिंह को बतौर प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए प्रदेश कार्यालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जेजेपी ने देवेंद्र कादियान को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है।

इनके अलावा अरविंद भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व उपकुलपति एवं लेखक अभय सिंह मौर्या पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, सतबीर लाकड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपकमल सहारण चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा कैलाश पालड़ी सह प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।

Thursday, July 16, 2020

July 16, 2020

क्वारैंटाइन हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला; उनके सचिव कोरोना पॉजिटिव मिले, हमेशा रहते थे उनके साथ

क्वारैंटाइन हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला; उनके सचिव कोरोना पॉजिटिव मिले, हमेशा रहते थे उनके साथ


*डिप्टी सीएम की कोठी को करवाया जा रहा सैनिटाइज, बुधवार को एक ही कार्यक्रम में मौजूद थे सीएम और डिप्टी सीएम*


चंडीगढ़ : हरियाणा के डिप्टी सीएम के आवास पर कोरोनावायरस ने एंट्री ले ली है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव पॉजिटिव मिले हैं। वे हमेशा दुष्यंत चौटाला के साथ रहते थे। निजी सचिव के पॉजिटिव मिलने पर चंडीगढ़ स्थित डिप्टी सीएम का आवास सैनिटाइज किया जा रहा है। डिप्टी सीएम की कोठी पर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। निजी सचिव से मिलने के लिए प्रदेशभर से लोग आते थे। 

*डिप्टी सीएम हुए क्वारैंटाइन*

इस बात की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी क्वारैंटाइन हो गए हैं। चिंता की बात ये है कि एक दिन पहले बुधवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर व डिप्टी सीएम एक ही कार्यक्रम में साथ-साथ मौजूद थे। उनके साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम ने एक ही गाड़ी शेयर भी की थी। सचिव के पॉजिटिव मिलने पर डिप्टी सीएम आवास में कार्यरत लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 

*गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के तीन रिश्तेदार पॉजिटिव*

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की भतीजी, दामाद और दोहती पॉजिटिव मिले हैं। उनकी दोहती अकसर उनके पास खेलने के लिए आती थी। अनिल विज ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

Saturday, July 11, 2020

July 11, 2020

बदलाव के लिए तैयार जेजेपी, राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ, जिला व हलका इकाई भंग - सावन के महीने में नया रूप लेगी जननायक जनता पार्टी, संगठन किया गया भंग

चंडीगढ़, 10 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी की सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। पार्टी संस्थापक और पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला के सुझाव पर जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया हैं, और बहुत जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी संगठन को नया रूप देने पर विचार चल रहा था और पहले स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर 2019 को सिरसा में, और इसके बाद 17 मार्च को चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में निर्णय लेने का अधिकार पार्टी संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला को दिया गया था। इसके तुरंत बाद देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन के चलते इस विषय में आगे की चर्चा को स्थगित कर दिया गया था। अब पार्टी ने संगठन विस्तार और बदलाव के काम में तेज़ी लाते हुए सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नए स्वरूप के लिए रास्ता तैयार कर दिया है। निशान सिंह ने बताया कि हरियाणा के अलावा दिल्ली में बनाए गए पदाधिकारी भी पदमुक्त किए गए हैं और वहां के लिए भी नए संगठन की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि नए पदाधिकारियों की घोषणा तक विभिन्न पदों पर नियुक्त लोग उस पद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

सरदार निशान सिंह ने कहा कि डेढ़ साल पहले विपरित परिस्थितियों में पार्टी की स्थापना करने के तुरंत बाद जींद उपचुनाव लड़ने, उसके 3 महीने बाद लोकसभा चुनाव लड़ने और फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के व्यस्त समय के दौरान ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ, कार्यकारिणी और जिला इकाईयां बनाई गई थीं। वहीं जेजेपी ने 20 दिसम्बर, 2019 से 20 जनवरी, 2020 तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाकर अपनी पार्टी के साथ लाखों नये सदस्य जोड़े। कम समय मिलने के बावजूद ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य किया जिसकी बदौलत आज जेजेपी गठबंधन सरकार में शामिल होकर लोगों की सेवा कर रही है। निशान सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और आगामी घोषणा तक अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

Monday, July 6, 2020

July 06, 2020

उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस बनाएगी शैडो कैबिनेट, सत्ता पक्ष के बाद विपक्षी दल ने बनाई रणनीति

हुड्‌डा के चैलेंज पर मनोहर लाल बोले- वे सोनीपत पहले ही हार चुके, उसी लोकसभा सीट में है बरौदा

Haryana Bulletin News
चंडीगढ़ :  सूबे में सियासी गतिविधियां अचानक गर्माने लगी हैं। सभी राजनीतिक दलों की निगाहें सितंबर में संभावित बरौदा विधानसभा उपचुनाव पर टिक गई हैं। इसलिए अब जुबानी सियासी हमले भी तेज हो गए हैं। दो दिन पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बरौदा चुनाव में उनके सामने उतरने की चुनौती दी थी, जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिया।
सीएम ने कहा कि हुड्‌डा लोकसभा में सोनीपत से हार चुके हैं और बरौदा सीट उसी क्षेत्र में है। रोहतक भी हार गए थे। दीपेंद्र का नाम लिए बिना कहा कि विधायकों के कंधे पर चढ़कर राज्यसभा पहुंचे हैं। इधर, उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा चार दिन पहले चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक कर चुकी है।
सत्ताधारी दल को घेरने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में शैडो कैबिनेट बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की ओर से बाकायदा विधायकों को विभाग वाइज चुनावी ड्यूटी सौंपी जाएगी। कांग्रेसी विधायक भाजपा के हर मंत्रालय की कमियाें की लिस्ट तैयार कर जनता के बीच ले जाकर उजागर करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, इसमें मुलाना के विधायक वरुण चौधरी ने बैठक में शैडो केबिनट का सुझाव रखा, जिस पर अधिकांश विधायकों ने मुहर लगाई।
हुड्डा जल्द शैडो कैबिनेट का ऐलान करेंगे। पूर्व सीएलपी लीडर व तोशाम विधायक किरण चौधरी व बादली एमएलए कुलदीप वत्स वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। पूर्व सीएम हुड्‌डा ने फिर कहा- मैं बरौदा से चुनाव लड़ने को तैयार हूं, बशर्तें सीएम मेरे सामने आएं। इससे भाजपा-जेजेपी गठबंधन को लोकप्रियता का अहसास हो जाएगा।

जेजेपी के 8 विधायक जल्द उनके साथ हाेंगे

इनेलाे के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने दावा किया कि जल्द ही जेजेपी के 10 विधायकाें में से 8 उनके साथ हाेंगे। उन्हाेंने प्रदेश में बरोदा उपचुनाव के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हाेने की बात कही। ऐलनाबाद के विधायक साेमवार काे महेंद्रगढ़ दाैरे पर थे। उन्हाेंने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र काैशिक के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन की हार के बाद सरकार में भगदड़ मच जाएगी। जेजेपी के 10 में से 8 विधायक आपके साथ बैठे दिखाई देंगे। 1996 में चौधरी बंसीलाल की जोड़तोड़ की सरकार कुछ महीने ही चली थी।

Saturday, June 20, 2020

June 20, 2020

जजपा- भाजपा मिलकर लड़ेगी बरोदा विधानसभा उपचुनाव : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

कोरोना की स्थिति सामान्य रही तो प्रदेश में जल्द करवाये जायेंगे पंचायतों के चुनाव

जींद 20  जून ( संजय तिरँगाधारी )  हरियाणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य रहती है तो प्रदेश में पंचायतों के चुनाव जल्द करवायें जायेंगे। सभी चुनाव कानूनगो को निर्देश दिये गये है कि वे पंचायती चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दें ताकि चुनाव कार्य को अविलम्ब पूर्ण करवाया जा सके।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह बात उचाना के किसान विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं/शिकायतों को सुनने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने हलके के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये। इस दौरान लोगों ने मास्क पहनकर अपने समस्याओं को रखा और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने आगे कहा कि पंचायतों के चुनाव को लेकर अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये थे ताकि इन चुनाव में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न हो।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब जजपा-भाजपा दोनों संगठन मिलकर सरकार चला रहे है तो आगामी बड़ोदा विधानसभा उपचुनाव को भी साथ मिलकर ही लड़ेगें और इसमें जीत भी हासिल करेंगे। क्योंकि बरोदा की जनता पूरी तरह से जजपा-भाजपा गंठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर दोनों संगठनों के नेताओं की चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विकास की जो रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है उसे तेज किया जायेगा और प्रदेश में विकास कार्यों को अब तेजी से पूर्ण करवाया जायेगा।
उन्होंने चीन- भारत सीमा पर हुए सैनिक विवाद पर कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में चीन से पीछे नहीं है। भारतीय सैनिक सीमा पर इस तरह की कायराना हरकत का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। पूरे देश को हमारे जवानों पर गर्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए केन्द्रीय दलों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पहले लगभग 45 दिनों में अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद का कार्य पूरा किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते भी किसानों की फसलों को 27 दिन के अन्दर खरीदने का काम पूरा किया गया है। लगभग सभी किसानों की पैमेंट उनके खातों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद का कार्य भी पूरे व्यवस्थित तरीके साथ करवाया जायेगा। किसी भी किसान को फल बिक्री में कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिन 5 गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करवाने में दिक्कत आ रही है उनके लिए स्पेशल पाईप बिछाने का काम करवाया जायेगा और इन गांवों के जलघरों में पानी पहुंचाकर हर घर को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढाण्डा, नरवाना के विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा, पूर्व विधायक पिरथी सिंह, जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्णा राठी, जोरा डूमरखां, बिट्टु नैन, काला नम्बरदार, मोहन लाल ढ़ाकल व जिला प्रशासन की और से उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान व कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Monday, June 8, 2020

June 08, 2020

रामकुमार गौतम ने दुष्यंत पर फिर बोला हमला, जजपा का तो सौदा ए कुछ नहीं, दुष्यंत अकेला खा रहा मलाई

रामकुमार गौतम ने दुष्यंत पर फिर बोला हमला, 

जजपा का तो सौदा ए कुछ नहीं, दुष्यंत अकेला खा रहा मलाई

JJP-News-Haryana-Bulletin-News-080620
नारनौंद। आज प्रदेश में लूट का खेल नीचे से ऊपर तक आपसी मिलीभगत से चल रहा है। मुख्यमंत्री को बेईमान लोगों से दूर रहना चाहिए। भाजपा एक बड़ी पार्टी तो है और जेजेपी का तो सौदा ए कुछ नहीं है, जिस दिन मैंने जेजेपी पार्टी ज्वाइन कि वह मेरे लिए काला दिन था। यह बात विधायक रामकुमार गौतम (MLA Ramkumar Gautam) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कोरोना से पूरे देश में नुकसान हुआ है और सबसे ज्यादा नुकसान तो लॉकडाउन में गरीब मजदूर को हुआ है। ये लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। 

गौतम ने आरोप लगाया कि नारनौंद की अनाज मंडी में आढ़ती काफी परेशान है, क्योंकि पिछले दिनों फूड सप्लाई विभाग ने मिलीभगत करके ट्रांसपोर्ट का टेंडर एक आदमी को नाम छोड़ दिया था और मैंने यह मामला मुख्यमंत्री से जिला उपायुक्त तक के संज्ञान में डाला था, लेकिन उसके बावजूद भी यह टेंडर एक तरफा मंजूर कर दिया गया। बेईमान लोग ऊपर से नीचे तक इस ट्रांसपोर्ट के धंधे में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने नारनौंद व बास के आढ़तियों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का काम किया है। सरकार इसकी भरपाई करें और यह भरपाई उन लोगों से करवाएं जोकि प्रदेश के नंबर वन चोर हैं। आढ़ती उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिले थे, उन्होंने उनकी एक ही नहीं सुनी। आज तो हालात ऐसे हैं कि दूध की रखवाली बिल्ली कर रही है। वो भी इस खेल में बराबर के भागीदार हैं।

दुष्यंत मिलाई खा रहे हैं 

उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की गेहूं की फसल की पेमेंट 72 घंटे में हो जाएगी लेकिन वह आज तक नहीं हुई है। यह सरकार की बड़ी गलती है। यह सारा ताकत का खेल है। दुष्यंत सभी विभागों की मलाई खाने का काम कर रहे हैं। एक मंत्री के पास दस विभाग हैं, बाकी सभी खाली बैठे हुए हैं। यह सभी विभाग खाने पीने के लिए ही लिए हुए हैं। मैं जेजेपी में गलती से आ गया था और जिंदगी में विधायक बनकर उससे भी बड़ी गलती कर दी।

शराब घोटाले की जांच पर उठाया सवाल 

विधायक गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदार हैं, लेकिन शराब घोटाले की जांच एक ऐसे अधिकारी को सौंप दी, जोकि सही तरीके से न्याय नहीं कर सकता। अब इस घोटाले में कुछ भी तस्वीर साफ नहीं होगी। जो बड़े-बड़े मगरमच्छ इसमें शामिल थे वह सभी बाहर निकल जाएंगे। सरकार ने उन ठेकेदारों को नौकरी लगाने के लिए लाइसेंस भी हुए हैं, जोकि चोर हैं। सरकार जिन भी युवाओं को नौकरी लगाएं वह डीसी रेट पर ही लगाएं। ठेकेदारों के माध्यम से ना लगाया जाए।

Thursday, May 28, 2020

May 28, 2020

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया युवाओं से आह्वान जाने क्या ?

चंडीगढ़, 28 मई- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे उद्यमशील बनने की ओर भी अग्रसर हों क्योंकि केन्द्र सरकार ने कुटीर, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों की परिभाषा को बदलकर इनके पूंजी निवेश व वार्षिक कारोबार का दायरा भी बढ़ाया है। इसी कड़ी में एमएसएमई उद्यमियों को सभी प्रकार के विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने व उद्यम स्थापित करने के लिए अन्य प्रक्रियाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने उद्योग विभाग में अलग से एमएमएमई निदेशालय गठित करने का निर्णय लिया गया है।
         उप-मुख्यमंत्री जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने इस सम्बन्ध में आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में इन उद्योगों में आर्थिक लेन-देन तो बढ़ेगा ही और साथ ही देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में बड़े उद्योगों की तरह इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
         श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केन्द्र सरकार के हाल ही में घोषित किये गए आर्थिक पैकेज का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद औद्योगिक एवं अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों को अपनी पहले जैसी सामान्य स्थिति की ओर बढ़ाना है, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता भी है।
         श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस आर्थिक पैकेज से वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के बाद देश के सकल घरेलू उत्पाद को पुन: पटरी पर लाया जा सकेगा तथा यह पैकेज औद्योगिक विकास के लिए एमएसएमई उद्योगों के लिए एक लिवरेज का काम करेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इससे पहले भी एमएसएमई उद्यमियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त माह तक नई उद्यम प्रोत्साहन नीति-2020 को तैयार किया जा रहा है, एमएसएमई पर भी मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।
         श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र तथा विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ सेवा क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद दर में महत्वपूर्ण योगदान है तथा हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, विशेषकर गुरुग्राम में सेवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र को एमएमएमई में शामिल करने की घोषणा से प्रदेश के राजस्व में भी निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

Wednesday, May 27, 2020

May 27, 2020

पूर्व सरपंच व सामाजसेवी सरदार प्रकाश सिंह दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल

- कालका में जेजेपी ने दिया कांग्रेस-इनेलो को झटका
- पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य प्यारे लाल शर्मा ने छोड़ी इनेलो, ज्वाइन की जेजेपी
- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में सभी ने थामा जेजेपी का दामन
(मनोज)पंचकुला,27 मई : बुधवार को जननायक जनता पार्टी को उस समय कालका विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिली जब पार्टी के पंचकुला ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा के नेतृत्व में कांग्रेस व इनेलो से जुड़े लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में गांव बसोला के 30 साल तक संरपच रहे पूर्व सरपंच एवं सामाजसेवी सरदार प्रकाश सिंह ने कांग्रेस छोड़कर और पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा ने इनेलो को छोड़कर अपने साथियों के साथ जेजेपी का दामन थामा। इनके अलावा गांव नाला जबरोट से मौजूदा सरपंच बबली देवी व उनके पति औमपाल शर्मा ने भी जेजेपी में शामिल होने की घोषणा करते हुए जेजेपी ज्वाइन की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी को कालका क्षेत्र में मजबूती मिली है। इस अवसर पर पार्टी के संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,पिंजौर शहरी प्रधान राजेश छाबड़ा,लाला बिल्ला चपेहर, सुखदेव सिंह टिब्बी, हनी सिंह आदि मौजूद रहे। सरदार प्रकाश सिंह के साथ जेजेपी ज्वाइन करने वालों में दीपराज, शिवम छाबड़ा, अमरीक सिंह, जगदीश चंद आदि थे। वहीं पूर्व सरपंच प्यारे लाल शर्मा के साथ पंकज शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि जेजेपी में शामिल हुए हैं।