Breaking

Showing posts with label haryana news. Show all posts
Showing posts with label haryana news. Show all posts

Monday, May 2, 2022

May 02, 2022

AAP पर भाजपा-कांग्रेस का कटाक्ष:अनिल विज बोले- 'आप' का खालिस्तान के लिए सॉफ्ट कॉर्नर, केंद्रीय एजेंसी रखे नजर

AAP पर भाजपा-कांग्रेस का कटाक्ष:अनिल विज बोले- 'आप' का खालिस्तान के लिए सॉफ्ट कॉर्नर, केंद्रीय एजेंसी रखे नजर

चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला में खालिस्तान रोष मार्च के दौरान शिव सेना और निहंगों के बीच हुए झगड़े के बाद हरियाणा कांग्रेस और भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है। पंजाब एक बॉर्डर राज्य है और बॉर्डर राज्य में ऐसी पार्टी का सत्ता में होना देशहित में नहीं है। केंद्रीय एजेंसी आम आदमी पार्टी पर नजर रखें।

वहीं कांग्रेस के ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव ने आप पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में जिस तरीके से भाईचारा खराब हो रहा है, यह दर्शाता है कि वहां पर दोबारा से सांप्रदायिक ताकतें देश में हिंसा फैलाने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक और भाजपा के बीच दंगों को विफल करने में मुख्यमंत्री भगवंत मान फेल हुए हैं।
*अजय सिंह यादव द्वारा किया गया ट्वीट*

दो धड़ों में हुआ था टकराव

पटियाला में खालिस्तानी विरोधी मार्च के दौरान हिंसा में शिव सेना और कट्टरपंथी सिख टकरा गए थे। इस दौरान काली माता मंदिर परिसर में कट्‌टरपंथी सिखों ने तोड़फोड़ की। पटियाला पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसे पूरे प्रकरण को साजिश बताया और अब दोनों गुटों के उपद्रवियों की गिरफ्तारी में धर पकड़ कर रही है।
May 02, 2022

हरियाणा के 300 प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को देंगे दाखिला:पोर्टल पर 300 स्कूलों ने किया आवेदन; 23875 सीटें रखी रिजर्व

हरियाणा के 300 प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को देंगे दाखिला:पोर्टल पर 300 स्कूलों ने किया आवेदन; 23875 सीटें रखी रिजर्व

चंडीगढ़ : प्रदेश में 134ए के बदले इंपैनल्ड प्राइवेट स्कूलों में करीब-करीब 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चे दाखिला ले पाएंगे। सरकार द्वारा निर्धारित फीस पर गरीब बच्चों को दाखिला देने में राज्य के 300 स्कूलों ने रूचि दिखाई है। इन स्कूलों ने बच्चों के लिए 23,875 सीटें भी रिजर्व कर दी हैं।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आरटीई पूरी तरह से लागू कर दिया है। अब नियम 134ए खत्म हो गया है। आरटीई के तहत सरकार प्राइवेट स्कूलों में गरीब व वंचित वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को नर्सरी या पहली कक्षा में दाखिला दिलाएगी। इसके लिए सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को ऐसे बच्चों को दाखिला देने के लिए अनिवार्य भी किया है। मगर सरकार ने नियम 134ए खत्म होने के बाद दूसरी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को दाखिला देने के लिए नई योजना शुरू की। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों को इंपैनल्ड करने के लिए 23 अप्रैल रात से पोर्टल खोला गया। जिस पर प्राइवेट स्कूल 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। इस अवधि के दौरान राज्य के 300 प्राइवेट स्कूलों ने खुद को पोर्टल पर इंपैनल्ड होने के लिए आवेदन किया है। साथ ही अपने-अपने स्कूलों में रिजर्व सीटों की संख्या भी बता दी है।
जिला- स्कूल- कुल सीट- रिजर्व सीट

अंबाला- 09- 2488- 692

भिवानी -14- 4559 -1553

चरखी दादरी- 03-1013- 209

फरीदाबाद- 10- 3659- 707

फतेहाबाद- 13- 5510- 1691

गुरुग्राम- 05 -1107- 386

हिसार- 17- 6035- 1287

झज्जर- 27- 11168-1809

जींद- 13 -5352- 1078

कैथल-19- 6869- 1572

करनाल- 17-5653 -1539

कुरुक्षेत्र- 26- 8342 -1839

महेंद्रगढ़- 15- 4825- 1011

नूह- 07- 2869-865

पलवल- 11- 2535- 617

पानीपत- 28- 8962- 2955

रेवाड़ी -06 -1656- 466

रोहतक -05 -1373- 312

सिरसा- 05 -1696- 536

सोनीपत -20- 4558 -1079

यमुनानगर- 30- 9148- 1672

कुल- 300- 99,377- 23,875
May 02, 2022

CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर कटाक्ष:बोले- मैं रुपया भेजूंगा और नीचे उतना ही पहुंचेगा; कांग्रेस में पहुंचते थे 15 पैसे

CM मनोहर लाल का कांग्रेस पर कटाक्ष:बोले- मैं रुपया भेजूंगा और नीचे उतना ही पहुंचेगा; कांग्रेस में पहुंचते थे 15 पैसे

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जमाना गया। जब उनके प्रधानमंत्री एक रुपया भेजते थे और नीचे 15 पैसे ही पहुंचते थे। मैं 1 रुपया भेजूंगा और नीचे तक 1 रुपया ही पहुंचेगा, कहीं कट नहीं लगने दूंगा। मुख्यमंत्री के इस बयान पर आम आदमी पार्टी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरा है।

आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि ठीक कहा मुख्यमंत्री जी। कांग्रेस का जमाना गया। उनका भी जाएगा, जिन्होंने 30 से ज्यादा भर्तियों में फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्री,शराब, धान समेत 17 घोटाले, विभागों में 40 प्रतिशत ‘ईमानदार-टैक्स’ वसूली का खेल चलाया हुआ है। 2024 में हम आ रहे हैं एक नई व्यवस्था के साथ।
यूजर्स ने किया तंज

सीएम के ट्वीट पर यूजर्स ने भी तंज किए हैं। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपए की पेमेंट हो गई बिना काम किए। विजिलेंस ने भी माना है। एक विधायक आज भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में नंगे पांव चल रहा है। वरुण श्योकंद ने कहा कि अब तो एक पैसा भी नहीं पहुंचता। फरीदाबाद के 400 करोड़ रुपए के घोटाले को भूल गए क्या आप।
सरकार ने 29 अप्रैल को की कारवाई

बता दे कि 29 अप्रैल को पंचायत विभाग हरियाणा ने सौर ऊर्जा हाई मस्ट लाइट लगाने के घोटाले में सिरसा के 4 बीडीपीओ और हिसार के जेई दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही अक्षय ऊर्जा विभाग सिरसा के एपीओ सुभाष कुमार के खिलाफ कारवाई की अनुशंसा की गई है। इनके खिलाफ सौर ऊर्जा लाइट में अनियमिताओं की शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद पंचायत विभाग ने इन्हें सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ पंचायती राज विभाग की गुणवत्ता व चौकसी सेल ने जांच की थी।
May 02, 2022

घोटाले पर AAP और JJP आमने-सामने:'आप' का तंज- कितना हिस्सा ऊपर नहीं पहुंचाया; बबली बोले- कारवाई पर कष्ट क्यों हुआ

घोटाले पर AAP और JJP आमने-सामने:'आप' का तंज- कितना हिस्सा ऊपर नहीं पहुंचाया; बबली बोले- कारवाई पर कष्ट क्यों हुआ

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश में सिरसा जिले के पंचायत विभाग के 4 बीडीपीओ, जेई को सौर ऊर्जा लाइट घोटाले में सस्पेंड करके एफआईआर दर्ज की गई है। इस घोटाले पर आम आदमी पार्टी और जजपा में एक दूसरे को घेरा है। इससे पहले मंत्री देवेंद्र बबली और आप नेता सुशील गुप्ता ने पंचायत चुनाव को लेकर एक दूसरे पर तंज कसे थे।

हरियाणा आप प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को कहा कि 4 बीडीपीओ और 1 जेई को सस्पेंड किया गया है। मंत्री जी, जनता को कारण तो बता दो कि इन्होंने कितने करोड़ के पंचायती फंड का गबन किया था और कितना हिस्सा ऊपर नहीं पहुंचाया था।
इसका जवाब देते हुए बबली ने कहा कि जी ऐसा आम आदमी पार्टी में चलता है, जहां जीरो टॉलरेंस के नाम से जनता का पैसा ऊपर वालों को चमकाने वाले विज्ञापनों में उड़ाया जाता है। आप तो यूं बताओ कि हमारे मंत्रालय द्वारा अनियमितताओं को रोकने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों को बाहर करने पर आप को कष्ट क्यों हुआ।

दुष्यंत चौटाला के पास था पहले महकमा

आप प्रभारी ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि आपसे पहले यह महकमा पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के पास था। आप खुलकर बता क्यों नहीं देते किसकी सरपरस्ती में बीडीपीओ ने कितने करोड़ के कांड किए हैं या आशीर्वाद में मिली कुर्सी छिन जाने का डर है।

देवेंद्र बबली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सुशील जी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है यह महकमा मुझे मेरी योग्यता के कारण मिला, ताकि मैं इसकी सफाई कर सकूं। रही बात आशीर्वाद की, उसके बारे में आप ज्यादा जानते हैं, क्योंकि आप में यही चलता है, मुखिया की चाटुकारिता और आशीर्वाद, जिसकी आशा में आप आजकल इतना सक्रिय हो।
आप सांसद सुशील गुप्ता

*यह है मामला*

सिरसा जिले के 7 खंडों में हाई मस्ट सोलर लाइन लगाने में गड़बड़ी हुई। सिरसा, बडागुढां,डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, तथा चोपटा, ओढां में कार्य कर रही दो फर्मों को प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी से पहले ही अलॉट कर दिया गया।

इसके बाद बीडीपीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्वीकृति के लिए पत्र लिखा। एक हाई मस्ट लाइट की कीमत 98 हजार रुपए थी। करीब 7 खंड़ों में प5 करोड़ रुपए से ज्यादा की लाइट लगाई गई। चोपटा में 40 लाख, रानियां में सवा करोड़, ऐलनाबाद में 80 लाख, सिरसा में एक करोड़ रुपए की लाइट लगी हैं। सरकार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सिरसा ब्लॉक के बीडीपीओ रवि कुमार, नाथूसरी चोपटा के विवेक कुमार, रानियां के अनिल कुमार और ओढां के ओमप्रकाश को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया गया। जेई दिनेश कुमार को भी सस्पेंड किया गया। इसके साथ ही अक्षय ऊर्जा विभाग सिरसा के एपीओ सुभाष कुमार के खिलाफ कारवाई की अनुशंसा की गई है।
May 02, 2022

मोर्निंग वॉक पर निकला व्यक्ति रानी तालाब में गिरा, डूबने से मौत

मोर्निंग वॉक पर निकला व्यक्ति रानी तालाब में गिरा, डूबने से मौत

जींद : रानी तालाब पर सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रानी तालाब में पर सुबह मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरे देखा। लोगों ने व्यक्ति को निकालने की कोशिश की लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते पानी में उतरने की कोई हिम्मत नहीं कर पाया। लोगों की इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके कर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और व्यक्ति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंद्रा बाजार निवासी विजय (62) के रूप में हुई। मृतक विजय के बेटे अमित ने बताया कि उसका पिता काफी समय से बिमार चल रहे थे। सोमवार सुबह मोर्निंग वॉक के लिए रानी तालाब पर आए थे। तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो तालाब में जा गिरे, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
May 02, 2022

AAP में शामिल होने की अफवाहों पर भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने लगाया विराम, आम आदमी पार्टी के खिलाफ कह दी बड़ी बात

AAP में शामिल होने की अफवाहों पर भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने लगाया विराम, आम आदमी पार्टी के खिलाफ कह दी बड़ी बात

हिसार : आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने विराम लगा दिया है। बीरेंद्र सिंह ने आप पार्टी के खिलाफ ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय जो नेता आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं उन्हें किसी अन्य पार्टी से टिकट मिलती दिखाई नहीं दे रही। ऐसे नेता ही विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की इच्छा के साथ आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हिसार के निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के बारे में कहा कि विपक्ष के नाते राजनीति में कांग्रेस का महत्वपूर्ण रोल है। प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष की घोषणा के साथ उम्मीद है कि कांग्रेस का जो नया संगठन बनेगा वह मजबूत होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी होने की वजह से उन्हें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बता दें कि पिछले काफी दिनों से अफवाह फैल रही थी कि बीरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल में हो सकते हैं। अब आप के खिलाफ ये बयान देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साफ कर दिया है कि उनकी अभी ऐसी काेई इच्छा नहीं है।
आप नेता सुशील गुप्ता के युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी दर घटाने के लिए नए रास्ते खोजने होंगे। फिलहाल 10-15 साल के बाद ही जनसंख्या पर अंकुश लग पाएगा। इसलिए उसी हिसाब से योजनाएं बनानी होंगी। प्रदेश में युवाओं को उच्चस्तर की शिक्षा मिले तो वह भी बड़े पदों पर जा सकते हैं। हरियाणा इस समय देशभर में कई मामलों में आगे है। केंद्र में करीब 7 फीसदी मंत्री हरियाणा से ही आते हैं। सुशील गुप्ता ने दिया था आप में आने का ऑफर राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे होने पर 25 मार्च को राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्म दिन पर जन सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बीरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था। उन्होंने कहा था कि 75 की उम्र में बीरेंद्र सिंह के चेहरे पर गजब की मुस्कान है लेकिन किस्मत खराब है। पहले दिल्ली को बदला, अब पंजाब में बदलाव हुआ है, जिससे परिवर्तन की आग हरियाणा में भी लगी हुई है। हरियाणा की जनता इस बार परिवर्तन देख रही है। पार्टी में शामिल होते ही जो सपने बीरेंद्र सिंह ने देखें है वे सपने पूरे हो जाएंगे। मन बीरेंद्र सिंह को बनाना कब बनाना है कहां बनाना है यह बीरेंद्र सिंह पर ही निर्भर है।

Sunday, May 1, 2022

May 01, 2022

समाज कल्याण विभाग ने दिया झटका, Family ID में 2 लाख से अधिक आय होने पर विधवा और बुजुर्गों की रोकी पेंशन

समाज कल्याण विभाग ने दिया झटका, Family ID में 2 लाख से अधिक आय होने पर विधवा और बुजुर्गों की रोकी पेंशन 

फतेहाबाद :  समाज कल्याण विभाग (Department Of Social Welfare) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और विधवा महिलाओं सहित कई प्रकार के पात्र लोगों को मासिक पेंशन (monthly pension) दी जाती है, जिसे कुछ महीने पहले ही विभाग ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जोड़ा है। पेंशन के पात्रों को परिवार पहचान से जोड़ने पर जिले में विधवा व बेसहारा पेंशन ले रही 919 महिलाओं की पेंशन पिछले कई महीने से रोक ली गई है क्योंकि उनके परिवार पहचान पत्र में पति शो हो रहा है। अब विभाग के अधिकारी इन महिलाओं के घर जाकर इस बात की जांच कर रहे हैं कि वास्तव में ये महिलाएं विधवा या बेसहारा हैं या इन्होंने फर्जी तरीके से पेंशन बनाई हुई है। यहां बता दें कि जिन 919 महिलाओं की पेंशन रोकी गई है उनमें से 848 विधवा तथा 71 महिलाएं बेसहारा होने की पेंशन ले रही थी। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में 2 लाख से अधिक आय होने पर 60 साल से अधिक उम्र के 5436 पात्रों की पेंशन भी रुकी हुई है। 
 *इनकम अपडेट करवाने पर अपने आप शुरू हो जाएगी पेंशन*

यहां बता दें कि जिन पात्रों की पेंशन उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने के कारण रुकी हुई है, उन्हें अपनी फैमिली आईडी में अपनी आय अपडेट करवानी होगी। फैमिली आईडी में आय 2 लाख से कम करवाने के बाद विभाग अपने आप उनकी पेंशन शुरू कर देगा। इसके अलावा जितने महीने से पेंशन रुकी हुई थी, वह भी एकसाथ जारी की जाएगी।
 *जानिए जिले में किसी प्रकार की पेंशन के कितने पात्र*

 लाभार्थी पेंशन प्रकार- कुल लाभार्थी बुढ़ापा पेंशन- 77176 दिव्यांग पेंशन- 10157 विधवा पेंशन- 34998 बेसहारा बच्चे- 8227 लाडली पेंशन- 1842 दिव्यांग बच्चे- 737 बोना पेंशन- 04  कुल पात्र - 133141 पेंशन के पीपीपी से जुड़ने से यह हो रहा फायदा बता दें कि सरकार द्वारा पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब बुढ़ापा पेंशन के लिए पात्रों को 60 साल उम्र होने के बाद कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही कोई बुजुर्ग पेंशन लेने के लिए पात्र होगा अपने आप उसकी पेंशन शुरू हो जाएगी, जिससे बुजुर्गों को घर बैठे योजना का लाभ मिल पाएगा। गड़बड़ी कर पेंशन लेने वालों से रिकवरी करेगा विभाग यहां बता दें कि विभाग अब उन पात्रों की वेरिफिकेशन कर रहा है जिनकी पेंशन रुकी हुई है। इनमें से यदि किसी ने कागजों में गड़बड़ी कर योजना का लाभ लिया है तो विभाग उसे रिकवरी का नोटिस देकर लिए गए लाभ की रिकवरी करेगा। इतना नहीं, रिकवरी नहीं भरने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। जारी है वेरिफिकेशन का काम : यादव पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़े जाने के बाद जिले में 919 विधवा व बेसहारा तथा 5436 अन्य पात्रों की पेंशन रोकी गई है। विधवा व बेसहारा महिलाओं की पीपीपी में पति शो हो रहा है। मुख्यालय के आदेशों पर इनकी घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं। वेरिफिकेशन में सही पाए जाने वाले पात्रों की पेंशन दोबारा शुरू हो जाएगी। - इंद्रा यादव, समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।
May 01, 2022

बिजली कमी की झूठी समस्या पैदा कर रही भाजपा सरकार : सुशील गुप्ता

बिजली कमी की झूठी समस्या पैदा कर रही भाजपा सरकार : सुशील गुप्ता

भिवानी :  दिल्ली के राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि बिजली की कमी के झूठी समस्या पैदा करके बीजेपी सरकार अंबानी व अदाणी के परिवारों को फायदा देना चाहती है। अब बिजली के दामों में बढ़ोतरी भी करने जा रहे है जिसकी वजह से जनता में बिजली की कमी की बातें दिखाई जा रही है। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पानी की कमी हो तो उसके लिए दिल्ली दोषी,अब बिजली की कमी बनी तो दिल्ली के सिर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। पर अब जनता सब कुछ जानती है। वे भिवानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में भ्रष्टाचार व्याप्त हो रहा है। लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। लोग परेशान है। जनता दिल्ली मॉडल अरविंद केजरीवाल का मॉडल चाहने लगी है। जनता चाहती है कि जिस प्रकार से दिल्ली के स्कूल हॉस्पिटल अच्छे हुए है वैसे ही हरियाणा के भी होने चाहिए। चूंकि शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं तो हर किसी के लिए जरूरी है।
इस दौरान उन्होंने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला द्वारा दिये गए बयान पर भी पलटवार किया। जब उनसे पूछा गया कि मंत्री ने कल बिजली की व्यवस्था चौपट होने में दिल्ली प्रदेश पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक दम नहीं बनी है पहले भी थी और आज भी है। उन्होंने कहा जब भी बीजेपी सरकार के पास कुछ मुद्दा नहीं होता तो दिल्ली का बर्डन होने की बात कही जाती है। लेकिन ये लोग अडानी व अम्बानी के परिवारों को फायदा देने के लिए ऐसा करते है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आती है तो किसानों का जीवन सुगम बनाया जाएगा। महिलाओ को फ्री सफर दिया जाएगा। बेरोजगारी दूर की जाएगी साथ ही बिजली व पानी नि:शुल्क प्रदेश की जनता को दी जाएगी।
May 01, 2022

LIC एजेंट से मांगी 5 लाख चौथ:जींद का मामला, गेट पर पत्र चिपका कर दी जान से मारने की धमकी

LIC एजेंट से मांगी 5 लाख चौथ:जींद का मामला, गेट पर पत्र चिपका कर दी जान से मारने की धमकी

 जींद : जुलाना में वार्ड 13 में एलआईसी एजेंट से पांच लाख रुपए की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने गेट के बाहर पत्र चिपका दिया, जिस पर लिखा था कि तीन दिन में पांच लाख रुपए नहीं दिए तो उसे और उसके बेटे को जान से मार देंगे। एजेंट ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
*गेट पर चिपकाया धमकी भरा पत्र*


वार्ड 13 निवासी काम सिंह ने बताया कि वह आरएमपी चिकित्सक के साथ-साथ एलआईसी एजेंट का भी कार्य करता है। वार्ड 13 में ही उसका निवास स्थान है और दुकान भी उसके आगे ही है। शनिवार को रात को वह दुकान को बंद करके गया था, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उसने अपनी दुकान को खोला तो गेट पर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला।
*बेटे को गोली मारने की धमकी*

जिसमें लिखा गया है कि तीन दिन में घर खाली कर दो और पांच लाख रुपये दो। अगर नहीं दिए तो उसे और उसके बेटे सोनू को गोली मार दी जाएगी। काम सिंह ने इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। काम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। काम सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है।
May 01, 2022

ओवर ऐज होने से फौज में भर्ती न होने के कारण आत्महत्या करना बेहद दुखद: अभय चौटाला

ओवर ऐज होने से फौज में भर्ती न होने के कारण आत्महत्या करना बेहद दुखद: अभय चौटाला


प्रदेश के युवाओं से ऐसा आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की

भाजपा और कांग्रेस पार्टियों की एक ही मानसिकता है कि देश और प्रदेश का युवा बेरोजगार रहे और नौकरी मांगने के बजाय इनका झंडा उठा कर उनके नारे लगाते रहे

इनेलो की सरकार बनते ही पहली कलम से बेरोजगार योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
चंडीगढ : पिछले तीन साल से फौज में भर्ती न निकलने के कारण जिला भिवानी के गांव तालू के युवक पवन द्वारा ओवर ऐज होने पर आत्महत्या किए जाने पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट करते हुए अभय ङ्क्षसह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से ऐसा आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ती जा रही है और बेरोजगारी युवाओं के लिए अभिशाप बन गई है। कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियां युवाओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं जो कभी नहीं चाहती के युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले। दोनो पार्टियों की एक ही मानसिकता है कि देश और प्रदेश का युवा बेरोजगार रहे और नौकरी मांगने के बजाय इनका झंडा उठा कर उनके नारे लगाते रहे।
हमने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया था जिस कारण साजिश के तहत चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दस साल की कैद काटनी पड़ी थी। आज बेरोजगारी चरम पर है और प्रदेश के युवाओं के रोजगार के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। 2024 में इनेलो की सरकार बनते ही पहली कलम से बेरोजगार योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा ताकि कोई भी युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो कर आत्महत्या जैसा कदम न उठा सके।
भाजपा सरकार को बेरोजगारी का मुद्दा नजरअंदाज करना बहुत महंगा पड़ेगा। फौज में एक लाख 22 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। पहले फौज में हर साल 80 हजार से ज्यादा भर्तियां होती थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने मार्च 2020 से सेना की भर्ती बंद की हुई है जिसको तुरंत बहाल करने की जरूरत है।
May 01, 2022

आम आदमी पार्टी बढ़ाने लगी उत्तर हरियाणा में पैठ

आम आदमी पार्टी बढ़ाने लगी उत्तर हरियाणा में पैठ


अंबाला और यमुनानगर के बाद पंचकूला में भी आप में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

 सुशील गुप्ता की अगुवाई में युवा नेत्री चित्रा सरवारा ने दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई
पंचकूला : पंजाब चुनाव के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए ग्राफ का प्रभाव साफ नजर आने लगा है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने का उत्तर हरियाणा की राजनीति पर बड़ा असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।
आप हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता की अगुवाई में निर्मल सिंह का परिवार उत्तर हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की मुहिम में जुट गया है। 
सुशील गुप्ता की कारगर रणनीति और निर्मल सिंह के परिवार के प्रयासों से अंबाला, यमुनानगर, कैथल व कुरुक्षेत्र में पिछले कुछ समय के दौरान भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर चुके हैं।
 सुशील गुप्ता और चित्रा सरवारा की मौजूदगी में पंचकूला के सेक्टर 21 में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे लोगों की बड़ी संख्या हरियाणा के सियासी माहौल में बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रही है।

Thursday, April 28, 2022

April 28, 2022

भाजपा गठबंधन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता सबसे ज्यादा उपेक्षित और बर्बादी के कगार पर है: अभय सिंह चौटाला

भाजपा गठबंधन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता सबसे ज्यादा उपेक्षित और बर्बादी के कगार पर है: अभय सिंह चौटाला

फसल की बुआई से लेकर कटाई तक इस्तेमाल होने वाली खाद, बीज, डीजल, कृषि यंत्र सभी चीजों पर टैक्स लगा दिया गया है
भाजपा सरकार द्वारा फसल का मूल्य स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर दिए जाने पर किए गए वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया है

चंडीगढ़ : इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों की आय में बढ़ौतरी करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान सबसे ज्यादा उपेक्षित और बर्बादी के कगार पर है। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक इस्तेमाल होने वाली खाद (जो पहले 1200 प्रति कट्टा आता था आज 1350 के आसपास आता है), बीज और डीजल पर टैक्स, कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगा दिया गया है जिससे फसल की लागत बहुत बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नाममात्र की आती है जिससे किसान ट्यूबवैल से पानी की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार द्वारा फसल का मूल्य स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर दिए जाने पर किए गए वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया है।
आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में किसानों की वित्तीय हालात बहुत दयनीय है और अन्नदाता कर्जे में डूबा हुआ है जिस कारण से कई प्रदेशों में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई फसल बीमा की आड़ में प्राइवेट कंपनियां भी किसानों को उसकी खराब हुई फसल का पूरा पैसा नहीं देकर सिर्फ लूट रहे हैं। अबकी बार मौसम की मार के कारण पांच से सात क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार घटी है जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। भाजपा सरकार ने ऐलान किया था कि किसान अपनी फसल को पूरे देश में कहीं पर भी बेच सकता है लेकिन यह भी झूठ का पुलिंदा निकला। आज प्रदेश का किसान अपनी फसल के अवशेष (तूड़ी) बेचना चाहता है लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश से बाहर तूड़ी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बिजली महकमे की लापरवाही के कारण शार्ट-सर्किट से किसानों की हजारों एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है उसका भी मुआवजा सरकार नहीं दे रही है।
April 28, 2022

पानीपत में क्रेन ने लड़की को कुचला:दादा के साथ कॉलेज जा रही थी, मौके पर मौत; आरोपी 14 साल का नाबालिग

पानीपत में क्रेन ने लड़की को कुचला:दादा के साथ कॉलेज जा रही थी, मौके पर मौत; आरोपी 14 साल का नाबालिग

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबरपुर मोड़ के पास कॉलेज जा रही लड़की को क्रेन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पाया कि क्रेन चलाने वाला चालक नाबालिग था।


हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी क्रेन छोड़कर भाग रहा था कि लोगों ने दबोच लिया।
Crane crushed girl in Panipat: was going to college with grandfather, died on the spot; accused 14 year old minor
*क्रेन, जिससे दादा-पोती को कुचला गया।*
मृतका की पहचान 19 साल की साक्षी निवासी बाबरपुर मंडी के रूप में हुई। वह इंजीनियरिंग की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। 65 वर्षीय दादा सुभाष से कॉलेज छोड़ने जा रहे थे कि दोनों को क्रेन ने कुचल दिया। साक्षी की मौत हो गई, वहीं दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी चालक 14 साल का नाबालिग है, जो इस समय पुलिस गिरफ्त में है। साक्षी के पिता दीपक बाबरपुर मंडी में एक परचून की दुकान चलाते हैं। साक्षी बड़ी बेटी थी। एक छोटा बेटा भी है।
April 28, 2022

फानों में लगाई आग से हादसा : धुएं में दो बाइक भिड़ी, महिला की मौत, चार लोग घायल

फानों में लगाई आग से हादसा : धुएं में दो बाइक भिड़ी, महिला की मौत, चार लोग घायल

जींद : गांव सिंघाना तथा मुआना के बीच खेतों में फूंके जा रहे गेहूं के फानों से उठे धुएं के कारण वहां से गुजर रहे बाइक की दूसरी बाइक ट्राली से भिड़त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि पति समेत चार लोग घायल हो गए। सदर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जुलानी निवासी प्रवीण, उसकी पत्नी सोनम (24), भाई दीपक (22), बेटा रेहान (डेढ़ वर्ष), बेटी वर्षा चार माह को बाइक पर लेकर अपनी ससुराल गांव रामपुरा जा रहा था। जब वे गांव सिंघाना तथा मुआना के बीच पहुंचे तो वहां पर फाने फूंके जाने के कारण धुआं फैला हुआ था। धुएं के बीच उनकी बाइक दूसरी बाइक ट्राली से जा भिड़ी। जिसमें प्रवीण समेत उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामान्य अस्पताल सफीदों पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण व परिवार के अन्य सदस्यों के हालात खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। दूसरा चालक बाइक ट्राली को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
मृतक के भाई दीपक ने बताया कि सड़क पर काफी धुआं था। दूसरी तरफ से बाइक ट्राली आ रही थी। जिसमें सरिया भरा गया था। धुआं होने के कारण उन्हें दिखाई नहीं दिया और दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें उसकी भाभी सोनम की मौत हो गई। सदर थाना सफीदों प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर धुआं था। धुएं में दोनों चालक साफ नहीं देख पाए और हादसा हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
April 28, 2022

बाल-बाल बचे आप नेता नवीन जयहिंद, 152-डी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित हुई गाड़ी

बाल-बाल बचे आप नेता नवीन जयहिंद, 152-डी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित हुई गाड़ी

 जींद : पिल्लूखेड़ा के निकट से गुजर रहे 152-डी नेशनल हाईवे पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद तथा उसके साथी उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी हाईवे पर डाली गई मिट्टी के ढेर में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी नहीं निकली तो नवीन जयहिंद दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार किसी को चोट नहीं आई। आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद वीरवार दोपहर को नारनौल शाहबाद की तरफ जाने वाले नेशनल हाइवे 152 से कैथल की तरफ जा रहे थे। जब वे पिल्लूखेड़ा से अलेवा की तरफ जा रहे थे तो हाइवे पर डाली गई मिट्टी के ढेर से गाड़ी जा टकराई। काफी कोशिशों के बाद भी गाड़ी मिट्टी के ढेर को पार नहीं कर पाई।  गनीमत यह रही कि नवीन जयहिंद तथा उसके साथियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में नवीन जयहिंद गाड़ी को छोड़ दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। काबिलेगौर है कि नेशनल हाईवे 152 डी का निर्माण कार्य चला हुआ है । जिस पर छोटे वाहन भी चल रहे हैं। ठेकेदारों ने पिल्लूखेड़ा के निकट नेशनल हाइईवे पर मिट्टी का ढेर लगाया हुआ है।
April 28, 2022

होटल, रेस्टोरेन्ट, पीजी, सिनेमा, बैक्वेट हाल, बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मापदंडों की होगी जांच

होटल, रेस्टोरेन्ट, पीजी, सिनेमा, बैक्वेट हाल, बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मापदंडों की होगी जांच

हिसार : शहर के मुख्य बाजार राजगुरू मार्केट स्थित राम चाट भंडार में पिछले दिनों आगजनी की घटना हुई थी। ऐसी घटना दोबारा न हो। इसलिये वीरवार को नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग दमकल विभाग को आदेश जारी किये कि शहर में होटल, रेस्टोरेन्ट, पीजी, सिनेमा , बैक्वेट हाल , बहुमंजिला इमारत व वाणिज्यिक भवनों में सुरक्षा मापदंडों की जांच करें। नियमानुसार नहीं पाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सात दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पिछले दिनों राम चाट भंडार में आग लगने के कारण एक बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आस-पास के कई भवनो को नुकसान भी हो चुका है। इस तरह का हादसा और जान- माल का नुकसान दोबारा न हो। इसलिये दमकल विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये गये है कि सभी वाणिज्यक भवनों जैसे होटल, रेस्टोरेंट, पीजी, सिनेमा, बैंक्वेट हॉल, बहुमंजिला इमारत व वाणिज्यिक भवनों के अग्नि सुरक्षा के मापदंडों की जांच करें। कौन मापदंड पूर्ण करता है, कौन नहीं करता है। जो अग्नि सुरक्षा मापदंडों को पूरा नहीं करते है तो उनके खिलाफ सात दिनों के अंदर अंदर कार्रवाई करें और अपनी रिपोर्ट दे।
April 28, 2022

सरकार आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से सजग : सुनीता दुग्गल

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई डेंटल चेयर व ईसीजी मशीन

सरकार आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से सजग : सुनीता दुग्गल
सांसद ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनसीडी सेल गाइड बुक का विमोचन किया

जींद : स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना में वीरवार को दूसरे स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला आयुष्मान भारत-हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष में लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर सांसद सुनीता दुग्ग्ल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीम नरवाना, सीईओ डा. किरण सिंह, सीएमओ डा. मंजू कादियान ने की। मंच संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने किया। सांसद ने सांसद कोटे से विभाग को ईसीजी मशीन, डेंटल चेयर उपलब्ध करवाई। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा योगा का प्रदर्शन किया गया। सांसद सुनीता दुग्गल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनसीडी सेल की गाइड बुक का विमोचन किया। जिसमें बीमारी, समाधान व योग सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधि जानकारी दी गई। 
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सरकार आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से सजग है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। कोरोना काल में भी 13 लाख रुपये का सामान विभाग को उपलब्ध करवाया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो मांगें रखी है, उन्हें भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया। सीईओ डा. किरण सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने बताया कि छोटे बच्चे जिन्हें दिल की गंभीर बीमारी हैं उनका उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने स्तर पर करवाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जींद जिला में सबसे ज्यादा बच्चों के आप्रेशन जींद में करवाए गए हैं। मेले में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और स्वास्थ्य व योजनाओं का लाभ उठाएं इसके लिए आशा वर्करों व आंगनवाड़ी वर्करों ने कड़ी मेहनत की। इस स्वास्थ्य मेले में डाक्टरों की टीम के साथ आयुष विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से स्टाल लगाई गई। आमजन को स्वास्थ्य व अन्य विभागों की योजनाएं एक ही जगह पर जानने की सुविधा मिली।
*1075 से अधिक लोगों को उपलब्ध करवाई स्वास्थ्य सुविधाएं : सीएमओ*

सीएमओ डा. मंजू कादियान ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में 1075 अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया और एनसीडी के तहत बीपी, शुगर जांच की गई और  27 लाभार्थी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक और गले की जांच की सुविधा उपलब्ध रही। इसके अलावा दंत चिकित्सा जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, मेंटल हैल्थ कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण,  मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रही। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी आमजन को दी गई। इसके अलावा हैल्थ मेले में एनीमिया मुक्त बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहायक बेहतर खान-पान, जरूरी  घरेलू नुस्खे को लेकर स्टाल लगाए गए। स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से निशुल्क रही। मेले में छोटे बच्चों द्वारा योगा के बारे में जानकारी दी गई और मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन का बेहतरीन सहयोग रहा। 
*स्वास्थ्य मेले में स्टॉल लगा दी जानकारी*

स्वास्थ्य मेले में विभाग की तरफ कई तरह के स्टॉल लगा कर विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सोशल वैलफेयर डिपार्टमेंट, आंगनवाड़ी, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य मेले में आए 1075 मरीजों की जांच की गई साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी मुख्यअतिथियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मेले में आई सर्जन नरवाना डा. देवेंद्र बिंदलिश, डा. पालेराम, डा. राजेश भोला, डा. रघुवीर सिंह पूनिया, डा. जेके मान, एसएमओ डा. उझाना, डा. विजेंद्र ढांडा, आयुष्मान से डा. अजय, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. दिलबाग सिंह नैन, डा. सूची, विवेक, रवी, प्रदीप सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।
April 28, 2022

कांग्रेसी के ट्वीट पर AAP का तंज:धंतौड़ी बोले- नए प्रदेशाध्यक्ष खड़ाऊं; 'आप' ने कहा- आपसी लड़ाई तो सुलझा लो पहले

कांग्रेसी के ट्वीट पर AAP का तंज:धंतौड़ी बोले- नए प्रदेशाध्यक्ष खड़ाऊं; 'आप' ने कहा- आपसी लड़ाई तो सुलझा लो पहले

चंडीगढ़ : उदयभान के हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष बनने से हुड्‌डा समर्थकों में जोश आ गया है, क्योंकि उदयभान हुड्‌डा गुट के हैं, लेकिन इससे भी कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने के कोई आसार नहीं दिखते। शाहबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने ट्वीट किया है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपने खड़ाऊं रख दिए हैं।

*पूर्व विधायक का ट्वीट*

वहीं इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी ने भी तंज कसा है। आप नेता विवेक लांबा ने लिखा है कि कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर देगी। कांग्रेसी आपसी लड़ाई नहीं सुलझा सकते, प्रदेश क्या चलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व विधायक ने खड़ाऊं घोषित कर दिया है।
*आप का ट्वीट*

*पंजाब की तरह होगी दुर्दशा*

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में जो मॉडल बनाया था, उसी को हरियाणा में लागू किया है। इसलिए जो दुर्दशा कांग्रेस की पंजाब में हुई है, उससे भी ज्यादा दुर्दशा कांग्रेस की हरियाणा में होगी।
*9 अप्रैल को कुमारी सैलजा ने दिया इस्तीफा*

बता दें कि कुमारी सैलजा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से 9 अप्रैल को इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा था, जो 27 अप्रैल को मंजूर हो गया। कुमारी सैलजा ने संगठन न खड़ा करने और हुड्‌डा गुट के विधायकों के मीटिंग में न आने पर ऐतराज जताया था।
*4 कार्यकारी अध्यक्ष, नया प्रदेशाध्यक्ष दिया*

पार्टी हाइकमान ने भी दलित, जाट, गुर्जर, ब्राह्मण और अग्रवाल समाज को एकजुट करते हुए 4 कार्यकारी अध्यक्ष लगा दिए हैं। पूर्व कांग्रेस सांसद श्रुति चौधरी जाट समाज से, रामकिशन गुर्जर समाज और पिछडा वर्ग से, जितेंद्र भारद्वाज ब्राह्मण और सुरेश गुप्ता अग्रवाल समाज से हैं। गुटबाजी खत्म करने को लेकर यह फॉर्मूला अपनाया गया है।