Breaking

Wednesday, April 13, 2022

April 13, 2022

आज का इतिहास:जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर चलवाई थीं गोलियां, 21 साल बाद उधम सिंह ने लिया बदला

आज का इतिहास:जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर चलवाई थीं गोलियां, 21 साल बाद उधम सिंह ने लिया बदला

नई दिल्ली : साल 1919 के शुरुआती महीने। ब्रिटिश सरकार रॉलेट एक्ट को लाने की तैयारी कर रही थी। इस एक्ट से ब्रिटिश सरकार को ये ताकत मिल जाती कि वो किसी भी भारतीय को बिना किसी मुकदमे के जेल में बंद कर सकती थी। भारतीयों ने इस एक्ट का पुरजोर विरोध किया। इसके बावजूद 8 मार्च से इस एक्ट को लागू कर दिया गया। विरोध में जगह-जगह हड़ताल और प्रदर्शन होने लगे।


गांधी जी ने इस कड़ी में 6 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल की। पूरे देश की तरह पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। 9 अप्रैल को पुलिस ने अमृतसर के लोकप्रिय नेताओं डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इन नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 10 अप्रैल को एक प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कुछ प्रदर्शनकारी मारे गए। हालात बिगड़ते देख सरकार ने पंजाब में मार्शल लॉ लागू कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्रिगेडियर जनरल डायर को सौंप दी।

प्रदर्शन फिर भी रुके नहीं। रॉलेट एक्ट को वापस लेने और अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर 13 अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सभा रखी गई। सभा में 25 से 30 हजार लोग मौजूद थे। तभी वहां जनरल डायर अपने सैनिकों के साथ आ धमका और सभा में मौजूद निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। बाग में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कई लोग बाग में मौजूद कुएं में कूद गए। करीब 10 मिनट तक गोलीबारी चलती रही, जिसमें करीब 1 हजार लोगों की मौत हुई। हालांकि इस कांड की जांच के लिए बनी हंटर कमेटी ने मरने वालों की संख्या 379 ही बताई।
Today's history: British fired on unarmed Indians in Jallianwala Bagh, Udham Singh took revenge after 21 years
जलियांवाला बाग का बदला

इस पूरे कांड के दौरान वहां उधम सिंह नाम के एक युवा भी मौजूद थे। वो पूरे नरसंहार का गवाह थे। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के इस जुल्म का बदला लेने की ठानी। उधम सिंह ने जनरल डायर और तत्कालीन पंजाब के गवर्नर माइकल ओ डायर को सबक सिखाने की कसम खाई, लेकिन जुलाई 1927 में जनरल डायर की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। अब उधम सिंह के निशाने पर माइकल ओ डायर था। 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में बैठक थी। वहां माइकल ओ डायर भी मौजूद था। उधम सिंह भी वहां पहुंच गए। बैठक के बाद उधम सिंह ने पिस्टल से 6 फायर किए। दो गोलियां माइकल ओ डायर को लगीं और इसी के साथ जलियांवाला बाग का बदला पूरा हुआ।
Today's history: British fired on unarmed Indians in Jallianwala Bagh, Udham Singh took revenge after 21 years
*आज के दिन पूरा हुआ था लाल किले का निर्माण*

शाहजहां ने 1638 में अपनी राजधानी आगरा को दिल्ली लाने के बारे में सोचा। इसके लिए दिल्ली में लाल किले का निर्माण शुरू किया गया। 13 मई 1638 को किले की नींव रखी गई। ये मोहर्रम का दिन था। इसके 10 साल बाद आज ही के दिन लाल किले का निर्माण पूरा हुआ। शाहजहां को लाल रंग से लगाव था इसलिए किले को लाल बलुआ पत्थरों से बनाने का निर्णय लिया गया और इसी वजह से इसे लाल किले के नाम से जाना जाने लगा। भारतीय प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को लालकिले से ही अपना स्वतंत्रता दिवस भाषण देते हैं। 2007 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

*पाकिस्तान को हरा भारत बना था पहले एशिया कप का चैम्पियन*

13 अप्रैल 1984। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 134 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये मैच 54 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने पहला एशिया कप जीत लिया। भारत अब तक रिकॉर्ड 7 बार ये टूर्नामेंट जीत चुका है।

इतिहास में दर्ज 13 अप्रैल को हुई अन्य प्रमुख घटनाएं

2018: 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब और विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार मिला।

2013: पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।

2002: समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।

1997: टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीती। इसी के साथ सबसे कम उम्र में इस चैंपियनशिप को जीतने वाले वे पहले खिलाड़ी बने।

1984: भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में हुए इस ऑपरेशन से पाकिस्तान की इस पर कब्जे की साजिश नाकाम हुई।

1963: रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का जन्म हुआ। कास्परोव 1985 में वर्ल्ड चेस चैंपियन बने।

1956: प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का जन्म हुआ।

1940: राज्यसभा की पूर्व उपसभापति और मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का जन्म।

1939: भारत में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

1898: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म।

1849: हंगरी को गणराज्य बनाया गया।

1796: अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।

1772: वॉरेन हेस्टिंग्स को ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

1699: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
April 13, 2022

जेजेपी सदस्यता अभियान का क्रेज, 4.5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य हुआ पार

 जेजेपी सदस्यता अभियान का क्रेज, 4.5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य हुआ पार

- लोगों में जेजेपी सदस्यता अभियान का उत्साह देखते हुए जिला प्रधानों ने मांगा और समय - दुष्यंत चौटाला
- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की जेजेपी सदस्यता अभियान की समीक्षा

पंचकुला/चंडीगढ़ :  13 मार्च से 13 अप्रैल तक चल रहे जननायक जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक अभियान के तहत पार्टी द्वारा निर्धारित साढ़े चार लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पार हो चुका है। इतना ही नहीं इसे देखते हुए जेजेपी जिला प्रधानों ने सदस्यता अभियान बढ़ाने की मांग करते हुए अतिरिक्त समय भी मांगा है ताकि और ज्यादा लोग पार्टी के साथ जोड़े जा सके। मंगलवार को पंचकुला में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान पर जिलावार समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर बनाए गए सभी जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष व जेजेपी विधायक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेशभर में 13 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है और इसको लेकर आज पार्टी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेशभर में साढ़े चार लाख यानी कि प्रत्येक हलके में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था और अब तक यह लक्ष्य पार हो चुका है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कई विधानसभा क्षेत्रों व जिलों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य करते हुए लक्ष्य से ज्यादा नए सदस्य बनाए है। उन्होंने बताया कि उचाना हलके में 26 हजार, उकलाना में 25 हजार व बाढ़डा में 15 हजार तथा भिवानी जिले में 40 हजार और फरीदाबाद में 35 हजार नए सदस्य लक्ष्य से ज्यादा पार्टी के साथ जोड़े गए। उन्होंने बताया कि जेजेपी से जुड़ने के लिए लोगों में काफी उत्साह है और इसे देखते हुए जिला प्रधानों ने और ज्यादा नये सदस्य बनाने के लिए अतिरिक्त भी समय मांगा है।
बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जेजेपी सदस्यता अभियान पर समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संगठन मजबूती व अभियान के जरिए जुड़े नये सदस्यों की जिम्मेदारी लगाने, संगठन विस्तार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर लंबी चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, रामकरण काला, अमरजीत ढांडा, जोगीराम सिहाग, रामनिवास सुरजाखेड़ा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रमेश खटक, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Tuesday, April 12, 2022

April 12, 2022

औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह, कर दिया खेल प्रशिक्षक को सस्पेंड

औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह, कर दिया खेल प्रशिक्षक को सस्पेंड 

सोनीपत : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण करते हुए एक खेल प्रशिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि खेल-खिलाड़ियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए वे चैकिंग अभियान लगातार जारी रखेंगे। खेल-प्रशिक्षक की शिकायत मिलने पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने सोमवार को सोनीपत में न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए खेल व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने बेहद बारीकी से हर चीज की जांच-पड़ताल की। उन्होंने विशेष रूप से हाजिरी रजिस्टर की जांच की, जिसमें उन्हें खामियां मिली। हाजिरी रजिस्टर में 1 अप्रैल से 11 अप्रैल तक की हाजिरी सही नहीं मिली। खेल मंत्री संदीप सिंह के अनुसार खेल-प्रशिक्षक ने अपने केंद्र को जारी रखने व पोस्टिंग बचाए रखने के लिए केंद्र में खिलाड़ियों की झूठी संख्या दर्शाई। यह बड़ी अनियमितता है। साथ ही उन्हें शिकायत मिली थी कि खेल-प्रशिक्षक समय पर केंद्र में नहीं आते।  लेट-लतीफी की शिकायत को उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया। जांच उपरांत उन्होंने अपने निजी सहायक को निर्देश दिए कि तुरंत इनका निलंबन आदेश तैयार करें। उन्होंने तलवार बाजी के खेल-प्रशिक्षक को भी मौके पर ही आदेश दिए कि आपको तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेल-खिलाडि़यों के बेहतर भविष्य के लिए वे समर्पित हैं। इस दिशा में सुधार के लिए वे संकल्प ले चुके हैं, जिसके तहत वे दिन-रात प्रयासरत रहते हैं। खेल-खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की नींव खेल प्रशिक्षक ही रखते हैं, जिनकी किसी भी प्रकार की शिकायत स्वीकार्य नहीं है। यदि भविष्य में भी कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
April 12, 2022

मारुति कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, दम घुटने से दो कर्मचारियाें की मौत

मारुति कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, दम घुटने से दो कर्मचारियाें की मौत 

रोहतक : हरियाणा के राेहतक शहर में आईएमटी स्थित मारुति कंपनी के रिसर्च सेंटर की बिल्डिंग में आग लग गई। जिसमें दाे कर्मचारियों की जलकर मौत हाे गई। जानकारी के अनुसार कंपनी की बिल्डिंग में नंबर 10 में चेंबर के चारों तरफ लगी इंसुलेशन फोम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद बिल्डिंग के अंदर मारुति कंपनी के कर्मचारियों ने बिल्डिंग के अंदर की तलाशी ली तो इसमें अर्जुन कुमार ( 26 ) पुत्र नरेश वासी रघुनाथ बाजार बंनजरिया बिहार और मनोज ( 25) पुत्र राम वासी लखनऊ उत्तर प्रदेश जो कंपनी में एसी ठीक करने का काम करते थे, के शव मिले। आंशका है कि इन दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। इनको पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां इनको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में मारुति का रिसर्च प्लांट 100 से ज्यादा एकड़ में फैला हुआ है। प्लांट के अंदर गाड़ियों पर रिसर्च का कार्य होता है। फायर ऑफिसर संजीव डागर ने बताया कि दोपहर बाद करीब 3 बजे प्लांट में चैंबर के अंदर शार्ट सर्किट से आग लग गई।
April 12, 2022

AAP का CM मनोहर लाल पर तंज:'जहां मुख्यमंत्री खुद पढ़े; उस स्कूल की हालत बद से बदतर, अब बताओ बुद्धि किसकी ठीक नहीं'

AAP का CM मनोहर लाल पर तंज:'जहां मुख्यमंत्री खुद पढ़े; उस स्कूल की हालत बद से बदतर, अब बताओ बुद्धि किसकी ठीक नहीं'

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में एक विधायक एक पेंशन को लेकर आमने सामने हैं। मनोहर लाल के केजरीवाल की बुद्धि पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए आप पार्टी ने तंज कसा है। आप पार्टी ने ट्वीट किया कि जहां सीएम खट्टर खुद पढ़े, उस स्कूल की हालत बद से बदतर है तो अब बताओ बुद्धि किसकी ठीक नहीं है। सीएम खट्‌टर जिस स्कूल में पढ़े हैं, उसकी हालत देखें तो लगता है कि उनके पास बुद्धि होगी। पार्टी ने स्कूल की खस्ता हालत के फोटो भी ट्वीट किए।
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को पंजाब में एक विधायक- एक पेंशन नियम लागू हरियाणा में लागू करने की सलाह देते हुए टवीट किया था। जिस पर सीएम ने कहा था कि केजरीवाल की बुद्धि ठीक नहीं है, उसे 24 अप्रैल को पानीपत में आकर गुरुबाणी सुननी चाहिए।
सीएम ने किया नव निर्मित भवन का उद्धाटन

सीएम ने दो दिन पहले रोहतक के गांव भाली आनंदपुर में अपने बाल स्कूल की नई इमारत का उदघाटन किया था। साथ ही अपनी फेसबुक वॉल पर स्कूल की यादों में जिक्र किया था। सीएम इस स्कूल में 6वीं से लेकर 10वीं तक पढ़े थे।
सीएम अपने पुराने स्कूल को देखते हुए।
April 12, 2022

हरियाणा में पूर्व विधायकों की पेंशन पर खर्च हो रहे 30 करोड़ सालाना

हरियाणा में पूर्व विधायकों की पेंशन पर खर्च हो रहे 30 करोड़ सालाना

प्रदेश के 128 पूर्व विधायकों को मिल रही फैमिली पेंशन
सर्वाधिक पेंशन ले रहे हैं कैप्टन अजय सिंह यादव
दस साल में 68 जनप्रतिनिधियों को दिया करोड़ों का हाउसिंग लोन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा एक विधायक, एक पेंशन योजना लागू किए जाने के बाद हरियाणा में जहां इसकी मांग उठने लगी है वहीं प्रदेश सरकार के खजाने से पूर्व विधायकों को पेंशन तथा फैमिली पेंशन के नाम पर हर साल करीब तीस करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।
पानीपत के आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय से सात अप्रैल 2022 को आरटीआई में मिली सूचना से खुलासा किया कि हरियाणा के कुल 275 पूर्व विधायकों की पेंशन व 128 पूर्व विधायकों की फैमिली पेंशन पर   पेंशन पर  कुल 29.51 करोड़ रूपये सालाना खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से कुल 26.40 करोड़ रुपये पूर्व विधायकों की पेंशन पर व कुल 3.11 करोड़ रुपए फैमिली पेंशन पर खर्च हो रहे हैं। 
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक कैप्टेन अजय सिंह यादव दो लाख 38 हजार 100 रुपये के साथ सर्वाधिक पेंशन ले रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व सीएम भजन लाल की विधवा जसमा देवी को 99 हजार 619 रुपये प्रति माह सर्वाधिक फैमिली पेंशन दी जा रही है। सरकार वर्तमान व पूर्व विधायकों को 60 लाख रुपये तक हाऊसिंग लोन व 20 लाख रुपये तक मोटर कार का लोन भी दे रही है।
वर्ष 2010 से 2021 तक कुल 68 वर्तमान व पूर्व विधायकों को कुल 32.215 करोड़ रुपये का हाऊसिंग लोन दिया गया जिसमें से 20.83 करोड़ रुपये अभी लौटने बाकि हैं। वर्ष 2004 से 2021 के बीच मोटर कार खरीदने के लिए वर्तमान व पूर्व विधयकों को दी गई 27.48 करोड़ की लोन राशि में से 9.96 करोड़ रुपए अभी लौटने शेष हैं।
कपूर ने पूर्व विधायकों की इस मोटी पेंशन, सस्ती दरों पर हाउसिंग लोन व मोटर कार लोन देने को जनता के खून पसीने की कमाई पर डाका बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की है। जब पंजाब में पूर्व विधायकों की पेंशन राशि कम कर दी गई है तो हरियाणा में ये लूट क्यों, ये लूट कब बंद होगी।
*पूर्व विधायक का नाम*                                 पेंशन
कैप्टन अजय सिंह                                      2,38,100/-
ओमप्रकाश चौटाला                                     2,22,500/-
अजय चौटाला                                            0,61,800/-
जसमा देवी                                                0,61,800/-
जसमा देवी (विधवा)                                    0,99,619/-
सावित्री जिंदल                                            1,00,000/-
प्रो.संपत सिंह                                              2,14,800/-
कृष्ण लाल पंवार                                          1,99,200/-
राम विलास शर्मा                                          1,91,500/-
कर्ण सिंह दलाल                                           1,91,500/-
महेंद्र प्रताप सिंह                                           1,91,500/-
भागीराम                                                     1,91,500/-
बीरेंद्र सिंह डूमर खां                                        1,76,000/-
फूल चंद मुलाना                                             1,68,000/-
अशोक अरोड़ा                                                1,60,400/-
हरमोहिन्द्र सिंह च_ा                                     1,60,400/-
चन्द्रमोहन बिश्नोई                                         1,52,700/-
उदय भान                                                      1,68,200/-
रणदीप सुरजेवाला                                            1,68,200/-
ओम प्रकाश धनखड़                                          0,61,800/-
*इन विधायकों की तरफ खड़ा है बकाया*

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मई 2013 में 36.50 लाख रुपये आवासीय ऋण लिया था,जिसमे से 9,64,300/-रुपये की ब्याज राशि अभी तक देय है। 

प्रो.सम्पत सिंह ने वर्ष 2013 में 40 लाख आवासीय ऋण लिया था लेकिन 2 लाख रुपये का मूलधन आज तक बकाया खड़ा है।

 सुभाष बराला द्वारा वर्ष 2015 में  लिए 40 लाख रुपये के अवासीय ऋण में से 15.60 रुपये का मूलधन अभी देना बाकी है।
*भूपेंद्र हुड्डा की तरफ है वाहन लोन बकाया*

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा 2016 में लिए 20 लाख रुपए लोन में से 7.60 लाख रुपये बकाया खड़े हैं। वर्ष 2017 में कृष्ण कुमार बेदी  द्वारा लिए 20 लाख में से 10.20 लाख देने शेष हैं। वर्ष 2020 में बलराज कुंडू  द्वारा लिए 20 लाख में से 16.60 लाख रुपए व प्रमोद विज द्वारा लिए गए 20 लाख में से 16.60 लाख शेष खड़े हैं। वर्ष 2015 में रेणुका विश्नोई द्वारा लिए 10 लाख में से 2.70 लाख रुपए बकाया देने हैं। वर्ष 2004 में दीना राम ने 6 लाख का लोन लिया लेकिन 18 वर्ष बीत गए पर आज तक बकाया 3,64,797/-रुपये नहीं लौटाए।
April 12, 2022

गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए एमएसपी पर कम से कम 500 प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की है। हुड्डा का कहना है कि इस बार पहले बेमौसम बारिश और फिर गर्मी के जल्दी आगमन की वजह से गेहूं उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बार गेहूं का दाना लगभग 10% छोटा हुआ और उत्पादन में करीब 5 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ की कमी भी आई है। ऊपर से डीजल, पेट्रोल, खाद, दवाई, बीज और अन्य चीज़ों की महंगाई के चलते किसानी की लागत बहुत ज्यादा बढ़ी है। इसलिए किसानों को सरकारी मदद की दरकार है। किसानों को 500 प्रति क्विंटल बोनस देकर कुछ हद तक उसके नुकसान की भरपाई हो सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गर्मी आते ही सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी और उत्पादन में कटौती कर दी है। जिससे पूरे हरियाणा के लोग भारी बिजली संकट झेल रहे हैं। लंबे-लंबे पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेदड़, पानीपत, झाड़ली और यमुनानगर में 4 पावर प्लांट बनवाए थे। जबकि बीजेपी या बीजेपी-जेजेपी सरकार में एक भी प्लांट नहीं लगाया गया। ऊपर से खेदड़, पानीपत और झाड़ली पावर प्लांट की 3 इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया। आज प्रदेश में क्षमता से बेहद कम या कहें कि नाममात्र का बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को लंबे-लंबे पावर कट और बिजली की महंगी दरों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। निजी कंपनियों से महंगी दरों पर बिजली खरीदकर आम उपभोक्ता को ऊंचे रेट पर बेची जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पावर कट की वजह से ना सिर्फ आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि लोगों के व्यापार धंधों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। किसानों को भी बिजली कटौती की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खास तौर पर सब्जी उत्पादक किसानों को इस सीजन में बिजली की आवश्यकता होती है, ताकि वक्त पर फसलों की सिंचाई की जा सके। लगातार 2 साल से कोरोना महामारी के चलते सब्जी उत्पादक किसान भारी घाटा झेल रहे हैं। इस बार बिजली के अनियमित शेड्यूल के चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
April 12, 2022

रोहतक में खंगाले जा रहे होटल और धर्मशालाएं, लुटेरों को पहचानने वालों को अब मिलेंगे 5 लाख

रोहतक में खंगाले जा रहे होटल और धर्मशालाएं, लुटेरों को पहचानने वालों को अब मिलेंगे 5 लाख

Hotels and Dharamshalas being searched in Rohtak, those who identify the robbers will now get 5 lakhs
लूट को अंजाम दे कर भाग रहे बदमाश
रोहतक : यदि आप बाइक सवार इन दो आरोपितों को पहचानते हैं और इनका पता जानते हैं तो आपको पांच लाख रुपये मिल सकते हैं। आपका नाम और पता भी गुप्त रखा जाएगा। 8 अप्रैल को सेक्टर-1 की मार्केट से दिनदहाड़े 2.62 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपिताें पर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख से पांच लाख रुपये कर दी गई है। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपितों पर दो लाख का इनाम घोषित किया था, लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद अब पुलिस ने इनाम की राशि पांच लाख रुपये कर दी है। इनाम की राशि बढ़ाने के साथ ही आरोपितों की फुटेज भी जारी की गई है। पुलिस के फेसबुक पेज और टि्वटर आदि पर भी आरोपितों की फोटो शेयर की गई है। जिससे जल्दी से जल्दी उनका पता चल सके। यह मामला हरियाणा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस के तेजतर्रार ऑफिसर इस मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। आरोपितों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है। फिर भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल रही है। हालांकि पुलिस ने रविवार को टिटौली गांव के एक मकान से कैश बाक्स बरामद कर लिए थे, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पांच टीमें लूट जैसे मामलों में पकड़े जा चुके लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। शहर के होटल, धर्मशालाएं खंगाले जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला है कि बदमाश सेक्टर एक में लूटपाट के बाद जाट भवन चौक, शीला बाईपास, नया बस अड़्डा से सुखपुरा चौक तक बड़े आराम से गए। इन चौराहों पर पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद वह बाइक पर ही जींद बाईपास होते हुए गांव सुंदरपुर तक देखे गए। इसके बाद वह किसी गांव में या किसी अन्य रूट पर जाकर लापता हो गए। यहां तक वह कई जगह कैमरे में कैद हुए हैं। बाइक पर कोई नम्बर नहीं मिला है। इस आधार पर माना जा रहा है बदमाश लोकल गैंग के सदस्य हो सकते हैं। पुलिस ने एरिया में कांबिंग शुरू कर दी है। कई युुवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
पुलिस सूत्रों की माने तो अभी कैश वैन के कर्मचारियों को क्लीनचिट नहीं दी गई है। तीनों कर्मचारियों से कई बार अलग अलग बैठाकर पूछताछ की गई है। घायल रमेश गार्ड से बाद में पूछताछ की जाएगी। अभी उसके बयान दर्ज किए गए हैं। उन कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्हें गाड़ी के रूट के बारे में पता होता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का कोई न कोई कर्मचारी बदमाशों से मिला हुआ हो सकता है। क्योंकि यह बात कंपनी को ही पता होेती है कि आम दिनों में 50 से 60 लाख कैश ले जाया जाता है। जबकि शुक्रवार काे तीन दिन का करोड़ों रुपये कैश एटीएम में डालने के लिए ले जाया जाता है। ऐसे में बदमाशों को कैसे पता लगा कि कर्मचारी कैश वैैन में शुक्रवार को करोड़ों रुपये लेकर आएंगे।


दरअसल, सीएमएस कंपनी के पास अलग-अलग बैंकों के एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी है। 8 अप्रैल दोपहर के समय एटीएम कोर्डिनेटर शशिप्रकाश, बैंक का गार्ड रमेश कुमार, कैशियर प्रदीप और चालक जयदीप कंपनी की गाड़ी में कैश लेकर सेक्टर-1 की मार्केट में पहुंचे थे। जब उन्होंने एटीएम की तरफ कैश लेकर जाने के लिए गाड़ी में रखा बाक्स खोला, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और बाकी कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित वहां से लोहे के दो बाक्स और थैलों में 2.62 करोड़ रुपये भरकर ले गए थे।
पुलिस ने बदमाशों पर इनाम 5 लाख कर दिया है। उनके पोस्टर लगा कर जगह जगह लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप और व्हाटसएप ग्रुप में भी यह पोस्ट सीसीटीवी फुटेज समेत तेजी से वायरल हो रही है। एसपी उदय सिंह मीणा ने कहा कि आरोपितों पर पहले दो लाख का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस कई टीमें जुटी हुई हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर काम चल रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
April 12, 2022

इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से चेन तोड़ी:रेवाड़ी के जड़थल में मेले में पहुंचे थे दंपती; भीड़ के बीच अज्ञात ने वारदात दी अंजाम

इनेलो जिलाध्यक्ष की पत्नी के गले से चेन तोड़ी:रेवाड़ी के जड़थल में मेले में पहुंचे थे दंपती; भीड़ के बीच अज्ञात ने वारदात दी अंजाम

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की पत्नी की बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के वक्त राजपाल यादव खुद अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से गांव आशियाकी निवासी डा. राजपाल शहर के बाइपास स्थित सनसिटी में रहते है। वह पिछले कई सालों से इनेलो के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष है। सोमवार को वह अपनी पत्नी कृष्णा यादव के साथ दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पड़ने वाले गांव जड़थल में माता के मेले में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। मेले में भीड़ काफी ज्यादा थी।
तभी किसी अज्ञात बदमाश ने कृष्णा यादव के गले से सोने की चैन तोड़ ली। तोड़ी गई सोने की चैन 2.5 तोला की थी। चैन टूटने के बाद जिला अध्यक्ष खुद अपनी पत्नी के साथ बदमाश को ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही चैन तोड़ने वाले आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
April 12, 2022

बदलेगा मौसम का मिजाज, आग बरसती गर्मी से मिलेगी राहत

बदलेगा मौसम का मिजाज, आग बरसती गर्मी से मिलेगी राहत

नारनौल : वर्तमान में हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान लगातार बढ़ है और साथ ही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के साथ गंभीर हीट वेव लू अपने तीखे और प्रचण्ड तेवरों से आगाज किये हुए है। इस आफ़त भरी गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं और दिन के समय सड़कें और बाजार सुनसान दिखने लगे हैं। लंबे समय के अंतराल के बाद अब मौसम में हल्का ही सही लेकिन बदलाव की संभावना बन रही है। एक मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को मंगलवार 12 अप्रैल की रात्रि से प्रभावित करना शुरू करेगा। जिसकी वजह से पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पंजाब के पास एक कमजोर साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित होने की वजह से हवाओं की गति और दिशा में बदलाव होने की संभावनाएं बन रही है। हवाओं की दिशा पश्चिम से बदलकर 13 -14 अप्रैल को दक्षिण पूर्व हो जाएगी जिसकी वजह से अरब सागर से हवा में नमी बढ़ेगी। जो काफी दिनों से प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से सम्पूर्ण इलाके से नदारद थी और और भीषण उष्ण तीक्ष्ण गर्मी और थार मरुस्थल की हीट बेव लू चल रही थी उसमें कुछ समय ( दो- तीन दिनों ) के लिए लगाम लगेगी। इसके अलावा हवाओं की गति भी 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की और अनेक स्थानों पर आंधी और अंधड़ चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। 13 और 14 अप्रैल को मध्यम दर्जे की बारिश इस दौरान पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों से होने की वजह से इलाके में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। बादलवाही और तेज़ गति से हवाएं चलने की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान में 3.0 से 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में संभावित बदलाव 13 और 14 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषकर जम्मू, कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। दोनों दिन इन स्थानों पर दोपहर से रात के बीच गरज चमक के बादलों का निर्माण होगा और मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी, एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। बादलवाही और तेज़ हवाएं चलने से लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव लू में कमी आएगी। जबकि मैदानी राज्यों में इस प्रणाली का सीमित प्रभाव ही देखने को मिलेगा। वर्तमान मौसम प्रणाली शसक्त नहीं है इसलिए प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर बनने की संभावनाएं हैं, लेकिन वर्तमान में प्रचंड गर्मी में हल्के से बदलाव यानी नमी बढ़ने से और वातावरण में थोड़ी सी भी अस्थिरता होने पर नमी बादलों के विकास में अग्नि में घी का काम करती है । जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज चमक के बादलों का निर्माण हो सकता है।  *हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम* 

उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सीमित हिस्सों में बादलों का निर्माण हो सकता है और हल्की बारिश की गतिविधियां और धूलभरी आंधी, चलने के साथ छिटपुट जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज़ बारिश के दौर दर्ज किए जा सकते हैं। संपूर्ण सूबे में बादलों का आना-जाना होगा, चंडीगढ, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के 25 से 50% हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। जबकि शेष हरियाणा में केवल बादलवाही के साथ दक्षिणी जिलों में धूल भरी आंधी और सिमित स्थानों पर कहीं कहीं हल्की बारिश और बुंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 15 अप्रैल से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी और हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। क्योंकि जैसे ही चक्रवातीय सर्कुलेशन समाप्त हो जाएगा उसकी जगह प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन ले लेगा और फिर से मौसम करवट लेगा और भीषण गर्मी और प्रचण्ड व गंभीर हीट बेव लू चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। हरियाणा का तापमान सोमवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस से 42.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हिसार Aws 45.4℃, फरीदाबाद 45.3℃, रेवाड़ी 45.3, बालसमंद, हिसार 45.2℃, सिरसा Aws 44.9℃, सिवानी, भिवानी 44.2℃, हिसार 44.2℃, गुड़गांव 44.2℃, नारनौल 43.8℃, सिरसा 43.7℃, जींद 43.6℃, मानेसर, गुड़गांव 43.5℃, महेंद्रगढ़ 43.1℃

Monday, April 11, 2022

April 11, 2022

सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए DIET में पहुंचे 2 लाख टैब; पहले दिन बांटे जा सकते हैं

सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए DIET में पहुंचे 2 लाख टैब; पहले दिन बांटे जा सकते हैं

चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 12 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रदेश में यमुनानगर, पंचकूला, फतेहाबाद, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद डाइट सेंटर पर बच्चों को दिए जाने वाले टैबलेट पहुंच गए हैं।


गुरुग्राम के डाइट सेंटर पर 25,241, जींद में 23,585 और पानीपत के डाइट सेंटर पर 17,543 टैबलेट पहुंचे हैं। करीब 2 लाख टैबलेट डाइट सेंटरों पर पहुंचे हैं। शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही छात्रों को ये टैबलेट उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय सोमवार शाम तक जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर सकता है।
2 lakh tabs arrived in DIET for students of government schools; can be distributed on the first day
बच्चों को लाइब्रेरी से जारी होंगे टैबलेट
सरकार पांच लाख बच्चों को सैमसंग ए7 लाइट (टी225) मॉडल टैबलेट बच्चों को उपलब्ध करवा रही है। इसकी कीमत प्रति टैबलेट 12,500 रुपये है। अभी टैबलेट जिलों के डाइट सेंटरों पर पहुंचे हैं। वहां से स्कूल और स्कूल से लाइब्रेरी में सुरक्षित रखे जाएंगे। वहां से बच्चों को वितरित किए जाएंगे।
2 lakh tabs arrived in DIET for students of government schools; can be distributed on the first day
*12वीं पास करने वाले बच्चे का टैबलेट 9वीं के बच्चे को मिलेगा*
सरकार टैबलेट वितरित करने की योजना को एक चेन की तरह चला रही है। अभी योजना के तहत 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैबलेट दिए जाएंगे। इस शैक्षणिक सत्र में 12वीं के बच्चे के पास होते ही उसका टैबलेट 9वीं कक्षा के विद्यार्थी को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 12वीं का बच्चा पास होने के बाद टैबलेट को वापस लाइब्रेरी में जमा करवाएगा। वहां से यह 9वीं के बच्चे को जारी होगा।

*टैबलेट मिलने से बच्चों को यह होगा फायदा*

विद्यार्थियों को डिजीटल ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसका मूल उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों, जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग से हैं और जो स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने में सक्षम नहीं है, की डिजिटल शिक्षा के अंतर से न्यूनता लाना है। पहले 8वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को टैबलेट देने की योजना थी, लेकिन इसे बदल दिया गया है और अब 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब पांच लाख बच्चों को पहले से लोड की गई पठन सामग्री और पर्सनलाइज्ड अडैपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त और निशुल्क इंटरनेट डाटा सहित टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। टैबलेट में डिजीटल सामग्री, ई-पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के वीडियो और सरकारी स्कूलों में कक्षा वार पाठ्यक्रम से जुड़ी संबंधित सामग्री उपलब्ध होगी, जो न केवल विद्यार्थियों को घर से ही सुविधा पूर्वक विभिन्न विषयों को सीखने में मददगार होगी बल्कि उन्हें ऑनलाइन सीखने और परीक्षा में भी मदद करेंगे।
April 11, 2022

सैलजा का हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा!:2 दिन पहले सोनिया गांधी से मिलकर की थी पद छोड़ने की पेशकश; प्रदेश प्रभारी ने किया इनकार

 सैलजा का हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा!:2 दिन पहले सोनिया गांधी से मिलकर की थी पद छोड़ने की पेशकश; प्रदेश प्रभारी ने किया इनकार

सोनीपत : पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी उठापटक के संकेत मिलने लगे हैं। सूचना आ रही है कि हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन बताया जा रहा है कि शैलजा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर दी थी। वहीं हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने कुमारी सैलजा के इस्तीफे देने की सूचनाओं को खारिज किया है।


बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में संतुलन साधने के लिए पूर्व सांसद कुमारी सैलजा को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया गया था। पंजाब और यूपी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल तेज है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ग्रुप कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष पद अपने पाले में करने के लिए लॉबिंग में लगा है। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए जोर आजमाइश हो रही है।
Selja's resignation from the post of Haryana Congress President! State in-charge denied
2019 में बनी थी सैलजा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव 2019 से पहले टिकट वितरण को लेकर तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बीच विवाद हो गया था। कांग्रेस हाइकमान के समक्ष अपनी चलती न देखकर तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस की कमान सैलजा को सौंपी गई। परंतु चुनाव में जीते विधायक हुडडा खेमे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को हुड्‌डा खेमे के विधायक तवज्जों नहीं दे रहे। खुद पूर्व सीएम और विधायक दल के नेता हुड्‌डा भी कुमारी सैलजा और पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते।
7 अप्रैल को आए थे 7 विधायक

कांग्रेस के चंडीगढ़ में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन रखा था। इस दिन कांग्रेस के 7 विधायक प्रदर्शन में भाग लेने आए थे। परंतु हुड्‌डा सहित 24 विधायक नहीं आए। इससे भी सैलजा नाराज है। कांग्रेस हाइकमान हुड्‌डा खेमे पर कोई कारवाई नहीं कर रहा और न ही सैलजा को संगठन बनाने की जिम्मेदारी दे रहा। इसलिए सैलजा ने अपना इस्तीफा पार्टी को दिया है।
April 11, 2022

मारपीट में भाकियू नेता गुणीप्रकाश चोटिल, पीजीआई रेफर, जानें पूरा मामला

मारपीट में भाकियू नेता गुणीप्रकाश चोटिल, पीजीआई रेफर, जानें पूरा मामला

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले के गांव फरल मे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में भाकियू प्रधान गुणीप्रकाश घायल हो गए। उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में पांच व्यक्तियाें को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुणीप्रकाश ने बताया कि वह किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हैं। उन्हाेंने बताया कि 8 अप्रैल को सिरसा का एक युवक गांव फरल की लड़की को भगा कर ले गया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 9 अप्रैल रात करीब साढ़े सात बजे वह उस व्यक्ति के घर गया था, जिसकी लडकी गई थी। वह उसे समझा रहा था कि लड़की वापस घर आ जाएगी और पुलिस आरोपी युवक को पकड़ लेगी। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे वहां गांव के ही आरोपी जैसा, कश्मीर, महेंद्र, कुलदीप व प्रदीप कुछ अन्य युवकों के साथ प्रदीप हथियार लेकर आए तथा उस पर हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पर आए तो आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। उनको ग्रामीणों ने अस्पताल में दाखिल करवाया जहां ज्यादा चोंटे होने के कारण डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
April 11, 2022

जींद में 8 करोड़ की पुरानी करंसी बरामद, 4 गिरफ्तार, दो मशीनों से करवाई गिनती

जींद में 8 करोड़ की पुरानी करंसी बरामद, 4 गिरफ्तार, दो मशीनों से करवाई गिनती

जींद : पुलिस ने जींद जिले के गांव हाडवा से 8 करोड़ की पुरानी करंसी बरामद की है। पुलिस ने सारी राशि को सील कर दिया है और चार लोगों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि पुराने नोटों को कैसे बनाते थे। कहां बेचते थे। यह सारा गोरखधंधा क्यों किया जा रहा था‍? जींद में डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस को रविवार को थाना पिल्लूखेड़ा में तैनात एएसआई नरेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि संजय वासी हाडवा अपने साथियों हरदीप वासी जयसिंहपुरा, भारत भूषण वासी असंध व मसकीन वासी झुडाना के साथ मिलकर अपने घर गावं हाडवा में पुरानी भारतीय करंसी के नकली नोट अपने घर मशीन से तैयार करके अपने साथी सुनील वासी पानीपत के माध्यम से कमीशन पर देते है, जो आज अल्टो गाड़ी में भरकर बाहर ले जाने की तैयारी में हैं।
*नोटों के साथ यह भी सामान भी बरामद*

डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर अपनी टीम तैयार करके लोकेश कुमार नायब तहसीलदार पिल्लूखेड़ा व एक फोटोग्राफर के साथ आरोपी संजय के मकान गांव हाडवा पहुंचे, जहां चार व्यक्ति एक कमरे में बैठे मिले। उन्हें टीम ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे 4 बैग व 5 कट्टों को खोल कर चेक किया गया, जिनमें पुराने 1000 व 500 रुपये के सरकार द्वारा बन्द किए गये पुराने करंसी के नकली नोट मिले। इसके अलावा मकान की तलाशी के दौरान एक फोटो स्टेट मशीन रुपये तैयार करने वाली, एक कटर, एक बाक्स मार्का, एक रिम कागज, दो बोतल मार्का मैगेंटा दो बातल कलर वाली, एक ड्रम तथा एक क्लीनिंग ब्लैड बरामद हुए।
*दो मशीनों से करवाई गिनती*

बरामद किए गए रुपयों की गिनती करने के लिए नोट गिनने वाली दो मशीनों का प्रबन्ध करके गिनती की गई तो 1000 रुपये के कुल नोट 79975 (7 करोड 99 लाख 75 हजार रुपये) 500 रुपये के कुल 8570 (8 करोड 42 लाख 60 हजार रुपये) मिले। आरोपी संजय सात कक्षा तक पढ़ा है। भारत भुषण का असंध में पेट्रोल पंप है जिस पर हरदीप बतौर सुपरवाईजर नौकरी करता व आरोपी मकसिन अपंग है जो घर ही रहता है।

*20 करोड़ की पुरानी करंसी की मांग की थी*

पूछताछ पर मुख्य आरोपी संजय ने बताया कि मेरी जान पहचान सतीश वासी पानीपत के साथ है। जिसने उसे कहा था कि वह पुराने नोटों के 25 प्रतिशत नये नोट दिलवा दूंगा। जिस पर उसने पुराने नोट बनाने के लिए एक कलर फोटो स्टेट की मशीन, स्याही, कटर व फोटो स्टेट के ए3 के कागज दिल्ली से लेकर आया, जिनसे उन्होंने 8 करोड 50 लाख रुपये के नकली नोट तैयार कर लिए थे। सतीश ने आरोपी संजय से कम से कम 20 करोड रुपये पुरानी करंसी की मांग की थी जिस के लिए आरोपी संजय ने अन्य आरोपियों हरदीप सिहं वासी जयसिहंपुरा, भारत भुषण वासी असंध व मसकीन वासी झुडाना के साथ मिल कर काम किया था।
April 11, 2022

चाची ने चार्जर के तार से घोंटा जश का गला:FIR कराने वाले विकास की पत्नी अंजलि ने कबूला- मैंने मारा उसे; सांस बंद हुई तो मुंह-कान से खून भी निकला

चाची ने चार्जर के तार से घोंटा जश का गला:FIR कराने वाले विकास की पत्नी अंजलि ने कबूला- मैंने मारा उसे; सांस बंद हुई तो मुंह-कान से खून भी निकला

करनाल : हरियाणा में करनाल के कलामपुरा गांव में 5 साल के जश की जान रिश्ते में उसकी चाची लगाने वाली अंजली ने ही ली। जश का शव देखकर पता लगता है कि उसकी हत्या बड़ी दरिंदगी से की गई। अंजली ने खुद पुलिस को बताया कि उसने किस तरह जश की हत्या की। हालांकि जश की हत्या के पीछे क्या कारण रहे? और इसमें उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे? इसके बारे में अंजली ने नहीं बताया। पुलिस उससे लगातार सख्ती से पूछताछ कर रही है। उधर जश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारे जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़ी FIR में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

कमालपुरा गांव के 5 वर्षीय जश की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने वारदात के 5 दिन बाद हत्यारोपी को खोज निकालने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, जश के पिता के चाचा के बेटे विकास की पत्नी अंजली ने ही यह हत्या की। गौरतलब है कि जश की हत्या के बाद विकास की शिकायत पर ही इंद्री पुलिस थाना में जश के लापता होने का केस दर्ज किया गया।। अब शिकायतकर्ता विकास की पत्नी अंजली को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अंजली को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है।

खेलते हुए दबाया जश का गला

करनाल पुलिस के सीआईए टू इंस्पेक्टर ने बताया कि अंजली ने जश को मारने की बात कबूल कर ली है। अंजली के अनुसार, जिस समय जश उसके बेड पर उल्टा लेटकर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था, उसी दौरान उसने पीछे से उसकी गर्दन में मोबाइल चार्जर की वायर डाली और गला घोंट दिया। जश की सांस बंद होने लगी तो उसके कान व मुंह से खून भी निकला। इसके बाद अंजली ने जश के शव को उसी बेड के अंदर रख दिया। कुछ समय बाद जैसे ही उसे समय मिला, उसने जश की बॉडी एक बैग में डाली और पड़ोसी राजेश के मकान की छत पर रख दी। उधर जश के लापता होने का शोर मचने के बाद जब उसकी तलाश शुरू हुई तो राजेश की पत्नी और मां ने अपने घर की छत पर उसका शव देखा। दोनों इससे घबरा गईं और शव को अपनी छत से पड़ोसियों के घर में बने पशुओं वाले हॉल की टीन वाली छत पर धकेल दिया।
Aunt strangles Jash with a charger wire: Anjali, wife of Vikas, who got the FIR confessed - I killed him; When the breath stopped, blood also came out of the mouth and ears.
जश के घर पर शोक मनाने पहुंची गांव की महिलाएं।
लोगों के सवाल- आखिर उसने ऐसा क्यों किया

जश की हत्यारोपी के रूप में अंजली का नाम आने के बाद समूचा कमालपुरा गांव और लोग हैरान हैं। उनके जेहन में अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब अभी पुलिस को देना है। 

जैसे- जब गांव के सभी लोग जश को ढूंढ रहे थे, उस समय वह अंजली के पास खेल रहा था। उस समय अंजली ने किसी को जश के बारे में बताया क्यों नहीं?

 क्या उसने जश को मारने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी?

जब अंजली ने मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे जश का गला चार्जर की वायर से दबाया तो उसकी आवाज बाहर क्यों नहीं आई? 

और यदि आवाज बाहर आई तो किसी ने उसे सुना क्यों नहीं?

अंजली ने सुबह 11 बजे जश की हत्या करने के बाद उसकी बॉडी अगले दिन सुबह 5 बजे तक अपने घर में रखी। घर में लगभग 18 घंटे तक शव पड़ा होने के बावजूद अंजली के पति और इस केस के शिकायतकर्ता विकास को उसका पता क्यों नहीं चला?

सुबह 5 बजे जब अंजली जश का शव बैग में डालकर छत पर ले गई तो उसे घर के किसी सदस्य ने देखा क्यों नहीं?

जब राजेश की पत्नी और मां ने जश की हत्या नहीं की थी तो उन्होंने अपने घर पर छत पर उसका शव पड़ा देखकर किसी को बताया क्यों नहीं?

 दोनों ने जश की बॉडी पड़ोसियों के पशुओं वाले बाड़े की छत पर क्यों फेंकी?

पुलिस ने राजेश का परिवार 5 दिन से हिरासत में ले रखा है। यदि उनका कोई कसूर नहीं था तो फिर इतने दिन हिरासत में क्यों रखा गया?
Aunt strangles Jash with a charger wire: Anjali, wife of Vikas, who got the FIR confessed - I killed him; When the breath stopped, blood also came out of the mouth and ears.
जश को इंसाफ के लिए करनाल में जिला सचिवालय चौक पर जाम लगाया गया था।
5 अप्रैल को लापता हुआ जश

5 अप्रैल की दोपहर में मां से पैसे लेकर खाने की चीज खरीदने निकला जश अचानक लापता हो गया। बच्चे के लापता होने के बाद सबसे पहले एक बाबा पर शक जताया गया। गांव में घूम रहे इस बाबा का थैला काफी बड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में थैले का फुलाव और बाबा की तेज चाल देखकर सबको उसी पर शक हुआ। इंद्री पुलिस उसी शाम को बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ की। दूसरी तरफ बाबा से जश का सुराग नहीं लगने पर परिवार ने करनाल में नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
Aunt strangles Jash with a charger wire: Anjali, wife of Vikas, who got the FIR confessed - I killed him; When the breath stopped, blood also came out of the mouth and ears.
करनाल में कैंडल मार्च निकालकर जश को श्रद्धांजलि दी गई।
अगले दिन पड़ोसियों की छत पर मिली लाश

5 साल के बच्चे के लापता होने से जुड़े मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी एक्टिव हो गए। डीएसपी विजय देशवाल ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया और ग्रामीणों को पुलिस की मदद करने के लिए राजी किया। रात में ही पुलिस ने कलामपुरा गांव की नाकाबंदी करके हर घर की तलाशी लेने का अभियान शुरू किया। कई घंटे के सर्च अभियान के बाद जब 8-10 घर बच गए तो पुलिस ने तय किया कि उनकी तलाशी अगले दिन सुबह ली जाएगी।

अगले दिन यानि 6 अप्रैल की सुबह साढ़े 5 बजे जब गांव में ही रहने वाली कौशल्या अपने पशुओं को चारा डाल रही थी तो उसे अपने पशुओं वाले बाड़े की छत पर कुछ गिरने की आवाज आई। कौशल्या के घर के साथ जश के ताऊ राजेश का मकान लगता है। जब उसने इस बारे में राजेश की मां और पत्नी से पूछा तो दोनों ने बताया कि छत पर जश पड़ा है। मौके पर पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। एएसपी हिमांद्री कौशिक फॉरेंसिंक और अन्य टीमों के साथ मौके पर पहुंची। जश की बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी गई।

उधर जश के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन महीने पहले खेत की जमीन को लेकर अपने ताऊ के बेटे राजेश से तकरार हो गई थी। उन्हें शक है कि उसी रंजिश में राजेश के परिवार ने जश की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने राजेश और उसके परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
कैथल में भी जश को इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था।

*गांव ने किया राजेश का बहिष्कार*

इस खौफनाक वारदात के बाद कमालपुरा गांव के लोग इतने आक्रोश में आ गए कि उन्होंने आनन-फानन में पंचायत बैठाकर राजेश और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया। इस पंचायत में सर्वसम्मति से राजेश और उसके परिवार के बहिष्कार का फैसला लिया गया। पंचायत में तय हुआ कि कमालपुरा गांव का कोई आदमी या परिवार न तो राजेश के घर जाएगा और न ही उसने अपने यहां बुलाएगा। उसके रिश्तेदारों के भी गांव आने पर पाबंदी लगा दी गई। पंचायत ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने राजेश के परिवार की मदद करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पंचायत एक्शन लेगी। इस बीच करनाल के सभी वकीलों ने भी राजेश या उसके परिवार का केस न लड़ने का ऐलान कर दिया।
April 11, 2022

गर्मी आते ही सरकार ने बिजली की दरों में की बढ़ोतरी और उत्पादन में की कटौती- हुड्डा

गर्मी आते ही सरकार ने बिजली की दरों में की बढ़ोतरी और उत्पादन में की कटौती- हुड्डा

With the onset of summer, the government increased electricity rates and cut production - Hooda
लंबे-लंबे पावर कट से आम आदमी परेशान, सब्जी उत्पादक किसानों को झेलना पड़ रहा है नुकसान- हुड्डा
प्रदेश के पावर प्लांट ठप कर निजी कंपनियों से महंगे रेट में बिजली खरीद रही है सरकार- हुड्डा 
हमारी सरकार बनने पर गरीब परिवारों को मुफ्त व मध्यम वर्ग को रियायती दरों पर मिलेगी बिजली- हुड्डा 

चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गर्मी आते ही सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी और उत्पादन में कटौती कर दी है। जिससे पूरे हरियाणा के लोग भारी बिजली संकट झेल रहे हैं। लंबे-लंबे पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेदड़, पानीपत, झाड़ली और यमुनानगर में 4 पावर प्लांट बनवाए थे। जबकि बीजेपी या बीजेपी-जेजेपी सरकार में एक भी प्लांट नहीं लगाया गया। ऊपर से खेदड़, पानीपत और झाड़ली पावर प्लांट की 3 इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया। आज प्रदेश में क्षमता से बेहद कम या कहें कि नाममात्र का बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को लंबे-लंबे पावर कट और बिजली की महंगी दरों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। निजी कंपनियों से महंगी दरों पर बिजली खरीदकर आम उपभोक्ता को ऊंचे रेट पर बेची जा रही है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पावर कट की वजह से ना सिर्फ आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि लोगों के व्यापार धंधों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। किसानों को भी बिजली कटौती की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खास तौर पर सब्जी उत्पादक किसानों को इस सीजन में बिजली की आवश्यकता होती है, ताकि वक्त पर फसलों की सिंचाई की जा सके। लगातार 2 साल से कोरोना महामारी के चलते सब्जी उत्पादक किसान भारी घाटा झेल रहे हैं। इस बार बिजली के अनियमित शेड्यूल के चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए एमएसपी पर कम से कम ₹500 प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की। हुड्डा का कहना है कि इस बार पहले बेमौसम बारिश और फिर गर्मी के जल्दी आगमन की वजह से गेहूं उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बार गेहूं का दाना लगभग 10% छोटा हुआ और उत्पादन में करीब 5 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ की कमी भी आई है। ऊपर से डीजल, पेट्रोल, खाद, दवाई, बीज और अन्य चीज़ों की महंगाई के चलते किसानी की लागत बहुत ज्यादा बढ़ी है। इसलिए किसानों को सरकारी मदद की दरकार है। किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल बोनस देकर कुछ हद तक उसके नुकसान की भरपाई हो सकती है।

हुड्डा ने कहा कि किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार को एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ अधिकारियों से सलाह लेकर बिजली का शेड्यूल तय करना चाहिए। साथ ही किसानों के लिए बिजली आपूर्ति को 8 से बढ़ाकर 10 घंटे किया जाना चाहिए। अपने बयान में हुड्डा ने दोहराया कि भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर गरीब परिवारों को मुफ्त व मध्यम वर्ग को रियायती दरों पर बिजली दी जाएगी।
April 11, 2022

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, मनोहर सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, मनोहर सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

 चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका कर्मचारी संगठनों और कर्मचारी नेताओं ने स्वागत किया है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है। यह इजाफा 3 फ़ीसदी हुआ है इससे लगभग 5 लाख से ऊपर कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा। बताया गया है कि अब से पहले सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और पेंशन ले रहे लोगों को 31 फीसदी के स्थान पर 34 फीसदी भत्ता दिया जाएगा। बढ़ी हुई राशि का लाभ 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों को मिलेगा। हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के दो लाख 85 हजार को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा 2,62,000 पेंशनर्स को इस घोषणा के बाद फायदा होने जा रहा है। खास बात यह है कि पिछले 3 माह का एरियर भी अगले माह सरकारी कर्मचारियों के वेतन में शामिल हो जाएगा।
April 11, 2022

हरियाणा पुलिस को मिलेंगी और पॉवर : क्राइम एंड क्रिमिनल्स ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम को अपग्रेड करेगी सरकार

हरियाणा पुलिस को मिलेंगी और पॉवर : क्राइम एंड क्रिमिनल्स ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम को अपग्रेड करेगी सरकार

चण्डीगढ़ :  हरियाणा पुलिस को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने क्राइम एंड क्रिमिनल्स ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम ( सीसीटीएनएस ) को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को 20वीं राज्य शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसको अपग्रेड करने के लिए मंजूरी दी। इस दौरान गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस को 100 प्रतिशत अंकों के साथ देशभर में प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले जून में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, इसके बाद नौ महीनों में से 6 महीनों में हरियाणा पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पुलिस विभाग के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस विभाग को निरंतर अपने कौशल में सुधार करना जारी रखना चाहिए ताकि राज्य के लोगों को बेहतर से बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला ने बैठक के दौरान सीसीटीएनएस की कार्य प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। उनका कहना था कि इस सिस्टम को अपग्रेड करने से सीसीटीएनएस की दक्षता में सुधार होगा जिससे बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित होगी। गृह विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने सीसीटीएनएस के मौजूदा कामकाज में सुधार के लिए भी सुझाव दिए ताकि सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
April 11, 2022

बाजार में सरेआम बेटे को मारी गोली, फिर घर जाकर मां को मार डाला

बाजार में सरेआम बेटे को मारी गोली, फिर घर जाकर मां को मार डाला

हिसार : डोगरान बाजार स्थित मोहन स्वीट्स की दुकान के समीप रविवार देर सायं एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने मृतक युवक की मां की भी घर जाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार डोगरान बाजार स्थित रविवार शाम बाइक पर दो युवक आए और मोहन स्वीट्स के समीप एक दुकानदार के पास काम करने वाले सुमित के पास पहुंचे। इसके बाद आरोपितों ने सुमित पर एक साथ कई फायर कर दिए। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विजय नगर में अपनी मां से अलग रह रहा था। जबकि उसकी मां तोशाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे अलग घर पर रह रही थी। हत्यारों ने उसकी मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सुमित का एक महिला के साथ लिव इन में रहना था। हत्या का आरोप महिला के पूर्व पति तथा उसके साथी पर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुमित अपने घरवालों से अलग महिला से बिना शादी किए विजय नगर स्थित एक आवास में रह रहा था। उधर, हत्या के रोषस्वरूप दुकानदारों ने डोगारान बाजार बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की। डोगरान बाजार एसोसिएशन के प्रधान सतीश महता ने सरेबाजार हुई हत्या की घटना पर रोष जताया है। घटना के बाद कांग्रेस नेता बजरंग गर्ग मौके पर पहुंचे।