Breaking

Tuesday, August 9, 2022

August 09, 2022

बरसाती मौसम में क्या आपकी प्राइवेट पार्ट में होती है खुजली-इंफेक्शन तो जानिए 1 इलाज

बरसाती मौसम में क्या आपकी प्राइवेट पार्ट में होती है खुजली-इंफेक्शन तो जानिए 1 इलाज
बरसाती मौसम में नमी के चलते बैक्टीरिया इतनी तेजी से पनपते हैं कि  कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। महिलाओं को इसी मौसम में प्राइवेट पार्ट से जुड़ी इंफेक्शन होती है। आपने सुना होगा कि उन्हेंं इस मौसम में योनि व उसके आस-पास खुजली, जलन, रेशेज और यूरिन लगने की समस्या हो जाती है जो यूटीआई इंफेक्शन के चलते भी हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले ये समस्या ज्यादातर महिलाओं को ही होती है वो भी खासकर मानसून के दिनों में। वैसे तो इसका इलाज आम और संभव है लेकिन अगर आप लापरवाही बरत रही हैं तो दिक्कत बढ़ सकती है और इससे महिला को कंसीव करने में भी परेशानी आ सकती है और किडनी इंफेक्शन भी हो सकता है। 
इसलिए लक्षणों को इग्नोर करने की बजाए इस और ध्यान दें

आपको योनि में खुजली, जलन हो रही है
यूरिन पास करते दर्द -सनसनाहट और बार-बार यूरिन आता है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द
हल्का बुखार थकान और कमजोरी महसूस होती है

यूरिन का रंग मटमैला हो गया है। 

अगर इंफेक्शन, ब्लैडर में ऊपर जाकर किडनी तक पहुंच गया है तो भी सूजन और जलन हो सकती है। वहीं कई बार योनि व आसपास के एरिया में खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। 
अगर इस तरह के लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो डाक्टरी जांच समय पर करवाएं। एंटीबायोटिक्स के जरिए आसानी से उपचार हो सकता है। 

खाने पीने और कुछ देसी उपचारों की मदद से भी इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। इसके कई प्राकृतिक इलाज भी हैं। आप अब एक फल को भी खा लेंगे तो इस इंफेक्शन से बच जाएंगे। जी हां, वो फल है क्रैनबेरीज। 
बोस्टन यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार,  एक गिलास क्रैनबेरी का जूस पीना, उन्हें भरपूर मात्रा में खाना या रोज़ाना सप्लीमेंट के रूप में लेना यूटीआई इंफेक्शन को ठीक करने में बेहद मददगार है। बता दें कि क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देते। इसी के साथ यह सूजन और इन्फ्लामेशन को कम करती हैं।
इसके अलावा लिक्विड डाइट ज्यादा लें, जैसे- पानी, जूस सूप आदि खूब पीएं ताकि यूरिन के रास्ते आपका इंफेक्शन बाहर निकलता रहे। इसके अलावा मौसमी फल ज्यादा से ज्यादा खाएं और यूरिन को रोककर ना रखें। नारियल पानी जरूर पीएं और लहसुन का सेवन जरूर करें
इन बातों का भी रखें ध्यान 

बारिश के मौसम में प्राइवेट पार्ट को गंदा ना छोड़ें। साफ सफाई के साथ इसे सूखा भी रखें।

पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दें। 4 घंटे के भीतर पैड बदल लें।

कॉटन के अंडरवियर पहनें। नायलॉन की पैंटी से रेशेज और खुजली हो सकती है।

साबुन की बजाए इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल करें।  

अगर इसके बावजूद आपको फर्क नहीं दिखाई दे रहा तो विशेषज्ञ की सलाह लेना ना भूलें।
August 09, 2022

बच्चा तो आदमी का भी होता है तो सिर्फ औरत को ही क्यों...आलिया भट्ट ने फिर दिया Trollers को जवाब

बच्चा तो आदमी का भी होता है तो सिर्फ औरत को ही क्यों...आलिया भट्ट ने फिर दिया Trollers को जवाब

इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट इन दिनों लोगों की सोच को लेकर बेहद परेशान हैं।अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन में बिजी आलिया  ट्रोलिंग पर भी अपनी राय रखने से परहेज नहीं कर रही हैं। इस बार उन्होंने लोगों से सवाल किया कि बच्चा आदमी का भी तो होता है तो बातें सिर्फ महिलाओं को लेकर क्यों की जाती हैं ?
दरअसल प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के दौरान आलिया लंदन में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही थी। इसके बाद खबरें आने लगी कि  रणबीर कपूर शूटिंग के बाद उन्हें लंदन लेने जाएंगे, इसी बात पर अब आलिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- "एक लेख लिखने की आड़ में, यदि आप वास्तव में यह कहने जा रहे हैं कि प्रेगनेंसी के बाद एक महिला के जीवन में उथल-पुथल हो जाएगा तो मैं यह पूंछना चाहती हूं कि  आदमी को भी बच्चा हो रहा है तो तुम सिर्फ औरत को ही क्यों परेशान करते हो"।
इसी के साथ उन्होंने कहा-  इस तरह की प्रतिक्रिया देने का एकमात्र कारण यह है कि मेरे अंदर की नारीवादी जग गई है। इससे पहले आलिया भट्ट ने कहा था कि यदि आप स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं तो आराम करने की जरूरत नहीं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 100 साल की होने तक काम करेंगी। उन्होंने यह भी कहा-  "यदि आप स्वस्थ और तंदरुस्त हैं, तो आराम करने की जरूरत नहीं है। काम करने से मुझे सुकून मिलता है। यह मेरा जुनून है। यह मेरे मन, मस्तिष्क और आत्मा सबको जीवित रखता है और ऊर्जा देता है"।
एक्ट्रेस पहले भी Trollers पर भड़ास निकालते हुए कह चुकी है कि- "एक महिला जो भी करती है, वह सुर्खी बन जाता है। चाहे वह मां बनने का फैसला करे, किसी को डेट करे, क्रिकेट मैच देखने जाए, या छुट्टी पर जाए। कुछ कारणों से हमेशा महिलाओं की पसंद पर नज़र रखी जाती है।एक परिवार या बच्चे के होने से मेरा पेशेवर जीवन क्यों बदल जाएगा? वे पूरी तरह से दो अलग चीजें हैं ”।
August 09, 2022

हरियाणा में कौन कहां फहराएगा झंडा, यहां देखें लिस्ट

हरियाणा में कौन कहां फहराएगा झंडा, यहां देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पूर्व वर्षों की भांति हर्षोल्लास, जोश, उत्साह और गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा  प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सुबह 9 बजे के तुरंत बाद ध्वाजारोहण किया जाएगा। हरियाणा में  स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, आयुक्त और उपायुक्त झंडा फहराएंगे। इसके लिए लिस्ट जारी हो गई। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल समालखा में झंडा फहराएंगे।

 उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बहादुरगढ़ और असंध में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ध्वाजारोहण करेंगे, वहीं मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष, संसद सदस्य, विधायक व अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार तिरंगा फहराएंगे। पढ़िए पूरी लिस्ट:
August 09, 2022

दस बार भारत ने पाकिस्तान को दी मात:कॉमनवेल्थ गेम्स के क्रिकेट, बॉक्सिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन सब में हारे पाकिस्तानी

दस बार भारत ने पाकिस्तान को दी मात:कॉमनवेल्थ गेम्स के क्रिकेट, बॉक्सिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन सब में हारे पाकिस्तानी

बर्मिंघम : भारत-पाक मुकाबले अक्सर ही हाईवोल्टेज रहते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी जब दोनों देशों आमने-सामने हुए, तो पूरी दुनिया की नजर इनके ही मुकाबलों पर थी। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हराया, बल्कि अलग-अलग मुकाबलों में कुल मिलाकर 10 दफा मात दी। आज स्पेशल स्टोरी में आपको उन मुकाबलों के बारे में बताते हैं, जब भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई।

*बैडमिंटन में 3 बार दी मात*

बैडमिंटन सिंगल्स में भारत की आकर्षि कश्यप के सामने पाकिस्तान की महरूर शहजाद की चुनौती थी। आकर्षि ने पहला गेम जीत भी लिया था और दूसरे गेम में मजबूत बढ़त बना ली थी, मगर शहजाद रिटायर्ड आउट हो गईं।
मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पाकिस्तान की अली और भट्टी की जोड़ी को 21- 8, 21- 7 से बुरी तरह से हराया था।
बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया था।
इंडियन स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने मिक्स टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया।
इंडियन स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने मिक्स टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया।
*बॉक्सिंग और क्रिकेट में बुरी तरह धोया*

बॉक्सिंग में भी भारतीय मुक्केबाजों ने पाकिस्तान पर जमकर मुक्के बरसाए। शिवा थापा ने 63.5 Kg वेट कैटेगरी में अपने पहले मुकाबले में बलोच को 5-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
बॉक्सिंग में भारतीय शिव थापा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाई।
बॉक्सिंग में भारतीय शिव थापा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाई।
क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 99 रन पर ही समेट दिया था। पाकिस्तान को हराकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीत का खाता खोला था।
पाकिस्तान की महिला टीम इंडियन बॉलिंग अटैक के सामने पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 18.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान की महिला टीम इंडियन बॉलिंग अटैक के सामने पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 18.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई।
*रेसलिंग में किया सपना चकनाचूकर*

स्क्वैश में भारत की सुनन्या कुरुविला ने विमेंस सिंगल्स में पाकिस्तान की फैजा जफर को 3-0 से हराया।
कुश्ती में रवि दहिया ने पाकिस्तान के असद अली को 14-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उन्होंने गोल्ड जीता।

नवीन के सामने पाकिस्तानी शरीफ ताहिर की एक न चली।

वहीं नवीन मलिक ने 74Kg वेट कैटेगरी में शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड जीता।
दीपक पूनिया ने 86 Kg वेट कैटेगरी में इनाम को 3-0 से हरकार भारत की झोली में खिताब डाला।
दीपक नेहरा ने 97 किग्रा में तैयब राजा को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मेडल टैली में भारत 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित कुल 61 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा जबकि पाकिस्तान 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 मेडल के साथ 18वें स्थान पर रहा।
August 09, 2022

सरकार की बड़ी तैयारी, नहीं चलेगी टेक कंपनियों को मनमानी, सिर्फ दो तरह के चार्जर ही होंगे यूज

सरकार की बड़ी तैयारी, नहीं चलेगी टेक कंपनियों को मनमानी, सिर्फ दो तरह के चार्जर ही होंगे यूज

नई दिल्ली : सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ही चार्जर लाने की संभावनाएं तलाश रही है और इसपर चर्चा के लिए उसने अगले हफ्ते हितधारकों की बैठक भी बुलाई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए अलग-अलग चार्जर की जरूरत खत्म करने के लिए एक ही चार्जर लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर न केवल उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा बल्कि ई-कचरा कम करने में भी मदद मिलेगी।
अधिकारी के मुताबिक, ‘कॉमन चार्जर' की संभावनाएं तलाशने के लिए 17 अगस्त को मोबाइल फोन विनिर्माताओं और इस क्षेत्र से जुड़ी उपकरण बनाने वाली कंपनियों को बैठक के लिए बुलाया गया है। इस अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर मोबाइल कंपनियां यूरोप और अमेरिकी बाजारों में एक चार्जिंग प्रणाली अपना सकती हैं, तो फिर वे ऐसा भारत में क्यों नहीं कर सकती हैं? स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एक कॉमन चार्जर होना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि अगर भारत इस तरह के बदलाव के लिए जोर नहीं देता है तो इस तरह के उपकरणों को भारत में लाकर डंप किया जा सकता है।
यूरोपीय संघ ने हाल ही में छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए वर्ष 2024 तक यूएसबी-सी पोर्ट वाले कॉमन चार्जिंग मानक को लागू करने की घोषणा की है। इस तरह की मांग अमेरिका में भी जोर पकड़ रही है। मौजूदा समय में किसी भी नए स्मार्टफोन या टैबलेट की खरीदारी के समय उपभोक्ताओं को अलग से चार्जर भी खरीदना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि पुराना चार्जर नए उपकरण के साथ काम नहीं कर पाता है।

Monday, August 8, 2022

August 08, 2022

प्रत्येक विधायक भेजे 25 करोड़ के एस्टीमेट, सड़कों की होगी मरम्मत: डिप्टी सीएम

प्रत्येक विधायक भेजे 25 करोड़ के एस्टीमेट, सड़कों की होगी मरम्मत: डिप्टी सीएम

चंडीगढ़ : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सडक़ों की मरम्मत का पच्चीस करोड़ रुपए तक का एस्टीमेट बनवाकर भेजें, प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के सत्र के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा झज्जर शहर की विभिन्न सडक़ों के निर्माण बारे पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि झज्जर शहर की विभिन्न सडक़ों के निर्माण बारे पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने  बताया कि झज्जर की विभाजित सडक़ से अग्रसेन चौक रामलीला मैदान तक, 1.700 किलोमीटर से 3.065 किलोमीटर के खंड को छोडक़र, सडक़ की स्थिति संतोषजनक है। सीवरेज पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह खंड क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 6 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया है। डब्ल्यूबीएम पैच वर्क प्रदान कर सडक़ का नियमित रखरखाव किया जा रहा है। सीवरेज लाइन के लीकेज की मरम्मत के बाद बिटुमिनस का काम किया जाएगा। हालांकि वर्तमान में इसके निर्माण की कोई समय-सीमा नहीं दी जा सकती है, फिर भी दिसंबर तक सीवरेज लाइन का कंप्लीट करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने झज्जर शहर से गुजरने वाले पुराने राष्टï्रीय राजमार्ग-71 तक की सडक़ के निर्माण बारे बताया कि रेवाड़ी चौक को छोडक़र सडक़ की स्थिति संतोषजनक है। यह चौक बरसात के मौसम में निचले इलाके और भारी यातायात के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है। गड्ढïों को भरकर, पैच वर्क कर इस चौक की नियमित मरम्मत की जा रही है। बरसात के बाद बिटुमिनस का कार्य करके मरम्मत की जाएगी। इसी प्रकार, अंबेडकर चौक से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय झज्जर तक की सडक़ बारे बताया कि इसकी हालत अच्छी है, इसलिए इसके निर्माण का समय दिए जाने का सवाल ही नहीं उठता।
विधायक श्रीमती भुक्कल द्वारा झज्जर के उक्त कार्यों बारे गलत रिपोर्ट भेजने के आरोप पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर इस मामले में अधिकारी ने गलत रिपोर्ट भेजी होगी तो अगले 24 घंटों में उसको सस्पेंड किया जाएगा।
August 08, 2022

BJP की हरियाणा पंचायत चुनाव की तैयारी:कंवर पाल गुर्जर संभालेंगे प्रदेश स्तर की कमान; 22 जिलों में नियुक्त किए जिला प्रभारी

BJP की हरियाणा पंचायत चुनाव की तैयारी:कंवर पाल गुर्जर संभालेंगे प्रदेश स्तर की कमान; 22 जिलों में नियुक्त किए जिला प्रभारी

हिसार : कंवर पाल गुर्जर को हरियाणा चुनाव प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
हरियाणा भाजपा ने पंचायती चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा ने सभी 22 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जबकि चुनाव के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देश पर की गई है।
चुनाव प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महीपाल ढांडा, सांसद डीपी वत्स, पूर्व विधायक रविंद्र बालियान, शमशेर खरकड़ा, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह, राजेश कुमार को शामिल किया गया है। पार्टी ने जिस प्रकार से प्रदेश और जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं, इससे स्पष्ट है कि नगर निकाय की तरह पंचायती चुनाव भी भाजपा पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी।
*इन्हें नियुक्त किया गया जिला प्रभारी*

सिरसा में सुभाष बराला,फतेहबाद में रणबीर गंगवा, हिसार में जेपी दलाल, भिवानी में कैप्टन अभिमन्यु, दादरी में जीएल शर्मा, महेंद्रगढ़ में अरविंद यादव, रेवाड़ी में ओमप्रकाश यादव, गुरुग्राम में डॉ. बनवारी लाल, मेवात में विपुल गोयल, पलवल में डॉ. सुधा यादव, फरीाबाद में जाकिर हुसैन, झज्जर में मोहन लाल कौशिक, रोहतक में धर्मवीर सांसद, सोनीपत में वेदपाल एडवोकेट, पानीपत में मनीष ग्रोवर, करनाल में कृष्ण लाल पवार, कुरुक्षेत्र में कर्ण देव कंबोज, कैथल में पवन सैनी, जींद में कमलेश ढांडा, अंबाला में संदीप सिंह, यमुनानगर में संजय शर्मा, पंचकूला में नायब सैनी को प्रभारी नियुक्त किया गया।
*जिला प्रभारियों की सूची*

अगस्त में हो सकती चुनाव की घोषणा

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग अगस्त में चुनाव की घोषणा कर सकता है और सितंबर में चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में जिला परिषद व ब्लॉक समिति और अगले दिन सरपंच के चुनाव होंगे। भाजपा जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ सकती है।

Sunday, August 7, 2022

August 07, 2022

कुश्ती में मिला भारत को एक और पदक, 97 किलो वर्ग में दीपक नेहरा ने जीता कांस्य पदक

कुश्ती में मिला भारत को एक और पदक, 97 किलो वर्ग में दीपक नेहरा ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और पाकिस्तान के पहलवानों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही। इसी कड़ी में शानिवार को 97 किलो वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के दीपक नेहरा और पाकिस्तान के तैय्याब रजा के बीच मुकाबला देखने को मिला। जहां भारत के पहलवान ने पाकिस्तान के पहलवान को 10 - 2 से शिकस्त दी और अपने देश के लिए कांस्य पदक जीता।
मुकाबले में शुरूआत में दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच में भारतीय पहलवान ने शुरूआती समय में ही बढत बना ली। इसके बाद पाकिस्तानी पहलवान ने वापसी की और भारत के पहलवान की बढ़त को कम करने की कोशिश की। इसके बाद भारतीय पहलवान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया और पाकिस्तान पहलवान को पटखनी देकर देश के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया।
August 07, 2022

पिता ने गांव में ही बना दिया था अखाड़ा:3 साल की उम्र में बांधा लंगोट; गोल्ड जीतकर भावुक हुए नवीन कुमार, जन गण मन भी गाया

पिता ने गांव में ही बना दिया था अखाड़ा:3 साल की उम्र में बांधा लंगोट; गोल्ड जीतकर भावुक हुए नवीन कुमार, जन गण मन भी गाया

सोनीपत : सोनीपत (हरियाणा ) के नवीन कुमार मलिक ने महज 19 साल की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है। वे शनिवार काे गोल्ड जीतने के बाद भावुक हो गए और सेरेमनी के दौरान राष्ट्रीय गान की धुन के साथ जन गन मण गुनगुणाने लगा।

कुछ देर बाद दर्शकों की भीड़ के बीच भी ऐसे दिखाई दिया जैसे ये ही उसके अपने हों। उसके परिवार की हालत भी उससे कोई जुदा नहीं थी। गांव पुगथला में सीलन भरे कमरे में परिजन टीवी पर बेटे का लाइव मैच देख रहे थे। नवीन ने पाकिस्तानी रेसलर मो. शरीफ ताहिर को गोल्डन पटकनी दी तो परिवार के साथ आस पड़ोस के लोग भी झूम उठे और मिठाई बांटी। नवीन ही नहीं बल्कि पाक रेसलर का भी ये पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था।
नवीन मलिक हरियाणा के बजरंग पूनिया या रवि दहिया सरीखा पहलवान नहीं था, जिसे कि पूरा विश्व जानता हो। गोल्ड जीतने के बाद खेल प्रेमियों ने इंटरनेट पर नवीन की जीवनी खंगाली तो वहां उसके बारे में कुछ नहीं था। असल में उसका चेहरा अब तक मीडिया और कुश्ती प्रेमियों की भीड़ से परे था।

*नेवी में स्पोर्ट्स कोटे से हवलदार*
नवीन पुगथला (सोनीपत) के रहने वाले हैं। पिता धर्मपाल मलिक एक छोटे किसान हैं। उनके पास 3 एकड़ जमीन है। नवीन का बड़ा भाई प्रवीण मलिक भी पहलवान हैं। फिलहाल दोनों खेल कोटे से नेवी में हवलदार हैं। पिता के संघर्ष और मेहनत से तपकर निखरे बेटे कुंदन बन गए। पिता धर्मपाल मलिक धूप की तपिश और बारिश के बीच खेत से नहीं हटे तो बेटे भी पिता की इस तपस्या को समझ अपने लक्ष्य की राह से कभी डगमगाए नहीं।
गांव पुगथला में नवीन के पैतृक घर के सीलन भरे कमरे में बैठ टीवी पर बेटे का मैच देखते परिजन।

*4 साल की उम्र से दंगल लड़ने लगे थे नवीन*

पुगथला के धर्मपाल मलिक को कुश्ती का शौक था। घर गृहस्थी में फंस कर रह गया, लेकिन बेटों को छोटी उम्र मे ही तपाना शुरू कर दिया। गांव के ग्रामीणों के सहयोग से धर्मपाल ने गांव में अखाड़ा बनवाया। नवीन मलिक ने मात्र 3 साल की उम्र मे ही लंगोट पहन लिया था। उसका बड़ा भाई प्रवीण तब 9 साल का था। पिता बताते हैं कि नवीन ने 4 साल की उम्र में ही दंगल लड़ना शुरू कर दिया था। नवीन और प्रवीण कुछ बड़े हुए तो पहलवानी के खर्चे बढ़ गए, लेकिन तब 3 एकड़ खेती में इतनी फसल नहीं उगती कि परिवार की जरूरत पूरी हो जाए।
गोल्ड जीतने आज रिंग में उतरेंगे अमित:घर के आंगन में लगेगी LED, पिता से फोन पर कहा- एकतरफा जीतूंगा मुकाबला

*9 साल तक हर सुबह पहुंचाया दूध घी*

धर्मपाल मलिक ने ठान ली थी कि दोनों बेटों को पहलवान बना कर ही दम लेगा। पिता ने अपनी इच्छाओं व सुविधाओं से तमाम समझौते किए, लेकिन बेटों के खेल को लेकर कभी पीछे नहीं हटा। बेटे खेल के मैदान में उतरे तो आर्थिक परेशानी समेत तमाम तरह के व्यवधान आए। एक किसान पिता के लिए इसे झेलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। धर्मपाल मलिक लगातार 9 साल तक अखाड़े में हर रोज सुबह 5 बजे दूध और धी पहुंचाता रहा। इस संघर्ष ने आखिरकार बेटों को खेलों में मुकाम दिलाया। उनकी हर रोज सुबह अखाड़े की डगर तब थमी जबकि दोनों बेटे खेल कोटे से नेवी में हवलदार बने।
कॉमनवेल्थ मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी रेसलर को पटकनी देने मं लगा नवीन कुमार।

74 KG भार वर्ग का खिलाड़ी

नवीन कुमार ने नेवी में भर्ती होने के बाद भी कुश्ती नहीं छोड़ी। उसने ठान रखी थी कि पिता के सपने को पूरा करना है। नवीन ने जूनियर गोल्ड, अंडर-23 में गोल्ड, मंगोलिया में सिल्वर मेडल जीतने के बाद कॉमनवेल्थ गेम से पहले 74 वर्ग भार में ट्रायल दिया था। उसने गोल्ड जीता और कॉमनवेल्थ का टिकट हासिल किया। अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम में नवीन ने गोल्ड लेकर झंडा गाड़ दिया।

कॉमनवेल्थ में हरियाणा का जलवा:पहलवानों ने लगाई मेडलों की झड़ी; रवि, विनेश और नवीन को गोल्ड, पूजा व संदीप को ब्रॉन्ज,सरकार करेगी सम्मानित।
August 07, 2022

रोडवेज ने बसों के किराए में की बढ़ोतरी:भिवानी का बस किराया 52 से बढ़कर 62 रुपए, दादरी के लिए देने होंगे 69 रुपए

रोडवेज ने बसों के किराए में की बढ़ोतरी:भिवानी का बस किराया 52 से बढ़कर 62 रुपए, दादरी के लिए देने होंगे 69 रुपए

रोहतक : बसों के दो मार्ग पर चलने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रोडवेज विभाग ने टोल प्लाजा की फीस का हवाला देकर किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे काफी संख्यामें यात्रियों को अब पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। इसमें रोहतक से भिवानी जाने के लिए बामला के पास नए टोल प्लाजा पर अब टोल फीस देने की बात कही गई है। जिससे भिवानी जाने वालों के लिए किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
*यात्रियों की जेब पर पड़ा बोझ, अब 8 से 10 रुपए देने होंगे अतिरिक्त*

इसमें पहले यात्रियों को 52 रुपए किराया देना पड़ता था, लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद 62 रुपए देने पडेंगे। इसके अलावा रोहतक से दादरी बस सेवा के लिए करडी मोड पर टोल फीस देने का हवाला देकर किराए में 8 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिससे रोहतक से दादरी के लिए पहले यात्रियों को 61 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 69 रुपए देने होंगे।
रोडवेज में बढ़े हुए किराए की सूची परिचालकों को दे दी है। इन दोनों जगहों के लिए प्रतिदिन सफर करने वाले करीब 900 यात्रियों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जीएम विकास नरवाल ने बताया कि टोल फीस के कारण ही केवल दो जगहों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। बाकी मार्गों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर पहली व्यवस्था के अनुसार ही किराया लिया जा रहा है।

Saturday, August 6, 2022

August 06, 2022

भारतीय पहलवानों ने बर्मिंघम में लहराया परचम, रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

भारतीय पहलवानों ने बर्मिंघम में लहराया परचम, रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

बर्मिंघम : बर्मिंघम कॉमेनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारतीय पहलवान मेडल राउंड का मुकाबला खेलने उतर गए हैं। विनेश फोगाट ने विमेंस 50 KG वेट कैटेगरी में भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है। ये भारत के लिए बर्मिंघम गेम्स में 11वां गोल्ड मेडल है। वही, कुश्ती में भारत का पांचवां सोना है। विनेश का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड है। उन्होंने 2014 और 2018 में भी सोना जीता था।
विनेश की कैटेगरी में नॉर्डिक सिस्टम से मुकाबले हुए। इसमें एक पहलवान को अपनी वेट कैटेगरी में मौजूद सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना होता है और नंबर-1 पर रहने वाले पहलवान को गोल्ड मिलता है। विनेश अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं। उनका आखिरी मुकाबला श्रीलंका की चमुंडया केसानी से हुआ। इसमे उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की। नॉर्डिक सिस्टम तब लागू किया जाता है जब किसी वेट कैटेगरी में 6 पहलवान नहीं होते हैं।
*रवि ने भी जीता गोल्ड*

पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को फाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 14-4 से मुकाबला जीता था। वहीं, रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था।

*पूजा ने जीता ब्रॉन्ज*

पूजा गहलोत ने 50 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। इसी के साथ भारत के 32 मेडल हो गए हैं।

*जैस्मिन ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज*

दूसरी ओर जैस्मिन ने बॉक्सिंग में भारत को पहला मेडल दिलाया है। विमेंस बॉक्सिंग की 60 KG वेट कैटेगरी में जैस्मिन को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत की स्टार मुक्केबाज और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन 50 KG वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सवन्ना अल्फिया को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली है।
*पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गेम हारने के बावजूद मुकाबला जीत लिया।*

पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु विमेन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने मलेशिया की जिन वी को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया। सिंधु अपना पहला गेम हार गई थीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला जीता।

*टेबल टेनिस: भारत का एक और मेडल पक्का*

टेबल टेनिस में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। शरत कमल और साथियां गुणज्ञानशेखरन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लूम और फिन लू की जोड़ी को 8-11, 11-9, 10-12, 11-1, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
प्रियंका गोस्वामी ने भारत के लिए दिन का पहला मेडल जीता है। उन्होंने विमेंस 10 हजार मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रियंका ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं।
दिन का दूसरा मेडल पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने जीता। उन्होंने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। अविनाश गोल्ड जीतने वाले केन्या के अब्राहम किबिवॉट से 0.5 सेकेंड पीछे रहे।
*बॉक्सिंग: अमित, प्रियंक नीतू ने अपने मुकाबले जीते*

अमित पंघाल ने बॉक्सिंग के मेंस 51Kg वेट कैटेगरी में जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को 5-0 से हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। वहीं, नीतू बॉक्सिंग के 48Kg वेट कैटेगरी में कनाडाई प्रियंका ढिल्लन के खिलाफ सेमीफाइनल जीत गई हैं। नीतू ने कनाडाई बॉक्सर को 5-0 से हराया है।
*भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी*

11 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल्स टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट।

11 सिल्वर: पुरुष लॉन बॉल्स टीम, संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले।

11 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल,जैस्मिन, पूजा गहलोत।

*टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे शरत कमल*

शरत कमल टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने सिंगापुर के यंग आईजैक के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की है। शरत ने यह मुकाबला 11-6, 11-7, 11-4, 11-7 के अंतर जीता।

आज किन खेलों में कितने गोल्ड मेडल्स दांव पर हैं, ये नीचे देख सकते हैं।
August 06, 2022

जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव जीते:कुल 725 में से 528 वोट मिले; मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया; PM मोदी ने मिलकर बधाई दी

जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव जीते:कुल 725 में से 528 वोट मिले; मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया; PM मोदी ने मिलकर बधाई दी

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई देते PM नरेंद्र मोदी।

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हरा दिया। चुनाव में कुल 725 सदस्यों ने वोट किया। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। 15 वोट अमान्य कर दिए गए।
*जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।*

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। इधर, PM मोदी ने दिल्ली में धनखड़ से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। धनखड़ राजस्थान से भैरोंसिंह शेखावत के बाद दूसरे शख्स हैं, जो उपराष्ट्रपति बने हैं।

मार्गरेट अल्वा ने भी धनखड़ को जीत पर बधाई दी। साथ ही ट्वीट कर कई विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य से, कुछ विपक्षी दलों ने एकजुट विपक्ष को पटरी से उतारने की कोशिश में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर BJP का समर्थन किया। उन्होंने अपनी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है।
*पिछले 6 उपराष्ट्रपति चुनावों में सबसे बड़ी जीत*

चुनाव के रिटर्निंग अफसर उत्पल सिंह ने बताया कि कुल 780 वोटर्स में से 725 (92.94%) ने वोट किया। जीत के लिए 356 वोटों की जरूरत थी। कुल वैलिड वोट में से धनखड़ को 74.36% वोट मिले। 1997 के बाद से हुए पिछले 6 उपराष्ट्रपति चुनावों में उन्होंने सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की है।

पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव में एम वेंकैया नायडू को करीब 68% वोट मिले थे। धनखड़ ने इस चुनाव में वेंकैया नायडू को पीछे छोड़ दिया है। शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव में 55 सांसदों ने वोट नहीं डाला।
*ममता के 2 सांसदों ने पार्टी का फैसला नहीं माना*

ममता ने अपने 36 सांसदों को वोटिंग से दूर रहने की बात कही थी, लेकिन TMC सांसद शिशिर अधिकारी और दिव्येंदु अधिकारी ने ममता के फैसले के खिलाफ चुनाव में वोट किया। आंकड़ों के हिसाब से NDA कैंडिडेट धनखड़ की जीत के लिए BJP के ही वोट काफी थे। BJP के दोनों सदनों में 394 सांसद हैं, यह बहुमत के आंकड़े 356 से ज्यादा हैं।
सपा और शिवसेना के 2, जबकि बसपा के एक सांसद ने वोट नहीं किया। वही, भाजपा सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे ने वोट नहीं किया।

कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना संक्रमित हैं। वे PPE किट पहन कर संसद भवन पहुंचे और वोट डाला। शुक्रवार को कोविड टेस्ट में सिंघवी पॉजिटिव पाए गए थे।
कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना संक्रमित हैं। वे PPE किट पहन कर संसद भवन पहुंचे और वोट डाला। शुक्रवार को कोविड टेस्ट में सिंघवी पॉजिटिव पाए गए थे।
780 का निर्वाचन मंडल, 725 सांसदों ने हिस्सा लिया
अभी लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में 245 में से 8 सीटें खाली हैं। यानी निर्वाचन मंडल 788 के बजाय 780 सांसदों का था। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया था। राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को मिलाकर TMC के 36 सांसद हैं।

NDA की बात करें तो 441 सांसद हैं, 5 मनोनीत सांसदों का भी साथ मिला । इस तरह से धनखड़ के पक्ष में पहले से ही 446 वोट थे। NDA के सांसदों के अलावा धनखड़ को BJD, YSRC, BSP, TDP, अकाली दल और शिंदे गुट का भी समर्थन मिला। इनके 81 सांसद हैं।
*मार्गरेट अल्वा को इन पार्टियों का समर्थन*

2009 में मार्गरेट अल्वा को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।

UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और समाजवादी पार्टी के वोट मिले। इन पार्टियों के वोटों की संख्या 139 थी। इनके अल्वा झारखंड मुक्ति मोर्चा, TRS और आम आदमी पार्टी ने भी अल्वा को वोट देने का फैसला किया था। इन तीनों के 29 सांसद हैं। शिवसेना के उद्धव गुट के 9 सांसद अल्वा के साथ थे।