Poltical News
May 08, 2023
*रोहतक में इनेलो की परिवर्तन यात्रा:आज गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे, सरकार पर भी साधेंगे निशाना*
*रोहतक में इनेलो की परिवर्तन यात्रा:आज गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे, सरकार पर भी साधेंगे निशाना*
हरियाणा के रोहतक में इनेलो विधायक अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा चल रही है। वह गांवों में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं और समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही इन समस्याओं को उठाने व समाधान का आश्वासन भी दिया जा रहा है। अभय चौटाला की पदयात्रा आद कई गांवों में पहुंचेगी।
अभय चौटाला लगातार परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं। ताकि उनकी समस्याओं को जाना जा सके और इनेलो को भी लोगों के बीच लेकर जाएं। जिसके तहत वे रोहतक के गांवों में परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे हैं। इस यात्रा में उनके साथ इनेलो के कार्यकर्ता व नेता भी शामिल हो रहे हैं।
परिवर्तन यात्रा के दौरान अभय चौटाला लगातार जनसभाएं करते हैं। जहां सरकार पर हमलावर भी रहते हैं। उनका कहना है कि जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। आगे परिवर्तन चाहती है, जिसके लिए उन्होंने यह परिवर्तन यात्रा शुरू की थी। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।