Breaking

Saturday, June 24, 2023

June 24, 2023

'ED-CBI से घबराने की जरूनत नहीं, 2024 में BJP की हार तय', फिर इनकी..., सत्यपाल मलिक का दावा

'ED-CBI से घबराने की जरूनत नहीं, 2024 में BJP की हार तय', फिर इनकी..., सत्यपाल मलिक का दावा 
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 और विपक्षी एका को लेकर देशभर में जारी सियासी गहमागहमी के बीच जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं तो सभी नेताओं से कह रहा हूं कि आपको ईडी और सीबीआई से घबराने की जरूरत नहीं है। सच का डटकर मुकाबला कीजिए। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की हार तय है। बीजेपी सरकार आगामी चुनाव में नहीं बचेगी। फिर मोदी जी और उनके सहयोगियों की जांच करवा लेना।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के इन एजेंसियों का आप अभी बहादुरी से सामना कीजिए। छह माह बाद इनकी हार तय है। उसके बाद अधिकारियों को भी लग जाएगा कि अब चला चली का बेला आ गया है, इसलिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। उसके बाद सत्ता में बैठे बीजेपी वालों की ही जांच हो जाएगी। मीडिया की ओर से यह पूछने पर कि किसकी जांच तो, उन्होंने जवाब दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी की और उनके सहयोगियों की।
*बालियान के परिवार को कई बार थाने से छुड़वाया*

वहीं 22 जून को सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके परिवार को थाने में मैंने कई बार छुड़वाया है। यदि संजीव बालियान में हिम्मत है तो वो पार्टी छोड़कर सरवाइव कर दिखाएं। यहां इस बात का जिक्र कर दें कि हाल ही में संजीव बालियान ने मलिक को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई भी पार्टी नहीं छोड़ी है जिसमें वह न गए हों। उन्हें राज्यपाल पद पर रहते हुए पुलवामा को लेकर आवाज उठानी चाहिए थी।
*बीजेपी को हराने के लिए वोट डालें*

दो दिन पहले हरियाणा के सांपला के छोटूराम संग्रहालय में आयोजित किसान कमेरा महापंचायत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने वालों को वोट डालें. उसके लिए मैं भी प्रयास कर रहा हूं. इतना ही नहीं, पूर्व राज्यपाल ने किसान नेता गुरनाम चढूनी ने भी 2024 में चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया है।
June 24, 2023

*हरियाणा कांग्रेस की बैठक:बाबरिया के सामने ही हंगामा; सैलजा बीच में ही निकलीं, समर्थकों ने भावी CM के लगाए नारे*

*हरियाणा कांग्रेस की बैठक:बाबरिया के सामने ही हंगामा; सैलजा बीच में ही निकलीं, समर्थकों ने* भावी CM के लगाए नारे
बाबरिया के सामने ही हंगामा; सैलजा बीच में ही निकलीं, समर्थकों ने भावी CM के लगाए नारे|
मीटिंग छोड़कर जातीं कुमारी सैलजा।
हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। पार्टी के नए प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ मंच पर हरियाणा कांग्रेस के सभी चेहरे एक साथ बैठे हुए दिखाई दिए। हालांकि बीच में ही पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा बीच में ही बैठक से निकल गईं। इस दौरान समर्थकों ने उनके नाम के भावी CM के नारे भी लगाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यहां तो सभी नेता सीएम हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका कार्यक्रम से पहले से ही तय था, कुछ जरूरी काम है, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है। हालांकि मीटिंग के दौरान उन्होंने अपनी पांच मांगों का एक प्रस्ताव पार्टी प्रभारी को सौंपा है। मीटिंग अभी जारी है।
बैठक जब शुरू हुई तो दीपक बाबरिया के साथ कांग्रेस के सभी नेता मंच पर एक साथ दिखाई दिए। इसके बाद जब दीपेंद्र हुड्‌डा ने संकल्प पत्र पढ़ तो दूसरे समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में बैठक के दौरान हंगामा भी हुआ। दरअसल, बैठक के दौरान एक नेता के नारे लगाए जा रहे थे और इसी को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसी दौरान कुमारी सैलजा ने खड़े होकर सोनिया गांधी और दीपक बाबरिया के नारे लगवाए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगवाए।

सैलजा के बोलते ही शुरू हो गई नारेबाजी
हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के संबोधन के साथ ही जमकर नारेबाजी हुई। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर कोई यहां भावी मुख्यमंत्री के नारे लगाता है। नारेबाजी कोई नई चीज नहीं है। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा के संकल्प पत्र पर शैलजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र कांग्रेस का नहीं है, कांग्रेस का मेनिफेस्टो कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी बनाती है।

वहीं, संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी का संगठन न बनना बहुत बड़ी कमी है। अब नए प्रभारी आए हैं, तो जल्द ही धरातल पर संगठन का निर्माण किया जाएगा।

दो दिन हरियाणा दौरे पर रहेंगे बाबरिया
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई जिम्मेदारी मिलते ही अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। गुजरात के राजनीतिक मामलों से निपटने के बाद दीपक बाबरिया ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला आरंभ कर दिया है। दीपक बाबरिया अपनी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।

अब वह दो दिन हरियाणा दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह वन टू वन सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

राहुल के करीबियों में होती है बाबरिया की गिनती
बाबरिया की गिनती कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबियों में होती है। पार्टी को एकजुट करना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले 10 सालों में हरियाणा कांग्रेस को आधा दर्जन से अधिक प्रभारी मिल चुके हैं, लेकिन कोई न तो टिक कर काम कर पाया और न ही संगठन खड़ा कर सका है। कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी और खींचतान इसकी वजह है।

हरियाणा में कांग्रेस चार गुटों में बंटी हुई है। सबसे मजबूत और प्रभावी गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है, जिनके साथ अधिकतर विधायक हर समय खड़े नजर आते हैं। हुड्डा ने विपक्ष आपके समक्ष और जन मिलन समारोह के माध्यम से प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा रखी है।
June 24, 2023

*आज पानीपत आएंगे अनुराग ठाकुर:केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र*

*आज पानीपत आएंगे अनुराग ठाकुर:केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र*
केंद्रीय खेल मंत्री की अनाज मंडी में रैली; 2024 चुनावों के लिए वर्करों को देंगे गुरूमंत्र|
केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज हरियाणा के पानीपत में आयोजित रैली में आएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल कर रहे हैं। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड़ में आ गई है। पार्टी ने प्रदेश भर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और प्रदेश के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों के दौरे व रैलियों का क्रम शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली से करनाल-पानीपत लोकसभा क्षेत्र में सियासी गर्मी तेज होगी। दरअसल, हरियाणा में 2024 चुनावी वर्ष होगा। 2024 में पहले लोकसभा चुनाव और इसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। यही कारण है कि अभी से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

कांग्रेस जहां जन मिलन कार्यक्रम कर रही है तो भाजपा भी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में 24 जून को भाजपा की करनाल लोकसभा क्षेत्र की रैली पानीपत में होगी। रैली के संयोजक करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया होंगे।

रैली को लेकर हुई समीक्षा बैठक
शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर तैयारियों की समीक्षा को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रविंदर राजू ने बैठक की। रविंद्र राजू ने सभी ड्यूटी वाले कार्यकर्ताओं से पूरी बारीकी से जानकारी लेने के साथ मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कहीं। भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व करनाल भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने भी तैयारियों की जानकारियां दी।

बैठक में राज्य सभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, पानीपत जिला प्रभारी संदीप जोशी, करनाल जिला प्रभारी दीपक शर्मा, विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीर पंथी, सरदार, बक्खाशीष सिंह, संजय बठला, अंजू भाटिया, चांद भाटिया, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रविंद्र भाटिया, संजय छौक्कर, दुष्यंत भट्ट, तरुण गांधी आदि शामिल हुए।

रैली में रिकॉर्डतोड़ भीड़ का दावा
रैली के संयोजक करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने दावा करते हुए कहा कि अनाज मंडी में होने वाली रैली में रिकॉर्डतोड़ भीड़ आएगी। लोकसभा के लोगों में भी रैली को लेकर बहुत उत्साह है। संजय भाटिया ने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। सरकार ने हर वर्ग का भला करने का काम किया है।

कांग्रेस ने किया था जन मिलन कार्यक्रम
पानीपत स्थित सेक्टर-12 एसडी विद्या मंदिर स्कूल में 18 जून को कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह की और से भी जन मिलन कार्यक्रम रखा गया था। जहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह के अलावा कांग्रेस के कई विधायक तक पहुंचे थे। कांग्रेस के इस जन मिलन समारोह में भी लोगों की संख्या अच्छी थी। जिसे देख हुड्डा गदगद हुए थे।
June 24, 2023

*उत्तर भारत में एक महीने में चौथी बार आया भूकंप:रोहतक रहा केंद्र; हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में महसूस हुए झटके*

*उत्तर भारत में एक महीने में चौथी बार आया भूकंप:रोहतक रहा केंद्र; हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में महसूस हुए झटके*
रोहतक रहा केंद्र; हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में महसूस हुए झटके|
भूंकप के दौरान दरवाजे की हिलती कुंडी।
उत्तर भारत में धरती एक बार फिर कांपी। एक महीने में यह चौथी बार उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनमें से 2 बार केंद्र जम्मू कश्मीर व एक बार लेह लद्दाख रहा। इस बार केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा है। इसका असर हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में देखने को मिला।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। यह भूकंप अलसुबह 3.57 बजे महसूस किया गया। जिसका लेटीट्यूड 29.12, लांगीट्यूड 76.35 और गहराई 10 किमी थी। इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक से 35 किमी नॉर्थ वेस्ट में था। यह झटके अलसुबह आए, जब लोग सो रहे थे। अगर इसकी तीव्रता अधिक होती तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।

भूकंप विभाग द्वारा दिया गया अलर्ट।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में आया था भूकंप
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी इंडिया के अनुसार 6 दिन पहले भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मेग्नीट्यूड थी। इसका केंद्र कटरा से 80 किमी पूर्व धरती में 11 किमी नीचे लेटीट्यूड 42.96 और लांगीट्यूड 75.79 था। इससे पहले 13 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा ही था। इसी तीव्रता 5.4 थी और पूरा उत्तर भारत कांपा था।

6 दिन पहले आए भूंकप के दौरान कमरों में पंखे हिलने लगे थे।
प्लेटों में हलचल से आ रहा भूकंप
भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ समय से धरती के नीचे प्लेट्स में हलचल के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जब एक बार प्लेट्स अपनी स्थिति बदलती हैं तो बार-बार भूकंप आना स्वाभाविक है।

तीन महीने पहले भी झटके हुए थे महसूस
3 महीने पहले 21 मार्च को दिल्ली-NCR में रात करीब सवा दस बजे 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किमी की गहराई में था।

तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को आए 3 बड़े भूकंप, 57 हजार लोगों की मौत
6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में 3 बड़े भूकंप आए थे। दोनों देशों में कुल मिलाकर 57 हजार लोग मारे गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दोनों देशों में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को अब भी मदद की जरूरत है। 75 साल में पहली बार WHO ने इतने बड़े लेवल पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया था।
June 24, 2023

*शुभारंभ कार्यक्रम:विधायक ने हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया*

*शुभारंभ कार्यक्रम:विधायक ने हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया*
कस्बे के वार्ड 35 मोहल्ला रैगरान में शुक्रवार शाम को हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक कृष्णा पूनिया ने 4.90 लाख की लागत से लगी हाई मास्ट लाट का उद्घाटन किया।

विशिष्ट अतिथि मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया थे। विधायक ने शहरवासियों को 201 पट्‌टे भी वितरित किए। पूर्व पार्षद विद्या देवी, पार्षद मनीराम गनोलिया, ग्यारसी देवी, सेवानिवृत एएसपी नियाज मोहम्मद, हेतराम अादि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन सैनी, पार्षद रशीद कुरैशी, हैदर अली, हाजी सुलेमान, सलीम, रफीक पहाड़खानी, हबीब खान आदि उपस्थित थे।

Friday, June 23, 2023

June 23, 2023

सीएम खट्टर तुरंत प्रभाव से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को करें बर्खास्त: डॉ. सुशील गुप्ता

*सीएम खट्टर तुरंत प्रभाव से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को करें बर्खास्त: डॉ. सुशील गुप्ता*
*चंडीगढ़, 23 जून*: हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को बयान जारी कर सीईटी के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने सीईटी परीक्षा पास सभी अभ्यर्थियों को मौका दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती देकर भर्तियों को लटकाना चाहती है। हरियाणा बेरोजगारी के मामले में नंबर वन है। युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं, लेकिन 32 हजार पदों पर केवल 4 गुना सीईटी पास अभ्यर्थियों को ही मौका देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 लाख 57 हजार युवाओं ने सीईटी की परीक्षा पास की थी। वहीं 1 लाख 80 हजार पद रिक्त हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि खट्टर सरकार ने किस नियम के आधार पर चार गुना सीईटी पास युवाओं को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया है। यूपीएससी, एसएससी और अन्य सभी केंद्र सरकार की परीक्षाओं में 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है। जबकि यहां खट्टर सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। तानाशाही फैसले लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ अभ्यार्थियों की अपील पर हाईकोर्ट ने एचएसएससी को उन्हें द्वितीय परीक्षा में बैठाने का आदेश दिया है। इस पर आयोग ने हाईकोर्ट की सेकंड बेंच में जाने की बात कही है, जोकि युवाओं  के साथ धोखा है। इसलिए खट्टर सरकार और आयोग को प्रदेश के युवाओं का हित सोचते हुए सभी को इस परीक्षा में बैठने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की तानाशाही से प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। वे हाईकोर्ट में जाने को मजबूर हो गए है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी सभी सीईटी पास युवाओं को द्वितीय परीक्षा में मौका देने की मांग करती है।
June 23, 2023

जींद में डिप्टी CM के प्रोग्राम से दूर रहे MLA:दुष्यंत का रामनिवाश पर तंज; बोले- काम कराओ-दोष निकाला, इससे बड़ा बेईमाना क्या होगा

जींद में डिप्टी CM के प्रोग्राम से दूर रहे MLA:दुष्यंत का रामनिवाश पर तंज; बोले- काम कराओ-दोष निकाला, इससे बड़ा बेईमाना क्या होगा
जींद : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के विधायकों का अपनी पार्टी से मोह भंग होता नजर आ रहा है। पहले नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम और अब नरवाना से जेजेपी विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने और डिप्टी सीएम के साथ खड़ा होने से कतराने लगे हैं। गुरुवार शाम को नरवाना के दनौदा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम से विधायक सूरजाखेड़ा गायब रहे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधायक रामनिवास का नाम लिए बिना तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि काम भी करवाओ और दोष भी निकालो, इससे बड़ा बेईमाना क्या होगा। दरअसल दुष्यंत चौटाला से जब सवाल किया गया कि विधायक रामनिवास कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे हैं और वह यह आरोप भी लगा चुके हैं कि नरवाना में डिप्टी सीएम ने एक ईंट भी विकास के नाम पर नहीं लगवाई।
*हर विधानसभा मे दिए 25 करोड़*

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस पर कहा कि प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह द्वारा उन्हें नोटिस जारी किया गया है और वह पूरे प्रदेश के हर कोने में काम करवा रहे हैं। कोई विधायक यह कह दे कि हर विधानसभा में 25 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी से नहीं दिलवाए हों तो वह दोषी, अब काम भी करवाओ और दोष भी निकालो तो इससे बड़ा बेइमाना क्या होगा।
*किसी के टैग की जरूरत नहीं*

डिप्टी सीएम ने कहा कि उसे न तो किसी के अप्रेजल की जरूरत है और न ही किसी के टैग की, समान रूप से विकास के काम करवाना ही उसका उद्देश्य है। डिप्टी सीएम के आगे से डिप्टी हटकर फुल-फ्लैग सीएम बनने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें जो संगठन या इलेक्टोरल ने आज जिम्मेदारी दी है, उससे वह बहुत खुश हैं।
*विधायक पहले भी रहे हैं दूर*

बता दें कि यह पहला कार्यक्रम नहीं था, जब विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से दूरी बनाई हो, पहले भी वह डिप्टी सीएम के नरवाना हलके में हुए कई कार्यक्रमों में गैर-हाजिर रहे थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दनौदा गांव में जनसभा को संबोधित किया और यहां डिजिटल लाइब्रेरी, रैस्ट हाउस व अनाज मंडी बनाने की घोषणा की।
June 23, 2023

जींद में जमीन को लेकर 20 लाख की धोखाधड़ी:पूर्व जिला पार्षद को न तो रुपए लौटाए, न कराई भूमि की रजिस्ट्री, FIR

जींद में जमीन को लेकर 20 लाख की धोखाधड़ी:पूर्व जिला पार्षद को न तो रुपए लौटाए, न कराई भूमि की रजिस्ट्री, FIR
जींद : जींद जिले में पूर्व जिला पार्षद अमित निडानी के साथ कुछ लोगों ने जमीन खरीद के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। रुपए सारे ले लिए, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही राशि वापस दी। राशि वापस मांगने पर उसको ही झूठे केस में फंसवा दिया।
सदर थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर बिरौली गांव की ज्योति, मुकेश और सागर, टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी माया, राजेंद्र, मेवा, मेवा का बेटा, उचाना निवासी जगबीर, बिरोली निवासी पवन सैनी समेत पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक कार्यालय में दी शिकायत में निडानी निवासी अमित मलिक ने बताया कि साल 2019 में उसकी मां नन्ही ने बिरोली निवासी जयपाल के साथ 8-8 मरले जमीन खरीदने का सौदा 24 लाख 25 हजार रुपए में तय किया था। उन्होंने ब्याना के एक लाख रुपए 10 दिसंबर 2019 को ज्योति और जयपाल को नकद देकर पक्का ब्याना लिखवा लिया था। उसके कुछ दिनों के बाद आरोपियों को एक लाख रुपए दिए।
उसके बाद 13 लाख रुपए का आरटीजीएस चेक के द्वारा जयपाल के बैंक खाता में जमा करवा दिया। फिर उन्होंने जींद के पटवार भवन में साढ़े 4 लाख नकद दे दिए थे। उन्होंने जमीन की जांच की तो वह जमीन छह कनाल छह मरले जयपाल के नाम मिली जबकि दो कनाल दो मरले उसकी बहन माया के नाम निकली।
उसके बाद माया के पति मेवा और अन्य आरोपियों ने कहा कि माया के हिस्से की दो कनाल दो मरले जमीन इसी सौदा में रजिस्ट्री उनके नाम करवाने बारे बात पक्की हुई। उन्हें विश्वास दिया कि आपकी रजिस्ट्री करवा देंगे लेकिन बार-बार गुमराह करते रहे। उनसे साढ़े 19 लाख रुपए लेकर जयपाल, उसकी पत्नी मुकेश, ज्योति और जयपाल के बेटे सागर तथा माया ने उसको जमीन का कब्जा दिलवा दिया।
उस जमीन में उसने लगभग 5 लाख रुपए की मिट्टी डलवा दी और फिर वह उसमें फसल उगाने लगा। फिर जयपाल के बीमार होने पर उसकी बहन माया और सागर उससे 50 हजार रुपए ले गए, जिससे उनके पास 20 लाख रुपए गए हुए हैं बाकी बची हुई राशि रजिस्ट्री के समय देनी थी। उसने तय समय पर रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए।
बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने बारे आना-कानी की। दो नवंबर 2020 को जयपाल की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। इस बारे पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने आने से साफ मना कर दिया। आरोपियों ने कहा कि न तो जमीन देंगे और ना ही पैसे देंगे। आरोपियों ने झुठा मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
June 23, 2023

हरियाणा में 2 ट्रेनों में बम की सूचना से हड़कंप:गोहाना-पिल्लूखेड़ा स्टेशनों पर चली घंटों तक तलाशी; कुछ नहीं मिला, हुई रवाना

हरियाणा में 2 ट्रेनों में बम की सूचना से हड़कंप:गोहाना-पिल्लूखेड़ा स्टेशनों पर चली घंटों तक तलाशी; कुछ नहीं मिला, हुई रवाना
सोनीपत/जींद : सोनीपत और जींद में दो अलग अलग पैसेंजर ट्रेनों में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पानीपत से रोहतक जा रही पैसेंजर ट्रेन को गोहाना रेलवे स्टेशन और पानीपत से जींद जा रही दूसरी पैसेंजर गाड़ी काे पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। गोहाना में रोहतक से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। जींद वाली ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे बाद और रोहतक वाली पैसेंजर को सवा 3 घंटे बाद रवाना किया गया। इनकी तलाशी में बम जैसी कोई चीज नहीं मिली।
पुलिस और डॉग व बम स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। पुलिस इन दोनों ट्रेनों का कोना कोना छान मारा। सर्च अभियान की वीडियो ग्राफी भी की गई। जींद में पिल्लूखेड़ा सअेशन पर खड़ी ट्रेन को डेढ़ घंटे बाद रवाना किया, जबकि गोहाना में ट्रेन सवा 3 घंटे बाद रोहतक के लिए चली। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया है कि जींद से पानीपत के रास्ते रोहतक तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 04008 में जीआरपी को बम की सूचना मिली। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर किसी व्यक्ति ने जीआरपी हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम में फोन कर गाड़ी में बम होने की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन देखी और फिर इसे गोहाना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया है।
आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने पूरी ट्रेन और रेलवे स्टेशन को घेर रखा है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को आनन फानन में बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म से भी दूर करते हुए स्टेशन को खाली कराया गया है। रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस के कई अफसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान यात्री पूरी तरह से दहशत में हैं। ट्रेन के हर डिब्बे की बड़ी बारीकी से जांच की जा रहा है। बम को लेकर फोन करने वाले की भी तलाश हो रही है। पुलिस ने ट्रेन की चार बार तलाशी ली। इसके बाद रोहतक से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने भी ट्रेन को अच्छे से खंगाला। 1:20 बजे पहुंची ट्रेन की तलाशी साढ़े 4 बजे पूरी हुई। इसके बाद 4:35 बजे इसे रवाना कर दिया गया।
*पिल्लूखेड़ा स्टेशन पर भी मचा हड़कंप*

दूसरी तरफ पानीपत से जींद आ रही पैसेंजर ट्रेन में भी बम रखे होने की सूचना मिली। ट्रेन को पिल्लूखेड़ा में रोकर डॉग स्क्वायड से चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे के मुख्यालय से दोपहर को पानीपत से जींद की तरफ आ रही पैसेंजर ट्रेन नंबर 04971 में बम की सूचना मिली। इस पर रेलवे में हडकंप मच गया और टीमें पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन को रूकवाया।
ट्रेन रूकवाने के बाद यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया और काफी देर तक सर्च अभियान के बाद बम जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई। राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर ट्रेन की जांच पूरी कर ली है। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही।
राजकीय रेलवे थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जिस समय कंट्रोल रूम से सूचना मिली, तब ट्रेन सफीदों रेलवे स्टेशन से निकल रही थी। जिस पर गाड़ी को पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाई और गहनता से तलाशी ली गई। जांच में ट्रेन में कोई बम नहीं मिला है। जिसके बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
June 23, 2023

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान : दुष्यंत चौटाला

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान  : दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ - हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने आगामी राज्य-बजट में नए इनोवेटिव इन्सेंटिव, इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना और लोन के रूप में लोगों की सहायता के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा,  इससे प्रदेश में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा  और  इंटरप्रेन्योरशिप को  प्रोत्साहन मिलेगा।
 
डिप्टी सीएम , जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने आज एसोचैम द्वारा गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को प्रतिस्पर्धी और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बनाना चाहती है।
 
श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा सरकार का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करके 5 लाख नौकरियां पैदा करना है ताकि हरियाणा अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम् भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में ही 2,81,024 नई एमएसएमई विनिर्माण इकाइयां पंजीकृत हुई हैं , जिनसे 15 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा हुए हैं।
 
 उन्होंने बताया कि हरियाणा सभी उत्तरी राज्यों में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है, जिसने राज्य की जीडीपी और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदेश में भी PADMA योजना कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस व्यापक कार्यक्रम का उद्देश्य क्लस्टर स्तर पर गतिशील और आत्मनिर्भर औद्योगिक बुनियादी ढांचे की स्थापना करना, स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना और युवाओं और विशेषकर अंत्योदय परिवारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि PADMA योजना में एमएसएमई के क्षेत्र में आगे बढ़ने , उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता को पहचानते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में "हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी" लागु की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के समर्थन और कौशल विकास कार्यक्रमों के एक मजबूत पैकेज के माध्यम से इस नई नीति ने कपड़ा क्षेत्र में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने आगे बताया कि यह नीति प्रदेश से कपड़ा के निर्यात में अहम भूमिका निभाएगी।
श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में उद्योगों के अनुकूल वातावरण बनाया गया है , उद्योगपतियों को आवश्यक सुविधाएँ दी जा रही हैं।
 
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण ने विभाग द्वारा उद्यमियों के हित में उठाए गए क़दमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में हरेडा के चेयरमैन श्री स्वतंत्र कुमार , एसोचैम के चेयरमैन श्री विजय शर्मा , को -चेयरमैन श्री एसवी गोयल के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद थे।
June 23, 2023

अंत्योदय परिवारों के बिजली संबंधी विवादों के निपटान पर सरकार ने दी बड़ी राहत

अंत्योदय परिवारों के बिजली संबंधी विवादों के निपटान पर सरकार ने दी बड़ी राहत
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को एक ओर बड़ी राहत देते हुए ऐसे परिवारों के बिजली संबंधी विवादों के निपटान के लिए बड़ा निर्णय लिया है। एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों, जो डिफॉल्ट हो गए या जिन पर जुर्माना लगाया गया है या उनके बिजली के कनेक्शन कट गए हैं, ऐसे परिवारों पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगेगा, इसे माफ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफॉल्ट राशि चाहे कितनी भी हो, ऐसे उपभोक्ताओं को केवल एक साल के औसतन बिल से अधिक राशि का भुगतान नहीं करना होगा, चाहे 10 साल का ही पेंडिंग बिल क्यों न हों। 150 यूनिट प्रति माह की औसत से उपभोक्ताओं को अधिकतम 3600 रुपये का ही भुगतान करना होगा। इस राशि में से 25 प्रतिशत राशि का अग्रिम भुगतान करने पर उनका कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज यहां बिजली विभाग के अधिकारियों की बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह भी उपस्थित थे।

अनियमित कॉलोनियों में मिलेंगे बिजली कनेक्शन

मनोहर लाल ने कहा कि पानी व बिजली लोगों का मूलभूत अधिकार है। इसलिए नागरिकों की सुविधा के लिए अनियमित कॉलोनियों, जिनमें पहले बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाते थे, उनमें भी बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। नागरिकों को केवल आवेदन करना होगा, इसके लिए उनसे कोई अन्य दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और लगभग 1 माह में बिजली का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।

ट्यूबवेलों के लिए स्वैच्छिक लोड घोषित करने की योजना को पुनः चलाया जाये

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि ट्यूबवेलों के लिए किसान स्वैच्छिक रूप से अपना लोड बढ़ाने की घोषणा करें, इसके लिए वर्ष 2018 में आरंभ की गई योजना को पुनः चलाया जाये। यदि कोई किसान आवश्यकतानुसार बड़ी मोटर लगाना चाहता है, तो उसे अब स्वैच्छिक लोड घोषित करना होगा, जिसके बाद लोड को बढ़ा दिया जाएगा। अब किसानों को लोड बढ़वाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना अपनाने के लिए प्रेरित किया जाये। इसलिए किसान हित में योजना जरूरी है। सौर ऊर्जा व सूक्ष्म सिंचाई को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए कनेक्शन जारी करने के लिए कॉल सेंटर या हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जानी चाहिए। जैसे ही उपभोक्ता कनेक्शन के लिए आवेदन करता है, उसके मोबाइल पर संदेश जाना चाहिए कि किस दिन उसे कनेक्शन व मीटर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए बिजली पंचायतों का आयोजन किया जाना चाहिए। बिजली बिलों में त्रुटियां व अन्य शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।  

बैठक में बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, बिजली निगमों के चेयरमैन श्री पी. के. दास, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक मोहम्मद शाइन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री अमित खत्री व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
June 23, 2023

पीपीपी में आय सत्यापन से संबंधित शिकायतों का 2 माह में किया जाएगा निपटान- मुख्यमंत्री

पीपीपी में आय सत्यापन से संबंधित शिकायतों का 2 माह में किया जाएगा निपटान- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के तहत आय सत्यापन से संबंधित प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का आगामी 2 माह में निपटारा कर दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्तों (एडीसी) को ओवरराइडिंग पॉवर दी गई है कि वे दस्तावेजों के आधार पर आय को सत्यापित करके पीपीपी में दर्ज आय को अपडेट कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, जो हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) के चेयरमैन भी हैं, आज यहां प्राधिकरण की 5वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

श्री मनोहर लाल ने अधिकारी को निर्देश दिये कि पीपीपी से संबंधित डाटा अपडेशन के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त सहित संबंधित हितधारकों की एक संयुक्त ट्रेनिंग कराई जाए ताकि डाटा अपडेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि राज्य में अब तक 67 लाख से अधिक परिवार पीपीपी के साथ पंजीकृत हैं और सत्यापन, सुधार मॉड्यूल, शिकायत निवारण आदि की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न विकल्प बनाए गए हैं ताकि आवेदक को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है और हरियाणा पहला प्रदेश है जिसने इस प्रकार की अनूठी पहल शुरू की है। इससे सरकार की 500 से अधिक योजनाओं व सेवाओं जैसे राशन कार्ड, पेंशन, चिरायु हरियाणा, ई-फर्द, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि का लाभ नागरिकों को उनके घर द्वार पर मिल रहा है और उन्हें पहले की तरह सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

पीपीपी से संबंधित 8 लाख 18 हजार से अधिक शिकायतों का किया जा चुका निपटान

श्री मनोहर लाल ने बताया कि पीपीपी से संबंधित नागरिकों की शिकायतों के निपटान के लिए भी समुचित व्यवस्था बनाई गई है। अभी तक 8 लाख 64 हजार शिकायतों प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 8 लाख 18 हजार से अधिक शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इसके अलावा, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए कि वे शिकायतों के समाधान से कितना संतुष्ट हैं।

जन कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों व सिस्टम का विरोध करने वाले विपक्ष को जनता देगी जवाब

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए नई-नई पहल करते हुए अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ आज जनता को हो रहा है। व्यवस्था परिवर्तन आसान नहीं होता, लेकिन अनुभवों के आधार पर नई पहलों की स्वीकार्यता बढ़ती है। आज प्रदेश के नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लेकिन विपक्ष के लोग कहते हैं कि जब हम आएंगे, तो पीपीपी खत्म कर देंगे, पोर्टल खत्म कर देंगे, मैरिट-वैरिट फाड़ देंगे। जितना विपक्ष हमारी नीतियों का विरोध करेंगे, उतना हमें लाभ होगा और जनता उन्हें जवाब देगी।

पहले कांग्रेस का मतलब शासन और शासन का मतलब कांग्रेस होता था, लेकिन आपातकाल के बाद जनता को वोट की ताकत समझ आई

विपक्ष द्वारा महागठबंधन बनाने के विषय पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की बातें चलती रहती हैं। एक समय होता था, जब कांग्रेस का मतलब शासन और शासन का मतलब कांग्रेस होता था। लेकिन जब उन्होंने आपातकाल लागू किया, उसके बाद जन-जागरण हुआ। जिसके बाद पहली बार कांग्रेस की सरकार बदली और जनता को समझ आया कि वोट में कितनी ताकत है। जनता सब जानती है, उन्हें सही और गलत की पहचान है, जनता अपने विवेक से निर्णय लेती है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त श्री राजेश खुल्लर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के डिप्टी चेयरपर्सन श्री बी के गैरोला, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विकास गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
June 23, 2023

प्रदेश की जनता भाजपाईयों की औच्छी सोच को समझ चुकी है : भारद्वाज

प्रदेश की जनता भाजपाईयों की औच्छी सोच को समझ चुकी है : भारद्वाज

इस बार प्रदेश में भाजपा का नहीं चलेगा जात-पात का जहर
जींद : (संजय कुमार ) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से जन-जन दुखी हो चुका है। प्रदेश की जनता इस बात की बाट जोह रही है कि कब चुनाव आये और इस नकारा सरकार से पीछा छुड़ाये। क्योंकि मौजूदा सत्तासीनों ने केवल अपना स्वार्थ साधने का काम किया है। आज हर वर्ग इस सरकार से निराश चल रहा है। कांग्रेस नेता रघुबीर भारद्वाज ने ये शब्द जुलानी में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने भारद्वाज का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कांग्रेस के साथ कदमताल करने का भरोसा दिया। रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि भाजपाई किसी के काम तो करा नहीं सके किंतु वे भविष्य में भाई को भाई से भिड़ाने के लिए जरूर औच्छी चाल चलेगें। यह भाजपा का इतिहास बताता है कि उन्होंने कभी भी लोगों के बीच बैठकर सुख-दुख सांझे नहीं किये। भाजपाई कभी भी लोगों की समस्याओं को हरने के लिए गांवों में नहीं पहुंचे। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ वर्ष के दौरान 8 बार भी जींद में नहीं आये। हां जिस दिन वोट की जरूरत होती है, उस दिन भाजपाई जरूर बाहर निकल कर आ जाते है। किंतु इस बार हरियाणा की जनता भाई को भाई से लड़ाने वाली भाजपा को सबक सिखाएगी। इस बार भाजपा का जात-पात का जहर अपना असर नहीं दिखाएगा। प्रदेश की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा जात-पात की आड़ में केवल अपना स्वार्थ साधती है। भारद्वाज ने कहा कि राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जिस तरह कर्नाटक में परिवर्तन लाने का काम किया है, उसी तर्ज पर हरियाणा में परिवर्तन होना तय हो चुका है। कांग्रेस नेता ने इस अवसर पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पार्टी सत्ता में आने पर हर वे सुविधाएं देने का काम करेगी जिससे चहुंऔर खुशियों की बौछार हो। इस अवसर पर रोहताश, श्रीराम, सुरेश, दलबीर, प्रेम, दयानंद,रवीन्द्र,संदीप,लिलुराम,नफेसिंह,रणबीर, कर्णसिंह,प्रवीण, विकास आदि मौजूद थे। 
June 23, 2023

*बृजभूषण केस MP-MLA कोर्ट को ट्रांसफर:6 महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप; विनेश-बजरंग और साक्षी ने अमेरिका जाने की मंजूरी मांगी*

*बृजभूषण केस MP-MLA कोर्ट को ट्रांसफर:6 महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप; विनेश-बजरंग और साक्षी ने अमेरिका जाने की मंजूरी मांगी*
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की ये फोटो जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बात करते समय की है।
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की ये फोटो जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बात करते समय की है।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर 6 बालिग पहलवानों के यौन शोषण केस की गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केस को MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब इस कोर्ट में 27 जून को सुनवाई होगी।

सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या POCSO के लिए कैंसिलेशन एप्लिकेशन अलग से दाखिल की है?। इस पर एसएचओ उपेंद्र सिंह ने कोर्ट को बताया कि पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन एप्लिकेशन दाखिल कर दी है। इसके बाद कोर्ट ने यह केस MP-MLA अदालत में ट्रांसफर कर दिया।
वही बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान और संगीता फोगाट ने खेल मंत्रालय से अमेरिका जाने की परमिशन मांगी है। उनका कहना है कि वे मिशिगन में एशियाई खेलों के ट्रायल की तैयारी करना चाहते हैं। खेल मंत्रालय ने इसे मिशन ओलिंपिक सेल को भेज दिया है।

इसके अलावा भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव अब 11 जुलाई को होंगे। पहले ये चुनाव 6 जुलाई को होने थे, लेकिन 5 राज्यों के कुश्ती संघों की आपत्ति के बाद इसमें बदलाव किया गया है। 5 आपत्ति जताने वाले राज्य महाराष्ट्र, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना हैं। मतदाता सूची भी अब 28 जून को जारी होगी।

दिल्ली पुलिस ने बीते गुरुवार को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 
दिल्ली पुलिस ने बीते गुरुवार को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी
दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। आरोपियों में बृजभूषण के अलावा WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम भी है। चार्जशीट में पहलवानों के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान को अहम आधार माना गया है। बृजभूषण के खिलाफ करीब 7 गवाह मिले हैं। वहीं यौन शोषण की कथित जगह पर उनकी मौजूदगी के भी सबूत मिले हैं।

रास्ता रोकने या पीछा करने का केस 2012 का
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण पर जो रास्ता रोकने या पीछा करने का केस है, वह 2012 का है। इसमें शिकायत करने वाली महिला पहलवान ने बताया था कि बृजभूषण ने एक टूर्नामेंट के दौरान उसकी मां से बात की और उसे अपने कमरे में बुलाकर कस कर गले लगाया।

जब महिला पहलवान घर लौटी तो अलग-अलग बहाने से कई बार उसकी मां के नंबर पर फोन करना शुरू कर दिया। उसने यह भी दावा किया कि बृजभषण की कॉल से बचने के लिए उसे अपना फोन नंबर तक बदलना पड़ा। हालांकि इन आरोपों को साबित करने के मामले में कोई टेक्निकल एविडेंस नहीं मिले हैं।

बालिग पहलवानों के यौन शोषण की बताई जगहों पर आरोपी मौजूद थे
बालिग पहलवानों के केस में पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की। इसमें पुलिस ने पहलवानों के CrPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के आगे दिए बयान को चार्जशीट का प्रमुख आधार माना है। पुलिस ने कहा कि बालिग पहलवानों ने जिस जगह पर उनके साथ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वहां आरोपियों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं।

पहलवानों ने पुलिस को जांच के दौरान सबूत के तौर पर 5 फोटो सौंपी हैं। इसके अलावा और भी डिजिटल सबूत दिए गए, उन्हें पेन ड्राइव में कोर्ट को सौंपा गया है। चार्जशीट में करीब 25 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 7 गवाहों ने पीड़ित बालिग पहलवानों के आरोपों का सपोर्ट किया है। बाकी आरोपियों के पक्ष में बोले हैं। ट्रायल के दौरान इनका क्रॉस एग्जामिनेशन होगा।

पुलिस ने कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया के कुश्ती संघों से उन जगहों की CCTV फुटेज और फोटो देने को कहा है, जहां महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अभी ये नहीं मिले हैं। इनके मिलने पर पुलिस केस में सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।
June 23, 2023

*हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत कांड:ACB ने जिला अदालत में दायर की चार्जशीट; IAS दहिया-पूनम की कॉल रिकार्डिंग भी हिस्सा*

*हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत कांड:ACB ने जिला अदालत में दायर की चार्जशीट; IAS दहिया-पूनम की कॉल रिकार्डिंग भी हिस्सा*
ACB ने जिला अदालत में दायर की चार्जशीट; IAS दहिया-पूनम की कॉल रिकार्डिंग भी हिस्सा
हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) रिश्वत कांड में IAS दहिया के घर रेड के बाद हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी ने एस केस की अहम कड़ी मानी जाने वाली दिल्ली की पूनम अरोड़ा के खिलाफ पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में पूनम अरोड़ा और IAS दहिया के संबंधों को लेकर कई अहम सबूत शामिल किए हैं।

साथ ही दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा भी एसीबी ने चार्जशीट में जिक्र किया है।

व्हाट्सएप मैसेज में हुई डील

चार्जशीट में आईएएस विजय दहिया, पूनम अरोड़ा के बीच व्हाट्सएप मैसेज और काल रिकार्डिंग का जिक्र एसीबी ने किया है। इसमें 50 लाख रुपए के बिल पास कराने के बात दोनों के बीच तय हुई थी। पूनम को एसीबी ने आईएएस विजय दहिया का निजी जानकार बताया है। यह भी बताया जा रहा है कि पूनम की दहिया से पहचान हरियाणा के एक IAS के जरिए हुई थी।

क्या है पूरा मामला
करनाल के रहने वाले रिंकू मनचंदा ने ACB की करनाल यूनिट को शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि वह स्किल डेवलपमेंट सेंटर चलाता है। उसका 49 लाख का बिल बकाया था। जब वह बिल मांगने के लिए वह मिशन में तैनात कर्मचारी के पास आए तो उसने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली पूनम चोपड़ा से बात करे। वह उसका बिल पास करा देगी। रिंकू ने पूनम से कॉन्टैक्ट किया तो उसने काम के बदले में 5 लाख की रिश्वत मांगी।

इसके बाद ACB ने पंचकूला में पूनम को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। जहां रिंकू रिश्वत के तौर पर मांगे 3 लाख रुपए लेकर आया। जब पूनम चोपड़ा ने उससे मिशन मुख्यालय परिसर में पैसे लिए तो ACB ने पूनम को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूनम ले चुकी दहिया का नाम

इस मामले में ACB ने पूनम को पकड़कर पूछताछ की। तब पता चला कि पूनम चोपड़ा के लिंक कौशल विकास मिशन के चीफ IAS विजय दहिया के साथ हैं। ACB ने FIR में पूनम चोपड़ा के साथ विजय दहिया को भी नामजद कर लिया। इसका पता चलते ही दहिया अंडरग्राउंड हो गए। उन्हें गृह मंत्री अनिल विज के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना था, लेकिन केस दर्ज होने के बाद वह भी रद्द हो गया।

कौन है पूनम अरोड़ा

शिकायतकर्ता रिंकू ने एडीजीपी आलोक मित्तल से मुलाकात के दौरान पूनम अरोड़ा की सच्चाई बताई थी। उसने यह बताया था कि जब उसकी पूनम चोपड़ा से मुलाकात हुई तो उसने खुद को हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का रिश्तेदार बताया। साथ ही ये दावा भी किया कि हरियाणा में कोई भी काम हो तो वह उसे करा देगी। उसकी ब्यूरोक्रेसी में अच्छी पकड़ है। महिला ने रिंकू को आईएएस के बीच बड़ा नेटवर्क होने की वजह भी बताई।

रिंकू ने बताया कि पूनम दिल्ली के एक बड़े स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थी, इस दौरान उसके ब्यूरोक्रेसी में अच्छे संबंध बने। सूत्रों के मुताबिक ACB को उसके मोबाइल से कई IAS के नंबर भी मिले हैं। हालांकि उसने यह नंबर क्यों रखे और इस रिश्वतकांड से उनका कोई लेना-देना है या नहीं, इसको लेकर जांच जारी है।
June 23, 2023

*अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन*

*अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन*
अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन|
जिला प्रधान बोले- 17 वर्षों से भुगत रहे परेशानी, अब तक नहीं किए नियमित
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ जिला इकाई की ओर से प्रदेश में 17 वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला प्रधान हितेश कुमार और अन्य ने ज्ञापन में कहा कि राज्य में कार्यरत अतिथि अध्यापक लंबे समय से नियमित अध्यापकों की तुलना में एक तिहाई वेतन पर काम कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई है। यह उनके साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सरकार द्वारा जॉब सिक्योरिटी गेस्ट टीचर सर्विस एक्ट बनाया गया था, जिसमें बिना किसी सुविधा के वर्ष में दो बार पहली जनवरी व पहली जुलाई को महंगाई भत्ते के बराबर वेतन बढ़ोतरी करने का प्रावधान किया गया था। अब वह भी मिलना बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों को अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी विधायकों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उसके बाद भी कोई अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर संज्ञान लें। इस मौके पर जयपाल शर्मा, देशराज, मनोज खोला, आनंद कुमार, अनूप कुमार, महासचिव अजय पाल, बिजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शेर सिंह, भगवत सिंह, कमलेश देवी, आशा देवी, ममता देवी व मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
June 23, 2023

*ऑनलाइन पोर्टल पर कॉलेजों में इस बार नहीं मिला एडिट का ऑप्शन*

*ऑनलाइन पोर्टल पर कॉलेजों में इस बार नहीं मिला एडिट का ऑप्शन*
ऑनलाइन पोर्टल पर कॉलेजों में इस बार नहीं मिला एडिट का ऑप्शन|
वेरिफिकेशन के लिए प्रक्रिया शुरू : नोडल अधिकारी
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदक 28 जून तक https://admissions. ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन हो गए और अब कॉलेजों में वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों के आवेदन पहुंचने लगे हैं। कॉलेजों में कौन शिक्षक किस विषय के फार्म की वेरिफिकेशन करेंगे, यह निर्धारण के साथ ही वेरिफिकेशन कार्य को लेकर विकल्प दे दिया गया है।

इस बार अगर किसी विद्यार्थी के आवेदन में करेक्शन है तो वह किस प्रकार ठीक होगा, इसका अभी ऑप्शन ही नहीं दिया गया है। इसके लिए भी प्रक्रिया चल रही है। क्योंकि पिछली बार वन टाइम ओटीपी के जरिए एडिट का ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में इस बार अगर किसी आवेदक के आवेदन में कोई त्रुटि हो गई तो वह किस प्रकार ठीक करेंगे, फिलहाल कोई विकल्प नहीं दिया गया है। हालांकि अगर किसी के फार्म में गलती मिलती है तो आवेदक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा।

लेकिन कैसे ठीक करेंगे यह अभी विकल्प नहीं दिया गया है। कॉलेजों में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का कार्य ऑनलाइन ही चलेगा और यह प्रक्रिया 30 जून तक होगी।

यह रहेगी आगामी प्रक्रिया

28 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य होगा।
30 जून तक कॉलेजों में ऑनलाइन डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का कार्य चलेगा।
5 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिसमें 20 जुलाई तक प्रक्रिया चलेगी।
21 जुलाई से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी।
इसमें जितनी सीटें रिक्त होंगी, उन पर ही दाखिले किए जाएंगे। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल भी फिर से ओपन होगा। कंवाली कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कॉलेजों में ये निर्धारित कर दिया गया है कि किस विषय के आवेदन को कौन वेरिफिकेशन करेगा। गुरुवार को वेरिफिकेशन का भी ऑप्शन आ गया। हर किसी के पास आवेदन पहुंचने शुरू हो गए हैं।

शुक्रवार से वेरिफिकेशन कार्य रफ्तार पकड़ सकता है। आवेदन में त्रुटि पर नहीं हो रहा करेक्शन इस बार ये बड़ी समस्या है कि अभी तक आवेदन में अगर कोई गलती है तो करेक्शन के लिए ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। क्योंकि पिछली बार वन टाईम ओटीपी से एडिट का विकल्प दिया गया था।
June 23, 2023

*बाबू बालमुकुंद गुप्त शोध संस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को सौंपा ज्ञापन*

*बाबू बालमुकुंद गुप्त शोध संस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को सौंपा ज्ञापन*
बाबू बालमुकुंद गुप्त शोध संस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को सौंपा ज्ञापन|
बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की ओर से जिले के गांव गुडियानी में जन्मे साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति को चिरस्थायी एवं प्रेरणापुंज बनाने के लिए प्रदेश सरकार की लंबित परियोजनाओं और शोध संस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित एक सम्मेलन में ज्ञापन सौंपा गया।

परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने बताया कि ज्ञापन में मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक गुडियानी स्थित गुप्त की पैतृक हवेली में ई-लाइब्रेरी, संग्रहालय एवं पुस्तकालय खोलने के अलावा जिला मुख्यालय स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त वाचनालय में उनके नाम से शोध संस्थान एवं पुस्तकालय खोलने का आग्रह किया गया है।

सिंहल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी बात पूरी सहानुभूति से सुनकर इन लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान परिषद के महासचिव साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने उनको बाबू बालमुकुंद गुप्त का साहित्य भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के अलावा जिले के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक व अधिवक्ता उपस्थित रहे
June 23, 2023

*गांव के बस स्टैंड पर खोला शराब ठेका, ग्रामीणों की मांग- गांव से दूर शिफ्ट किया जाए ठेका*

*गांव के बस स्टैंड पर खोला शराब ठेका, ग्रामीणों की मांग- गांव से दूर शिफ्ट किया जाए ठेका*
गांव के बस स्टैंड पर खोला शराब ठेका, ग्रामीणों की मांग- गांव से दूर शिफ्ट किया जाए ठेका|
धारूहेड़ा खंड के गांव भटसाना के ग्रामीणों ने जिला पार्षद एवं सरपंच की अगुवाई में उपायुक्त मोहम्मद इमराज रजा को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड के समीप खोले गए शराब ठेका को शिफ्ट किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आबकारी वर्ष में गांव में शराब ठेका नहीं था और यह बस स्टैंड पर ही खोल दिया है।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने आए वार्ड नंबर-13 के जिला पार्षद निरंजनलाल पटवारी, सरपंच भूप सिंह रतिराम, सुल्तान सिंह, सीताराम पंच, वीर सिंह नंबरदार, संजीव कुमार, सुभाष चंद, फतेह सिंह, रोहताश, जगदीश प्रसाद, श्याम सिंह, श्रीराम, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य ने बताया कि गांव में पिछली योजना में शराब ठेका नहीं खुला था।

अब ठेका खोल दिया गया है जबकि इसके लिए पंचायत से किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि ठेका गांव के बस स्टैंड पर है जहां पर बाजार भी लगता है। ऐसे में यहां पर हमेशा महिलाओं के साथ लड़कियों का आना-जाना रहता है। यहां पर अभी असामाजिक तत्व शराब पीकर खड़े रहते हैं। इसकी वजह से महिलाओं को निकलना भी मुश्किल हो गया है।

शाम ढलते ही यहां पर भीड़ लग जाती है। इसके अतिरिक्त यहां पर नजदीक ही स्कूल होने के साथ एक धार्मिक स्थल भी है। इसकी वजह से गांव के लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया ठेकेदार की तरफ से ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है। ठेका शिफ्ट नहीं किए जाने की स्थिति में उनको आंदोलन किए जाने को मजबूर होना पड़ेगा।
June 23, 2023

*हिमालय में ग्लेशियर पिघलने से डैम लबालब:पंडोह में रिकार्ड वाटर लेवल; भाखड़ा का जलाशय भी 1578 फीट भरा, 2019 के बाद हाईएस्ट वाटर लेवल*

*हिमालय में ग्लेशियर पिघलने से डैम लबालब:पंडोह में रिकार्ड वाटर लेवल; भाखड़ा का जलाशय भी 1578 फीट भरा, 2019 के बाद हाईएस्ट वाटर लेवल*
पंडोह में रिकार्ड वाटर लेवल; भाखड़ा का जलाशय भी 1578 फीट भरा, 2019 के बाद हाईएस्ट वाटर लेवल
हिमाचल के हिमालय में ग्लेशियर पिघलने के बाद डैम के जलाशय (रेजरवायर) भर गए है। इनका भरना हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है।

पंडोह डैम का वाटर लेवल 21 जून को 2936 फीट टच कर चुका है, जबकि इसका डेंजर लेवल 2941 फीट है। पंडोह का जलाशय इस साल 2020 की अपेक्षा 9 फीट अधिक, 2021 की तुलना में 10 फीट तथा 2022 की तुलना में 14 फीट ज्यादा भर गया है।

भाखड़ा बांध का जलाशय भी 21 जून को 1578 फीट तक भर गया है। इस साल का यह रिकार्ड वाटर लेवल है। इससे पहले साल 21 जून 2019 को इसका जलाशय 1605 फीट और जून 2015 में 1600 फीट तक भरा है। साल 2020 की तुलना में इस बार 9 फीट ज्यादा, 2021 की अपेक्षा 54 फीट तथा 2022 की तुलना में 13 फीट अधिक पानी भाखड़ा के जलाशय में भर चुका है। इसका डेंजर लेवल 1681 फीट है।

*पौंग डैम में दो साल का रिकॉर्ड लेवल*
पौंग डैम में भी वाटर लेवल पिछले दो साल में सर्वाधिक लेवल को छू चुका है। 21 जून 2023 को पौंग के जलाशय में डेंजर लेवल 1420 फीट की तुलना में 1330 फीट पानी भर गया है। इससे पहले 21 जून 2020 को 1335 फीट तक इसका वाटर लेवल सर्वाधिक रहा है। साल 2021 में 1288 फीट, 2022 में 1302 फीट पानी भरा था। साल 2021 की तुलना में इस बार 42 फीट अधिक और 2022 की तुलना में 28 फीट ज्यादा पानी जलाशय में भरा है।

*कृषि के लिए नहीं होगी पानी की कमी*
ठीक इसी तरह प्रदेश की अन्य प्रमुख नदियों पर बने डैम में भी जल स्तर बढ़ा है। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में इन दिनों धान की बीजाई चल रही है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को इसकी बीजाई के लिए पानी की कमी नहीं पड़ेगी। साथ ही हिमाचल और दिल्ली को भी पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
*शत-प्रतिशत बिजली उत्पादन शुरू*

नदी-नालों में वाटर लेवल बढ़ने से क्षमता का 100% बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है। पावर कंट्रोलर गगन 2021 और 2022 की अपेक्षा इस बार अप्रैल और मई में भी अच्छा बिजली उत्पादन हुआ है। जून में शत-प्रतिशत शुरू हो गया है।

*अप्रैल के हैवी स्नो-फॉल से मिली संजीवनी*
हिमाचल पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (हिम-कॉस्ट) के स्टेट सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंजिज के अनुसार प्रदेश में इस साल विंटर सीजन यानी दिसंबर से फरवरी के बीच नाममात्र बर्फ गिरी है।

राहत की बात यह है कि अप्रैल में हिमाचल में हैवी-स्नोफॉल हुआ। इससे ग्लेशियरों को अच्छी संजीवनी मिली है। इसी का नतीजा है कि इन दिनों नदियों में पर्याप्त पानी है।
June 23, 2023

*हरियाणा में ब्यूरोक्रेट्स की कमी होगी दूर:केंद्र से आईएएस-आईपीएस के 15 पद बढ़ाने की सिफारिश करेगा हरियाणा*

*हरियाणा में ब्यूरोक्रेट्स की कमी होगी दूर:केंद्र से आईएएस-आईपीएस के 15 पद बढ़ाने की सिफारिश करेगा हरियाणा*
केंद्र से आईएएस-आईपीएस के 15 पद बढ़ाने की सिफारिश करेगा हरियाण
हरियाणा में ब्यूरोक्रेट्स की कमी होगी दूर
इसी साल किया जाएगा आईएएस और आईपीएस कैडर पोस्ट का रिव्यू

हरियाणा में इसी साल आईएएस और आईपीएस अफसरों की संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश में आईएएस के 11 व आईपीएस के 4 से 5 पद बढ़ सकते हैं। इससे प्रशासनिक व कानून व्यवस्था और बेहतर होगी। इस साल दिसंबर में आईएएस कैडर का रिव्यू होगा, जबकि आईपीएस का कॉडर रिव्यू करीब पौने दो साल से पेंडिंग है। इस मामले में गृह मंत्रालय की ओर से हरियाणा सरकार को कई पत्र भी लिखे गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब मंत्रालय से चिट्ठी पहुंची तो आईपीएस कैडर के रिव्यू के लिए तैयारी शुरू की गई है।

इससे ब्यूरोक्रेसी में 15 से ज्यादा अफसर बढ़ जाएंगे। अभी कई अफसरों के पास कई-कई विभागों का जिम्मा है। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय की ओर से हर पांच साल में राज्यों के आईएएस और आईपीएस कैडर का रिव्यू किया जाता है। इसके बाद पद बढ़ाए जाते हैं। प्रदेश में अभी आईएएस कैडर की सीनियर ड्यूटी पोस्ट 117 हैं। इसे बढ़ाकर 128 किया जा सकता है। राज्य सरकार की ओर से 11 पद बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इससे आईएएस की कुल पोस्ट 215 से बढ़कर 226 हो जाएगी।

अभी... आईएएस के 215 पद व आईपीएस के 114 पद स्वीकृत

आईएएस: हरियाणा में आईएएस के कुल 215 पद हैं। इनमें सीनियर ड्यूटी पोस्ट यानी काडर पोस्ट 117 है। जबकि 46 सेंट्रल डेपुटेशन रिजर्व, 29 स्टेट डेपुटेशन रिजर्व, 4 ट्रेनिंग रिजर्व, 9 लीव रिजर्व पोस्ट हैं। इनके अलावा 65 पोस्ट एचसीएस-नॉन एचसीएस के प्रमोशन के लिए रिजर्व हैं।
आईपीएस: राज्य में आईपीएस की कुल 144 पोस्ट हैं। इनमें राज्य में सीनियर ड्यूटी पोस्ट यानी कैडा पोस्ट 79 है, जबकि 31 सेंट्रल डेपुटेशन रिजर्व, 19 स्टेट डेपुटेशन रिजर्व, 3 ट्रेनिंग रिजर्व, 13 लीव रिजर्व पोस्ट हैं। इनके अलावा एचपीएस से प्रमोशन के लिए 43 पोस्ट रिजर्व हैं।