Breaking

Saturday, July 15, 2023

July 15, 2023

आपसी तालमेल से काम करेंगे तभी हम जानमाल का नुकसान बचा सकेंगे - दुष्यंत चौटाला

आपसी तालमेल से काम करेंगे तभी हम जानमाल का नुकसान बचा सकेंगे  - दुष्यंत चौटाला
चण्डीगढ़- यमुना का जलस्तर बढऩे के बाद फरीदाबाद में भी यमुना के साथ लगते हुए गांवों को काफी नुकसान हुआ है। यमुना का जल स्तर बढऩे के बाद पानी यमुना से लगते हुए गांव के घरों और खेतों में घुस गया। प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पानी में फंसे लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहां पर उनको खाने-पीने रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला आज फरीदाबाद जिला के बाढग़्रस्त गांवों में प्रभावित क्षेत्र का जायज़ा लेने पहुंचे।
 
श्री दुष्यंत चौटाला स्वयं ट्रेक्टर लेकर मंझावली बाढग़्रस्त क्षेत्र में लोगों का हाल-चाल जानने पहुंचे। इसके पश्चात मोहना-बागपत पुल और बागपत के बाढग़्रस्त इलाके का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें और दो जगह पर आर्मी की टीमों को लगाया हुआ है। हमारा पहला लक्ष्य है कि जो लोग खेतों में बने घरों में बाढ़ के पानी के कारण फसे हुए हैं उनको सही सलामत वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाया जाए। फरीदाबाद और पलवल जिलों के 16 गांव यमुना नदी के पानी से प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पर राजनीति करना छोटी मानसिकता के लोगों का काम है। अभी समय है सबको मिलकर एकजुट होकर काम करते हुए आगे बढ़ना है। मिलजुल कर आपसी तालमेल से काम करेंगे तभी हम जानमाल का नुकसान बचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के भी घर को, जानमाल को, पशु को , फसल को नुकसान हुआ है तो उसके लिए नई गाइडलाइन तीन महीने पहले ही जारी कर दी थी। उसके तहत पीडि़त को जल्द से जल्द मुआवजा देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को नाव से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और जहां नाव नहीं जा सकती, वहां से हेलीकॉपटर से लिफ्ट करके लाया जाए। इसके अलावा, आवश्यकता अनुसार बाढग़्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों तक सर्वप्रथम सूखा राशन, खाना और पीने का पानी, दवाई पहुंचाई जाए।
July 15, 2023

रोहतक में सरपंच और चीफ इंजीनियर भिड़े:ड्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे; ग्रामीणों ने कागजों में ही सफाई होने के आरोप लगाए

रोहतक में सरपंच और चीफ इंजीनियर भिड़े:ड्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे; ग्रामीणों ने कागजों में ही सफाई होने के आरोप लगाए 
रोहतक में ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर और सरपंच आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तनातनी का माहौल रहा और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सरपंच ने ड्रेन की सफाई न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कागजों में ही सब कुछ होता है। वहीं चीफ इंजीनियर ने कहा कि सफाई चल रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को इरिगेशन विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा ने ड्रेन की सफाई व्यवस्था जांची। इस दौरान वे गांव खरकड़ा, रोहतक से हिसार रोड क्रॉसिंग, आरडी-860000 महम ड्रेन (बहलबा लिंक ड्रेन का आउटफॉल), गांव बहलबा RD-81 महम ड्रेन खरकड़ा से बहलबा रोड क्रॉसिंग, गांव बैंसी 138350 महम ड्रेन, गोहाना से लाखनमाजरा रोड क्रॉसिंग व 152डी से नारनौल सर्कल की ओर सफाई को जांचने के लिए पहुंचे।
*कागजों में होती है ड्रेन की सफाई*

गांव बलंभा के सरपंच कुलदीप राठी ने कहा कि पहली बार चीफ इंजीनियर यहां आए हैं, नहीं तो ड्रेन की सफाई कागजों में हो जाती है। बड़ी मुश्किल से ड्रेन सफाई का 5-10 प्रतिशत लाभ ही गांव को मिलता है। 90 प्रतिशत कागजों में ही खप जाता हैव सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर

सरपंच का आरोप- चीफ इंजीनियर सुनने को तैयार नहीं
सरपंच ने कहा कि चीफ इंजीनियर निरीक्षण की पहले सूचना मिलती तो वे गांव में मुनादी करवाते और ग्रामीण यहां पहुंचकर अपनी समस्याएं भी रखते, लेकिन उन्हें पहले सूचना नहीं दी गई। सूचना नहीं मिलने के कारण गांव के लोग नहीं पहुंच पाए। चीफ इंजीनियर बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं हैं। अपनी बातों के पुलिंदे झाड़ रहे हैं।
*हर साल 6 गांव की फसल होती है बर्बाद*

सरपंच कुलदीप राठी ने कहा कि ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण 6 गांवों की फसल हर साल बर्बाद होती है। जो भी ड्रेन की सफाई का टेंडर लेता है, वह रोड के साथ-साथ सफाई करता है। लेकिन कागजों में पूरी ड्रेन की सफाई दिखाई जाती है। एक बरसात में हालत खराब है, अगली बारिश में यह ओवरफ्लो हो जाएगी।
ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा

ड्रेन के अंदर केवल 40 प्रतिशत काम हुआ
चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा ने कहा कि महम ड्रेन का निरीक्षण किया। यहां जांच की तो पाया कि सफाई का काम अभी बचा हुआ है। अधिकारियों ने सूचना दी थी कि यहां 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गांव वालों की आशा थी कि ड्रेन के अंदर का काम 60 प्रतिशत हो चुका है। निरीक्षण में पाया कि अंदर का काम केवल 40 प्रतिशत ही हुआ है। हालांकि अधिकारी जो 20 प्रतिशत अतिरिक्त काम बता रहे हैं, वह बाहर का होगा।
25 जुलाई तक पंपों की होगी दोगुनी क्षमता

उन्होंने कहा कि इस वर्ष कहीं भी जलभराव नहीं होने देंगे। पंप की क्षमता 25 जुलाई तक दोगुनी कर दी जाएगी। पंप के लिए बेलदार व पंप ऑपरेटर आदि की मैन पॉवर देनी होती है, उसके लिए मुख्यालय से एसई को आदेश आ चुके हैं। एक्सईएन को मैन पावर लगाने की अनुमति दी जाए ताकि काम तेजी से हो सके।
*सरपंच हुए आक्रामक*

चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा सरपंच के साथ हुई बहस पर कहा कि सरपंच गांव के तालाब ओवरफ्लो होने को लेकर आक्रामक था, जबकि सरकार की तरफ से एक आदेश है कि सभी सरपंच बिजली निगम से एक कनेक्शन लें। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें मोटर मुहैया करवाई जाएगी। अगर पानी को ड्रेन या चैनल में डालना होगा तो उसके लिए पाइप की व्यवस्था भी सिंचाई विभाग ही करेगा।
July 15, 2023

*रणदीप सुरजेवाला ने बाढ़ पर CM-डिप्टी सीएम को घेरा:कैथल में बोले-ये हेलिकॉप्टर से उतर सड़क पर चलते तो ये न देखना पड़ता*

*रणदीप सुरजेवाला ने बाढ़ पर CM-डिप्टी सीएम को घेरा:कैथल में बोले-ये हेलिकॉप्टर से उतर सड़क पर चलते तो ये न देखना पड़ता*
कैथल में बोले-ये हेलिकॉप्टर से उतर सड़क पर चलते तो ये न देखना पड़ता|
कैथल के गुहला में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दोरा करते हुए रणदीप सुरजेवाला।
हरियाणा के कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार गुहला हलके के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत भी की। सुरजेवाला ने बाढ़ आने के कारण पर सरकार पर अनदेखी व लापरवाही करने का आरोप लगाया।

सुरजेवाला ने कहा कि बाढ़ के कारण आधे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची है। कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुना नगर, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद समेत प्रदेश के 12 जिले और 100 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 21 लोग मौत के शिकार हो गए। हजारों लोगों को घर और गांव छोड़ क़र दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी है।

गुहला क्षेत्र में बाढ़ के हालात का जायजा लेते हुए रणदीप सुरजेवाला।
प्रदेश में साढ़े तीन एकड़ से अधिक कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में है। सैकड़ों-हजारों मवेशी बाढ़ में बह गए। किसान के हजारों ट्यूबवेल खत्म हो गए। हजारों घर जलमग्न हैं। किसानों का सारा सामान व खेती-बाड़ी के उपकरण खत्म हो गए हैं। कई प्रांतीय राजमार्ग व जिला तथा गांव की सड़कें बाढ़ के पानी के नीचे डूबी हैं, वह यातायात पूरी तरह से बंद है।

सुरजेवाला ने कहा कि बाढ़ की इस विनाश लीला के लिए सरकार की 9 साल की अनदेखी व लापरवाही जिम्मेदार है। अगर सीएम व डिप्टी सीएम 9 साल से हेलिकॉप्टर से उतर कर सडक पर चल रहे होते, तो हरियाणा प्रदेश को ये दिन न देखने पड़ते। पिछले नौ सालों में यमुना नदी, घग्घर, सरस्वती और मारकंडा के तट बांध पक्के नहीं किए।

हर बारिश से पहले ‘फ्लड कंट्रोल बोर्ड’ की मीटिंग कर मुख्यमंत्री व सरकार संभावित बाढ़ की रोकथाम का जायजा भी लेते हैं, फ्लड रोकथाम प्लान को लागू करने का निर्णय भी करते हैं तथा बाकायटा बजट भी एलोकेट होता है। दो महीने पहले ही सारे काम हो लागू होने की मॉनिटरिंग होती है। पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं।
July 15, 2023

*रोहतक के प्रॉपर्टी धारकों के लिए राहत:रिकार्ड दुरुस्त करवाने के लिए विशेष अभियान, टैक्स में 31 जुलाई तक मिलेगी छूट*

*रोहतक के प्रॉपर्टी धारकों के लिए राहत:रिकार्ड दुरुस्त करवाने के लिए विशेष अभियान, टैक्स में 31 जुलाई तक मिलेगी छूट*
प्रॉपर्टी टैक्स रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए लगाए गए कैंप में पहुंचे लोग
हरियाणा के रोहतक के प्रॉपर्टी धारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब उनके रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ताकि उन्हें परेशानी ना उठानी पड़े। नगर निगम रोहतक क्षेत्र के सभी संपत्ति धारकों के प्रॉपर्टी टैक्स डाटा दुरुस्त करने के लिए 15 व 16 जुलाई (शनिवार व रविवार) को निगम कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए लगाए विशेष कैंप में वार्ड अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सभी 22 वार्डों से 76 आफलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 आवेदनों का निपटान कर दिया। वहीं 97 फाइलों का ऑनलाइन निपटान कर दिया गया। शेष 31 आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है।
प्रॉपर्टी टैक्स रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए लगाए गए कैंप में पहुंचे लोग 
प्रॉपर्टी टैक्स रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए लगाए गए कैंप में पहुंचे लोग
निगम में 31 जुलाई तक लगेगा कैंप
नगर निगम द्वारा 31 जुलाई तक निगम कार्यालय के सुविधा केंद्र में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड में त्रुटियों को ठीक करने का काम किया जाएगा। कैंप में आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपनिगम आयुक्त, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, कर निरीक्षक तथा सभी वार्डों के चेकर, मेकर आदि भाग लेगें। ताकि आमजन से प्राप्त प्रॉपर्टी टैक्स के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करके समाधान किया जा सके।

31 जुलाई तक संपत्ति कर पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
हरियाणा सरकार द्वारा सम्पत्ति कर पर 31 जुलाई तक सम्पत्ति धारकों को विशेष छूट दी गई है। जिसके वित्तवर्ष के सम्पत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट व वर्ष 2010-11 से लेकर 2022-23 तक इस देरी फीस अर्थात 1.5: ब्याज राशि/पिछले ब्याज पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। लोग इस छूट का अधिक से अधिक लाभ ले सके इसे लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

Friday, July 14, 2023

July 14, 2023

*हरियाणा-दिल्ली में यमुना के पानी पर सियासत:AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं*

हरियाणा-दिल्ली में यमुना के पानी पर सियासत:AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं
AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं|
हरियाणा के बाद अब यमुना नदी का पानी दिल्ली में कोहराम मचाए हुए है। इसको लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि हरियाणा हथिनी कुंड बैराज से उत्तर प्रदेश (UP) को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है।

आप के आरोपों पर CM मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए कहा है कि हरियाणा का पानी छोड़ने से कोई लेना देना नहीं है।

दिल्ली के CM को सपनों में याद आता है हरियाणा
सीएम मनोहर लाल ने अरविंद केजरीवाल के आरोप पर कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं होता है तो उन्हें सपने में भी हरियाणा याद आने लगता है। प्रदूषण हो तो हरियाणा याद आ जाता है, पानी हो तो हरियाणा याद आ जाता है, या कोई और बात भी हो तो हरियाणा याद आ जाता है।

हमारे जिलों को भी बहुत नुकसान
CM मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि हथिनी कुंड बैराज केवल एक बैराज है, वह एक डैम नहीं है। बैराज कम क्षमता के साथ पानी रेगुलेट करने के लिए बनाया जाता है। 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अधिक आते ही प्राकृतिक तौर पर पानी उससे निकलता है। इसी पानी के बहाव से हमारे कुछ जिले प्रभावित हुए, जैसे जैसे पानी आगे जाएगा तो उससे दिल्ली और उसके बाद हमारे आगे के जिले फरीदाबाद और पलवल भी प्रभावित हो रहे हैं।

पहाड़ों पर लगातार बारिश से यमुना नदी का पानी हथिनी कुंड बैराज से रिलीज किया जा रहा है, जो हरियाणा के साथ अब दिल्ली पहुंच रहा है।
दिल्ली CM के क्या हैं आरोप
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कई दिनों की बारिश यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई है। केजरीवाल ने अनुरोध किया कि यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए और बताया कि दिल्ली कुछ हफ्तों में जी -20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

हरियाणा ने दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर का हरियाणा ने जवाब दिया है। जिसमें कहा है कि हथिनी कुंड एक बैराज है, डैम नहीं है। इसलिए पानी छोड़ने की मात्रा को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। रिटायर्ड IAS और हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) देवेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आधारहीन और तथ्यों से परे बात कर रहे हैं।

हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ने के उनके आरोप पूरी तरह से भ्रामक हैं।
July 14, 2023

*चंडीगढ़ में सुबह-सुबह खोले सुखना के फ्लड गेट:कुछ इलाकों में बढ़ा पानी का दबाव, पुलिस ने रास्ता किया बंद*

*चंडीगढ़ में सुबह-सुबह खोले सुखना के फ्लड गेट:कुछ इलाकों में बढ़ा पानी का दबाव, पुलिस ने रास्ता किया बंद*
कुछ इलाकों में बढ़ा पानी का दबाव, पुलिस ने रास्ता किया बंद|
सुखना के फ्लड गेट खोलते कर्मचारी
चंडीगढ़ में सुखना लेक में एक बार फिर पानी का जलस्तर बढ़ने बढ़ जाने के कारण इसके फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। इससे चंडीगढ़ के जिन जगहों से सुखना निकलती हैं, वहां कुछ इलाकों में पानी का स्तर बढ़ गया है। इसको देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन इलाकों से निकलने के लिए मना किया है।

निगम द्वारा जोड़ी गई मनीमाजरा को जाने वाली पाइप लाइन
चंडीगढ़ पुलिस ने गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल के ऊपर, शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप, और मक्खन माजरा के पास रास्ता बंद कर दिया है। जब तक इस पानी का जलस्तर कम नहीं होता है, तब तक यह रास्ता बंद रहेगा।

मनीमाजरा में जल्द शुरू होगी पानी की सप्लाई
पिछले दिनों सुखना में जलस्तर बढ़ जाने के कारण, इसके फ्लड गेट खोलने पड़े थे। इससे बापूधाम से मनीमाजरा जाने वाले रास्ते पर जलस्तर बढ़ने के कारण पुल टूट गया था। पुल के साथ ही मनीमाजरा को जाने वाली पानी की लाइन भी टूट गई थी। इसको नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा ठीक कर लिया है। जल्द ही मनीमाजरा में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
July 14, 2023

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:नगर परिषद-पालिका प्रधानों की ड्राइंग डिस्बर्समेंट पावर खत्म; जारी नहीं कर सकेंगे चेक

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:नगर परिषद-पालिका प्रधानों की ड्राइंग डिस्बर्समेंट पावर खत्म; जारी नहीं कर सकेंगे चेक
हरियाणा सरकार ने नगर परिषद और नगर पालिका के प्रधानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार की और से प्रधानों ड्राइंग एंड डिस्बर्समेंट (DD) पावर खत्म कर दी है। अब प्रधान किसी भी विकास कर्य या अन्य मद में होने वाले खर्च को लेकर चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे। इस अहम फैसले को लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के तहत अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी या सचिव और लेखा प्रभारी अधिकारी संयुक्त रूप से चेक पर हस्ताक्षर करेंगे।
यहां मिली राहत
सरकार की और से कुछ राहत भी दी गई है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि विकास कार्यों के अलावा नगर परिषद और पालिकाओं की और से किए जाने वाले किसी भी कार्य की स्वीकृति पूर्ववत ही रहेगी। वह पहले ही तरह ही विकास कार्यों की मंजूरी प्रधान और पार्षदों के बोर्ड के पास ही रहेगी।
1930 के नियमों में किया संशोधन
एक करोड़ तक के कार्य के साथ-साथ किसी भी टेंडर में पांच प्रतिशत तक एस्टीमेट से अधिक रेट की स्वीकृति प्रधान की अध्यक्षता में गठित वित्त एवं अनुबंध कमेटी के पास ही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 257 की उपधारा एक व दो में नगर पालिका लेखा संहिता 1930 में संशोधन किया है।
July 14, 2023

*पानीपत में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत:टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें*

*पानीपत में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत:टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें*
टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें|
हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से पानीपत की यमुना नदी में आई बाढ़ शुक्रवार को तीन दिन बाद काफी कंट्रोल हो गई। पानीपत से टूटे तीनों तटंबधों को फिर से जोड़ दिया गया है। यमुना का जलस्तर भी 4 फीट कम हुआ है। जोकि धीरे-धीरे और कम हो रहा है।

जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति भी ठीक होने लगी है। यमुना से सटे गांवों में भरा पानी लगभग खत्म ही हो चुका है। अब, गांवों में सड़कों और खेतों की पहचान होनी लगी है। जोकि बाढ़ में मिलकर एक हो गए थे। डूबी फसलें भी दिखाई देने लगी हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, दूसरी और चिंता बढ़ाने वाली खबर भी सामने आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में खासतौर से हिमाचल में आज से फिर 3 दिन की भारी बरसात का अनुमान मौसम विभाग की और से जताया गया है। जिससे फिर हथिनी कुंड बैराज में पानी का दबाव बढ़ेगा। अगर, वहां पानी का दबाव बढ़ा, तो पानीपत में यमुना में हालत फिर से उसी तरह के होने के अनुमान हैं।
टूटे तटबंध को जोड़ने का काम रात भर किया गया।
आर्मी के साथ NDRF भी जुटी राहत कार्य में
मंगलवार दोपहर से ही यमुना के क्षेत्रों में पानीपत प्रशासनिक अधिकारी नजर जमाए हुए हैं। गोताखोरों की टीमें भी मौजूद है। इतना ही नहीं, आर्मी ने भी तीन दिन से वहां डेरा डाला हुआ है। हालांकि बुधवार शाम को आर्मी की गाड़ी भी गहरे पानी में पलट गई थी। जिसमें 6 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। जवानों को चोटें भी आई थी। लेकिन देश सेवा की भावना में इस आपदा के समय में जवान तत्पर तैयार बैठे हुए हैं।

पुलिस एक्शन प्लान के हिसाब से राहत कार्य में जुटी: एसपी
पत्थरगढ़ व तामसाबाद के बीच यमुना का बांध टूटने से सनौली एरिया के गांव नवादा आर-पार, पत्थरगढ़, जांबा, तामसाबाद, गढ़ी बेसक, धनसौली, कुराड़ आदि में पानी भर गया है। इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने टीम गठित कर दी है।

पुलिस टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी रही। एसपी ने बताया कि पानी के बहाव पर नियंत्रण पाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह व थाना सनौली प्रभारी महाबीर को आदेश दिया कि वे इस क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों व अन्य लोगों से संपर्क बनाए रखें।

यदि उन्हें या उनके आसपास किसी को कोई परेशानी है तो उसे तुरंत सहायता उपलब्ध करवाएं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति घबराएं नहीं। यदि किसी को खाद्य सामग्री, मेडिकल या अन्य किसी सहायता की आवश्यकता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि प्रशासन की तरफ से उन तक शीघ्र मदद पहुंचाई जा सके।

Thursday, July 13, 2023

July 13, 2023

जींद में पति-पत्नी ने हड़पी बुजुर्ग महिला की जमीन:किसान कार्ड पर लोन का झांसा देकर लगवाया अंगूठा; दोनों पर FIR

जींद में पति-पत्नी ने हड़पी बुजुर्ग महिला की जमीन:किसान कार्ड पर लोन का झांसा देकर लगवाया अंगूठा; दोनों पर FIR
 जींद जिले के छात्तर गांव में एक दंपति ने अनपढ़ बुजुर्ग महिला को कृषि कार्ड पर लोन दिलवाने का झांसा देकर उससे अंगूठे लगवा लिए और तहसील में फोटो उतरवाकर धोखे से 21 कनाल 11 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। उचाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह
पुलिस को दी शिकायत में छात्तर गांव की 82 वर्षीय छोटी देवी ने बताया कि गांव में 21 कनाल 11 मरले जमीन उसके नाम है। यह जमीन उसने किसी को नहीं बेची है और इस पर किसी का रहन भी नहीं है। उसकी मौत के बाद जमीन की मलकीयत उसके भाई और भतीजों के हक में की हुई है। गांव के ही कृष्ण का उसके पास आना जाना था।
उसे खर्च के लिए कुछ पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने कृष्ण से कहा कि उसका कृषि कार्ड बनवाकर एक लाख रुपए का लोन दिलवा दे। कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा उसे उचाना ले गए। दोनों पहले उसे बैंक में ले गए, जहां कुछ कागजों पर उसके अंगूठे लगवाए गए। उसके बाद तहसील में ले जाकर किसी वकील के पा दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाए। इसके बाद उसका फोटो भी खींचा गया।
वह अनपढ़ है, इसलिए उसे नहीं पता कि किस तरह के दस्तावेजों पर उसने अंगूठे लगवाए। उसने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा पर भरोसा कर लिया। दोनों ने कहा कि चार-पांच दिनों में उसके खाते में पैसे आ जाएंगे लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसके खाते में पैसे नहीं आए। उसने कृष्ण से पूछा तो वह टाल-मटोल करता रहा और बात करने से बचता रहा।
अब उसे पता चला कि कृष्ण और उसकी पत्नी ने धोखे से उसके नाम की जमीन की रजिस्ट्री सुषमा के नाम करवा दी। जबकि उसने न तो कृष्ण को जमीन बेची, न पैसे लिए। उसके साथ धोखाधड़ी कर कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा ने जमीन हड़प ली है। उचाना थाना पुलिस ने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


July 13, 2023

*रेसलर्स विवाद में बृजभूषण-प्रियंका गांधी में जंग:कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े*

*रेसलर्स विवाद में बृजभूषण-प्रियंका गांधी में जंग:कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े*
कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े|
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बृजभूषण को पार्टी से न निकाले जाने पर सवाल किया। इसके एक दिन बाद बुधवार शाम को बृजभूषण ने इस पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता, यह अधिकार कोर्ट का है। बृजभूषण ने कहा ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है। वह ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करे और मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने की हिम्मत करें।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कानून और नैतिकता कहती है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को उसके पद से हटाया जाए, निष्पक्ष जांच हो, गिरफ्तारी हो और कोर्ट में उसे सजा दिलवाई जाए।

प्रियंका ने सवाल करते हुए कहा, "बीजेपी सरकार में देश का मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को बचाया क्यों जाता है, मामले को दबाया क्यों जाता है, जांच में मामले को रफा-दफा क्यों किया जाता है? पूरी सरकार इस मामले पर मौन क्यों है? आरोपी अभी तक बीजेपी में क्यों है और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?"

प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब पूछने पर बृजभूषण ने महिला पत्रकार से बदसलूकी की। जबरन गाड़ी का दरवाजा बंद किया, जिससे माइक नीचे गिरा।
July 13, 2023

*अब सौर पैनल से बनेगी बिजली*

*अब सौर पैनल से बनेगी बिजली*
अब सौर पैनल से बनेगी बिजली|
सिरसा बिजली बचाओ मुहिम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूलकां अब सौर ऊर्जा से बिजली तैयार कर अपनी जरूरत पूरी करेगा। शिक्षा विभाग की योजना के तहत स्कूल में 10 किलोवाट का सौर पैनल स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ स्कूल की आठवीं की छात्रा दुर्गा ने विधिवत रूप किया। प्रिंसीपल डीएन. कौशिक ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूलकां में 6वीं से लेकर 12 वीं कक्षा तक 260 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

स्कूल का प्रयास था कि बिजली बचाओ मुहिम में उनकी भागीदारी रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग से सौर पैनल की योजना के संबंध में समय-समय पर निवेदन किया गया, जो आखिरकार मंजूर हो गया। स्कूल में 10 किलोवॉट का सौर पैनल लगाया गया है, जिससे पूरे स्कूल की लाइट की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई। सरपंच कैलाश राठी ने इस दौरान स्कूल में कम्प्यूटर लैब में 5 कम्प्यूटर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाए, इस अवसर पर प्रिंसीपल देवकी नंदन कौशिक, सरपंच कैलाश राठी, पीजीटी साइंस वंदना खटकड़, टीजीटी हरप्रीत कौर, पंजाबी अध्यापिका आदि मौजूद रहे। सौर पैनल योजना का शुभारंभ करते हुए छात्रा दुर्गा, प्रिंसिपल डी.एन.।
July 13, 2023

*सोनाली मर्डर केस:सुखविंद्र की याचिका पर आज सुनवाई; हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति*

*सोनाली मर्डर केस:सुखविंद्र की याचिका पर आज सुनवाई; हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति*
सुखविंद्र की याचिका पर आज सुनवाई; हरियाणा आने के लिए मांगी है अनुमति|
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के मर्डर के आरोपी सुखविंदर की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। सुखविंद्र ने हरियाणा आने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। सुखविंदर अपने परिवार से मिलना चाहता है। सुखविंदर ने अपने वकील एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी के माध्यम से 27 जून को यह याचिका कोर्ट में दायर की थी।

एडवोकेट सुखवंत सिंह डांगी ने बताया कि इस याचिका पर सुनवाई आज होगी। सुखविंदर को हाइकोर्ट से 3 मई को जमानत मिल गई थी। कोर्ट की शर्त अनुसार वह गोवा नहीं छोड़ सकता। उसे हर सप्ताह स्थानीय थाने में अपनी हाजिरी लगानी पड़ती थी। परंतु अब उसने 15 दिनों के लिए हरियाणा आने की इच्छा जाहिर की है।

सोनाली फोगाट। Hariyana bulletin.
सुधीर को भी मिल चुकी है बेल

सुखविंदर की जमानत के आधार पर ही सोनाली मर्डर केस के मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान की बेल कोर्ट ने 23 जून को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट के आदेश अनुसार सुधीर भी गोवा नहीं छोड़ सकेगा। 10 महीने बाद उसकी बेल स्वीकार हुई है।

गोवा में हुआ था मर्डर

सोनाली फौगाट की 22- 23 अगस्त 2022 को गोवा में मर्डर हो गया। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। रिजोर्ट के मालिक और ड्रग सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
July 13, 2023

*उम्मीदवारों का सवाल:जस्टिस संधावालिया भर्ती कमेटी के चेयरमैन, इसलिए एचसीएस ज्यूडीशियल भर्ती सुनवाई से हटे*

*उम्मीदवारों का सवाल:जस्टिस संधावालिया भर्ती कमेटी के चेयरमैन, इसलिए एचसीएस ज्यूडीशियल भर्ती सुनवाई से हटे*
जस्टिस संधावालिया भर्ती कमेटी के चेयरमैन, इसलिए एचसीएस ज्यूडीशियल भर्ती सुनवाई से हटे|
ज्यूडीशियल भर्ती को चुनौती संबंधी याचिका
वर्ष 2021-2022 की हरियाणा सिविल सर्विसेस (एचसीएस) ज्यूडीशियल भर्ती को चुनौती संबंधी याचिका पर सुनवाई से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया हट गए हैं। अधीनस्थ अदालतों में भर्ती कमेटी के चेयरमैन होने के चलते उन्होंने इन मामलों में न्यायिक स्तर पर सुनवाई से इंकार कर दिया।

इसके बाद मामला वापस चीफ जस्टिस को भेजा गया है जो नए बेंच को इन मामलों की सुनवाई भेजेंगे। मामले में लिखित परीक्षा में 50% से ज्यादा अंक लेकर इंटरव्यू के लिए क्वालिफाइ करने वाले उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) में कम अंक देकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 13 जनवरी 2021 को हरियाणा सरकार ने सिविल जज (जूनियर जिवीजन) के 256 पदों के लिए आवेदन मांगे। 13 नवंबर 2021 को 45,638 उम्मीदवारों ने प्राथमिक परीक्षा दी। कुल 3246 उम्मीदवार इसमें सफल रहे थे।

256 पदों पर 118 चुने गए... याचिका में कहा गया कि 5 सिंतबर 2022 से 23 सितंबर 2022 तक चले 455 उम्मीदवारों के इंटरव्यू के लिए सलेक्शन कमेटी में कभी 11 सदस्य थे तो कभी 9 या 6 थे। नियमों के मुताबिक कमेटी में फेरबदल नहीं किया जा सकता।

Wednesday, July 12, 2023

July 12, 2023

*करनाल में यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात:गढ़पुर टापू के बाद समसपुर गांव में टूटा बांध, घर-फसल जलमग्न, सेना पहुंची*

*करनाल में यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात:गढ़पुर टापू के बाद समसपुर गांव में टूटा बांध, घर-फसल जलमग्न, सेना पहुंची*
गांव गढ़पुर टापू में झोपड़ियों में घुसा पानी।
करनाल के इंद्री ब्लॉक में गढ़पुर टापू का यमुना बांध अब तक ठीक नहीं हुआ था कि मंगलवार देर रात करीब 1 बजे गांव समसपुर के पास एक और बांध टूट गया। इस बांध के टूटने से कई और गांवों में पानी पहुंच गया है। यमुना में लगातार पानी छोड़े जाने से इंद्री इलाके में तबाही का मंजर बना हुआ है। यमुना से सटे करीब 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। नावों से लोगों तक राहत सामग्री भेजी जा रही है।

दूसरी और इंद्री, कुंजपुरा व घरौंडा इलाके में पानी में डूबने से हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। शासन और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
पहाड़ों में हो रही बारिश से नदियों का पानी हथनी कुंड बैराज तक पहुंच रहा है और बैराज से पानी को थोड़ा थोड़ा कर छोड़ा जा रहा है। अगर बीच में बैराज न हो तो नदियां अपने किनारों को तोड़कर गांवो में तबाही मचाए
गांव समसपुर में बांध टूटने के बाद गांव में घुसे पानी का दृश्य।
गांवों में सेना ने संभाला मोर्चा
गांव गढ़पूर टापू के पास करीब 100 फीट बांध टूटने से पानी गांव गढ़ीबीरबल, लबकरी, गढ़पूर टापू सहित करीब 3 दर्जन गांवों में घुस गया। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। स्थिति को देखते हुए सेना ने आकर मोर्चा संभाला। कहीं पर घर गिर चुके हैं तो किसी की झोपड़ी ही पानी में डूब चुकी है। खाने का सामान भी बर्बाद हो चुका है। चारों तरफ पानी ही पानी है। लोग साफ पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।

समसपुर गांव में टूबे मकान का दृश्य। 
प्रशासन ने तीन नाव भेजी, एक खराब
प्रशासन द्वारा 3 नाव नंगली पुल पर भेजी गई, लेकिन एक नाव दो दिन से खराब खड़ी है। बांध के टूटने से पशुओं का चारा खराब हो गया। पानी सड़कों को अपने साथ बहा कर ले जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाव के सहारे बाढ़ क्षेत्र से लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

*गांव चंद्राव में घरों में घुसे पानी का दृश्य।* 

कोई नहीं पहुंच पाया घर तो किसी का डूबा आशियाना
सैयद छपरा के किसान नबाव रविवार को करनाल सब्जी मंडी में आम बेचने के लिए गया था। सोमवार सुबह लौट कर आया तो उनके इलाके में बाढ़ आ चुकी थी। वह इधर उधर रात गुजार रहा है। नाव नही हैं इसलिए घर भी नहीं जा पाया। गांव डेरा हलवाना निवासी महिला गुरदेव कौर ने बताया कि सुबह अचानक पानी आने से उनकी झोपड़ियां पानी में डूब गई। झोपड़ियों में रखा सारा सामान खराब हो गया, काफी सामान पानी में बह गया।

हथिनी कुंड बैराज में पानी की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे तीन लाख 20 हजार क्यूसेक, दस बजे तीन लाख 44 हजार क्यूसेक, 11 व दोपहर 12 बजे 3 लाख 59 हजार क्यूसेक, एक बजे तीन लाख क्यूसेक, दो व तीन बजे दो लाख 59 हजार, शाम चार बजे दो लाख 49 हजार क्यूसेक, शाम 6 बजे 2 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

गांव गढ़ी बीरबल में घरों में घुसे पानी का दृश्य। 
गर्भवती को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
NDRF की टीम द्वारा बाढ़ क्षेत्र से एक बीमार व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कमालपूर गडरियान निवासी एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंंचाया।

बांध का मरम्मत कार्य जारी
करनाल के DC अनीश यादव का कहना है कि कल शाम करीब 7 बजे प्रशासन को गढ़पुर टापू में यमुना के बांध के टूटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने उपरांत शीघ्र ही बांध की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था। अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं और बांध की मरम्मत का कार्य तेज गति से जारी है।

स्थिति को देखते हुए अंबाला मिलिट्री कैंप से आर्मी को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव काफी ज्यादा है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है और उसकी मैपिंग भी कर ली गई है।
गांव कलसोरा से दूसरे गांव में जाते यमुना के पानी का दृश्य।
इंद्री में सांसद संजय भाटिया, विधायक रामकुमार कश्यप व घरौंडा में हरविंद्र कल्याण ने किया दौरा
घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने यमुना से सटे कई गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए। वही मंगलवार को सांसद संजय भाटिया और इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने बाढ़ क्षेत्र के गांव का जायजा लिया। सांसद व विधायक कश्यप ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि किसानों की बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए।
July 12, 2023

*ग्रुप-डी नौकरी:13 हजार पदों के लिए 13.84 लाख आवेदन, 2 लाख युवाओं ने 1 से 4 बार भर दिया फॉर्म*

*ग्रुप-डी नौकरी:13 हजार पदों के लिए 13.84 लाख आवेदन, 2 लाख युवाओं ने 1 से 4 बार भर दिया फॉर्म*
13 हजार पदों के लिए 13.84 लाख आवेदन, 2 लाख युवाओं ने 1 से 4 बार भर दिया फॉर्म|
हरियाणा के युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरी के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ेगी
हरियाणा के युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरी के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ेगी, क्योंकि ग्रुप-डी के 13 हजार पदों के लिए करीब 11.50 अभ्यर्थी लाइन में हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खोले गए पोर्टल पर करीब 13.84 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है।


एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इनमें दो से ढाई लाख तक ऐसे युवा हैं, जिन्होंने एक से चार बार पंजीकरण कराया है। आयोग के अनुसार कुल आवेदन 11.50 लाख के करीब रहेंगे। ऐसे में 13 हजार पदों पर हर एक पद के लिए 88 युवा लाइन में होंगे। इसके लिए सितंबर में सीईटी करवाने की तैयारी है।

आयोग ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को पत्र लिखा है। इस मामले को लेकर जल्द हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। इन पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं होगा।

अंतिम बार भरा फाॅर्म ही मान्य...

कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पहले फार्म भरते समय लिखा है कि उनके घर में सरकारी नौकरी नहीं है। फिर दूसरा फार्म भर दिया है, जिसमें लिख दिया कि घर में नौकरी है।

कई युवाओं ने एक से चार फार्म तक भर दिए हैं। कई ऐसे युवा हैं, जिन्होंने जन्म तिथि पहले गलत भर दी, फिर ठीक भर दी, कइयों ने तीसरी बार जन्मतिथि भर दी। ऐसे युवाओं के अंतिम बार भरे गए फार्म ही आयोग की ओर से मान्य होंगे।

Tuesday, July 11, 2023

July 11, 2023

*नालों की सफाई नहीं:रात भर मोटर लगा सर्विस रोड से पानी निकालते रहे, बारिश आते ही फिर भरा*

*नालों की सफाई नहीं:रात भर मोटर लगा सर्विस रोड से पानी निकालते रहे, बारिश आते ही फिर भरा*
रात भर मोटर लगा सर्विस रोड से पानी निकालते रहे, बारिश आते ही फिर भरा।
अधिकारियों ने मानसून से पहले सर्विस रोड के दोनों ओर बने नालों की सफाई नहीं कराई
समालखा में सर्विस रोड का पानी प्रशासन व कंपनी के लिए सिर दर्द बना हुआ है। रविवार काे एसडीएम के निरीक्षण के बाद वेल्सपन कंपनी के कर्मचारियों ने पुल के पास खड़े बरसात के पानी को रात भर पंप द्वारा निकालते रहे। सुबह करीब 9 बजे लगभग सारा पानी निकाल दिया था।

दोपहर करीब एक बजे बरसात आने के बाद फिर से करीब तीन से चार फीट पानी खड़ा हो गया। सर्विस रोड से पानी निकालते समय पुल के नीचे का रास्ता पत्थर लगा कर बंद कर दिया गया। जिसके चलते सब्जी मंडी में रेहड़ी वालों की दुकानदारी पर बुरा असर पड़ा।

सर्विस रोड पर जगह-जगह खड़ा पानी

शहरवासियों ने बताया कंपनी के अधिकारियों ने मानसून से पहले सर्विस रोड के दोनों ओर बने नालों की सफाई नहीं कराई। मानसून आने के बाद पानी निकासी की समस्या होने के बाद कंपनी नालोंकी सफाई कराने में लगी है। वहीं, कंपनी के कर्मचारी सर्विस रोड से पानी निकाल कर नाले में डाल रहे हैं। नाले से बरसात का पानी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए नीचे उतारा जा रहा है।

जलभराव से कावड़िये होंगे परेशान

दो दिन बाद श्रद्धालु हरिद्वारसे जल लेकर समालखा से होकर दूसरे जिलों में जाना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सड़क का सुधर नहीं किया गया तो कोई भी समस्या उत्त्पन्न हो सकती है। क्याेंकि डाक कावड़ में श्रद्धालु गंगा जल लेकर दौड़ते हुए अपने अपने गांव के मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। अगर जल्द सर्विस रोड के पानी का समाधान नहीं किया गया तो समस्या हो सकती है।
July 11, 2023

*राका एनकाउंटर मामला:राका का शव नहीं लिया,परिजन बाेले- पहले सीआईए पर केस हो; सस्पेंड करें*

*राका एनकाउंटर मामला:राका का शव नहीं लिया,परिजन बाेले- पहले सीआईए पर केस हो; सस्पेंड करें*
राका का शव नहीं लिया,परिजन बाेले- पहले सीआईए पर केस हो; सस्पेंड करें|
एसपी ने कहा- जांच के आधार पर कार्रवाई होगी
लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई राकेश उर्फ राका का पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। राका के भाई अमित का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर चोट के 10 निशान मिले हैं। ऐसे में जब तक पुलिस सीआईए टीम के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सस्पेंड नहीं करती। तब तक वो शव नहीं लेंगे।

दूसरी तरफ पानीपत के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि रिपोर्ट में हल्की खरोंचों का जिक्र है। मामले की जांच होगी। जांच में जो सामने आएगा उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे तो इसके बाद पुलिस को मामले की जांच करने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई रात को समालखा में हुई मुठभेड़ में सीआईए-2 ने राका को ढेर कर दिया था। परिजनों ने इसे फेकन एनकाउंटर बताया था। रविवार को छह घंटे में राका का पोस्टमार्टम हुआ था। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट में जिक्र है कि मौत का कारण हेमरेज (खून बहने) और गोली लगने का सदमा है।
July 11, 2023

*जीवन अस्त-व्यस्त:नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर गांवों व शहरी कॉलोनियों के घरों में घुसा, लोगों की बढ़ी चिंता*

*जीवन अस्त-व्यस्त:नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर गांवों व शहरी कॉलोनियों के घरों में घुसा, लोगों की बढ़ी चिंता*
नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर गांवों व शहरी कॉलोनियों के घरों में घुसा, लोगों की बढ़ी चिंता|
घग्गर में 25 हजार तो मारकंडा में 50 हजार क्यूसिक पानी
घग्गर- सोमवार दोपहर खतरे के निशान करीब 15 फीट के पास बह रहा था। शाम तक डेढ़ फीट ऊपर बहने लगा। पानी एनएच-44 को क्रॉस कर गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक पंजाब में टूटी कई नहरों व नदियों का पानी घग्गर तक पहुंच गया। जिससे बरसात धीमी होने के बावजूद घग्गर में जलस्तर बढ़ा।

बरसात के लिहाज से घग्गर में जितना पानी चलना चाहिए था उससे डेढ़ गुना तक पानी पहुंच गया है। पानी घग्गर से ओवरफ्लो होकर गांवों व शहरी कॉलोनियों में घुस गया है। मनमोहन नगर की गलियों में 4 से 5 फीट तक पानी पहुंच गया है। घग्गर में 25 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी बह रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक जब बरसात बंद होगी तभी स्थिति सुधर पाएगी।

मारकंडा- शनिवार शाम से उफान पर चल रही मारकंडा नदी में सोमवार शाम तक जलस्तर 9.8 फीट तक पहुंच गया था। जबकि खतरे का निशान 13 फीट पर है। सिंचाई विभाग के मुताबिक सोमवार शाम को नदी का जल स्तर 50 क्यूसिक दर्ज किया गया। मारकंडा में आए उफान के चलते मुलाना झाडुमाजरा मार्ग पर व रोलाहेडी की पटरी टूट गई । जिस के चलते नदी का पानी गांवों की और मूड गया और गांव जलमग्न हो गए। इन गांवों का मुलाना से संपर्क कट गया । मुलाना क्षेत्र के गांव जफरपुर, धनोरा,रोलाहेडी, गोला, हेमामजरा, ब्राह्मनमाजरा, तंदवाली, तंदवाल, घेलड़ी ,दोसड़का समेत अनेक गांव बाढ़ की चपेट में है।

टांगरी- सोमवार रात 27000 क्यूसिक पानी बह रहा था। पानी इंडस्ट्रियल एरिया में घुसने के कारण यहां एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। एनडीआरएफ की टीम ने यहां पहुंचकर लोगों को उनके घरों व फैक्टरियों से बाहर निकाला। यहीं हाल टांगरी बंधे के पास की कॉलोनियों का था। यहां भी लोग अपने घरों से कपड़ों व जरुरी सामान से भरे बैग सिर पर उठाकर घरों से चल पड़े थे। पानी इतना ज्यादा था कि घरों के बाहर खड़े वाहन तक पानी में पूरी तरह डूब चुके थे। मवेशियों को लोगों ने टांगरी बंधे के ऊपर लाकर बांधा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुटी रही। अम्बाला कैंट स्टेशन व बस स्टैंड के बाहर भी पानी लबालब भरा हुआ था।

Monday, July 10, 2023

July 10, 2023

*हरियाणा में आज 16 जिलों में रेड अलर्ट:9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9MM बारिश, खतरे के निशान से ऊपर 4 नदियां; 8 जिलों में स्कूल बंद*

*हरियाणा में आज 16 जिलों में रेड अलर्ट:9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9MM बारिश, खतरे के निशान से ऊपर 4 नदियां; 8 जिलों में स्कूल बंद*
हरियाणा में यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 6 जिलों के 163 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
 में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है और आज भी 16 जिलों के लिए भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 764% अधिक है। इससे प्रदेश की 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। बारिश के दौरान सड़क पर दृश्यता काफी कम हो जाती है, ऐसे में दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। 
लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। बारिश के दौरान सड़क पर दृश्यता काफी कम हो जाती है, ऐसे में दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।
इन नदियों में पानी खतरा के निशान से ऊपर
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज का जलस्तर 2 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया है। ऐसे में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 163 गांवों को अलर्ट रहने के आदेश हैं। सोम नदी का जलस्तर 14,200 क्यूसेक के पार है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के ओवरफ्लो होने और सरस्वती नदी के तटबंध टूटने से 30 गांवों की 10 हजार एकड़ से ज्यादा फसल डूब गई है। पंचकूला के कौशल्या डैम में भी देर रात 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इन 8 जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा में आज भी बारिश के अलर्ट को लेकर कुछ जिलों में स्कूलों की छुटि्टयां की गई हैं। अंबाला, यमुनानगर में आज और कल स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, फतेहाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी में सिर्फ आज स्कूल बंद रखने के स्थानीय प्रशासन ने आदेश दिए हैं। गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है।

इन हाईवे पर यातायात बाधित
हरियाणा में अत्यधिक बारिश को देखते हुए अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अंबाला से लुधियाना जाने वाले नेशनल हाईवे-44 का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह लोगों को दी गई है। हरियाणा में अब तक मानसूनी बारिश से 3 लोगों की बिजली गिरने और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो चुकी है।

Sunday, July 9, 2023

July 09, 2023

मोदी सरकार की सभी योजनाओं के रहे दूरगामी व जनहितकारी परिणाम- डॉ. बनवारी लाल

मोदी सरकार की सभी योजनाओं के रहे दूरगामी व जनहितकारी परिणाम- डॉ. बनवारी लाल
चंडीगढ़- हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार के पिछले लगभग 9 वर्षों के कार्यकाल की सभी योजनाएं जनहितकारी साबित हुई ही है और इन सभी योजनाओं के दूरगामी परिणाम भी प्राप्त हो रहे है।

सहकारिता मंत्री रविवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो का दौरा कर विकास कार्यों के उद्धघाटन कर रहे थे। उन्होंने गाँव कढ़ू भवानीपुरा में अनुसूचित जाति चौपाल,   गाँव मामडिया आसमपुर में पार्क और गाँव बालवाड़ी में पेयजल बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय पशु औषधालय व सामूहिक पेयजल टंकी का उद्धघाटन किया। उन्होंने तीनों गांवों के विकास हेतु 45 लाख रुपयों के अनुदान की घोषणा की।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना का विपक्ष के लोगो ने मजाक उड़ाया लेकिन इस योजना की अपार सफलता से देश में स्वच्छता को बढ़ावा मिला। गांवों एवं शहरों में गंदगी में कमी आयी और गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से भी लोगो को मुक्ति मिली। इस योजना के स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देखने को मिले। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की जन धन योजना से डिजिटल करेंसी को प्रोत्साहन मिला और कारोबार को बढ़ावा मिला।

डा. बनवारी लाल ने कहा कि देश की महिलाओं को पारंपरिक मेहनत से राहत देने वाली उज्ज्वला योजना, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,  भारत के अन्नदाताओं को आर्थिक सम्मान देने वाली किसान सम्मान निधी योजना, करोड़ों भारतीय को आसरा मुहैया करवाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना, देश के लोगो को आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली उद्यमिता जैसी योजनाओं से आमजन के जीवनस्तर में सराहनीय बदलाव आया है।

मोदी की प्रेरणा हरियाणा में हुआ मनोहर विकास

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा की मोदी सरकार की योजनाओं की तरह ही हरियाणा में मनोहर सरकार के कार्यकाल की योजनाएं दूरदर्शी और जनकल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा की विपक्ष सरकार को पोर्टल की सरकार बताते हैं, लेकिन इसी पोर्टल की सुविधा से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता तो आई ही है और साथ ही साथ लोगों का जीवन भी सुगम एवं सरल हुआ है। उन्होंने कहा की सरकार की ईमानदार कार्यशैली से युवाओं को अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है जिससे सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। सरकारी सुविधा का लाभ जनता तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र योजना सामाजिक न्याय की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है। क्योंकि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी सहायता का लाभ केवल उन्हीं को मिला है जिनको इनकी वास्तव में जरूरत है।
July 09, 2023

राज्य के तालाबों को नहरी पानी से भरवाया जा रहा

राज्य के तालाबों को नहरी पानी से भरवाया जा रहा
चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप नहरों की अंतिम टेल तक और अधिक मात्रा में पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इसके अलावा राज्य में तालाबों को भरने व भूमिगत जल स्तर की रिचार्जिंग के लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।  
इस संबंध में  सिंचाई विभाग के  प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की सभी नहरों के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए है। इसे लेकर विभाग के अधिकारी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में अधिकांश नहरों की टेलों पर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बरसात के दिनों में राज्य के सभी तालाबों में स्वच्छ पानी भरने के भी प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़ने के साथ साथ मवेशियों को भी पीने के लिए पानी सुलभ हो सके।  प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के दिनों में नहरों की अंतिम टेल तक पानी पहुंचने से जहां बाढ़ व जलभराव जैसी स्थिति से छुटकारा मिलेगा वहीं अंतिम टेल तक नहरी पानी पहुंचने से किसानों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अन्तिम टेल तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारी सभी नहरों व डिस्ट्रीब्यूटरियों की सफाई व मरम्मत आदि के प्रबंधन भी कार्य करवा रहे हैं ताकि अंतिम नहरों की अंतिम टेल तक सुगमता व निर्बाध रूप से नहरी पानी पहुंच सके।उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी यह निश्चित कर रहे हैं कि राज्य की प्रत्येक नहर के अंतिम टेल तक हर हालत में पानी पहुंचे और किसान अपने खेतों में सिंचाई कर सकें। इसके अलावा गांवों के जोहड़ों व तालाबों को भी नहरी पानी से भरा जा रहा है। सभी गौशालाओं के तालाबों को भी पानी से भरवाया जा रहा है। इससे सभी ब्लॉकों में भूजल स्तर मेेें भी बढ़ोतरी हो सकेगी और पशुओं, पक्षियों व आमजन को भी आसानी से पानी मिल सकेगा।प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे जनस्वास्थ्य विभाग के सभी जलघरों के टैंकों में भी पानी भरने का कार्य करें। इससे नागरिकों को पीने के पानी की कमी की समस्या से निजात मिलेगी। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी मानसून के दौरान अपना हेडक्वार्टर ने छोड़े।
उन्होंने बताया कि शुष्क व रेतीले ब्लॉकों विशेष कर डार्क जॉन घोषित खण्डों में अटल  भूजल योजना, जल शक्ति अभियान और ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग के तहत मास्टर प्लान बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है ताकि ऐसे क्षेत्रों में भविष्य में पानी की कोई कमी नहीं रहे। रेतीले व डार्क जॉन ब्लॉक के जो तालाब एवं जोहड़ नहरों से कनेक्ट नहीं हुए हैं उन सभी तालाबों को नहरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।  उन्होंने  कहा कि हरियाणा की प्रत्येक टेल पर बारिश के दौरान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरा पानी पहुंचाया जाएगा। इस समय बरसाती नदियों में पानी की कोई कमी नहीं है।
July 09, 2023

संत समाज की तरह सरकार सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का कर रही कार्य - मनोहर लाल

संत समाज की तरह सरकार सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का कर रही कार्य - मनोहर लाल
चंडीगढ़ -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार संत समाज की तरह सभी वर्गो को आगे बढाने का कार्य कर रही हैं ताकि अंतिम पायदान पर खड़े समाज के प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सम्भव हो सके। इस प्रकार अंत्योदय की भावना से ही अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री आज यहां प्रजापति दक्ष महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर से आए समाज के अग्रणी लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज को पंचकूला में दी गई एक हजार वर्ग गज भूमि के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बहुतकनीकि संस्थान हिसार का नामकरण दक्ष प्रजापति करने का भी ऐलान किया। समाज के प्रति मुख्यमंत्री का उदार स्नेह देखकर लोग प्रफुल्लित नजर आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय की भावना को साकार करने के लिए ’हरियाणा एक हरियाणवी एक’ का नारा दिया गया। सरकार उसे चरितार्थ करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गो के साथ मिलकर राजनीतिक जातिवाद को खत्म कर ही आगे बढना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सरकार की सोच के अनुरूप बिना पर्ची, खर्ची व योग्यता के आधार पर सबसे अधिक गरीब परिवारों को ही लाभ पहुंचा है।
प्रजापति समाज तरक्की की ओर अग्रसर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में क्रियान्वित पीपीपी महत्वाकांक्षी योजना से 72 लाख परिवारों का डाटा एकत्र किया जा चुका है। इनमें प्रजापति समाज के एक लाख 87 हजार 727 परिवारों के 7 लाख 89 हजार सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 2 लाख 51 हजार विद्यार्थी हैं जो कुल आबादी का 32 प्रतिशत है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि जिस समाज में विद्यार्थियों की संख्या 30 प्रतिशत से अधिक है वह समाज तरक्की की ओर अग्रसर हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज के 27 हजार 139 बेरोजगार हैं जो कुल आबादी का केवल 3 प्रतिशत है। इसलिए इन्हें निपुण बनाने के लिए कार्य करना है। इसके लिए कैंप एवं स्वरोजगार मेले भी लगाए जाएगें। सरकार की ओर से इसके लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज में निपुणता है। इसलिए समाज ऐसी चीजें बनाए जिन्हें लोग पसंद करें और वे लोगों के काम भी आएं।
200 वर्ग गज क्षेत्रफल पर मालिकाना हक उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1957 में पंचायती भूमि पर प्रजापति समाज को मलकीयत देने के लिए 600 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से नियम बने थे। लेकिन अब जमीन उपयोगी हो गई है इसके लिए पक्के नियम बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत कलैक्टर रेट पर पंचायतों को 200 वर्ग गज क्षेत्रफल की राशि जमा करवार कर मालिकाना हक उपलब्ध करवाया जा सकता है। इसके लिए स्वामित्व योजना में पुराने कब्जे वालों प्लाटों का मालिकाना हक दिलवाने बारे सर्वे करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बेहतर योजना बनाई जा रही है जिसके तहत संस्थाओं को छात्रावास बनाकर दिए जाएगें जिसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इनमें सभी वर्ग के विद्यार्थियों से आमदनी के हिसाब से खर्चा लिया जाएगा। इसके अलावा संस्थानों को छात्रावास निर्माण के लिए भी ग्रांट प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरपरिषद व नगर पालिका चुनावों में 8 प्रतिशत आरक्षण देने पर आभार जताया। जिसके कारण 500 से ज्यादा सरंपच प्रतिनिधि चुन कर आए हैं। यह राज्य सरकार की सबसे बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ’सबका साथ, सबका विकास’ के साथ हर वर्ग का ध्यान रखा है। इसके अलावा महापुरुषों की जयंतियां भी सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री को शॉल, पगड़ी एवं दक्ष प्रजापति महाराज का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज, मुख्यमंत्री के राजनेतिक सलाहाकार भारत भूषण भारती, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, मेयर मदन सिंह चौहान सहित प्रदेश भर से आए समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।