Breaking

Saturday, July 30, 2022

July 30, 2022

दिल्ली-NCR का झंझट दूर:नारनौल से सीधे अंबाला तक हाईवे आज से शुरू; 2 दिन होगा ट्रायल, 1 से टोल वसूली

दिल्ली-NCR का झंझट दूर:नारनौल से सीधे अंबाला तक हाईवे आज से शुरू; 2 दिन होगा ट्रायल, 1 से टोल वसूली

रेवाड़ी : ट्रांस हरियाणा ग्रीन फील्ड परियोजना भारत माला प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा को एक और 6 लेन हाईवे आज से मिल जाएगा। दो दिन इस हाईवे पर बतौर ट्रायल होगा और फिर 1 अगस्त से हाईवे पर टोल की वसूली भी शुरू हो जाएगी। इस हाईवे के बनने से हरियाणा के 8 जिलों खासकर दक्षिणी हरियाणा के नारनौल-महेन्द्रगढ़ तथा भिवानी की सीधे चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी हो जाएगी।

नारनौल बाईपास के मांदी से शुरू होने वाले इस 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152डी को बनाने की घोषणा 2018 में हुई थी, लेकिन कोविड के चलते काम शुरू होने में देरी हुई। इसके बाद हाईवे का शिलान्यास 14 जुलाई 2020 को हुआ। 227 किलोमीटर लंबे नारनौल बाईपास के मांदी से शुरू होने वाला यह हाइवे सीधे अंबाला के इस्माइलाबाद स्थित गंगहेड़ी तक पहुंचेगा, जहां से चंडीगढ़ की दूरी महज कुछ किलोमीटर की रह जाएगी।
अभी तक नारनौल, महेन्द्रगढ़ और भिवानी जैसे जिले के लोगों की प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से सीधे कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। लंबे समय से इस हाईवे के बनाने की मांग चली आ रही थी। NHAI द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया कि इस 6 लेन हाइवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। 30 और 31 जुलाई तक इस पर बतौर ट्रायल ट्रैफिक शुरू किया जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त से हाईवे पर टोल की वसूली की जाएगी। 227 किलोमीटर लंबे इस हाइवे पर करीब 4 टोल बूथ बनाए गए है। पहला टोल बूथ महेन्द्रगढ़ में ही बनाया गया है।
हाइवे के दोनों तरफ ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा गया है।

*राजस्थान से आने वाले वाहनों को बड़ी राहत*

अभी तक महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरफ से आने वाले वाहनों को अगर कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, कैथल या फिर रोहतक जाना होता था तो उन्हें दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 पर रेवाड़ी के रास्ते होकर गुजरना होता था। आगे का रास्ता या तो केएमपी या फिर दिल्ली होकर तय करना होता था, लेकिन अब इस हाईवे के बनने से राजस्थान की तरफ से आने वाले वाहन राजस्थान के कोटपूतली एरिया में पड़ने वाले पनियाला मोड से सीधे नारनौल के मांदी बाईपास के रास्ते अंबाला तक इस हाईवे पर सफर कर सकते हैं।
*हरियाणा के 8 जिलों को सीधा लाभ*

नारनौल बाईपास से शुरू होने वाले एनएच 152डी 6 लेन हाईवे का सीधा लाभ हरियाणा के 8 जिलों महेन्द्रगढ़, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कैथल, भिवानी, करनाल और चरखी-दादरी व जींद जिले को होगा। अभी तक इन आठ जिलों की भी सीधे कोई कनेक्टिविटी नहीं थी।

*3 घंटे में तय होगा दूरी*

हजारों करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस हाईवे पर नारनौल से अंबाला के इस्माइलाबाद तक की 227 किलोमीटर की दूरी को महज 3 घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकता है। इस हाईवे पर पर्यावरण का भी खास ख्याल रखा गया है। दोनों तरफ काफी पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में पूरा हाईवे हरा-भरा नजर आएगा।
July 30, 2022

LIVEकॉमनवेल्थ गेम्स 2022:शिव थापा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया; बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी में भी जीत के साथ शुरुआत

LIVEकॉमनवेल्थ गेम्स 2022:शिव थापा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया; बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी में भी जीत के साथ शुरुआत

बर्मिंघम : भारतीय खिलाड़ियों ने 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन अच्छी शुरुआत की। बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को हराया। बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत ने पाकिस्तान को मात दी। विमेंस हॉकी में भारत ने पहले मैच में घाना को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। टेबल टेनिस में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने आसान जीत दर्ज की। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड इंग्लैंड के नाम रहा है। ओलिंपिक चैंपियन एलेक्स यी ने ट्रायथलॉन में पहला गोल्ड मेडल जीता।

भारत ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।
*हॉकी में गुरजीत ने किए 2 गोल*

टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना की चुनौती को एकतरफा अंदाज में ध्वस्त कर दिया। भारत के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। नेहा, संगीता और सलीमा टेटे ने 1-1 गोल किया।

बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में शुरुआती तीनों मुकाबले जीते
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को किसी नौसिखुआ की तरह धो दिया। पहले मिक्स्ड डबल्स और इसके बाद मेंस सिंगल्स और विमेंस सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।

पहला मुकाबला (मिक्स्ड डबल्स) : अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी की जोड़ी को डबल्स में हराया। पहले गेम में 21-9 से जीत दर्ज की। जबकि दूसरे गेम में पोनप्पा और रेड्डी की जोड़ी ने गजाला और इरफान से 21-12 से जीता।

दूसरा मुकाबला ( मेंस सिंगल्स): किंदाबी श्रीकांत ने मुराद अली को 21-7, 21-12 से हराया।
तीसरा मुकाबला (विमेंस सिंगल्स): पीवी सिंधु ने माहूर शहजाद को 21-7, 21-6 से मात दी।
*शिव थापा ने सुलेमान बलोच को 5-0 से हराया*

मुक्केबाजी में शिव थापा ने भारतीय अभियान का शानदार आगाज किया। उन्होंने 65 KG वेट कैटगिरी में पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच को 5-0 से हराकर अगले दौर में अपना स्थान पक्का किया।

*टेबल टेनिस में मणिका और सृजा ने दिलाई जीत*

टेबल टेनिस के महिला ग्रुप-2 के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया। भारत ने एक डबल्स और दो सिंगल्स मुकाबले जीते। बता दें कि टेबल टेनिस के टीम इवेंट बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर खेले जाते हैं। तीन मुकाबले जीतने वाली टीम मुकाबला जीत जाती है।

पहला मुकाबला (डबल्स) : सबसे पहले सृजा अकुला और रीत टेनिसन की भारतीय जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की लैला एडवर्ड-दानिशा पटेल की जोड़ी को डबल्स मैच में 11-7, 11-7, 11-5 से हराया। इस जीत से भारत को 1-0 की बढ़त मिली।

दूसरा मुकाबला (सिंगल्स) : स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने सिंगल्स में मुश्फिकुह कलाम को सीधे सेट में 11-5, 11- 3, 11-2 से हराया है। मणिका ने भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

तीसरा मुकाबला (सिंगल्स) : सृजा अकुला ने दानिशा जयवंत पटेल को 11-5, 11-3, 11-6 से हराया। इस जीत के साथ भारत को 3-0 की अजेय बढ़त मिल गई और वह मुकाबला जीत गया।
*मेंस कैटेगरी में शरत कमल और साथियान की आसान जीत*

भारतीय विमेंस टेबल टेनिस टीम के बाद मेंस टीम ने भी जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने बारबाडोस को 3-0 से मात दी।


पहला मुकाबला (डबल्स) : हरमीत देसाई और जी. साथियान की जोड़ी ने केविन फार्ले और टायरेस किंग्स को 11-9, 11-9, 11-4 से हराया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरा मुकाबला (सिंगल्स) : अचंता शरत कमल ने रेमन मैक्सवेल को सीधे गेमों में 11-5, 11- 3, 11-3 से हराया है। इसके बाद भारत की बढ़त 2-0 हो गई।

तीसरा मुकाबला (सिंगल्स) : जी. साथियान ने टायरेस किंग्स को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।
*स्वीमर श्रीहरि सेमीफाइनल में*

स्वीमिंग में भारत के श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। श्रीहरि ने हीट-3 में 54.68 सेकेंड की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वे ओवरऑल 5वें नंबर पर रहे। उनसे पहले दिल्ली के तैराक कुशाग्र रावत मेंस 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे हैं। वे 8 खिलाड़ियों की हीट में आखिरी स्थान पर रहे। कुशाग्र ने 3:57.45 की टाइमिंग निकाली। सजन प्रकाश (25.01 सेकेंड) 50 मीटर बटरफ्लाई में 8वें नंबर पर रहे। वे ओवरऑल 24वें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल (टॉप-16) में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।


*लॉन बॉल में तानिया चौधरी 21-10 से हारीं*

लॉन बॉल में भारत की तानिया चौधरी को पराजय झेलनी पड़ी है। उन्हें स्कॉटलैंड की डी हॉन्ग ने 21-10 से हराया। वहीं, राउंड-1 के टीम मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 23-21 से पराजित कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय टीम का मैच तीन घंटे बाद होगा।

*पहले दिन 16 गोल्ड दांव पर*

बर्मिंघम में चल रहे साल के सबसे बड़े इस स्पोर्ट्स मल्टी इवेंट के पहले दिन 16 गोल्ड दांव पर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 गोल्ड तो स्विमिंग से हैं। ट्रैक साइक्लिंग में 6, ट्रायथलॉन में 2 और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 1 गोल्ड के लिए खिलाड़ियों के बीच होड़ होगी।

11 दिन चलने वाले इन गेम्स में 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 20 खेलों में 280 इवेंट्स होंगे। भारत का 213 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इसमें 110 पुरुष और 103 महिला खिलाड़ी हैं।
July 30, 2022

हरियाणा के लाल ने सात समुंदर पार बजाया भारत का डंका

हरियाणा के लाल ने सात समुंदर पार बजाया भारत का डंका,यूके की डरहम यूनिवर्सिटी के पीजी अध्यक्ष बने आदित्य लाठर

- समाजवादी पार्टी नेता संजय लाठर के पुत्र हैं आदित्य

इंग्लैंड में जहां प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक दौड़ में हैं, वही यूके की तीसरी सबसे बड़ी व पुरानी डरहम यूनिवर्सिटी में हरियाणा के लाल आदित्य लाठर ने अपनी जीत का परचम फहराया है। 
शुक्रवार को जारी परिणाम के अनुसार उन्हें डरहम यूनिवर्सिटी का पीजी अध्यक्ष चुन लिया गया है। आदित्य समाजवादी पार्टी नेता डॉ संजय लाठर के पुत्र हैं।
आदित्य लाठर इस विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कई चुनाव लड़ चुके हैं। अपने अध्ययन के प्रथम वर्ष में ही विश्वविद्यालय के स्टीफ़न्सन कॉलेज में इंटरनेशनल ऑफिसर का चुनाव जीता। उसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम में छात्र संसद के रूप में विख्यात एनoयूoएसo ( NUS) में डरहम  विश्वविद्यालय की तरफ से डेलिगेट चुने गए।
 द्वितीय वर्ष में डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लेबर पार्टी की टिकट पर लड़ा, लेकिन थोड़े से वोट से हार गए। लेकिन, डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ इंडियन सोसायटी का अध्यक्ष इन्हें चुन लिया गया। 
अध्ययन के अंतिम वर्ष यानी इसी वर्ष फिर से डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव लेबर पार्टी की टिकट पर लड़ा। 
प्रथम वरीयता वोट में जीत हासिल की, लेकिन चौथी वरीयता में मामूली सी वोट से हार गए। इसके साथ ही एक बार फिर (NUS) एन यू एस का डेलीगेट चुन लिया गया। 
अभी फिर डरहम विश्वविद्यालय छात्र संघ का महत्वपूर्ण व दूसरे नम्बर का पद पीजी अध्यक्ष का उपचुनाव हुआ, जिसमें उन्होंने फिर भाग्य आजमाया आज निर्णायक मतों से वह चुनाव जीत गए। 40,000 की संख्या वाले इस विश्वविद्यालय में 20,000 से ज्यादा पीजी स्टूडेंट हैं। आदित्य लाठर इस विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव जीतने वाला प्रथम भारतीय नागरिक हैं। आदित्य लाठर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में नेता विरोधी दल रहे डॉ संजय लाठर के पुत्र हैं।

Friday, July 29, 2022

July 29, 2022

बंद होने की जगह बढ़ गए पानीपत टोल के रेट:छोटे वाहनों के लिए टैक्स में 5 और बड़े व्हीकल्स के 15 रुपए की वृद्धि

बंद होने की जगह बढ़ गए पानीपत टोल के रेट:छोटे वाहनों के लिए टैक्स में 5 और बड़े व्हीकल्स के 15 रुपए की वृद्धि

पानीपत : हरियाणा में पानीपत शहर के एंट्री पाइंट पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। NH-44 पर बने इस टोल पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। यहां छोटे वाहनों के लिए टोल दरों में 5 और बड़े वाहनों के लिए टोल दरों में 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मंथली पास बनवाने वालों के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया।
नई दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे (NH-44) पर पानीपत के दोनों तरफ 60 किलोमीटर के दायरे में 3 टोल प्लाजा हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 मार्च 2022 को संसद में कहा था कि अगले तीन महीनों में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल प्लाजा हो। गडकरी के इस बयान को चार महीने हो चुके हैं और पानीपत के लोग एक टोल हटने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन टोल चलाने वाली कंपनी एलएंडटी ने टोल दरें बढ़ाकर उन्हें दोहरा झटका दिया है।

पानीपत टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 40 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें सबसे अधिक तादाद कार और गुड्स कैरियर वाहनों की है। पानीपत टोल प्लाजा से औसतन हर घंटे में एक हजार से अधिक कारें और 350 से अधिक बस व अन्य कमर्शियल वाहन क्रॉस होते हैं।
पानीपत जीटी रोड पर बने टोल प्लाजा से गुजरते वाहनों को अब देना पड़ेगा अधिक टैक्स।

*गडकरी ने कही थी 60 किलोमीटर में एक टोल की बात*

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 मार्च 2022 को संसद में कहा था कि नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल प्लाजा होना चाहिए और वह अगले 3 महीनों में इसे लागू करने की कोशिश करेंगे। गडकरी की ओर से तय की गई 3 महीने की टाइमलाइन 22 जून को पूरी हो गई लेकिन कोई टोल बंद नहीं हुआ।

इस समय पानीपत के चारों तरफ 60 किलोमीटर के दायरे में 5 टोल प्लाजा हैं। पानीपत में बने एलएंडटी कंपनी के टोल से करनाल की तरफ चलें तो 17 किलोमीटर दूर घरौंडा (करनाल) में दूसरा टोल प्लाजा बना है। इसी तरह पानीपत से सोनीपत की तरफ चलें तो मुरथल और डाहर में टोल आते हैं। अब सनौली की तरफ 5वां टोल प्लाजा बनाने का काम चल रहा है।
टोल प्लाजा हटाने के संदर्भ में करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पानीपत शहर में बने एलीवेटिड फ्लाईओवर की वजह से कंपनी ने टोल प्लाजा लगाया हुआ है। संजय भाटिया ने संसद में मुद्दा उठाया था कि पानीपत में फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं करने वालों को भी टोल देना पड़ रहा है।
July 29, 2022

पुलिस के डर से 4 युवक तालाब में कूदे:एक की मौत; परिजनों ने जींद-सफीदों मार्ग किया जाम, सिपाही को बनाया बंधक

पुलिस के डर से 4 युवक तालाब में कूदे:एक की मौत; परिजनों ने जींद-सफीदों मार्ग किया जाम, सिपाही को बनाया बंधक

जींद : हरियाणा के जींद के सफीदों में छापेमारी करने गई पुलिस के डर से 4 युवक तालाब में कूद गए। 3 युवक तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को इसका पता चला तो वह लामबंद हो गए और जींद-सफीदों मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी को भी बंधक बना लिया।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी आशीष कुमार, डीएसपी धर्मबीर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या और मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता नहीं दी जाती तब तक जाम जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर बने हुए हैं।
*यह है मामला*

सीआईए स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि गांव खेड़ाखेमावती में कुछ युवक सट्टा खाईवाल कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस युवकों को पकड़ने के लिए गांव पहुंची तो पुलिसकर्मियों के भय से युवक पास के एक तालाब में कूद गए। तीन युवक सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि गोबिंद तालाब से बाहर नहीं आया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले को बढ़ता देख छापामार टीम वहां से निकल गई, जबकि सिपाही सुरेंद्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद परिजनों तथा ग्रामीण जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग की कि सीआईए कर्मियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दे। फिलहाल डीएसपी आशीष, सदर थाना सफीदों प्रभारी धर्मबीर पुलिसबल के साथ मौके पर बने हुए हैं।
July 29, 2022

बच्चों को दूसरे पति का सरनेम दे सकती है मां : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पिता की मौत के बाद मां को बच्चों का सरनेम बदलने का हक

बच्चों को दूसरे पति का सरनेम दे सकती है मां : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पिता की मौत के बाद मां को बच्चों का सरनेम बदलने का हक

नई दिल्ली : पति की मौत के बाद मां अगर दूसरी शादी करती है तो वो अपने बच्चों का सरनेम तय करने की हकदार है। यानी मां दूसरे पति का सरनेम अपने बच्चों को दे सकती है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए यह फैसला सुनाया है।

*पहले पूरा मामला समझते हैं*

सुप्रीम कोर्ट में यह केस आंध्र प्रदेश की अकेला ललिता ने दायर की थी। ललिता ने 2003 में कोंडा बालाजी से शादी की थी। मार्च 2006 में उनके बेटे के जन्म के तीन महीने बाद ही कोंडा की मौत हो गई। पति की मौत के एक साल बाद ललिता ने विंग कमांडर अकेला रवि नरसिम्हा सरमा से शादी की।

इस शादी से पहले ही रवि नरसिम्हा का एक बच्चा और था। ये सभी एक साथ रहते हैं। जिस बच्चे के सरनेम पर यह विवाद है, उसकी उम्र 16 साल और 4 महीने हो चुकी है। इसके बावजूद ललिता के सास-ससुर ने बच्चे का सरनेम बदलने पर विवाद खड़ा कर दिया।
*सास-ससुर ने पोते का सरनेम बदलने पर किया था केस*

 अहलाद के दादा-दादी ने 2008 में अभिभावक और वार्ड अधिनियम 1890 की धारा 10 के तहत पोते का संरक्षक बनने की याचिका लगाई थी। जिसे निचली अदालत ने ठुकरा दिया था। इसके बाद दादा-दादी आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट पहुंचे ताकि बच्चे का सरनेम न बदला जाए। ललिता को गार्जियन तो माना, लेकिन उन्हें पहले पति के सरनेम पर बच्चे का सरनेम करने का निर्देश दिया।

*सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या कहा 4 पॉइंट्स में समझें...*

1. बायोलॉजिकल पिता की मौत के बाद मां बच्चे की इकलौती लीगल और नैचुरल गार्जियन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी मां, बच्चे के बायोलॉजिकल पिता की मौत के बाद उसकी इकलौती लीगल और नैचुरल गार्जियन होती है। उसे अपने बच्चे का सरनेम तय करने का पूरा अधिकार है। अगर वह दूसरी शादी करती है तो वह बच्चे को दूसरे पति का सरनेम भी दे सकती है।

2. सरनेम को केवल इतिहास, संस्कृति के संदर्भ में नहीं समझा जाना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मां को नए परिवार में बच्चे को शामिल करने और उसका सरनेम बदलने से कानूनी रूप से रोका नहीं जा सकता है। सरनेम केवल वंश का संकेत नहीं है और इसे केवल इतिहास, संस्कृति के संदर्भ में नहीं समझा जाना चाहिए।

3. मां अपने बच्चे को दूसरे पति को गोद लेने का अधिकार भी दे सकती है
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मां अपने बच्चे को दूसरे पति को गोद लेने का अधिकार भी दे सकती है। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने पहले के फैसलों का भी जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने मां को पिता के समान ही बच्चे का नैचुरल गार्जियन बताया था।

4. अलग सरनेम बच्चे की मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं

डॉक्यूमेंट्स में ललिता के दूसरे पति का नाम सौतेले पिता के रूप में शामिल करने के हाईकोर्ट के निर्देश को सुप्रीम कोर्ट ने क्रूरता और नासमझी की श्रेणी में रखा। कहा कि यह बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को प्रभावित करेगा।

कोर्ट ने यह भी कहा कि एक सरनेम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक बच्चा इससे अपनी पहचान हासिल करता है। उसके और परिवार के नाम में अंतर होने से गोद लेने का फैक्ट हमेशा उसकी याद में बना रहेगा, जो बच्चे को माता-पिता से जोड़े रखने के बीच कई सवाल पैदा करेगा। हमें याचिकाकर्ता मां को अपने बच्चे को दूसरे पति का सरनेम देने में कुछ भी गलत नहीं लगता।

*अहलाद को गोद ले चुका है दूसरा पति*

ललिता की कोर्ट में याचिका के फैसले में समय लगने के बीच 12 जुलाई 2019 को उनके दूसरे पति ने एक रजिस्टर्ड एडॉप्शन डॉक्यूमेंट के जरिए बच्चे को गोद लिया था। कोर्ट ने कहा कि जब कोई बच्चा दत्तक लिया जाता है तो वह उस परिवार का सरनेम ही रखता है। ऐसे में कोर्ट का हस्तक्षेप करना सही नहीं है।
July 29, 2022

यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से शुरू हो रही है जींद होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनें

यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से शुरू हो रही है जींद होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनें 

जींद : कोरोना महामारी से परिस्थितियां अनुकूल होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए कई ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारने को हरी झंडी दिखा दी है। इनमें जींद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें है जो दस अगस्त तक पटरी पर दौड़ने लगेगी। दिल्ली रेलवे मंडल प्रवक्ता कुलतार सिंह ने बताया कि रेलवे ने दिल्ली मंडल की कुछ ट्रेनों को फिर से संचालन करने का फैसला लिया है। 
*इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें*

रेलवे द्वारा जिन आठ ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है, उनमें जींद से पानीपत और सोनीपत रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें, दिल्ली- जींद- भटिंडा, जींद- रोहतक, जींद- फिरोजपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. ट्रेन नंबर 54025 रोहतक से जींद होते हुए पानीपत तक का सफर तय करेगी तो वहीं 54026 पानीपत से जींद होते हुए रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 
वहीं जींद से गोहाना होते हुए पैसेंजर ट्रेन नंबर 74029, 74030 सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली रेलवे मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि संचालन को लेकर समय- सारिणी का नोटिफिकेशन अगले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ही बंद पड़ी इन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग बार- बार उठ रही थी जिसपर रेलवे ने विचार करते हुए इनके संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं पैसेंजर ट्रेनों के बंद रहने से रेलवे को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। 
हमें Google News पर फॉलो करें-www.haryanabulletinnews.com क्लिक करें! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़ें।
July 29, 2022

अभिनव ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

अभिनव ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

जींद : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव पुत्र रवीस कुमार नेतलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता जीडी गोयनका स्कूल सोनीपत में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित की गई थी। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक और राज्य स्तर पर रजत पदक जीता। अभिनव अब अपने अगले लक्ष्य यानी राष्ट्रीय स्तर पर 4 से 6 जुलाई तक नासिक में होने वाले खेलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसके लिए वह सकारात्मक सोच और उत्साह के साथ तैयारी कर रहा है। स्कूल में प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने कहा कि खेल और खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद करते हैं और शरीर को आराम और दिमाग को तनाव से मुक्त रखते हैं। स्कूल प्रशासक वीपी शर्मा और हेड कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। संदीप डीपी, आशीष डीपी और सुमन डीपी भी वहां मौजूद थे।
July 29, 2022

महिलाएँ 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

हरियाणा सरकार का महिलाओं को राखी का तोहफा:10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

हिसार : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।

परिवहन मंत्री ने बताया कि CM मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को आज स्वीकृति प्रदान कर दी है। यात्रा की सुविधा 10 अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 11 अगस्त 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।

यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।

इस समय चूंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Thursday, July 28, 2022

July 28, 2022

स्पर्धा :2 से 7 अगस्त तक बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में ताइक्वांडो के 78 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेगा विनय रेढू

स्पर्धा :2  से 7 अगस्त तक बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में ताइक्वांडो के 78 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेगा विनय रेढू

जींद : जींद निवासी विनय रेढू का चयन वर्ल्ड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है सनराइज एकेडमी के संचालक वीरेंद्र भुक्कल व प्रधान डॉ वरिंदर कौर ने बताया कि विनय सोफिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा डॉ वरिंदर ने बताया कि विनय रेढू पहले पहले भी काफी पदक प्राप्त कर चुका है  सनराइज एकेडमी के प्रयासों व विनय रेडू  अपने मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचा है 
*35 देशों के खिलाड़ियों से भिड़ेगा विनय रेढू*

सनराइज अकैडमी के संचालक वीरेंद्र भुक्कल ने बताया कि विनय रेढू का चयन 78 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है इसमें पूरी दुनिया के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
विनय के चयन से एकेडमी व पूरे जींद जिले में खुशी का माहौल है। जींद ताइक्वांडो संघ के प्रधान राजेश शर्मा व अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने विनय रेडू के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
July 28, 2022

AAP पार्टी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

AAP पार्टी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

जींद : आम आदमी पार्टी मिलन समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय भविष्य अकैडमी जींद में हुआ। जिसके आयोजक आप पार्टी नेता पवन फौजी उचाना थे। मंच संचालन प्रवक्ता डॉक्टर गणेश कौशिक ने किया। मुख्य अतिथि अनुराग ढांडा , राष्ट्रीय सलाहकार एवं वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी थे। अध्यक्षता परवीन गौड़ प्रभाकर संगठन मंत्री हरियाणा ने की विशिष्ट अतिथि, सह संगठन मंत्री हरियाणा सुखबीर चहल थे । आप महिला प्रदेश राजनीतिक सलाहकार डॉ रजनीश जैन भी उपस्थित रहीं। हरियाणवी कलाकार आप पार्टी की वरिष्ठ नेता कुलबीर दनोदा ( केडी ) व आप पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सरपंच भी उपस्थित थे । पार्टी संगठन मजबूती के लिए पुरजोर आव्हान किया गया। शहरी स्तर पर व ग्रामीण स्तर पर पार्टी का ग्राफ पुरजोर अपील की गई आम आदमी पार्टी की नीतियां और प्रोग्राम को विस्तार से बताया गया।

Wednesday, July 27, 2022

July 27, 2022

कारगिल विजय दिवस शहीदी पार्क जीन्द में मनाया गया

कारगिल विजय दिवस शहीदी पार्क जीन्द में मनाया गया

कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है, मातृभूमि के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन :  कर्नल डी.के. भारद्वाज

जींद : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृखंला में कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कर्नल डी.के. भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल घाटी में वर्ष 1999 में पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब देते हुए वीर भारतीय सेना ने उसे कारगिल की रणभूमि में धूल चटा दी थी। उन्होंने कहा कि 60 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के बहुत से जाबांज जवान, मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुए। कारगिल की मुश्किल ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके हमारे वीर जवानों ने अपने शौर्य का पराक्रम दिखाया व हमारी हिन्दुस्तान की सेना ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि 8 मई 1999 को युद्ध शुरू हुआ व 60 दिन के पश्चात 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना को युद्ध में विजय मिली, इसलिए भारतीय सेना के इस विजयी दिन को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
कर्नल डी.के.भारद्वाज ने कहा कि कारगिल युद्ध विजय के बाद भारत देश वैश्विक ताकत बन कर उभरा। अब भारत देश से लडने से पहले दुश्मन, उसके नतीजों के बारे में सोचता है। कारगिल युद्ध में 26 जुलाई को भारत को विजय के 21 साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 180 फीट की ऊंचाई पर युद्ध हुआ था। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में हरियाणा प्रदेश के 78 जाबांज वीर सैनिक, दुश्मन को सबक सिखाते हुए शहीद हुए। कारगिल विजय दिवस, कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत देश सदा इन वीर जवानों की शाहादत को याद रखेंगा। इस दौरान सूबेदार जयपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला जींद के सूबेदार जयपाल सिंह कारगिल युद्व के दौरान कारगिल में डियूटी पर थे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय जींद से कर्ण सिंह, सतबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामबीर, जितेन्द्र, तरसेम नैन,मनजीत, रमेश चन्द, सेवा सिंह, बिजेन्द्र सिंह, कुलदीप कमांडो, नरेश शर्मा, शमशेर, सतपाल, विजय व सेवानिवृत कैप्टन वेद प्रकाश, एसएम रामकरण दलाल, कै.आजाद मलिक, सूबेदार रमेश कौशिक, जय भगवान, हवलदार फ तेह सिंह,आरआईएस सुखबीर सिंह उपस्थित रहे।
July 27, 2022

कॉमनवेल्थ में रोहतक के 6 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम:साक्षी मलिक, अमित पंघाल और दीपक नेहरा से गोल्ड की उम्मीद, बहा रहे पसीना

कॉमनवेल्थ में रोहतक के 6 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम:साक्षी मलिक, अमित पंघाल और दीपक नेहरा से गोल्ड की उम्मीद, बहा रहे पसीना

कॉमनवेल्थ गेम में चयनित दीपक नेहरा

रोहतक : इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम में साक्षी मलिक और अमित पंघाल समेत रोहतक के 6 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर पाएं और देश के लिए मेडल जीता पाएं। इन 6 खिलाड़ियों में पहलवान साक्षी मलिक और बॉक्सर अमित पंघाल बड़े नाम हैं। इनसे गोल्ड की उम्मीद जताई जा रही है।

2016 रियो ओलिंपिक में कुश्ती में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था।
साक्षी मलिक

साक्षी मलिक कॉमनवेल्थ के साथ ओलिंपिक में भी लोहा मनवा चुकी हैं। वर्ष 2016 ओलिंपिक में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं 2014 के कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। एशियन चैंपियनशिप में तीन ब्रॉन्ज मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
दीपक नेहरा

रोहतक के गांव मायना में जन्मे अमित पंघाल ने बॉक्सिंग में बड़ों-बड़ों को धूल चटाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अमित पंघाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2018 में हुए एशियन गेम में गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम 2018 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके साथ वह एशियन चैंपियनशिप 2017 में ब्रॉन्ज मेडल, 2019 में गोल्ड मेडल और 2021 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
अमित पंघाल

कॉमनवेल्थ गेम में भाग लेने वाले कुश्ती खिलाड़ी गांव निंदाना निवासी दीपक नेहरा हर रोज करीब 8 घंटे पसीना बहा रहे हैं। वह इस वर्ष सीनियर अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल व वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। वहीं पिछले साल हुई वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कई मेडल जीतकर अपने नाम कर चुके हैं।

शहीद भगत सिंह इंटरनेशलन कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर के कोच अजय ढांडा ने कहा कि दीपक नेहरा का खेल के प्रति लगाव इतना है कि वे त्योहार पर भी घर पर नहीं जाते। उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दीपक का सबसे पसंदीदा दाव डबल लेग और एंकल होल्ड करके अंक बटोरना है। अपने खेल से बड़े-बड़े खिलाड़ियों को धूल चटा चुके हैं।

*रोहतक के 6 खिलाड़ी*

अमित पंघाल- बॉक्सिंग (51 किलोग्राम भार वर्ग)

संजीत- बॉक्सिंग (92 किलोग्राम भार वर्ग)

दीपक नेहरा- कुश्ती (97 किलोग्राम भार वर्ग)

साक्षी मलिक- कुश्ती (62 किलोग्राम भार वर्ग)

अमित- एथलेटिक्स (वॉक रेस)

सूचिका- जूडो

Tuesday, July 26, 2022

July 26, 2022

अमेजन से 11.50 लाख की ठगी, देखें कर्मियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

अमेजन से 11.50 लाख की ठगी, देखें कर्मियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में अमेजोन (AMAZON) के सामान की डिलीवरी में 11 लाख 50 हजार 781 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोप इसकी सहायक कंपनी ब्राजो डिलीवरी सर्विस के 5 कर्मचारियों पर है। ये किसी जानकार ग्राहक की तरह आर्डर लगाते और आर्डर स्टेशन राई में आने पर असल सामान निकाल लेते और उसमें नकली सामान डाल देते। मोबाइल फोन के केस में ये उन मोबाइल को दिए गए स्थान पर डिलीवरी करके उनकी रिटर्न एक्सचेंज लगाते और उनकी जगह डमी मोबाइल सेट डाल देते थे। पुलिस ने पांचों पर धोखाधडी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ब्राजो डिलीवरी सर्विस के स्पेशल मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा ने थाना राई पुलिस में दी शिकायत में बताया कि धारुहेड़ा में बांस रोड निवासी शिवम जो कि मूल रूप से यूपी के खैमपट्‌टी का रहने वाला है उनकी कंपनी के राई में 23 जुलाई 2021 से क्लस्टर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शिवम ने नवंबर-21 से जुलाई 22 तक अपने साथी मोहित सैन, बबलू सिंह, विकास मिश्रा व विनोद के साथ मिलकर राई स्टेशन में 11 लाख 50 हजार 781 रुपए की धोखाधड़ी की है।
मनोज मिश्रा ने बताया कि ये किसी जानकार ग्राहक की तरह आर्डर लगाते। आर्डर स्टेशन राई में आने पर असल सामान निकाल लेते और उसमें नकली सामान डाल देते। मोबाइल फोन के केस में ये उन मोबाइल को दिए गए स्थान पर डिलीवर्ड करके उनकी Return/Exchange लगाते और उसकी जगह डमी मोबाइल डाल देते थे।

उन्होंने बताया कि ये सारे मोबाइल शिवम और मोहित सैन के कहने पर ऑफिस में ले जाकर एक्सचेंज करके कार्यालय में जमा कर देते। इसके बाद बबलू रिटर्न का बैग बनाकर Amazon के हब में डिस्पैच कर देता था। इस प्रकार के मामले ज्यादा आने पर कंपनी को शक हुआ। इस पर उनकी स्पेशल टीम ने राई स्टेशन पर बबलू से पूछताछ की तो उसने सारा मामला उजागर किया। इसके बाद स्पेशल टीम की छानबीन में सामने आया कि शिवम ने राई स्टेशन पर अपने साथी मोहित, बबलू, मिश्रा व विनोद के साथ मिलकर 11 लाख 50 हजार 781 रुपए की धोखाधडी की है।
कंपनी की पूछताछ में शिवम ने 7 लाख 95 हजार की धोखाधडी की बात कबूल की। बाद में अपने घरवालों की मदद से 1 लाख 50 हजार रुपए कंपनी के खाते में जमा करवाये। बाकी 6 लाख 45 हजार रुपए 29 जुलाई तक कंपनी के खाते में जमा करवाने के लिए मंजूर किया। साथ ही उसने लिख कर दिया कि वो पैसा जमा नही करवाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस सारी धोखाधडी मामले की डिटेल Amazon के द्वारा ईमेल से हमें भेजी गई है।
कंपनी के सुपरवाइज़र बबलू ने भी कंपनी टीम के सामने कबूल किया है कि उसने कार्यालय का पैसा शिवम के कहने पर इधर उधर प्रयुक्त किया। राई स्टेशन में महंगे सामान के साथ छेडछाड़ भी करता रहा और कंपनी को नुकसान पहुंचाया। कंपनी की ओर से इनके कबूलनाम की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई है।
थाना राई के SI नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ब्राजो कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा के बयान पर शिवम, बबलू, विनोद, विकास व मोहित के खिलाफ धारा 408, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कंपनी की ओर से दिए गए कागजातों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Monday, July 25, 2022

July 25, 2022

पश्चिमी यमुना नहर में कूदा एक शख्स:पैसों के लेन-देन का मामला; मां-बाप का था इकलौता सहारा; पत्नी देखती रह गई

पश्चिमी यमुना नहर में कूदा एक शख्स:पैसों के लेन-देन का मामला; मां-बाप का था इकलौता सहारा; पत्नी देखती रह गई

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में रविवार देर शाम एक व्यक्ति ने काछवा रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। सोमवार सुबह तक व्यक्ति का नहर में कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

*दोस्त को दिलाए थे 20 हजार रुपए उधार*

मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी अमित (35) ने कुछ माह पहले पाल नगर निवासी कृष्ण कुमार को किसी से उधार में 20 हजार रुपए दिलवाए थे। अमित ड्राइविंग करता था। कृष्ण को पैसे लिए कई माह हो चुके थे, लेकिन कृष्ण अमित का फोन तक नहीं उठा रहा था, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था।

*रात को पत्नी व दोस्त के साथ गया कृष्ण के घर*

जानकारी देते हुए अमित की पत्नी सोनिया ने बताया कि पाल नगर निवासी कृष्ण ने जब फोन उठाने बंद कर दिए तो रविवार शाम को करीब 8 बजे अमित मुझे व अपने दोस्त सोनू को लेकर कृष्ण के घर गए। जहां पर कृष्ण नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी मिली, जिसे वे पैसों को बात बताकर वापस करने का संदेश देकर आ गए।

*रास्ते में शराब के नशे में मिला कृष्ण तो की मारपीट*

सोनिया ने आरोप लगाया कि कृष्ण के घर से जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में कृष्ण व उसका दोस्त शराब के नशे में धुत मिले। जब कृष्ण से अमित ने पैसे मांगे तो उसने व उसके दोस्त ने मारपीट शुरू कर दी। हमने बीच बचाव किया, लेकिन वह नहीं माने और कहा कि वह पैसे नहीं देगा, तुझसे जो होता हो वह कर लेना।

*पत्नी से हाथ छुड़ा कर लगाई नहर में छलांग*

सोनिया ने बताया कि कृष्ण द्वारा मारपीट करने के बाद जब वह वापस अपने घर आ रहे थे तो अमित गुस्से में था। उसने काछवा नहर के किनारे बाइक रोकी और नहर में छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। हमने उसे काफी समझाया, लेकिन अमित ने हाथ छुड़ाकर नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह नहर में उनकी आखों के सामने ओझल हो गया।

*बूढ़े मां बाप व परिवार का इकलौता सहारा था अमित*

सूचना मिलते ही सभी परिजन नहर पर पहुंचे। मां रोते हुए कहती रही कि 3 साल पहले एक बेटा तो उन्हें छोड़कर चला गया था। आज तू भी हमें छोड़कर चला गया। अब उनका बुढ़ापा किस के सहारे कटेगा। अमित ही परिवार का इकलौता सहारा था। अमित की दो छोटी-छोटी लड़कियां है।

*पुलिस तलाश में जुटी*

रामनगर थाना SHO किरण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर नहर में अमित की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। आज गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।
July 25, 2022

26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि:शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद शिव जलाभिषेक का सही समय, 4 पहर की पूजा होती

26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि:शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद शिव जलाभिषेक का सही समय, 4 पहर की पूजा होती

जींद : सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई को है और शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद जलाभिषेक का सही समय है। इस दिन भक्त व कांवड़ यात्री भगवन शिव का अभिषेक करते हैं। मंदिरों में भी विशेष पूजा की जाती है। इसलिए पूजा से पहले शुभ मुहूर्त व सही समय का पता होना महत्वपूर्ण है, ताकि शुभ मुहूर्त में ही अभिषेक किया जाए।

सावन में जिस दिन त्रयोदशी दिन में हो और दोपहर बाद चतुर्दशी तिथि लगती हो, उस दिन सावन शिवरात्रि होती है। इसलिए मंगलवार को शाम 6:46 बजे के बाद शिवरात्रि शुरू होगी और अभिषेक करने का यही सही समय है। इससे पहले त्रयोदशी की पूजा रहेगी। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है।
*4 पहर की पूजा होती है*

शिवरात्रि पर रातभर 4 पहर की पूजा का महत्व बताया गया है, जिसमें पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है। इसलिए शाम 6 से रात 9 बजे तक पहला पहर, रात 9 से 12 बजे तक दूसरा पहर, रात 12 से 3 बजे तक तीसरा पहर व 3 से सुबह 6 बजे तक चौथा पहर होता है। प्रत्येक पहर में अलग-अलग पूजा होती है।
*केवल सावन में ही शिवलिंग पर चढ़ता है दूध*

पंडित जसवंत शास्त्री ने बताया कि कि केवल सावन महीने में ही शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है, खासकर शिवरात्रि को। हालांकि भक्त अन्य माह में भी शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं। मान्यता है कि सावन की शिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने विष पिया था, जिस कारण गर्मी बढ़ गई थी। इसलिए दूध व गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का एक कारण यह भी है कि इस माह लोग दूध नहीं पीते, इसलिए शिवलिंग पर चढ़ाने की प्रथा है।
*रुद्राभिषेक का विशेष महत्व*

सावन की शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। अलग-अलग मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए विभिन्न तरीके से अभिषेक किया जाता है। पंडित अनुराग शास्त्री ने बताया कि सुख-शांति के लिए गंगाजल से, संपत्ति प्राप्ति के लिए गाय के दूध से, संतान प्राप्ति के लिए घी से, रोग निवारण से गिलाय या कुषाह के रस से, धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से, बच्चों की पढ़ाई बढ़ाने के लिए केसर से अभिषेक होता है।