Breaking

Saturday, May 6, 2023

May 06, 2023

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*

*पानीपत में दिल्ली के अंडा व्यापारी से लूट:गन पॉइंट पर बीच रास्ते 4 बदमाशों ने रुकवाई कार; 1.85 लाख कैश, मोबइल ले गए*
हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के छोटा नारा गांव के पास एक कार सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी और उसके कारिंदा से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने गन पॉइंट पर मारपीट करते हुए कार से एक बैग उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार कैश और गाड़ी के दस्तावेज थे।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने कारिंदा का मोबाइल भी लूट लिया। बदमाश दोनों को पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

बवाना से सफीदो जा रहे थे दोनों
मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में नूर आमिन ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना का रहने वाला है। 5 मई को वह अपनी लेबर शाह आलम निवासी पश्चिम बंगाल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से सफीदों रोशन लेयर फार्म में अंडा लेने जा रहा था।
जब वे पानीपत के गांव छोटा नारा के पास पहुंचे तो वहां गौशाला की एंबुलेंस को उसका चालक रोड पर बैक कर रहा था। इसी वजह उसे भी अपनी गाड़ी भी रोकनी पड़ी। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार 3-4 नकाबपोश युवक आ धमके। उन्होंने धमकाते हुए दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद वे गाड़ी की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें थप्पड़, लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
पीछा करने पर जाने से मारने की धमकी
गाड़ी के गियर लीवर के पास रखे बैग को उठा लिया। जिसमें 1 लाख 85 हजार रुपए कैश भी था। इसी बैग में गाड़ी के दस्तावेज भी थे। आरोपियों ने गन पॉइंट पर शाह आलम से मोबाइल भी लूटा। इसके बाद बदमाशों ने कहा कि अगर उनका पीछा किया तो वे जान से मार देंगे।
May 06, 2023

*फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात*

फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद:सिर में डंडा लगने से पिता हुए बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौट गई बारात
         मां हिंगलाज के दरबार में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस समय एक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया, जब शादी के स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। डंडा दुल्हन के पिता के सिर में लगने से वे बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से दुखी दुल्हन ने उस लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया, जिसने छोटी से बात पर इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। बारात मेहरागांव गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से आई थी।
यह मामला बाड़ी थाना भी पहुंच गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुल्हन के शादी से मना करने पर दूल्हा सुरेंद्र पुत्र दौलत राम को बिना दुल्हन के ही लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भी लाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया।
May 06, 2023

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*

*कैथल में 2 कैफे पर पुलिस रेड:11 पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन*
11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन|
                         हरियाणा के कैथल में पुलिस ने पिहोवा चौक स्थित दो कैफों में रेड की। इस दौरान वहां 11 लड़के और 8 लड़कियां मिली। हालांकि इन सभी लड़कियों की आयु 18 साल से ऊपर है। ये लड़के और लड़कियां यहां पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। रेड के बाद यहां हड़कंप मच गया। कैफे के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिला पुलिस के साथ सिविल लाइन थाना और सिटी थाना पुलिस की टीमें पिहोवा चौक पर दो कैफे हाउस पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान इनमें मिले सभी लड़कों व लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना में लाया गया। इसके बाद सभी लड़कों व लड़कियों के परिजनों को भी थाने में बुलाया गया।
*रेड के बाद जमा हुई भीड़*

पुलिस की तरफ से की रेड के बाद वहां पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। इस भीड़ को देखते हुए काफी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में लड़कों व लड़कियों को पुलिस की सुरक्षा में महिला थाना में लाया गया।
*कैफों में छानबीन जारी*
 
महिला थाना पुलिस थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई थी। यहां पर दो। कैफों ने पुलिस ने रेड की। यहां पर लड़के व लड़कियां मिली। सभी की आयु 18 साल से अधिक है। कैफों में बेड भी थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। परिजनों को बुलाया गया है।
May 06, 2023

*खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय*

*खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय*
‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 3 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाने के बाद ऑपरेशन को विराम दे दिया गया है. विदेश मंत्री ने भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए पीएम मोदी को प्रेरणा बताया है.
Operation Kaveri: खत्म हुआ 'ऑपरेशन कावेरी'! सेना की 17 उड़ानें, नौसेना के 5 जहाज, इस तरह सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय
*ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से वापस लाए गए 3862 भारतीय* 
के
भारत ने गृहयुद्ध में जूझ रहे सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान को शुक्रवार (5 मई) को समाप्त कर दिया है और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौट गया है. भारत ने सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निका
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया और भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए. जयशंकर ने कहा कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया. उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी और निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार जताया.
MEA रैपिड रिस्पांस सेल को सराहा
विदेश मंत्री ने कहा, 'विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है.' केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए सऊदी अरब में मौजूद थे. विदेश मंत्री जयशंकर ने मुरलीधरन को इसके लिए सराहा.
ऑपरेशन कावेरी के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि 'ऑपरेशन कावेरी में शामिल सभी लोगों की भावना, दृढ़ता और साहस की सराहना करें. खार्तूम (सूडान) में हमारे दूतावास ने इस कठिन समय में असाधारण समर्पण दिखाया. सऊदी अरब में तैनात टीम इंडिया और भारत के साथ तालमेल बिठाने वाले एमईए रैपिड रिस्पांस सेल के प्रयास सराहनीय थे.'
शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने पर खुशी से झूमे NCP कार्यकर्ता, मनाया जश्न-लगाए नारे... देखें
May 06, 2023

*Jharkhand: VHP नेता परांडे बोले-भारतीय समाज की गरिमा के विरुद्ध है समलैंगिक विवाह, मान्यता देना होगा खतरनाक*

इस विषय पर समाज के सभी वर्गों के लोग चिंतित हैं। अगर समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई तो भारतीय परंपरा और संस्कृति संकट में आ जाएगी। साथ ही सदियों से स्थापित मूल्यों पर कुठाराघात होगा।
Hariyana bulletin से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि विवाह व्यक्तिगत भोग का विषय नहीं है। इसका जुड़ाव परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण से भी है। वंश वृद्धि के लिए भी विवाह जरूरी है।

परांडे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के विषय पर चल रही सुनवाई को लेकर संपूर्ण हिंदू समाज चिंतित है। उन्होंने कहा कि समलैंगिकता को भारतीय समाज सामाजिक व्यभिचार, कुसंस्कार और चारित्रिक पतन के रूप में देखता है। अगर व्यक्तिगत रूप से किसी को इसकी छूट दे भी दी जाए तो इसके आधार पर विवाह की मान्यता देने से परिवार और समाज का ढांचा बिगड़ने का खतरा है, जो किसी के हित में नहीं होगा।
*खेलें गेम्स और जीतें केस प्राइस*                        

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत भोग-विलास की लालसा को नौतिक मूल्यों, परंपरा और संस्कृति पर हावी होने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। हजारों वर्षों से विवाह एक प्रतिष्ठित विषय रहा है। इससे परिवार बनते हैं, लोगों के जीवन का निर्माण होता है। उपभोग का अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसी कल्पना को आधार मानते हुए जो विषय चल रहे हैं, इससे भारत को काफी नुकसान हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को निर्णय देने से पहले विवाह जैसे संस्कार का जो लोग पालन करते हैं, उनका भी विचार लेना चाहिए। बिना विचार लिए निर्णय देने के अनेक दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
May 06, 2023

प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया:डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा को भारत गौरव सम्मान से नवाजा

प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया:डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा को भारत गौरव सम्मान से नवाजा
जींद : शिक्षाविद् व शिक्षा समूह के निदेशक व साहित्य अनुरागी डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा को विक्रमशीला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर (बिहार) द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान भारत गौरव से नवाजा गया है। पुरस्कार के रूप में विद्यापीठ द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा को शिक्षा व शोधात्मक कृतियों के लिए पहले भी प्रतिष्टित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. नरेन्द्र नाथ ने विगत 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे है। राष्ट्रीय स्तर पर अनेक शिक्षात्मक कार्यक्रमों में उनकी भागेदारी रही है।
May 06, 2023

*नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता दूसरा गोल्ड:पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंका, लीग में डबल गोल्ड जीतने वाले इकलौतेभारतीय*

*नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता दूसरा गोल्ड:पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंका, लीग में डबल गोल्ड जीतने वाले इकलौते भारतीय*
नीरज ने पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग में गोल्ड जीता था।
नीरज ने पिछले साल ज्यूरिख में डायमंड लीग में गोल्ड जीता था।
देश को ओलिंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग जैसे बड़े कॉम्पिटिशन में मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और कारनामा किया है। नीरज डायमंड लीग में लगातार दूसरा गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
25 साल के नीरज ने दोहा में चल रही प्रतियोगिता के मेन्स जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंका। यह नीरज का गोल्ड विनिंग परफॉर्मेंस साबित हुआ। नीरज ने साल 2023 का पहला ही मेडल जीता है।
पिछले साल नीरज ने ज्यूरिख में डायमंड लीग में पहला गोल्ड जीता था। 2022 में नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था।
*सबसे पहले ग्राफिक में देखिए नीरज चोपड़ा के मेडल*...

वाडलेच-चोपड़ा के बीच कांटे की टक्कर
जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा और सिल्वर मेडल विनर चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले की रोचकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों की जीत हार का अंतर महज 0.04 मीटर रहा।
जेवलिन थ्रो फाइनल में हर एथलीट को 6 थ्रो यानी 6 अटेम्प्ट मिलते हैं। इनमें से बेस्ट थ्रो को गिना जाता है।
चोपड़ा का पहला ही अटेम्प्ट बेस्ट रहा। उन्होंने 88.67 मीटर का थ्रो फेंका जो कि ओवर ऑल इवेंट का बेस्ट थ्रो था।
नीरज ने दूसरे थ्रो में 86.04 मीटर की दूरी के साथ अपनी लय बनाए रखी, जबकि जैकब वाडलेच ने अपने दूसरे अटेम्प्ट में सबसे नजदीकी 88.63 मीटर का थ्
                             थ्रो के तीसरे राउंड में ग्रेनेडिया के एंडरसन पीटर्स ने अंडर-85 का थ्रो फेंका। नीरज चोपड़ा और जैकब वाडलेच ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखा और क्रमशः 85.47 मीटर और 86.64 मीटर के थ्रो किए।
चौथे राउंड में शीर्ष तीन ने लीडरबोर्ड को बरकरार रखते हुए एक-एक फाउल फेंका।
जैकब वाडलेच ने पांचवें राउंड में 88 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा के थ्रो के करीब पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह केवल 88.47 मीटर थ्रो कर सके। वहीं नीरज ने पांचवें राउंड में 84.37 मीटर थ्रो करने के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी।
फाइनल राउंड में नीरज ने 86.52 मीटर का एक शानदार थ्रो फेंका, जबकि जैकब और पीटर्स दोनों 85 मीटर के निशान को पार करने में नाकाम रहे।
*90 का आंकड़ा पार नहीं कर सके, लेकिन गोल्ड दिलाया*
                                 इस चैंपियनशिप से पहले उम्मीद की जा रही थी कि नीरज दोहा में 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंकने का रिकॉर्ड बना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोहा में चल रही हवा ने उन्हें ऐसा करने से रोका। नीरज ने भले ही 90+ मीटर का मार्क हासिल न किया हो, लेकिन देश को गोल्ड जरूर दिला दिया।
2022 में फेंका था 88.44 मीटर का थ्रो
चोपड़ा ने 2022 की डायमंड लीग में भी गोल्ड जीता था। तब चोपड़ा ने 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था। इससे पहले नीरज ने साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। वह 2017 में सातवें और 2018 में चौथे स्थान पर थे।
चोपड़ा का 7वां इंटरनेशनल गोल्ड
नीरज चोपड़ा ने अपने सीनियर करियर का सातवां इंटरनेशनल गोल्ड जीता। इससे पहले चोपड़ा एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलंपिक्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में गोल्ड जीत चुके हैं।
May 06, 2023

युवराज, मुनमुन-युविका मामले की जांच SIT करेगी:हिसार कोर्ट में SP क्राइम ने दिया शपथ पत्र; IPS अफसर हामिद अख्तर करेंगे लीड

युवराज, मुनमुन-युविका मामले की जांच SIT करेगी:हिसार कोर्ट में SP क्राइम ने दिया शपथ पत्र; IPS अफसर हामिद अख्तर करेंगे लीड
हिसार : पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी तथा फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी द्वारा जाति सूचक अपमानजनक टिप्पणी मामले में हिसार के एडिशनल सेशन जज विवेक सिंगल की विशेष कोर्ट में SP क्राइम पंचकूला सुरेश कुमार ने शपथ पत्र पेश किया।

शपथ पत्र में कोर्ट को बताया गया है कि हिसार की विशेष अदालत के नोटिस के बाद ADGP क्राइम ने 7 मार्च 2023 के आदेश के बाद रजत कल्सन द्वारा उपरोक्त सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज कराए गए तीनों मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर दी है।
*IPS हामिद अख्तर करेंगे लीड*

विशेष जांच टीम को क्राइम ब्रांच के DIG हामिद अख्तर लीड करेंगे तथा इस जांच टीम में उनके साथ ASP अमित दहिया, DSP ललित कुमार व इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार भी सहयोग करेंगे।

शपथ पत्र में कहा गया है क्योंकि SIT के अध्यक्ष IPS अफसर हामिद अख्तर कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर के तौर पर डेप्यूट किए गए हैं इसलिए मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट पेश करने में देरी हो रही है। शपथ पत्र में यह कहा गया है कि विभाग द्वारा जानबूझकर देरी नहीं की जा रही है।
*लैब से रिपोर्ट नहीं मिली*

शपथ पत्र में अंतिम जांच रिपोर्ट पेश न करने का कारण यह भी बताया गया है कि तीनों मामलों की वीडियो की जांच सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री द्वारा की जा रही है जिसकी रिपोर्ट अभी तक क्राइम ब्रांच विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।

अदालत में क्राइम ब्रांच के एसपी सुरेश कुमार द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र का विरोध करते हुए शिकायतकर्ता व वकील रजत कल्सन ने कोर्ट को कहा कि इन मामलों को दर्ज हुए 2 साल से अधिक हो चुके हैं तथा किसी भी फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की रिपोर्ट दो या तीन महीने के अंदर पुलिस या अदालत को प्राप्त हो जाती है।
लेकिन इन मामलों में मुकदमे के अपराधियों के सेलिब्रिटी स्टेटस के कारण व उन्हें फायदा पहुंचाने की नीयत से जानबूझकर देरी की जा रही है। देश की सर्वोच्च अदालत तथा माननीय हाईकोर्ट के कई फैसलों में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट जांच एजेंसी को तयशुदा समय में अंतिम रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दे सकती है, उन्होंने अदालत से मांग की कि इन मामलों में भी जांच एजेंसी को तीनों आरोपी के खिलाफ अंतिम रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए जाएं।

इसके बाद अदालत ने शिकायतकर्ता व वकील रजत कल्सन को शपथ पत्र का जवाब पेश करने और मौजूदा मामले में बहस करने के लिए 9 मई की तारीख दी है।
*हांसी में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है मामला*

गौरतलब है कि उपरोक्त सिलेब्रिटीज के खिलाफ वकील रजत कल्सन ने थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कराए थे। जिसमें तीनों आरोपी माननीय पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से अंतरिम बेल पर हैं जिनकी औपचारिक गिरफ्तारी हो चुकी है तथा वे जांच में शामिल भी हो चुके हैं। अब केवल अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश करना बाकी है जिसके बाद तीनों सेलिब्रिटीज के खिलाफ हिसार की विशेष अदालत ने नियमित रूप से मुकदमा चलना शुरू हो जाएगा।
May 06, 2023

हिसार में पहलवानों को लेकर मीटिंग आज:मययड़ रामायण टोल कमेटी ने बुलाई बैठक; रेसलर्स के समर्थन में निर्णय लेंगे

हिसार में पहलवानों को लेकर मीटिंग आज:मययड़ रामायण टोल कमेटी ने बुलाई बैठक; रेसलर्स के समर्थन में निर्णय लेंगे
हिसार : हिसार में आज मययड़ रामायण टोल कमेटी ने मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हरियाणा के पहलवानों के समर्थन में निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीण बैठक में टोल पर स्थाई धरना देने पर भी चर्चा करेंगे, साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव भी पास कर सकते हैं। ग्रामीणों ने टोल के आसपास के गांवों को पहुंचने का संदेश दिया है।
*आप और कांग्रेस कर चुकी है प्रदर्शन*

दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने के समर्थन में हिसार में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। हिसार में ज़िला मुख्यालय में सामाजिक संगठनों व जनता के साथ शाम 6 बजे इकट्ठे होकर शहर के प्रमुख बाजार में मशाल मार्च निकाला। वहीं कांग्रेस ने भी बृजभूषण का पुतला फूंका था।
*बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग*

दिल्ली में जंतर मंतर पर हरियाणा के पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृज भूषण पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सभी उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में कल हिसार में टोल भी दो घंटे के लिए खोल दिए गए थे।
May 06, 2023

जींद में ढ़ैंचे के सरकारी बीज की ब्लैक मार्केटिंग:किसानों ने सफीदों में कट्‌टों से भरी ई-रिक्शा पकड़ी; SDM ने जांच कमेटी बनाई

जींद में ढ़ैंचे के सरकारी बीज की ब्लैक मार्केटिंग:किसानों ने सफीदों में कट्‌टों से भरी ई-रिक्शा पकड़ी; SDM ने जांच कमेटी बनाई
जींद : जींद के सफीदों में हाट रोड स्थित सरकारी बीज की दुकान से सब्सिडी पर ढैंचे का बीच लेकर बाहर प्राइवेट दुकानों पर कई गुणा महंगे दामों पर बेचने का पर्दाफाश हुआ है। किसानों ने मकान में स्टॉक किए गए ढैंचे के बीच और बीज के कट्‌टों से भरी रिक्शा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम तक मामले को पहुंचाया गया। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए 3 अधिकारियों की टीम का गठन किया है।
जानकारी के मुताबिक सफीदों में हाट रोड स्थित सरकारी बीज बिक्री केंद्र से किसानों को कम और किसानों के नाम पर प्राइवेट लोगों को ज्यादा ढ़ैंचा बीज मिल रहा था। इससे किसानों में रोष था। शुक्रवार दोपहर बाद ढैंचे के बीच से भरी ई-रिक्शा वहां से भरकर निकली तो किसान उनके पीछे लग लिए। रिक्शा नगर के रेलवे रोड के ऊपर स्थित कालोनी में एक मकान के बाहर रुकी। रिक्शा में से बीज उतारने की तैयार हुई, तभी किसानों ने रेड कर दी।
*ढैंचे के बीच के कट्‌टों से भरी ई रिक्शा*

किसानों को देखकर मकान में रह रहे लोग मकान को ताला लगाकर फरार हो गए। किसानों ने मकान के अंदर झांक कर देखा तो पाया कि मकान के मुख्य गेट की लॉबी में भारी मात्रा में ढैंचे के बीज का स्टाक पड़ा हुआ था। किसानों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। किसानों के साथ डायल 112 पुलिस ढैंचे के सरकारी बीज से भरी रिक्शा को पकड़कर सिटी थाना ले गए।
सिटी थाना में ठोस कार्रवाई ना होते देख कुरड़ गांव के किसान जरनैल सिंह, भंभेवा गांव के किसान बिजेंद्र आदि एसडीएम सत्यवान सिंह मान से मिले और इस मामले में ठोस कार्रवाई व उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस मामले में एसडीएम सत्यवान सिंह मान का कहना है कि अवैध रूप से बीज बिक्री शिकायत किसानों द्वारा उन्हें मिली थी। शिकायत के आधार पर 3 अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया गया है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
May 06, 2023

ईश्वर के विशेष कृपा पात्रों को मिलती है कला : महंत राघव दास

*ईश्वर के विशेष कृपा पात्रों को मिलती है कला : महंत राघव दास* 
*इससे पूर्व भी कई हस्तियों के बना चुके हैं चित्र*

जींद: जींद के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के समापन समारोह में वाराणसी से पधारे कथा व्यास महंत राघव दास जी को संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक ने महंत श्री को उनका चित्र बनाकर भेंट किया। महंत राघव दास जी ने कहा कि ईश्वर के विशेष कृपा पात्रों को कला विशेष उपहार के रूप में मिलती है । कला साधना भी योग का सर्वोत्तम स्रोत है। उन्होंने दीपक कौशिक द्वारा बनाए गए चित्र की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें अपने श्री हाथों से विशेष रूप से सम्मानित किया। युवा चित्रकार दीपक ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि ऐसे संतों का चित्रण करने का अवसर मिला जिनका पूरा जीवन भगवान की भक्ति को समर्पित है ऐसे संतों के चित्रण से कला भी धन्य हो जाती है। भागवत कथा के आयोजकों ने दीपक कौशिक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मोहित बब्बर, आयोजक मंडल, सुनील शांडिल्य, राजेंद्र शर्मा, अजय गर्ग, इंद्रजीत कालरा, सोमवीर मलिक इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
May 06, 2023

हरियाणा में ‘सिर्फ भाजपा सरकार’ वाले बयान से गठबंधन में रार, जजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-सीएम के इन शब्दों पर एतराज

हरियाणा में ‘सिर्फ भाजपा सरकार’ वाले बयान से गठबंधन में रार, जजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-सीएम के इन शब्दों पर एतराज
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ‘हरियाणा में सिर्फ भाजपा की ही सरकार’ वाले बयान से भाजपा-जजपा गठबंधन में सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कैथल में एक कार्यक्रम में कहा-मैंने कभी नहीं कहा कि मेरी सरकार है।
हमेशा यही कहा कि हमारी सरकार है। दोनों दलों ने मिलकर साढ़े तीन साल हरियाणा की खुशहाली के लिए सरकार चलाई है। आगे के लिए एलायंस पर दोनों पार्टियां बैठकर चर्चा करेंगी। अभी भविष्य का कुछ नहीं पता। दूसरी तरफ जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का सीएम को नसीहत देता बयान आया।

जिसमें कहा कि हम सहयोगी हैं तो हिस्सेदार भी हैं। मुख्यमंत्री के शब्दों पर हमें एतराज है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इन बातों पर चर्चा होगी। 28 अप्रैल को एक मीडिया इंटरव्यू में सीएम ने कहा था-हमने बुढ़ापा पेंशन 3 हजार रुपए करने का वादा किया था और इसी टर्म में यह करेंगे।
इससे ज्यादा नहीं करेंगे। हमने कभी 5100 की बात नहीं कही है। सरकार तो मुख्य रूप से भाजपा की है, जजपा की नहीं है। जजपा हमारा सहयोग कर रही है, कभी हमने उनकी ये बात नहीं मानी। वह 5,100 का प्रयास कब करें, कब नहीं करेंगे।
इसी बयान का जवाब दुष्यंत ने कैथल में देते हुए कहा- हमारे 10 विधायक हैं, यदि 50 होते तो पहले दिन ही बुढ़ापा पेंशन 5,100 रुपए पेंशन कर देते। यह टीस मुझे भी है और लोगों को भी। मैं 5100 रुपए पेंशन के लिए अब भी प्रयास करता रहूंगा। डेढ़ साल का टाइम है। क्या पता सूत सी बैठेगी, उस दिन पूरी जाए।
*स्थानीय निकाय चुनाव से शुरू हुई खटर-पटर*

भाजपा और जजपा गठबंधन में खटर-पटर साल भर तब शुरू हो गई थी जब भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जजपा से गठबंधन न करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि बाद में मिलकर ही लड़े। पंचायती राज चुनाव में कई जगह दोनों पार्टियों के प्रत्याशी आमने-सामने थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनकी पूर्व विधायक पत्नी प्रेमलता कई मौकों पर जजपा पर निशाना साधते रहे हैं।

Friday, May 5, 2023

May 05, 2023

जींद में थुआ का सरपंच निलंबित:10वीं कक्षा की मार्कशीट पर था विवाद; जांच में संस्थान नहीं मिला मान्यता प्राप्त

जींद में थुआ का सरपंच निलंबित:10वीं कक्षा की मार्कशीट पर था विवाद; जांच में संस्थान नहीं मिला मान्यता प्राप्त
जींद : जींद के उचाना ब्लॉक के गांव थुआ के सरपंच राजेश कुमार को सस्पेंड किया गया है। राजेश की 10वीं कक्षा की मार्कशीट मान्यता प्राप्त नहीं मिली। इसकी जांच के बाद डीसी ने सरपंच राजेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
गांव थुआ के सरपंच राजेश पुत्र कर्मवीर को नवंबर में हुए पंचायती चुनावों में 90 वोटों से जीत मिली थी। जीत के बाद ग्रामीणों को पता चला कि राजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा पंजाब के मोहाली से की है, जो मान्यता प्राप्त नहीं है। इस पर सुरेश कुमार ने 14 नवंबर को निर्वाचन आयोग और डीसी को शिकायत दी। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई।
राजेश ने 10वीं की परीक्षा साल 2012 में काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मोहाली से की थी। पंजाब शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मांगी गई तो पंजाब बोर्ड की तरफ से बताया कि काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मोहाली उनकी सूची से बाहर है और यह मान्यता प्राप्त नहीं है।
साथ ही निर्वाचन आयोग को भी इसकी शिकायत भेजी गई। डीसी ने जांच के लिए संबंधित एसडीएम को लिखा था। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद डीसी ने थुआ गांव के सरपंच राजेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।