Breaking

Tuesday, November 9, 2021

November 09, 2021

गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक

*गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक*                       
जींद :  जींद शहर में जन सुविधाओं का सर्वथा अभाव है जो थोड़ी बहुत जन सुविधाएं हैं। वह भी समस्या से ग्रस्त है। जन सुविधाओं के नाम पर नकारा ट्रैफिक व्यवस्था टूटी फूटी सड़कें, गंदा पानी , पीने योग्य पानी न होना व सीवर की समस्या जगह-जगह गंदगी के कूड़े के ढेर लगता है कि प्रशासन व नगर परिषद गहरी नींद सोया हुआ है।
विकास के नाम पर भी जींद ठेंगा दिखा रहा है। उक्त विचार आप पार्टी के मीडिया प्रभारी व संयोजक सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन जींद डॉ. गणेश कौशिक ने व्यक्त किए।                          
उन्होंने विशेष तौर पर शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कि गंदा व  मिट्टी वाला पानी तथा सीवरों के ओवरफ्लो की समस्या को ले करके कहा कि 1990 में जब से शिव कॉलोनी के साथ लगता हुआ
 न्यू हाउसिंग बोर्ड बना है। तभी से यह समस्याएं भयंकर रूप लेती जा रही है
 मौजूदा कई दिनों से गंदा व मिट्टी से लबालब पानी आ रहा है। पानी बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। सीवर की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। जींद की अन्य कॉलोनियों का भी यही हाल है। पूरा जींद इस समस्या से ग्रस्त है। जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार इसकी शिकायत भी दी गई। लेकिन यह विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। और जनता की जन समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है ।प्रशासन को अविलंब   लोगों को बीमार करने वाली समस्या का समाधान का समाधान तुरंत करना चाहिए। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन इसकी पुरजोर मांग करती है।अन्यथा आप पार्टी इस गंभीर समस्या का निदान करवाने के लिए संघर्ष करेगी।आम आदमी की तकलीफों को उजागर करने का काम करेगी।

Monday, November 8, 2021

November 08, 2021

भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा

देश की जनता त्राहि--त्राहि कर रही है भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा
पंचकूला : हमारे देश और प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आज हर आमजन चाहे वह किसी वर्ग का है भाजपा को कोसता नजर आ रहा है। यह कहना महिला कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश महासचिव दीपा शर्मा का है।दीपा शर्मा ने संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि जहां एक  तरफ भाजपा सरकार कृषि कानून के जरिए किसान और किसानी को खत्म करने पर तुले है। जबरदस्ती अमल में लाए गए इन कानूनों को लेकर लगभग 10 महीने से किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन इस देश के संवेदनहीन प्रधानमंत्री देश विदेशों में जाकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं। देश की जनता गर्त में जा रही है और हमारे प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि बनाने में लगे हैं।बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भोजन वस्तु से जुड़ी चीजों के मूल्य आसमान को छूने लगे हैं आम आदमी लाचार नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ यदि कमाई की बात करें तो इन सरकारों ने  रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। दीपा शर्मा ने कहा कि पूंजीवादी इस सरकार ने पूरे देश को कारपोरेट के हाथों बेच दिया है। देश की हालत इस समय बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि हम अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं।  शर्मा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा की निकम्मी सरकार कागजी योजनाओं में उलझी हुई है।

Sunday, October 31, 2021

October 31, 2021

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक 
जींद , (सजंय कुमार ) ÷ जींद के स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर यूनियन की एक मीटिंग हुई। जिसमें डॉ. गणेश कौशिक जिला प्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी जींद आप आदमी पार्टी को यूनियन का संरक्षक व मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।  संयोजक टैक्सी यूनियन पवन रोहिल्ला ने कहा कि गणेश कौशिक ने यूनियन को पहले भी निस्वार्थ बहुत सहयोग किया है और उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमारे छोटे-मोटे समस्याओं व  तकलीफों को दूर करवाने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ गणेश कौशिक ने कहा की वे यूनियन की समस्याओं, तकलीफों को हल करवाने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वैसे भी आप पार्टी गरीबों ,मजदूरों व आम आदमी के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया की चाहे उन्हें उनकी मांगों के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।तन मन धन से यूनियन की सहायता करने का काम करेंगे। इस मीटिंग में पवन कुमार, हरि ओम, फिरोज खान, कृष्ण ,नरेंद्र सिंह, मोहन, राजा, मोनू, कृष्ण चहल,  रमेश कुमार, नरसिंह आदि अनेक पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद थे।   गौरतलब है कि टैक्सी यूनियन जींद के  पदाधिकारी पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

Saturday, October 30, 2021

October 30, 2021

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की
--सुरेंद्र कुमार बने मीडिया क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान
जींद : ( संजय कुमार ) ÷हरियाणा बुलन्द न्यूज  शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया क्लब जींद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार केके जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान सतीश जागलान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। 
इसमें सुरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सन्नी मघु, सतेंद्र पंडित, धर्मबीर, ज्ञान सैनी को उपप्रधान, सुनील मराठा को महासचिव, जोगेंद्र दूहन को सहसचिव, नरेंद्र कुंडू को कोषाध्यक्ष, कुलदीप संधु को प्रैस सचिव बनाया गया। इसके अलावा जसमेर मलिक, राजकुमार गोयल, केके जैन, दलेर सिंह, दिलबाग अहलावत, रमेश सिंगरोहा, अशोक छाबड़ा को मार्गदर्शन मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण बंसल, राधेश्याम, प्रदीप घोघडिय़ां, दिनेश शर्मा, राजेश जागलान, ललित कुमार, विपिन ग्रोवर, रश्मि, फूल कुमार फोर को शामिल किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि मीडिया क्लब सदस्यता के लिए दस नवंबर तक का समय बढ़ाया जाए। सभी मौजूद सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा सभी सदस्यों को दुर्घटना बीमा करवाने, आईडी कार्ड जारी करने तथा 16 नवंबर को प्रैस दिवस मनाने पर भी विचार किया गया।

Friday, October 29, 2021

October 29, 2021

क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा


क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा
 दोस्तों को मिलें तो बिना गिफ्ट के मिलें।                   
    पंचकूला : ये भी क्या परम्पराएँ हम शुरू कर बैठे की तुम मेरे यहाँ आना तो गिफ्ट लेते आना और फिर मैं तेरे यहाँ जाऊंगा तो गिफ्ट लेता जाऊंगा। बड़ी बड़ी कंपनियां चांदी काट रही है और मध्यम वर्ग डिब्बों के रेट उलट पलट रहा है की किस दोस्त को क्या देना है, कौन सा रिश्तेदार कितनी हैसियत का है। कोई दोस्त महंगा गिफ्ट देता है तो उसको गिफ्ट भी महंगा ही वापिस करना होगा और कोई हल्का दोस्त तो गिफ्ट भी हल्का दे दो और कभी कभी तो पिछले वर्षो के गिफ्ट ही दे देते हे। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, टी.वी और सभी तरह की मीडिया आपको ये बताने पर लगा है की कितना कितना सामान कहाँ कहाँ बेचा जा रहा है।* 
*ये खबरे नहीं है दोस्तों ये आपका दिमाग घुमाने की साजिश है की आपको लगे सारी दुनिया लगी है, सामान खरीदने में आप रह गए पीछे। इस साल इस विचार पर काम करे, दीवाली को दीवाला न बनाए। क्योकि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जनता के पास आज खाने के भी लाले पड़ रहे है।दिन पर दिन रसोई क़ा समान,डीजल/पेट्रोल के रेट बढ़ रहे है कोई किसी की सुनता नही सरकार कानों में रुई लगाकर बैठी है।गरीब जनता पिस रही है।मध्यम वर्गीय लोग फिर भी जैसे तैसे गुजरा कर रहे है लेकिन उन लोगो का क्या जो फटेहाल जीवन जी रहे है रहने को घर नही खाने को अन्न नही शरीर पर कोई कपड़ा नही।ऐसे लोगों का भी हम सभी को सोचना चाहिए।इस पहल में आप हमारा सहयोग करेंगे तो देश मे हम गरीब जनता के लिए कुछ कर पाएंगे।
      इस साल हम दोस्ती को सेलिब्रेट करें। प्यार को सेलिब्रेट करें।
*मेरा ये एक सुझाव है की  आप सभी प्रबुद्ध जन कुछ छोटे छोटे गिफ्ट्स जैसे बिस्कुट ,लड्डू, फ्रूटी, मोमबती, कपडे/गर्म कपड़े,कम्बल इत्यादि उन गरीब बच्चों में बांटे जो आपको आते जाते टुकर टुकर देखते रहते है। यही सच्ची दिवाली होगी।*
*मेरे जैसे सामान्य इंसान की ये राय है अगर आपको अच्छी लगे तो -- --*
* तो आइए इस समाज को बदलने में हमारी सहायता करें। लाओ नए विचार और शुरुआत करो अगर कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो।

Thursday, October 28, 2021

October 28, 2021

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को  अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन                            
जींद :( संजय कुमार ) ÷ जींद सचिवालय के बाहर चल रहे आंगनवाड़ी वर्कर्स के धरने पर  आम आदमी पार्टी की महिला जींद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अनशन धरने में आंगनवाड़ी वर्कर्स को जूस पिलाया। महीनों से चल रहे धरने व अनशन को जायज ठहराते हुए धरने को जारी करवाते हुए उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया । सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा की हरियाणा सरकार गूंगी बहरी सरकार है। इसमें गरीब व आम आदमी की तकलीफों को सुनने वाला कोई भी नहीं है। आंगनवाड़ी वर्कर्स महीनों से यहां बैठे हुए हैं। बढ़ती हुई महंगाई में इनको अपने घर चलाने मुश्किल हो चुके हैं सरकार को चाहिए की इनके मानदेय को उच्चतम से उच्चतम स्तर तक बढ़ाएं तथा इन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं जो इन्होंने मांग पत्र में मांगी है सरकार को उन्हें अविलंब मानना चाहिए। प्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक ने कहा है कि आप पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं करती बल्कि आम लोगों,  गरीबों -मजदूरों के हितों लिए लड़ना व आवाज उठाना आम आदमी पार्टी का धर्म ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने आगे कहा की जींद विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी जींद के लोगों की भलाई के लिए वह कल्याण के लिए बढ़कर काम करेगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स जिला प्रधान राजबाला , सचिव उमावंती, उर्मिला, अनीता, बबीता , सविता, लक्ष्मी , कृष्णा आंगनवाड़ी वर्कर्स के इन  पदाधिकारियों ने सैकड़ों वर्कर्स के माध्यम से डॉ. रजनीश जैन को अपनी मांगों की एक प्रति ज्ञापन सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपा।डॉ. रजनीश जैन ने उन्हें आश्वासन व विश्वास दिलवाया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। 

Monday, October 25, 2021

October 25, 2021

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने डॉक्टर सुशील गुप्ता हरियाणा के  सह प्रभारी  के निर्देशानुसार व  जिला जींद पार्टी अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू की अनुशंसा  से पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा  की इन सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल व डॉक्टर सुशील गुप्ता की जन हितेषी आम आदमी के कल्याणकारी नीतियों में अपनी आस्था जताई है ,पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला , कृष्ण ,फिरोज, राजेंद्र सिंह ,धर्मपाल, सुमेर सिंह, बलजीत सिंह, सजंय, सोनू कुमार ,कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Sunday, October 24, 2021

October 24, 2021

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद ( संजय कुमार ) ÷स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक ने पार्टी में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया।पार्टी में  शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला, कृष्ण, फिरोज, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, सुमेर सिंह , बलजीत सिंह , संजय, सोनू कुमार , कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Monday, October 18, 2021

October 18, 2021

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला
पंचकूला : सीबीआई की विशेष अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच आरोपियों को लेकर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। रंजीत हत्याकांड में राम रहीम सहित पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
*राम रहीम को दो मामलों में पहले से सजा*
वहीं, इससे पहले गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।
ध्यान रहे कि, हाल ही में अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित कुल पांच लोगों को को दोषी करार दिया था। जिसके बाद अदालत में सजा के फैसले को लेकर सुनवाई की गई थी लेकिन अदालत ने सजा पर फैसला सुनाने की तारीख 18 अक्टूबर मुकर्रर की।
*रंजीत सिंह हत्याकांड मामला*
बता दें कि कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
October 18, 2021

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला
जींद- ( संजय कुमार ) ÷जींद के गांव ढिगाना में हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल एवं सत्यराज लोक कला सदन  ढिगाना के संयुक्त तत्वाधान में नौ दिवसीय मनोहरी सांझी उत्सव का आज समापन हो गया इस मौके पर जींद नागरिक हस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर राजेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा प्रसिद्ध लोक कलाकार रविशंकर शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की इसके साथ साथ शिक्षाविद जोगिंदर मोर और हिसार से आई सांझी बनाओ विशेषज्ञ संगीता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही 9 दिन तक चले इस सांझी उत्सव में गांव की महिलाओं और लड़कियों ने अपनी अपनी सांझी भी बनाई गई सांझी भी प्रदर्शनी में लगाई गई 20 साँझीयो में से सांझी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार इशिका, द्वितीय पुरस्कार शीतल, तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिया ने जीता और हरीश कुमार ने सांत्वना पुरस्कार जीता हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से सांझी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी इशिका को 31 सौ रुपए द्वितीय पुरस्कार जीतने वाली शीतल को 21 सौ तथा तृतीय पुरस्कार विजेता कुमारी प्रिया को 15सौ रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले हरीश कुमार को 11सौ रुपए की नकद राशि वह समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया इस सांझी प्रतियोगिता में गांव की जिस महिलाओं ने भाग लिया था प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ बाकी की 21 महिलाओं को कला परिषद की ओर से 500,500 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ राजेश भोला ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की लोक कला संस्कृति जो पराई होती जा रही है को जिंदा रखने की दिशा में जो सांझी उत्सव का आयोजन किया है वह अपने आप में एक मिसाल है और युवा पीढ़ी जबकि विरासत को भूल चुकी है। उनको संस्कृति से अवगत कराने की यह पहल सरकार का अहम प्रयास है वही कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध लोक कलाकार रवि शंकर शर्मा ने बताया कि हरियाणा कला परिषद व हरियाणा सरकार की ओर से समय-समय पर हरियाणा की लोक कला संस्कृति और विरासत को नई युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में समय-समय पर इस तरह के आयोजन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करवाए जा रहे हैं, ताकि हरियाणा के लोक कला संस्कृति जो आज लुप्त होती जा रही है को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की विरासत को जिंदा रखने वाले वरिष्ठ कलाकारों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाने के साथ-साथ लोक विधाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कर रही है इस मौके पर गांव के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य एवं सांझी माता के गीत गाकर उत्सव को मनमोहक बना दिया 10 दिन तक चले इस सांझी उत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना रहा। आए दिन पास पास के गांव से महिलाएं एवं लोगों की भारी भीड़ इस सांझी उत्सव को देखने पहुंचती रही है। सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास को ग्रामीणों ने युवा पीढ़ी तक पुरानी विरासत को जिंदा रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Friday, October 15, 2021

October 15, 2021

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने  असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष
जींद ÷ ( संजय कुमार ) ÷ नरवाना रोड पर समिति के 25 वे वार्षिक अन्न वितरण समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से पी सी जैन की अध्यक्षता में असमर्थ महिला कल्याण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके 40 असमर्थ महिलाओं को 100 मण गेहू दिया गया ।   मुख्य अतिथि नगराधीश जींद (CTM)डॉ दर्शन यादव व वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी   एम. एस डॉ राजेश भोला ने शिरकत की।डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी को समिति को सर्वसम्मति से आगामी 3 साल के लिए प्रधान चुना गया। इसके अतरिक्त तेलू राम शर्मा, सुखबीर अत्री को उपप्रधान , मोहनलाल अत्री, हवा सिंह यादव, रामभगत कौशिक जोगिंदर सिंह पाहवा, ,सूबेदार राम सिंह, को महामंत्री पंडित राम निवास शर्मा को कोषाध्यक्ष पंडित राहुल अहिरका को सह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव व किरण यादव को ऑडिटर एडवोकेट अनिल गौतम, एडवोकेट गगनदीप बैरागी को कानूनी सलाहकार मास्टर बलवान बैरागी, मास्टर रामकेश को स्टेज सेक्टरी बलवीर राम शर्मा ,सोहनलाल सचदेवा, सरदार गुरचरण सिंह , सरदार टहल सिंह ,ईश्वर अत्री ,जगवीर वालदा,  को सगठन सचिव सतपाल आर्य, सुभाष बैरागी ,वेदपाल शर्मा, ताराचन्द चौपड़ा,सोमदत्त गालव को प्रचार सचिव चुना गया। इस मौके  पर  समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन ने कहा कि समिति का कार्य बड़ा ही सहरानीय रहा।समारोह के वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी  एम. एस डॉ. राजेश भोला ने अन्न दान को प्राण दान कहा। समिति के प्रधान डॉ धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि समिति अब तक समिति से पंजीकृत 2481 महिलाओं को  2481 क्विंटल गेहूं के अतिरिक्त कुछ श्रद्धालुओं द्वारा  सैकड़ो असमर्थ महिलाओं को उनके व्यक्तिगत पैसे रजाईयां ,जूते ,चपल ,शालें व  बहुत सा घरेलू समान उपलब्ध करवा चुकी है।

Wednesday, October 13, 2021

October 13, 2021

निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़े जाएंगे : सुशील गुप्ता

निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़े जाएंगे : सुशील गुप्ता           
जींद , (संजय कुमार ) ÷ स्थानीय भटनागर कॉलोनी जींद में हरियाणा आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एक जनसभा में पहुँचे। डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए  बताया की जनसभा में आम आदमी पार्टी की महिला विधानसभा जींद की अध्यक्षा डॉ.रजनीश जैन के नेतृत्व में जेजेपी व बीजेपी छोड़कर अनेक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का  दामन थामा। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं वे युवाओं को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार पर महंगाई को लेकर के प्रहार करते हुए कहा आज रसोई का बजट बढ़ चुका है खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल 2014 से ही लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए बीजेपी सरकार पूरी तरीके से जिम्मेदार है। आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार को तुरंत किसानों की मांगें मानकर तीनों काले कानून रद्द करने का काम करे। उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार व जनमत लगातार बढ़ने की ओर अग्रसर है। आज आदमी पार्टी हरियाणा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है उन्होंने बीजेपी जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी शामिल होने वाले महिलाओं युवा नेताओं का स्वागत किया व अभिनंदन किया।             
जिला प्रधान लाभ सिद्धू ने कहा की लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं का बीजेपी-जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना बहुत अच्छे संकेत हैं।आने वाले समय में पार्टी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ेगा इस सभा में मुख्य रूप से डॉ रजनीश जैन महिला अध्यक्षा जींद, तरसेम गोयल , आईडी गोयल, वीरेन्द्र आर्य, वेस्ट जोन अध्यक्षा दर्शना कौर, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ. गणेश कौशिक भी उपस्थित थे।        आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में अंगूरी देवी, अरुणा ,सरोज, मीना ,मीनू ,परमजीत ,विमला, गुरमेल, सोनिया, सुमंत, कमला देवी, धन्नो,  रजिया, बांगरो ,बबली देवी युवा मोर्चा से रिंकू ,सौरभ, सागर आदि ने पार्टी से जुड़ कर वह शामिल होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था में विश्वास प्रकट किया।
इसी कड़ी में एक और अहम प्रोग्राम एम्पलाइज कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ।  डॉक्टर सुशील गुप्ता की मौजूदगी में  लगभग 50 आदमी आप पार्टी ने विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हुए। । उन्होंने अपने भाषण में होने वालों का स्वागत व अभिनंदन भी किया और आगे कहा की निकाय चुनाव में विधानसभा चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे। आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी सरकार बनाने का काम करेगी।

Tuesday, October 12, 2021

October 12, 2021

बीजेपी-जजेपी छोड़कर आए कई नेताओं ने थामा आप पार्टी का दामन : सुशील गुप्ता

बीजेपी-जजेपी छोड़कर आए कई नेताओं ने थामा आप पार्टी का दामन : सुशील गुप्ता           
जींद, (संजय कुमार ) ÷ स्थानीय भटनागर कॉलोनी जींद में हरियाणा आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एक जनसभा में पहुँचे। डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए  बताया की जनसभा में आम आदमी पार्टी की महिला विधानसभा जींद की अध्यक्षा डॉ.रजनीश जैन के नेतृत्व में जेजेपी व बीजेपी छोड़कर अनेक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का  दामन थामा। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं वे युवाओं को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार पर महंगाई को लेकर के प्रहार करते हुए कहा आज रसोई का बजट बढ़ चुका है खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल 2014 से ही लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए बीजेपी सरकार पूरी तरीके से जिम्मेदार है। आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार को तुरंत किसानों की मांगें मानकर तीनों काले कानून रद्द करने का काम करे। उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार व जनमत लगातार बढ़ने की ओर अग्रसर है। आज आदमी पार्टी हरियाणा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है उन्होंने बीजेपी जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी शामिल होने वाले महिलाओं युवा नेताओं का स्वागत किया व अभिनंदन किया।             
जिला प्रधान लाभ सिद्धू ने कहा की लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं का बीजेपी-जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना बहुत अच्छे संकेत हैं।आने वाले समय में पार्टी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ेगा इस सभा में मुख्य रूप से डॉ रजनीश जैन महिला अध्यक्षा जींद, तरसेम गोयल , आईडी गोयल, वीरेन्द्र आर्य, वेस्ट जोन अध्यक्षा दर्शना कौर, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ. गणेश कौशिक भी उपस्थित थे।        आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में अंगूरी देवी, अरुणा ,सरोज, मीना ,मीनू ,परमजीत ,विमला, गुरमेल, सोनिया, सुमंत, कमला देवी, धन्नो,  रजिया, बांगरो ,बबली देवी युवा मोर्चा से रिंकू ,सौरभ, सागर आदि ने पार्टी से जुड़ कर वह शामिल होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था में विश्वास प्रकट किया।

Monday, October 11, 2021

October 11, 2021

सेवा भारती का लक्ष्य एवं उद्देश्य समाज के वंचित बंधुओं को स्वावलंबी बनाकर मुख्यधारा से जोड़ना

सेवा भारती का लक्ष्य एवं उद्देश्य समाज के वंचित बंधुओं को स्वावलंबी बनाकर मुख्यधारा से जोड़ना:- सुधीर कुमार 

समर्पण के भाव से ही सेवा बनती है : प्रेम गोयल

निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर एवं कोचिंग सेंटर से मिलेगा लाभ
जींद : ( संजय कुमार ) ÷संतोष पवन बंसल सेवा सदन संचालित सेवा भारती का भव्य लोकार्पण समारोह रामबीर कॉलोनी पटियाला चौक में हुआ। यह दो मंजिला भवन दिल्ली के प्रसिद्ध व्यवसायी हर्ष बंसल ने अपनी माता पिता की याद में बनवा कर सेवा भारती जींद इकाई को समर्पित किया। हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई जिसमें संत सानिध्य डॉक्टर विक्रम गिरी जी महाराज का रहा कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सुधीर कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती, प्रेम गोयल उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत संघचालक पवन जिंदल, विशिष्ट अतिथि विधायक कृष्ण मिड्ढा, नरेंद्र गुप्ता, संदीप लोहान रहें कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि सेवा भारती पूरे देश में अनेक सेवा कार्य चला रही है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन सामाजिक समरसता के साथ-साथ समाज के उन वंचित बंधुओं को स्वावलंबी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सेवा भारती करती है। कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे देश में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने कई लाख लोगों तक मदद पहुंचाई जो अपने आप को कहीं ना कहीं असहाय महसूस कर रहे थे। संतोष पवन बंसल सेवा सदन म जिस तरह के प्रकल्प सेवा भारती जींद इकाई चलाने जा रही है निश्चित रूप से जींद वासियों को स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए मददगार साबित होगी। प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने बताया कि सेवा भारती का उद्देश्य नर सेवा-नारायण सेवा है । बिना किसी भेदभाव के हम समाज के उत्थान और विकास के लिए समाज के सहयोग से समाज को दिशा देने का काम सेवा भारती निरंतर कर रही है कार्यक्रम में सेवा बस्ती की छात्राओं द्वारा सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इन बहनों को सेवा भारती निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देती है सेवा भारती जींद इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार तायल, जिला सचिव सुशील गुप्ता द्वारा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह, श्रीफल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सेवा भारती जितेंद्र कुमार, यूनिटी ग्रुप के संस्थापक रोशन लाल अग्रवाल, सेवा भारती कैथल के संरक्षक वेद प्रकाश,कृष्ण जिंदल, सतीश गर्ग, प्रदीप बंसल, जिला प्रचारक वीरभान, प्रान्त बाल प्रमुख भूषण कुमार, रविंद्र कुमार, रोशन लाल, सुरेश मंगला, डॉ सीडी शर्मा, दीपक कौशिक, मोहित बब्बर,डॉक्टर गोपाल गोयल, जितेंद्र सैनी, अलका, अनिल कुमार, यशदेव त्यागी,बलबीर सिंह, सेवा भारती के सदस्य व शहर के अनेक गणमान्य व दानी सज्जन उपस्थित रहे।

Sunday, October 10, 2021

October 10, 2021

सुशील गुप्ता करेंगे जींद विधानसभा का तूफानी दौरा

सुशील गुप्ता करेंगे जींद विधानसभा का तूफानी दौरा : डॉ. गणेश कौशिक
जींद: ( संजय कुमार ) ÷ 11 अक्टूबर को राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता जींद जिले के उचाना, नरवाना ,जुलाना ,सफीदों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार व संगठन को मजबूत बनाने हेतु पधार रहे हैं। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया  की इस दौरान पार्टी संगठन को बनाने की कड़ी में इन विधानसभा क्षेत्रों का व्यापक दौरा करेंगे व पार्टी का जनाधार जनमत बढ़ाने का काम करेंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों में उनके कई प्रोग्राम होना निश्चित हुए हैं जिसमें भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की तैयारी की जा रही है। उनके दौरे को लेकर जींद जिले के कार्यकर्ताओं,  पदाधिकारियों में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।पार्टी के जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू भी इस अवसर पर उनके साथ होंगे व अन्य उच्च पदाधिकारी भी साथ होंगे।

Saturday, October 9, 2021

October 09, 2021

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर
-एक ही दिन में दो बार हुआ हमला
बन रही गली के लेवल को लेकर हुआ था पडोसी से विवाद
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ शहर के पटियाला चौक क्षेत्र के राजेंद्र काँलोनी में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर शनिवार को कार सवार  अज्ञात चार-पांच युवकों ने धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय वे पटियाला चौक पुलिस चौकी में दिन में गली में हुए विवाद के सिलसिले में बातचीत करने के लिए जा रहे थे।
शाम करीब 6 बजे के आसपास रेलवे रोड पर हुई इस घटना को सुनियोजित माना का रहा है। बताया गया है कि घायल पत्रकार राजिंदर नगर में रहते हैं। गली के लेवल को लेकर पडोसी से शनिवार दिन में कुछ कहासुनी हुई थी। पडोसी के पास आने-जाने वाला एक युवक विवाद में कूद पड़ा। उसने दिन में के केवल पत्रकार अहलावत को जान से मारने की धमकी दी थी बल्कि जातिसूचक गालियां देकर मारने भी दौड़ा था। मारपीट कर किसी नुकीले हथियार से घायल भी किया गया था। आरोप है कि इस बीच एक अन्य महिला को भी युवक ने अभद्रता से गालियां भी दी थी। महिला ने इसकी शिकायत भी महिला थाना में दी है। 
दिन में घटित कहासुनी की घाट आ सीसीटीवी में कैद हो गई थी।पत्रकार अहलावत ने बाकायदा शिकायत पुलिस चौकी में दी थी और उनका नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी हुआ था। इसका आरोप मूल रूप से बॉस गांव हाल आबाद रोहतक रोड निवासी युवक हरविंद्र मोर पर लगाया गया है।
 दिन की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर इस मामले में दोनों पक्षों को चौकी में शाम को बुलाया था। जैसे ही पत्रकार जितेंद्र अहलावत चौकी में जाने के लिए रेलवे रोड पहुंचे कार सवार अज्ञात लोगों ने अचानक तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एक दिन में एक वरिष्ठ पत्रकार पर दो बार हमला होना बेखौफ बदमाशी का सबूत है। यदि दिन में दी गई शिकायत पर समय रहते पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पिछे डाल देती तो शायद जितेंद्र की ये हालत ना होती। 
समाचार लिखे जाने तक नागरिक अस्पताल में जितेंद्र अहलावत की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे हैं। जिले के सभी पत्रकार नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश सैनी व राजकुमार गोयल ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिल कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेगा। 
फ़ोटो-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पत्रकार जितेंद्र अहलावत
October 09, 2021

अस्पतालों में बगैर वर्दी के नहीं आएंगे डाक्टर : विज

अस्पतालों में बगैर वर्दी के नहीं आएंगे डाक्टर: विज
चंडीगढ़ :  हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेश में मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की वर्दी को लेकर छिड़े विवाद पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह आदेश उनके जारी किए गए हैं। डयूटी के समय कोई भी मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ तय मानकों के अनुसार वर्दी पहनेगा। डाक्टरों के लिए सफेद कोट अनिवार्य होगा।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि देखने में आया है कि मेडिकल तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के लोग वर्दी नहीं पहनते हैं। जिस कारण अस्पतालों में मरीज तथा उनके तीमारदार डाक्टरों को पहचान नहीं पाते हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डाक्टर उनके पास घूम रहा होता है और मरीज को पता भी नहीं चलता। ऐसे में वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है। सभी कर्मचारी तय ड्रैस कोड के अनुसार ही आएंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा दिए ब्यान पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि देश में सब कुछ ठीक चल रहा है केवल सिद्धू के उल्टा चश्मा लगा हुआ है। विज ने कहा कि यह जो विपक्ष पार्टी है यह मुद्दा विहीन पार्टियां है, अब यह दल देश में शांति को भंग करना चाहते हैं। लखीमपुर में जो घटना हुई है सरकार उसकी जांच करवा रही है। 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दस अक्टूबर से विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि अब हुड्डा भी अपनी डूबती हुई किश्ती को बचाकर रखना चाहते हैं। अब उनके विधायक भी उनके खिलाफ बोलने लगे हैं। उनकी पार्टी अध्यक्ष भी उनको कोई महत्व नहीं दे रही है, ऐसे में वह किसी प्रकार से अपने आप को जिंदा रखने के लिए वह लोगों के बीच जाने की बात कह रहे हैं।
गुरुवार को अम्बाला जिले के नारायणगढ़ में किसानों और सांसद नायब सैनी के बीच हुए विवाद के बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से रपट दर्ज कर ली गई है और इस मामले में डीएसपी को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Friday, October 8, 2021

October 08, 2021

आम आदमी पार्टी ने किया युवा संगठन का विस्तार

आम आदमी पार्टी ने किया युवा संगठन का विस्तार
जींद:  ( संजय कुमार ) ÷ आम आदमी पार्टी जींद युवा विंग की युवा जिलाध्यक्ष विक्रम चहल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि एवं 'आप' युथ विंग के प्रदेश पर्यवेक्षक दीपक जैन ने शिरकत की। मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक ने बताया कि  बैठक में जींद जिले की सभी पांचो विधानसभाओं की युवा कार्यकारिणी को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई और कई नये साथियों को युवा कार्यकारिणी में शामिल करके संगठन विस्तार किया गया। इस दौरान जींद के युवाओं की पार्टी में ज्वाइनिंग भी करवाई गई। बैठक में मौजूद युवाओं में पार्टी नीतियों को लेकर का उत्साह देखने को मिला।
युवा साथियों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश पर्यवेक्षक दीपक जैन ने कहा कि आज हमने जींद में युवा संगठन का विस्तार किया है। जिसमें कई नये युवा साथियों ने पार्टी ज्वाइन की और कई साथियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, युवाओं को पार्टी में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में जल्द ही पंचायत और निगम चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए युवाओं को तैयार किया जा रहा है। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा जिलाध्यक्ष विक्रम चहल ने कहा कि पुरे हरियाणा में पार्टी द्वारा युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज जींद के काफी युवाओं को पार्टी में शामिल किया गया और कई युवाओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा मकसद है कि पंचायत एवं निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाए। बैठक में पहुंचे सफीदों विधानसभा के युवा अध्यक्ष विकास कंसल ने कहा कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे और आने वाले चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आज का समय युवाओं का है और हमारा यही एजेंडा है कि घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों को बताकर संगठन को मजबूत किया जाए। वहीं जुलाना के हल्का अध्यक्ष वीरेन्द्र आर्य ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से युवाओं में जोश भरने का काम किया। इस मौके पर जुलाना युवाध्यक्ष कुलबीर लाठर, सफीदों युवा अध्यक्ष विकास कंसल, जुलाना हल्का अध्यक्ष वीरेन्द्र आर्य, उचाना युवा संगठन मंत्री विपिन कंदौला, उचाना युवा अध्यक्ष प्रवेश रेढू, नरवान युवा अध्यक्ष राजीव बांगरू मौजूद रहे और करीब दो दर्जन युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की।
October 08, 2021

गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार

रणजीत सिंह की हत्याकांड - डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार
पंचकूला : शिष्याओं से यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य आरोपियों को 2002 में हुई रंजीत सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक थे और 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने याचिका दायर की थी।
इस हफ्ते की शुरुआत में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या के मुकदमे को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट से किसी अन्य सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
अब, पंचकूला में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम सिंह और अन्य सह-आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया है। सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को होगा।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम अपनी दो महिला शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
वहीं, गुरमीत राम रहीम को बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की एक ''बीर'' (प्रतिलिपि) की चोरी से संबंधित एक मामले में भी आरोपी बनाया गया है।

Tuesday, October 5, 2021

October 05, 2021

सोशल मीडिया छह घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहने के बाद फिर से काम करना शुरू कर

Facebook, Instagram, WhatsApp Down : सोशल मीडिया छह घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहने के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी भी है स्पीड ही धीमी जानिए क्या हैं वजह
नई दिल्ली : सोमवार रात करीब सवा नौ बजे भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप डाउन हो गया था। तड़के करीब चार बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवा फिर से शुरू हो गई।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की वेबसाइट फिर बहाल हो गई है। हालांकि साइट अभी धीमी है। कंपनी का कहना है कि इस समस्या को पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा और समय लग सकता है।

फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, 'हमें खेद है। दुनियाभर के लोग और व्यापार हम पर निर्भर हैं। हम अपने ऐप्स और सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि वे दोबारा ऑनलाइन वापस आ रहे हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। वहीं इंस्टाग्राम की ओर से ट्वीट कर कहा गया, 'इंस्टाग्राम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से अब वापस आ रहा है। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद और इंतजार कराने के लिए खेद है।

दरअसल, सोमवार रात करीब सवा नौ बजे भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप डाउन हो गया था। भारतीय समयानुसार, मंगलवार तकरीबन तड़के करीब चार बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवा फिर से शुरू हो गई। यानी कि छह घंटे से ज्यादा सेवा बाधित रही। हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इतने घंटों तक डाउन क्यों रहा।
*Twitter भी हुआ डाउन*

सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter की सर्विस भी कुछ समय के लिए डाउन हो गई थी, जिस वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जब फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की साइट पूरी तरह से बंद थी तो तमाम यूजर्स ट्विटर की ओर रुख करने लगे थे। लिमिट से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर अपनी परेशानी शेयर की और मीम्स की तो बाढ़ आ गई।
ट्विटर ने एक ट्वीट में कहा, "कभी-कभी सामान्य से ज्यादा लोग ट्विटर का इस्तेमाल करने लगते हैं. हम ऐसे समय के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन इस बार चीजें वैसी नहीं थीं जैसी योजना बनाई गई थी। हो सकता है कि आप में से कुछ लोगों को रिप्लाई और मैसेज देखने में समस्या हुई हो। यह समस्या अब खत्म हो गई है। असुविधा के लिए माफ करिएगा."