Breaking

Saturday, February 20, 2021

February 20, 2021

यात्रियों के लिए खुशखबरी : जींद को स्पेशल ट्रेन की सौगात

यात्रियों के लिए खुशखबरी : जींद को स्पेशल ट्रेन की सौगात



जींद : जींद रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे द्वारा 22 फरवरी से कई स्पेशल ट्रेनों को संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें जींद को भी नई ट्रेन की सौगात मिली है। 22 फरवरी से इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है जो जींद से होकर गुजरेगी। पहले यह ट्रेन रोहतक से पानीपत होते हुए उधमपुर की तरफ जाती थी लेकिन अब यह जींद से होकर गुजरेगी। जिससे जिला के लोगों को बहुत फायदा होगा। ट्रेन नंबर 09241-09242 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस हर सोमवार को रात के साढ़े 11 बजे उधमपुर के लिए चलेगी, जो अगले दिन रात 10 बजकर 50 मिनट पर उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह 09242 ट्रेन बुधवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर इंदौर के लिए चलेगी, जो अगले दिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी।
 मध्य प्रदेश के इंदौर से चल कर यह ट्रेन देवास, उज्जैज जंक्शन, नागदा जंक्शन, भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरगंज, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, जींद जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी जंक्शन और उधमपुर जंक्शन पर जाकर इसका ठहराव होगा। वापसी में भी इसी तरह इन स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन इंदौर तक जाएगी। पहले यह ट्रेन रोहतक तक आकर पानीपत, करनाल, अंबाला से होते हुए पंजाब की सीमा में प्रवेश करती थी लेकिन अब इसका रूट वाया जींद कर दिया गया है। रिजर्वेशन के जरिए होगी सीट बुकिंग : दीपक उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जैसे ही सभी ट्रेनों के चलाने आदेश आएंगे तक खिड़की से भी टिकट मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल इंदौर-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है जो जींद से होकर गुजरेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है। आगामी आदेशों तक इस ट्रेन में सीट बुकिंग रिजर्वेशन के जरिए ही होंगी।
February 20, 2021

ऑनलाइन परीक्षा पर MDU की मुहर, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

ऑनलाइन परीक्षा पर MDU की मुहर, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प भी देगा। इसका निर्णय शुक्रवार को हुई दो बैठकों में ले लिया गया है। परीक्षाएं कैसे होंगी, इसे लेकर अगले सप्ताह तक गाइडलाइन जारी हो जाएंगी। पहले ऑफलाइन और इसके बाद ऑनलाइन एग्जाम होंगे। छात्र बेशक आंदोलन कर रहे हों, लेकिन ऑनलाइन एग्जाम का ऑप्शन मांग के मुताबिक नहीं मिलेगा। यूं कहा जा सकता है कि खास परिस्थितियों में ही यूनिवर्सिटी यह विकल्प देगी। इसके लिए कुछ शर्तें तय की हैं। इनमें विदेशी छात्र हो, दूसरे प्रदेश का हो, परीक्षार्थी कोविड-19 के कंटनमेंट जोन में रहता हो, स्वयं महामारी से ग्रसित है या परिवार के किसी सदस्य को संक्रमण है तो ही ऑनलाइन का विकल्प मिलेगा। जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा देंगे, परीक्षा के दौरान उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन को अंदेशा है कि ऑनलाइन परीक्षाओं में कहीं न कहीं कोई न कोई गड़बड़ी हो सकती है। जिसकी वजह से छात्र इस पद्धति से पेपर करवाने की मांग रहे हैं। क्योंकि जब कोरोना संक्रमण चरम पर था तो ऑनलाइन परीक्षाओं का विरोध संसाधनों का हवाला देकर छात्रों द्वारा किया जा रहा था। अब ऑनलाइन के लिए ही छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

 ऑनलाइन व ऑनलाइन मोड परीक्षाओं का विकल्प देने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने भी वीसी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ठ, जाट कॉलेज के अध्यक्ष सुखविंदर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप अहलावत (केडी), जिला सचिव अजय हुड्डा ने पूरा विश्व, कोरोना जूझ रहा है। जबकि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ऑफलाइन परीक्षाएं लेने पर अड़ा हुआ है। छात्र नेताओं ने कहा कि महामारी की गम्भीरता को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प छात्रों को दिया जाना चाहिए। कुलपति सचिवालय में वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने परीक्षाओं को लेकर पहले विभागाध्यक्ष, डीन और दूसरे अधिकारियाें की राय जानी। इसके बाद कुलपति ने कॉलेज प्राचार्यों से सलाह-मशाविरा किया। बैठक में वीसी ने बताया कि बीते कई दिन से कुछ छात्र ऑनलाइन परीक्षा का ऑप्शन भी मांग रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि अब तो छात्र ही खुद क्लासरूम की पढ़ाई शुरू करवाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा करवाने की जरूरत शायद नहीं है। लेकिन इसके साथ-साथ यही भी कहा गया कि जो छात्र विदेशी हैं और इस समय वहीं रह रहे हैं तो उनको ऑनलाइन विकल्प देना पड़ेगा। क्योंकि कई देशों में वैश्विक महामारी काबू में नहीं है। वे परीक्षा देने के लिए भारत नहीं आ सकते हैं। बताया गया कि हरियाणा से बाहर के छात्रों और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले परीक्षार्थियों को भी ऑनलाइन का ऑप्शन दिया जाए तो बेहतर रहेगा। अगर परीक्षार्थी कंटेनमेंट जोन से आकर ऑफलाइन परीक्षा देता है महामारी के संक्रमण फैलने का खतरा हो जाता है।
February 20, 2021

जमीन विवाद में पुलिस और तहसीलदार को नोटिस

जमीन विवाद में पुलिस और तहसीलदार को नोटिस

रोहतक ; जमीन विवाद के एक मामले में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सीनियर सिविल जज ईशा खत्री की कोर्ट ने पुलिस और तहसीलदार को नोटिस जारी किया है। दोनों को कोर्ट में 23 फरवरी को जवाब देना होगा। गोपाल कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह ने याचिका में बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 से भगतराम से जमीन खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री के लिए एक साल का समय था। आरोप है कि समय आने पर भगतराम ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जमीन को लेकर पहले से महावीर के साथ कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि उसने 2016 में पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2020 तक शिकायतें करते रहे। दिसंबर 2020 में शिकायतकर्ता ने अपने अधिवक्ता कर्ण सिंह नारंग के माध्यम से पुलिस और तहसीलदार को नोटिस भिजवाया। अधिवक्ता कर्ण सिंह नारंग ने बताया कि नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं भेजा। जिसके बाद मामले में एक याचिका सीनियर सिविल जज ईशा खत्री की कोर्ट में दायर की गई। सुनवाई के बाद सीनियर सिविल जज की ने पुलिस और तहसीलदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने जवाब मांगा है कि इस तरह के कितने मामले लम्बित हैं। अधिकारियों को 23 फरवरी को कोर्ट में जवाब देना होगा।
February 20, 2021

अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस भीड़ में ऐसी घिरी, गोलियां चलानी पड़ गई

अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस भीड़ में ऐसी घिरी, गोलियां चलानी पड़ गई

मेवात (ब्यूरो): बुबलहेड़ी-ढाणा गांव के पहाड़ में अवैध खनन रोकने गई माइनिंग-पुलिस की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। माइनिंग-पुलिस विभाग की टीम को घेरकर ग्रामीणों ने सील किए गए ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा लिया। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। 
जिसके बाद माइनिंग-पुलिस विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्राली को लाने में कामयाब हो गई, लेकिन किसी भी आरोपी को टीम पकड़ नहीं पाई। पिनगवां पुलिस ने करीब 40-50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
February 20, 2021

शहीद परिवार के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला, वीरांगना ने सरकार को चेताया, कार्रवाई नही हुई तो...

शहीद परिवार के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला, वीरांगना ने सरकार को चेताया, कार्रवाई नही हुई तो...


रेवाड़ी : ( पंकज कुमार ): शहीद संदीप की पत्नी मंजू ने आखिर वह निर्णय ले ही लिया कि वह सेना द्वारा दिए गए सम्मान के मेडल 1 सप्ताह बाद कार्रवाई न करने की सूरत में डीसी को लौटा देगी। पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण धरना देने के दौरान की गई बर्बरता को लेकर परिवार अभी भी सदमे में है परिवार सवाल कर रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या गुनाह किया था कि न केवल उनके साथ मारपीट की गई बल्कि उनके साथ जमकर गाली गलोच भी कि गई। अब शहीद की पत्नी ने सरकार को 1 सप्ताह का समय दिया है कि नहीं ना चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करें अन्यथा वह सेना द्वारा मिले सम्मान को डीसी को लौटा देंगी। यह बड़ी विडंबना है कि एक शहीद की पत्नी को पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए मैडम तक लौटाने की बात कहनी पडे। शहीद परिवार के साथ डहीना चौकी प्रभारी द्वारा बदसलूकी व मारपीट का वीडियो वायरल हुये 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस कप्तान ने ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करना भी मुनासिब नहीं समझा।
शहीद परिवार ने बताया कि डहीना पंचायत भूमि पर शहीद संदीप व एक अन्य शहीद का स्मारक बना हुआ है। शहीद स्मारक के सामने ही अब बस शेल्टर बनाया जा रहा था। उनका विरोध मात्र इतना था कि शहीद की प्रतिमा के सामने बस शेल्टर ना बनाया जाए इसके लिए वे बाकायदा अधिकारियों से मिल व लिख भी रहे थे। लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने बस शेल्टर प्रतिमा के सामने ही लगाने के लिये अपनी मूछों का सवाल बना लिया था। यही कारण था कि प्रशासन ने तुरंत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर बस शेल्टर लगाने के लिए भेज दिए। जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो शहीद की पत्नी मंजू वह परिवार के अन्य सदस्य शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए। लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया न केवल उनके परिवार के साथ मारपीट की बल्कि शहीद की वीरांगना के साथ भी बदसलूकी की।
अब शहीद की वीरांगना मंजू देवी का कहना है कि अगर सरकार 1 सप्ताह के अंदर अंदर डहिना पुलिस चौकी प्रभारी  के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह सेना द्वारा दिए गए सम्मान को वापस लौटा देगी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सैनिकों व विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार को आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है। जब भी संबंध में कारवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त राजकुमार से मारपीट करने के आदेश देने के संबंध में पूछा तो उन्होंने ऐसे  किसी आदेश से मना किया साथ ही उन्होंने पुलिस का भी बचाव किया उन्होंने कहा कि परिवार ने ही पुलिस के साथ मारपीट की थी लेकिन कार्रवाई के दौरान सरकार द्वारा की जा रही वीडियोग्राफी में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा। हां वहां खड़े लोगों ने शहीद परिवार के साथ की जा रही मारपीट व बदसलूकी का वीडियो जरूर बनाया जो वायरल हो रहा है।

February 20, 2021

स्मार्ट मीटर हुए ओवर स्मार्ट, बिना लोड के भी निकाली 7100 यूनिट

स्मार्ट मीटर हुए ओवर स्मार्ट, बिना लोड के भी निकाली 7100 यूनिट


पानीपत : बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के समस्याओं को देखते और एक्यूरेसी ऑफ यूनिट की गड़बड़ी को रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, लेकिन अब वही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं समेत बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। पानीपत में एक उपभोक्ता जिसका मीटर बिना लोड के भी बड़ी तेजी से यूनिट निकाल रहा है, इतना ही नहीं यह स्मार्ट मीटर बिजली की सप्लाई बंद करने के बावजूद भी बड़ी तेजी से यूनिट निकालता है। 

यह मामला पानीपत की अनाज मंडी के एक आढ़ती की 134 नंबर की दुकान पर लगे स्मार्ट मीटर का है। आढ़ती ने बताया कि इन दिनों उनकी दुकान पर एक बल्ब के अलावा किसी अन्य चीज का कोई लोड नहीं है, बावजूद उसके भी उनके स्मार्ट मीटर ने करीब 71 सौ यूनिट निकाल दी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर यह स्मार्ट मीटर दिसंबर महीने में लगा था, जिसने अब तक 7100 यूनिट निकाल दी। 
वहीं पीड़ित उपभोक्ता के पड़ोसी आरती ने बताया की उनकी यूनिट तो ठीक आ रही है, लेकिन उनका बिल सही नहीं आ रहा है। मात्र 23 यूनिट का बिजली विभाग ने उनको 1750 का बिल भेज दिया, जबकि उन्होंने अपने पिछले बिल का भुगतान भी कर रखा है। इस बारे में विभाग के अधिशाषी अभियंता संजीव शर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है फिर भी वह एक बार इसकी जांच करवा लेते हैं। 

गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए इन स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में आई यूनिट का अब उन्हें लाखों रुपए का बिल उनके दरवाजे पर पहुंचने का डर सता रहा है। उपभोक्ता बिजली विभाग द्वारा जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुजारिश करते दिखाई दिए, अब देखना होगा बिजली विभाग द्वारा कब तक इस समस्या का समाधान किया जाता है। 
 


February 20, 2021

डीजीपी ने पुलिस नागरिक सेवाओं के साथ परिवार पहचान पत्र एकीकरण का किया शुभारंभ

डीजीपी ने पुलिस नागरिक सेवाओं के साथ परिवार पहचान पत्र एकीकरण का किया शुभारंभ



चंडीगढ़ (ब्यूरो ): हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से पुलिस नागरिक सेवाओं के साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के एकीकरण तथा एम्प्लोयी कार्नर का शुभारंभ किया। आईटी के क्षेत्र में की जा रही नई पहलों की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस लाभार्थियों को विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाओं की स्वचालित प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए लगातार ई-मार्ग अपना रही है। 

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र एक ई-गवर्नेंस पहल है जो नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करेगी। वहीं इस दौरान एडीजीपी प्रशासन एवं आईटी ए.एस. चावला ने बताया कि पीपीपी के एकीकरण होने के साथ नागरिकों के पास अब हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हर समय पोर्टल पर अपनी फैमिली आईडी दर्ज करने का विकल्प होगा। 

ई-सरल एप्लिकेशन फॉर्म में फैमिली आईडी भरने के बाद संबंधित आईडी को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के साथ दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। आवेदकों का व्यक्तिगत प्रोफाइल विवरण फैमिली आईडी डेटाबेस से ऑटो रूप में लेकर नागरिक सेवाओं में प्रदर्शित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से आवेदकों को उनके प्रोफाइल विवरण (नाम, पता, आयु आदि) के मैनुअल भरने की आवश्यकता नही होगी। ये विवरण पीपीपी डेटाबेस से स्वतः प्राप्त और प्रमाणित होंगे।

कर्मचारी अब एक क्लिक पर ले सकेगें सूचना
एम्प्लोयी कार्नर के बारे में जानकारी देते हुए चावला ने बताया कि अब हरियाणा पुलिस के कर्मचारी किसी भी समय किसी भी जगह पर केवल एक क्लिक से महत्वपूर्ण परिपत्र, सूचनाएं और प्रशासन से संबंधित स्थायी आदेश, कल्याणकारी लाभ जैसी सूचनाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। कर्मचारियों को ऐसी जानकारी मांगने के लिए पुलिस मुख्यालय, जिला मुख्यालय या उनकी मूल इकाइयों में नहीं जाना पड़ेगा। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान अपनी यूनिक एनआईसी एचआरएमएस आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

इस अवसर पर डीजीपी क्राइम मोहम्मद अकील, एडीजीपी आधुनिकीकरण एवं कल्याण, आलोक कुमार रॉय, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी क्राइम अगेंस्ट वूमन कला रामचंद्रन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
February 20, 2021

चढूनी ने किसानों से कहा- दिल्ली पुलिस के जवान आपको गिरफ्तार करने आते हैं तो उनका घेराव करें

चढूनी ने किसानों से कहा- दिल्ली पुलिस के जवान आपको गिरफ्तार करने आते हैं तो उनका घेराव करें


नई दिल्ली : तीन कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।  इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने किसानों से कहा कि दिल्ली पुलिस के जवान अगर आपके गांवों में किसी को गिरफ्तार करने आते हैं तो उनका घेराव करें और उन्हें तब तक नहीं जाने दें जब तक कि जिला प्रशासन आश्वासन नहीं देता कि उन्हें गांवों में आने के लिए फिर अनुमति नहीं दी जाएगी।

वह राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे थे। चढूनी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दिल्ली पुलिस के कर्मी अगर छापेमारी करते हैं और किसी को पकड़ने आते हैं तो उनका घेराव किया जाना चाहिए, वहां बैठाया जाना चाहिए और पूरे गांव एवं आसपड़ोस को सूचित किया जाना चाहिए। 
उन्होंने कहा उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जाना चाहिए जब तक कि जिला प्रशासन यह आश्वासन नहीं देता कि दिल्ली पुलिस आपके गांव, जिले में फिर से प्रवेश नहीं करेगी। एक अन्य वीडियो संदेश में चढूनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान केंद्र के कृषि से जुड़े कानूनों से अवगत हैं और इन दोनों राज्यों में पंचायत आयोजित करने की जरूरत नहीं है। 
 
February 20, 2021

पारिवारिक झगड़े में चली गोली, दो हुए घायल

पारिवारिक झगड़े में चली गोली, दो हुए घायल 

जींद /नरवाना : शहर में शुक्रवार को दो परिवारों के बीच चल रहे आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी, जिससे 2 व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें अग्रोहा मैडिकल कालेज रैफर किया गया है। सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ गली मेे 2 परिवारों के बीच आपसी झगड़े के कारण शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पिस्तौल से फायर कर दिया जिससे प्रेमचंद व हरिओम को गोली के छर्रे लगे जिस कारण वे घायल हो गए। प्रेमचंद को ईलाज के लिए टोहाना दाखिल करवाया गया जबकि हरिओम को नागरिक अस्पताल नरवाना दाखिल करवाया गया जहां से दोनों व्यक्तियों को डाक्टरों ने अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। बता दे कि स्टाफ गली निवासी नरेन्द्र नरवाना शहर मेेंं ही रबहारी मोहल्ला में शादीशुदा है और पति-पत्नि में चल रही अनबन को लेकर शुक्रवार को पंचायत चली हुई थी। जिस दौरान दोनों पक्षों में खींचतान हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी को घायलों के बयान लेने के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज भेजा गया है। बयान मिलने के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
February 20, 2021

छात्रों से बोले दिल्ली के शिक्षा निदेशक-'अगर उत्तर नहीं आता तो कुछ भी लिख दो, मार्क्स मिलेंगे

छात्रों से बोले दिल्ली के शिक्षा निदेशक-'अगर उत्तर नहीं आता तो कुछ भी लिख दो, मार्क्स मिलेंगे'



नई दिल्ली : दिल्ली के शिक्षा निदेशक उदित राय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद उदित राय विवादों में घिर गए हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा है। वायरल वीडियो में उदित राय दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से परीक्षा के दौरान किसी भी तरह से आंसर शीट भरने' के लिए कह रहे हैं। 12वीं के छात्रों से बातचीत के दौरान उदित राय कह रहे हैं कि आप अपनी आंसर शीट पर कुछ भी लिख दो, आपको नंबर मिल जाएंगे। बस आंसर शीट खाली नहीं छोड़नी है, इसे भरो। दिल्ली सरकार के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि राय की टिप्पणी को गलत ढंग से लिया गया है, उनके कहने का वो मतलब नहीं है जो कहा जा रहा है।

*वायरल वीडियो में क्या*

वीडियो में शिक्षा निदेशक 12वीं के बच्चों से कह रहे हैं कि अगर आप लोगों को प्रश्नों के उत्तर नहीं पता तो कुछ भी लिख दो लेकिन आंसर शीट को खाली नहीं छोड़ना। राय कह रहे हैं कि अगर उत्तर नहीं जानते हो तो प्रश्नों को कॉपी करके ही लिख दो, हमने आपके टीचरों से बात की है, उन्होंने कहा है कि वो आपको मार्क्स देंगे, बशर्ते कि आपने आंसर शीट में कुछ लिखा हो। वीडियो में आगे राय कहते हैं कि हमने CBSE से भी कहा है कि अगर कोई बच्चा कुछ लिखता है तो उसे मार्क किया जाना चाहिए। इस वायरल वीडियो पर अभी उदित राय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। दूसरी तरफ CBSE के अधिकारियों ने भी इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
CBSE के अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग ही इस मामले में कुछ कह सकता है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने लिखा कि क्या राय भी आंसर शीट पर जवाब की बजाए प्रश्न लिखकर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बने हैं। दिल्ली में क्या यही शिक्षा का स्तर है। वहीं कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि "केजरीवाल जी, यह किस तरह का शिक्षा मॉडल है। इस वीडियो पर दिल्ली सरकार की तरफ से भी अभी कुछ नहीं कहा गया है।
February 20, 2021

केंद्र ने 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से किया इनकार, दिया सुरक्षा कारणों का हवाला

केंद्र ने 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से किया इनकार, दिया सुरक्षा कारणों का हवाला


नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सुरक्षा और कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए वहां गुरुद्वारा जाने के इच्छुक 600 सिख श्रद्धालुओं को अनुमति देने से बुधवार को इनकार कर दिया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को एक पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अब भी प्रतिकूल है और वहां पर भारतीय नागरिकों को खतरा है। इसके अलावा, पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी से अब तक पांच लाख लोग संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से 10,000 लोगों की जान गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा भी पर्याप्त नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि महामारी के कारण मार्च 2020 से ही भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रियों का आवागमन और व्यापार सेवा भी रोक दी गयी है। इन कारणों का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी को बताया कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के इच्छुक 600 श्रद्धालुओं के जत्थे को अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

February 20, 2021

छह किलो डोडा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार-बिरौली गांव के समीप योजना बनाकर किया काबू

छह किलो डोडा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार

-बिरौली गांव के समीप योजना बनाकर किया काबू

जींद : बिरौली गांव के पास पुल के नीचे पुलिस ने शुक्रवार को नाकेबंदी कर बिरौली निवासी एक युवक को पुलिस ने छह किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।
सदर पुलिस थाना के एएसआई जलौरा सिंह ने बताया कि उनको शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि बिरौली गांव निवासी सुशील डोडा पोस्त की तस्करी करता है। अगर समय रहते छापा मारा जाए तो आरोपी को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पर एएसआई सुरेंद्र सिंह व जलौरा सिंह ने टीम बनाकर बिरौली गांव के पास पुल के नीचे नाका लगाया और इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पिल्लूखेड़ा में बिजली निगम के एसडीओ रमेश कुमार को नियुक्त किया। वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी जो पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकडक़र ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो कार के अंदर एक कट्टे में डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर छह किलोग्राम हुआ।

*-नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत किया केस दर्ज-*

सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि बिरौली निवासी सुशील को छह किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से डोडा पोस्त लेकर आया था और कहां पर सप्लाई करना है।
February 20, 2021

डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

-सर्व समाज ने अम्बाला में दर्ज एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया

जींद : अम्बाला के पुलिस अधीक्षक पद से निलंबित डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर उन्हें बहाल करने की मांग करते हुए सर्व समाज के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम स्थानीय भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यतया बबलू गोयल, स्वामी चंद्रानंद महाराज, सेवानिवृत्त निरीक्षक रोहताश सिंह व राजपाल, ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान विजय दलाल, अधिवक्ता सुमित व विकास, विजय पराशा व सचिन कंडेला, डॉ रघुबीर सिंह, कुलदीप मल्होत्रा व रामफल श्रीराग खेड़ा आदि थे।
ज्ञापन में कहा गया कि डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ अम्बाला कैंट में दर्ज एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। ये सरासर गलत है, जिसके आधार पर आला पुलिस अधिकारी अशोक कुमार को निलंबित किया गया है। इससे सर्व समाज में रोष है। दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए ज्ञापन में मांग की गई कि दर्ज एफआईआर को रद्द कर तुरंत डीआईजी अशोक कुमार को तुरंत बहाल किया जाए।
February 20, 2021

हरियाणा में बंद होंगी किसान महापंचायत : चढूनीकहा-तीनों बिल वापिसी तक चलेगा आंदोलन

हरियाणा में बंद होंगी किसान महापंचायत : चढूनी

कहा-तीनों बिल वापिसी तक चलेगा आंदोलन 

हिसार : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने उकलाना में स्थित वर्धमान पाइप फैक्ट्री पर एक प्रेसवार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि हरियाणा में खाप पंचायतों का दौर बंद किया। गुरनाम सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत से बॉर्डर पर किसानों की संख्या कम हो रही है और लोग गांव में महापंचायतों की ओर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में किसान महापंचायत बंद की जाएंगी क्योंकि यह दोनों प्रदेश पहले से बहुत जागृत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महा पंचायतों की जरूरत नहीं है अब हरियाणा की बजाय उत्तर प्रदेश राजस्थान व अन्य प्रदेशों में किसान महापंचायत की जाएगी। गुरनाम सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जब तक तीन काले कानून वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राकेश टिकैत के फसल जलाने वाले बयान पर गुरनाम सिंह बोले उनके कहने का अर्थ यह रहा होगा कि किसान अपनी फसल इस बार नहीं बेचेगा। इसके अलावा गुरनाम सिंह ने रेल रोकने के आंदोलन को सफल बताया। प्रधानमंत्री पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक कॉल की बात करके प्रधानमंत्री किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
February 20, 2021

ई-उपचार प्रणाली से जोड़े जाएंगे 600 स्वास्थ्य केन्द्र

ई-उपचार प्रणाली से जोड़े जाएंगे 600 स्वास्थ्य केन्द्र 


अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री अनिल विज।

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के लगभग 600 स्वास्थ्य केन्द्रों को ई-उपचार प्रणाली से जोड़ा जाएगा इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली से जुडऩे के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप बनाया जाए जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही चिकित्सक से मिलने का समय तय कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मरीजों की जांच रिपोर्ट को एसएमएस या ऑनलाइन तरीके से भेजना सुनिश्चित करें। इसके अलावा चिकित्सक द्वारा मरीजों को बताई गई दवाइयों तथा टैस्ट का रिकार्ड भी ऑनलाइन रखने को कहा गया है। विज ने कहा कि वर्तमान में राज्य के 56 स्वास्थ्य केन्द्रों पर ई-उपचार की सुविधा दी जा रही है। इनमें राज्य के 22 जिला अस्पतालों, 8 उप जिला अस्पतालों, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, एक आयुष मेडिकल कॉलेज तथा 3 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
February 20, 2021

देवर के साथ चली गई पत्नी, पीछे से पति ने इस घटना को दिया अंजाम

देवर के साथ चली गई पत्नी, पीछे से पति ने इस घटना को दिया अंजाम



 पानीपत :  पानीपत के गांव कचरौली में 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र वेदपाल ने अपने घर में फंदे पर लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं धर्मेंद्र की पत्नी नीता उसे छोड कर पति के चचेरे भाई पवन के साथ चली गई थी। पवन, नीता के साथ गुलहाचीका में अपने ममरे भाई अजय के घर पर रह रहा था। इधर, थाना सदर पुलिस की जांच में पता चला कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी बीना की बीमारी से मौत हो गई थी और दोनों के एक पुत्री प्रीति है। वहीं दो साल पहले धर्मेंद्र ने नीता से दूसरा विवाह किया था, जबकि धर्मेंद्र से नीता का भी दूसरा विवाह हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि धर्मेंद्र ने पवन के पास से अपनी पत्नी नीता को अपने घर वापस लाने के पंचायती प्रयास किए, लेकिन नीता व पवन ने धर्मेंद्र से बात तक नहीं की। चचेरे भाई के साथ पत्नी के चलते जाने से जहां धर्मेंद्र मानसिक रूप से परेशान था, वहीं सामाजिक रूप से भी उसे अपमानित होना पड रहा था। धर्मेंद्र अपनी 13 साल की पुत्री प्रीति के भविष्य को लेकर भी परेशान रहता था। नीता को घर लाने में धर्मेंद्र उसकी चाची ने भी कोई सहयोग नहीं दिया। इसके चलते कथित रूप से धर्मेंद्र ने वीरवार की शाम को अपने घर पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

 इधर, थाना सदर पुलिस ने धर्मेंद्र के परिजनों के बयान दर्ज किए और उसकी पत्नी नीता व चचेरे भाई पवन पर धर्मेंद्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद धर्मेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। सौतेली मां के चाचा के साथ चले जाने व पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद बेटी प्रीति अनाथ हो गई और उसका रो रो कर बुरा हाल है।
February 20, 2021

दो लाख के नकली नोटों सहित पकड़ा युवक, बोला - फोटोस्टेट की दुकान से प्रिंट करवाए थे

दो लाख के नकली नोटों सहित पकड़ा युवक, बोला - फोटोस्टेट की दुकान से प्रिंट करवाए थे 


 हिसार : स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने 2 लाख की नकली भारतीय मुद्रा व अवैध हथियार सहित हत्या के अभियोग में वांछित अपराधी को जिंदल पार्क हिसार से काबू किया है। स्पेशल स्टाफ हिसार की पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर के नेतृत्व में गश्त के दौरान बरवाला रोड पर मौजूद थी। सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिंदल पार्क हिसार के पास खड़ा है जो 2000/2000 रुपये के नकली नोट व अवैध पिस्तोल लिए हुए है। पुलिस टीम बिना किसी देरी के जिंदल पार्क के पास पहुंची व बताए गए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति को काबू कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम चाहरवाला जिला सिरसा निवासी सुरेन्द्र उर्फ लैफ्टी बतलाया। तलाशी लेने पर सुरेन्द्र के पास 2000 रुपये के नोटों की गड्डी बरामद हुई, जिस पर भारतीय स्टेट बैंक की पर्ची लिपटी हुई थी और एक अवैध पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। बरामद नोटों व अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर नोटों को गणना की गई तो कुल 100 नोट 2000 रुपये के रूप में कुल 200000 रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। जिनमें से 60 नोट एक नंबर व 40 नोट एक नम्बर मिले। बरामद नकली नोट व अवैध पिस्तौल को कब्जे में लेकर सुरेंद्र के खिलाफ थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए गलत संगत में रहने लग गया था। उसने ये नकली नोट बाहरवाला जिला सिरसा में एक फोटोस्टेट की दुकान के रंगीन प्रिंटर में तैयार करवाए थे। तथा इसके अलावा करीब 3 लाख रूपये के नकली नोट उसने अपने मकान में अलमारी में छुपा कर रखे है।
 
आरोपी ने बताया कि यह पिस्तौल उसने करीब 6-7 साल पहले उसके ही गांव के एक व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदा था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। आरोपी सुरेंद्र थाना नाथुसारी चोपता जिला सिरसा में आईपीसी की धारा 302/2017 में वांछित अपराधी है। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों सहित मिलकर गाँव तरकावाली निवासी हनुमान की डंडों से पीटकर हत्या की थी। इसके साथ ही आरोपी थाना भादरा राजस्थान में आईपीसी की धारा 392/395 के तहत अंकित अभियोग संख्या 441/2017 में भी वांछित अपराधी है। आरोपी ने अपने साथियों सहित भादरा राजस्थान में एक खल व्यापारी से 19 लाख 55 हजार रूपये की लूट की थी। इसके साथ ही आरोपी ने अग्रोहा मेडिकल से एक मोटरसाइकिल चुराने की भी वारदात कबूली है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
February 20, 2021

45000 की रिश्वत लेता पकड़ा रोडवेज का हैड मैकेनिक हेड

45000 की रिश्वत लेता पकड़ा रोडवेज का हैड मैकेनिक हेड


हिसार :  बस स्टैंड परिसर में विजीलेंस टीम ने शुक्रवार को रोडवेज विभाग के हेड मकेनिकल 45000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। हेड मकेनिकल रामनिवास पर आरोप है कि उसने विभाग के मकेनिकल कर्मी जयभगवान से पदोन्नति दिलाने का लालच देते हुए रिश्वत की मांग की थी। जयभगवान ने इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग से की। इस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया जबकि बिजली निगम के एक्सीयन सतीश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जैसे ही रामनिवास ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस टीम ने जयभगवान का इशारा पाते ही उसे धर दबोचा।
February 20, 2021

ढाबे पर खाना खाने आए परिवार से आभूषण लूटे, विरोध करने पर बाराती को मारी गोली

ढाबे पर खाना खाने आए परिवार से आभूषण लूटे, विरोध करने पर बाराती को मारी गोली 


 सोनीपत : सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर बदमाशों का कहर देखने को मिला। हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ढाबे पर खाना-खा रहे परिवार से सोने के आभूषण लूट लिए। उसी दौरान ढाबे पर खाना-खाने के लिए रूके बाराती को बदमाशों ने लूटना चाहा तो विरोध करने पर बदमाशों ने बाराती को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। ढाबे के बाहर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह शुक्रवार देर शाम को मुरथल थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने रिकार्ड खंगालने के साथ-साथ बदमाशों को जल्द काबू करने के दिशा-निर्देश दिए। 
गांव डेरा धनौली असंध करनाल निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब के पटियाला से बारात में शामिल होकर यूपी के मेरठ जा रहे थे। देर रात वह खाना-खाने के लिए मुरथल स्थित रॉयल ढाबे पर रुक गए। रात को सवा 12 बजे के बाद वह खाना-खाकर ढाबे से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि तीन युवक कार सवार परिवार के सदस्यों पर पिस्तौल ताने हुए हैं । जिस पर उसने विरोध जता दिया। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारने की धमकी दी। वह वापस अंदर जाने लगे तो पीछे से एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उनकी कमर के पास जाकर लगी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। उसे पता लगा कि बदमाश दिल्ली के राजपाल के परिवार से दो सोने की चेन, एक कड़ा व चार अंगूठी लूटकर ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने तुरंत इंद्रजीत सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 भतीजे व बहन सहित अन्य के साथ खाना खाने आया था राजपाल दिल्ली का राजपाल अपनी बहन, भतीजे व एक अन्य के साथ हाईवे से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्होंने रॉयल ढाबे पर खाना खाने के लिए गाड़ी को रोक दिया। वह घटना के समय गाड़ी के अंदर थे कि इसी बीच तीन युवक आए थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर कीमती सामान देने को कहा था। जिस पर राजपाल के परिवार के दो सोने की चेन, चार अंगूठी व कड़ा निकालकर खिड़की खोलकर उन्हें दे दिया था। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से उतार दिया था। बाद में वहां पहुंचे इंद्रजीत ने विरोध किया तो उन्होंने गोली मार दी। थाने में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, टीमों का गठन घटना के बाद शुक्रवार को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा मुरथल थाना में पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच की जिम्मेदारी मुरथल थाना के साथ ही सीआईए की टीमों को भी हैं। साथ ही उन्होंने हाईवे पर रात को गश्त बढ़ाने व अपराधियों का पूरा डाटा एकत्रित करने के आदेश भी दिए हैं। उनका कहना है कि जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। ढाबे पर लगे सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही हैं। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिंश दे रही हैं।
February 20, 2021

सुरक्षा मांगने गए प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानेंं क्याें

सुरक्षा मांगने गए प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानेंं क्याें


चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की मांग खारिज करते हुए प्रेमी जोड़े को 25,000 रुपये जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया है।फरीदाबाद के प्रेमी जोड़े ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है और उनकी साथ रहने की इच्छा है। आरोप लगाया गया था कि लड़की के परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ हैं और लड़के के खिलाफ उन्होंने आईपीसी की धारा 346 (गुप्त रूप से, गलत ढंग से कैद में रखना) के तहत झूठी एफआइआर दर्ज कराई है। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि दोनों वयस्क हो चुके हैं । प्रेमी जोड़े ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 29 जनवरी 2021 को शादी की है। रिकार्ड में दर्ज दस्तावेजों के अनुसार, लड़की शादी की तारीख से एक हफ्ते पहले, यानी 23 जनवरी, 2021 को वयस्क हो चुकी थी। कोर्ट के सामने जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में, उन्होंने आधार कार्ड की कापी कोर्ट में पेश की। 
 हाईकाेर्ट ने जब सभी दस्तावेज देखे तो पाया कि लड़की को वयस्क साबित करने के लिए जन्म तिथि में हेरफेर किया गया है। लड़की के आधार कार्ड की टाइप की गई कापी पर उसकी जन्मतिथि 23 जनवरी, 2003 बताई गई थी। जबकि जज ने नोट किया कि आधार कार्ड की फोटोकापी में केवल लड़की के जन्म का साल है और पूरी तारीख नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि टाइप्ड कापी में हेरफेर किया गया है ताकि कोर्ट को ये लगे की दोनों याचिकाकर्ता वयस्क हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं द्वारा इस तरह की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उनको फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि यह मामला सुरक्षा देने के लिए उपयुक्त नहीं है। कोर्ट ने याचिका को 25,000 रुपए के जुर्माने के साथ खारिज करने का भी आदेश जारी किया।
February 20, 2021

अमेजन से ब्लूटूथ मंगाकर वापस करना पड़ा महंगा, खाते से गायब हो गए 20 लाख रुपये

अमेजन से ब्लूटूथ मंगाकर वापस करना पड़ा महंगा, खाते से गायब हो गए 20 लाख रुपये


नारनौल : नारनौल पुरानी सराय मोहल्ले की एक महिला को ऑनलाइन मंगवाया गया ब्लूटूथ वापस करना बड़ा महंगा पड़ा। महिला के बैंक खाते से करीब 20 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए हैं। इसका पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज करने उपरांत जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पति राजेश कश्यप ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा कश्यप ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं और उन्होंने अमेजन कंपनी की साइट पर मोबाइल फोन के लिए एक ब्लूटूथ का ऑर्डर किया था, जो करीब चार हजार रुपये का था। उक्त ब्लूटूथ की डिलीवरी होने उपरांत जब उसे इस्तेमाल किया तो उसमें कुछ कमियां लगी, जिस पर उन्होंने ब्लूटूथ को वापस कर दिया। वापस करने पर एक फोन आया कि ब्लूटूथ के पैसे किस अकाउंट में डालने हैं। सीमा कश्यप ने उक्त अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी दी जिसके बाद खाते से 20 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

*रुपये निकलने की जानकारी पाकर पत्नी हो गई बीमार* 

जब सीमा कश्यप बैंक गई और पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। कश्यप ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत बेहद खराब हो गई। हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और एमआरआई तक करानी पड़ी है। अब वह उपचाराधीन है। साइबर ब्रांच का लिया जा रहा सहयोग जब बैंक खाते से रुपए निकलने की पुष्टि हो गई तो राजेश कश्यप ने सिटी पुलिस से संपर्क किया और लिखित में एक शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में साइबर क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है, जिसने उक्त मोबाइल नंबर एवं खाता से हुए लेन-देन की जानकारी खंगालना शुरू कर दिया है। जिस नंबर से कॉल आई, वह ­झारखंड का सीमा कश्यप के जिस मोबाइल फोन नंबर पर ब्लूटूथ की राशि वापस अदा करने के लिए फोन आया था, पुलिस जांच में वह फोन नंबर ­झारखंड का होना बताया जा रहा है। उक्त फोन की लोकेशन व एड्रेस के आधार पर पुलिस अब ­झारखंड जाकर ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में है। सिटी थाना इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। उस पर कार्रवाई की जा रही है और साइबर क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है।
February 20, 2021

राजस्थान के खाटू धाम में फाल्गुनी मेला 17 मार्च से, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा यह काम

राजस्थान के खाटू धाम में फाल्गुनी मेला 17 मार्च से, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा यह काम

नारनौल : राजस्थान के खाटूधाम में लगने वाला बाबा श्रीश्याम का फाल्गुनी मेला इस वर्ष 17 मार्च से 26 मार्च तक लगेगा। इस बार बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जानी हो अन्यथा वे दर्शन करने से वंचित रह जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मेले को लेकर मंदिर कमेटी आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। वहीं मेले में जाने से पहले श्रद्धालुओं को मंदिर की वेबसाईट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कराना होगा। मेला कमेटी ने इस बार बाबा ध्वज लेकर आने पर भी पाबंदी लगाई है। बता दे कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष मेले के आयोजन को लेकर श्रीश्याम बाबा मंदिर कमेटी व सीकर जिला प्रशासन ने कई बदलाव किए हैं। इसलिए इन बदलावों के बारे में श्रद्धालुओं का जानना बहुत जरूरी है, तभी वे बाबा के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से किए गए बदलाव के अनुसार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं को श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर कमेटी की वेबसाइट पर पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। कमेटी के अनुसार मेले में 17 से 26 मार्च तक रोजाना लगभग 35 हजार श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इन श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले करवाई गई कोरोना नेगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लेकर जानी होगी। कमेटी ने कहा कि फर्जी जांच रिपोर्ट लाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालु जल्द से जल्द मोबाइल या कम्प्यूटर से मंदिर की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा लें। 

*लगाए जाएंगे 450 स्थाई व अस्थाई बेरिकेट्स*

 इस बारे में एसडीएम दातारामगढ़ अशोक कुमार रणवां ने बताया कि खाटू श्याम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए 125 काउंटर लगाए जाएंगे। जिनमें श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य की जांच करवाकर मेले में जाने की इजाजत दी जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काउंटरों पर 300 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इसके अलावा मेले में 17 मेडिकल टीमें भी लगाई जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 लाख पानी के पाउच उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं 450 स्थाई व अस्थाई बेरिकेट्स लगाए जाएंगे। मेले मे वैक्शीनेशन किए हुए कर्मचारी व 18 वर्ष से ऊपर आयु के स्काउट्स सेवाएं देंगे। इसके अलावा मेले पर नजर रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। झूले व भंडारे लगाने पर रोक मेले में अग्निशमन, क्रेन व जिगजैग सहित तमाम व्यवस्थाएं प्रशासन व पुलिस की देखरेख में होगी। मेले में इस बारे झांकी, दुकानें, झूले व भंडारे लगाने पर रोक रहेगी। वहीं धर्मशाला में भी व्यक्ति सिर्फ तीन दिन ही रूक सकेगा। इसके अलावा एकादशी को निकलने वाली बाबा श्याम की रथयात्रा आयोजन सिर्फ मंदिर परिसर में ही किया जाएगा।
February 20, 2021

सिटी पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 2 जोड़े

सिटी पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 2 जोड़े

-पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 5 को किया गिरफ्तार


जींद /नरवाना : सिटी पुलिस ने शुक्रवार को मेला ग्राऊंड अनाज मंडी के पास सुंदरपुरा रोड पर बने एक निजी होटल में छापेमारी कर 2 युवकों व 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने चारों युवक-युवतियों के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मेला ग्राऊंड अनाज मंडी के पास सुंदरपुरा रोड पर स्थित राज होटल में गलत काम करवाए जाने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को भी होटल में गलत काम होने की सूचना मिली जिसपर उन्होंने एक पुलिस पार्टी तैयार की जिसमें महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल में एक नकली ग्राहक बना कर भेजा और एक युवती के साथ बातचीत होने के बाद नकली ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मी ने पुलिस पार्टी को इशारा कर दिया और पुलिस ने होटल में पहुंच कर 2 कमरों में 2 युवक व 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि सिटी पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर व पकड़े गए 2 युवक व 2 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
February 20, 2021

दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव को दिखाए काले झंडे-किसान सेवा केंद्र में हंगामा

दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव को दिखाए काले झंडे

-किसान सेवा केंद्र में हंगामा


जींद :( संजय तिरँगाधारी ) उचाना अनाज मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव जगदीश सिहाग को शुक्रवार को किसानों ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। किसानों के लामबंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। 
उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव जगदीश सिहाग शुक्रवार को उचाना में किसान सेवा केंद्र में जेजेपी के अस्थायी कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। इसकी सूचना किसानों को पहले से ही थी। युवा किसान रामनिवास करिसंधु ने पहले ही ऐलान कर रखा था कि सिहाग को काले झंडे दिखाए जाएंगे। उनके आने की सूचना मिलते ही काफी किसान वहां पर पहुंच गए और रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। जेजेपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि निजी सचिव राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विरोध कर रहे किसानों ने इसकी सूचना खटकड़ टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों को दे दी। जिस पर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर काफी किसान जेजेपी कार्यालय पर पहुंच गए। किसानों के लामबंद होने की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों को शांत किया। किसानों की भीड़ के कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही निजी सचिव वहां से निकल चुके थे। किसानों का कहना था कि जब डिप्टी सीएम किसानों के हक की आवाज नहीं उठा सकते तो उन्हें यहां पर राजनीति करने का भी कोई अधिकार नहीं है। जेजेपी तथा भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों का विरोध करने का निर्णय लिया हुआ है। अगर राजनीतिक गतिविधियां होंगी तो माहौल भी खराब हो सकता है। जगदीश सिहाग ने कहा कि किसान उनके पास आये तो उनको चाय पूछी, किसानों का वो सम्मान करते हैं। किसी के साथ कोई कहासुनी नहीं हुई। कार्यकर्ताओं की जयादा भीड थी हो सकता है कि ऎसे में किसी का आपस में हाथ लग गया होगा। यहाँ ड्यूटी उनकी उपमुख्यमंत्री ने लगाई है।
February 20, 2021

हरियाणा में विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन

हरियाणा में विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन, आगे पढ़ें


चंडीगढ़ : हरियाणा साहित्य अकादमी  द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल  द्वारा इन सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रुपये) हेतु दिल्ली निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. कमल किशोर गोयनका का, वर्ष 2018 के लिए दिल्ली निवासी वरिष्ठ लेखक एवं समालोचक डॉ. सुरेश गौतम तथा वर्ष 2019 के लिए चंडीगढ़ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक माधव कौशिक का चयन किया गया है। 
डॉ अमित अग्रवाल ने आगे बताया कि महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 5 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. पूर्णचन्द शर्मा, वर्ष 2018 के लिए भी रोहतक निवासी मधुकांत तथा सोनीपत निवासी डॉ. संतराम देशवाल एवं वर्ष 2019 के लिए फरीदाबाद निवासी डॉ. सुदर्शन रत्नाकर एवं गुरुग्राम निवासी श्रीमती चन्द्रकांता का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रामफल चहल, वर्ष 2018 के लिए करनाल निवासी डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा तथा सिरसा निवासी डॉ. शील कौशिक तथा वर्ष 2019 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. लालचन्द गुप्त मंगल का चयन किया गया है। 
इसी प्रकार,बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए करनाल निवासी डॉ. अशोक भाटिया तथा कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. दिनेश दधीचि, वर्ष 2018 के लिए सिरसा निवासी डॉ. रूप देवगुण तथा डॉ. राजकुमार निजात एवं वर्ष 2019 के लिए करनाल निवासी गुलशन मदान तथा गुरुग्राम निवासी डॉ. घमण्डीलाल अग्रवाल का चयन किया गया है। लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए अंबाला निवासी विकेश निझावन ,वर्ष 2019 के लिए कैथल निवासी सुरेश जांगिड का चयन किया गया है। पण्डित लखमीचन्द सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी रामफल गौड़ का चयन किया गया है। जनकवि मेहर सिंह सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. महासिंह पुनिया, वर्ष 2018 के लिए रेवाड़ी निवासी सत्यवीर नाहडिय़ा तथा वर्ष 2019 के लिए पानीपत निवासी डॉ. बालकिशन शर्मा एवं कैथल निवासी डॉ. राजेन्द्र बडग़ूजर, का चयन किया गया है। 
 हरियाणा गौरव सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए दिल्ली निवासी डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी तथा वर्ष 2018 के लिए विनोद बब्बर का चयन किया गया है। हरियाणा गौरव सम्मान हरियाणा में जन्में ऐसे साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है, जो हरियाणा से बाहर रहकर साहित्य साधना द्वारा हरियाणा को गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य अल्हड़ हास्य सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए फरीदाबाद निवासी मनजीत सिंह एवं वर्ष 2018 के लिए नई दिल्ली निवासी महेन्द्र शर्मा तथा वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. अशोक बत्रा का चयन किया गया है। श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रोहिणी अग्रवाल तथा हिसार निवासी डॉ. शमीम शर्मा, वर्ष 2018 के लिए चंडीगढ़ निवासी धीरा खण्डेलवाल एवं वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी कमलेश मलिक तथा करनाल निवासी डॉ. ज्ञानी देवी का चयन किया गया है। स्वामी विवेकानन्द स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान वर्ष 2017 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. ज्योति, वर्ष 2018 के लिए कैथल निवासी डॉ. राजेश भारती तथा वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी डॉ. शिवा का चयन किया गया है।
February 20, 2021

ड‍्यूटी पर श्रीनगर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े फौजी को एंबुलेंस ने राेंदा

ड‍्यूटी पर श्रीनगर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े फौजी को एंबुलेंस ने राेंदा


हिसार : उकलाना मंडी ( हिसार) गांव मिर्चपुर निवासी सैनिक बीरेंद्र की निजी एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बीरेंद्र इस समय श्रीनगर में तैनात था और 19 फरवरी को उसे अपनी छुट‍्टी पूर्ण करके श्रीनगर लौटना था। वह एक गाड़ी कर सुरेवाला चौक आ गए जहां से बीरेंद्र को श्रीनगर के लिए बस पकड़नी थी। सुरेंद्र ने बताया कि वह और बीरेंद्र सुरेवाला चौक पर लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर पंहुचे और बीरेंद्र अपना सामान फुटपाथ पर रखकर बस का इंतजार करने लगा। इतने में सुरेवाला चौक से निजी एंबुलेंस ने बीरेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एंबुलेंस उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। राहगीरों की मदद से बीरेंद्र को हिसार के नागरिक अस्पताल ले गया जहां पर चिकित्सकों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।  

*2009 में सेना में भर्ती हुआ था बीरेंद्र*

42 वर्षीय बीरेंद्र वर्ष 2009 में फौज में भर्ती हो गया था। वह 15 जनवरी को एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। उसकी छुट्टियां 15 फरवरी को पूरी हो गई थी। लेकिन बीमारी की वजह से वह 18 फरवरी को श्रीनगर जाने के लिए वीरवार रात को करीब 10 बजे अपने गांव के ही राजपाल की गाड़ी किराए पर कर सुरेवाला मोड़ पर जाने के लिए निकल लिए थे। गाड़ी चालक राजपाल उनको वहां पर छोड़कर वापस अपने गांव आ गया था। करीब एक बजे फोन आया कि फौजी वीरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कोहरे के कारण एक एंबुलेंस चालक ने सड़क पर खड़े बीरेंद्र को सीधी टक्कर मार दी और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। हिसार कैंट से सूबेदार जगतार सिंह के नेतृत्व में उनके शव को उनके पैतृक गांव में लाया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसके बड़े बेटे अमन ने मुखाग्नि दी इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
February 20, 2021

शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर की थी युवती की हत्या

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम:कोर्ट ने युवक को सुनाई उम्रकैद की सजा, शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर की थी युवती की हत्या



हिसार : शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर युवती की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे 12000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वारदात हरियाणा के हिसार जिले में अंजाम दी गई है। दोषी की पहचान भिवानी के तालु हाल रेलवे कॉलोनी वासी नवीन के रूप में हुई थी। 15 फरवरी को ही नवीन को ADJ डॉ. पंकज की अदालत ने दोषी करार दिया था।
ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित फूड हब कैफे में रेलवे कॉलोनी वासी पूजा की हत्या की गई थी। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 12 सितंबर 2017 को रेलवे में प्वाइंट मैन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ हाल रेलवे कॉलोनी वासी शिव लाल की शिकायत पर नवीन के विरुद्ध हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस को शिवलाल ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी पूजा राजकीय कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी।
नवीन उसे परेशान करता था। पूजा ने बताया था कि नवीन तंग कर रहा है। तब मैंने उसे समझाया था कि मेरी बेटी को परेशान मत कर। कुछ दिन तक तो ठीक रहा। वारदात से कुछ दिन पहले बेटी ने बताया कि नवीन मुझे शादी करने के लिए कह रहा है। कहता है कि शादी नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। मैंने फिर नवीन को समझाया था। उसने मुझे भी कहा कि आप मेरी शादी करवा दो नहीं तो मार डालूंगा।

हत्या की वारदात के बाद मौके पर बैठा दोषी। -फाइल फोटो


12 सितंबर 2017 को मुझे सूचना मिली कि फूड हब कैफे में पूजा की नवीन ने हत्या कर दी है। शादी से इनकार करने पर पूजा को नवीन ने मारा था। इस मामले में नवीन ने फर्द इंसाफ में कबूला था कि पूजा को चाहता था। इसलिए उसके साथ शादी करना चाहता था। पर, वह बार-बार मना कर रही थी। इसलिए उसे मारने का मन बना लिया था। योजना बनाकर घर से बैग में चाकू डालकर ले गया था। पूजा को फूड हब कैफे में ले जाकर 30-40 मिनट बात की। उससे शादी करने के लिए कहा और उसने मना कर दिया था। तब उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर डाली थी। वारदात के बाद नवीन को मौके पर धरदबोचा था।
February 20, 2021

जींद के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी, युवक को बंधक बना पीटा, पीजीआई रेफर

जींद के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी, युवक को बंधक बना पीटा, पीजीआई रेफर


जींद : जींद सिटी के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी सामने आई है। इकनोमिक बैकवर्ड क्लास सर्टिफिकेट बनवाने गए युवक की कहासुनी के चलते बेरहमी से पिटाई की गई। युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की गई।
जबकि पटवारी का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दरियावाला निवासी अमित शुक्रवार को पटवार भवन में इकनोमिक बैकवर्ड क्लास का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हलका पटवारी प्रवीन के पास पहुंचा था। पटवारी ने दो दिन की छुट्टी कहते हुए सोमवार को आने की बात कही। 
अमित ने पटवारी से मना करने का कारण पूछा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची, जिसमे अमित को चोटे आई। सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने अमित के हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अमित ने आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद पटवारी व उसके साथियों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और डंडों से उसकी पिटाई की। 
वहीं पटवारी प्रवीन ने बताया कि युवक सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंचा था, जिसका पांच दिन का प्रोसेस होता है। युवक को सोमवार को आने के लिए कहा था, जिस पर दुर्व्यवहार पर उतर आया और उसके साथ हाथापाई की। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक को पीजीआई रेफर किया गया है। पीडि़त युवक के परिजनों ने आपसी सुलह की बात भी कही है, फिर भी युवक के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
February 20, 2021

कैंटर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर, 3 गंभीर घायल, 31 लाख कैश बरामद

बाल-बाल बचीं जिंदगियां:करनाल में उचाना बाइपास पर कैंटर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर, 3 गंभीर घायल, 31 लाख कैश बरामद


करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर उचाना बाइपास पर हुए सड़क हादसे में 3 जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो और कैंटर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह पिचक गई। वहीं, उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते उचाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हाईवे पर बने पार्क अस्पताल में पहुंचाया। वहीं जांच पड़ताल के दौरान स्कॉर्पियो से 31 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ है। इस कैश के बारे में घायलों से पूछताछ की गई।
SHO बलजीत सिंह के अनुसार, पूछताछ में घायलों ने बताया कि वे पंजाब के रहने वाले हैं और कंबाइन लेने जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।