Breaking

Friday, February 26, 2021

February 26, 2021

झज्जर: हत्‍यारोपी ने पुलिस से बचने के लिए तोड़ दिया अपना पैर, ऐसे हुआ खुलासा ?

झज्जर: हत्‍यारोपी ने पुलिस से बचने के लिए तोड़ दिया अपना पैर, ऐसे हुआ खुलासा ?




झज्जर : आरोपी कितना ही शातिर क्यों ना हो पुलिस के लंबे हाथ उसे पकड़ ही लेते हैं ।  ऐसा ही एक मामला झज्जर से भी सामने आया जहां एक शख्स ने हत्या कर पुलिस से बचने के लिए ऐसा जाल बुना कि सब  हैरान हो गए। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने खुद का ही पैर तोड़ लिया और फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया।

मामले में जब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शूरू करते हुए सख्ती से पूछताछ की जहां आरोपी ने अपने आरोप को कबूल लिया । पुलिस के मुताबिक ढाना गांव निवासी रिसाल सिंह का अपने गांव के कृष्ण के साथ लेन-देन को लेकर विवाद था और इसी विवाद के चलते राजेंद्र ने कृष्ण के साथ पहले मारपीट की और फिर लोहे की कस्सी से उसपर वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए हत्या के बाद अपना ही पैर तोड़ लिया और पीजीआई में भर्ती हो गया। जब पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने राजेंद्र पर शक जताया जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

फिलहाल, पुलिस ने मामले में राजेंद्र प्रसाद को नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया  रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी। वहीं आरोपी की इस हरकत ने एक ओर जहां पुलिस को हैरानी में डाला है तो वहीं गांव के लोग भी सकते में है।

 
February 26, 2021

वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सुरक्षा देगी सरकार, बेटे-बहुओं के बाद अब दामाद और बेटी को भी देना होगा भत्ता

वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सुरक्षा देगी सरकार, बेटे-बहुओं के बाद अब दामाद और बेटी को भी देना होगा भत्ता



चंडीगढ़ : बुजुर्ग माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बढ़ रही दुर्व्यवहार की घटनाओं को देखते हुए मोदी सरकार अब इससे जुड़े कानून को और ज्यादा सख्त और व्यापक बनाने जा रही है। अब न केवल बेटे बेटियों बल्कि गोद ली गई संतानों के अलावा दामाद और बहुओं को भी बुजुर्गों का गुजारा भत्ता देना पड़ेगा।


मोदी सरकार के संसद में पेश किए गए संशोधन बिल में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। बिल में बुजुर्गों को ये अधिकार दिया गया है कि अपने परिजनों के अनदेखी और दुर्व्यवहार किए जाने पर वो अपने संरक्षण और रखरखाव के लिए दावा कर सकते हैं।
रिश्तेदारों और परिजनों की परिभाषा को लेकर बदलाव है

संशोधन बिल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव रिश्तेदारों और परिजनों की परिभाषा को लेकर है जिसे बुजुर्गों के हित में और व्यापक बनाया गया है। संशोधन बिल के अनुसार अब रिश्तेदारों और बच्चों की श्रेणी में बेटा और बेटी के अलावा बहु, दामाद, पौत्र, पौत्री और नाबालिग बच्चों के अभिभावक को भी शामिल किया गया है।


यही नहीं नैसर्गिक बेटे – बेटियों के अलावा गोद लिए गए और सौतेली संतानों को भी बच्चों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इस कानून के तहत शिकायत होने पर कोई भी बुजुर्ग इंसान अपने रिश्तेदारों और परिजनों के खिलाफ ट्राईब्यूनल में रख रखाव का आवेदन दे सकता हैं। सामान्य मामलों में ट्राईब्यूनल को 90 दिनों के भीतर अपना फैसला देना होगा लेकिन अगर आवेदक की उम्र 80 साल से ऊपर हो तो 60 दिनों में फैसला देना जरूरी बनाया गया है।

स्थायी समिति ने बिल पर लगाई मुहर
इसके अलावा बुजुर्गों के लिए केयर होम और वरिष्ठ नागरिक केंद्र बनाने का भी प्रावधान किया गया है। इन सभी केंद्रों का पंजीकरण करना अनिवार्य बनाया गया है। सरकार ने Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 में संशोधन करने का फैसला किया है।


इससे जुड़े संशोधन विधेयक को दिसम्बर 2019 में लोकसभा में पेश किया गया था जिसके बाद उसे समीक्षा के लिए संसद की स्थायी समिति के पास भेज दिया। अब स्थायी समिति ने भी बिल पर अपनी मुहर लगा दी है।
February 26, 2021

असामाजिक तत्वों ने सर छोटूराम की प्रतिमा को खंडित किया

रोहतक में शर्मनाक शरारत:मोखरा गांव में असामाजिक तत्वों ने सर छोटूराम की प्रतिमा को खंडित किया, बलराज कुंडू ने किया था उद्घाटन


रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गांव में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, लोग भड़क गए। आरोप है कि माहौल खराब करने के लिए किसी ने साजिश रचकर प्रतिमा को खंडित किया है। फिलहाल बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, मोखरा गांव में बस स्टैंड के नजदीक दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा स्थापित है। कुछ महीने पहले महम के विधायक बलराज कुंडू ने इस प्रतिमा का उद्घाटन किया था। शुक्रवार तड़के ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने प्रतिमा खंडित देखी। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जजपा नेता हरज्ञान ठेकेदार ने घटना की जानकारी बहुअकबरपुर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्रीभगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्व गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं। साजिश के तहत सर छोटूराम की प्रतिमा को खंडित किया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। लेकिन थाना प्रभारी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ माह पहले कलानौर थाना क्षेत्र में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था।
February 26, 2021

जींद में खेल खेल में मौत, बच्‍ची के गले में खेलते वक्‍त लगी फांसी

जींद में खेल खेल में मौत, बच्‍ची के गले में खेलते वक्‍त लगी फांसी


जींद : जींद में पटियाला चौक के नजदीक श्याम नगर निवासी एक पांच वर्षीय बच्ची की खेलते समय गले में तार फंसने से फांसी लगने से मौत हो गई। हादसा रात का है। उस दौरान विकास अन्य बच्चों के साथ अपने घर में खिड़की के सहारे लगे सोफे के पास खेल रही थी। विकास ने सोफे पर खड़े होकर दरवाजे के साथ लटकी तार को अपने गले में डाल लिया। इसी दौरान विकास का पांव फिसल गया। इससे वह सोफे से नीचे गिर गई और गले में लटकी तार से उसे फांसी लग गई।

















अचानक हुए इस हादसे से स्वजन भी सहम गए। स्वजन बच्चे को तुरंत जींद में एक अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे रेफर कर हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मृतका के शव का हिसार के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया। जींद सिटी थाना पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान पर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि हिसार में भी दो दिन पहले हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। उस दौरान बच्ची बाबा रामेदव का मेला घूमने आई थी, लेकिन बस को देख डर कर भागी तो जूस की रेहड़ी पर लगी मशीन में उसके कपड़े फंस गए, मशीन ने उसे घुमाकर रोड पर जोर से पटक दिया। जिससे बच्ची की गर्दन टूटने से मौत हो गई थी।
बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए बच्‍चों का विशेष ध्‍यान रखना जरूरी है। बेड या आसपास अगर कोई लटकने वाला तार है तो इसमें सावधानी बरतें। इसके अलावा अगर छत के पास से भी बिजली की तारें गुजर रही हैं तो छत पर पड़े लोहे के पाइप आदी को बच्‍चों की पकड़ से दूर रखें। करंट लगने से भी हादसा होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
February 26, 2021

अब कॉलेज स्टूडेंट्स को ड्राइविंग सिखाएगी हरियाणा सरकार, पढ़े जरूरी खबर

अब कॉलेज स्टूडेंट्स को ड्राइविंग सिखाएगी हरियाणा सरकार, पढ़े जरूरी खबर 




चंडीगढ़ :  हरियाणा में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार बेहद संजीदा है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। परिवहन विभाग ने एक अध्ययन के बाद महसूस किया कि शहरों में ट्रैफिक पार्क, आइटीआइ में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और विभिन्न स्थानों पर मोटर व्हीकल टेस्टिंग सेंटर खोलकर जहां लोगों को सड़क दुर्घटनाएं रोकने के प्रति जागरूक किया जा सकता है, वहीं कालेजों में उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ड्राइविंग में निपुण बनाना बेहद जरूरी हो गया है।
इसके लिए कालेजों में ट्रैफिक इंटरपीटेशन सेंटर स्थापित करने की जरूरत महसूस की गई है। परिवहन विभाग चाहता है कि उच्च शिक्षा के लिए कालेजों में प्रवेश लेने वाले सभी युवक और युवतियों को बेहतर चालक बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि यह युवा समाज की ईकाई बनकर जीवन की शुरुआत करने पर बेहतर नागरिक साबित हो सकें। स्कूलों में बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें शुरू से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति जागरूक बनाए जाने की जरूरत भी महसूस की गई है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर और महानिदेशक अमिताभ ढिल्लो ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों तथा आरटीए सचिवों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर लाने के लिए मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। शत्रुजीत कपूर और अमिताभ ढिल्लोंं दोनों ही आइपीएस अधिकारी हैं। यह पहला मौका है, जब सरकार ने आइपीएस अधिकारियों को परिवहन विभाग की कमान सौंपी है।
पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सरकार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपकर एक नीतिगत निर्णय लिया है, क्योंकि आइपीएस अधिकारी पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से भी वाकिफ होते हैं। उन्हें पता है कि कहां सुधार की गुंजाइश है। 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षकों एवं आरटीए सचिवों को कालेज, स्कूल और समाजसेवी संगठनों को भी अभियान से जोड़ने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दुर्घटना शून्य हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी कालेजों में ट्रैफिक इंटरपीटेशन सेंटर की स्थापना करने का भी सुझाव दिया है। हालांकि ऐसे सेंटर कुछ कालेजों में बनने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अधिकतर में बनने बाकी हैं। इस कार्य में जिला उपायुक्तों से सहयोग मांगा गया है, ताकि हर जिले में सड़क सुरक्षा परिषद की नियमित बैठक का सिलसिला आरंभ किया जा सके।
परिवहन आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों ने लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में झोल खत्म करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन की इंजीनियरिंग की दृष्टि से हरियाणा की सड़कों का रोड सेफ्टी आडिट कराया जाएगा, ताकि दुर्घटना बिंदुओं की पहचान कर उन्हें हादसा मुक्त किया जा सके। सामाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए दुर्घटना के शिकार परिवारों की पीड़ा की कहानी पर डाक्यूमेंटरी बनाने की भी योजना है। सभी विश्वविद्यालयों के जनसंचार विभाग के छात्रों द्वारा यह डाक्यूमेंटरी बनवाई जाएगी। फिर बाद में इसके लिए फिल्म उत्सव का आयोजन किया जाए। उन्होंने सेफ ड्राइविंग के लिए चालकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी रखा।


  
February 26, 2021

बोरे में भरकर लाए थे हथियार, 11वीं कक्षा के छात्र को सुओं से गोद डाला

बोरे में भरकर लाए थे हथियार, 11वीं कक्षा के छात्र को सुओं से गोद डाला



पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सुखदेव नगर में गुरुवार को दिनदहाड़े 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। आठ से 10 लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। हत्या की वजह आईटीआई छात्रों के साथ स्कूली छात्रों के चल रहे झगड़े को माना जा रहा है।


वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं हैं। छात्र सागर कुंडू के सीने में दिल के पास दो और कमर पर एक बार सुआ घोंपा गया है। लहूलुहान छात्र ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने दुकान में घुसकर भी मारा और फरार हो गए। सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सीआईए की तीन टीम जांच में जुट गई हैं।

न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सागर कुंडू नवयुग पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 वीं का विद्यार्थी था और उसके पिता राजबीर की सन 2010 में मौत हो चुकी थी। जिसके बाद से सागर, भाई देवेंद्र और मां पूनम के साथ पानीपत मॉडल टाउन में अपने मामा के घर रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक सागर वीरवार को बस स्टैंड स्थित ब्लैक डोर कैफे में आया था, यहां से वह टायलेट जाने के लिए पसीना निवासी दोस्त सौरभ, जलमाणा निवासी नवीन के साथ बाहर निकला।

कुछ दूरी पर आईटीआई के छात्र और स्कूली छात्रों का झगड़ा चल रहा था। यह वक्त था दोपहर पौने तीन बजे। दोनों गुट एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने वाले ही थे कि सागर अपने दोस्तों के साथ वहां से भागा।

उनके पीछे छात्रों का एक गुट भी भागा और जितेंद्रा अस्पताल के पास सागर को चारों तरफ से घेरकर उस पर सुए से हमला कर दिया। यह वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं, यह मामला प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

शहर थाना डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सागर के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, उन्होंने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
February 26, 2021

पत्नी के साथ बनाये अप्राकृतिक यौन संबंध, बीड़ी से जलाया शरीर, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

पत्नी के साथ बनाये अप्राकृतिक यौन संबंध, बीड़ी से जलाया शरीर, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा




रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में अदालत ने पति को 7 साल जेल की सजा सुनाई है। मामला पिछले साल का है। जिले की थाना शिवाजी कॉलोनी के एक गांव की महिला ने केस दर्ज कराया था कि पति ने शराब पीकर उनके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।


पत्नी के मना करने पर पति ने उनके साथ मारपीट की और जलती बीड़ी छाती पर रगड़ दी। उनके शोर मचाने पर तीनों बच्चे उसके पास आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था।
अब इस मामले में दोषी पति को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर साढ़े सात हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की एवज में सात महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।


इसी के साथ कोर्ट ने टिप्पणी की कि महिलाओं को लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि अगर समाज की उन्नति मापनी है तो महिला की उन्नति को मापना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना घोर निंदनीय है।
February 26, 2021

एक महीने से हो रही थी विधायक बलराज कुंडू के ठिकानों की रैकी, ऐसी बनाई गई रेड की पूरी रणनीति

एक महीने से हो रही थी विधायक बलराज कुंडू के ठिकानों की रैकी, ऐसी बनाई गई रेड की पूरी रणनीति



रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के महम से निर्दलीय विधायक बने बलराज कुंडू व उनके परिजनों के घर आयकर विभाग की टीम ने कल सुबह 6 बजे छापेमारी की। जोकि अगली सुबह 4 बजे तक चली। टीम करीब एक महीने से कुंडू के ठिकानों की रैकी कर रही थी कि इनकी आवाजाही किस-किस जगह पर कितने बजे होती है। इनके रिश्तेदार व परिजन कहां पर रहते हैं।


टीम ने रेवाड़ी की एक ट्रेवल एजेंसी से सभी 300 गाड़ियां बुक कीं और उन्हें अलसुबह 4 बजे गुरुग्राम में बुलाया गया। गाड़ियां गुरुग्राम से सीधे रोहतक के लिए ही चली। वहां से रोहतक के आउटर में पड़ने वाले फ्लाईओवर साढे़ 5 बजे सभी गाड़ियों का काफिला कतार में लगा दिया गया। इसके बाद सबसे पहले हिसार के हांसी के लिए टीम को रवाना किया गया। इसके बाद रोहतक के लिए टीम आगे बढ़ी।

चूंकि आते ही मकान, कोठियों में प्रवेश कर गई। सुबह का यही वह समय था जब सभी घर पर होते थे। टीम को पहले से ही पता था कि घर का कोई भी सदस्य साढ़े 6 से पहले बाहर नहीं निकलता था। अंदर ही जिम और पार्क की सुविधा भी थी। सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया कि आयकर टीम ने छापेमारी की है।


सिर्फ सूचना देने के लिए ही कुछ समय दिया गया। इसके बाद पूरा एरिया सील कर दिया। बाद में सभी सदस्यों के फोन भी जब्त कर लिए। विधायक कुंडू हर बार की तरह बुधवार शाम को ही अपने गुरुग्राम आवास पर रवाना हो गए थे। सुबह वे रोहतक आते इससे पहले सुबह साढ़े छह बजे ही उनके आवास पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दे दी और उन्हें वहीं पर रोक लिया। गुरुग्राम में ही विधायक कुंडू का कॉरपोरेट आफिस बना हुआ है। वहीं कुंडू शहर में बेटियों के लिए बसें निशुल्क भी चलवा रहे हैं।

विधायक कुंडू के हरियाणा व दिल्ली के करीब 30 ठिकानों पर आयकर गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे छापेमारी हुई। कुंडू सिर्फ एक विधायक ही नहीं बल्कि रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र के बड़े कारोबारी भी है। रोहतक के सेक्टर-14 की 115 व 119 नंबर व एक अन्य कोठी, ओमेक्स के फार्म हाउस, सेक्टर-4 में बहन के घर, जींद बाईपास स्थित फार्म हाउस समेत कई ठिकानों पर सुबह से ही आयकर विभाग की टीमें खोजबीन में जुटी हुई है।


महम से कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि जो व्यक्ति कहता फिर रहा है कि वह 7000 करोड़ रुपए का मालिक है। काम करवाने के लिए सरकारी अधिकारियों को दो फीसदी कमीशन देता है, तो ऐसे आदमी की आज से पहले जांच हो जानी चाहिए थी।

छापेमारी के दौरान घर व कार्यालय में मिले कंप्यूटरों से कई तरह से दस्तावेज निकाले गए। रेड के दौरान आईटी एक्सपर्ट भी थे। सेक्टर-14 के कोठी नंबर 119 में कार्यालय से करीब 15 सीडी में कंप्यूटर से हार्ड डिस्क व डाटा कॉपी किया गया है। इसी कार्यालय में इनकी अकाउंट टीम बैठती थी।


जब टीम ने छापेमारी की तो कुंडू के वयोवृद्ध पिता जिले सिंह कुंडू भी घर में ही थे। सुबह विधायक कुंडू ने अपने चालक के पास फोन कर बताया था कि वे पिता को इस माहौल से निकाल लें, लेकिन टीम ने उन्हें बाहर नहीं जाने दिया।


हरियाणा विधानसभा में किसानों की आवाज को उठाने वाले विधायक बलराज कुंडू पर सरकार दबाव बना रही है, किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। इसके लिए अब जोरदार आवाज उठानी है कि दिल्ली और हरियाणा की सरकार गिर जाए। ये सरकारें हमारे नेताओं को दबाने में जुट गई हैं।
February 26, 2021

आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला:युवराज सिंह को हाईकोर्ट से राहत, फिलहाल कोई कार्रवाई न करने के निर्देश

आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला:युवराज सिंह को हाईकोर्ट से राहत, फिलहाल कोई कार्रवाई न करने के निर्देश


चंडीगढ़ : दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह को गुरुवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए फिलहाल युवराज सिंह के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।
हांसी में दर्ज एफआइआर में गिरफ्तारी से बचने के लिए युवराज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हांसी में 2 जून को युवराज सिंह के खिलाफ शिकायत दायर की गई थी कि उन्होंने दलित वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। लंबे समय तक शिकायत विचाराधीन रही। 14 फरवरी को युवराज के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली थी।
February 26, 2021

अविश्वास प्रस्ताव से टेंशन में हरियाणा सरकार, एक तीर से दो शिकार करना चाहती है कांग्रेस

अविश्वास प्रस्ताव से टेंशन में हरियाणा सरकार, एक तीर से दो शिकार करना चाहती है कांग्रेस



चडीगढ़ :  कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के पहले दिन मनोहरलाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। हालांकि, कांग्रेस की यह कोशिश मनोहर लाल खट्टर से ज्यादा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव का मकसद मनोहर लाल सरकार से ज्यादा जननायक जनता पार्टी पर दबाव बनाना है, ताकि जनता के बीच दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा की विश्वसनीयता खत्म हो जाए।
हरियाणा विधानसभा का सत्र पांच मार्च से शुरू हो रहा है। कांग्रेस सत्र के पहले दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर चुकी है। सरकार के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव मंजूर होगा या नहीं, यह फैसला विधानसभा अध्यक्ष करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो जजपा को अपना रुख साफ करना पड़ेगा। वह सरकार का समर्थन करती है, तो इससे साफ है कि जजपा किसानों के साथ नहीं है। किसानों का साथ देती है, तो भाजपा के खिलाफ जाना होगा।
जननायक जनता पार्टी किसानों की राजनीति करती रही है। विधानसभा चुनाव में जाट किसान मतदाताओं ने जजपा का समर्थन किया था। ऐसे में जजपा के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का साथ देना आसान नहीं हगा। क्योंकि, पार्टी के कई विधायक किसानों की मांगों का समर्थन कते हुए पार्टी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री दुष्यतं चौटाला के लिए पार्टी को एकजुट रखना मुश्किल हो जाएगा। इसका असर सरकार की स्थिरता पर पड़ेगा और देर सवेर आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सरकार गिर जाएगी।
कांग्रेस इस वक्त मनोहरलाल सरकार को हटाकर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। पर किसान आंदोलन का फायदा उठाते हुए सरकार को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस वक्त सरकार बनाने में कोई फायदा नहीं है। हम कोशिश करेंगे कि मनोहरलाल सरकार खुद गिर जाए। जजपा सरकार से समर्थन वापस लेती है, तो सरकार बहुत दिन नहीं चल पाएगी। ऐसी स्थिति में नए सिरे से विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस भी चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से सत्ता में आना चाहती है।
February 26, 2021

पूर्व काँग्रेसी नेता का नया 'स्टार्टअप', पूर्व सांसद तंवर ने 'अपना भारत मोर्चा' बनाया, एक साल तक

पूर्व काँग्रेसी नेता का नया 'स्टार्टअप', पूर्व सांसद तंवर ने 'अपना भारत मोर्चा' बनाया, एक साल तक संगठन मजबूत करेंगे, फिर

विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे


चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी को गुडबाय कहने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस के प्रभारी और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके पूर्व सांसद अशोक तंवर ने क्लीन पॉलिटिक्स के मकसद से अपनी नई पार्टी- अपना भारत मोर्चा का गठन कर लिया है। इसका ऐलान गुरुवार को तंवर की पत्नी अवंतिका माकन और मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में किया। जबकि,अशोक तंवर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस पार्टी का दिल्ली में लॉन्च किया और वहीं से लाइव भी जुड़े।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक वर्तमान में जो माहोल राजनीति में है,वो दूषित हो चुका है। ऐसे में साफ-सुथरी राजनीति ही देश का कल्याण कर सकती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के बाद उन्होंने पूरे हरियाणा में भ्रमण किया,लोगों से मिले और उनकी नब्ज को समझते हुए इस मोर्चे का गठन किया गया है, जो दबले-कुचले लोगों के लिए एक मसीहे की तरह काम कर सके। अगले एक साल तक संगठन को और मजबूत किया जाएगा व उसके बाद विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़े जाएंगे। अवंतिका माकन ने कहा कि अशोक अपनी लड़ाई में हमेशा से ही अकेले थे। उनके साथ कभी कोई बड़ा चेहरा नहीं आया, हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ ही रहे और उन्हीं के साथ अब आगे बढ़े हैं। कारवां बढ़ेगा ही। वहीं इस मौके पर मौजूद मोर्चे के कार्यकर्ता नरेश मग्गू ने कहा कि तंवर ने कार्यकर्ताओं की भलाई के लिए ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। मुख्य कारण यही था कि बिना केंद्र मे सरकार होने के बावजूद पार्टी के अंदर ही सुनवाई नहीं हो रही थी तो सरकार बनने के बाद क्या सुनवाई होती ।
February 26, 2021

हरियाणा में 'लव जिहाद' के खिलाफ बिल लाने की तैयारी, गृह मंत्री बोले- बजट सत्र में किया जाएगा पेश

हरियाणा में 'लव जिहाद' के खिलाफ बिल लाने की तैयारी, गृह मंत्री बोले- बजट सत्र में किया जाएगा पेश



चंडीगढ़ :  उत्तर प्रदेश विधानसभा में लव जिहाद कानून का विधेयक पास होने के बाद, अब अन्य राज्यों में भी इस पर विधेयक को लाने की चर्चा जोरों पर हो गई है। बता दें कि गुजरात सरकार ने भी साफ कर दिया है कि, जल्द ही लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी है तो वहीं अब हरियाणा सरकार ने भी इसको लेकर विधेयक लाने की मंशा साफ कर दी है। बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से कहा गया है कि, वो आने वाले बजट सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधेयक ला रही है।
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि, राज्य में लव जिहाद पर आने वाले विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, जो एक एक्सपर्ट कमेटी, इस कानून का प्रारूप तैयार करने के लिए बनाई थी, उसने कई सुझावों और अन्य राज्यों के लव जिहाद कानून का अध्ययन करने के बाद अब हरियाणा सरकार के लव जिहाद कानून का प्रारूप पूरी तरह से तैयार कर लिया है।
राज्य सरकार का कहना है कि, लव जिहाद कानून का प्रारूप ड्राफ्ट भी हो चुका है और अब हरियाणा सरकार की पूरी तैयारी है कि 5 मार्च से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में इस कानून के विधेयक को पारित करवा लिया जाए।
गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि "लव जिहाद" विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है और विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा। विज ने बताया, "हमने लव जिहाद (धर्मांतरण विरोधी) विधेयक का मसौदा तैयार किया है। हम इसे विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पेश करेंगे।"
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने 26 नवंबर को घोषणा की थी कि राज्य में "लव जिहाद" पर कानून बनाने के लिए तीन सदस्यीय मसौदा समिति का गठन किया गया है। विज ने पहले कहा था कि गृह सचिव टीएल सत्यप्रकाश (आईएएस), एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क (आईपीएस) और अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक मनचंदा अन्य राज्यों के लव जिहाद कानून का अध्ययन करेंगे।
इस पर अनिल विज ने कहा है कि लव जिहाद पर बनने वाले कानून में सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा, लेकिन ये कानून अब तक के लव जिहाद पर आये कानूनों के हिसाब से अधिक सख्त कानून होने वाला है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा विधानसभा में कोशिश होगी कि यह विधेयक एकमत के साथ मंजूरी मिले।
वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 को सदन में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है। इस विधेयक के जरिए अब उत्तर प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन अमान्य होगा। विधानसभा में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 को सदन के पटल पर विचार के लिए रखा गया जिसके बाद में विपक्ष ने इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की सिफारिश की।
वहीं इस विधेयक को लेकर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसा पाया गया कि धर्म परिवर्तित कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके शादी की जा रही है। जिसपर हमारी सरकार ने सज़ा का प्रावधान किया है। गौरतलब है कि इस विधेयक में दोषी पाए जाने पर एक से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस विधेयक के तहत सिर्फ शादी के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं होगा।
February 26, 2021

किसान नेताओं का बड़ा एलान, कृषि कानूनों के विरोध में 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध अब मिलेगा 100 रुपये में

किसान नेताओं का बड़ा एलान, कृषि कानूनों के विरोध में 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध अब मिलेगा 100 रुपये में


नई दिल्ली : कृषि कानूनों का विरोध बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सीमा पर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं तो किसानों की महापंचायतें भी जारी हैं। सरकार मान नहीं रही तो किसानों ने विरोध का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन ने अब कृषि कानूनों के विरोध में बड़ा एलान किया है। सिंघु बार्डर पर बैठे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने दूध के दाम बढ़ाने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि एक मार्च से किसान दूध के दामों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं, जिसके बाद 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध अब दोगुनी कीमत यानी 100 रुपये लीटर बेचा जाएगा। मलकीत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों पर चारों तरफ से घेरने का भरसक प्रयास किया है,लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने तोड़ निकलाते हुए दूध के दाम दोगुने करने का कड़ा फैसला ले लिया है। अगर सरकार अब भी न मानी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाते हुए हम सब्जियों के दामों में भी वृद्धि करेंगे ।
February 26, 2021

देसी कट्टे के साथ कंडेला का युवक गिरफ्तार-आरोपी की

देसी कट्टे के साथ कंडेला का युवक गिरफ्तार

-आरोपी की कार भी जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

जींद : 315 बोर के कट्टे व कारतुस के साथ डिटेक्टिव स्टाफ ने कंडेला गांव निवासी अनुराग को खरक रामजी गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुसिल ने आरोपी की कार को भी कब्जे में लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
डिटेक्टिव स्टॉफ इंचार्ज समरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार रात को गश्त पर सिंधवी खेड़ा गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि खरकरामजी गांव के सरकारी स्कुल के पास एक कार में एक नौजवान लड़का बैठा है। जिसके पास अवैध असला है। सूचना मिलते ही डिटेक्टिव टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापामारी की तो वहां पर स्कूल के पास एक कार खड़ी दिखाई दी। जिसमें एक युवक बैठा था। टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा तथा कारतुस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान कंडेला निवासी अनुराग के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा, कारतुस व कार बरामद कर अनुराग के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Thursday, February 25, 2021

February 25, 2021

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG गैस के दाम

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG गैस के दाम

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है।

बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
 
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।
बता दें वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं।
देश में एलपीजी की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है। देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं। हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे। वहीं, फरवरी 2021 में 50 रुपये का दिल्‍ली के लोगों को झटका लगा है।
February 25, 2021

नवविवाहिता की फंदे से गला घोंटकर हत्या; पति समेत 4 के खिलाफ केस

दहेज हत्या का आरोप:शादी के 3 महीने में ही नवविवाहिता की फंदे से गला घोंटकर हत्या; पति समेत 4 के खिलाफ केस

पलवल : हरियाणा के पलवल जिले में दहेज के लोभियों ने नवविवाहिता का गला फंदे से घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों ने गुरुवार सुबह अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।
पुलिस जांच अधिकारी ब्रह्मपाल ने बताया कि भुलवाना गांव निवासी सुरेश चंद ने शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपनी बेटी रश्मि का विवाह 27 नवंबर 2020 को अहरवां गांव निवासी बलराम के साथ किया था। लेकिन शादी के अगले दिन से ही पति बलराम, ससुर ज्ञान सिंह, सास सत्यवती व देवर मनीष दहेज में कार की मांग को लेकर रश्मि को परेशान करने लगे थे। पिता का आरोप है कि करीब 20 दिन पूर्व उसकी बेटी को उक्त लोगों ने मारा पीटा तो वे उसे मायके ले आए।
17 फरवरी को ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि वे अब उसे परेशान नहीं करेंगे तो उसे आकर ले गए। 23 फरवरी को रश्मि ने फोन किया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तो पिता ने कहा कि हम सुबह आएंगे और समझा देंगे। पिता ने आरोप लगाया है कि 24 फरवरी को शाम करीब 5 बजे जब वह और उसका बेटा रश्मि की ससुराल पहुंचे तो पति, सास और देवर उसकी बेटी को जमीन पर गिराकर मार रहे थे।
पति ने रस्सी से उसका गला दबाया हुआ था तथा ससुर पास ही खड़ा हुआ देख रहा था। यह देखकर उसने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। रश्मि की भी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन गुरुवार दोपहर तक भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
February 25, 2021

पानीपत में कांग्रेस की पद यात्रा:डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का जुलूस, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- किसानों पर सरकार की दोहरी मार

पानीपत में कांग्रेस की पद यात्रा:डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का जुलूस, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- किसानों पर सरकार की दोहरी मार

पानीपत : हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पानीपत में पैदल यात्रा निकाली। लालबत्ती पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेसी बाजारों में निकल गए। मुख्य बाजारों में यात्रा के बाद वापस लाल बत्ती पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई से आम जनता के त्रस्त होने के साथ इसे किसानों पर दोहरी मार बताया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है और सब्सिडी घटती जा रही है। महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। मध्यम और उच्च वर्गीय लोगों का भी बजट बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। किसान पहले ही अपनी मांगों को लेकर तीन महीने से सड़कों पर बैठा है। ऐसे में डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसान की लागत बढ़ रही है। जबकि सरकार फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी तक नहीं दे रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता त्रस्त है।
ठेले पर बाइक रख विरोध जताते कांग्रेसी,ठेले पर रखी बाइक
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताने के लिए कांग्रेसियों ने बाइक को ठेले पर रख लिया। पैदल यात्रा के दौरान बाइक को ठेले पर लेकर ही घूमे।
कांग्रेस की पैदल यात्रा के दौरान जाम में फंसे वाहन।

दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग

कांग्रेस की पद यात्रा का कार्यक्रम 11 बजे था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के न पहुंचने के कारण पद यात्रा डेढ़ बजे शुरू हो पाई। कांग्रेसी 11 बजे ही लाल बत्ती पर जुटने शुरू हो गए। जिससे जाम लगने लगा। हाईवे की करनाल जाने वाले मार्ग पर करीब 4 किलोमीटर तक जाम लग गया। लोगों ने शहर के अंदर से निकलने का प्रयास किया तो कुछ ही देर शहर के अन्य रास्ते भी जाम हो गया। जिससे जाम फंसे लोग बिलबिला उठे।
February 25, 2021

ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया

ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया

जींद : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शैडो चिल्ड्रन रिसर्च सेंटर फॉर थिएटर एंड टीवी के द्वारा किए जा रहे नुक्कड़ नाटकों पोषण अभियान का समापन सफीदों के साहनपुर व धर्मगढ़ में किया गया। गांवो में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिला। सफीदों खंड की सीडीपीओ सुमित्रा लाठर ने नौ टीमों का चयन किया और नाटक के द्वारा अभियान के संदेश पोषण अभियान एक जनआंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया। जिला  कार्यक्रम अधिकारी रामरती चहल ने कहा कि सभी टीमों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रीति कुंडू ने कहा कि इन नाटकों के माध्यम से पोषण अभियान का जो संदेश देने का प्रयास किया गया है वो सफल होगा। सीडीपीओ सुमित्रा लाठर ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पोषण अभियान के प्रचार, प्रसार और महिलाओं में खून की कमी, स्वच्छता, कुपोषण, मां का दूध, पौष्टिक भोजन का प्रभावशाली ढंग से प्रचार प्रसार किया गया है। नाटकों का निर्देशन सुनीता भाटी ने किया। कलाकारों में कपिल, गौतम, सत्यराज, महाबीर, लोक कलाकार व एकतारा वादक बलवान, ढोलक पर मासूम, हारमोनियम पर प्रवीन, रिषी, धुलाराम, दीपक आदि कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरा। 
February 25, 2021

27 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर सकते है कृषि मशीनों के खरीद बिल: सहायक कृषि अभियंता

27 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर सकते है कृषि मशीनों के खरीद बिल: सहायक कृषि अभियंता

जींद 25 फरवरी : सहायक कृषि अभियंता विजय कुन्डू ने बताया कि समैम स्कीम के अन्तर्गत विगत 31 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन मांगे गये थे, ऑनलाईन आवेदन करने वाले सभी किसानों के आवेदन कृषि विभाग द्वारा स्वीकार कर लिए गए है , ऐसे सभी किसान जिन्होंने मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाया है व जिनके पास स्वयं का ट्रैक्टर है वे सभी किसान हलका पटवारी द्वारा सत्यापित भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज सहित, हरियाणा सरकार द्वारा अधिकृत विक्रेता से कृषि यंत्र खरीदकर 27 फरवरी तक बिल, ई- वे बिल, स्वयं घोषणा पत्र व कृषि यंत्र के साथ फोटो www.agriharyanacrm.com पोर्टल पर अपलोड करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों के दस्तावेजों में त्रुटि या कोई कमी पाई गई तो उन किसानों को अनुदान का लाभ नहीं दिया जाएगा। किसानों को अपने सम्बन्धित मूल दस्तावेज व फोटो प्रति कृषि यंत्र भौतिक सत्यापन के समय प्रस्तुत करने होंगे। कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों में 28 फरवरी तथा एक मार्च को इन कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन खण्ड स्तर पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि अभियंता कार्यालय जींद में सम्पर्क कर सकते है। भौतिक सत्यापन के दौरान किसान अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता बूक, ट्रैक्टर की वैध आरसी, ऑनलाईन फार्म की कॉपी, शपथ पत्र, मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पंजीकरण की कॉपी, जमीन से सम्बन्धित पटवारी की रिपोर्ट अवश्य लेकर आना अनिवार्य है।
February 25, 2021

लड़ेंगे कोरोना से -जीतेंगे कोरोना से : डॉ. भोला

लड़ेंगे  कोरोना से -जीतेंगे कोरोना से : डॉ. भोला

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल ,अर्बन  एस्टेट, जींद के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे  सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी जी ने कहा कि कोरोना पूरे समाज के लिए एक अभिशाप है जिसे हमारे जैसे स्वयंसेवकों  के परस्पर सहयोग से ही हराया जा सकता है एवं समाज में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रचार प्रसार में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं l  हमारे विद्यालय की तरफ से भी इस कोरोना काल की भयंकर विश्व त्रासदी में लाखों स्वनिर्मित मास्क न केवल जींद क्षेत्र में बांटे गए अपितु देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए भी भेजे गए, जिसके लिए सेना द्वारा विशेष  प्रशस्ति पत्र के द्वारा विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया गया जोकि हम सभी के लिए बड़े ही गर्व का विषय है एवं हमें भविष्य में भी इस प्रकार की  विपरीत परिस्थितियों में समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ताकि एनएसएस के वास्तविक उद्देश्य को पूरा किया जा सके l   
इस अवसर पर स्वयंसेवकों को" कोरोना एक अभिशाप " विषय पर संबोधित करते हुए सामान्य अस्पताल से उप सिविल सर्जन, डॉक्टर राजेश भोला ने बताया कि कोरोनावायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिस के संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है जिसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है अपितु महत्वपूर्ण सावधानियां  अपनाते हुए इसे हराया जा सकता है l अब काफी हद तक इस बीमारी पर काबू पाया जा चुका है जिसके लिए आम नागरिकों द्वारा प्रशासन को दिया गया सहयोग काबिले तारीफ है l अतः आप सभी स्वयंसेवकों का भी यह कर्तव्य बनता है की आप खुद भी सावधानी बरतें एवं अपने आसपास के क्षेत्र में भी बरती जाने वाली सावधानियों का प्रचार प्रसार करें ताकि कोरोना को हम मिलकर जड़ मूल से नष्ट कर सकेंl  सायं कालीन  सत्र में जिला रेडक्रॉस सोसायटी  से श्री वीरेंद्र बिरौली द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार एवं होम नर्सिंग से संबंधित क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया lइस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुंडू ,श्रीमती सरिता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
February 25, 2021

हरियाणा के विधायक बलराज के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

ट्रैक्टर परेड में शामिल MLA पर एक्शन:खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेने वाले हरियाणा के विधायक बलराज के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

रोहतक / हाँसी : हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के घर और ससुराल समेत 40 ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापे मारे हैं। बलराज 26 जनवरी को दिल्ली में हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड शामिल हुए थे। वो पहले दिन से ही किसान आंदोलन में शामिल रहे हैं।​ बलराज ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया था। साथ ही टीकरी बॉर्डर पर किसान रसोई शुरू की।
रोहतक के महम से निर्दलीय विधायक बलराज के जिन ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है, उनमें सेक्टर-14 स्थित उनका घर, हांसी स्थित ससुराल भी शामिल है। अधिकारियों ने अभी छापे के संबंध में कुछ नहीं कहा है।
हांसी स्थित बलराज कुंडू की सास का घर। इनकम टैक्स की टीम यहां भी गुरुवार सुबह पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 6 बजे बलराज की सास के घर पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची। एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ टीम पहुंची है। घर पर विधायक की सास मैना देवी मौजूद हैं। विधायक के रोहतक, दिल्ली और गुड़गांव स्थित दफ्तरों और दूसरे ठिकानों पर भी महकमे की टीमें मौजूद हैं।
(खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेकर सुर्खियों में आए थे*
बलराज हरियाणा की खट्‌टर सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर सुर्खियों में आए थे। कुंडू ने कहा था कि वह भ्रष्ट सरकार को समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री से अपना समर्थन वापस लेते हैं। कुंडू ने पूर्व की भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री रहे मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था।
बलराज ने आरोप लगाया था कि मनीष ग्रोवर ने शुगर मिल से शीरे का घोटाला किया था। रोहतक नगर निगम में भी भ्रष्टाचार किया। उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी शिकायत दी थी, जिस पर विज ने एक SIT गठित की थी।

कुंडू की समर्थन वापसी से भी नहीं पड़ा सरकार पर कोई फर्क

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें, जजपा को 10, निर्दलीय 7, इनेलो को 1, हलोपा को 1 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी। भाजपा ने निर्दलीय 7 और जजपा के 10 विधायकों के साथ मिलकर 57 के आंकड़े के साथ सरकार बनाई थी। कुंडू के समर्थन वापसी के बाद सरकार के पास 56 विधायक रह गए। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। ऐसे में कुंडू के समर्थन वापस लेने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
हांसी में इनकम टैक्स विभाग की टीम के साथ एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का काफिला था।
February 25, 2021

किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता : पुष्पा खत्री

किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता : पुष्पा खत्री

जींद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस के तत्वावधान में चल रहे हैल्थ एवं वैलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला किशोरावस्था स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पा ने रीप्रोडक्टिव हैल्थ एंड एचआईवी एड्स पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसमें 50 अध्यापक- अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभागीता की। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय का सांझा कार्यक्रम है जिसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना निश्चित है। जिला जींद के विद्यालयों के 2-2 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है जिसमें एक महिला अध्यापक का होना आवश्यक है इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर, किशोरियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी देना है। किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता है। इस प्रशिक्षण का टारगेट यही है कि किशोर छात्र-छात्राएं अपने उद्देश्य से भटकें ना तथा अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को स्वयं निपटाने में कुशल साबित हों। इस प्रशिक्षण में 11 माड्यूल पर चर्चा की गई है जो छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समाज के प्रति दायित्व, माता-पिता के प्रति कर्तव्य तथा देश के प्रति सेवा भावना को जागृत करना है। प्रथम सत्र में डा. पुष्पा ने सभी अध्यापकों को रीप्रोडक्टिव हैल्थ तथा एचआईवी एवं एड्स से किशोर-किशोरियों को कैसे जागरूक करना है, यह सिखाया तथा पूर्ण जानकारी दी। दूसरे सत्र के प्रारंभ में पूनम यादव विषय विशेषज्ञ एससीईआरटी गुरुग्राम ने हिंसा और चोट के खिलाफ  सुरक्षा विषय पर छात्रों के लिए क्या-क्या आवश्यक है,  कैसे हिंसा से बचें ,चाहे वह मानसिक पीड़ा हो या शारीरिक या सामाजिक उसे कैसे सुरक्षा करें इस पर चर्चा की। संस्थान के प्राचार्य नवीन नारा ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से हमारे किशोर एवं किशोरियों के लिए लाभदायक होगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. सुरेंद्र गौड ने बताया कि यह प्रशिक्षण समूचे जिले के 650 अध्यापक-अध्यापिका को दिया जाना है जो अपने-अपने विद्यालय के हैल्थ अंबेसडर बनेंगें।