Breaking

Sunday, February 28, 2021

February 28, 2021

डिप्टी स्पीकर की सुरक्षा को लगाए 120 पुलिसकर्मी, मात्र तीन मिनट रुके गंगवा, 3 घंटे तक रही तनाव की स्थिति

गुरु रविदास जयंती:डिप्टी स्पीकर की सुरक्षा को लगाए 120 पुलिसकर्मी, मात्र तीन मिनट रुके गंगवा, 3 घंटे तक रही तनाव की स्थिति

फतेहाबाद : हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा शनिवार को फतेहाबाद की रविदास धर्मशाला में गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर किसान संगठनों की ओर से सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन का प्रचार किया गया, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। लेकिन किसानों के विरोध कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की सांसें फूली रही।
जहां गंगवा का कार्यक्रम दो-तीन बार रद्द भी हुआ, लेकिन ऐन टाइम पर गंगवा पहुंच गए व कार्यक्रम में करीब दो मिनट तक शामिल हुए। आने-जाने समेत 4 मिनट लगे। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। गंगवा के इस कार्यक्रम में खलल डाले जाने की संभावना के चलते प्रशासन, पुलिस व गंगवा के चेहरे पर डर साफ दिखा। जिसकी वजह से पहली बार ऐसा हुआ कि जिस कार्यक्रम को तय किया गया, उसमें गंगवा 3 मिनट ही रुके। उससे पहले रेस्ट हाउस से स्थिति की रिपोर्ट लेते रहे। ताकि किसी तरह के विरोध से कार्यक्रम में बाधा न आए।
सभा के पदाधिकारी बोले : हमारे शेड्यूल में नहीं था डिप्टी स्पीकर का कार्यक्रम, गंगवा के जाने के डेढ़ घंटे बाद आए दुड़ाराम
खास बात यह है कि गुरु रविदास धर्मशाला में रणबीर गंगवा के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई। लेकिन कार्यक्रम आयोजक गुरु रविदास सभा के निमंत्रण कार्ड में रणबीर गंगवा के नाम का कहीं भी जिक्र नहीं था। इसमें 25 से 27 फरवरी तक के कार्यक्रम की जानकारी दी गई, वहीं 27 फरवरी कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक दुड़ाराम का नाम लिखा हुआ था। जोकि गंगवा के जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद आए।
गंगवा के साथ रतिया विधायक लक्ष्मण नापा व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा थे। वहीं सभा पदाधिकारी ने भी गंगवा का कार्यक्रम उनके शैड्यूल में न होने की पुष्टि की है। ऐसे में रणबीर गंगवा का कार्यक्रम किस तरह से तय हुआ, किसने कराया, क्यों किया गया, जबकि प्रशासन को अंदाजा था कि किसानों के विरोध की संभावनाएं इन दिनों बनी रहती हैं। इतना ही नहीं खुफिया विभाग ने भी तनाव होने की स्थिति की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। यह तो गनीमत रही कि ऐसा कुछ हुआ नहीं।
*कार्यक्रम को लेकर सुबह से अलर्ट रही पुलिस, कई जगह बैरिकेड्स लगाए*
इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस सुबह से ही डीएसपी रोड, राजीव गांधी पार्क व रविदास चौक के आस-पास तैनात रही। सुबह एक बारगी जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए। बाद में इसमें बार-बार बदलाव होता रहा। बैरिकेड्स कभी कहीं तो कभी कहीं लगाए जा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों के यहां आने पर उनसे निपटने को लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। डीएसपी बलजीत बैनीवाल, एसएचओ सुरेंद्र कंबोज, इंस्पेक्टर विक्रम जोशन समेत 120 पुलिसकर्मी आस-पास तैनात रहे। सुबह 10 बजे से पहले ही पुलिस पहुंच गई व समय के साथ तादाद बढ़ती गई। पुलिसकर्मियों की एक वैन दो बार वापस गई, लेकिन बाद में फिर लौट आई। चूंकि गंगवा का कार्यक्रम दो-तीन बार स्थगित होने की सूचना आई थी।
*एक पल भी नहीं बैठे गंगवा, 2 ज्ञापन लिए, 11 लाख रुपये की घोषणा की*
विधान सभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा के आने का समय साढे 12 तय किया गया, वह 12 बजकर 32 मिनट के आस-पास वहां पहुंच गए। वहीं करीब आने-जाने समेत 4 मिनट लगाए। इसमें से 3 मिनट कार्यक्रम स्थल पर गुजारे। गंगवा कार्यक्रम में पहुंचे, वहां जाते ही गुरु रविदास को मालार्पण किया।
इसके बाद दो ज्ञापन लिए। खड़े-खड़े ही लोगों से बात की और गुरु रविदास सभा के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा कर तुरंत वापस चले गए। जिस रास्ते से काफिला आया था वहीं से वापस रेस्ट हाउस गए जहां पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की।
गंगवा की गाड़ी जाने के बाद रास्ता बंद किया
गंगवा के कार्यक्रम में कोई प्रदर्शनकारी या कोई अन्य व्यक्ति न पहुंच जाए, इसका खौफ पुलिस में साफ दिखा। गंगवा का काफिला भूना रोड रेस्ट हाउस से अशोक नगर के रास्ते रविदास चौक चौक पहुंचा। वहां से धर्मशाला की ओर गंगवा के काफिले के जाने के बाद उस रास्ते को पुलिस ने अपनी गाड़ी लगाकर बंद कर दिया। इतना ही नहीं मीडिया के अलावा किसी को नहीं जाने दिया गया। इसे लेकर एक गंगवा समर्थक एक वर्कर ने इस बात पर रोष भी जताया।
*प्रशासन ने कार्यक्रम का बदला स्थान*
जिला प्रशासन की ओर से सीएम के लाइव कार्यक्रम को लेकर लघु सचिवालय में भी तैयारियां की गई थी, लेकिन वहां भी किसानों के आने की सम्भावना के चलते नहीं किया गया। इस कार्यक्रम को रेस्ट हाउस में रख दिया गया। गंगवा के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठते हैं कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट व विरोध की सम्भावना के बावजूद इस तरह के कार्यक्रम क्यों तय किये गए।
*पता नहीं कार्यक्रम कैसे तय हुआ*
डिप्टी स्पीकर के कार्यक्रम को लेकर उनकी ओर से कोई शैड्यूल नहीं था। शुक्रवार को ही उनके कुछ लोग आए थे व कार्यक्रम में आने की बात बता कर गए। शनिवार को सुबह फोन आया कि उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया है, फिर फोन आया कि वह कार्यक्रम में आ रहे हैं। बाकी पता नहीं कार्यक्रम कैसे तय हुआ।'' -भीम सिंह, उपप्रधान, गुरु रविदास सभा।
February 28, 2021

ताबड़तोड़ 25 राउंड गोलियां बरसा दो की हत्या, 5 साल पुरानी थी रंजिश

ताबड़तोड़ 25 राउंड गोलियां बरसा दो की हत्या, 5 साल पुरानी थी रंजिश

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र में शनिवार को चार हमलावरों ने पांच युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं, जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं हमले में दो घायल हो गए। वहीं एक भाग निकलने में कामयाब रहा। घायलों को पीजीआईएमस में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में गोलियां चलने से दहशत का माहौल है।
घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। निंदाना-गूगाहेड़ी रोड पर वीरान मकान की छत पर पांच युवक बैठे थे। तभी सफेद गाड़ी में चार युवक आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विकास पुत्र नरेंद्र निवासी निंदाना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अंकुश पुत्र मनोज निवासी फरमाना की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विकास निंदाना स्थित आईटीआई का छात्र था, जबकि अंकुश महम के कॉलेज में बीए का विद्यार्थी था।
अंकित व सुमित घायल हो गए। अमित भाग निकलने में कामयाब रहा। मरने वाले दोनों युवकों की उम्र 19-20 साल बताई जा रही है। दोनों ही विद्यार्थी थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल एक्सपर्ट सरोज दहिया ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

अमित ने बताया कि हमलावर सफेद गाड़ी में आये थे। दो हमलावरों के नाम निंदाना के कपिल व संजीत उर्फ ढीला बताए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य हमलावर भी थे। जो नकाब में थे। सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। हमले में बचे युवक अमित को पुलिस अपने साथ ले गईं।
वीरान घर के सामने खेतों की तरफ भी खून के निशान थे। जानकारी मिली है कि एक घायल जान बचाने के लिए इस दिशा में भागा है। घायलों को एक निजी वाहन में महम के सामान्य अस्पताल लाया गया था।

निदांना गांव के रहने वाले सुमित सेठी व डीसी के परिवार के बीच खेत में हुई मारपीट के मामले में पहला मुकदमा 2017 में महम थाने में दर्ज हुआ है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश रहने लगी। मारपीट व शस्त्र अधिनियम के साथ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।
जेल में बंद डीसी की सुमित से रंजिश रहती है। उसने कपिल व संजीत उर्फ ठीका को सुमित की हत्या के लिए भेजा था। हमलावरों का यह पता था कि सुमित आज गांव में लगने वाले मेले में जरूर आएगा। इसके चलते पूरी योजना बना रखी थी। सुमित अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर कोठड़े में बैठा हुआ था। अगर सुमित अपने दोस्तों के साथ ऊपर बैठा होता तो हमलावर दिखाई पड़ जाते। लेकिन सभी कमरे में बैठे हुए थे। जिसके कारण उन्हें भागने का मौका नहीं मिला।

हत्या का मुख्य आरोपी कपिल पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पंजाब में दो व गुरुग्राम के ट्रिपल मर्डर में वांटेड है। पहला मुकदमा 2017 में महम थाने में दर्ज हुआ है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश रहने लगी। मारपीट व शस्त्र अधिनियम के साथ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी सहित पांच टीम लगाया है। सीआईए की टीम कपिल के बारे में गुरुग्राम पुलिस से संपर्क में जुटी है।
रोहतक पुलिस अधीक्षक, राहुल शर्मा ने कहा कि निदांना गांव में दो परिवारों के बीच लगभग पांच साल से रंजिश चली आ रही है। पुलिस घायल सुमित के बयान पर कपिल, संजीत उर्फ ढीला व अन्य दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
February 28, 2021

संत गुरू रविदास ने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारे का संदेश दिया : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

संत गुरू रविदास ने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारे का संदेश दिया : डॉ. कृष्ण मिड्ढा 

जींद : सफीदों रोड पर स्थित रविदास धर्मशाला में संत गुरू रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने मु यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए गुरू रविदास के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए और कहा कि संत गुरू रविदास ने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी को जोडऩे की कोशिश की। उनकी महिमा को देखकर उस वक्त के राजा, महाराजा भक्ति मार्ग से जुड़े। संत गुरू रविदास जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों जैसे ऊंच-नीच, जात-पात को दूर करने में लगे रहे। इस मौके पर डॉ. बीआर अ बेडकर सोसायटी के प्रधान राजेश पहलवान ने कहा कि आज संत गुरू रविदास की 644वीं जयंती है। संत रविदास के नाम के साथ गुरू का आचरण किया जाता है और कोई भी गुरू किसी समाज में धर्म और जाति-पाति से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। इसी तरह हमारे गुरू नानक और गुरू कबीर ने सभी को एक होने और मानवता तथा भाईचारे को बनाए रखने की शिक्षा दी।
प्रधान राजेश पहलवान ने कहा कि संत गुरू रविदास ने अपने दोहे और छंद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। संत रविदास भक्तिपूर्ण भजनों की रचना करते थे और उन्हें लोग भाव-विभोर होकर सुनते थे। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला और समाजसेवी राकेश ग्रोवर ने कहा कि संत गुरू रविदास ने हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर और अलग-अलग धर्मों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और प्रेम प्यार बनाए रखने का संदेश दिया। उनका विश्वास था कि राम कृष्ण, राघव आदि एक ही परमेश्वर के अलग-अलग नाम हैं। वेद, कुरान, पुराण आदि ग्रंथों में एक ही परमेश्वर का गुणगान किया गया है। ईश्वर की भक्ति बड़े भाग्य से मिलती है। अभिमान शून्य रखकर काम करने वाला व्यक्ति जीवन में सच्ची भावना, समाज के व्यापक हित की कामना और मानव प्रेम से ओत-प्रोत होती थी, इसलिए उनका श्रोताओं के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता था। वहीं कंडेला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महेंद्र कमांडो, मास्टर जोगेंद्र मोर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नरेंद्र नाडा, मीनू, गजराज, मा. जोगेंद्र, लीला ठेकेदार, राजेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
February 28, 2021

संत गुरू रविदास ने हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और प्रेम प्यार बनाए रखने का संदेश दिया : भोला

संत गुरू रविदास ने हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर  आपसी भाईचारे और प्रेम प्यार बनाए रखने का संदेश दिया : भोला

जींद : गावँ कंडेला पर स्थित रविदास धर्मशाला में संत गुरू रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुखयातिथि के तौर पर समाजसेवी राकेश ग्रोवर और मास्टर जोगिंदर  मोर ने शिरकत करते हुए गुरू रविदास के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए और कहा कि संत गुरू रविदास ने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी को जोडऩे की कोशिश की। उनकी महिमा को देखकर उस वक्त के राजा, महाराजा भक्ति मार्ग से जुड़े। संत गुरू रविदास जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों जैसे ऊंच-नीच, जात-पात को दूर करने में लगे रहे। इस मौके पर डॉ. बीआर अ बेडकर सोसायटी और रामदासिया सोसाइटीके प्रधान  ने कहा कि आज संत गुरू रविदास की 644वीं जयंती है। संत रविदास के नाम के साथ गुरू का आचरण किया जाता है और कोई भी गुरू किसी समाज में धर्म और जाति-पाति से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। इसी तरह हमारे गुरू नानक और गुरू कबीर ने सभी को एक होने और मानवता तथा भाईचारे को बनाए रखने की शिक्षा दी। प्रधान ने कहा कि संत गुरू रविदास ने अपने दोहे और छंद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। संत रविदास भक्तिपूर्ण भजनों की रचना करते थे और उन्हें लोग भाव-विभोर होकर सुनते थे। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला और समाजसेवी राकेश ग्रोवर ने कहा कि संत गुरू रविदास ने हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर और अलग-अलग धर्मों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और प्रेम प्यार बनाए रखने का संदेश दिया। उनका विश्वास था कि राम कृष्ण, राघव आदि एक ही परमेश्वर के अलग-अलग नाम हैं। वेद, कुरान, पुराण आदि ग्रंथों में एक ही परमेश्वर का गुणगान किया गया है। ईश्वर की भक्ति बड़े भाग्य से मिलती है। अभिमान शून्य रखकर काम करने वाला व्यक्ति जीवन में सच्ची भावना, समाज के व्यापक हित की कामना और मानव प्रेम से ओत-प्रोत होती थी, इसलिए उनका श्रोताओं के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता था। वहीं कंडेला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महेंद्र कमांडो, मास्टर जोगेंद्र मोर आदि मौजूद रहे।
February 28, 2021

हाई कोर्ट ने सेलिब्रिटीज को दी नसीहत, सोशल मीडिया पर इन शब्दों से बनाएं दूरी, जानिए पूरा मामला

हाई कोर्ट ने सेलिब्रिटीज को दी नसीहत, सोशल मीडिया पर इन शब्दों से बनाएं दूरी, जानिए पूरा मामला
 चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सेलिब्रिटीज को नसीहत दी है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतें, जिनकी गलत व्याख्या हो सकती है। हाई कोर्ट के जस्टिस अमोल रतन सिंह ने क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा इंटरनेट मीडिया पर चैट करते हुए अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दर्ज एफआइआर को रद करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणियां की हैं।
बेंच ने अपने फैसले में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और विशेष रूप से सेलेब्रिटी को किसी भी शब्द के उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए, जिसका गलत अर्थ निकाला जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि यह देखा जाना आवश्यक है कि 1989 का अधिनियम समाज के एक ऐसे वर्ग के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया, जिसे युगों से उत्पीड़ित माना जाता है।

स्वाभाविक रूप से उक्त अधिनियम के प्रावधानों के किसी भी उल्लंघन से निपटने के लिए कड़ाई से पेश आना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज के ऐसे वर्गों के प्रति भलाई की भावना पैदा हो,  इसलिए प्रति प्रत्येक व्यक्ति और विशेष रूप से हस्तियों शब्दों के चयन को लेकर सावधान रहना चाहिए।
मामले की सुनवाई के दौरान युवराज सिंह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील पुनीत बाली ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा मुकदमा एक जातिसूचक शब्द के प्रयोग पर दर्ज करवाया है, जबकि उस शब्द का आशय नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति से होता है। युवराज के वकील ने यह भी तर्क दिया था कि यह टिप्पणी संबंधित व्यक्ति (युजवेंद्र चहल) के संदर्भ में की गई थी। पिछले साल 20 अप्रैल को इंस्टाग्राम में युवराज और रोहित शर्मा की बात हो रही थी। बड़े ही हलके फुल्के और मजाकिया अंदाज में हो रही उस बातचीत में उन्होंने अन्य क्रिकेट खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को मित्रतापूर्वक ढंग से उस शब्द से संबोधित कर दिया था।
उनका किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने की कोई मंशा नहीं थी। उसके दोस्त युजवेंद्र चहल दलित समुदाय से नहीं थे। बावजूद इसके उन्होंने 5 जून को एक प्रेस बयान जारी कर इसके लिए माफी भी मांग ली थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद बेंच ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस शब्द का अर्थ दो व्याख्याओं के अधीन है, अर्थात क्या इसका उपयोग किसी विशेष समुदाय के खिलाफ किया गया था।
याची के साथी युजवेंद्र चहल के लिए जो अनुसूचित जाति से संबंधित नहीं है। युवराज के वकील की तरफ से दलील दी गई कि 14 फरवरी को इसी मामले को लेकर हांसी के रजत कलसन ने हांसी पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी । शिकायतकर्ता कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश कर चुका है और उसे ब्लैकमेल करना चाहता था। वैसे भी शिकायतकर्ता इस शिकायत को दर्ज करवाने का अधिकार ही नहीं रखता है। एक तो वह खुद इस समुदाय से नहीं है, दूसरा वह खुद इस मामले में पीड़ित नहीं है।
इस पर शिकायतकर्ता के वकील अजुर्न श्योराण ने आरोपों से इन्कार किया कि युवराज को नहीं जानता है और इसलिए शिकायतकर्ता की ओर से पैसे की मांग करने के लिए उन्हें फोन करने का सवाल ही नहीं उठता। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने एफआइआर की जांच पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए सरकार को आदेश दिया कि वह जांच जारी रखे व चार सप्ताह के भीतर राजपत्रित अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक एफआइआर पर युवराज के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का आदेश दिया है लेकिन यह जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। इस मामले में अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

Saturday, February 27, 2021

February 27, 2021

शर्मसार- सगी बहन से दुष्कर्म करता रहा नाबालिग भाई, गर्भवती होने पर बताई हैवानियत की दास्तां

शर्मसार- सगी बहन से दुष्कर्म करता रहा नाबालिग भाई, गर्भवती होने पर बताई हैवानियत की दास्तां

यमुनानगर : भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग भाई ने मानसिक रूप से बीमार 17 वर्षीय सगी बहन से दुष्कर्म करता रहा। बहन की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पांच माह के गर्भ का पता चला।

इसके बाद पूछताछ में सच्चाई उजागर हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशोरी के माता-पिता काम पर चले जाते थे। उनका बेटा और मानसिक रूप से बीमार बेटी घर पर रहते थे।
शुक्रवार को माता पिता को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।
किशोरी के पिता ने बेटी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि जब वे काम पर चले जाते थे तो भाई उसके साथ गलत काम करता था। जब भी वह उसका विरोध जताती थी तो वह हर बार उसे धमकाकर चुप करा देता था। ऐसा कई माह से चल रहा था। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
February 27, 2021

मौसम लेगा करवट- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम लेगा करवट- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन इलाकों में बारिश के आसार




नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में आने वाले समय में मौसम करवट बदल सकता है। विक्षोभ का असर, शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की है।


मौसम विभाग ने सिक्किम में भी बारिश के आसार जाहिर किए हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमाम सामान्य से अधिक रह सकता है। विभाग के अनुसार विक्षोभ के चलते शनिवार को उत्तरी उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर और लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका है। इन राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। देश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की धुंध भी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
February 27, 2021

महाकिन्नर सम्मेलन:किन्नर हूं इसमें मेरा क्या दोष, आज तक मलाल है कि पिता ने कभी गले नहीं लगाया: सपना

महाकिन्नर सम्मेलन:किन्नर हूं इसमें मेरा क्या दोष, आज तक मलाल है कि पिता ने कभी गले नहीं लगाया: सपना


अम्बाला : किन्नर शब्द सुनते ही दिलाें-दिमाग में नाचने-गाने व लाेगाें के घर बधाई मांगने वाले छा जाते हैं, लेकिन वक्त के साथ पूर्वधारणाओं में बदलाव आ रहे हैं। अब वही नाचने-गाने वाले किन्नर खुद काे आत्मनिर्भर बना रहे हैं। महाकिन्नर सम्मेलन में मुलाकात हुई देहरादून की रहने वाली सपना से।
वह बिजनेसमैन परिवार से संबंध रखती हैं। बचपन में जब परिवार वालाें काे पता चला कि गाैरव (बदला हुआ नाम सपना) किन्नर है ताे पिता साेमप्रकाश ने उससे नजरें चुरा ली। उसे घर में ताे रखा लेकिन पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ। अगर बेटे गाैरव काे काेई बात कहनी हाेती ताे वह उसकी मां के हाथ संदेश दे देते। मां संताेष ने हमेशा उसे बेटा मानकर हर पल उसका साथ दिया। देहरादून गवर्नमेंट इंटरकाॅलेज से 12वीं की। स्कूल में उसे अक्सर बच्चे हिजड़ा व गे कहकर बुलाते। लेकिन उसने कभी भी लाेगाें की परवाह नहीं की।
सपना फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी। मां ने उसके इस फैसले में साथ दिया। वाे चंडीगढ़ फैशन डिजाइनिंग का काेर्स करने अाई। जब उसे पढ़ाई व खर्चाें के लिए पैसाें की जरूरत महसूस हाेने लगी ताे उसने जिम में झाड़ू लगाने का काम करना शुरू किया।
अपने कमरे से टिफिन सर्विस शुरू की। जब फाइनल एग्जाम आए ताे टाइफाइड हाे गया। बुखार में ही उसने एग्जाम दिए। रिजल्ट जब आया ताे उसने टाॅप किया। टाॅपर हाेने के चलते वीएलसीसी की तरह से मेकअप आर्टिस्ट का एडवांस काेर्स करने के लिए स्काॅलरशिप मिली। 2016 में काेर्स पूरा हाेने के बाद सपना अपने घर देहरादून लाैट गई। वहां उसने दून यूनिवर्सिटी में बताैर फैशन डिजाइनिंग टीचर का काम शुरू किया। क्याेंकि पापा हमेशा कहते थे कि तेरा इस घर में कुछ नहीं है। जाे कुछ भी करना है अपनी कमाई से ही कराे।
उसे यूनिवर्सिटी में काम करते हुए एक साल हाे गया था कि अचानक एक दिन जाॅब से बिना कारण निकाल दिया। लेकिन उसे पता चल गया था कि ट्रांस हूं इसलिए वहां के अन्य टीचर्स नहीं चाहते थे कि काम करूं। दाेबारा चंडीगढ़ आईं। उस समय खाने के लिए राेटी व रहने के लिए छत भी नहीं थी। ताे काजल मंगलामुखी, जिनसे उसे एजीबीटीक्यू परेड के दाैरान मिली थी। उनकाे काॅल किया ताे उन्हाेंने अपने डेरे पर मनीमाजरा बुलाया। वहां जाकर उन्हाेंने उसे कहा कि तुम यहीं रहाे।
वहां उनकी गुरु महंत नीलम ने उसे कहा कि तुम बधाई लेने का काम नहीं कराेगी। पढ़ी-लिखी हाे ताे अपनी पहचान बनाओ। डेढ़ साल से डेरे में रह रही हूं। यहां उसे नया नाम सपना मिला। अब वह बताैर फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट काम कर रही हैं। इसके साथ ही फैशन डिजाइनर की जाॅब की तलाश में भी हैं। अब सिर्फ तीज-त्याेहार पर ही घर जाती हैंं। जब घर जाती हूं ताे पापा कहते हैं बाहर मत निकला कराे, घर में ही रहा कराे। सपना बताती हैं कि जब पापा काे छाेटी बहन प्रिया और रानी काे प्यार करते हुए देखती हूं ताे दिल दुखता है, क्याेंकि मेरे पापा ने मुझे आज तक गले नहीं लगाया। इसका हमेशा मलाल रहेगा।
February 27, 2021

विधायक कुंडू के घर छापेमारी:कुंडू के परिजनों से कंपनियों के ईमेल, पासवर्ड मांगे और जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज खंगाले

विधायक कुंडू के घर छापेमारी:कुंडू के परिजनों से कंपनियों के ईमेल, पासवर्ड मांगे और जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज खंगाले


रोहतक : महम से विधायक बलराज कुंडू के ठिकानों पर छापेमारी से जुड़े तथ्यों को लेकर शुक्रवार को भी दिनभर आयकर विभाग का सर्चिंग ऑपरेशन जारी रहा। 42 घंटे से आयकर विभाग की टीम कुंडू फैमिली के यहां से मिले साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए शहर में हर उस व्यक्ति तक पहुंच रही है, जिसका भी उनके साथ लेन-देन में नाता रहा है। आयकर विभाग के अधिकारी हर राशि के लेन-देन को लेकर कड़ियां जोड़ने में लगे हैं। इसमें उधार लेने वालों से लेकर जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
इसी सिलसिले में दो महीने पहले ही मॉडल टाउन के साथ लगते सुभाष नगर में 2200 गज बेची गई कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल साइट के खरीद-फरोख्त भी जांच के दायरे में आ गई है। शुक्रवार दोपहर में मॉडल टाउन स्थित पूर्व सैन्य अधिकारी के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने यहां पर भी सर्चिंग ऑपरेशन के करीब 10 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अंदर भी नकदी और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की ही जांच की जा रही है। हालांकि इस जमीन के सौदे में कई साझीदार शामिल हैं, लेकिन एक हिस्सा इसमें कुंडू की ओर से भी डाला गया है, जिसे लेकर आयकर विभाग की टीम तथ्याें काे पुष्ट करने में जुटी है।
इस जमीन का सौदा मार्केट रेट के मुताबिक करीब 52 करोड़ का बताया जा रहा है। ऐसे में कलेक्टर रेट से ज्यादा भाव और इसमें इतनी मोटी रकम कहां से आई है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। चूंकि खातों में इतना बड़ी राशि का लेन-देन नजर नहीं आया है।

*ईमेल, पासवर्ड व लेन-देन से जुड़ा डेटा जुटाया*

शुक्रवार शाम को जब पूर्व सैन्य अधिकारी के घर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही थी। तभी कुछ कंप्यूटर में दस्तावेज जांचने के लिए उसे टीम के अधिकारियों ने खोलना चाहा, लेकिन पासवर्ड ना होने और कंप्यूटर ना खुल पाने के चलते इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े एक्सपर्ट बुलाए गए। क्रेटा कार में सवार होकर आई यह टीम एक दिन पूर्व ही विधायक कुंडू के सेक्टर-14 निवास पर भी पहुंची थी और वहां से कंपनियों की ईमेल आईडी, पासवर्ड और कई लेन-देन से जुड़े डेटा को एकत्र किया गया है।

*गुरुग्राम से देर शाम पहुंची पत्नी व बेटा तो खुले लाॅकर के ताले*

कुंडू के परिवार की ओर से आयकर विभाग की छापेमारी में पूरा सहयोग भी दिया जा रहा है। इसी के चलते गुरुवार को जब कुछ लॉकर के ताले नहीं खुल पाए तो इस बारे में कुंडू से ही पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि इन लॉकर की चाबी उनकी पत्नी परमजीत के पास ही थी और देर शाम ही उन्हें गुरुग्राम से रोहतक बुलाया गया।
पत्नी और बेटा दोनों ही रोहतक पहुंचे। आयकर टीम को सहयोग करने के लिए पत्नी परमजीत घर पर पहुंचकर लॉकर की चाबी दी, ताकि आयकर विभाग के अधिकारी अपने मनमुताबिक जांच कर सकें। ऐसा ना करने पर आयकर विभाग की टीम जांच में सहयोग की बात भी उठा सकती थी और ताले तोड़कर भी जांच ही करती।

*कुंडू निवास पर पसरा रहा सन्नाटा,* किसी को बाहर नहीं आने दिया

वहीं गुरुग्राम में दूसरे दिन भी छापेमारी के चलते विधायक बलराज कुंडू को बाहर नहीं आने दिया गया है। अभी तक लगातार जांच चल रही है और अन्य जगह पर छापेमारी में भी टीमें लगी हैं, ताकि सभी तरह के दस्तावेज जुटाए जा सकें। सेक्टर-14 स्थित निवास पर शुक्रवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
यहां से परिजन भी बाहर आते नजर नहीं आए। हालांकि बेटा और पत्नी एक दिन पहले ही देर शाम घर पर पहुंचे थे और बुजुर्ग पिता भी कोठी नंबर 115 में ही हैं। पिता की उम्र 85 साल से अधिक होने के चलते उनकी सेहत भी साथ नहीं दे रही है। उन्हें पूरे मामले से अनभिज्ञ रखा गया है, ताकि वे किसी तरह की परेशानी ना लें।

*सबलेट ठेके भी बन सकते हैं परेशानी का सबब*

सूत्रों की मानें तो कंपनी के नाम पर बड़े टेंडर लिए जाने के बाद उन्हें आगे सबलेट कर आयकर बचाने का भी मामला सामने आया है। इसके तहत एक बड़ी कंपनी की ओर से लिए गए बड़े टेंडर को अपने ही रिश्तेदारों की बनाई गई कंपनियों के नाम पर सबलेट कर दिया जाता था और फिर इसे छोटे हिस्से में दर्शाकर काफी आयकर बचा लिया जाता था। ऐसे में अभी आयकर विभाग की टीम काफी तथ्यों को जुटाने में लगी है। इसी के चलते रिश्तेदारों के यहां भी शिकंजा कसा गया है, जोकि कंपनी बना चुके हैं।

*जांच होने पर तो आरोप लगते है : सैनी*

विधायक कुंडू के घरों व दफ्तरों पर इनकम टैक्स की छापेमारी पर सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति के खिलाफ जांच होती है तो वो तरह-तरह के आरोप लगाता है। एेसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है। भाजपा द्वेष भावना से काम नहीं करती है।

*माॅडल टाउन में रात को लगाया नाका*

मॉडल टाउन में शुक्रवार रात में पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान इस मार्ग से आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। रात के समय इस मार्ग का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को और पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को काफी देर तक चेकिंग का सामना करना पड़ा।
February 27, 2021

डीजीपी की नियुक्ति का मामला:विज ने डीजीपी यादव की एक्सटेंशन फाइल पर नोटिंग लिखी-

डीजीपी की नियुक्ति का मामला:विज ने डीजीपी यादव की एक्सटेंशन फाइल पर नोटिंग लिखी- मैं स्पष्ट तौर पर मानता हूं कि डीजीपी को एक्सटेंशन नहीं देनी चाहिए


चंडीगढ़ : डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। गृह मंत्री अनिल विज मौजूदा डीजीपी मनोज यादव को एक्सटेंशन देने के पक्ष में नहीं हैं। अब उन्होंने फाइल पर नोटिंग कर लिखा है, मैं स्पष्ट तौर पर मानता हूं कि डीजीपी को एक्सटेंशन नहीं दी जानी चाहिए।
इस फैसले पर किसी तरह की कानूनी राय लेने की जरूरत भी नहीं है। काबिलेगौर है कि अनिल विज ने 23 फरवरी को गृह सचिव राजीव अरोड़ा को पत्र के जरिए आदेश दिए थे कि नए डीजीपी के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों अनुसार, यह पैनल यूपीएससी के पास भेजा जाना है। यूपीएससी वरिष्ठता सूची, सर्विस व ट्रैक रिकार्ड के आधार पर सरकार द्वारा भेजे जाने वाले पैनल में से सात अधिकारियों के नाम का चयन करता है। इसके बाद इन तीन में से एक को डीजीपी लगा सकती है।

*सीएम को लिखी गोपनीय चिट्ठी*

जहरीली शराब से 47 लोगों की मौत व अवैध शराब तस्करी मामले में विज ने सीएम को गोपनीय चिट्ठी लिखी है। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की अध्यक्षता वाली एसआईटी की रिपोर्ट की स्टडी करने और उसे पूरी तरह से पढ़ने के बाद ही विज ने सीएम को पत्र लिखा है। विज का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जवाब आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
*डीजीपी का दो वर्ष का कार्यकाल 23 को हो चुका पूरा*
डीजीपी का दो वर्ष का कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा हो चुका है। 23 को ही गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव को फिर से पत्र लिखा और आदेश दिए कि तुरंत पैनल बनाकर भेजा जाए। गुरुवार को गृह सचिव ने सीलबंद लिफाफे में विज को लेटर भेजा। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कानूनी अध्ययन करवाने को कहा है।
वहीं विज का साफतौर से कहना है कि केंद्र ने मनोज यादव को दो वर्षों के लिए ही डीजीपी बनाया था। गृह सचिव की कानूनी राय लेने की टिप्पणी पर विज ने इंकार करते हुए स्पष्ट कहा है कि जब दो साल के लिए पोस्टिंग हुई थी तो अब एक्सटेंशन का अब मतलब ही नहीं बनता।
इस मामले में कानूनी सलाह की भी जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं अपनी राय देते हुए लिखा, मैं स्पष्ट तौर पर मानता हूं कि डीजीपी को एक्सटेंशन देने की कोई जरूरत नहीं है। माना जा रहा है कि इस चिट्ठी के बाद अब यह मामला सीएमओ में जा सकता है।

*विज-दुष्यंत की मुलाकात*


गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला से मुलाकात की। वे अपने ऑफिस का कामकाज निपटाने के बाद दुष्यंत की चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कोठी पर पहुंचे। दोनों मंत्रियों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में दुष्यंत से जुड़े सवाल पर कहा, मैं और दुष्यंत अच्छे दोस्त हैं। आप लोग वैसे ही हमारे बीच टकराव पैदा करने की कोशिश करते हैं।
February 27, 2021

ब्लैकमेलिंग का खामियाजा:छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने की एवज में 5.50 लाख रु. लेते समय

ब्लैकमेलिंग का खामियाजा:छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने की एवज में 5.50 लाख रु. लेते समय दो महिलाओं समेत तीन को दबोचा



पेहवा : कस्बे में एक महिला व उसकी बेटी पर छेड़छाड़ के मामले में फंसाकर राजीनामे के लिए साढ़े पांच लाख रुपए मांगने का आरोप है। वहीं मामले को लेकर पुरुष पक्ष ने अनाज मंडी में महिला से मारपीट भी की। मामला बीते गुरुवार का बताया जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने महिला, उसकी बेटी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के आरोप में मामला दर्ज करके अनाज मंडी से ही उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी महिला पक्ष के तीनों लोगों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
डीएसपी हेड क्वार्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 फरवरी गांव तलहेड़ी के हरमन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ मुलतानी कॉलोनी की महिला ने छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान महिला ने उसके पिता पर दबाव बनाकर राजीनामा की एवज में पांच लाख 50 हजार रुपए ले लिए।
आरोप है कि राजीनामे का सौदा 11 लाख में तय किया था। जिसमें लड़का पक्ष से एक खाली चेक पर साइन करवाकर लिए गए। अब महिला बकाया साढ़े पांच लाख रुपए के लिए दबाव बना रही है। इसलिए यदि पैसे देते समय पुलिस रेड करे तो महिला को काबू किया जा सकता है।
जांच सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को सौंपी गई। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने महिला को पैसे लेने अनाज मंडी में बुलाया और इशारा पाते ही पुलिस ने मां बेटी व एक अन्य को साढ़े पांच लाख रुपए व एक आल्टो कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने तीनों को दी जमानत

कोर्ट में पेश करने के बाद महिला के वकील ने अनाज मंडी की मौके पर बनाई गई वीडियो पेश की। इसमें लड़के के परिजन आरोपी महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं और पुलिस बचाव करने की बजाय खानापूर्ति करती रही। वीडियो में महिला के बाल खींचे जा रहे हैं और उसके कपड़े भी फटे नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद मां-बेटी व तीसरे आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
February 27, 2021

बच्चों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार और सही और गलत व्यवहार शिक्षा की जरूरत : नरेंद्र मलिक

बच्चों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार और सही और गलत व्यवहार शिक्षा की जरूरत  : नरेंद्र मलिक


फरीदाबाद : जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 22 फरवरी को शुरू किए गए बाल सुरक्षा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम नहर पार भारत कॉलोनी के स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी (ना) जितेंद्र कुमार रहे।

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए उपमंडल अधिकारी (ना) जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाल सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व स्वच्छता पर जागरूक करना है। उन्होंने जिला बाल परिषद द्वारा किये गए इस कार्य की सहराना की और कहा कि वास्तव में यहाँ इन बच्चों को जगरूक करना अति आवश्यक है। इन सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, पुलिस के नंबर व एमरजैंसी नंबर की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। बच्चों को बेड टच व गुड टच के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोविड औऱ आम स्तिथि में भी स्वच्छता और हाइजीन जैसे मुद्दों पर जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि बाल सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था पर जागरूक करना था और यह कार्य बाखूबी किया गया है। 
जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के दौरान बच्चों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार और सही और गलत व्यवहार शिक्षा की जरूरत आदि पर भी जागरूक किया गया है। साथ ही उन्हें स्वच्छता किट भी दी गई जिसमें एक डिटॉल साबुन, नेल कटर, मास्क व रिफ्रेशमेंट आदि शामिल थे। इसमें सबसे अहम यह रही कि बाल सुरक्षा सप्ताह का खर्चा जाट समाज (रजि), सेक्टर-16, फरीदाबाद द्वारा उठाया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा इस अभियान में सहयोग करने के लिए एच.एस. मलिक महासचिव जाट समाज फ़रीदाबाद व परिषद के आजीवन सदस्य बिजेंद्र फ़ौजदार, मुनेश नरवाल, रामरत्न नरवत, शिवराम तेवतिया, प्रवीण गर्ग, सुभाष सोनी को सम्मानित भी किया गया। गीता सिंह सचिव लक्ष्य ग्रामीण संस्था द्वारा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष भूमिका रही उनको भी सम्मानित किया गया। सुनीता कॉर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन ने भी बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मंच संचालन उदय चन्द लेखाकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद से एस.एल. खत्री कार्यक्रम अधिकारी, मांगे राम, रामसरन व श्रीभगवान इत्यादि उपस्थित रहे।
February 27, 2021

असमंजस : हरियाणा में सरपंचों के खातों में आए 316 करोड़, कार्यकाल खत्म होने के कारण नहीं कर सकते खर्च

असमंजस : हरियाणा में सरपंचों के खातों में आए 316 करोड़, कार्यकाल खत्म होने के कारण नहीं कर सकते खर्च



 जींद : सरपंचों का कार्यकाल खत्म होते ही प्रदेश सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की 316 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि ग्राम पंचायतों के खाते में डाल दी गई है। इसमें 25 फीसद राशि स्वच्छता कार्यों में और बाकी 75 फीसद राशि गांव के विकास कार्यों में खर्च की जानी है।

लेकिन सरपंच चाह कर भी इस राशि को खर्च नहीं कर पाएंगे। क्योंकि सरपंचों का कार्यकाल 23 फरवरी को ही खत्म हो चुका है। अब इस राशि को बीडीपीओ खर्च करेंगे। सरपंच इसका विरोध जता रहे हैं, क्योंकि इस राशि को वह खुद अपने हाथों से गांव के विकास कार्यों पर लगाना चाहते थे।

*लॉकडाउन के कारण जारी नहीं हो सकी राशि*


सरकार की ओर से 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों के खातों में साल में दो बार राशि डाली जाती है। इसके तहत गांवों में विकास कार्य करवाए जाते हैं। हालांकि यह राशि ग्राम पंचायतों को पहले ही मिल जाती। लेकिन, पिछले साल मार्च महीने में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लग गया और यह राशि जारी नहीं हो पाई।

अब उस समय राशि को ग्राम पंचायत के खातों में डाला गया है, जब सरपंचों का कार्यकाल ही पूरा हो गया। जिस समय राशि डाली, उसी समय पंचायती विभाग की ओर से यह पत्र जारी कर दिया गया कि पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो गया है, इसलिये सरपंच कोई भी नया काम शुरू नहीं कर सकते।

*आबादी के हिसाब से मिलती है ग्रांट राशि*

यूं तो यह 316 करोड़ रुपये प्रदेश के सभी जिलों के लिए है, लेकिन गांव की आबादी के अनुसार यह राशि मिलती है। हर गांव को ग्रांट राशि अलग-अलग मिलती है।


इस राशि से गांव में गलियों का निर्माण, पानी की निकासी के लिए नालियां, स्ट्रीट लाइटें, तालाब की सफाई जैसे छोटे-मोटे काम करवाए जा सकते हैं। आयोग से यह ग्रांट साल में दो बार मिलती है लेकिन कोरोना के कारण यह ग्रांट नहीं मिल पाई थी। 
सरपंच करते रह गए इंतजार 
सरपंच इस ग्रांट राशि का पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सरपंचों को अपना डोंगल अपडेट करवाने के लिए कहा गया, ताकि इस राशि को निकलवाकर गांव के विकास कार्याें में लगाया जा सके। 1500 से दो हजार रुपये खर्च कर सरपंचों ने डोंगल अपडेट करवाया लेकिन राशि आने से पहले ही कार्यकाल पूरा हो गया। अब इस राशि को बीडीपीओ ही खर्च कर पाएंगे।

गांव रूपगढ़ के निवर्तमान सरपंच संदीप अहलावत ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रांट राशि को पहले ही जारी किया जाना था, ताकि पंचायत प्रतिनिधि इस राशि से गांव के विकास कार्य करवा सकते लेकिन अब इस राशि को जारी किया गया है। आखिरी साल में ग्राम पंचायतों को अपेक्षाकृत कोई ग्रांट नहीं मिली, जिससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित हुए। इससे सभी सरपंचों में काफी रोष है।


बीडीपीओ को लगाया है प्रशासक : आरके चांदना 

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आरके चांदना ने कहा कि सरपंचों का कार्यकाल पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र के बीडीपीओ को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है। 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों के खातों में जरूर आई है। अब अगर कोई बेहद ज्यादा जरूरी कार्य होगा तो बीडीपीओ ही इस राशि से विकास कार्य करवाएंगे।
February 27, 2021

नवदीप कौर को जमानत, जेल से छूटते ही बोली- सोनीपत पुलिस ने अत्याचार किया, प्रधानमंत्री जी न्याय दिलाओ

नवदीप कौर को जमानत, जेल से छूटते ही बोली- सोनीपत पुलिस ने अत्याचार किया, प्रधानमंत्री जी न्याय दिलाओ

 चंडीगढ़ : जस्टिस अवनीश झिंगन ने नवदीप कौर को नियमित जमानत देते हुए कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन की एक महीन रेखा होती है, उस रेखा का उलंघन करने से विरोध का रंग बदल जाता है।
  मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाने वाली 23 वर्षीय नवदीप कौर हाईकोर्ट ने इस नसीहत के साथ नियमित जमानत दे दी है कि वह जमानत के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखेंगी। इसी टिपण्णी के साथ हाईकोर्ट ने नौदीप कौर को सीजेएम/ इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष श्योरिटी बांड भर जमानत लिए जाने के आदेश दे दिए हैं। जस्टिस अवनीश झिंगन ने नौदेप कौर को नियमित जमानत देते हुए कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन की एक महीन रेखा होती है, उस रेखा का उलंघन करने से विरोध का रंग बदल जाता है। सुप्रीम कोर्ट भी कह चूका है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन प्रत्येक का अधिकार जरूर है, लेकिन इसके साथ कुछ पाबंदियां भी हैं, जिसका उलंघन नहीं किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस केस के तथ्यों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं कि इस मामले में इस रेखा का उलंघन हुआ है या नहीं। यह ट्रायल कोर्ट देखेगा। याचिकाकर्ता पर आईपीसी की धारा- 307, 332, 353 और 379-बी लगाई गई है, जिस पर ट्रायल कोर्ट ही सभी सबूतों और तथ्यों को देखने के बाद निर्णय करेगा। याचिकाकर्ता 12 जनवरी से हिरासत में है और अब उसे और ज्यादा हिरासत में रखे जाने की जरुरत नहीं है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने नौदीप कौर को नियमित जमानत देते हुए उसे बड़ी राहत दे दी है। 
करनाल जिले की जेल में बंद नवदीप कौर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देर रात करीब 8 बजे जेल प्रशासन ने जेल से रिहा किया। जिसके बाद नवदीप कौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनीपत पुलिस ने उसके खिलाफ जो वीडियों पेश की है, उस वीडियों को एडिट करके पेश किया गया है। आज के समय में अमीर-गरीब का पहाड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। नवदीप कौर ने कहा कि उसने न तो पहले कुछ गलत किया है, न ही आगे कुछ गलत करेगी। नवदीप कौर ने कहा कि सोनीपत पुलिस ने उसके उपर बहुत अत्याचार किए है, उसे बहुत बुरे तरीके से टार्चर किया है। नवदीप ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि किसान न्याय मांग रहे है, उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा लगाए गए जेल में अन्य बंदियों से बदसलुखी के आरोप को नकारते हुए नवदीप ने कहा कि करनाल जेल प्रशासन से उसके रिकाड़ लिया जाए, उससे साफ हो जाएगा कि उसने किसी के साथ बदसलुखी नहीं की है। वहीं जेल में किसी से मिलने न देने के सवाल पर नवदीप ने कहा कि कोरोना के कारण उसकी 2 मुलकात पहले ही हो चुकी थी, जिस कारण किसी और को नहीं मिलने दिया। 12-13 जनवरी की रात से बंद है करनाल जेल में नवदीप कौर पर कुंडली में तीन एफआईआर दर्ज है, उन पर अवैध वसूली व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट के कई गंभीर आरोप है। इन आरोपों के चलते नवदीप कौर को गिरफ्तार कर 12-13 जनवरी की रात से हरियाणा के करनाल जिला की जेल में बंद है। नवदीप कौर उन मजदूरों की आवाज उठा रही थी, जिनके वेतन लंबित थे। इसके अलावा नवदीप कौर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रही थी। नवदीप कौर पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली है।
February 27, 2021

टैंपो ने बाइक को लिया चपेट में, कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे 2 रिटायर्ड फौजियों की मौत

लापरवाही का नतीजा:पुलिया से टकराकर बेकाबू हुए टैंपो ने बाइक को लिया चपेट में, कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे 2 रिटायर्ड फौजियों की मौत



गोहाना : शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो रिटायर्ड फौजियों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा पूर्वसैनिक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अब रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों कैंटीन से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। अचानक पुलिया के पत्थर से टकराने के बाद बेकाबू हुए एक टैंपो ने इन्की बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे के पीड़ित लोगों की पहचान घड़वाल निवासी रामनिवास, दिलबाग और हवा सिंह के रूप में हुई है। घायल रामनिवास ने बताया कि वो तीनों सेना से सेवानिवृत्त थे। शुक्रवार को वो बाइक पर सवार होकर आर्मी कैंटीन से सामान लेने के लिए आए थे। दोपहर बाद सामान लेकर वह वापस गांव जा रहे थे। बाइक दिलबाग चला रहा था और वो दोनों सामान पकड़कर पीछे बैठे हुए थे। रास्ते में गौशाला के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही एक इको गाड़ी ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से रोड पर गिरकर तीनों घायल हो गए। इसके बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। रामनिवास ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दिलबाग को मृत घोषित कर दिया गया। उसे और हवा सिंह को PGIMS रोहतक रेफर कर दिया। हवा सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई।

मोटरसाइकल को टक्कर मारने के बाद पलटा टैंंपो।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इको गाड़ी और बाइक की भिड़ंत गाड़ी के बेकाबू होने के कारण हुई थी। गाड़ी पुलिया के पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।