Breaking

Tuesday, April 27, 2021

April 27, 2021

पुलिस कर्मचारियों के लिए पुलिस लाईन जीन्द में कम से कम 25 बैड का अस्थाई हस्पताल (आईसोलेशन रूम) किया जाएगा तैयार - डीआईजी ओ.पी. नरवाल

पुलिस कर्मचारियों के लिए पुलिस लाईन जीन्द में कम से कम 25 बैड का अस्थाई हस्पताल (आईसोलेशन रूम) किया जाएगा तैयार - डीआईजी ओ.पी. नरवाल

*रोज करें थानों को सैनेटाईज, 6 बजे के बाद कोई घूमता नजर आये तो तुरन्त करें चालान, मजबूर को तंग ना करें - डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल।*

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय जीन्द में हुई मिटींग, कोरोना गाईडलाईन की पालना करवाने के दिये निर्देश।*

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) *जीन्द पुलिस अधीक्षक डी.आई.जी श्री ओम प्रकाश नरवाल* ने सोमवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान सभी उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी व अन्य शाखा ईन्चार्ज मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कोरोना की दुसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित कराएं। गाईडलाईन की पालना ना करने करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इस बैठक में कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए वैक्सीनेशन बारे पुलिस अधीकारियों को प्ररित किया।   

उन्होने पुलिस लाईन जीन्द में एक अस्थाई हस्पताल (आईसोलेशन रूम) बनाने बारे आदेश दिये जिसमें कम से कम 25 बैड लगायें जाएगंे। प्रत्येक बैड पर अलग-अलग पानी की बोतल, चाय, खाना व आवश्यकता अनुसार दवाईयां उपलब्ध होंगी। संक्रमित कर्मचारियों के लिए गर्म पानी व काढा पिलाने का भी बैड पर ही किया जाएगा।
उन्होने कहा कि पुलिस कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण काफी बढ रहा है, पीछले वर्ष आप सभी के द्वारा काफी सावधानियां पुलिस थानों व चैकियों में बरती गई थी जिन्हे अब दौबारा से प्रयोग में लाने की आवश्यकता है। उन्होने आदेश दिए कि प्रत्येक थाना में एन्ट्री गेट पर एक रिस्ैप्शन डैस्क बनाए जहां पर सैनेटाईजर रखा जाये व वही पर शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त करके उस पर तुरन्त कार्यवाही हो आॅनलाईन शिकायतों पर जोर दें ताकि अनावश्यक संपर्क में ना आकर संक्रमण फैलाने से बचा जा सके। कोई भी कर्मचारी जब भी किसी मौका पर, कोर्ट में या हस्पताल आदी से आता है तो उसके मुंह-हाथ धोने का इंतजाम और वर्दी इत्यादी बदलने का इन्ताजाम बाहर ही हो। जिला पुलिस कार्यालय व सभी थानों में भाप लेने वाले यन्त्र लगाये गए हैं व सभी जवानों को आदेश दिये गये है कि वे थानों में ही रहे बेवजह बसों में सफर करने से बचें। दिन में दो बार थानों को सैनेटाइज करें। जिन कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाए है तुरन्त वैक्सीन लगवाएं। सभी जवान टेस्टिंग आवश्य करवाएं। सभी थानों में तापमापी यन्त्र आवश्यक रखें इसके अलावा प्रत्येक थाने में आक्सीमीटर रखें व जवानों का आक्सीजन लेवल चैक करते रहें।
उन्होने कहा कि होटल, ढाबों, धर्मशाला मैरिज पैलेस आदी को लगातार चैक करें यदी कोई कोविड की गाईडलाईन की पालना नहीं करता है तो उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाही करें। शहर व कस्बों में दुकानदारों से सम्पर्क करके दुकान के बाहर दो गज की दुरी पर निशान लगवाएं ताकि लोग एक दुसरे के पास ना खडे हों, सायं 6 बजे बाद जिन दुकानों को बंद करने के आदेश है वे दुकान खुली ना रहे, किसी मजबूर व्यक्ति को पेरशान ना करें। जिन हस्पतालों मे कोविड का ईलाज होता है वहां पर एक-एक पीसीआर तैनात करें वहां भीड इक्कठा ना होने दें। आक्सीजन की कालाबाजारी होने से रोकने का प्रयास करे। 


इस मौके पर उन्होने कहा कि आम जनता को बताये कि *पुलिस महानिदेशक हरियाणा* द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बीच आॅक्सीजन सिलेंडर, रेमेडिसविर इन्जेक्शन और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए हैल्पलाईन नम्बर (मोबाईल नम्बर 7087089947 और टोल फ्री नम्बर 18001801314) जारी किए हैं इन नम्बरों पर नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना सांझा कर सकते हैं।
April 27, 2021

बायोमेट्रिक की जगह मैनुअल से कराया जाए राशन वितरण

बायोमेट्रिक की जगह मैनुअल  से कराया जाए राशन वितरण

-कोरोना संक्रमण के विस्तार से आशंकित राशन डिपो धारकों ने डीसी की मार्फत सीएम को भेजा पत्र
जींद : (आरती शर्मा ) हरियाणा का राशन डिपो धारक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसे मुख्य खतरा बायोमेट्रिक मशीन से होने वाला संक्रमण विस्तार का है। इस आशंका को लेकर मंगलवार को जिला राशन डिपो धारक एसोसिएशन ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जिले के डिपो धारकों की ओर से जिला प्रधान मुकेश निडानी ने कहा कि अगर एक व्यक्ति या खुद राशन डिपो धारक इस महामारी से पीड़ित हुआ तो सभी के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में जब तक यह महामारी नियंत्रण में नहीं होती तब तक पोस मशीन को बायोमेट्रिक की जगह पर मैनुअल माध्यम से राशन वितरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने राशन डीलर को 50 लाख रुपए बीमा राशि योजना लागू की है। उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार भी ₹50 लाख की बीमा राशि लागू करे ताकि जान गवां देने वाले डिपो धारक के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
पत्र में मुकेश निडानी ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में कोरोना का कहर चरम पर है जिसके चलते जनता की सेवा हर मानव का कर्तव्य बन जाता है। इस श्रेणी में हरियाणा के 9 हज़ार राशन डिपो धारक भी आते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि राशन डिपो धारकों ने पिछले वर्ष भी लगातार कोरोना महामारी काल में अपनी सेवा पूरी निष्ठा व लगन से दी थी और आज जब कारोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही है, इसमें भी राशन डिपो धारक अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता को राशन पहुंचाने की सेवा दे रहे हैं। कोरोनो महामारी को देखते हुए डिपो धारकों ने आग्रह किया कि हरियाणा का राशन डिपो धारक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसमें मुख्य खतरा बायोमेट्रिक मशीन से होने वाला संक्रमण विस्तार का है। अगर एक व्यक्ति या खुद राशन डिपो धारक इस महामारी से पीड़ित हुआ तो सभी के लिए खतरा बन सकता है तो आप से निवेदन है कि जब तक यह महामारी नियंत्रण में नहीं होती तब तक पोस मशीन को बायोमेट्रिक की जगह पर मैनुअल माध्यम से राशन वितरण करवाया जाए। राजस्थान सरकार की तर्ज पर राशन डीलर को 50 लाख रुपए बीमा राशि का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि जान गवां देने वाले डिपो धारक के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
April 27, 2021

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने रद्द कर दी ये ट्रेनें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने रद्द कर दी ये ट्रेनें 

नई दिल्ली : कम यात्री संख्या के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने करीब 40 रेलसेवाएं अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी हैं। इनमें नारनौल ट्रैक से रेवाड़ी-फुलेरा के बीच चलने वाली दो रेल सेवाएं भी शामिल हैं। जबकि इस ट्रैक पर दोपहर को सवा तीन बजे रेवाड़ी को जाने वाली एवं रेवाड़ी से शाम पौने आठ बजे नारनौल पहुंचने वाली पैसेंजर गाड़ी को फिलहाल जारी रखा गया है। बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण 40 रेल सेवाओं को अगले आदेश तक रद्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09703/04 सीकर-लोहारू, 28 अप्रैल से, 09728 रेवाड़ी-सीकर 27 से तथा 28 अप्रैल से 09727 सीकर-रेवाड़ी सहित कुल 40 रेल सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेंगी। 
उत्तर परिश्चम रेलवे के उपमहाप्रबंधक सामान्य एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण कुछ रेलसेवाओं को अग्रिम आदेशों तक रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 40 रेल सेवाओं को रद्द किया गया है, जिनमें से रेवाड़ी-फुलेरा के मध्य चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनों को रद्द किए जाने की पुष्टि नारनौल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मुनीश भार्गव ने भी की है। भार्गव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09723 फुलेरा-रेवाड़ी को 27 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक रद्द किया गया है। इसी प्रकार 09724 रेवाड़ी-फुलेरा भी अब अगले आदेशों तक रद्द कर दी गई है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 09735 फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल व गाड़ी संख्या 09736 रेवाड़ी-फुलेरा स्पेशल को भी रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेनें 27 अप्रैल से इस ट्रैक पर बंद कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेनें हाल ही में 11 व 13 अप्रैल से चालू की गई थी और गत 22 मार्च 2020 से लगातार एक साल से बंद ही थी। कोरोना के हालात सामान्य होने पर महज एक पखवाड़ा पहले ही इनका संचालन किया गया था, लेकिन अब कोरोना के कारण हालात पुन: बिगड़ने एवं सवारी संख्या कम होने पर यह कठोर निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जान है तो जहान है। इसी को मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब जब भी हालात सामान्य होंगे, तब इन ट्रेनों का पुन: संचालन संभव हो सकेगा। Also Read - अमानवीय : पुलिस ने रोकी गाड़ी, ऑक्सीजन के अभाव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कोविड-19 की नई परिस्थितियों के चलते भिवानी से मथुरा को आने-जाने वाली ट्रेन संख्या 04725 व 04726 को भी आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 04733 व 04734 जो रेवाड़ी-श्रीगंगानगर को आती-जाती थी, को भी रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 09727-28 सीकर-रेवाड़ी को आती-जाती थी, को भी रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की ट्रेनें भी शिकार हो गई हैं और इस कारण इनका आवागमन भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि जयपुर मंडल के अधीन चलने वाली गाडि़यां कम यात्री संख्या के चलते रद्द करनी पड़ी हैं। भविष्य में हालात जब भी ठीक होंगे, तब नए आदेश आने पर इन गाडि़यों का पुन: संचालन किया जाएगा।
April 27, 2021

कोविन और आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को मिलेगी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता,

कोविन और आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को मिलेगी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता,

पानीपत : देशभर में एक मई से 18 से अधिक आयु के सभी का कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसको लेकर पानीपत स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तैयारी शुरू की। कोविन और आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी। पानीपत में अब तक करीब सवा लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब 18 से अधिक आयु वाले करीब 9 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जाना है।

देशभर में 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को एक मई से कोरोना वैक्सीन देने का फैसला किया गया है। पानीपत की कुल आबादी करीब 14 लाख है। इसमें से सवा लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। एक मई से 18+ के वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बैठक की।

वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि पानीपत में 18 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या करीब 9 लाख है। एक मई से 18+ का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोगों को कोविन और आरोग्य सेतू एप पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी।

अब मेन्यूफेक्चर से वैक्सीन खरीदेंगे प्राइवेट अस्पताल
पानीपत में कुल 44 निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीनेशन की अनुमति प्रदान की गई थी। अभी तक निजी अस्पतालों को सरकार की ओर से ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अब निजी अस्पतालों को खुद ही मेन्यूफेक्चर कंपनी से वैक्सीन खरीदनी होगी। प्राइवेट अस्पतान में कोविड वैक्सीन की एक डोज के लिए 612 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जबकि, सिविल अस्पताल कोरोना वैक्सीनेशन नि:शुल्क किया जाएगा।

*रिफिल किए गए सिविल अस्पताल के 98 ऑक्सीजन सिलेंडर*
देशभर से ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर खबरें आ रही हैं। पानीपत से 10 मिट्रिक टन ऑक्सीजन का टैंकर गायब भी हो चुका है। ऐसे में सिविल अस्पताल ने ऑक्सीजन को लेकर तैयारी की है। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन का 600 किलोलीटर का टैंक हैं। जिससे सीधे बेड पर सप्लाई होती है। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन के 30 बड़े और 68 छोटे सिलेंडर रिफिल कराए हैं।

*18+ के वैक्सीनेशन को मिली डोज*
18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वक्सीनेशन के लिए पानीपत स्वास्थ्य विभाग को डोज मिली हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि पानीपत को मंगलवार को कोवीशील्ड के 10 हजार और को-वैक्सीन की 5 हजार डोज प्राप्त हुई है।
April 27, 2021

अभय चौटाला ने सत्ता में बैठे लोगों को बताया मौत का सौदागर

अभय चौटाला ने सत्ता में बैठे लोगों को बताया मौत का सौदागर

सिरसा : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के प्रति समय रहते नहीं चेती और उसकी गलत नीतियों का खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। वे मंगलवार को जिले के गांव गुडियाखेड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में 800 वैक्सीन आई थी जिसे दिल्ली में कालाबाजारी में बेच दिया गया क्योंकि सीएमओ सिरसा ने इस वैक्सीन के समाप्त होने की बात कही थी। इनेलो नेता ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को केवल धन से प्यार है और जनता के दुख-तकलीफों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को मौत का सौदागर बताते हुए इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता ऑक्सीजन के लिए तड़प रही है और मुख्यमंत्री अब इसका प्रबंध करने में लगे हैं।
उन्होंने राजकीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि रोहतक पीजीआई में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए एक हजार बैड का प्रबंध किया गया है जबकि पीजीआई रोहतक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनके पास संक्रमितों के उपचार के लिए बैड आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पीजीआई रोहतक में ही स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं तो हरियाणा के अन्य अस्पतालों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां क्या स्थिति होगी?  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को मरने के लिए राम भरोसे छोड़ दिया है। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से न निभाने के लिए इस्तीफा देते हुए प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल भी पीएम नरेंद्र मोदी की तरह केवल भाषण देना जानते हैं और वास्तविकता को जानने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान, मजदूर व आढ़ती पूरी तरह से सरकार की गलत नीतियों की भेंट चढ़ गए हैं क्योंकि न तो किसानों की फसल की खरीद हो रही है और न ही 48 घंटे में उनके खातों में फसल की पेमेंट ही आ रही है। कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए और उसे भाजपा की बी टीम बताते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह आमजन की समस्याओं को प्रदेश के राज्यपाल के पास ले जाने की बजाए केवल अखबारी बयानबाजी तक ही सीमित हो गई है। 
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने स्थानीय शासन को कोरोना की स्थिति में आमजन की मदद के लिए जेसीडी विद्यापीठ में 100 बैड का अस्पताल सहायतास्वरूप दिया था और इस बार भी उन्होंने प्रशासन को यह मदद देने के लिए पत्र लिखा है मगर शासन एवं प्रशासन इसमें भी राजनीति करने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जिस प्रकार कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा चुनावी रैलियां करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, ठीक वैसे ही हरियाणा में भी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से न निभाने के लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप जड़ा कि सत्ता में बैठे नेता विदेश जाकर मौज लूट रहे हैं जबकि प्रदेश की जनता आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रही है। इनेलो नेता ने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा और मई माह में किसानों की संख्या यहां पहले की अपेक्षा कई गुणा बढ़ेगी। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत का माध्यम बने तोमर की बात का कोई महत्व नहीं है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी जानी और उनका मौके पर ही समाधान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से पार्टी संगठन को पहले से भी ज्यादा मजबूत करने का आह्वान करते हुए इसकी नीतियों को प्रचारित करने की बात कही।
April 27, 2021

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी परीक्षाओं की Date Sheet, 17 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी परीक्षाओं की Date Sheet, 17 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निदेर्शानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने पीजी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों/संस्थानों के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और संबद्ध कॉलेजों/संस्थानों में संचालित किए जाने वाले कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को अंतिम रूप दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि परीक्षा किस मोड में होगी, यह परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पहले बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी संस्थानों को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 17 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं में एमए दर्शन चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी व एमएससी फोरेंसिक साइंस चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी भूगोल चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर व एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी चैथा, छठा व आठवां सेमेस्टर, एमएससी भौतिकी, एमकॉम, एमएससी पर्यावरण विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, एमए हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि जारी की गई डेटशीट में एमसीए चतुर्थ व छठा सेमेस्टर, एमएससी सॉफ्टवेयर चतुर्थ सेमेस्टर, एमए एवं एमएससी मॉस कम्यूनिकेशन चतुर्थ सेमेस्टर, बीटेक प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग चतुर्थ, छठे व आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि बीए एलएलबी के चतुर्थ, छठे, आठवें व नौंवे सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नालाजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमए राजनीति विज्ञान, एमए डिफेंस स्टडीज, एमएससी बॉटनी, एमए पंजाबी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए अंग्रेजी, एमपीईडी व एमए योगा चतुर्थ सेमेस्टर, एमटीटीएम, एमए फाइन आर्ट्स व मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बायोकैमेस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर, एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर, एमए लोक प्रशासन चतुर्थ सेमेस्टर, एमए मनोविज्ञान, एमएससी गृह विज्ञान, एमएससी सांख्यिकी, एमए सोशल वर्क, बीएड स्पेशल एजुकेशन व एमए एजुकेशन के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
April 27, 2021

घर से चार लाख की नकदी व गहने लेकर फुर्र हुई विवाहिता, तीन माह पहले हुई थी

घर से चार लाख की नकदी व गहने लेकर फुर्र हुई विवाहिता, तीन माह पहले हुई थी

सिरसा : जिला के गांव कृपालपट्टी में नवविवाहिता चार लाख रुपये की नगदी, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। चार लाख रुपये की नगदी प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए घर पर रखी थी। ऐलनाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता सहित आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृपालपट्टी निवासी रणवीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह की ओर से पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 29 जनवरी 2021 को उसका विवाह कर्मजीत कौर पुत्री बब्बर सिंह निवासी राजगढ़ कुब्बा जिला भटिंडा के साथ हुआ था। उनका रिश्ता मंजीत सिंह निवासी मानसा ने करवाया था। दोनों ही तलाकशुदा है और दोनों का ही एक-एक बच्चा भी है। शादी के बाद कर्मजीत अपने 12-13 साल के बेटे के साथ ससुराल आई। उसने बताया कि विवाह में उसके परिवार ने 8 तौले सोने के जेवर, एक लाख रुपये कीमत के कपड़े व अन्य सामान दिया था। उसने बताया कि उसने ऐलनाबाद में एक प्लॉट लिया हुआ था, जिसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए उसने आढ़ती से 4 लाख रुपये लिए थे।
बीती 22 फरवरी को वह ऐलनाबाद और परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। पीछे से आई-20 और इनोवा पर सवार होकर आए लोगों के साथ उसकी पत्नी कर्मजीत चार लाख रुपये की नगदी, सोने व चांदी के आभूषण तथा मोबाइल लेकर फुर्र हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कर्मजीत कौर, उसकी मां जीत कौर, मंजीत सिंह निवासी मानसा, चरणजीत सिंह, मलकीत सिंह, बलबीर सिंह, कुलविंद्र कौर निवासी तलवंडी मानसा के खिलाफ भादंसं की धारा 406, 34 के तहत मामला दर्जकर जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को सौंपा है।
April 27, 2021

ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रही गाड़ी को रातभर चौकी में रखा, वक्त पर नहीं मिल पाने से गाजियाबाद में कोरोना मरीज की मौत

ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रही गाड़ी को रातभर चौकी में रखा, वक्त पर नहीं मिल पाने से गाजियाबाद में कोरोना मरीज की मौत

जींद :  में पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रही गाड़ी को पकड़कर पुलिस ने रातभर चौकी में रखा। हालांकि उसने जरूरमंद कोरोना मरीज से फोन पर बात भी करवाई, लेकिन रौब के भूखे खाकी वालों ने एक न सुनी। सुबह बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। आखिर नतीजा यह हुआ कि वक्त पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और मरीज ने दम तोड़ दिया। यह अलग बात है कि पुलिस वाले इस तरह के आरोप से इन्कार भी करते नजर आ रहे हैं।

पंजाब के धुरी निवासी गुरप्रीत ने DIG ओम प्रकाश नरवाल को दी शिकायत में बताया कि वह धुरी के ट्रांसपोर्ट राजेंद्र सिंह के पास गाड़ी चालक का काम करता है। उनके ट्रांसपोर्ट के अकाउंटेंट राहुल गोयल का ससुर गाजियाबाद निवासी ललित मोहन कोरोना संक्रमित था और वह घर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट था। सोमवार को दिल्ली में ऑक्सीजन का सिलेंडर नहीं मिलने पर राहुल गोयल ने ट्रांसपोर्ट राजेंद्र सिंह को बताया कि रात को 3 बजे की ऑक्सीजन उनके पास है, इसलिए पंजाब से दो सिलेंडरों की व्यवस्था करके उसे दिल्ली के लिए रवाना किया था।

गाजियाबाद जा रही गाड़ी को जींद में गतौली चौकी के पास नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात करीब 11 बजे रुकवा लिया। चालक को चौकी में बंद कर दिया। सुबह उसे नागरिक अस्पताल जींद में ले जाया गया। यहां से चालक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। आरोप यह है कि रात को गाड़ी के चालक ने कोरोना संक्रमित के पास वीडियो कॉल करके बात भी करवाई, लेकिन पुलिस कर्मियों का फिर भी दिल नहीं पसीजा। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मंगलवार सुबह कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद दोपहर में उसके रिश्तेदार संबंधित गाड़ी के चालक को साथ लेकर DIG से मिले। इन्होंने गतौली चौकी प्रभारी वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। DIG ने इस मामले की जांच DSP-H पुष्पा खत्री को सौंप दी है।

उधर चौकी प्रभारी गतौली वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रात को पंजाब के नंबर की गाड़ी को रुकवाया गया। इसमें दो ऑक्सीजन सिलेंडर मिले। चालक मौके पर जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया। बाद में उसने कागजात दिखा दिए तो उसे रात में ही छोड़ दिया गया था।
April 27, 2021

हरियाणा के सभी जिलों में धारा-144 लागू , प्रदेश सरकार ने काेरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया है

हरियाणा के सभी जिलों में धारा-144 लागू ,  प्रदेश सरकार ने काेरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया है

चंडीगढ़ :  प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से इस आशय के आदेश जारी करते हुए राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लगाई गई है। इसके पहले राज्य के चुनिंदा जिलों में धारा 144 लगी थी। इस संदर्भ में जिला उपायुक्तों को अपने अपने जिलों में माहौल को देखते हुए धारा 144 लगाने का आदेश दिया गया था। स्टेट क्राइसिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं बैठक में पूरे राज्य के सभी जिलों 22 में पेट्रोलिंग बढ़ाने और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया गया है। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन चिन्हित करने की गति बढाने और इन जोनों में व्यवस्थाएँ व्यवस्थित करने की गति बढ़ाने को कहा गया है। 
 वहीं सरकार ने प्रधान सचिव, उद्योग और वाणिज्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड विजयेंद्र कुमार को राज्य में उचित ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी और समन्वय के लिए राज्य ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष हेतु नोडल अधिकारी के रूप में मनोनीत किया है। विजयेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने राज्य ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष में तीन आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों की भी नियुक्ति की है ताकि राज्य में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी और समन्वय में नोडल अधिकारी की सहायता की जा सके। आईएएस अधिकारियों में श्री अंशज सिंह, निदेशक, हाउसिंग फॉर ऑल, मुख्य प्रशासक, हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा और विशेष सचिव आवास विभाग, सुशील सरवन, विशेष सचिव, वित्त विभाग और शक्ति सिंह, प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य सहकारी संघ चीनी मिल्स शुगरफेड भी शामिल हैं। एचसीएस अधिकारियों निर्मल नागर, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सडक़ सुरक्षा), हरियाणा, सतिंदर सिवाच, उप-सचिव, सहकारिता विभाग, राजेश कोथ, उप-सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, अनिल कुमार दून, सचिव, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकूला, मयंक भारद्वाज, संयुक्त आबकारी और कराधान आयुक्त और मुकुंद, उप-सचिव,प्रशासनिक सुधार विभाग शामिल हैं।
April 27, 2021

सीएम आगमन से दाे घंटे पहले काेविड मरीजाें काे भर्ती करने की दी सूचना, रात तक गंभीर मरीजों की एंट्री नहीं

सीएम आगमन से दाे घंटे पहले काेविड मरीजाें काे भर्ती करने की दी सूचना, रात तक गंभीर मरीजों की एंट्री नहीं

रोहतक : जिले में एक दिन पहले पीजीआईएमएस में गंभीर मरीजों के एडमिशन रोक देने के बाद हरकत में आए सीएम मनोहर लाल सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रोहतक  पीजीआईएमएस प्रवक्ता ने 12 बजकर 33 मिनट पर संदेश जारी किया कि अब पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में एक बार फिर से नए कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है।

कोविड-19 के मरीजों व संदिग्धों को ट्रामा सेंटर के भर्ती किया जा रहा है। इसके बाद जब सीएम को भी यही सूचना दी गई कि मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है, लेकिन शाम को एमएस ने बताया कि पीजीआईएमएस में अभी गंभीर मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं है।

यही बात हुई है कि अलग से ऑक्सीजन का कोटा मिलेगा, तभी बेड बढ़ा सकेंगे। फिलहाल जो बेड स्ट्रेंथ 350 की है, उसे ही जारी रखेंगे। नए बेड की व्यवस्था तभी शुरू करेंगे, जब ऑक्सीजन का पूरा प्रबंध हो जाएगा। हर एक-आध केस में एमरजेंसी लगती है तो उसे ले लेते हैं।
बुलेटिन में 6 मौत, संस्कार हुए 35 के सोमवार को जिले के कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 6 लोगों की मौत दर्शाई गई है। जबकि श्मशान घाट में 35 लोगों के शवों को संस्कार किया गया है।

वहीं इस बारे में जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूछा गया कि पीजीआईएमएस में रोजाना करीब 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है और पीजीआईएमएस प्रशासन किसी प्रकार के आंकड़े जारी नहीं कर रहा है।
इसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार का यह संकट आया है, वह आंकड़ों के साथ खेलने का नहीं है। इस समय संक्रमित मरीजों को कैसे राहत पहुंचाई जाए, यह प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिसकी मौत हो गई है, हमारे शोर मचाने से वापस नहीं आने वाला नहीं है। हमारा यह फिलहाल हर संभव प्रयत्न है कि बाकी का जीवन कैसे बचाया जाए। इस महामारी का किसी को पता नहीं था। ऐसे में बचाव के लिए सबका सहयोग चाहिए।

एमएस पुष्पा दहिया बोलीं- ज्यादा ऑक्सीजन मिलने पर ही कर पाएंगे गंभीर मरीजों को भर्ती

निजी अस्पतालों की मॉनिटरिंग कर रहे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम प्रदेश स्तर पर निजी अस्पतालों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि निजी अस्पताल उनकी क्षमता से अधिक पेशेंट भर्ती ना कर सकें और लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बनी रहे, इसकी कोशिश जारी है।

ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है वह सभी अपने घर में आइसोलेशन में रहे और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें एक स्वास्थ्य किट दी जा रही है, ताकि वे सभी घर पर अपना सही तरीके से ख्याल रख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ पूरा प्रशासन और प्रदेश की जनता स्वयं भी मिलकर कार्य करें ताकि हम सब मिलकर इस महामारी को हरा सके।
पुलिस सुरक्षा में लाएंगे ऑक्सीजन: ऑक्सीजन की बढ़ती मारामारी के बीच सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी से 4 किलोलीटर ऑक्सीजन पहुंच गई, लेकिन अब हिसार से सिलेंडर भरकर नहीं आए हैं। इन सिलेंडर को पुलिस फोर्स के साथ हिसार में भेजा गया है।

करीब 300 सिलेंडर को हिसार से भरवाया जाएगा। मुख्यमंत्री से लिक्विड ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाए जाने की बात कही गई है। तीन ट्रक लगातार लिक्विड ऑक्सीजन टैंक 30 किलोलीटर को भर रहे हैं।

बाहरी जिलों व राज्यों का बढ़ा बोझ: पीजीआईएमएस ही नहीं रोहतक के अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी बाहर से मरीजों का लोड बढ़ता जा रहा है। रोहतक में पंजाब, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व प्रदेश के जिलों से गंभीर मरीज आ रहे हैं।

हेल्थ विवि के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने बताया कि पीजीआईएमएस के 350 बेड में 11 आईसीयू हैं। इनमें वेंटिलेटर और मल्टी पैरा मॉनिटर की सुविधा भी है। रेमडिसिविर दवा आ चुकी है और अब टोसलीजुम्ब दवा को भी मंगवाने का ऑर्डर दे दिया गया है।

मरीजाें, ऑक्सीजन बेड व दवा की जानकारी ली

सीएम मनोहर लाल ने इससे पहले पीजीआईएमएस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने संस्थान में उपचाराधीन मरीजों की सुविधाओं के बारे में भी हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति से रिपोर्ट प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। साथ ही चिकित्सकों से ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता होने, आईसीयू व दवाइयों के बारे में जानकारी ली।
April 27, 2021

बढ़ती गर्मी के साथ इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट

बढ़ती गर्मी के साथ इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली :  देश में तेजी से मौसम बदल रहा है। कहीं कड़कड़ाती गर्मी के साथ कहीं - कहीं मौसम हल्का खुश्क हो रहा है। बता दें कि अगर गर्मी बढ़ती है तो देश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार लगाए जा रहे है। बताना लाजमी है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद कई इलाकों का मौसम कुछ दिन खुशनुमा रहा। हालांकि, आज भी उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राजधानी दिल्लीवासियों को गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 28 और 30 अप्रैल के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं आज असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान बढ़ेगा। राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म हो गया है। यहां पर फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी कुछ दिन तापमान में भी लगातार इजाफा होगा।

झारखंड के इन इलाकों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 29 अप्रैल से दो मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
April 27, 2021

गुड़गांव में प्रतिदिन जलाई जा रही 50 सेअधिक डेडबॉडी, शवदाह गृह फुल होने से पार्किंग में किए जा रहे संस्कार

गुड़गांव में प्रतिदिन जलाई जा रही 50 सेअधिक डेडबॉडी, शवदाह गृह फुल होने से पार्किंग में किए जा रहे संस्कार



गुड़गांव : कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज 50 से ज्यादा शवों को संस्कार किया गसा। रामबाग शमशान घाट रविवार की शाम को फुल हो गया तो पार्किंग में ही अंतिम संस्कार करने पड़े। शवों को लेकर पहुंची एम्बुलेंसों की लंबी लाइनों से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कई जागरुक नागरिकों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित किया। 72 शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया
April 27, 2021

अभय चौटाला बोले- सरकार की मिलीभगत से दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी चरम पर है

अभय चौटाला बोले- सरकार की मिलीभगत से दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी चरम पर है

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों की तादाद में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश में हालात कितने नाजुक हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को रेवाड़ी और गुरुग्राम में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी चरम पर है। आज कोरोना से संक्रमित मरीजों को रेमडेसिविर का इंजेक्शन जिसकी कीमत लगभग 2500 रुपए है वो कालाबाजारी के कारण 40 हजार रुपये में मिल रहा है। मुनाफाखोर सरकार में बैठे लोगों से मिलीभगत कर सरेआम दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी का धंधा कर रहे हैं।

Monday, April 26, 2021

April 26, 2021

स्ट्रेचर नही मिला तो महिला मरीज को दोनों हाथों में उठाकर दौड़े डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल

स्ट्रेचर नही मिला तो महिला मरीज को दोनों हाथों में उठाकर दौड़े डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल


जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण व्यवस्था बनाने में अस्पताल प्रशासन को परेशानी आ रही है। सोमवार दोपहर को एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे स्वजनों को इमरजेंसी में लेकर जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। स्ट्रेचर नहीं मिलने का पता चलते ही वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. रमेश पांचाल मौके पर पहुंचे गए और इंसानियत का परिचय देते हुए बिना किसी देरी के महिला को गोद में उठाकर इमरजेंसी की तरफ दौड़ पड़े।

डा. रमेश पांचाल के गोद में गर्भवती महिला को देखकर इमरजेंसी में तैनात स्टाफ अलर्ट हो गया और आनन-फानन में महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी सोनिया के रूप में हुई। महिला सोनिया अपने पति रामशाही के साथ गांव खरकरामजी के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी और आठ माह की गर्भवती थी। महिला की मौत के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया, लेकिन वह नेगेटिव मिला। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. गोपाल गोयल ने बताया कि महिला में खून की कमी थी। उसकी हिस्ट्री देखने पर पता चला कि खून के कमी के चलते पिछले दिनों महिला रोहतक पीजीआइ में दाखिल हुई थी। जहां पर स्वजन पूरा इलाज लिए ही उसके खरकरामजी ले आए थे। सोमवार को उसकी अचानक ही तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे, लेकिन उसकी हालात गंभीर थी। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। स्ट्रेचर नहीं मिलने के बार में डा. गोपाल गोयल ने बताया कि अस्पताल में 110 से ज्यादा कोरोना के मरीज दाखिल है। जिस समय महिला आई उस समय भी स्ट्रेचर सभी दूसरे वार्डों में गए हुए थे।

महिला के पति रामशाही ने बताया कि सोमवार दोपहर को अचानक ही उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। जब इसके बारे में उस एरिया की एएनएम से संपर्क किया तो उन्होंने सीएचसी में लेकर आने के लिए कहा। जब उसको वहां पर लेकर गए तो उसकी पत्नी की हालात गंभीर हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने नागरिक अस्पताल जींद लेकर जाने के लिए कहा। जब कंट्रोल रूम से संपर्क किया तो वहां से जवाब मिला कि सभी एंबुलेंस कोरोना मरीजों को लेकर गई हुई है और कुछ को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसलिए कार को किराये पर लेकर उसकी पत्नी को नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जब वहां पर पहुंचा तो स्ट्रेचर नहीं था। जब स्ट्रेचर की तलाश कर रहे थे तो इसी दौरान डा. रमेश पांचाल आया और उसकी पत्नी को गोद में उठाकर इमरजेंसी में ले गया, लेकिन उसकी पत्नी की जान नहीं बच पाई।
April 26, 2021

5 दोस्तों ने युवक को पहले शराब पिलाई, फिर चाकू-पेचकस से कई वार करके मार डाला

5 दोस्तों ने युवक को पहले शराब पिलाई, फिर चाकू-पेचकस से कई वार करके मार डाला
पार्टी के दौरान पांच दोस्तों ने युवक की चाकू और पेचकस मारकर हत्या कर दी। युवक मेहनत-मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। एक दोस्त ने युवक के साथ मारपीट होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ​मूलरूप से उत्तर-प्रदेश के जिला शामली के गांव चौसना निवासी संजय ने बताया कि वह चार भाई थे। पूरा परिवार बीते 15 साल से बत्रा कॉलोनी में किराए पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उनके तीसरे नंबर का भाई राणा कश्यप रविवार को बरसत रोड पर काम करने की बात कहकर घर से निकला था।

देर रात उसके एक दोस्त का फोन आया और बताया कि झगड़े में राणा को काफी चोट लगी है और वह रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीने और पेट पर मिले चाकू व पेचकस के निशान
संजय ने बताया कि भाई राणा के सीने और पेट पर चाकू व पेचकस के निशान मिले हैं। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के तहत पहले उसे शराब पिलाई और फिर बेरहमी से चाकू और पेचकस से वार करके उसे मार दिया। आरोपी बत्रा कॉलोनी और गोपाल कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी और करीब डेढ़ साल की एक बेटी है।

परिजनों ने सिविल अस्पताल में किया हंगामा
युवक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस में शव रखने लगे तो परिजन ने हंगामा किया। ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी बलजीत के परिजनों को जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तार का आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
मूलरूप से उत्तर-प्रदेश के जिला शामली के गांव चौसना निवासी संजय ने बताया कि वह चार भाई थे। पूरा परिवार बीते 15 साल से बत्रा कॉलोनी में किराए पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उनके तीसरे नंबर का भाई राणा कश्यप रविवार को बरसत रोड पर काम करने की बात कहकर घर से निकला था।





April 26, 2021

65 साल पहले बना था हाईकोर्ट, तब से नहीं बना कोई मुस्लिम जज

65 साल पहले बना था हाईकोर्ट, तब से नहीं बना कोई मुस्लिम जज नहीं बना कोई मुस्लिम जज 

चंडीगढ : 65 साल पहले बना था हाईकोर्ट, तब से नहीं बना कोई मुस्लिम जज; कहा-PM को भी लिख चुके हैं, अब दें उचित प्रतिनिधित्व

याचिका में कहा है कि वर्तमान में हाईकोर्ट में 6 लाख से अधिक केसों पर सुनवाई होनी है जो प्रयाप्त जजों के न होने के चलते रुकी हुई है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। जिसमें रिक्त पदों को भरने के अलावा मुस्लिम समुदाय से किसी वकील को जज बनाने की मांग की गई है। ये जनहित याचिका ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन रंजन लखनपाल ने दायर की है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में हाईकोर्ट में 6 लाख से अधिक केसों पर सुनवाई होनी है जो पर्याप्त जजों के न होने के चलते रुकी हुई है। याचिका में उन्होंने बताया है कि हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों के 85 पदों में से 38 रिक्त हैं।

इसके साथ ही याचिका में ये भी कहा गया आई कि 65 साल पहले 1956 में जब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बना था, तब से अब तक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले किसी भी वकील का नाम जज के लिए नामित नहीं किया गया। याचिका में मुस्लिम वकीलों को जजों के चयन में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।

याचिका में कोर्ट को बताया गया है कि मुस्लिम माइनॉरिटी कम्युनिटी से जज की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भी दिया जा चुका है। इसमें भारत के कानून और न्याय मंत्रालय, पंजाब व हरियाणा के गृह सचिव और न्याय विभाग के सचिव, चंड़ीगढ़ के गृह सचिव व रजिस्ट्रार जनरल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भले ही यहां से किसी मुस्लिम वकील को जज न बनाया जाए लेकिन देश के किसी भी राज्य के किसी भी कोर्ट से किसी मुस्लिम जज को यहां नियुक्ति दी जा सकती है।
चंडीगढ : 65 साल पहले बना था हाईकोर्ट, तब से नहीं बना कोई मुस्लिम जज; कहा-PM को भी लिख चुके हैं, अब दें उचित प्रतिनिधित्व

याचिका में कहा है कि वर्तमान में हाईकोर्ट में 6 लाख से अधिक केसों पर सुनवाई होनी है जो प्रयाप्त जजों के न होने के चलते रुकी हुई है।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। जिसमें रिक्त पदों को भरने के अलावा मुस्लिम समुदाय से किसी वकील को जज बनाने की मांग की गई है। ये जनहित याचिका ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन रंजन लखनपाल ने दायर की है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में हाईकोर्ट में 6 लाख से अधिक केसों पर सुनवाई होनी है जो पर्याप्त जजों के न होने के चलते रुकी हुई है। याचिका में उन्होंने बताया है कि हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों के 85 पदों में से 38 रिक्त हैं।
इसके साथ ही याचिका में ये भी कहा गया है कि 65 साल पहले 1956 में जब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बना था, तब से अब तक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले किसी भी वकील का नाम जज के लिए नामित नहीं किया गया। याचिका में मुस्लिम वकीलों को जजों के चयन में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।

याचिका में कोर्ट को बताया गया है कि मुस्लिम माइनॉरिटी कम्युनिटी से जज की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भी दिया जा चुका है। इसमें भारत के कानून और न्याय मंत्रालय, पंजाब व हरियाणा के गृह सचिव और न्याय विभाग के सचिव, चंड़ीगढ़ के गृह सचिव व रजिस्ट्रार जनरल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भले ही यहां से किसी मुस्लिम वकील को जज न बनाया जाए लेकिन देश के किसी भी राज्य के किसी भी कोर्ट से किसी मुस्लिम जज को यहां नियुक्ति दी जा सकती है।
April 26, 2021

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कई दिन से AIIMS में भर्ती थे हरियाणा पुलिस के DSP अशोक कुमार

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कई दिन से AIIMS में भर्ती थे हरियाणा पुलिस के DSP अशोक कुमार

बहादूरगढ़ : कोरोना संक्रमण से बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। यह सिर्फ आम आदमी को ही नहीं, बल्कि किसी को भी चपेट में ले सकता है। सोमवार को इस महामारी ने हरियाणा पुलिस का एक काबिल अफसर छीन लिया। अशोक कुमार नामक यह अफसर झज्जर में DSP के रूप में सेवारत थे और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई दिन से AIIMS में भर्ती थे।

अशोक कुमार का जन्म 6 जून 1971 को सोनीपत जिले के गांव थाना खुर्द में हुआ था। वह 18 अप्रैल 1994 को सहायक उपनिरीक्षक के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। 7 फरवरी 2019 को DSP के पद पर पदोन्नत हुए थे। प्रदेश के कई जिलों में सेवा दे चुके अशोक कुमार वर्तमान में झज्जर जिले के थाना बादली और थाना सदर बहादुरगढ़ के पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें AIIMS की बाढ़सा स्थित ब्रांच में एडमिट कराया गया था। वहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के निधन के बाद झज्जर ही नहीं, पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
April 26, 2021

सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में ही दवा का छिड़काव होने से रोष

सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में ही दवा का छिड़काव होने से रोष

रोहतक : कोविड-19 से बचाव को लेकर नगरपालिका की ओर से केवल सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वार्ड व बाहरी बस्तियों में दवा का छिड़काव ना होने से शहरवासियों में रोष है। उनका कहना है कि बीमारी जगह को देखकर नहीं फैलती। किसी भी क्षेत्र में रहने वाले लोग करोना की चपेट में आ सकते हैं।

शहर के लोगों ने सभी गलियों, बस्ती व वार्डों को भी सेनिटाइज करने की अधिकारियों से गुहार लगाई है। शहर में पिछले चार दिनों से दवा छिड़काव का काम जारी है। योजना के तहत थाने, तहसील, सिविल अस्पताल व अन्य सरकारी कार्यालयों को सेनिटाइज किया जा रहा है।

बसंत लाल गिरधर, पार्षद कृष्ण नेहरा, रमेश दहिया, बंटी सिंहमार, राजेश जिंदल, राजकुमार गिरोतरा का कहना है कि काेरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। ऐसे में नगरपालिका को सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ वार्डों की गलियों में भी दवा का छिड़काव करवाना चाहिए।

ऐतराज है तो कोटेशन जारी कर दूसरा ट्रैक्टर रख लेंगे

नगरपालिका अध्यक्ष फतेह सिंह ने बताया कि केवल सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर ही दवा छिड़काव के ऑर्डर आए हैं। ट्रैक्टर लगाने के लिए कोटेशन ली जानी चाहिए थी लेकिन कोई कोटेशन नहीं ली गई। अगर किसी को ऐतराज है तो कोटेशन जारी कर दूसरा ट्रैक्टर रख लेंगे।

बगैर कोटेशन लगा दिया ट्रैक्टर, पार्षदों ने किया एतराज : नगरपालिका ने एक हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दवा छिड़काव के लिए ट्रैक्टर किराए पर लिया है। इसको लेकर पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया है। पार्षद रमेश दहिया, पार्षद धर्मवीर, पार्षद कृष्ण नेहरा का कहना है कि नगरपालिका में वाहन लगाने से पहले किराए को लेकर अनेक लोगों को सूचना देकर कोटेशन आमंत्रित करनी चाहिए थी। लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधान व सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मिलकर एक हजार रुपए में 4 घंटे प्रतिदिन के हिसाब से बगैर कोटेशन मंगवाए ट्रैक्टर किराए पर ले लिया जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी इसी तरह दवा छिड़काव में हजारों रुपए का घपला किया गया था। इस बार भी ऐसा ही कुछ शुरू हो चुका है। पार्षदों ने कहा कि मामले में जांच होनी चाहिए ताकि नगरपालिका में बरती जा रही अनियमितता लोगों के सामने आ सके।
April 26, 2021

जींद में ग्रामीणों ने दी वैक्सीन को फेंकने की धमकी, टीकाकरण का किया बहिष्कार

जींद में ग्रामीणों ने दी वैक्सीन को फेंकने की धमकी,  टीकाकरण का किया बहिष्कार 

जींद। हरियाणा के गांव चांदपुर में कोरोना वैक्सीन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणों ने कहा कि अगर दोबारा से गांव में टीकाकरण करने की पहल की तो वैक्सीन को आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर फेंक दिया जाएगा। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण के लिए चांदपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो ग्रामीण भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र पर पहुंचे भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुशील, कृष्ण, काला, प्रदीप, अनिल, सुनील, प्रवीण, सुरेंद्र तथा महिला सुदेश, रामरति, बिरमती, संतरो, संतोष, प्रमिला, मनीषा व सोनिया ने कहा कि क्या टीकाकरण के बाद व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं होगा। जब उनके गांव में कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं है तो फिर बार-बार कर्मचारी गांव में पहुंचकर क्यों लोगों को कोरोना के नाम से भयभीत कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि चुनाव में तो कोरोना संक्रमण भाग जाता है, लेकिन जब किसानों की बात आती है तो फिर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति भयभीत किया जाता है। आज लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा ऑक्सीजन की कमी की कोई बात नहीं कर केवल चुनावों की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी प्रकार का कोई कोरोना कैंप नहीं लगवाया जाएगा। अगर फिर भी कर्मचारियों ने गांव में कैंप लगाया तो फिर कोरोना वैक्सीन को गांव की गलियों में फेंक दिया जाएगा।  

पीएचसी नगूरां के स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि चांदपुर गांव के लोगों ने गांव पहुंचे कर्मचारियों को टीकाकरण से रोक दिया है। साथ ही गांव में कोरोना टीकाकरण के लिए मना किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
April 26, 2021

फसल का भुगतान करने में मॉडल बना हरियाणा, देरी पर 9 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान किया जाएगा।

फसल का भुगतान करने में मॉडल बना हरियाणा, देरी पर 9 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान किया जाएगा।

चंडीगढ़ :(सिया शर्मा) फसल का भुगतान करने में मॉडल बना हरियाणा, देरी पर 9 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान किया जाएगा।

प्रदेश की मंडियों में किसानों का जे-फार्म कटने के 48 घंटे के अंदर उनका पैसा सीधा बैंक खातों में भेजने वाला हरियाणा देशभर में एक मॉडल राज्य बन गया है। अगर किसी कारण किसान का पैसा उसके खाते में निर्धारित समय पर नहीं पहुंचता है तो उसको 9 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान किया जाएगा।

यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए मंडी से लेकर फसल भुगतान तक बनाए गए सिस्टम की तरह यदि पड़ोसी राज्य पंजाब व राजस्थान की सरकारें भी उनके मॉडल को अपनाने के लिए तकनीक आदि देने का अनुरोध करेंगी तो हरियाणा सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी।
April 26, 2021

सिविल अस्पताल में बना कोविड संक्रमित बंदियों व आरोपियों के लिए विशेष वार्ड, सुरक्षा में गार्ड तैनात

सिविल अस्पताल में बना कोविड संक्रमित बंदियों व आरोपियों के लिए विशेष वार्ड, सुरक्षा में गार्ड तैनात

रोहतक: कोरोना महामारी को लेकर अब जिले के सामान्य अस्पताल में बंदियों व आरोपियों के लिए अलग से विशेष वार्ड बनाया है। इससे पहले पीजीआई में इनके लिए एक विशेष वार्ड बनाया था। लेकिन वहां पर अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब सिविल अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया। इसमें पीजीआई से 15 बंदी और आरोपी शिफ्ट किए थे। पुलिस के अनुसर इनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटीव आ चुकी थी, जबकि 4 को रेवाड़ी शिफ्ट किए गए हैं। हाल में दो आरोपी वार्ड में भर्ती हैं। वार्ड की सुरक्षा की ओर से पुलिस के जवान तैनात किए हैं।
कोरोना रिपोर्ट के बाद कोर्ट में पेश करती है पुलिस

पुलिस क्राइम करने वाले जिस भी आरोपी को पकड़ती है। उसकी गिरफ्तारी करने के बाद पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाती है। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करती है। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने शुरू किया था। अब रिपोर्ट पॉजिटीव मिलने के बाद आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया जाता है।
April 26, 2021

पीजीआई में मरीजों व उनके परिजनों को कोई परेशानी नहीं आए, स्वयंसेवक मदद के लिए आगे आए

पीजीआई में मरीजों व उनके परिजनों को कोई परेशानी नहीं आए, स्वयंसेवक मदद के लिए आगे आए

 रोहतक : पीजीआई में मरीजों व उनके परिजनों को कोई परेशानी नहीं आए, कोरोना संक्रमण के कारण स्टाफ की कमी से जूझ रहे रोहतक पीजीआई में अब व्यवस्था की कमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संभाल ली है। ताकि यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला संघचालक देवेंद्र गोयल, जिला कार्यवाह मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पीजीआई प्रशासन से मुलाकात कर व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अनुमति मांगी थी।

पीजीआई प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 24 अप्रैल से ही स्वयंसेवकों ने पीजीआई में व्यवस्था की कमान संभाल ली है। संघ के स्वयंसेवक दो टोलियां बना कर अपना सहयोग दे रहे हैं। पीजीआई के कोविड केयर सैंटर में हेल्प डेस्क व सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित करवाने में स्वयंसेवक अपना योगदान दे रहे हैं।

*काॅल सेंटर करेंगे स्थापित*

पीजीआई में व्यवस्था में सहयोग करने के साथ-साथ अब संघ द्वारा पीजीआई में काॅल सेंटर भी तैयार किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति घर बैठे कोरोना से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहता है तो वह काॅल सेंटर पर फोन कर जानकारी ले सके। इसके लिए पूरे जिले में एक नंबर जारी किया जाएगा।

जनसेवा संस्थान के लिए की ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था
कोरोना महामारी को देखते हुए जनसेवा संस्थान ने अपने विद्यालय को कोविड सैंटर में स्थापित कर दिया है। विद्यालय को कोविड सैंटर में स्थापित करने के साथ ही यहां बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता थी। संघ द्वारा यहां पांच बड़े खाली सिलेंडरों की व्यवस्था कर दी गई है। ताकि ऑक्सीजन को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
April 26, 2021

ऑनलाइन भेजी जा रही Abortion किट, बनाने वाली कंपनी सहित Amazon पर केस

 ऑनलाइन भेजी जा रही Abortion किट, बनाने वाली कंपनी सहित Amazon पर केस

कैथल :  (आरती शर्मा)ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन ( Amazon) द्वारा लोगों को घराें पर ही गर्भपात करने की किट भेजी जा रही हैं। इस खुलासा तब हुआ जब कैथल जिले के डिस्ट्रिक पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव पूनिया ने खुद ग्राहक बनकर अमेजॉन साइट से ऑनलाइन दो एमटीपी किट मंगवाई। डॉ. गौरव पूनिया द्वारा ऑर्डर करने के 7 दिन बाद ही उड़ीसा से बिल और डिलीवरी चार्ज समेत, 2 एमटीपी किट 897 रुपये में उनके घर पहुंच गई। ऐसे में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट (एमटीपी) की होम डिलीवरी दवा बनाने वाली कंपनी के साथ अमेजॉन को भी महंगी पड़ी है। बता दें अमेजॉन ने बिल समेत 897 रुपये में घर पहुंचाई किट। एमटीपी किट की ऑनलाइन डिलीवरी हो रही है जो कि अवैध है। डिलीवरी के बारे में कैथल जिले के डिस्ट्रिक पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव पूनिया ने खुद जानकारी दी, डॉ. पूनिया ने खुद ग्राहक बनकर अमेजॉन साइट से ऑनलाइन दो एमटीपी किट मंगाई हैं। डॉ. गौरव पूनिया द्वारा ऑर्डर करने के 7 दिन बाद ही उड़ीसा से बिल और डिलीवरी चार्ज समेत, 2 एमटीपी किट 897 रुपये में उनके घर पहुंच गई।
उन्होंने सिविल सर्जन को किट संबंधित जानकारी से अवगत करवाया और डीसी के समक्ष भी मामला संज्ञान में लाया गया। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डिस्ट्रिक ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मनदीप मान, डॉ. ललित जांगड़ा ने डॉ. गौरव पूनिया के घर से आई हुए एमटीपी किट बरामद की। डिस्ट्रिक ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने एमटीपी किट की ऑनलाइन सप्लाई करने पर इसे तैयार करने वाली कंपनी, बेचने वाली फर्म, डिलीवरी देने वाली अमेजॉन डॉट इन, समेत 4 के खिलाफ डिस्ट्रिक कोर्ट में केस दायर किया है। बिल सर्जन के आदेश के बाद अमेजॉन से ऑनलाइन 2 एमटीपी किट मंगवाई गई, जब डिलीवरी लेकर युवक घर पहुंचा तो डॉ. पुनिया हैरान हो गए, ऐसे में अवैध गर्भपात पर रोक लग पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
April 26, 2021

राह करेंगे आसान, 64 छात्र-छात्राएं गुड़गांव और मानेसर रवाना

क्लास छोड़कर कोविड अस्पतालों में संभाली कमान, राह करेंगे आसान, 64 छात्र-छात्राएं गुड़गांव और मानेसर रवाना

सोनीपत : ये बहादुर 64 स्टूडेंट्स की टीम है, जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी में पीड़ितों की सेवा करने का बड़ा फैसला लिया है। ये सभी छात्र गुरु सदन गीतांजलि नर्सिंग कॉलेज के हैं, जो फिलहाल बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स हैं। इन्होंने मरीजों व अस्पताल स्टाफ के सहयोग का फैसला लिया है। इनमें से 34 को मानेसर व 30 को गुड़गांव भेजा गया है। सभी छात्र-छात्राएं अपनी ड्यूटी पर पहुंच चुकी हैं।

स्टूडेंट्स बोले- जो पढ़ा है, उसे दिखाने का बड़ा अवसर: गीतांजलि गुरु सदन के चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने कहा कि कोरोना मरीजों की सेवा के लिए गए नर्सिंग छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। उन्होंने परिजनों से भी अनुमति ली है। छात्रों का कहना है कि जो पढ़ाई की है, उसे दिखाने का इससे बड़ा अवसर नहीं हो सकता।
April 26, 2021

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर गठित टीम ने की विकास गैस ऐजेंसी पर छापेमारी

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर गठित टीम ने की विकास गैस ऐजेंसी पर छापेमारी

-सरकारी अस्पताल के नाम पर ऑर्डर प्लेस कर हिसार से लाकर निजी अस्पतालों कर रहे थे ऑक्सीजन की सप्लाई
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर उपायुक्त द्वारा गठित टीम ने रविवार को हांसी रोड़ स्थित विकास गैस ऐजेंसी पर छापेमारी की। टीम ने गुप्त सूचना मिली थी कि ऐजेंसी पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। टीम द्वारा ऐजेंसी संचालक से पूछताछ पर पाया कि ऑक्सीजन गैस सप्लाई का कोई भी लाईसेंस उनके पास नहीं है। सरकारी अस्पताल के नाम पर ऑर्डर प्लेस करके हिसार से ऑक्सीजन सिलेंडर लाए जा रहे थे और  गैर सरकारी अस्पतालों में सप्लाई किए जा रहे थे। में शामिल सीटीएम दर्शन यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जिला में ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने के दृष्टिगत उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर टीम गठित की गई है, जिसमें जीएम रोडवेज बीजेंद्र हुड्डा, सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह आदि अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसी रोड़ स्थित विकास ऐजेंसी ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रही है। टीम ने ऐजेंसी पर छापेमारी की तो पाया कि ऐजेंसी के पास कोई भी ऑक्सीजन सप्लाई करने का लाईसेंस नहीं मिला है और न ही अन्य आवश्यक नियमों को की अनुपालना की जा रही थी। उन्होंने बताया कि ऐजेंसी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।