Breaking

Monday, February 28, 2022

February 28, 2022

पार्टी चिन्ह पर लड़ेगी निकाय चुनाव आप पार्टी : लाभ सिंह सिद्धु

पार्टी चिन्ह पर लड़ेगी निकाय चुनाव आप पार्टी : लाभ सिंह सिद्धु
टोहाना :  एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी टोहाना विधानसभा क्षेत्र का एक पार्टी जॉइनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य व वेस्ट जोन प्रभारी  लाभ सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए थे। इस प्रोग्राम में जिला प्रधान अजय सिंह एडवोकेट तथा पार्टी प्रवक्ता व टोहाना विधानसभा निका य चुनाव प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने भी शिरकत की       
गौरतलब है कि प्रोग्राम में टोहाना के युवा नेता व लोकदल कार्यकर्ता समाजसेवी योगेश गर्ग तथा दीपक जैन पूर्व संयुक्त सचिव अग्रसेन संस्था स्कूल अपने अनेक साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्य अतिथि लाभ सिंह सिद्धू ने सभी शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की कैप व पटका पहनाकर सम्मानित किया व पार्टी में शामिल किया।                                     

शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जन हितेषी जनहितकारी पार्टी है। पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पंजाब में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी तथा दिनोंदिन हरियाणा में भी पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दूसरी पार्टियों के अनेकों कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में भी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका आम आदमी पार्टी निभा रही है। उन्होंने शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत  किया।      
प्रवक्ता व पार्टी प्रभारी टोहाना निकाय चुनाव डॉ गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लगेगी। टोहाना में  चेयरमैन व पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी टोहाना नगर परिषद के 23 के 23  तथा चेयरमैन उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।           
फतेहाबाद जिला प्रधान अजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी का जनाधार जिला स्तर पर बढ़ रहा है व लोगों में पार्टी के उत्साह व  जोश बढ़ता जा रहा है।
February 28, 2022

तीन दिन चलेगा पॉलियो अभियान : देवी राम कौशिक

तीन दिन चलेगा पॉलियो अभियान : देवी राम कौशिक
जींद : ( संजय कुमार) -27 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय पोलियो अभियान के पहले दिन गावँ रुपगढ़ की बाल्मीकि चौपाल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक द्वारा पोलियो बूथ लगाया गया। जिसमें  कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चो को बिना हाथ लगाए ही पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मी ने जनता से अपील की की सभी मां बाप अपने 5 साल तक के सभी बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाएं ताकि भारत  पोलियो मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रोग्राम जनवरी में होना था, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए  केंद्र सरकार ने 27 फरवरी से इस अभियान की शुरुआत की। पोलियो अभियान तीन दिन चलेगा । 27 फरवरी को बूथ पर बैठ कर पांच साल तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी और 28 फरवरी व एक मार्च को घर घर जाकर सर्वे करते हुए बच्चे हुए बच्चो को पोलियो की दो बूंद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पिलाई जाएगी। पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान को लेकर काफी जागरूक हैं और इस अभियान को पूर्ण करने में पूरा योगदान दे रहे हैं। इस अभियान में आशा वर्कर ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी हैल्पर, NGO भी लगे हुए हैं। कौशिक ने बताया कि हम अपने बूथ पर बच्चो को बुलाने के लिए टीम मेम्बर घर घर जाकर अभिभावकों को जागरूक भी कर रहे हैं ताकि पांच साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पिये बिना न रहे। आज रुपगढ़ बूथ पर 220 बच्चो को पोलियो खुराक पिलाई गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशवंती, भूपन, कमला,राजकला,आशा वर्कर सुमन, रेखा,कलावती,अनिता, NGO अजय कुमार व चौकीदार पोटा राम मौजूद रहे।

Sunday, February 27, 2022

February 27, 2022

एअर इंडिया की दूसरी उड़ान यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची

एअर इंडिया की दूसरी उड़ान यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची
नई दिल्ली : एअर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से शनिवार देर रात दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंची सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से लाए गए भारतीयों को गुलाब का फूल देकर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। 
भारत ने यूक्रेन में रूसी सेना के आक्रमण के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए शनिवार को अभियान शुरू किया. पहली निकासी उड़ान एआई1944 से बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी निकासी उड़ान एआई1942 शनिवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंची। 

*कर्नाटक में मंत्री ने किया छात्रों का स्वागत*

 वहीं, छात्रों के बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। भारत वापस आईं एक छात्रा ने कहा, ‘रोमानिया और यूक्रेन में भारतीय दूतावासों ने शानदार काम किया, वे सक्रिय हैं। 
*रूस ने यूक्रेन के ईधन आपूर्ति केंद्रों, हवाई अड्डों पर हमले किए कीव*

हम प्रधानमंत्री समेत पूरी भारत सरकार का बुहत धन्यवाद करते हैं.’ इस बीच बेंगलुरु में कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने यूक्रेन से आए राज्य के छात्रों का स्वागत किया। जयपुर में छात्रों के लिए विशेष प्रबंधराजस्थान के जयपुर में यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद को लेकर विशेष प्रबंध किये गये हैं। इन छात्रों के लिए एयरपोर्ट पर ही सहायतार्थ डेस्क बनाया गया है। एयर एंडिया की अब तक पहुंची 2 फ्लाइट्स से राजस्थान के कुल 27 छात्र मुम्बई और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। छात्रों को रिसीव किया है और दोपहर तक उन्हें जयपुर लाया जाएगा। राजस्थान फाउंडेशन की ओर मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए यह एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान मुम्बई पहुंची। जिसमें 250 भारतीयों को लेकर बुखारेस्ट से मुंबई लाया जा चुका है। इनमें 9 स्टूडेंट राजस्थान के हैं। राजस्थान सरकार की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर बनाई गई डेस्क ने रिसीव किया और अब वह उन्हें जयपुर लेकर आ रहे हैं। 
*हैदराबाद पहुंचे यूक्रेन से लौटे छात्र*

तेलंगाना के 15 छात्र यूक्रेन से हैदराबाद पहुंचे। यूक्रेन से तेलंगाना राज्य के पंद्रह छात्र हैदराबाद के शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। छात्रों ने बताया किया कि वे भारतीय दूतावास के सहयोग से सुरक्षित पहुंचे। युवतियों के सकुशल पहुंचने पर माता-पिता भावुक हो गए। आज शाम कुछ और लोगों के आने की संभावना है। एक छात्र ने कहा हमलोग शनिवार रात 11 बजे मुंबई पहुंचे। भारतीय दूतावास ने हमें सुरक्षित पहुंचने में मदद की। कुछ लोग अभी भी यूक्रेन के बंकरों में हैं। हम यूक्रेन की सीमा पर बस से पहुंचे। राज्यों की सरकारों ने भी हमें वापस लाने में काफी मदद की. सकुशल लौटकर हम बहुत खुश हैं।
February 27, 2022

पिस्तौल के दम पर गाड़ी छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पिस्तौल के दम पर गाड़ी छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

गाड़ी बरामद, आरोपी 2 दिन के रिमांड पर
जींद : ( संजय कुमार ) -थाना जुलाना एरिया के गांव लिजवाना कलां से पिस्तौल के दम पर गाड़ी छीनने के आरोप में जींद पुलिस ने दो आरोपियों जतिन वासी लीजवाना कलां व सोमबीर वासी करसोला को काबू किया गया है। आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

दिनांक 24 फरवरी 2022 को गांव कथुरा, सोनीपत के रहने वाले राकेश ने थाना जुलाना में शिकायत दी कि 24 फरवरी को लगभग 4:30 बजे वह अपने स्विफ्ट डिजायर कार लेकर जुलाना से आ रहा था जब वह लिजवाना कलां पहुंचा तो दो लड़के मोटरसाइकिल लिए हुए खड़े थे जिन्होंने उसकी गाड़ी रुकवा कर खिड़की खोलने के लिए कहा और उसे पिस्तौल दिखाकर दूसरी सीट पर जाने के लिए कहा। वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और आरोपी उसकी  उसकी गाड़ी छीन कर ले गए। जिस पर थाना जुलाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।
थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह ने जानकारी में बताया कि पीएसआई मुकेश ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों जतिन वासी लिजवाना कलां व सोमबीर वासी करसोला को काबू कर अदालत में पेश किया जहां उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है जिस दौरान वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी। तफ्तीश के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों द्वारा छीनी गई गाड़ी स्विफ्ट डिजायर गांव लीजवाना कला के पास से बरामद कर ली गई है।
February 27, 2022

यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए नागरिक प्रदर्शन किया

यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए नागरिक प्रदर्शन किया
जींद : ( संजय कुमार)- जींद में सामाजिक मुद्दों व धार्मिक सदभाव के लिए काम करने वाले सामाजिक सद्भावना मंच ने नागरिक प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसकी मुख्य मांग थी कि भारतीय नागरिकों को सरकार तुरंत प्रभाव से सुरक्षित वापिस लाया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि युद्ध की स्थिति देखते हुए भारत सरकार को समय रहते सभी भारतीयों को वहां से निकाल लेना चाहिए था लेकिन ये अब साफ हो चुका है, इस मामले में ढिलाई बरती गई है। आज के प्रदर्शन में यूक्रेन में पढ़ रहे कुछ छात्रों के परिजन भी शामिल हुए। रामफल दहिया ने कहा कि हमें युद्ध नही शांति चाहिए है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी बात का विकल्प नही हो सकता जबकि युद्ध के हजारों विकल्प है, जिनसे बड़े से बड़े मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। युद्ध मानव सभ्यता को पीछे ले जाने का काम करता है। प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस वक्त सरकार की प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि किसी भी तरह से अपने नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाला जाए और शांति के पक्ष में खड़ी हो। प्रदर्शन में रणबीर मलिक, सोहनदास, आजाद पांचाल, पूजन आर्य, सुशील रोहिल्ला, अमरनाथ पारचा, नवाब अली, डॉ कामिनी आसरी, तरसेम गोयल, अतीक कुरैशी, आजाद पांचाल, कविता सरपंच, प्रियंका, सागर, अंकित आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।
February 27, 2022

किसान व पशुपालकों की मेहनत का कोई मुकाबला नहीं -रणजीत सिंह चौटाला

पशु मेले के आयोजन का मकसद पशुपालकों को नई-नई जानकारी देना - जेपी दलाल
चण्डीगढ, 26 फरवरी-  प्रदेश के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि किसान/पशुपालक अपनी कड़ी मेहनत से अन्न पैदा करता है। इनकी मेहनत का कोई मुकाबला नहीं है। किसान व पशुपालकों को भी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलने पर खिलाडिय़ों की तरह भारी राशि ईनाम के रूप में मिलनी चाहिए और इसके लिए वे कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान का दर्जा सबसे ऊंचा इसलिए है कि कुछ दिन अन्न शरीर में नही जाने से आदमी का शरीर जवाब देने लगता है और यही जीवन का अंतिम ज्ञान है।
बिजली मंत्री चौटाला ने शनिवार को भिवानी में आयोजित 38 वें राज्य स्तरीय पशु मेले के दूसरे दिन सायंकालीन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संबोधन से पहले उन्होंने पशु मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से पशुओं के खान-पान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनका हौसला बढाया। अपने संबोधन में श्री चौटाला ने कहा कि पूरी दुनिया की बात की जाए सबसे अधिक आबादी भारत में खेती करती है। किसान देश के लोगों का पेट भरने का काम करता है। इसी प्रकार से पशुपालक दूध उत्पादन का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालक की आय को बढाना जरूरी है और इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि मंत्री दलाल के द्वारा कृषि, पशुपालन, बागवानी और मच्छली पालन आदि में अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं।
प्रदेश के कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि पशुपालकों की आय को बढाने  व उनको खेती व पशुपालन की नई-नई जानकारी देने के मकसद के चलते ही राज्य स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पशु मेला पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा। उनका प्रयास है कि खेती को जोखिम फ्री किया जाए। किसान की आय को बढाया जाए। किसान को साहूकार के चंगुल से निकाला जाएगा, ताकि किसान व पशुपालक के घर में समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किसानों/पशुपालकों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है। किसानों को परंपरागत खेती की बजाय बागवानी, फल-फूल, सब्जी उत्पादन, पशुपालन व मछली व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पशुपालक इस मेले से नई-नई जानकारी लेकर अधिक दूध उत्पादन वाले उत्तम नस्ल के पशु पालें।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, गढवासू यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. इंद्रजीत, लुआस के वीसी डॉ. विनोद वर्मा, डीसी आरएस ढिल्लो, एडीसी राहुल नरवाल, निदेशक डॉ. विरेंद्र लोरा, पशुधन विकास बोर्ड के एमडी डॉ. एसके बागोरिया हजारों पशुपालक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
February 27, 2022

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2250 रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2250 रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा
 नई दिल्ली : मोदी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाईं जाती हैं, जिसके तहत सभी वर्ग के लोगों को खास सुविधाएं दी जाती हैं। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें देश की महिलाओं को हर महीने पैसे दिए जाते हैं। सरकार की इस स्कीम में राज्य के हिसाब से राशि अलग-अलग है। 
*विधवा पेंशन स्कीम में हर महीने मिलेगा पैसा*

हम आज आपको सरकार की विधवा पेंशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करती है जिसके तहत वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकती हैं। विधवा पेंशन स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने पेंशन की अमाउंट दी जाती है। 

*किसको मिलेगा फायदा?*

इस स्कीम का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं। इसके अलावा अगर आवेदन महिला सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का फायदा ले रही है तो वह इसका लाभ नहीं ले सकती है। आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच में होनी चाहिए। 
*हरियाणा विधवा पेंशन योजना*

हरियाणा सरकार ₹2250 प्रतिमाह पेंशन देती है। इस सुविधा का फायदा सिर्फ वहीं महिला ले सकती है, जिसकी सालाना इनकम 200000 रुपये होनी चाहिए। 
*उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना*

उत्तर प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत महिलाओं को 300 रुपये प्रतिमाह होगी। इस स्कीम में पेंशन की राशि सीधे खाताधारकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। 
*सभी राज्यों में अलग-अलग मिलती है पेंशन*

इसके अलावा दूसरे राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में 900 रुपये प्रतिमाह, राजस्थान विधवा पेंशन योजना में 750 रुपये प्रतिमाह, दिल्ली विधवा पेंशन योजना में प्रति तिमाही 2500 रुपये, गुजरात विधवा पेंशन योजना के तहत 1250 रुपये प्रतिमाह, उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के तहत 1200 रुपये प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाती है।

किन डॉक्युमेंट्स को होगी जरूरत
इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज की फोटो होनी चाहिए।
February 27, 2022

प्रोटीन के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. राजेश भोला

*प्रोटीन के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. राजेश भोला*
स्काईलार्क समूह ने राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया, सेमीनार का विषय- राईट टू प्रोटीन अर्थात सभी को प्रोटीन का अधिकार 
जींद : ( संजय कुमार ) - शहर के लोगों में प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता पैदा करने और प्रोटीनयुक्त भोजन लेने के लिए स्काईलार्क समूह ने रविवार को तीसरे राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के अवसर पर सेमीनार का आयोजन किया। सेमीनार का विषय राईट टू प्रोटीन अर्थात हर व्यक्ति को प्रोटीन का अधिकार है। शहर के विख्यात सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच चांद चहल व डॉ रघुबीर पुनिया मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे।डा. राजेश भोला ने प्रोटीन से संबंधित अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मानव भोजन का मुख्य अवयव प्रोटीन है। वनस्पति तथा जन्तु प्रोटीन के स्रोत हैं। प्रोटीन मानव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से बौनापन, बाल का झड़ना, वजन में कमी, मासपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं। बदलते परिवेश और संस्कृति के कारण हमारे रहने और खाने पीने पर काफी प्रभाव पड़ा है ,पश्चिमी देशों की भांति भारत में भी अब अंडे और मुर्गी को प्रोटीन का सर्वोतम स्त्रोत माना जाता है। 
कार्यक्रम आयोजक बलबीर ने बताया कि स्काईलार्क समूह ने लोगों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीनयुक्त चिकन अंटा लॉन्च किया है। यह बाजार में रेडी टू ईट व रेडी टू कुक दोनो तरह से उपलब्ध है और इसे हर वर्ग के चिकन प्रेमी तक पहुंचाने का प्रयास किया है। 
मुख्य वक्ता चांद चहल ने कहा कि चिकन प्रोटीन का खजाना है। यही कारण है कि दुनियाभर में फिटनेस के दीवानों में यह खूब पसंद किया जाता है। प्रोटीन शरीर में ऊतकों व कोशिकाओं का निर्माण करती है। प्रोटीन शरीर की वृद्धि व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रोटीन की सर्वाधिक आवश्यकता शिशुओं, बच्चों व किशोरों, महिलाओं को गर्भावस्था एवं स्तनपान कराते समय होती है। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिषद ने पुरुषों के लिये 60 ग्राम और महिलाओं के लिये 50 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन सेवन की संस्तुति की है। 
सेमीनार में क्षेत्र के कई जिम संचालक, स्पोर्ट्स कोच व खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रोटीन व पोषण संबंधित शंकाओं को दूर किया। इस मौके पर जीतेन्द्र, राहुल मिश्रा, मनीषा, हर्षित, सुरेन्द्र, अनिकेत, मोहन, दीपक, राम किशोर, सेवा सैनी, गौरव सिंहला इत्यादि लोग मौजूद थे।

Saturday, February 26, 2022

February 26, 2022

भिवानी पशु मेला : घोड़ों में चरखी दादरी तो गायों में अव्वल रहा करनाल

भिवानी पशु मेला : घोड़ों में चरखी दादरी तो गायों में अव्वल रहा करनाल
भिवानी -भिवानी 38वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में प्रतिदिन अलग-अलग नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिताओं में पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में दो से चार दांत अश्व श्रेणी में दादरी जिले के गांव कारीरूपा के महंत के अश्व ने प्रथम, गांव असावरी जिला चरखी दादरी निवासी प्रद्युमन के अश्व ने द्वितीय तथा बालसमंद जिला हिसार निवासी पवन के अश्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार करनाल जिले के दादुपुर खुर्द निवासी सतबीर सिंह की साहीवाल नस्ल की दुधारू गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार करनाल जिले के तरावड़ी निवासी अनुज कुमार की गाय ने द्वितीय व तरावड़ी के ही निवासी नवदीप की गाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भैसों की हरियाणा नस्ल के प्रजनन योग्य नर में पानीपत के नरेंद्र के झोटे ने प्रथम स्थान, मोखरा निवासी कृष्ण कुमार के झोटे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार साहीवाल प्रजनन योग्य सांड श्रेणी में तरावड़ी निवासी नवदीप का सांड प्रथम, जिला पानीपत के गांव डिडवानी निवासी नरेंद्र का सांड दूसरे स्थान पर व रोहतक जिला के गांव कन्हेली निवासी युवराज खुराना के सांड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हरियाणा नस्ल में सतबीर की गाय रही प्रथम प्रदर्शनी में हरियाणा नस्ल की दुधारू गाय श्रेणी में झज्जर जिले के गांव खरमाण निवासी सतबीर की गाय प्रथम, गांव दादूपुर खुर्द जिला करनाल निवासी राजबीर की गाय द्वितीय तथा गांव अखेड़ी मदनपुर जिला झज्जर की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार साहीवाल गाय दो से चार दांत श्रेणी में जिला झज्जर निवासी अशोक की गाय ने प्रथम, बादली निवासी कुलबीर की गाय ने द्वितीय व रोहतक निवासी युवराज खुराना की गाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदर्शनी में साहीवाल गाय शुष्क श्रेणी में गांव दादूपुर खुर्द जिला करनाल निवासी वासुदेव की गाय ने पहला, गिल्लाखेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह की गाय ने दूसरा व तरावडी से आई गाय ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा श्रेणी की दुधारू गाय में गांव खरमाण जिला झज्जर निवासी सत्यवीर की गाय ने प्रथम, गाावं दादूपुर जिला करनाल निवासी राजबीर सिंह की गाय ने द्वितीय व गांव अकेड़ी मदनपुर जिला झज्जर निवासी प्रदीप की गाय तीसरे स्थान पर रही।
महेंद्रगढ़ निवासी विरेंद्र की झोटी ने पाया प्रथम स्थान इसी प्रकार भैंस की मुर्राह झोटी दो से चार दांत श्रेणी में गांव जैनावास जिला महेंद्रगढ निवासी विरेंद्र कुमार की झोटी प्रथम, गांव सुनारिया कलां जिला रोहतक निवासी राजकरण की झोटी द्वितीय व गांव श्यामसुख जिला हिसार निवासी राजेश कुमार की झोटी तीसरे स्थान पर रही। संकर नस्ल की दुधारू गाय श्रेणी में महेन्द्रगढ जिला के गांव गुढा निवासी नीतू की गाय ने प्रथम व तृतीय तथा गांव दादूपुर खुर्द जिला करनाल निवासी सतबीर की गाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हरियाणा गाय दो से चार दांत श्रेणी में हिसार जिला के गांव कुतुबपुर निवासी पवन की गाय ने प्रथम, गांव बछोड़ जिला महेंद्रगढ़ निवासी हनुमान की गाय ने द्वितीय व गांव गोकलपुरा जिला भिवानी निवासी कृष्ण की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। शुष्क हरियाणा गाय श्रेणी में झज्जर जिला के गांव गवालिसन निवासी ब्रह्मप्रकाश की गाय प्रथम, भिवानी जिला के गांव पुर निवासी की गाय दूसरे व गांव भैणी ठाकरान जिला भिवानी निवासी विक्रम की गाय तीसरे स्थान पर रही।
*मोहम्मद हसन का गधा बना गधों का राजा*

 प्रदर्शनी में गधा श्रेणी में गांव रसूलपुर जिला करनाल निवासी मोहम्मद हसन का गधा प्रथम, भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना निवासी अमरदास का गधा द्वितीय व गांव जैनपुर सधान जिला करनाल निवासी अशन मोहम्मद का गधा तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार गधी श्रेणी में गांव जैनपुर सधान जिला करनाल निवासी रजवान की गधी ने दूसरा व गांव जैनपुर सधान के ही रजवान अली की गधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सुकर के तीन शावकों की श्रेणी में केवल सांत्वना पुरस्कार दिये गये जो भिवानी के रवि को प्राप्त हुए। इसी प्रकार व्यस्क सुकर श्रेणी में भी केवल सांत्वना पुरस्कार दिये गए जो कि गांव कन्हेड़ी जिला रेवाड़ी निवासी नरेश को व गांव सुई जिला भिवानी निवासी सूरज को प्राप्त हुए।
February 26, 2022

रेवाड़ी के दो जवान झारखंड और लेह में शहीद, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

रेवाड़ी के दो जवान झारखंड और लेह में शहीद, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार 

रेवाड़ी -रेवाड़ी के गांव मायन निवासी सेना के जवान साहिल चौहान झारखंड और कारोली निवासी आईटीबीपी जवान रविंद्र यादव लेह-लद्दाख में शहीद हो गए। दोनों के शव शनिवार को गांव पहुंचे तथा सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अपने दो लालों की शहादत से गांव में मातम छा गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिले के दो जवानों की शहादत पर परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शहीदों को उन्हें नमन किया। 14 गर्नेडियार सेना में तैनात थे साहिल गांव मायन निवासी सुभाष चौहान के बेटे 22 वर्षीय साहिल चौहान तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे तथा फिलहाल झारखंड के रांची में तैनात थे। छुट्टी के बाद 17 फरवरी को वापस ड्यूटी गए थे। जहां 24 फरवरी को अचानक चक्कर आने से गिर गए तथा अस्पताल में जाने के बाद उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अविवाहित साहिल के परिवार में माता-पिता के अलावा भाई अमन व बहन कालज व निकिता है। गांव के सरपंच रविंद्र ने यह जानकारी दी।

मायन मे शहीद साहिल चौहान को श्रद्धांजति देते विधायक

 ब्रेन हेमब्रेज से गई रविंद्र की जान गांव कारोली निवासी शेरसिंह के बेटे रविंद्र यादव आईटीबीपी में कार्यरत थे। 38 वर्षीय रविंद्र की पोस्टिंग लेह-लद्दाख में थी। जहां ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविंद्र माता-माता के अलावा अपने पीछे पत्नी, 17 वर्षीय बेटा योगेश व 19 वर्षीय बेटी सपना को छोड़ गए हैं।
February 26, 2022

अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के लिए शुरू होगी वाहन की सुविधा, बनाए जाएंगे ट्रांसपोर्ट विंग

अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के लिए शुरू होगी वाहन की सुविधा, बनाए जाएंगे ट्रांसपोर्ट विंग
चंडीगढ़ / हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन गांवों में स्कूल ज्यादा दूरी पर हैं, वहां सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट विंग की भी स्थापना की जाए और स्कूल शिक्षक को ट्रांसपोर्ट का नोडल आफिसर बनाया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में कम बच्चे हैं, वहां पर छोटे वाहन की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा जहां अधिक बच्चे हैं, वहां बड़ा वाहन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में शिक्षकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए सार्थक दिशा में विचार विमर्श किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगामी सत्र के लिए 134-ए के तहत होने वाले दाखिलों के संबंध में पहले से ही रणनीति बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में किसी भी पात्र विद्यार्थी को 134-ए के तहत दाखिले से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या को भी बढ़ाने जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इन स्कूलों में भी ऐसे विद्यार्थियों के दाखिले करवाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस बैठक के दौरान शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, मेवात में टीचिंग वालंटियर लगाए जाने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
February 26, 2022

कांग्रेस को झटका : आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुलदीप

कांग्रेस को झटका : आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुलदीप 
नई दिल्ली -हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने उनके दिल्ली स्थित आफिस में मुलाकात की। जहां उन्होंने केजरीवाल के कार्यों और पंजाब में होने वाले बदलाव से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। कुलदीप भांभू पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल भांजे भी लगते हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने भांभू को पार्टी शामिल कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग व जोन प्रवक्ता एवं ऐलनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण वर्मा भी मौजूद थे। डा गुप्ता ने कहा कि कुलदीप भांभू कांग्रेस और तत्कालीन हरियाणा जनहित पार्टी में लंबे समय से रहे हैं।
भांभू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित ही पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भांभू सिरसा जिला से संबंध रखते हैं और उनका वहां काफी प्रभाव है। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता भांभू को पूरा मान-सम्मान देगा। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का जनाधार बढ रहा है और प्रदेश के अच्छे नेता विभिन्न पार्टियों को छोडकर आप की ओर रूख कर रह हैं। उल्लेखनीय है कि कुलदीप भांभू कांग्रेस कई वर्षों तक कांग्रेस रहे, उसके बाद कुलदीप बिश्नोई वाली तत्कालीन हरियाणा जनहित कांग्रेस में सिरसा के जिलाध्यक्ष, सिरसा लोकसभा प्रभारी और किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष आदि पदों पर रहे हैं। हजंका का कांग्रेस में विलय होने के बाद वे फिर से कांग्रेस में ही कार्य कर रहे थे। दूसरी ओर भांभू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, जोन प्रवक्ता एवं ऐलनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण वर्मा व जिलाध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र कुमार ने भी खुशी जाहिर करते उनका भव्य स्वागत किया है।
February 26, 2022

पलवल में हवलदार की संदिग्ध मौत:हथीन चौकी में लटका मिला रणजीत का शव; परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हाईवे जाम, अधिकारी पहुंचे

पलवल में हवलदार की संदिग्ध मौत:हथीन चौकी में लटका मिला रणजीत का शव; परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हाईवे जाम, अधिकारी पहुंचे
पलवल : हरियाणा के पलवल में हथीन गेट चौकी पर तैनात हवलदार का शव चौकी के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। जिसके चलते मृतक के परिजनों ने पहले चौकी के निकट पलवल-सोहना मार्ग को जाम किया और उसके बाद आगरा चौक पर नेशनल हाईवे-19 को दोनों तरफ से बंद कर दिया।

खबर लिखे जाने तक शव चौकी पर मौजूद हैं। परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे सहित दोनों मार्ग को जाम किया हुआ था। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हम जाम नहीं खोलेंगे। डीएसपी यशपाल खटाना पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

हथीन गेट चौकी के बाहर पलवल-सोहना मार्ग पर लोगों की भीड़
हथीन गेट चौकी के बाहर पलवल-सोहना मार्ग पर लोगों की भीड़
तबीयत खराब की जानकारी दी
हथीन गेट चौकी पर मौजूद नया गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई हवलदार रणजीत हथीन गेट चौकी पर तैनात था। उसके पास देर शाम एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम संदीप बोल रहा हूं। आपके भाई रणजीत की तबियत खराब है। जिसकी सूचना पर वह अपनी भाभी रेखा, उसका भतीजा विनय व उसकी पत्नी प्रियंका चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने देखा की चौकी के अंदर रणजीत फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद मामले की सूचना उसने तुरंत अपने गांव अन्य परिजनों को दे दी।

*पलवल-सोहना मार्ग किया जाम, फिर किया हाईवे जाम*

नया गांव से ट्रैक्टर ट्रालियों में काफी संख्या में युवा व बुजुर्ग मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप पलवल-सोहना मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि रणजीत की हत्या की गई है। दोषियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाए, जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हम शव नहीं लेंगे। जिसके बाद गांव के कुछ लोग पलवल-सोहना मार्ग से उठकर नेशनल हाईवे नंबर-19 स्थित आगरा चौक पहुंच गए। हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर हाईवे को जाम कर दिया।

पलवल में हवलदार रणजीत की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
पलवल में हवलदार रणजीत की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
*मौके पर पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारी*
चौकी पर कर्मचारी की मौत की सूचना पर डीएसपी यशपाल खटाना, डीएसपी सतेंद्र कुमार व शहर थाना प्रभारी महेश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बात की तो उनका कहना था कि उनके बेटे रणजीत की हत्या की गई है और जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे और शव को नहीं लेंगे।

*हाईवे पर जाम से पूरा शहर हुआ जाम*

नेशनल हाईवे-19 व सोहना मार्ग जाम होने के बाद वाहन चालक गलियों में पहुंचे तो वहां भी जाम लग गया। जिसके बाद शहर में वाहन तो दूर की बात पैदल लोगों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जान के लिए कडी मशक्त करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर नेशनल हाईवे पर लगे जाम को देर शाम खुलवा दिया। जिसके बाद हाईवे पर यातायात देर शाम करीब आठ बजे यातायात को सुचारू कर दिया।
February 26, 2022

हरियाणा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि:कृषि मंत्री के भिवानी समेत 5 से ज्यादा जिले में फसलों को नुकसान; जींद-सोनीपत में सुबह भी बरसे बदरा

हरियाणा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि:कृषि मंत्री के भिवानी समेत 5 से ज्यादा जिले में फसलों को नुकसान; जींद-सोनीपत में सुबह भी बरसे बदरा
चंडीगढ़ : पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के करीब सक्रिय हुए बादलों के कारण शनिवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी कई जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि और बारिश हुई। रात 10 बजे के करीब मध्य हरियाणा के जींद में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश होने की सूचना आई। कई जिलों में रात को शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही।भिवानी, रेवाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त ओले गिरे। रात 8 बजे के बाद फतेहाबाद व सिरसा में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से 5 से ज्यादा जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

भिवानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं।
भिवानी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं।
कृषि मंत्री के हलके में भारी नुकसान
इनके साथ ही चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर में भी ओले गिरने की सूचना है। फसलों को भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। ओलों से फसलों में ज्यादा नुकसान कृषि मंत्री जेपी दलाल के लोहारू और इसके आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। भिवानी के लोहारू हलके के गांव सिंघनी में तो ओले से सड़कों और खेतों की हालत पहाड़ पर होने वाली बर्फबारी का अहसास करा रही थी।
ओले गिरने से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
ओले गिरने से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
रात को तेज हवा के साथ ओलों का खतरा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज रात्रि से कल सुबह के बीच हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज़ बारिश, बादलों की गरज चमक, 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और कहीं कहीं तीव्र ओले गिरने की संभावना लगातार बनी हुई है। जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला सहित चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर रात को दिखाई पड़ सकता है। सोनीपत में भी रात 11 बजे के करीब मौसम खराब हो गया ओर बादल गरजने शुरू हो गए।

लोहारू हलके में ओलों से धरती सफेद हो गई।
लोहारू हलके में ओलों से धरती सफेद हो गई।
सिरसा में भी खूब गिरे ओले

हरियाणा के सिरसा में भी रात 8 बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया और बरसात के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। भावदीन गांव के निकट नेशनल हाईवे 9 पर हुई जमकर ओलावृष्टि हुई। यहां किसान फसलों को नुकसान की संभावना जता रहे हैं। क्षेत्र में कई दिनों से मौसम बिल्कुल साफ चल रहा था। शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ और रात होते होते ओलावृष्टि शुरू हो गई। भावदीन के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी ओले गिरने की सूचना है।

घरों में पड़े ओलों को लोगों ने वाइपर से एकत्र कर ऐसा रूप दिया।
घरों में पड़े ओलों को लोगों ने वाइपर से एकत्र कर ऐसा रूप दिया।
फसलों को नुकसान

सिरसा कृषि विभाग के अधिकारी बाबूलाल ने शुक्रवार रात टेलीफोन पर बताया कि ओलावृष्टि होने की जानकारी मिली है इस मौसम में ओलावृष्टि होने से गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मौसम अच्छा चल रहा था सुबह शाम की ठंड थी फसलों के लिए मौसम लाभदायक था लेकिन आज मौसम में एकाएक करवट बदली है बारिश व ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान की संभावना है।

खेतों में लहलहा रही फसलों पर ओलों का कहर इस प्रकार दिखाई दिया।
खेतों में लहलहा रही फसलों पर ओलों का कहर इस प्रकार दिखाई दिया।
फतेहाबाद के कुछ क्षेत्रों में ओले
शुक्रवार देर शाम को हरियाणा के फतेहाबाद में भी मौसम का मिजाज बदल गया और बरसात के साथ ही ओले गिरने शुरू हो गए। शाम को अचानक से बादक गरजने और चमकने शुरू हो गए। इसके बाद इन क्षेत्रों में खूब ओले गिरे। ओलों से गेहूं और अन्य प्रकार की खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं पक्षी भरी इनका शिकार बने। कई स्थानों पर खेतों में हर तरफ ओलों की सफेद चादर नजर आई।

रेवाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हलके तो कई जगहों पर मोटे ओले गिरे हैं।
रेवाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हलके तो कई जगहों पर मोटे ओले गिरे हैं।
सोनीपत में 11 बजे के बाद बरसात

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों और स्थानों पर शाम से ही बरसात हो रही है। सोनीपत में रात 11 बजे बादलों की तेज गरज के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। किसानों को यह चिंता सता रही थी कि कहीं ओले कहर बन कर उनकी फसलों पर न गिर जाएं। जीटी बेल्ट पर पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला में भी मौसम विभाग ने रात को बरसात की चेतावनी जारी की है।

Friday, February 25, 2022

February 25, 2022

मजीठिया को झटका, जमानत याचिका खारिज

मजीठिया को झटका, जमानत याचिका खारिज
चंडीगढ़ /मोहाली : मोहाली कोर्ट ने देर शाम अपना फैसला सुनाते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को झटका दे दिया है। मोहाली कोर्ट ने मजीठिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है इससे पहले आज कोर्ट ने जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले सरकारी वकील और मजीठिया के वकीलों के बीच तीखी बहस भी हुई। मजीठिया के वकीलों ने अदालत से नियमित जमानत मांगी थी।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मजीठिया ने कल ड्रग केस के एक मामले में मोहाली की एक अदालत में सरेंडर करने के बाद 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बता दें पहले मजीठिया को संगरूर लाया गया था और करीब 20 मिनट में मजीठिया को संगरूर जेल में रखा गया था। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वह इस समय पटियाला जेल में बंद है। इस मामले में मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत 24 फरवरी को खत्म हो गई, जिसके बाद मजीठिया ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर  दिया था।
February 25, 2022

हरियाणा सरकार बोली- राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल नहीं, फरलो के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हरियाणा सरकार बोली- राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल नहीं, फरलो के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
चंडीगढ़ : डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 20 दिनों की जो फरलो दी गई थी, उसके खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मामले के सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार को जस्टिस राजमोहन सिंह के समक्ष हरियाणा सरकार ने अपना पक्ष रखा कि डेरा मुखी को हार्ड-कोर क्रिमिनल नहीं माना जा सकता है, डेरा मुखी पर हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी करार देकर सजा सुनाई गई है, इन मामलों में उसे सहअभियुक्तों के साथ साजिस रचने का आरोप था, ऐसे में उसे हार्ड-कोर क्रिमिनल नहीं कहा जा सकता। जेल में डेरा मुखी के व्यवहार को देखते हुए और इस पर क़ानूनी राय लेने के बाद ही फरलो दी गई थी। वहीं याचिकाकर्ता का आरोप था कि डेरा मुखी हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में दोषी करार दिया गया है ऐसे में वह एक हार्ड-कोर क्रिमिनल है जिसे फरलो नहीं दी जानी चाहिए।
बता दें कि डेरा मुखी को दी गई फरलो के खिलाफ पटियाला के भादसों निवासी परमजीत सिंह सहोली ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि डेरा मुखी पहले ही कई संगीन अपराधों का दोषी करार दिया जा चुका है और सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इसके अलावा उसके खिलाफ कुछ अन्य आपराधिक मामले अभी अदालतों में चल रहे हैं। बावजूद इसके हरियाणा सरकार ने डेरा मुखी को 7 फरवरी से 27 फरवरी तक 20 दिनों की फरलो दिए जाने के आदेश दे दिए जोकि पूरी तरह से गलत है। आरोप लगाया है कि पंजाब विधान सभा के 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में ठीक इन चुनावों से पहले डेरा मुखी को फरलो राजनैतिक लाभ उठाने के लिए ही दी गई है। ऐसे में डेरा मुखी की फरलो के आदेश रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की गई है।