Breaking

Tuesday, March 2, 2021

March 02, 2021

जींद में दो सगे भाईयों की पानी के हौद में डबूने से मौत, महज 4 और ढाई साल के थे मासूम

जींद में दो सगे भाईयों की पानी के हौद में डबूने से मौत, महज 4 और ढाई साल के थे मासूम

जींद : जींद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर दो भाईयों की पानी के लिए बने हौद में डूबने से मौत हो गई है। दोनों की उम्र महज 4 और ढाई साल थी।जानकारी के मुताबिक जींद के गंगोली गांव की यह घटना है। घर के लोग अपने गांव में व्यस्त थे, तभी घर में पशुओं के पानी पीने के लिए बने हौद में दो भाई डूब गए।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई पहले आंगन में खेल रहे थे और खेलते खेलते पानी के हौद की तरफ चले गए। परिजनों की उन पर नजर नहीं पड़ी और दोनों डूब गए।
घटना के बाद प्रवीण ने बताया कि उसका चार वर्षीय बेटा लक्ष्य, ढाई वर्षीय दत्त घर के आंगन में खेल रहे थे। उसकी मां और पत्नी दूसरी मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी। अचानक दोनों बच्चे खेलते हुए पशुओं के लिए बनाए गए पानी के हौद के पास चले गए। न जाने दोनों कब पानी में गिर गए।
जब थोड़ी देर बाद मां नीचे आई तो दोनों में से कोई भी दिखाई नहीं दिया। ढूंढते-ढूंढते हौद की तरफ गई तो दोनों बच्चे डूबे मिले।

दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए पिल्लूखेड़ा के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। परिजनों के मुताबिक प्रवीन के दो ही बच्चे थे। दोनों ही भगवान ने एक साथ छीन लिए।
March 02, 2021

सोनीपत में सड़क हादसा:गोहाना में बस से उतरते ही दो युवकों को ट्रक ने रौंदा; मौके पर मौत, एक घर जा रहा था तो दूसरा घर से आया था

सोनीपत में सड़क हादसा:गोहाना में बस से उतरते ही दो युवकों को ट्रक ने रौंदा; मौके पर मौत, एक घर जा रहा था तो दूसरा घर से आया था


मृतक मंजीत का फाइल फोटो। वह रेलवे में कर्मचारी था और छुट्‌टी लेकर अपने घर जा रहा था।
सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव चिड़ाना बस स्टॉप पर हुआ। रोडवेज बस से उतरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगने से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों को रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतक संजीत का फाइल फोटो। वह तीन महीने की छुट्‌टी मनाकर घर से लौटा था।

SHO सदर थाना कर्मजीत सिंह के मुताबिक, मृतकों की पहचान 25 साल के संजीत और 32 साल के मंजीत के रूप में हुई है। संजीत बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला था। वह गांव चिड़ाना में एक फैक्ट्री में काम करता था और तीन महीने बाद घर से लौटा था। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर आ रहा था कि पहुंचने से पहले उसके साथ हादसा हो गया। मंजीत सोनीपत के गांव श्यामड़ी का निवासी है। वह रेलवे विभाग में ग्रुप डी का कर्मचारी था और पंजाब के ब्यास में तैनात था। वह छुट्‌टी लेकर घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।
March 02, 2021

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के कार्यकाल बढ़ाने के आदेश पर विवाद अब खत्म हो गया है। अब गृहमंत्री अनिल विज की चली है और मनोज यादव को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

मनोज यादव आईबी में एक साल तक अतिरिक्त निदेशक पद पर सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान में वह एक्सटेंशन पर हैं, लेकिन यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन किसी भी प्रदेश में डीजीपी के लिए दो साल तक है।
इसी गाइडलाइन को आधार बनाते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने सरकार को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र लिख दिया था। डीजीपी मनोज यादव से अनिल विज खफा भी चल रहे थे।
लिहाजा वे प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति चाहते हैं। अनिल विज ने गृह सचिव राजीव अरोड़ा को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र भी लिख दिया था।
केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने से पहले तीन नाम का पैनल भेजना होता है लेकिन हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद अनिल विज ने दिसंबर में पैनल भेजने के लिए पत्र लिखा था लेकिन सरकर ने डीजीपी को अग्रिम आदेश तक एक्सटेंशन दे दी थी।
March 02, 2021

जींद में मामूली बात पर दो जगह चली गोली, दो भाइयों सहित 3 घायल, रोहतक पीजीआई रेफर

जींद में मामूली बात पर दो जगह चली गोली, दो भाइयों सहित 3 घायल, रोहतक पीजीआई रेफर 

जींद :  सोमवार को जींद में अलग अलग दो जगह गोलियां चलीं जिसमे दो जुड़वां भाइयों सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों जगह फायरिंग बहुत ही मामूली बातों को लेकर हुई है। 
पहले मामले में जींद के खरकरामजी गांव में क्रिकेट मैच में नहीं खेलने देने पर विवाद इस कद्र बढ़ा कि जो जुड़वा भाइयों 24 वर्षीय विकास व विक्रम को गोली मार दी। दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के अनुसार खरकरामजी गांव में सोमवार शाम को क्रिकेट का मैच करवाया गया था। मैच में गांव की दो टीम ए व बी खेल रही थीं। आरोप है कि टीम ए में विक्रम व विकास खेल रहे थे, जबकि आरोपी दूसरी टीम में खेल रहा था। दीपक ने नागरिक अस्पताल में पुलिस को बताया कि आरोपी दूसरी टीम का था। वह आउट हो चुका था और फिर से उनकी टीम में खेलना चाहता था। इस पर उसे मना कर दिया गया। 
शाम के समय मैच समाप्त होने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर विक्रम व विकास को गालियां दी। इस पर विक्रम-विकास व दो-तीन अन्य लोग उलाहना देने आरोपी के घर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब यह लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसके पिता को उलाहना दिया तो आरोपी ने लाठी-बिंडों से हमला कर दिया। इस पर उलाहना देने गए लोगों ने बचाव किया तो आरोपी ने अपने पिस्तौल से गोली चला दी। यह विक्रम के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और बंदूक से फायर किया, यह गोली विकास की पीठ में लगी। दोनों को गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 
वहीं नागरिक अस्पताल पहुंचे सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर विक्रम व विकास को गोली मारने के आरोप हैं, उस पर पहले भी 25-30 केस दर्ज हैं। इनमें कई केस जानलेवा हमला करने के भी आरोप हैं। वहीं आरोपी पर भी कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। 
नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि विक्रम व विकास के पिता सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और दो साल पहले उनकी मौत हुई थी। फिलहाल विक्रम व विकास दोनों भाई मछली पालन का काम करते हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची है। वहीं पुलिस पार्टी को गांव में भी भेजा गया है। वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर  देर रात करीब साढ़े नौ बजे झांझ गांव में एक शादी समारोह में गोली चलने से पोंकरी खेड़ी गांव निवासी सुखबीर घायल हो गया। घायल को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Monday, March 1, 2021

March 01, 2021

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला
बहादुरगढ़ : रविवार को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता मेहर सिंह राठी के पौत्र के सगाई समारोह में शामिल होने के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर पहुंचे पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात को देखकर लगता है कि जनता को 2024 तक चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके अनुसार आज 36 बिरादरी के लोग कृषि आंदोलन के माध्यम से तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के लगाए हुए इनेलो रूपी पौधे को सभी कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से मेहनत करके सींचा है। इनेलो आज उनकी बनाई नीतियों पर चलते हुए किसानों का हर संभव साथ दे रही है और आगे भी देती रहेगी। इनेलो ने हमेशा किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है। जबकि भाजपा सरकार किसान, कमेरे, व्यापारियों को बर्बाद कर रही है। किसानों के पतन के लिए तीन काले कृषि कानून बनाए गए हैं, जिसका लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार आने के बाद किसानों के हित में कानून बनाए जाएंगे ताकि इस देश व प्रदेश को अन्न देने वाले किसान को सुविधा हो सके। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को शीघ्र मानते हुए इन तीनों काले कानूनों को वापस ले।
March 01, 2021

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

चरखी दादरी : जैन मंदिर में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। किसानों ने तीनों कृषि बिलों के विरोध में कविता जैन को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने किसी तरह किसानों की भीड़ को समारोह स्थल से दूर किया। रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन दादरी में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। किसानों को कविता जैन के आगमन की खबर लगी तो समारोह स्थल के समीप एकत्रित हो गए। कविता जैन की गाड़ी समारोह स्थल के समीप पहुंची तो किसानों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए और उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा बड़ी मुश्किल से जैन को वहां से निकाला। किसान नेता राजू मान ने कहा कि किसान 3 महीनों से कृषि बिलों के विरोध में सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। मगर भाजपा नेता आज भी राजनीति चमकाने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने हैं। इनको किसानों के हितों से सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा या जजपा नेता दादरी में प्रवेश करेगा उसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि फोगाट व सांगवान खाप ने कृषि बिलों के विरोध में भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार कर प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। कुछ गांव के बाहर तो पोस्टर लगा रखे हैं।
March 01, 2021

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

रोहतक : जी 23 कांग्रेस में उन नेताओं का धड़ा है जो राहुल गांधी के ही खिलाफ हैं। राहुल गांधी की महत्वाकांक्षाएं इन नेताओं की राह में आड़े आ रही हैं क्योंकि इन नेताओं का कांग्रेस से पुराना नाता है। इतना पुराना जितना इंदिरा गांधी का रहा है और ऐसे में ये नेता हर हाल में चाहते हैं पार्टी उनके अनुसार ही चले। हालांकि इस बात के काेई प्रमाण नहीं हैं कि सोनिया गांधी की असल राय क्या है लेकिन सुनने में आता है कि सोनिया गांधी नहीं चाहती कि ये नेता पार्टी छोड़ें लेकिन क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में हैं। फिलहाल तो जी 23 चर्चा में है और इसमें कांग्रेस के नेताओं के सिर पर सजी केसरिया पगड़ी है। जम्मू में ये पगड़ी कांग्रेस के नेताओं के सिर चढी तो सियासत भी सिरे चढने लगी है।

गुलाब नबी आजाद के नेतृत्व में ये कांग्रेसी नेता चाहते हैं पार्टी उनसे किनारा करने की सोचें भी ना। अगर इन नेताओं के जनाधार को खंगाला जाए तो केवल एक नेता ऐसे हैं जिनका जमीन पर वजूद है। बाकी नेताओं ने या तो लोकसभा के रास्ते संसद का मुंह ही नहीं देखा या देखा भी तो बहुत कम बार। केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनमें से इकलौते ऐसे नेता हैं जो हरियाणा में अपना दमखम रखते हैं और अपनी निगाहें एक बार फिर से मुख्यमंत्री के पद पर गड़ाए बैठे हैं लेकिन तकलीफ वही पुरानी है जो सबकी है? राहुल गांधी को वो पसंद नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा का राजनीतिक करियर भी देखना है इसलिए जिस राज्यसभा को वो बारात के घोड़ों की जगह कहते थे मौका लगते ही अपने बेटे को वहां फिट कर दिया।
अब जी 23 के बहाने कई सवाल निकलते हैं? क्या कांग्रेस दो फाड़ होगी? हालांकि ये कोई नई बात नहीं है ज्यादतर पार्टियां कांग्रेस से ही तो निकली हैं? अब सवाल ये है कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई पार्टी बनाएंगे? इस पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का इतिहास देखा जाए तो चाहे जैसा भी वक्त रहा हो उन्होंने कांग्रेस से दूर जाकर राजनीति करने का साहस कभी नहीं जुटाया है? इस विधानसभा चुनाव से पहले भी नहीं जब हुड्डा ने एक बड़ी रैली ये संकेत देने के लिए जुटाई थी कि वो नई पार्टी भी बना सकते हैं। दरअसल इस डर के पीछे बडी वजह खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं। आज उनकी जो हालत है वो कभी चौधरी भजनलाल की हुआ करती थी और इसका फायदा उठाकर वो मुख्यमंत्री बने और चौधरी भजनलाल को हजकां बनानी पडी।
March 01, 2021

HPSC में दो सदस्यों के पद एक साल से खाली

HPSC में दो सदस्यों के पद एक साल से खाली

चंडीगढ़ : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में चेयरमैन अध्यक्ष के अतिरिक्त कुल आठ सदस्यों में से दो सदस्यों के पद पूरे एक वर्ष से रिक्त पड़े हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती हुड‍्डा सरकार ने अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में 1 मार्च 2014 को नीलम सिंह और राजेश वैद को आयोग का सदस्य लगाया था जिनका छः वर्षों का कार्यकाल एक वर्ष पूर्व पूरा हो गया। हालांकि मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार द्वारा इनके स्थान पर दो नए सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है। अब इस विलम्ब के पीछे राजनीतिक कारण हैं या प्रशासनिक, यह देखने लायक है। हालांकि चार माह पूर्व 22 अक्टूबर 2020 को आयोग के तत्कालीन चेयरमैन से रंजीत कुमार पचनंदा, जो पश्चिम बंगाल कैडर के 1983 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं, का कार्यकाल पूर्ण होने के साथ ही खट्टर सरकार ने आलोक वर्मा, जो 1989 बैच हरियाणा कैडर के आईएफएस (भारतीय वन सेवा ) अधिकारी हैं, उन्हें चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया था। वहीं पंचनदा को पिछले माह 5 फरवरी को हरियाणा विद्युत् नियामक आयोग (एचईआरसी ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बहरहाल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस विषय पर बताया कि संविधान के अनुच्छेद 316 (2 ) के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति के छः वर्षों तक या उनकी आयु के 62 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, तक होता है। उन्होंने बताया की वर्ष 1976 से पहले हालांकि आयु की यह सीमा 60 वर्ष होती थी. हालांकि पचनंदा को 25 जुलाई, 2019 को आयोग का चेयरमैन लगाया गया परंतु इसके सवा वर्ष बाद ही उनकी आयु अक्टूबर, 2020 में 62 वर्ष हो गई थी, इसलिए उनका कार्यकाल पूर्ण हो गया। उन्होंने बताया कि हालांकि वर्तमान चेयरमैन वर्मा 23 अक्टूबर 2024 तक एचपीएससी के अध्यक्ष पद पर रह सकेंगे। ज्ञात रहे कि संघ लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल हालांकि नियुक्ति के छः वर्षों तक या आयु के 65 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, तक होता है।
हुड‍्डा सरकार ने कर दिए थे 12 सदस्य हेमंत ने बताया कि हालांकि हरियाणा में पूर्व हुड‍्डा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में वर्ष 2008 में सशोधन कर आयोग में सदस्यों की संख्या तत्कालीन 8 से बढ़कर 12 कर दी थी परन्तु वर्ष 2012 में दोबारा उनमें संशोधन कर इस संख्या को घटाकर 6 कर दिया था। जुलाई 2013 में हुड्डा सरकार द्वारा मनबीर भड़ाना को आयोग के चेयरमैन लगाया गया जो पूरे छः वर्ष तक इस पद पर रहे। हालांकि जून, 2015 में भाजपा सरकार ने फिर से आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी थी और सबसे पहले डॉ. कुलबीर छिकारा और डॉ. वंदना शर्मा को सदस्य नियुक्त किया। फिर अगस्त, 2016 में नीता खेड़ा और जय भगवान गोयल और फिर मई, 2017 में सुरेंद्र सिंह और दिसंबर, 2017 में डॉ. पवन कुमार को सदस्य नियुक्त किया।
March 01, 2021

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : इस सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, देश-प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और आए दिन सामने आ रहे घोटाले इनकी कार्यशैली को दर्शाते हैं। इस सेशन में इन सभी मुद्दों के साथ हम उतरेंगे। हर दिन कॉल अटेंशन मोशन या एडजर्नमेंट मोशन रखा जाएगा। अब देखना यह रहेगा कि उन पर चर्चा करने के लिए सरकार हमें कितना मौका देती है। यह बात महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह ने कही। 

राव ने  कहा कि आज आम आदमी, मजदूर किसान, व्यापारी, दुकानदार हर आदमी इस सरकार से परेशान है। किसानों के इस आंदोलन के कारण एक निर्दलीय विधायक ने न केवल सरकार से समर्थन वापस लिया बल्कि रिजाइन कर दिया। बहुत से विधायक किसानों में जाकर किसानों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं और चंडीगढ़ जाकर किसानों को भूल जाते हैं और सरकार की वाहवाही करते हैं। इस सेशन में कांग्रेस पार्टी यह साफ कर देगी कि कौन विधायक सरकार के साथ है और कौन किसानों के साथ।
अहीरवाल बेल्ट के नेता राव दान सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर वह इस सरकार से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। क्योंकि भिवानी से राजस्थान को जोड़ने वाला कोटपुतली मार्ग को 148 बी के नाम से कांग्रेस ने 4 लाइन डिक्लेअर किया था। आज इन्होंने दादरी से थोड़ा आगे जाकर इसे खत्म कर दिया। मंदौला से लेकर नारनौल तक रोड की इतनी बुरी बदहाली है कि यहां उड़ने वाली मिट्टी के कारण बहुत से लोग टीवी जैसी गंभीर बीमारी का पीड़ित हो गए। सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा बैठे। लेकिन सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि हम या तो इसे नेशनल हाईवे रहने देंगे या फिर स्टेट हाईवे बना कर इसे अपनी तरफ से पूरा करेंगे। लेकिन अफसोस है कि इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। इस सरकार ने इतने बड़े रोड के पैचअप के लिए केवल साढे 4 करोड रुपए सैंक्शन किए। जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह अहीरवाल बेल्ट के प्रति लगाव और सोच को दर्शाता है। राव ने अहीरवाल बेल्ट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल की कार्यशैली को भी और असंतोषजनक बताया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या www.haryanabulletinnews.com फिर टेलीग्राम पर Haryana Bulletin News सर्च करें।) 
March 01, 2021

कोर कमेटी का फैसला:मोर्चे की बैठक अब 2 को, आज पंजाब की यूनियन करेंगी मीटिंग, तीसरे चरण के कार्यक्रमों की सहमति अटकी

कोर कमेटी का फैसला:मोर्चे की बैठक अब 2 को, आज पंजाब की यूनियन करेंगी मीटिंग, तीसरे चरण के कार्यक्रमों की सहमति अटकी

बहादुरगढ़ : तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर मजदूर किसान एकता दिवस मनाया। इस दौरान नगर कीर्तन भी निकाला गया। वहीं, सोनीपत-गोहाना रोड पर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 35 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्राॅली शृंखला बनाई, लेकिन मोर्चे की तरफ से बॉर्डर कूच के आह्वान का असर दिखाई नहीं दिया।
शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी के 7 सदस्यों ने बैठक की। इसमें आंदोलन के तीसरे चरण को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद 28 फरवरी को होने वाली मोर्चे की बैठक को स्थगित कर दिया गया, जो 2 मार्च को होगी। रविवार को अब पंजाब की यूनियनों की बैठक होगी।
सूत्रों के अनुसार मोर्चा तीसरे चरण के कार्यक्रमों पर आम सहमति नहीं बना पा रहा है। मोर्चे के सामने सबसे बड़ा चैलेंज अपने नेताओं को बॉर्डर पर मीटिंग में बुलाना है। किसान नेता अब भी अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिसके चलते मोर्चे की बड़ी बैठक नहीं हो रही है और आगे के कार्यक्रमों पर फैसला नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मोर्चा वार्ता व समाधान को लेकर भी कुछ प्लान कर रहा है। इसकी चर्चा कोर कमेटी की बैठक में हुई। अगर रविवार को पंजाब की यूनियनें कार्यक्रमों व इस प्लान पर मुहर लगाती हैं तो 2 मार्च को मोर्चे की बड़ी बैठक करके सभी की इन पर सहमति ली जाएगी।
14 और किसानों को मिली जमानत, अब तक 78 आ चुके बाहर, मोर्चे ने मदद के नाम पर पैसा न देने की अपील की
*दिल्ली सीपी को ई-मेल से भेजा जवाब* : दिल्ली पुलिस की तरफ से अलग-अलग संगठनों के लोगों को 26 जनवरी हिंसा के मामले में नोटिस भेजे हुए हैं। इनके जवाब को लेकर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। इसके बाद मोर्चे की तरफ से इन सभी नोटिस का एक संयुक्त जवाब ईमेल के माध्यम से दिल्ली सीपी को भेजा गया है, जिसमें मोर्चे ने कहा है कि नोटिस में जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं, हमने कोई नियम नहीं तोड़ा।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक में जो नियम तय हुए थे, हमने उनकी पालना की। हम तय रूट पर चले और व्यवस्था के लिए वालिंटियर भी लगाए थे। कुछ अन्य संगठन अलग रूट पर गए और हमें जैसे ही पता चला तो हमने परेड को वहीं रोक दिया। मोर्चे ने अपने जवाब में पुलिस के नोटिस को पूरी तरह गलत बताया है।
March 01, 2021

4 घंटे ऑपरेशन करके निकाला एक क्विंटल कचरा, न गाय बची और न गर्भ में पल रहा बच्चा

हमारी जरूरत बन रही गौवंश की मौत:फरीदाबाद में 4 घंटे ऑपरेशन करके निकाला एक क्विंटल कचरा, न गाय बची और न गर्भ में पल रहा बच्चा

फरीदाबाद : हमारी रोजमर्रा की जरूरत में शामिल प्लास्टिक कितना घातक है, इसका अंदाजा फरीदाबाद की एक घटना से सहज ही लग सकता है। यहां डॉक्टर ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद एक गाय के पेट से करीब एक क्विंटल कचरा निकाला। इसमें 71 किलो तो सिर्फ पॉलीथिन ही था। इसके अलावा कंकड़, पत्थर, कांच और कील भी निकली। बावजूद इसके न तो गाय की जान बची और न ही उसके पेट में पल रही एक और नन्ही जान।
बेसहारा पशुओं की देखरेख करने वाली संस्था PFA के संचालक रवि दुबे ने बताया कि NIT-5 फरीदाबाद में एक गाय को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसे फरीदाबाद के देवआश्रय अस्पताल ले जाया गया। यहां वह दर्द के कारण अपने पेट पर लात मार रही थी। इसके बाद उसका एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। टेस्ट में गाय के पेट के अंदर हानिकारक पदार्थों के होने की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू की गई। पेट में कचरे की वजह से गाय को इन्फेक्शन हो गया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
दुबे ने बताया कि हर साल 7 से 8 गाय की सर्जरी अपने अस्पताल में कराते हैं। इसमें गाय के पेट से 40 से 50 किलो तक पॉलिथीन निकलती है। इसके अलावा कंकड़-पत्थर, पेंच, कांच और कील भी निकलती है।
*पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील*

पशुओं के डॉक्टर अतुल मौर्य, डॉ. महेश कुमार वर्मा और डॉ. सुनील कुमार का कहना कि यदि हमें पशुओं और पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। ये हर जीव के लिए खतरा है। घर से निकलते वक्त लोग साग-सब्जी के टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर फेंकने की बजाय एकत्र करके किसी जानवर के आगे खुला डाल दें तो ज्यादा ठीक रहेगा।

Sunday, February 28, 2021

February 28, 2021

प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने दामाद के घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट

प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने दामाद के घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट

सोनीपत : सोनीपत शहर के ककरोई रोड स्थित श्याम नगर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज एक पक्ष के लोगों ने रविवार दोपहर युवक के परिवार वालों के पांच घरों पर पथराव व तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं तीन राउंड फायरिंग भी की गई। आरोप है कि युवती के मायके वालों संग करीब 100 लोगों ने आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने जाम लगा दिया। आरोप है कि बाद में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पक्ष के तीन घरों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने प्रेम विवाह करने वाली युवती के बयान पर उसके मायके वालों व 100 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। करोई रोड स्थित श्याम नगर की रहने वाली वर्षा ने करीब एक वर्ष पहले ककरोई रोड निवासी साजन के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे वर्षा का पिता रणबीर व अन्य परिजन मुकेश, दलराज व अन्य नाराज थे। वर्षा व साजन घर से भागकर रोहतक में रहे थे। बाद में मामला शांत हो गया और वर्षा अपनी ससुराल ककरोई रोड पर साजन और उसके माता-पिता के साथ रहने लगी। शनिवार को साजन के मामा के लड़के उनके घर शादी का कार्ड देने आए थे। आरोप है कि इसकी सूचना मिलने पर रणबीर पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को रविवार को चौकी में बुलाया था। पुलिस को दी शिकायत में वर्षा ने बताया कि इसी रंजिश के चलते रविवार को उसके पिता, चाचा, भाई अन्य लडकों व रिश्तेदारों के साथ आकर पहले सन्नी व उसके परिजनों के घर पर हमला कर तोड़-फोड़ कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। उकने साथ करीब 100 अन्य लोग थे। इसके बाद लोगों ने उसके घर व पति के मीट शॉप पर हमला करते हुए जमकर तोड़-फोड़ कर दी। हमलावरों ने एसी, फ्रिज, बिजली के मीटर, खिड़कियों के शीशे आदि तोड़ दिए। घरों और गली में ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। करीब आधे घंटे तक उन्होंने जमकर बवाल काटा। हमले में संजय, साजन, अभिषेक और मनोज घायल हो गए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
दूसरी तरफ इससे नाराज लोगों ने ककरोई रोड पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। लोगों ने सेक्टर-23 पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोग भडक उठे और उन्होंने आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया। वहां भी पथराव और डंडों से तोडफोड़ की गई। पुलिस व कालोनी के अन्य लोगों की मदद से मामला शांत कराया गया। पुलिस ने फिलहाल वर्षा के बयान पर उसके मायके वालों के साथ ही 100 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

*ननंद के अपहरण का किया प्रयास* 

वर्षा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी ननद के अपहरण का प्रयास किया। वह उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। वर्षा का आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। उसके मासूम बेटे लक्ष पर भी हमला किया गया। बचाव में आए पति साजन को भी पीटा गया। उसके मायके पक्ष की महिलाओं ने उसकी सास व ननद को गालियां दी और मारपीट की।
February 28, 2021

महिला सशक्तिकरण : कैथल की इस महिला के हरियाणवी लहजे से प्रभावित हुए थे अमिताभ बच्चन

महिला सशक्तिकरण : कैथल की इस महिला के हरियाणवी लहजे से प्रभावित हुए थे अमिताभ बच्चन

कैथल : जिला कैथल की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का आभास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करवा रही हैं। इस कड़ी में कलायत उप मंडल के गांव कौलेखां की बहु अनीता सहारण सामाजिक जागृति की दिशा में नीत नई इबारत लिख रही हैं। वे कौन बनेगा करोड़पति की सेलिब्रिटी रह चुकी हैं। गांव से महानगरों की डगर तय करते हुए किसी प्रकार महिलाएं अपनी संस्कृति का असर नामी हस्तियों पर कर सकती हैं इसका उदाहरण वे पेश कर चुकी हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का जिस प्रकार उन्हाेंने बगैर विचलित हुए जवाब दिया उसके कारण वे हमेशा चर्चा में रही हैं। अनीता सहारण के हरियाणवी लहजे से अमिताभ बच्चन बेहद प्रभावित हुए और उनके साथ ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की स्थिति पर खुलकर चर्चा की थी। फिल्म जगत में महान विभूतियों की छवि के साथ छेड़छाड़ करने वाले निर्माताओं के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई है। वे हमेशा इस बात की पक्षधर रही हैं कि फिल्मों, नाटकों और अन्य कार्यक्रमों में किसी प्रकार की फूहड़ता का स्थान नहीं होना चाहिए। प्रसारण ऐसा हो कि परिवार के तमाम सदस्य एक साथ बैठकर देखने में किसी प्रकार का संकोच न करें। 

 इससे देश का भविष्य परिवार से अलग नहीं होगा। परिणामस्वरूप एक जुड़ाव कुनबे में कायम रहेगा। भारतीय संस्कृति में नाटकों, कहानियों, सांग, रामलीला मंचन सहित तमाम तरह के मंचों ने निरंतर संस्कृति को सुदृढ़ करने का काम किया है। यह रिवायत सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण रही है। अनीता का कहना है कि जब-जब फिल्मों और नाटकों के साथ-साथ तमात तरह के आदर्श मंचनों का इतिहास लिखा जाएगा उसमें भारत का नाम सबसे पहले आएगा। इसके साथ ही महिलाओं को घूंघट से बाहर लाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करती आई हैं। ग्रामीणों को मतदान के प्रति उत्साहित करने की दिशा में अनीता ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अनूठी पहल की थी। इसके तहत मतदान कंेद्रों पर दीपावली की तरह दीप जलाते हुए चुनाव को शांति पूर्व ढंग से पर्व की तरह मनाने की अलख जगाई।
 

पति के साथ, ससुर व ग्रामीण परिवेश के संस्कारों ने बदली जीवन की दिशा अनीता सहारण ने बताया कि उनके पति धर्मवीर कौलेखां ने सामाजिक कार्यों में उनका खुलकर साथ दिया है। किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते धर्मवीर कौलेखां जमीन से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही उनके ससुर स्वर्गीय चमेला राम ने गांव के मुखिया रहते हुए जिस प्रकार ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास व महिला शिक्षा की अलख जगाई उससे वे प्रभावित रही हैं। कलायत स्थित श्री कपिल मुनि महिला कालेज को मजबूत देने के लिए कमरों और अन्य निर्माण कार्यों में ससुर का योगदान रहा। इस प्रकार के सांझे प्रयासों से ही कलायत क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा का अवसर अपने इलाके की दहलीज पर मिला जो कि नारी सशक्तिकरण में बड़ा कदम है।
February 28, 2021

राम रहीम ने डेरे के नाम फिर भेजी चिट‍्ठी, देखें इस बार क्या लिखा पत्र में

राम रहीम ने डेरे के नाम फिर भेजी चिट‍्ठी, देखें इस बार क्या लिखा पत्र में

 रोहतक : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सुनारिया जेल से अपनी मां, डेरा प्रबंधन व अनुयायियों के नाम पत्र लिखा है। रविवार को डेरे में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रमुख की चिट्ठी पढ़ कर सुनाई गई। पत्र में डेरा प्रमुख ने किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच चल रहे विवाद का जिक्र किया है। डेरा प्रमुख ने लिखा कि हम सतगुरु राम से प्रार्थना करते हैं कि देश के अन्नदाता व देश के राजा में जो विवाद चल रहा है, प्रभु आप दोनों को रास्ता दिखाएं। ताकि देश, जोकि अभी भी कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है, वो तरक्की के रास्ते पर एकजुट होकर आगे बढ़े। देश व संसार में सुख, शांति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकी प्रभु उसी में खुश रखना जिसमें तेरी रजा है। वर्णनीय है कि इससे पहले भी डेरा में आयोजित होने वाले सत्संग कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह द्वारा लिखी चिट्ठी पढ़कर डेरा अनुयायियों को सुनाई जाती है। रविवार को सत्संग के पश्चात यह चिट्ठी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई। रविवार को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की गुरुगद्दी पर बैठने के 61वें दिवस को महारहमोकर्म दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डेरा अनुयायियाें ने भाग लिया। सत्संग पंडाल में बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से डेरा प्रमुख का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। इस मौके पर डेरा मे चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। 
 राम रहीम की डेरा अनुयायियों के नाम चिट्ठी, जो वायरल हो रही है डेरा प्रमुख द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर जेल प्रशासन की 26 फरवरी की मुहर लगी हुई है। चिट्ठी में डेरा प्रमुख ने अपनी मां को समय पर दवाइयां लेते रहने का परामर्श देते हुए लिखा है कि हम जल्दी आकर आपका पूरा इलाज जरूर करवाएंगे। डेरा प्रमुख ने लिखा कि सतगुरु राम जो भी करते हैं 100 प्रतिशत ठीक करते थे, करेंगे भी 100 प्रतिशत ठीक। डेरा अनुयायियों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने का भी परामर्श दिया है। इसके साथ ही देश की सुख शांति के लिए एक दिन का व्रत रखने और जरूरतमंदों को राशन देने के लिए लिखा है।
February 28, 2021

कांग्रेसी नेताओं के इस काम पर फिदा हुए अनिल विज मंत्री

कांग्रेसी नेताओं के इस काम पर फिदा हुए अनिल विज मंत्री 

 चंडीगढ़ :  कांग्रेस के जी 23 नेताओं के भगवा पगड़ी पहनने को लेकर गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर ट्वीट कर निशाना साधा है। विज ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के जी 23 नेताओं ने गांधी टोपी उतारकर भगवा पगड़ी पहन ली बहुत अच्छा लगा। राहुल गांधी बेचारा समुद्र में छलांग लगाकर इनके लिए मोती ढूंढ कर लाने की कोशिश कर रहा फिर भी यह उससे संतुष्ट नही हैं और क्या चाहते हैं यह राहुल गांधी से? मंत्री अनिल विज अपने ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जी 23 जम्मू में गुलाम नबी समेत तमाम दिग्गज नेताओं द्वारा भगवा पगड़ी पहने का स्वागत वे स्वागत करते हैं। अनिल विज ने कहा कि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र हुड्डा की भगवा पगड़ी देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूरी में ढो रहे हैं। विज ने कहा कि ये नेता बखूबी जानते हैं कि कांग्रेस का जहाज पूरी तरह से डूब चुका है लेकिन इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से हिचकिचाते हैं। विज ने कांग्रेसियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब सच में गांधी टोपी उतारने और भगवाधारी होने का वक्त आ गया है इसके बिना इन कांग्रेसी नेताओं की भी गति नहीं है। 
February 28, 2021

एक मार्च से टीका मार्च:60 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकेंगे टीका, वैक्सीन लगवाने को कोविन एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

एक मार्च से टीका मार्च:60 साल से अधिक उम्र के लोग लगवा सकेंगे टीका, वैक्सीन लगवाने को कोविन एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

पानीपत : जिले में काेराेना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लाेग काेराेना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि शनिवार को भी काेरोना पाॅजिटिव के 10 नए केस आए है। बड़ी बात यह है कि लॉकडाउन के चौथे महीने जून-20 को भी फरवरी-21 ने पीछे छोड़ दिया है।
जून-20 के 30 दिनों में कोरोना के 138 केस आए थे, वहीं दूसरी ओर फरवरी-21 के 27 दिनों में ही अब तक 148 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। यह फिर से खतरनाक होता जा रहा है, पड़ोसी जिले करनाल में रोजाना 30-35 की औसत से केस आ रहे हैं।
शनिवार को मॉडल टाउन, गीता कॉलोनी, रिफाइनरी टाउनशिप, मॉडल टाउन पुरुथी चौक व बिंझौल में पॉजिटिव केस मिले हैं। सिर्फ दो मरीज डिस्चार्ज किए गए। स्थिति गंभीर हो सकती है, क्योंकि न तो कहीं सख्ती नजर आ रही और न ही सजगता।
ये लापरवाही हो सकती है भारी, कोरोना गाइडलाइन का करें पालन
फरवरी 8वां ऐसा महीना है, जिसमें नए केस जून-2020 से ज्यादा मिले हैं। दाे लाेगाें की काेराेना से माैत भी हुई है। जिले में काेराेना के केस 10 हजार 885 हाे चुके हैं। इसमें 10 हजार 656 रिकवर हो चुके हैं। शनिवार को 368 सैंपल लिए गए हैं। 71 केस एक्टिव हैं। तीन केस अनट्रेस हैं। जिले मेें अब तक 155 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।
*राहत: कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं, 50 रिपोर्ट निगेटिव*
सीएमओ ने कहा कि काेराेनाे के नए स्ट्रेन काे जानने के लिए 5 प्रतिशत पाॅजिटिव सैंपल दिल्ली की लैब में भेज रहे हैं। जब भी 100 पाॅजिटिव सैंपलाें का स्लाॅट पूरा हाेता है, 5 पाॅजिटिव केस विभाग दिल्ली की लैब में भेज रहा है। अक्टूबर से अब तक लगभग 50 पाॅजिटिव सैंपलाें काे दिल्ली की लैब में भेज चुका है, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

*45 से ज्यादा उम्र के बीमार भी लगवा सकते हैं टीका, सरकारी अस्पताल में फ्री लगेंगे*

कल से वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हो रहा है। मतलब कि आम पब्लिक वैक्सीन लगवा सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हंै। 45 साल से अधिक उम्र वाले बीमार को ही टीके लगेंगे। वहीं, 60 साल वाले सभी को टीके लगेंगे। कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन लग सकती है, वहां एक डोज लगवाने पर 250 रुपए लगेंगे। जिले में अभी तक किसी प्राइवेट अस्पताल ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
कुछ निजी अस्पतालों मसलन- प्रेम अस्पताल, पार्क अस्पताल, रविंद्रा अस्पताल, सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल, रेनबो अस्पताल और छाबड़ा अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्करों की वैक्सीनेशन हुई है। 1 मार्च से लाेगाें के लिए काेविन एप शुरू हाेगा, इस पर खुद रजिस्ट्रेशन करना हाेगा। यह एप रविवार को खुल सकता है और लोग इसपर पंजीकरण करा सकते हैं।
*आयुष्मान योजना के पात्रों को मिल सकती है छूट*
नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष पाशी ने कहा कि हो सकता है कि आयुष्मान याेजना के लाभार्थियाें को निजी अस्पतालाें में टीका लगवाने पर भी कुछ छूट मिले। इस बारे में साेमवार तक पूरी गाइडलाइन मिलेगी। डॉ. पाशी ने बताया कि जिले में करीब 3 लाख लाेग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 45 या उससे ज्यादा है। लेकिन इनमें करीब सवा एक डेढ़ लाेगाें काे टीका लगना हैं क्याेंकि 60 से ज्यादा उम्र के 1 लाख 36064 लाेग हैं।
*गंभीर बीमारी होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा*
जिनकी उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त भी आईडी कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के लोगों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिससे साबित हो सके कि वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सरकार लिस्ट जारी करने वाली है कि किन गंभीर बीमारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
February 28, 2021

कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष से 30 लाख की ठगी

कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष से 30 लाख की ठगी:हिमाचल में पावर प्लांट लगाने में हिस्सेदार बना ठगा, तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का केस

कुरुक्षेत्र : भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी के साथ हिमाचल में हाइड्रोलिक पावर प्लांट लगाने वाली कंपनी में हिस्सेदार बनाने के नाम पर 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रोहतक व जींद के 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
कुरुक्षेत्र के बिशनगढ़ गांव वासी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि जींद वासी कमल के साथ उसकी जान-पहचान है। कमल ने बताया कि एक अच्छा बिजनेस है, यह कहकर उसे रोहतक वासी रविन्द्र कुमार के पास ले गया। कमल ने कहा कि रविन्द्र कुमार, विकास कुमार व रवि कुमार ने सुमंगल पावर नाम से कंपनी बनाई है।
इसके वे तीनों डायरेक्टर हैं। यह कंपनी हाइड्रो पावर प्लांट पर काम कर रही है। सभी आरोपियों ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए शिमला से 150 किलोमीटर ऊपर गांव बांघ में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए जगह ली गई है। साथ ही कहा था वहां उनका दो मैगावाट का हाइड्रो पावर प्लांट भी पास हो गया है।
पूरे प्रोजेक्ट में 16 करोड़ रुपए की लागत आरोपियों ने बताई थी, जिसमें 70 प्रतिशत बैंक से लोन करवाने और 30 प्रतिशत पैसे सभी को मिलकर लगाने होंगे। आरोपियों ने विश्वास में लेते हुए कहा उनके पास जितना पैसा था, वे उसे प्रोजेक्ट में लगा चुके हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को प्रोजेक्ट में शामिल करने के सभी दस्तावेज भी दिखाए। साथ ही कंपनी में उन तीनों के साथ शिकायतकर्ता को भी डायरेक्टर बनाने का आश्वासन दिया।
वह उनकी बातों में आ गया, शिकायतकर्ता ने 33 प्रतिशत भागीदार जिसमें खुद, बेटे व पत्नी को निदेशक बनाने की बात आरोपियों से की। आरोपियों ने तीनों को निदेशक बनाने पर हामी भी भर दी। आरोपियों ने उसे हिमाचल ले जाकर प्रोजेक्ट की साइट भी दिखाई थी।

*प्रोजेक्ट के बहाने कई बार में रविंद्र ने खाते में डलवाई रकम*

शिकायतकर्ता ने कहा कि तय होने पर आरोपी रविंद्र कुमार ने कई बार में अपने खाते में कुल 30 लाख रुपए की राशि डलवा ली। करीब 6 महीने बीतने के बाद शिकायतकर्ता ने जब रविंद्र से बात की तो कुछ और समय लगने की बात कहकर आरोपी टरकाने लगा। कहा- प्रोजेक्ट की एनओसी नहीं मिल रही।
काफी समय बीतने पर कहने लगा कि प्लांट में समय लगेगा। कहीं अन्य ऐसा प्लांट खरीद लेते हैं, जिसकी एनओसी मिली हुई हो। आरोपी ऐसे करके उसे दो साल तक टरकाते रहे। आरोपी रविन्द्र कुमार के भाई विनोद से भी मिला, उसने जल्द पैसे दिलाने की बात कही। अब आरोपी उसे मारने की धमकियां देने लगे हैं।
February 28, 2021

विभिन्न पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा, जींद के खेतो में सॉल्व किया जा रहा था पेपर, पुलिस में मारा छापा......

विभिन्न पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा, जींद के खेतो में सॉल्व किया जा रहा था पेपर, पुलिस में मारा छापा......

जींद :  दिल्ली कोर्ट में विभिन्न पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा का पेपर जींद में नचार खेड़ा और ककड़ोद के बीच खेतो में सॉल्व किया जा रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद छापा मारा तो यहां पेपर सॉल्व करने वाले खेतो के रास्ते भाग गए। उनके लेपटॉप आदि उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर लिया। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पेपर ऑनलाईन हो रहे थे। पेपर लीक होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस को पेपर शुरू होते ही इसके लीक होने की जानकारी लग गई थी।

बता दें कि आज एस.आई. एसएचओ, एएसआई कुलदीप, मुख्य सिपाही संदीप, ईएसआई मांगेराम, दीपक होमगार्ड सवारी गाड़ी एच.आर. 31l 5519 का चालक ई.एच.सी. सोमबीर पुराना बस अड्डा उचाना हाजिर थे पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिल्ली जिला न्यायालय में कुछ पदों की परीक्षा है जो परीक्षा दो सत्रों में है जो इस संबंध में गांव काकडौद के खेतों में कृष्ण पुत्र छल्लूराम निवासी काकडौद के खेत में बने मुर्गी फार्म के साथ लगते घर में पेपर लीक करने वाले गिरोह के काफी सदस्य मौके पर मौजूद हैं कृष्ण पुत्र छल्लूराम निवासी काकडौद ने अपने घर की छत पर एंटीना वाला बड़ा वाईफाई लगा रखा है।
इस गिरोह में शामिल व्यक्ति अपनी कार व मोटरसाइकिल पर आए हुए हैं, जो कार और मोटरसाइकिल नंबर एच.आर. 80 सी 3704, एच.आर. 05 ए.जे.9500, सी.एच. 01 सीडी 3517, एचआर 90 ए 5412 एच आर 80 सी 3921 एचआर 90 7751, एचआर 32 7213,एच आर 90 6829 व और भी बिना नंबर के वाहन खड़े हैं तथा गिरोह के सदस्य वहीं बैठ कर मोबाइल में ब्लूटूथ से पेपर सॉल्व कर रहे हैं जो इस गिरोह का सरगना अशोक पुत्र वजीर निवासी काकडौद जो स्वयं को हरियाणा पुलिस का सिपाही बताता है तथा उसने अपने नकली पुलिस का पहचान पत्र बनवा रखा है यह गिरोह सक्षम परीक्षार्थियों की जगह है।

असक्षम परीक्षार्थियों को मोटी रकम लेकर पेपर में पास करवाते हैं तथा यह गिरोह सक्षम परीक्षार्थियों व प्रशासन के साथ धोखाधड़ी व छल कर रहे हैं। सूचना को सच्ची मानकर सूचना से सूरत जुर्म 420 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट का घटित होना पाया जाने पर मन एस आई एस.एच.ओ. अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उचाना थाना पहुंचकर अभियोग नंबर 60 दिनांक 28-2-21 धारा 420 आईपीसी 66 आईटी एक्ट थाना उचाना दर्ज रजिस्टर किया।
February 28, 2021

आज होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर

आज होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर

नई दिल्ली : किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच बॉर्डर पर शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन सही दिशा में जा रहा है। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी।
इधर, पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के आह्वान पर पांच मार्च को हजारों किसान दिल्ली धरने के लिए रवाना होंगे। सूबे के जलालाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं अबोहर में भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ग्रामीणों ने फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेता उनके गांव में वोट मांगने न आए। कोई भाजपा नेता गांव में वोट मांगने आता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
किसानों के समर्थन में सोनीपत में बड़वासनी से गोहाना तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसानों ने सोनीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर धरना दिया। झज्जर के आसपास के गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर ढांसा व टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे। वहीं पंजाब से दो रेलगाड़ियों से सैकड़ों किसान टीकरी बॉर्डर पहुंचे।
शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि कृषि कानूनों के माध्यम से सरकार ने किसानों को मंडी के साथ-साथ अन्य जगह अपनी फसल बेचने के विकल्प दिए हैं। कृषि कानून किसानों के लिए विकल्प हैं, बाध्यता नहीं हैं।

शिक्षामंत्री शनिवार को भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व विधायक विनोद भयाना के साथ पार्टी पदाधिकारियों व प्रबुद्घजनों के साथ कृषि कानूनों को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौका परस्त ताकतें अपने हित साध रही हैं। एक बड़ा भ्रम पैदा किया जा रहा है कि कांट्रैक्ट फार्मिंग जैसे प्रावधानों से किसानों की जमीन छीन ली जाएगी।
February 28, 2021

हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जयंती पर हरियाणावासियों को दिया ये बड़ा तोहफा, इन परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रूपये

हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जयंती पर हरियाणावासियों को दिया ये बड़ा तोहफा, इन परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रूपये
 चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने गुरु रविदास जयंती पर राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। डा. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ अब सभी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को मिलेगा।
अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को ही मिल रहा था। योजना के तहत घर की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता 50 हजार रुपये की जगह 80 हजार रुपये मिलेगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति को उत्पीड़न के मामले में दी जाने वाली कानूनी सहायता को 11 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को अपने निवास पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह घोषणाएं की। इस दौरान बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह उनके साथ थे। इस दौरान सभी 22 जिलों में एक साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जिनसे सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली अप्रैल से बीपीएल परिवारों के लिए वार्षिक आय स्लैब को एक लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये कर दिया जाएगा। महान संतों द्वारा जातिवाद जैसे बुराइयों को दूर करने और सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना की शुरुआत करने जा रही है।
इसके तहत सामाजिक और धार्मिक संगठनों को ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपये और अधिकतम एक लाख रुपये प्रदेश सरकार देगी। नए वित्त वर्ष में इसके लिए 11 करोड़ रुपये का बजट रख जाएगा।

पहली अप्रैल को लांच होगी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को पहली अप्रैल को लांच कर दिया जाएगा। इसके तहत परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बनने के बाद प्रदेश में सबसे कम आय वाले एक लाख परिवारों का चयन कर उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
ऐसे परिवारों की पारिवारिक आय न्यूनतम आठ हजार से नौ हजार रुपये मासिक सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश में फिलहाल 65 लाख परिवारों में से 54 लाख के पीपीपी कार्ड बन चुके हैं। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।