Breaking

Tuesday, April 13, 2021

April 13, 2021

8 मई को जिला मुख्यालयों पर पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन करेगी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा

*8 मई को जिला मुख्यालयों पर पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन करेगी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा*


*गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी से नाराज संघर्ष समिति*

जींद : (संजय तिरँगाधारी ) पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की जिला और राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल की अध्यक्षता में रोडवेज मंदिर परिसर जींद में हुई जिसका संचालन महासचिव ऋषि नैन ने किया। जिसमें राज्यकार्यकरिणी के पुनर्गठन, एवं आगामी आंदोलन को लेकर सभी जिला प्रधान और राज्यकार्यकरिणी ने अपने विचार रखे जिसमें सर्वसहमति से समस्त कार्यकारिणी का कार्यकाल आगे बढ़ाने के निर्णय लेते हुए आंदोलन को मजबूती से जारी रखने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में प्रदेश को चार जोन में बांट  पदाधिकारियों की जिम्मेदारी ब्लॉक, जिले के समस्त एन पी एस कर्मचारियों को संघर्ष समिति के साथ जोड़ा जाएगा और वादाखिलाफी कर रही गठबंधन सरकार को घेरने का काम किया जाएगा।
आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी जिलों में कार्यकारिणी की मीटिंग और विस्तार करते हुए 8 मई को संघर्ष समिति सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन कर उपायुक्त के मध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी इसके साथ साथ सरकार को चेताते हुए कहा कि इसके बाद भी यही सरकार पेंशन बहाली हेतु कोई सकारात्मक कदम नही बढ़ती तो उचाना में वदानिभाओ रैली करते हुए, पेनडाउन या हड़ताल जैसे कदम उठाने को संघर्ष समिति मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी गठबंधन सरकार की होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, कुलदीप शर्मा, वज़ीर गांगोली, जोगेंद्र लोहान, वीरेन्द्र नैन, संदीप तूरान, प्रमोद इष्टकन, शिवकुमार शास्त्री, शिव कुमार , विजय भुना, नरेश कुमार, नरेश फुले, देवीलाल सहारन,  सोम दत्त, संजय सिंहमार, अनिल स्वामी, सुरेंद्र मान, मनदीप, विजय पाल, रमेश कुमार,  विनय कुमार,  समस्त जिला एवं राज्यकार्यकरिणी सदस्त उपस्थित रहे ।    निवेदक - विजेंदर धारीवाल, पैंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा। 9416125261
April 13, 2021

भतीजे ने चाची संग किया गलत काम, 4 माह की गर्भवती

भतीजे ने चाची संग किया गलत काम, उल्टे कपड़े पहनकर वापस लौटी तो हुआ खुलासा, 4 माह की गर्भवती



 यमुनानगर : यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक भतीजे ने ही अपनी चाची का दुष्कर्म कर दिया है। अब पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ शिकायत दी है।

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिसस को शिकायत दी है कि उसके भतीजे ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया है।
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा दिया। महिला ने बताया कि वह चार महीने की गर्भवती है और अब आरोपी शादी से मुकर गया है।


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 45 वर्षीय विधवा महिला का रिश्ते में लगने वाला भतीजा जींद जिले के गांव निवासी युवक 20 सितंबर 2020 को उसके पास आया था और उसे किसी बहाने गाड़ी में लेकर चला गया था।

जगाधरी में उसने अपने लिए शराब पी और महिला को कोल्डड्रिंक दे दी। आरोप है कि उसने कोल्डड्रिंक में धोखे से शराब मिला दी। नशा होने पर आरोपित मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बेहोशी हालत में घर के बाहर छोड़कर चला गया।


परिवार के लोग उसे घर के अंदर लेकर गए। जब परिवार के लोगों ने महिला को बताया, तो उसने कपड़े उल्टे डाले हुए हैं, तो महिला ने सारी बात परिवार के लोगों को बताई।
महिला ने बताया कि अगले दिन इस बारे में मनीष से बात की, तो उसने माफी मांगी और महिला से शादी का वादा किया। इस तरह से वह शादी का वादा कर महिला के साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपित टाल मटोल करने लगा।

महिला ने आरोपित के खिलाफ 11 जनवरी को थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उसने लिखित रूप में दिया था कि वह उससे शादी करेगा। आरोप है कि कई बार उसका अबॉर्शन भी कराने की कोशिश की। थाने में समझौता होने के बावजूद आरोपित फिर से मुकर गया और किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

Monday, April 12, 2021

April 12, 2021

हरियाणा सरकार ने अंबेडकर जयंती पर होने वाली जिला स्तरीय कार्यक्रम किये स्थगित

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अंबेडकर जयंती पर होने वाली जिला स्तरीय कार्यक्रम किये स्थगित

-9 अप्रैल को जारी निर्देशों को सरकार ने वापस लिया
-14 अप्रैल को पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित किये जाने थे कार्यक्रम
अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने आदेश वापस करने के लिए जारी किया पत्र
April 12, 2021

सरकार के आदेश के बाद भी हरियाणा में खुले 8वीं तक के प्राइवेट स्कूल

सरकार के आदेश के बाद भी हरियाणा में खुले 8वीं तक के प्राइवेट स्कूल


चंडीगढ़ :  सीएम खट्टर के आदेश आने के बाद स्कूल एसोसिएशन में एक हलचल सी मच गई है।अलग अलग जिलों में स्कूल बंद करने का समर्थन भी देखने को मिला तो कई-कई जगह विरोध का सामना भी सरकार के इस फैसले को करना पड़ा।आठवीं तक स्कूल बंद करने के सीएम के आदेश को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों में विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को ज्यादातर जिलों में प्राइवेट स्कूल खुले रहे। कई जिलों में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बैठक कर आगे के लिए भी स्कूल बंद करने से इनकार कर दिया है।
भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो सभी संचालक 20 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूृलों में सेंटर नहीं बनने देंगे। हिसार में प्राइवेट स्कूल खुले रहे। यहां प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश प्रधान सत्यवान कुंडू ने कहा कि स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इस पर फैसला प्राइवेट स्कूल संघ की रविवार को हाेने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा।
जींद में भी स्कूल एसोसिएशन ने मीटिंग कर फैसला लिया कि सोमवार को भी जिले में प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे। वहीं, कैथल में एसोसिएशन ने कहा कि अगर प्रशासन जबरन स्कूल बंद कराता है तो स्कूल बसों की चाबियां डीसी को सौंप दी जाएगी। करनाल के बल्ला में लिप्सा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने तय किया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलना जारी रखेंगे।
रेवाड़ी में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। फतेहाबाद में रविवार और सिरसा में सोमवार को एसोसिएशन बैठक कर आगे के लिए फैसला लेगी। हालांकि, यमुनानगर जिले के प्राइवेट स्कूल बंद रहे। इतना ही नहीं, यहां की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सरकार के साथ खड़ी नजर आई और सीएम के आदेश का समर्थन किया है।
April 12, 2021

जय हिंद मंच ने श्रद्धापूर्वक मनायी महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती

जय हिंद मंच ने श्रद्धापूर्वक मनायी महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती


आतंकवाद व नक्सलवाद को जड़ से उखाड़े सरकार : एडवोकेट दिनेश भारद्वाज

रोहतक : भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक कहे जाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आज भारत के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन जय हिंद मंच ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश भारद्वाज ने बताया की आज दिल्ली से जय हिंद मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एवं भारत सरकार से गृह मंत्रालय के डायरेक्टर बहन चित्रलेखा शर्मा एवं उनके साथ कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी रोहतक पहुंचे।
यहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अपने देश के लिए अमर बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये एवं सरकारों को आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़  से उखाड़े जाने मांग की।
एडवोकेट दिनेश भारद्वाज ने कहा कि आतंकवादी और नक्सलवादियों को तो सरकारों द्वारा बलपूर्वक बंदूक से कुचल देना चाहिए। लेकिन साथ-साथ नक्सलवाद की समस्या का जड़ से समाधान भी किया जाना चाहिए। पिछले 50 साल से गांव-देहात के वह सीधे-साधे लोग जो जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके हाथों में बंदूक कहां से आई है और किसने थमाई है। उन्होंने कहा कि जय हिंद मंच उन लोगों को भी सजा दिलाना चाहता है। भविष्य में देश के किसी कोने में सामाजिक आर्थिक अन्याय ना हो और कहीं और इस तरह का हिंसक उग्रवाद ना फैले इसके लिए गंभीर प्रयास होने चाहिए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश ने कहा कि जय हिंद मंच देश का वह इकलौता राजनीतिक दबाव समूह और गैर राजनीतिक संगठन है जो किसी भी पार्टी से ना दोस्ती रखता ना दुश्मनी। मंच राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है और जाति, धर्म, क्षेत्र, गोत्र और पार्टियों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की धारणा को मानने वाले देशभक्त लोगों का मंच है। 
इस मौके पर गृह मंत्रालय से डायरेक्टर चित्रलेखा शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित भारद्वाज कंसाला, पूर्व तहसीलदार वेदपाल, विजेंद्र नांदल, राजेंद्र कुंडू, चौधरी उमेद सिंह, बलराज राणा, सूबेदार संजय कुमार, अजीत सिंह सहित मनोज कुमार धनाना  अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Friday, April 9, 2021

April 09, 2021

नवजात को मंदिर में दान में दिया, पुलिस को देखकर होश उड़े

नवजात को मंदिर में दान में दिया, पुलिस को देखकर होश उड़े

-बच्चे को घर ले गया परिवार

हांसी : हरियाणा। 21वीं सदी में भी भारतीय समाज में अंधविश्वास अपने चरम पर है। इसका ताजा उदाहरण हांसी में देखने को मिला। जहां महज 30 दिन के नवजात को उसके मां-बाप ने समाधा मंदिर में साधुत्व के लिए दान कर दिया। सोशल मीडिया पर यह अजीबोगरीब धार्मिक कार्यक्रम और मामला वायरल हुआ तो सिसाय पुलिस को भी इसकी भनक लगी, जिस वजह से बच्चे के साथ गलत होने से बच गया। सिसाय पुलिस चौकी इंचार्ज वेदपाल नैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ था। संदेश के मुताबिक,समाधा मंदिर में एक गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें डडल पार्क निवासी फ्रुट व्यापारी ने अपने एक महीने के बच्चे को मंदिर में चढ़ाया था। मंदिर में महंतों व परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रस्में करने के बाद बच्चे का नामकरण नारायण पुरी कर दिया गया।
लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मामला पुलिस के संज्ञान में आया और हरकत में आते हुए पुलिस ने परिवार और मंदिर के महंत को चौकी में तलब कर लिया। पुलिस ने परिवार को कानूनी धाराओं से अवगत करवाते हुए समझाया और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की गाज गिरते देखकर परिवार ने बच्चा मंदिर से वापस ले लिया। साथ ही पुलिस के सामने लिखित में उसकी परवरिश करने का वादा किया। वहीं पुलिस की तरफ से मंदिर प्रशासन को भी चेतावनी दी गई है। लेकिन मंदिर के महंत पांचम पुरी ने बताया कि लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में बच्चा चढ़ाते हैं। कुछ महीने पूर्व भी मंदिर में एक बच्चा ऐसे ही एक परिवार ने दान किया था, जिसका नाम पूनम पुरी रखा गया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में समाज सुधार की जिम्मेदारी उठाने वाले कई नेता भी हाजिर थे,जो परंपरा के नाम पर मूक दर्शक बनकर सब देखते रहे।
April 09, 2021

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, छह लोगों पर केस दर्ज

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, छह लोगों पर केस दर्ज

सिरसा : जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गनमैन भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
अपनी शिकायत में गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि वह निशान सिंह के साथ गाड़ी में फतेहाबाद की ओर जा रहा था। गांव सिकंदरपुर के पास कुछ किसानों ने गाड़ी को रोक लिया। किसानों ने निशान सिंह और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
गनमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गनमैन भूपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया है कि आरोपियों में हरिंद्र सिंह निवासी भावदीन और चार अन्य लोग थे। पुलिस ने इस मामले की जांच एएसआई सूबे सिंह को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
April 09, 2021

जींद में में हालात हुए तनावपूर्ण, बुलानी पड़ी पैरा मिल्ट्री फोर्स, यह है कारण

जींद में में हालात हुए तनावपूर्ण, बुलानी पड़ी पैरा मिल्ट्री फोर्स, यह है कारण 

जींद : हैबतपुर रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने डीटीपी द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान विरोध के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि पैरा मिल्ट्री फोर्स तक को तैनात करना पड़ा। आखिरकार विधायक प्रतिनिधि हस्तक्षेप के बाद डीटीपी ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई को रोक दिया। हैबतपुर रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने अवैध रूप से कालोनी विकसित हो रही है। जिसमें सड़कों तक का निर्माण किया जा रहा था।
मेडिकल कॉलेज निर्माण को देखते हुए सड़क को चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। बावजूद इसके लोग धड़ल्ले से दुकानों व रिहायशी मकानों का निर्माण कर रहे थे। बुधवार को डीटीपी अरविंद्र ढुल के नेतृत्व में अमला हैबतपुर रोड पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे नायब तहसलीदार दीपक को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। साथ में काफी संख्या में पुलिस बल भी था।
अमले ने जेसीबी की सहायता से दो निर्माणों समेत आधा दर्जन अतिक्रमणों को हटाया तो लोग विरोध में उतर आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात न बिगड़े जिसके चलते पैरामिलिट्री फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। बाद में विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना भी मौके पर पहुंच गए और आशियाने गिराने पर रोष जताते हुए कार्रवाई को बंद करवा दिया। काफी देर तक अधिकारिक स्तर पर बातचीत होने के बाद डीटीपी ने अवैध निर्माण करने वाले लोगों को एक सप्ताह का और टाइम दिया। उन्होंने साफ कहा कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण करने वाले लोग अपने निर्माणों को गिरा दें। जिसके बाद डीटीपी अमला पुलिस बल के साथ वापस लौट आया।
April 09, 2021

भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप, डीसी से की शिकायत

भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप, डीसी से की शिकायत

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )  दो दिन पहले जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा हैबतपुर गांव में अवैध निर्माण गिराए जाने के मामले में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को दी है। विधायक ने कहा कि मामले की जांच राज्य चौकसी ब्यूरो से करवाई जाएगी। गौरतलब है कि हैबतपुर गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के बाहर अवैध रूप से निर्माण करने के आरोप लगाकर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी। उस समय भी विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के भाई राजन चिल्लाना ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई रुकवा दी थी। उस समय डीटीपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ वापस लौट गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि राजन चिलाना तो हमारे लिए भगवान बन कर आए थे जिन्होंने हमारे मकान टूटने से बचा लिए।ऐसे में अब शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने डीसी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने एक अधिकारी का नाम लेते हुए रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि एक ग्रामीण ने बताया कि निर्माण बचाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई और यह भी बताया गया कि उनके कमरे की किस दराज में पैसे रखे जाएं।विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा मनोहर सरकार ईमानदार सरकार है अगर ऐसे में कोई अधिकारी आम जन मानस को परेशान करने का काम करेगा तो उसे बख्शा नही जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का काम करेंगे।
April 09, 2021

लम्बे समय से अनुपस्थित आंगनवाडी वर्कर तुरंत दर्ज करवाएं उपस्थिति रिपोर्ट, अन्यथा होगी कार्रवाई : रामरती देवी

लम्बे समय से अनुपस्थित आंगनवाडी वर्कर तुरंत दर्ज करवाएं उपस्थिति रिपोर्ट, अन्यथा होगी कार्रवाई : रामरती देवी

जींद, 9 अप्रैल (सजंय तिरँगाधारी ) जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी रामरती देवी ने बताया कि नरवाना खंड की आंगनवाडी वर्कर अंकिता तथा सुमित्रा काफी लम्बे समय से आंगनवाड़ी केन्द्रों से अनुपस्थित हैं । उन्होंने दोनों आंगनवाड़ी वर्करों को निर्देश दिये है कि वे आगामी 19 अप्रैल तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जींद कार्यालय में उपस्थिति रिर्पोट दर्ज करवााएं ,अन्यथा इन दोनों आंगनवाड़ी वर्करों की सेवाएं समाप्त करने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कोड नम्बर 244 की आंगनवाड़ी वर्कर अंकिता 14 दिसम्बर 2015 से लगातार अनुपस्थित चल रही है और इसी प्रकार से सुमित्रा नरवाना के गांधी नगर वाली ढाणी वार्ड नम्बर एक की आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यरत है और यह एक मार्च 2016 से अनुपस्थि चल रही है। विभाग की ओर से कई बार आंगनवाड़ी केन्द्र से सम्पर्क कर इस बात की जानकारी दी जा चुकी है,लेकिन उसके बावजुद भी दोनों आंगनवाड़ी वर्करों ने किसी भी पत्र का कोई जवाब नही दिया है। विभाग द्वारा दोनों आंगनवाड़ी वर्करों को अन्तिम मौका देते हुए 19 अपै्रल 2021 तक जींद डीपीओ के कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए कहा है। निश्चित तिथि तक भी आंगनवाडी वर्कर उपस्थिति दर्ज नही करवाती है तो इसके उपरांत दोनों आंगनवाडी वर्करों की सेवाएं समाप्ति के लिए कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए दोनों आंगनवाडी वर्कर स्वयं जिम्मेवार होंगी।
April 09, 2021

मकान का ताला तोड़ नकदी व सोने का लॉकेट चुराने का आरोपी गिरफ्तार

मकान का ताला तोड़ नकदी व सोने का लॉकेट चुराने का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ
गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ
जींद, 9 अप्रैल ( संजय तिरंगाधारी )शहर के रोहतक रोड स्थित दुर्गा कालोनी के एक मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 15 हजार रुपए की नकदी और एक सोने का लोकेट चोरी करने के आरोपी शर्मा नगर के रविंद्र को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
गौरतलब है कि दुर्गा कालोनी के युवक सुरेंद्र ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 5 अप्रैल सुबह वह और उसकी माता घर को ताला लगाकर मजदूरी करने के लिए चले गए थे। जब शाम को करीब 4 बजे घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 15 हजार रुपए की नकदी और एक सोने का लोकेट गायब मिला था। उसने आरोप लगाया था कि कोई अज्ञात दिनदहाड़े उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर नकदी और जेवर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Wednesday, April 7, 2021

April 07, 2021

जींद में बड़ा चिटफंड कंपनी घोटाला आया सामने, 15 दिन में पैसे डबल करने

जींद में बड़ा चिटफंड कंपनी घोटाला आया सामने, 15 दिन में पैसे डबल करने का झांसा दे हड़पे 50 लाख


जींद : जींद में चिटफंड कंपनी फोर लिंक सक्सेस हेल्प ने 15 दिन में राशि को डबल करने का झांसा देकर आठ लोगों से 50 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी ने पूरे प्रदेश में नेटवर्क बनाया हुआ है। पुलिस ने कंपनी में निवेश करवाने वाले पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अर्बन एस्टेट निवासी सुरेंद्र सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दवाइयों का काम करता है। दिसंबर 2020 में उसके संपर्क में नरवाना निवासी अंजू आई।

उसने बताया कि उनकी फोर लिंक सक्सेस हेल्प के नाम से कंपनी है और कंपनी का कारोबार पूरे देश में फैला हुआ है और ऑनलाइन फोरक्स में काम करती है। उनकी कंपनी में निवेश अगर 26500 निवेश करते हैं तो 15 दिन में डबल। इसी प्रकार 17 हजार 600 रुपये निवेश करने पर 11 दिन व यदि ज्यादा पैसे निवेश करते हैं तो 80 दिन में राशि को डबल कर देते हैं। इसके बाद उसको कैथल जिले के गांव पाई निवासी अनिल कुमार, सेक्टर नौ करनाल निवासी दीपक, नरवाना निवासी रोहताश, पिंजौर निवासी मोहित शर्मा व नवनीत शर्मा से मिलवाया।
आरोपितों ने उसे झांसे में ले लिया और उसने कंपनी में एक लाख रुपये निवेश कर दिए।

इसके बाद उसके जानकार यमुनानगर जिले के गांव  सिसौली शशिबाला ने भी उसके साथ ही राशि निवेश कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों व जानकारों के करीब 25 लाख 12 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके अलावा काठमंडी गोहाना निवासी दिनेश कुमार ने आठ लाख, राजू ने तीन लाख रुपये, अशोक ने दो लाख 20 हजार, यमुनानगर निवासी सीमा ने तीन लाख 15 हजार, यमुनानगर निवासी नेहा जैसवाल ने एक लाख 60 हजार, पंजाब के जीरकपुर निवासी पांच लाख 65 हजार रुपये निवेश कर दिए। 

जब समय अवधि पूरी होने के बाद कंपनी ने रुपये मांगे तो आरोपितों ने कहा कि उनकी कंपनी का फैंटेसी गेमिंग कंपनी टीम वर्ल्ड 11 में शामिल हो गई है और गेमों के माध्यम से कंपनी करोड़ों रुपये कमा रही है। जल्द ही उनकी राशि दे दी जाएगी। थोड़े दिनों के बाद आरोपितों ने कहा कि दूसरे लोगों के राशि निवेश करवाने के बाद ही डबल राशि दी जाएगी। लेकिन जब उन्होंने दूसरे लोगों के रुपये निवेश करवाने से मना कर दिया तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 
शिकायकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को अपने जाल में उलझाने के लिए होटलों में बड़े-बड़े सेमिनार करते थे। जहां पर कुछ ही दिनों में लोगों के करोड़पति होने के सपने दिखाकर राशि को निवेश करवाते थे। जब उसने कंपनी में निवेश किया तो आरोपित अंजू, रोहताश व प्रदीप ने बताया कि अंजू उनकी कंपनी की टाप लीडर है। उसने कंपनी से जुड़कर अब तक करोड़ों रुपये कमा चुकी है। इस दौरान आरोपितों ने बैंक स्टेटमेंट दिखाई और बताया कि कंपनी का करोड़ों का कारोबार है। उनकी कंपनी की पिंजौर में काफी फ्लैट बनाए हुए हैं और करोड़ों रुपये बिटकॉइन में निवेश किया हुआ है। इसके चलते वह आरोपितों के झांसे में आ गया और उसने अपने जानकार व रिश्तेदारों के रुपये भी निवेश करवा दिए।
April 07, 2021

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन*

*सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन*

जींद : ( संजय तिरंगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज 7 दिनों से चल रहे एनएसएस कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में बच्चों ने परिसर व आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को देखा साथ ही  समय-समय पर आए हुए अधिकारियों ने समाज में हम कैसे सेवा भावना के जरिए लोगों की मदद कर सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बातचीत की  विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एनएसएस के कैंप में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने आसपास का वातावरण कैसे स्वच्छ रहे सफाई की आवश्यक है। जहां गंदगी होती है वहां बीमारियों का अंबार लगा रहता है। इसलिए बच्चों में सफाई के प्रति जागृति लोगों को स्वस्थ बनाने में मददगार होगी इस कैम्प के संयोजक प्रदीप डांगी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी कैंप में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए पौधारोपण भी किया गया अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमें अपने जीवन में पेड़ पौधे अधिक से अधिक मात्रा में लगाने चाहिए।
 यह उद्बोधन उन्होंने एनएसएस के सात दिवसीय कैंप के समापन समारोह में बच्चों को संबोधित किया। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत अत्री व अन्य सदस्य बलवान शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया व स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया।
April 07, 2021

अमृतसर से चले नगर कैटन का जींद में बुधवार होगा भव्य स्वागत

अमृतसर से चले नगर कैटन का जींद में बुधवार होगा भव्य स्वागत

-नौंवी पातशाही गुरु तेग बहादुर के 400वें साला प्रकाशोत्सव को है समर्पित

जींद : गुरूद्वारा गुरू का महल श्री अमृतसर साहिब से 20 मार्च से शुरू हुआ नौंवी पातशाही गुरू तेग बहादुर साहिब के 400वें साला प्रकाशोत्सव को समर्पित महान नगर कीर्तन बुधवार को जींद शहर में पहुंचेगा। जहां शहर की संगतों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत को लेकर मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुरूद्वारा मैनेजर सुखविंदर सिंह ढिल्लों ने नगर कीर्तन के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन नरवाना, गुरूद्वारा नौंवी पातशाही खरकबूरा, उचाना व गुरूद्वारा नौंवी पातशाही खटकड़ से होते हुए सायंकाल को जींद शहर में प्रवेश करेगा। शहर में प्रवेश करने से पूर्व गांव खरकभूरा में  ग्रामीणों द्वारा तथा खटकड़ गांव में सरपंच बलकार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा व खटकड़ टोल पर किसानों द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक नगर कीर्तन के जींद शहर में प्रवेश करने पर पटियाला चौंक पर सिंह सभा गुरूद्वारा रेलवे जंक्शन, गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर व गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिजली घर की संगत द्वारा सामुहिक रूप से नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कोविड नियमों की पालना की जाएगी। जिसे लेकर सेवादारों की डयूटियां लगाई गई है। इस के बाद नगर कीर्तन रुपया चौंक पर गुरुद्वारा सिंह सभा भारत सिनेमा रोड व पंजाबी गुरुद्वारा झांझ गेट की संगत की तरफ  से तथा सफीदों गेट पर दड़ा पर स्थित गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर व गुरद्वारा भाई सोहना सिंह की संगत द्वारा तथा इसके बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब पर पहुंचने पर शहर की समूह संगत द्वारा गुरूतेग बहादुर साहिब के महान नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा।

-ऐतिहासिक व दुर्लभ चीजों का दर्शन कर सकेगी जींद की संगत-

गुरूद्वारा मैनेजर सुखविंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में सुशोभित श्री गुरूग्रंथ साहिब की पालकी के अतिरिक्त गुरू तेग बहादुर साहिब के समय काल की यादगार दुर्लभ वस्तुएं भी होंगी। जिनका संगत नगर कीर्तन में शामिल होकर दीदार कर सकती हैं। नगर कीर्तन के बुधवार को रात्रि विश्राम के बाद वीरवार को प्रात:आठ बजे गुरूद्वारा गुरू तेगबहादुर साहिब से चलने पर गोहाना रोड पर पाहवा टैंट हाउस द्वारा, एसपी की कोठी के पास ढाठरथ गांव की संगत द्वारा व सफीदों बाईपास पर सुखमनी सेवा सोसायटी अर्बन एस्टेट द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत नगर कीर्तन का जुलाना की संगत द्वारा स्वागत किया जाएगा तथा इसके बाद नगर कीर्तन यहां से रवाना हो कर गुरूद्वारा नौंवी पातशाही लाखनमाजरा, गुरूद्वारा नौंवी पातशाही बंगला साहिब रोहतक, गुरूद्वारा नौंवी पातशाही माई का डेरा रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगा। इस मौके पर मालिक सिंह चीमा, जोगिंद्र सिंह पाहवा, गुरजिंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह रत्तक, रंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, प्रीतम सिंह व पूर्ण सिंह उपस्थित रहे।
फोटो- नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी
April 07, 2021

पांचवें दिन बीबीपुर गांव में पहुंचे सीआरएसयू के स्वयं सेवक

पांचवें दिन बीबीपुर गांव में पहुंचे सीआरएसयू के स्वयं सेवक

जींद : एनएसएस के कैंप के पांचवें दिन सीआरएसयू के स्वयंसेवकों ने  बीबीपुर गांव के स्कूल में सफाई अभियान का कार्य किया। इस दौरान स्कूल के आस-पास सभी गंदे क्षेत्रों को साफ किया गया। इस स्कूल के कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया गया। 
इस अवसर पर वक्ता के रूप में रेड क्रॉस सहायक सुरेंद्र ने सभी को प्रैक्टिकल करके दिखाया कि हम दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति की जिंदगी को कैसे बचा सकते हैं। दुर्घटना के समय कैसे प्रथम इलाज हम मौके पर मरीज को दे सकते हैं।
 इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी सज्जन गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हमारे भारत में वैदिक जानकारियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कैसे प्राचीन काल में संस्कार और शिक्षा गुरुकुल शिक्षा दी जाती थी, इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने जींद के पांडू पिंडारा तीर्थ का भ्रमण किया।वहां के घाटों की सफाई की इस अवसर पर बीबीपुर गांव के  सरपंच स्कूल के प्रधानाचार्य एवं एनएसएस के ऑफिसर डॉ संदीप पूर्वा, डॉ नवीन, डॉ सुनीति मौजूद रहे।
April 07, 2021

4 किलो 490 ग्राम चरस के मामले मे को 20 साल सजा व 2 लाख रुपए जुर्माना

4 किलो 490 ग्राम चरस के मामले मे  को 20 साल सजा व 2 लाख रुपए जुर्माना

-कांग्रेस से जुड़ी रही रितु लाठर अपने दो साथियों के साथ हुई थी गिरफ्तार

जींद : साल 2017 में सफीदों एरिया में बरामद 4 किलो 490 ग्राम चरस के मामले में आरोपी सुरेंद्र उर्फ मंगल वासी जयजयवंती, राजेन्द्र उर्फ जिंदर वासी झांझ खुर्द तथा  रितु पत्नी जयभगवान को अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाई है।
एडीजे सुभाष सिरोही ने मंगलवार को सुरेंद्र उर्फ मंगल वासी जयजयवंती, राजेन्द्र उर्फ जिंदर वासी झांझ खुर्द को 20-20 साल सजा व 2-2 लाख रुपए जुर्माना किया है। रितु लाठर पत्नी जयभगवान वासी मकान नंबर 2831 अर्बन एस्टेट जींद को 15 साल सजा और 1.5 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है।
April 07, 2021

जींद में होली पर हुए हत्याकांड के नौ दिन बाद फिर जमकर चलीं लाठियां

जींद में होली पर हुए हत्याकांड के नौ दिन बाद फिर जमकर चलीं लाठियां


जींद : होली की पार्टी के दौरान खोखरी गांव में जातीय टिप्पणी करने पर नौ दिन पहले हुई दो लोगों की हत्या के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करने के अलावा सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष केे लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने की धमकी देते हुए उन पर हमला कर दिया। 
गांव में दोहरे हत्याकांड की घटना के नौ दिन बाद सोमवार को गांव में दोनों पक्षों में फिर तनाव हो गया। इसमें मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी पक्ष के लोगों को गांव छोड़ने की धमकी देकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में हत्या के आरोपी पक्ष के तीन लोग सुरेंद्र, विनोद व सुशीला घायल हो गए, जबकि मृतक पक्ष का वेदप्रकाश घायल हुआ है।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में खोखरी निवासी श्रीनिवास ने बताया कि वह दोपहर को गांव के बस अड्डे पर बैठा था। इस दौरान उसके पास दूसरे पक्ष के कुछ लोग आए और उनको गांव छोड़ने की धमकी दी। इस पर वह घर आ गया। कुछ देर में सतीश, प्रमोद, सुरेंद्र, जितेंद्र, हरिपाल व छह-सात अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और बेटे सुरेंद्र व विनोद पर हमला कर दिया।
इस दौरान पड़ोस के मकान में रहने वाली सुशीला बीचबचाव करने आई तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। गांव में अन्य लोगों के बीचबचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रंजिशन घर में घुसकर हमला करने के आरोप में सतीश, प्रमोद, सुरेंद्र, जितेंद्र व हरिपाल को नामजद तथा छह-सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
यह विवाद 28 मार्च को हुआ था।

आरोप है कि 28 मार्च को एक समुदाय के रोहताश व संदीप और दूसरे पक्ष के संदीप व मनजीत शराब पी रहे थे। रात को संदीप व मनजीत ने रोहताश व अजय पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि जातीय टिप्पणी को लेकर हत्या की गई। अब दोनों आरोपी जेल में हैं। जींद के सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि खोखरी गांव में दो लोगों की हत्या के नौ दिन बाद हुए झगड़े को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। गांव में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के लोगों को निर्देश दिए हैं।
April 07, 2021

हवन पूजन के साथ शारदा विद्या मंदिर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

हवन पूजन के साथ शारदा विद्या मंदिर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ 

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) शारदा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को हवन यज्ञ साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस हवन यज्ञ में 200 स्कूली बच्चों ने हवन कुंड में आहुति डाली। विद्यालय के प्राचार्य जगदीश रेढू ने बताया कि कुछ भी अच्छा कार्य करने से पहले हिंदू संस्कृति के अनुसार अन्य करवाते हैं। शिक्षकों को भी उनके इस पवित्र कार्य के लिए जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र गौतम, शिवकुमार व समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस हवन यज्ञ में स्कूल की M.D. रेणुका गौतम द्वारा पूर्ण आहुति डालकर बच्चों में पढ़ने के लिए उत्साह व जीवन जीने के सभी सूत्रों से अवगत करवाया। इसके बाद सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया।

Monday, April 5, 2021

April 05, 2021

नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हवन यज्ञ के साथ : सुप्रीम स्कूल

*नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हवन यज्ञ के साथ : सुप्रीम स्कूल


जींद : ( संजय तिरँगाधारी ):- सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। हवन का मुख्य उद्देश्य नए सत्र के साथ-साथ विश्व की सुख-समृद्धि-शांति एवं जो पिछले वर्ष कोविड-19 के समस्या से विश्व जूझता रहा उससे मुक्ति पाना था। कार्यक्रम में लगभग 110 नए बच्चों ने यज्ञ में आहुति डाली। विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विद्या आरंभ संस्कार से जहां एक और बच्चों में पढ़ने का उत्साह पैदा होता है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को भी उन के इस पवित्र कार्य के प्रति जागरुक किया जाता है। जिससे बच्चों को विद्या के साथ-साथ जीवन के सभी सूत्रों से अवगत करवाया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत अत्री व समिति के सदस्य बलवान शर्मा, सुरेंद्र शर्मा व सभी शिक्षक व गैर कर्मचारियों ने भी पावन यज्ञ मे आहुति डाली व कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों में प्रसाद वितरण किया गया।
April 05, 2021

पति के साथ मिल युवक से बनाये अनैतिक संबंध-परेशान युवक ने निगला जहर

पति के साथ मिल युवक से बनाये अनैतिक संबंध

-परेशान युवक ने निगला जहर


जींद : पिल्लूखेड़ा के एक 18 वर्षीय युवक से एक महिला ने पिछले 2 साल तक जबरदस्ती संबंध बनाए। इससे परेशान होकर युवक ने 3-4 दिन पहले सल्फास निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों के तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाने पर युवक की जान बच गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने, अनैतिक कार्य करवाने के आरोप में  विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिल्लूखेड़ा गांव के एक 18 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ौसी व्यक्ति पिछले 2 साल लगातार उससे अपनी पत्नी के साथ अनैतिक कार्य करवा रहा है। इस अनैतिक कार्य में उक्त दोनों की सहमति है। 2 साल पहले जब वह नाबालिग था, तभी से यह दोनों उससे यह गलत कार्य करवा रहे हैं। इन दोनों से परेशान होकर ही उसने 3-4 दिन पहले सल्फास की गोलियां निगली थी। जांच अधिकारी प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दंपति को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
April 05, 2021

बूथ स्तर पर 6 अप्रैल को मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस

बूथ स्तर पर 6 अप्रैल को मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस 

-14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 

जींद :(संजय तिरँगाधारी ) भारतीय जनता पार्टी की जींद जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को कैथल रोड स्थित जिला पर आयोजित हुई। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार (राजू मोर) ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस त्यौहार के रूप में प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को जिला स्तर पर समारोह आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल को जिला कार्यालय में एक विशाल जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बैठक में जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ राज सैनी व जगदीश उझाना, वरिष्ठ नेता सोमदत्त शर्मा, सज्जन गर्ग, ओम प्रकाश नैन, सुमन बेदी, कर्मबीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष डीसी विकास, सियाराम गोयल, सुखदीप, जिला कार्यालय सचिव नरेन्द्र शर्मा, जिला सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, उषा बिडलान, सह मीडिया प्रभारी मनीष बबलू गोयल, भीम सैनी, हरीश शर्मा, मुकेश रामराय, सतीश सांगवान, मुकेश लूदाना सहित अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
April 05, 2021

सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा--

सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवार को मिलेगा बीपीएल का लाभ :सीएम मनोहर लाल।


-सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवार को मिलेगा बीपीएल का लाभ, करनाल में बोले सीएम मनोहर लाल।
-हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये किया गया, शहरी कर्मचारी के लिए वेतन 16 हजार किया गया
-एक महीने का वेतन नही मिला तो अगले माह 500 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा वेतन
-हरियाणा में सीवरमैन की सैलरी 12 हजार रुपये की गई
-होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए बैंक से सरकार की गारंटी पर मिलेगा लोन
April 05, 2021

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इसे अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया, जींद शहर की जानी मानी

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इसे अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया, जींद शहर की जानी मानी 

जींद : जींद शहर की जानी मानी आर्टिस्ट श्रीमती सुनीता पांचाल द्वारा की गई चित्रकारी--जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व ताऊ देवीलाल विशेष अंदाज में दिखाई दे रहे है।
जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने इसे अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि सुनीता पांचाल सिविल अस्पताल में कार्यरत डिप्टी सीएमओ डॉ रमेश पांचाल की धर्मपत्नी है।
April 05, 2021

मां वैष्णो देवी के रोहतक - जींद के भक्तों के लिए रेलवे लाया है ये खुशखबरी

मां वैष्णो देवी के रोहतक - जींद के भक्तों के लिए रेलवे लाया है ये खुशखबरी


जींद : वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। पिछले एक साल से कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन बंद थी जोकि अब 12 अप्रैल से फिर से शुरू हो रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से बहादुरगढ़, रोहतक, जुलाना, जींद, नरवाना, टोहाना, संगरुर, लुधियान, जालंधर तक के यात्रियों को सुविधा मिलेगी तो वहीं लोगों को भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी।

ट्रेंन नंबर 06787 के साथ कर्नाटका के तिरुनलवेली से यह ट्रेन 12 अप्रैल को शाम चार बजकर 45 मिनट पर चलेगी। रात 11 बजे तिरुचिरापल्ली, 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे तिरुपति, दोपहर बाद तीन बजे विजयवाड़ा, 14 अप्रैल को सुबह एक बज कर 40 मिनट पर नागपुर, सुबह 9 बजे भोपाल, एक बजे झांसी, दो बजकर 48 मिनट पर ग्वालियर, शाम चार बजकर 55 मिनट पर आगरा कैंट, सात बजकर 43 मिनट पर फरीदाबाद, आठ बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली, रात 10 बजकर 31 मिनट पर रोहतक, 11 बजकर 15 मिनट पर जींद, 15 मार्च को सुबह एक बज कर 31 मिनट पर संगरुर, तीन बजकर 10 मिनट पर लुधियाना, तीन बजकर 49 मिनट पर फगवाड़ा, चार बजकर 10 मिनट पर जालंधर कैंट, छह बजकर 34 मिनट पर कठुआ, आठ बज कर 20 मिनट पर जम्मू तवी, 10 बजकर 35 मिनट पर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
 
श्रीमाता वैष्णा देवी कटरा से यह ट्रेन नए नंबर 06788 के साथ कर्नाटका के तिरुनलवेली के लिए 15 अप्रैल को निकलेगी जो 16 अप्रैल को संगरुर, जाखल, टोहाना, नरवाना, जींद, रोहतक, नई दिल्ली, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नागपुर होते हुए 18 अप्रैल को पांच बजे तिरुनलवेली पहंचेगी। जींद रेलवे जंक्शन पर यह ट्रेन बुधवार को रात 11 बज कर 15 मिनट पर पहुंचेगी। 11 बजकर 18 मिनट पर पंजाब, जम्मू की तरफ श्रीमाता वैष्णा देवी कटरा की तरफ रवाना होगी। वापसी में शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचेगी। 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली की तरफ कूच करेगीए जो आगे तिरुनलवेली तक जाएगी।
जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि अनाधिकारिक रूप से ट्रेन के शुरू होने का जिक्र जरूर है। ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अभी तक ऑफिशियल रूप से उनके पास लैटर नहीं आया है।