Breaking

Friday, May 28, 2021

May 28, 2021

ऐसे तो हम नहीं रोक पाएंगे कोरोना संक्रमण को फैलने से

ऐसे तो हम नहीं रोक पाएंगे कोरोना संक्रमण को फैलने से

जींद : ( आरती शर्मा ) मई माह में 20 दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार को खुलवाने के लिए जिन व्यापारी संगठनों ने जोर लगाया आज वहीं व्यापारी संगठन अपनी राजनीति में इतना उलझ गए हैं कि उन्हें कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा नजर नहीं आ रहा है। केवल पांच दिन में ही न तो बाजार व दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का कोई नियम रह गया और न ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोई उपाय नजर आ रहे हैं। कोरोना की भयंकरता को न तो लोग समझ रहे हैं और न ही दुकानदार। हालांकि प्रशासन ने दुकानदारों को फिजिकल डिस्टेंस के साथ मास्क, दस्तानें, सेनेटाइजर की हिदायतें दी गई हैं। दुकानें भी लेफ्ट राइट से खोलने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं लेकिन इन्हीं दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाजार में दुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ जमा हो रही है।
 

दुकानदार हुए बेपरवाह, व्यापारी संगठन राजनीति में उलझे दुकानें खोलने को लेकर लेफ्ट-राइट का नियम बनाया गया है ताकि बाजार में भीड़ न हो। इसके साथ ही पुलिस पार्टियां भी समय-समय पर गश्त करती हैं। जिन्हें देख कर उस समय तो दुकानदार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने लगते हैं लेकिन उनके जाते ही फिर से बेपरवाह हो जाते हैं। दुकानदारों को पता भी है कि कोरोना संक्रमण नजदीकी से फैलता है, फिजिकल डिस्टेंस की सलाह लोगों को बार-बार दी जा रही है। हर समय चेहरे पर मास्क लगाने, हाथों में दस्ताने पहने तथा बार-बार हाथों को सेनेटाइजर करने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इसके दुकानदार दिशा-निर्देशों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


दुकानों के आगे लग रही भीड़, प्रशासन भी नहीं सख्त कोरोना संक्रमण में दुकानदार बाजार में अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सबसे 'यादा नियमों की धज्जियां कपड़े की दुकानों पर उड़ रही हैं। यहां ग्राहक सट कर खरीददारी कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी नियमों की पालना को लेकर कोई सख्ती नजर नहीं आ रही है। बाजार खुलने के समय यहां जाम के हालात रहते हैं। लोग बाजारों में व्हीकल लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं व्यापारी संगठन केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए बाजार की टाइमिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि गांवों के ग्राहक बाजारों में 'यादा हैं। सुबह इतनी जल्दी ग्राहक बाजारों में नहीं पहुंच पाते। प्रशासन से बार-बार मांग की जा रही है कि समय सुबह 9 से 2 बजे का किया जाए या 10 से 3 बजे का किया जाए।
May 28, 2021

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया- क्या-क्या खुलेगा
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कुछ कम होते दिख रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में क्रमबद्ध तरीके से दिल्ली को अनलॉक करने का फैसला लिया गया है। राजधानी में 20 अप्रैल से सख्त लॉकडाउन लगाया गया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि 31 मई सोमवार सुबह से दिल्ली में फैक्ट्रियों को खोल दिया जाएगा और इसके साथ ही निर्माण कार्य (कंस्ट्रक्शन) भी शुरू हो जाएंगे।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, जो डीडीएमए के अध्यक्ष भी हैं, के साथ एक बैठक के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समय आ गया है, जब लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस कोविड महामारी के दौरान और एक महीने के लॉकडाउन के कारण भी बहुत कुछ झेला है।
उन्होंने कहा कि जो मजदूर और दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे हैं, उनकी आजीविका चली गई है और यह निर्णय लिया गया है कि ये दोनों गतिविधियां सोमवार (31 मई) से खोली जाएंगी।
केजरीवाल ने कहा, बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि दैनिक मामले और पॉजिटिविटी रेट कम हो गई है और अब हमें आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। कई गरीब परिवारों ने लॉकडाउन के कारण अपनी आजीविका खो दी है और इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि दो प्रकार की गतिविधियां – दिल्ली में निर्माण कार्य और फैक्ट्री सोमवार से काम करना शुरू कर देंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में विनिर्माण, उत्पादन इकाइयों के संचालन, दिल्ली के भीतर श्रमिकों को नियोजित करने वाली गतिविधियों को कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि कोविड मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया को और बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा, हर हफ्ते हम जनता के सुझावों और विशेषज्ञों के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेंगे। अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमें इस प्रक्रिया को रोकना होगा। सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। लॉकडाउन मजबूरी में लगाया जाता है। हम इसे थोपना नहीं चाहते।
इस बीच उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से यह भी अपील की कि जब तक जरूरत न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। हम सभी को जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा।
May 28, 2021

31 ट्रेनों के समय में पांच मिनट का परिवर्तन

31 ट्रेनों के समय में पांच मिनट का परिवर्तन
रेवाड़ी : रेलवे प्रशासन द्वारा रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। पहले से निर्धारित समय से पांच मिनट पहले अधिकांश ट्रेने रेवाड़ी जंक्शन से चलेगी।पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार जयपुर मण्डल के रेवाड़ी स्टेशन पर 5 जून के बाद कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 02065 अजमेर-दिल्ली सराय 10 बजकर 8 मिनट पर पहुंचती थी, जबकि 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती थी, लेकिन अब यह ट्रेन 10 बजकर 3 मिनट पर आएगी और 10 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02324 बाडमेर-हावड़ 5:59 की बजाए पांच मिनट पहले 5:54 पर पहुंचेगी। दिल्ली सराय-जोधपुर 8.36 की बजाए 8:31 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02444 जोधपुर-दिल्ली सराय 20.30 की बजाए 20.25 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02457 दिल्ली सराय-बीकानेर 01.00 की बजाए रात 11 बजकर 55 पर आएगी। गाड़ी 02458 बीकानेर-दिल्ली सराय 04.27 की बजाए 04.22 पर पहुंचेगी। गाड़ी 04645 जैसलमेर-जम्मूतवी 14.45 की बजाए 14.40 पर पहुंचेगी। गाड़ी 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी 14.45 की बजाए 14.40 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04727 श्रीगंगानगर-दिल्ली 05.35 की बजाए 06.02 पर आकर 06.07 पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04728 दिल्ली-श्रीगंगानगर 20.45 की बजाए 20.45 पर पहुंचकर 20.55 पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 05013 जैसलमेर-काठगोदाम 19.17 की बजाए 19.12 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09457 जोधपुर-दिल्ली 04.43 की बजाए 04.38 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी 12.48 की बजाए 12.43 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर-ऋषिकेष 01.34 की बजाए 01.29 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर 23.59 की बजाए 23.54 पर पहुंचेगी। गाड़ी 09613 अजमेर-अमृतसर 23.59 की बजाए 23.54 पर, गाड़ी संख्या 09717 जयपुर-दौलतपुर चैक 00.15 की बजाए 00.10 पर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्य 02372 बीकानेर-हावड़ा 12.45 की बजाए 12.40 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02216 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय 09.33 की बजाए 09.28 पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02323 हावड़ा-बाडमेर 17.20 की बजाए 17.15 पर पहुंचेगी। 02915 अहमदाबाद-दिल्ली 08.10 की बजाए 08.05 पर पहुंचेगी। 02949 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय 10.08 की बजाए 10.03 पर पहुंचेगी। 04312 भुज-बरेली 12.30 की बजाए 12.25 पर पहुंचेगी। 04322 भुज-बरेली 12.30 की बजाए 12.25 पर पहुंचेगी। 09031 अहमदाबाद-ऋषिकेष 02.55 की बजाए 02.50 पर पहुंचेगी। 09269 पोरबंदर-मुज्जफरपुर 18.00 की बजाए 17.55 पर पहुंचेगी। 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर 22.00 की बजाए 21.55 पर पहुंचेगी। 09407 अहमदाबाद-वाराणसी 12.48 की बजाए 12.43 पर पहुंचेगी। 09565 ओखा-देहरादून 08.43 की बजाए 08.38 पर पहुंचेगी। 02371 हावड़ा-बीकानेर 11.43 की बजाए 11.38 पर रेवाड़ी जंक्शन
 पर पहुंचेगी।
May 28, 2021

हरियाणा में 1 जून से स्कूल नहीं खुलेंगे

हरियाणा में 1 जून से स्कूल नहीं खुलेंगे; 15 जून तक बढ़ाई गई ग्रीष्मावकाश, तेजी से घट रहे संक्रमण के मामले
चंडीगढ : हरियाणा में एक जून से स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में अवकाश की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है। पहले 31 मई तक छुटि्टयां घोषित थी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि अभी प्रदेश में कोरोना के रोजाना 2 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। संक्रमण कम हुआ है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।
*2287 नए केस मिले, 111 लोगों ने दम तोड़ा*
प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। 24 घंटे में ही 18.78% नए केसों में कमी आई है। मात्र 2287 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। राहत की बात यह भी है कि प्रदेश में 56 दिनों के बाद रिकवरी रेट भी 95% को पार कर गई है। मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है, लेकिन अब भी हर दिन 100 से ज्यादा मरीज दम तोड़ रहे हैं। एक दिन में 111 मरीजों की सांसें वायरस ने रोक दी हैं।
अब तक प्रदेश में 7 लाख 49 हजार 441 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। इनमें 8633 की जान चली गई है। दूसरी तरफ, 5679 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले भी 7 लाख 13 हजार 934 हो गए हैं। प्रदेश में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.43% है। एक्टिव मरीज भी 26 हजार 874 रह गए हैं।
*वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के करीब पहुंचा*
प्रदेश में युवाओं के लिए कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के करीब पहुंच गया है। इस वर्ग के लिए करीब 50 हजार वैक्सीन बची हैं, जो सिर्फ एक दिन चल सकती हैं। तीन जिलों पानीपत, कैथल और पलवल में स्टॉक खत्म होने के चलते 18+ का टीकाकरण बंद हो चुका है। वहीं, 9 जिलों में तीन हजार से कम डोज बची हैं। 18+ के लिए अगली खेप कब आएगी, यह स्पष्ट नहीं है।
प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। 2.86 करोड़ आबादी में से सिर्फ 19% लोगों को टीका लगा है। दोनों डोज महज 4% आबादी को ही लगी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण पर काबू पाने के लिए 70% आबादी काे दोनों डोज लगना जरूरी है। अगर यही रफ्तार रही तो प्रदेश की पूरी आबादी को पहली डोज देने में 19 माह लगेंगे। सभी को दोनों डोज लगाने में 7 साल 4 महीने लग जाएंगे।
शॉर्टेज के बारे में पूछने पर एनएचम के एमडी प्रभजोत सिंह ने कहा कि 18+ के लिए केंद्र से वैक्सीन मांगी है। कंपनियों को ऑर्डर दे रखा है। कोटा केंद्र ही अलॉट करता है। उम्मीद है जल्द वैक्सीन मिलेगी।
May 28, 2021

किसान आंदोलन : शिफ्टों में आ-जा रहे हैं किसान

किसान आंदोलन : शिफ्टों में आ-जा रहे हैं किसान
बहादुरगढ़ : कृषि कानूनों के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। हक के लिए चल रहे संघर्ष के बीच कुछ किसान लगातार अपने घर भी लौट रहे हैं तो उनकी जगह दूसरे बॉर्डर पर आ रहे हैं। दरअसल, सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। काफी समय पंजाब में संघर्ष करने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया। तब से लेकर अब तक छह महीने से अधिक समय हो गया है। किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर बरकरार है। आंदोलन के बीच पंजाब व हरियाणा के किसान अपने घर-परिवार को संभालने के लिए बीच-बीच में गांव भी जा रहे हैं। अपने गांव लौटने के लिए शुक्रवार को भी कई किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन का इंतजार कर रहे किसान सरबजीत, बलजीत ने कहा कि काले कानूनों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। परिवार संभालने के लिए एक बार घर जा रहे हैं। कुछ दिनों में फिर से लौट आएंगे। राजिंदर ने कहा कि शिफ्टों में आ जा रहे हैं। इससे आंदोलन भी चलता रहेगा और घर-परिवार को भी संभालते रहेंगे। इसी तरह से ही आंदोलन को लंबा चलाया जा सकता है। ये लड़ाई हक की है। इसे जीतकर ही दम लेंगे।
May 28, 2021

चंडीगढ़ के इस थाने में पहुंची ऐसी सूचना…भाग पड़ी पुलिस

चंडीगढ़ के इस थाने में पहुंची ऐसी सूचना…भाग पड़ी पुलिस, देर रात मची रही हलचल…पढ़िए मामला
चंडीगढ़ (ब्यूरो): - एसएसपी कुलदीप चहल के सानिध्य में चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से शहर में क्राइम पर पूरी तरह से लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। चहल का चंडीगढ़ पुलिस टीम को सख्त आदेश है कि शहर में क्राइम बिलकुल न पनपने पाए….इस ओर पैनी नजर तो रखी ही जाए, साथ ही त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया जाए। चहल की बस एक ही बात है कि शहर में गलत काम करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए वह अपना ठिकाना बदल दें।
ध्यान रहे कि, शहर में पिछले कुछ दिनों से नशीलें पदार्थों पर बड़ा शिकंजा कस रखा है और कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वहीं, बीती देर रात शहर में मौली जागरां थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगे नाइट कर्फ्यू के दौरान एक कार से शराब की बड़ी संख्या में पेटियां बरामद की गई हैं।
दरअसल, नाइट कर्फ्यू के दौरान देर रात करीब 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स कार में शराब की पेटियां रखे हुए है और रायपुरखुर्द की तरफ लेकर जा रहा है। जिसके बाद थाना पुलिस एक्टिव हो गई और मामले में कार्रवाई के लिए निकल पड़ी। थाना-प्रभारी इंस्पेक्टर जुलदान सिह की सुपरविजन में थाना पुलिस टीम और एरिया में पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर जब कार तक पहुंची तो कार पार्क मिली। जब कार को चेक किया गया तो कार के अंदर शराब की 20 पेटियां मौजूद थीं।
हालांकि, वह शख्स पुलिस के हाथ नहीं लग पाया जो कार चला रहा था। बरहाल, पुलिस ने कार नंबर के आधार पर शख्स की तलाश शुरू कर दी है । कार में मिलीं शराब की 20 पेटियों को जब्त कर पुलिस फरार हुए कार चालक के खिलाफ एक्साइज सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार चालाक के पकड़े जाने पर ही पता चल पाएगा कि इतनी मात्रा में शराब उसके पास कैसे आई और वह इसका क्या करने वाला था। क्या वह इसकी तस्करी करने जा रहा था और करने जा रहा था तो कहां…?
May 28, 2021

कोरोना की तीसरी वेव के लिए सेक्टर 48 में तैयारियां शुरू, फिलहाल बंद किये गए कई वार्ड

कोरोना की तीसरी वेव के लिए सेक्टर 48 में तैयारियां शुरू, फिलहाल बंद किये गए कई वार्ड

जीएमसीएच-32 में भी कई बैड खाली, जिनमें 100 से ज्यादा ऑक्सीजन वाले बैड

चण्डीगढ़  : चंडीगढ़ प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सेक्टर 32 से जुड़े कुछ मिनी कोविड सेंटरों को बंद कर दिया है। सूद धर्मशाला और धनवंतरि कालेज में बने सेंटर के कोविड मरीज दूसरे सेंटरों में शिफट कर खाली कर दिये गए हैं। यहां तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को जीएमसीएच 32 में वापिस बुला लिया गया है। सेक्टर 48 के अस्पताल में कई कोविड वार्ड बंद कर दिये गए हैं। इस अस्पताल को अगले 10 से 15 दिन में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यहां कोविड की तीसरी वेव की तैयारी के लिए समुचित प्रबंध शुरू कर दिये गए हैं। इसी तरह सेक्टर 32 में भी काफी मरीजों को छुट्टी देने के बाद बैड खाली हो गए हैं। इस वकत दोनों जगह पर 100 से ज्यादा ऑक्सीजेनेटिड बैड खाली हो गए हैं। कोविड के एकदम से चंडीगढ़ में केस गिरने की वजह से प्रशासन की ओर से ऐसा कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ में पेशेंट के कम लोड को देखते हुए काफी कोविड वार्ड बंद किये जा रहे हैं। नए कोविड मरीजों को स्पेसेफिक कोविड वार्डों में भर्ती किया जाने लगा है। बाकि वार्डों को खाली रखा जा रहा है। जरूरत पडऩे पर इन्हें दोबारा शुरू किया जा सकता है। सेक्टर 48 में किसी नए कोविड मरीज को नहीं भेजा जा रहा।
जीएमसीएच 32 के आईसीयू व कोविड वार्ड जब तक फुल न हो जाएं। यानि यहां पर भी अभी बहुत से वार्ड व बैड खाली पड़े हैं। जीएमसीएच 32 में फिलहाल 10 वेकेंट बैडों का बफर रखा गया है ताकि एमरजेंसी मरीजों को यहां दाखिल किया जा सके। इस तरह सेक्टर 48 के अस्पताल का एक विंग कुछ दिनों में और अगले 10 से 15 दिन में पूरा बंद कर दिया जाएगा। यहां स्टैंड बॉय मोड में सुविधा रखी गई है ताकि जरूरत पडऩे पर दोबारा थोड़े समय में ही इसे चालू किया जा सके। सीनियर डॉक्टर जीएमसीएच 32 और सेक्टर 48 के अस्पताल में कोविड वार्ड और आईसीयू का मुआयना करेंगे। ऑक्सीजन पाइपलाइन, फर्नीचर व अन्य सामान के लिए अगर कोई जरूरत होगी तो वह बनाई जाएगी। इसे प्राथमिकता से करवाया जाएगा। इस पीरियड को तीसरी वेव की तैयारी के लिए उपयोग किया जा रहा है। जो कमियां फिलहाल रही हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश जल्द की जाएगी।
जीएमसीएच 32 के ऑक्सीजन टैंकों के ओवरफलो की समस्या पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्प्रींकलर, शॉवर इत्यादि का स्थाई प्रबंध किया जा रहा है। वेपोराइजर का प्रबंध किया जा रहा है ताकि कोई चोकिंग की वजह से कोई घटना न घटे। डॉक्टर हरीश दसारी ने बताया कि उन्होंने कई कोविड सेंटरों का दौरा किया जहां बहुत ही बेहतर व्यवस्था है। मरीजों के लिए बेहतरीन प्रबंध हैं। डा. संजय डी कू्रज ने बताया कि बहुत से पेशेंट जिन्हें कोविड नेगेटिव पाया गया है, उन्हें घर पर बेहतर प्रबंधन की जरूरत होगी। इन्हें ऑक्सीजन दिये जाने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि ऐेसे मरीजों के लिए पोस्ट कोविड सेंटर विशेष रूप से शुरू किया जाए। एक मिनी कोविड सेंटर को इसमें कनवर्ट किया जा सकता है।
 डॉक्टर हरीश दसारी ने कुछ मिनी कोविड केयर सेंटरों से जो जीएमसीएच 32 से अटैच से हैं बात की कि वह पोस्ट कोविड सुविधा अपने यहां निर्णय से पहले ही चालू कर दें ताकि मरीजों को राहत मिल सके। कोविड संबंधित दवाएं, मैनपावर को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 28 पेशेंट मयूकरमायकोसिस के हैं जिसमें से 10 कोविड पॉजीटिव हैं। बाकि नेगेटिव हैं। एंफोटेरेसिन के 50 टीके इन मरीजों के लिए पीजीआई से मंगवाए गए हैं। बाकि दवा अगले कुछ दिन में उपलबध हो जाएगी। डायरेक्टर हेल्थ सर्विस ने 5000 एंफोटेरेसिन टीकों का आर्डर पहले ही दे दिया है। टेस्टिंग को लेकर डायरेकटर ने बताया कि 9 टीमें टेस्टिंग में लगी हैं और दो और टीमें लगा दी गई हैं। टेस्टिंग की संखया 800 टेस्ट प्रतिदिन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दो टीमें कल भी लगा दी जाएंगी। एसडीएम साऊथ ने दो छोटे वाहन उपलबध कराने की मांग की थी ताकि छोटे इनर एरिया में टेस्टिंग हो सके। फैसला किया गया कि व्हीकल 30 जून तक हायर कर लिए जाएं।

*10 वेंटीलेटर नये मिले*
नए वेंटीलेटर लगाने को लेकर डा. पलटा ने कहा कि 10 नए वेंटीलेटर उन्हें मिले हैं जिसमें से चार चालू कर दिये गए हैं जबकि बाकि कल शुक्रवार तक चालू हो जाएंगे। एमएस ने बताया कि चारों वेंटीलेटर एचडीयू एरिया में इंस्टाल किये गए हैं। बलैक फंगस के मरीजों को यह आवंटित होंगे। वेंटीलेटरों की रिपेयर को लेकर डा. पलटा ने बताया कि 55 वेंटीलेटरों में 54 वेंटीलेटर चालू हालत में हैं। एक वेंटीलेटर की रिपेयर में एक हफते का समय लग सकता है। इसके स्पेयर पार्ट मंगवाए गए हैं।
 
May 28, 2021

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां को लेकर बड़ी खबर

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां को लेकर बड़ी खबर

यमुनानगर : हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लैटर भेजा गया है। माना जा रहा है कि लैटर आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में 15 दिनों तक आगे स्कूलों की छुट्टियों को बढाया जा सकता है। वहीं सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ने वाले आठ लाख बच्चों को टेबलेट दिये जाएंगे।
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कम होते ही स्कूलों में बच्चों की पढा़ई की तरफ फोकस किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की पढाई और सिटिंग व्यवस्था को लेकर फॉर्मूला तैयार करना शुरु कर दिया है। हालांकि प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि स्कूलों को खोलने पर अभी विचार नहीं है। वहीं उन्होने बताया कि स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है।

शिक्षामंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अभी स्कूलों को खोलने का रिस्क नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन आगे बढ़ाने के लिए लैटर लिखा गया है।
शिक्षामंत्री ने बताया कि अभी कोरोना के केसों में काफी कमी आई है, लेकिन स्कूलों को अभी खोलने का रिस्क नहीं लिया जा सकता। अभी तक कोरोना अच्छी तरह से कंट्रोल नहीं होता तब तक स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था को अन्य तरीके से बनाने की तैयारी की जा रही है।

शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों, स्कूल में बैंच, कमरों की संख्या सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्कूल वाइज डाटा भेजने के आदेश जारी किए गए है।

 
May 28, 2021

हर व्यक्ति तक मास्क व सेनेटाईजर पंहुचाकर कोरोना स्प्रेड पर लगाया जा सकता है अंकुश : डॉ बलवंत सिंह

पशु चिक्त्सिक बलवंत सिंह कोरोना काल में लोगों में मास्क व सेनेटाईजर बांटकर दे रहे मानवता का परिचय

हर व्यक्ति तक मास्क व सेनेटाईजर पंहुचाकर कोरोना स्प्रेड पर लगाया जा सकता है अंकुश : डॉ बलवंत सिंह
जींद : ( संजय कुमार ) कोरोना के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर एसओपी जारी की जा रही है। जींद शहर में कोरोना नियमों की दृढता से पालना सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने पशु चिक्तिसक डॉ बलवंत सिंह को डयूटी मैजिस्टेट नियुक्त किया हुआ है। बलवंत सिंह डयूटी मैजिस्टेट के क र्तव्य को पूरी तरह से निभाने के साथ-साथ लोगों में मास्क व सेनेटाईजर भी लगातार वितरित कर रहे हैं।
डॉ बलवंत सिंह ने वीरवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने शहर के कई जगहों पर सडकों के आस-पास खडे मासा खोरों में मास्क व सेनेटाईजर वितरित किये और उन्हें निर्देश दिये कि वे अपने पास कम से कम चार मास्क अवश्य रखें ताकि दो मास्क  धोकर सुखाएं जा सके और दो का प्रयोग दिन में किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब भी कोई ग्राहक फल सब्जी खरीदने के लिए आता है तो, अक्सर देखने में आता है कि आप लोग मास्क मुहं से हटाकर ठोडी पर रख लेते है, जो बिल्कुल भी नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग सही ढंग से करके खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण पर भी काम करेंगे।
May 28, 2021

रामदेव के बयान पर बोलीं महुआ- किसी का बाप आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता, वो तो विपक्षियों के पीछे पड़े हैं

रामदेव के बयान पर बोलीं महुआ- किसी का बाप आपको गिरफ्तार नहीं कर सकता, वो तो विपक्षियों के पीछे पड़े हैं

 नई दिल्ली : योगगुरु के नाम से चर्चित रामकिशन यादव उर्फ रामदेव अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। रामदेव एक बार फिर से एलोपैथ मेडिकल साइंस को लेकर दिए अपने बयान को लेकर विवाद में हैं।
अभी रामदेव के इस बयान का विवाद चल ही रहा था कि रामदेव ने कैमरे पर ही कह दिया कि गिरफ्तार तो मुझे उनका बाप भी नहीं कर सकता!
अब रामदेव के इस नए बयान से देश भर में सवाल खड़ा हो गया कि वो उनका आखिर है कौन, जिसका बाप भी रामदेव को गिरफ्तार नहीं कर सकता !
रामदेव के इस बयान के बाद टीएमसी नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने मोरचा संभाला और रामदेव के बहाने सरकार पर भी हमला बोल दिया।


महुआ ने कहा कि रामदेव कह रहे हैं कि “किसी का बाप भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकता. सच कहा आपने रामकिशन यादव ! आपको किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता क्योंकि भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त है !”

हालांकि महुआ मोइत्रा ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने पिछले दिनों नारदा केस में कुछ टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी, उसी संदर्भ में उन्होंने केंद्र सरकार को भी घेर लिया है।
मालूम हो कि पिछले दिनों रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एक्शन में आ गई और उन्होंने रामदेव को मानहानि का नोटिस भेज दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही सोशल मीडिया पर अरेस्ट रामदेव ट्रेंड करने लगा।
अब इस ट्रेंड के बाद रामदेव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगा जिसमें वो यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए काफी दिनों से सोशल मीडिया पर तरह तरह के ट्रेंड चलाए जाते हैं।
अब तो हमारे लोगों को इसकी आदत हो गई है लेकिन इस तरह की चीजों से हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।अरेस्ट रामदेव ट्रेंड करने से क्या हो जाएगा ! किसी के बाप में दम नहीं है जो रामदेव को गिरफ्तार कर सके।
दरअसल रामदेव का इस तरह का बयान कोई नया बयान नहीं है। उटपटांग बयान देने में रामदेव कभी कभी नेताओं को अक्सर पीछे छोड़ते रहते हैं।
रामदेव के बयानों का कोई आधार नहीं होता। ये या इनके लोग जब खुद बीमार पड़ते हैं तो एलोपैथी का ही सहारा लेते हैं लेकिन अपना धंधा चमकाने के लिए अब एलोपैथी को निशाना बना रहे हैं।
May 28, 2021

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ हिसार में केस दर्ज करने की मांग

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ हिसार में केस दर्ज करने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला ?


हिसार : युवराज सिंह, मुनमुन दत्ता के बाद अब फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ हरियाणा के जिला हिसार के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी गई। मामला बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष बहन मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान अश्लील ,नस्लवादी व आपत्तिजनक जोक सुनाने का है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता मलकीत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रणदीप हुड्डा ने एक टॉक शो के दौरान अनुसूचित जाति की सर्वमान्य नेता व बसपा प्रमुख मायावती के बारे में अश्लील, आपत्तिजनक, जातिवादी ,महिला विरोधी व नस्लवादी टिप्पणी करते हुए एक जोक सुनाया जो बेहद अश्लील था।

इस जोक में उक्त अभिनेता ने अनुसूचित जाति नेता मायावती का नाम लेकर अंग्रेजी भाषा में जोक सुनाया, जिसे सोशल मीडिया व टीवी पर पूरी दुनिया में देखा गया तथा पूरी दुनिया में मौजूद करोड़ों अनुसूचित जाति के समाज के लोगों की भावनाएं इससे आहत हुई हैं।

इस अभिनेता ने जानबूझकर पूरे अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने एसपी से उक्त अभिनेता के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है तथा अपनी शिकायत के साथ उक्त वीडियो की सीडी भी एसपी को प्रस्तुत की है।
May 28, 2021

जींद नगर परिषद के ईओ डा. एसके चौहान निलंबित

जींद नगर परिषद के ईओ डा. एसके चौहान निलंबित

-आरटीआइ का जवाब नहीं देने के मामले में हुई कार्रवाई
जींद : ( संजय कुमार ) प्रदेश सरकार ने जींद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ सुरेश चौहान को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह नरवाना के ईअो सुशील कुमार को जींद नगर परिषद का कार्यभार सौंपा गया है। 
स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी निलंबन आदेशों में इसका कारण नहीं बताया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आरटीआइ के एक मामले में उन पर ये कार्रवाई हुई है। शिवपुरी कालोनी निवासी विरेंद्र जांगड़ा ने साल 2016 में गली निर्माण के मामले में आरटीआइ लगाई थी। वहीं दूसरी आरटीआइ में दमकल विभाग के स्टाफ के बारे में सूचना मांगी थी। लेकिन साल 2020 तक बार-बार सूचना मांगने के बावजूद उसे सूचना नहीं मिली। इस दौरान डॉ एसके चौहान भी जींद नगर परिषद ईओ रहे। वहीं उनसे पहले ईओ रहे अरूण भार्गव पर इस मामले में 15 हजार रुपये का जुर्माना लगा था। विरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि सूचना आयुक्त की तरफ से इस मामले में स्थानीय निकाय विभाग को ईओ डॉ एसके चौहान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया था। पांच माह पहले मुख्यालय ने जिला नगर आयुक्त को ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए ड्राफ्ट तैयार कर भेजने के लिए कहा था। लेकिन जिला नगर आयुक्त की तरफ से ड्राफ्ट नहीं भेजने पर दो मई को विरेंद्र जांगड़ा ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। विरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने मुख्यालय में बात की, तो अधिकारियों ने बताया कि आरटीआइ के मामले में ही ईओ को निलंबित किया गया है। डॉ एसके चौहान ने बताया कि उनके पास निलंबन आदेश आ चुका है। निलंबन क्यों किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।  
*-विवादों से रहा है चोली-दामन का साथ-*
ईओ डॉ सुरेश चौहान का कई विवादों में चोली-दामन का साथ रह है। नरवाना नगर परिषद में रहते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई अनियमितता में उनकी लापरवाही सामने आई थी। जिसकी जांच पिछले साल तत्कालीन जिला नगर आयुक्त डा. सुशील कुमार ने की थी और मुख्यालय को उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। वहीं पिछले साल जींद नगर परिषद प्रधान पूनम सैनी के पति भाजपा नेता जवाहर सैनी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उनकी जींद से टोहाना ट्रांसफर हुई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
May 28, 2021

30 और 31 मई को अंधड़ और बूंदाबांदी के आसार!

मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, 30 और 31 मई को अंधड़ और बूंदाबांदी के आसार

हिसार : मौसम विभाग के द्वारा हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 30 और 31 मई को हरियाणा में फिर से एक बार मौसम बदलेगा। इस दौरान अंधड़ और बूंदाबांदी के आसार बन सकते है। इससे पहले 29 तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। वहीं नौतपा के दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, तो वहीं हिसार में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा। अंबाला का रात्रि तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
May 28, 2021

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 12 हजार की ठगी, केस दर्ज

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 12 हजार की ठगी, केस दर्ज

जींद : ( आरती शर्मा ) ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने एक युवक से 11 हजार 999 रुपए ठग लिए। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ठगने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के सुभाष नगर के युवक नरेंद्र कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 नवम्बर 2020 को वह अपने घर में कंप्यूटर पर कुछ काम कर रहा था। उसी दौरान एक ऑनलाइन वेबसाइट पर घरेलू उत्पादों पर छूट के ऑफर आए हुए थे। उसने वैबसाइट पर विश्वास करते हुए 11 हजार 999 रुपए में एक एलईडी ऑर्डर कर दी। जिसकी पेमैंट उसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उसी समय कर दी, लेकिन कई
दिन गुजर जाने के बाद भी उसका ऑर्डर नहीं पहुंचा। बाद में जांच करने के बाद पता चला कि वह वैबसाइट फर्जी थी। जांच अधिकारी एसआई यसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
May 28, 2021

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए की बड़ी घोषणा

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही प्रदेश भर की हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को एक्सग्रेसिया के तहत 20 लाख रुपए कवर के दायरे में लाया गया है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही प्रदेश भर की हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को एक्सग्रेसिया के तहत 20 लाख रुपए कवर के दायरे में लाया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिससे फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर यदि किसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अथवा सहायिका की जान चली जाती है, तो उनके परिजनों को 20 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। आज यहां जारी ब्यान में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में प्रदेश के सभी 25 हजार 962 आंगनवाड़ी केंद्रों के 50 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाएं अपना योगदान दे रही हैं। टेस्ट, ट्रेकिंग एंड ट्रीटमेंट अभियान में घर-घर पहुंच रही इन कार्यकर्ताओं द्वारा नौनिहालों, किशोरियों, दूध पिलाने वाली माताओं तथा गर्भवती महिलाओं को भी पोषक आहार वितरण करने का काम भी पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन कार्यकर्ताओं को एक्सग्रेसिया के तहत कोरोना ड्यूटी के दौरान निधन होने की स्थिति राशि देने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया था। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभागीय प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुए अग्रिम मोर्चे पर जिम्मेदारी निभा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को निधन होने की स्थिति में 20 लाख रुपए एक्सग्रेसिया के तहत राशि देने को मंजूरी दी है, जो पहले 10 लाख रुपए थी।
May 28, 2021

सिविल सर्जन ने कोरोना वारियर्स को गोल्ड मैडल पहनाकर किया सम्मानित

कोरोना वारियर्स को सम्मान दने के लिए जींद जिला में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

हरियाणा कलां परिषद हिसार जोन के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुडडू रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि तथा सिविल सर्जन ने कोरोना वारियर्स को गोल्ड मैडल पहनाकर किया सम्मानित

जींद ;( संजय तिरँगाधारी ) कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बगैर डॉक्टर लगातार कोविड मरीजों के इलाज के लिए दिन रात एक किये हुए है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें कोरोना वारियर्स की उपाधी दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति के दिल में डॉक्टरों के प्रति विशेष सम्मान है। वीरवार को इन कोरोना वारियर्स को सम्मान देने के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में डॉक्टरों को गोल्ड मैडल देकर समानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में  हरियाणा कलां परिषद हिसार जोन के  अतिरिक्तनिदेशक महाबीर गुडडॅू तथा सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह ने नागरिक अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज में जुटे कई डॉक्टरों व पैरामैडिकल स्टाफ को गोल्ड मैडल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ राजेश भोला,डॉ गोपाल, डॉ पालेराम कटारिया, डॉ संदीप लोहान, डॉ मंजूू सिंगला, डॉ विरेन्द्र ढांडा, डॉ मोनिका, मंजीत लैब टैक्निशियन,रेडियो ग्राफर संदीप सेंडी समेत नागरिक अस्पातल के कई अधिकारी व कर्मचारियों को तथा पत्रकार रविशंकर को सम्मानित किया गया।
हरियाणा कलां परिषद हिसार जोन के  अतिरिक्त निदेशक ने कोरोना काल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा निभाई जा रही डयूटी को जन सेवा बताते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बडी सेवा होती है। इसी तरह की विकिट प्रस्थितियों में पता चलता है कि मानव का मानव के प्रति कितना लगाव है। उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ जन सेवा कर रहे है, उसे देखते हुए महसूस होता है कि निश्चित रूप से कोरोना की हार होगी और जल्द ही न केवल जींद जिला बल्कि पूरे पद्रेश एवं देश से कोरोना का खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना मरीाजों के इलाज के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों की पालना कर कोरोना के खिलाफ लडाई में सरकार का सहयोग करें।
उप सिविल सर्जन डॉ राजेश भोला ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए  तथा कोविड मरीजों का इलाज तेजी से किया जाा रहा है। जिला में कोरोना संक्रमण की गति भी काफी धीमी भी हो गई है। अस्पतालों तथा होम क्योरानटाईन मरीजों को हर संभव चिक्त्सिा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होनें कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार आ रहा है,सर दर्द,खांसी या सांसे फूल रही है, नाक बंद है,आंखो के आस-पास सुजन या सुनापन है,दांतो में दर्द है,उल्टी या खांसने पर खुन आता है, तो ऐसे लक्षणों वाले व्यक्ति तुरंत हैल्प लाईन नम्बर 01681-246150,246151,245206 पर सम्पर्क करें ताकि किसी भी बीमारी का तुरंत इजाल किया जा सके।

Thursday, May 27, 2021

May 27, 2021

118 ग्राम हेरोईन व 4 लाख 5 हजार रुपए सहित एक धरा

118 ग्राम हेरोईन व 4 लाख 5 हजार रुपए सहित एक धरा

-हेरोईन का सेवन करते हुए 3 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

-गिरफ्तार सुभाष अपने मकान पर ही करवाता था हेरोईन का सेवन

जींद : ( संजय कुमार ) पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लोहचब से सुभाष पुत्र श्योरण वासी लोहचब को काबू करके उसके कब्जे से 118 ग्राम हेरोईन बरामद की है। उसके साथ तीन आरोपियों को हेरोईन का सेवन करने के आरोप में गिरफतार भी किया गया है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नफे सिहं ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव मनोहरपुर बस अड्डा पर मौजूद थी कि एएसआई मनोज कुमार को सूचना मिली कि सुभाष वासी लोहचब अपने घर में नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। इस सूचना पर टीम द्वारा जिले सिहं एसडीओ को डियुटी मैजिस्ट्रैट नियुक्त करवाकर आरोपी के मकान गावं लोहचब में रेड की गई। जहां आरोपी सुभाष मकान पर ही हाजिर मिला, जिसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 118 ग्राम हेरोईन व 4 लाख 5 हजार रुपए बरामद हुए। आरोपी के मकान पर ही तीन नौजवान लडके जमीन पर बैठे हुए सिल्वर पेपर पर हेरोईन का सेवन कर रहे थे। पूछताछ पर उनकी पहचान जसमेर वासी पिल्लुखेडा, जयभगवान वासी हरिगढ, सोनू वासी अमरावली खेडा के रूप में हुई। 
चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी सुभाष वासी लोहचब का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है इस दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Wednesday, May 26, 2021

May 26, 2021

सुशील कुमार के बाद नीरज बवाना गैंग के इतने बदमाश गिरफ्तार

सागर हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार के बाद नीरज बवाना गैंग के इतने बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली : पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में ओलंपियन सुशील कुमार व उसके साथी अजय उर्फ सुनील बक्करवाला को रविवार सुबह  गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद  अदालत ने उन्हें 6 दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।

दिल्ली पुलिस की पुछताछ के दौरान सुशील कुमार ने कबूला की सागर के साथ मारपीट में वह शामिल था। तो वहीं अब वारदात  शामिल कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि  दिल्ली के रोहिणी जिले के ऑपरेशन सेल ने कल कंझावला इलाके से कला असौदा-नीरज बवाना गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि छत्रसाल स्टेडियम में वारदात वाले दिन नीरज बवाना गैंग के भी कई गुर्गे मौजूद थे जिनकी मदद सुशील कुमार ने ली थी। गौरतलब यह है कि काला जठेड़ी से अनबन होने के बाद सुशील ने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया और उसके साथी नवीन बाली से नजदीकियां बढ़ाई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सुशील इन गैंगस्टरों के पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल होता रहा है।

वहीं मामले की जांच पड़ताल कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार मई की रात को सागर धनकड़ हत्याकांड में सुशील ने नीरज बवानिया के करीबियों को मॉडल टाउन बुलाया था। प्रिंस दलाल के मोबाइल से मिली वीडियो फुटेज में इसकी पुष्टि हुई है।

तो वहीं घटनास्थल पर उस रात मिली पांच गाड़ियों में एक स्कोर्पियो गाड़ी नीरज के करीबी बल्लभगढ़ निवासी मोहित की है। पुलिस को घटनास्थल से दो डबल बैरल गन व सात कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले के दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के वहां मौजूद थे। जिसमें से सात से आठ लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है।
May 26, 2021

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली दवा कंपनी सील, 11 गिरफ्तार

 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली दवा कंपनी सील, 11 गिरफ्तार

अंबाला :  हरियाणा पुलिस द्वारा नकली दवाओं की कालाबाजारी पर एक और प्रहार करते हुए संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बनाने की दवा कंपनी को सील किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ड्रग कंट्रोल अथॉरिटीज के सहयोग से की गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को अंबाला से चार युवकों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में काबू कर उनके कब्जे से 24 इंजेक्शन बरामद किए थे। इस संबंध में अंबाला में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
पुख्ता जानकारी व सूचना के आधार पर लंबी जांच के दौरान इस केस में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दवाओं की कालाबाजारी में शामिल पकड़े गए सभी आरोपी जरूरतमंद लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन कई गुणा कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस ने नालागढ़ में दिलप्रीत सिंह के स्वामित्व वाली निर्माण इकाई अल्फिन ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड का पता लगाते हुए ड्रग कंट्रोल अथॉरिटीज के साथ मिलकर इस यूनिट को सील कर दिया।
बरामद किए गए कुल 673 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन में से 423 इंजेक्शन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जब्त किये गए तथा शेष 250 कल दवा यूनिट से बरामद हुए जिसे बाद में सील कर दिया गया। जांच के दौरान पंजाब के चमकोर साहिब पुलिस थाने के गांव सलेमपुर में नहर में फेंके गए रेमडेसिविर इंजेक्शन से इन आरोपियों का कनेक्शन सामने आया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रियाधीन है और इस रैकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की भी कोशिश की जा रही है। प्रवक्ता ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
May 26, 2021

92 साल की बुजुर्ग सास को बहू ने पीट-पीटकर घर से निकाला

हांसी में 92 साल की बुजुर्ग सास को बहू ने पीट-पीटकर घर से निकाला, पहले कोर्ट ने चेतावनी देकर कराया था समझौता

हाँसी : हरियाणा के हिसार जिले के कस्बा हांसी के तहत आने वाले गांव भाटला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन बच्चों की खुशी के लिए मां-बाप अपना दुख दर्द भूल जाते हैं, वहीं बच्चे एक समय आने पर मां-बाप को भूल जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हुआ 92 साल की बुजुर्ग महिला रजनी के साथ जिसे मंगलवार देर शाम उसकी बहू ने मारपीट करके धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।
आरोप हैं कि बहू ने बुजुर्ग रजनी का गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया। बीच बचाव करने आए लोगों पर भी हमला किया। बुजुर्ग महिला को किसी तरह पड़ोसियों ने संभाल लिया और उसके बेटे राजबीर को फोन करके बताया। राजबीर आया और सबसे पहले मां को अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन बुजुर्ग रजनी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।
राजबीर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन उसका आरोप है कि भाटला चौकी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही सहयोग कर रही है। बता दें कि पीड़िता वही महिला है, जिसे गत 11 मई को भी उसकी बहू ने सामान के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। तब बुजुर्ग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कोर्ट ने बहू को बुजुर्ग सास को घर में रखने का आदेश दिया था। लेकिन बहू ने एक बार फिर से उसे घर से निकाल दिया।