Breaking

Sunday, March 27, 2022

March 27, 2022

सिरसा पुलिस लाइन में भीषण आग:मालखाने में खड़ी 30 गाड़ियां जली; पुलिस अधिकारियों ने घटना पर साधी चुप्पी, फिलहाल शॉर्ट सर्किट को बताया वजह

सिरसा पुलिस लाइन में भीषण आग:मालखाने में खड़ी 30 गाड़ियां जली; पुलिस अधिकारियों ने घटना पर साधी चुप्पी, फिलहाल शॉर्ट सर्किट को बताया वजह
सिरसा : सिरसा में शनिवार को पुलिस लाइन के मालखाने में आग लग गई। आग कुछ देर में ही भड़क गई और यहां खड़ी 25 से 30 गाड़ियों को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

*वज्र से नहीं बुझी आग*

जानकारी के अनुसार सिरसा में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई गाड़ियों को पुलिस लाइन में खड़ा किया जाता है। शनिवार दोपहर बाद यहां मालखाने में खड़ी गाड़ियों के पास अचानक से आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने वहां अपने वज्र वाहन से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग कंट्रोल में आने की बजाय और ज्यादा भड़क गई। इससे पूरी पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गई। आग के कारण यहां खड़ी गाड़ियां धूं धूं कर जलने लगी।

*सिरसा पुलिस लाइन में आग से धूं धूं कर जलती गाड़ियां।*

*पुलिस ने साधी चुप्पी*

आग को बढ़ता देख कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 25 से 30 गाड़ियों में आग लग चुकी थी। ये गाड़ियां बुरी तरह से जल गई हैं। आग की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से आग लगने की वजह पूछी तो कोई भी अधिकारी कैमरे पर नहीं आया।
*आग के कारणों का खुलासा नहीं*

फायर ब्रिगेड के फायरमैन जगदीश कुमार ने बताया की हमें सूचना मिली थी की पुलिस लाइन में आग लग गई है। जिसके बाद तुरंत प्रभाव में फायर ब्रिगेड से 2 गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंची हैं। उन्होंने बताया की आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन करीब 25 से 30 गाड़ियां जल गई हैं। उन्होंने बताया की आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन मुख्य वजह अभी सामने नही आई है।
March 27, 2022

जींद में नाबालिगा ने दिया बेटी को जन्म ,भाई के साले ने किया था यौन शोषण; पेट दर्द होने पर PGI किया था रेफर, केस दर्ज

जींद में नाबालिगा ने दिया बेटी को जन्म ,भाई के साले ने किया था यौन शोषण; पेट दर्द होने पर PGI किया था रेफर, केस दर्ज

जींद : जींद की एक 14 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। पेट दर्द के बाद हालत बिगड़ने पर किशोरी को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया था। वहां पर उसने बालिका को जन्म दिया तो परिजन और डॉक्टर हैरान रह गए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को की गई। किशोरी को गर्भवती करने के आरोप उसके भाई के साले पर लगे हैं। पुलिस ने यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पायी है।
*डॉक्टरों ने दी पुलिस को सूचना*

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को पेट मे दर्द होने के चलते जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चिकित्सकों को किशोरी की उम्र पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसी बीच पीजीआई में रैफर हुई किशोरी ने वहां पर बच्ची को जन्म दे दिया।

*उम्र कम होने से नहीं चला पता*

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के भाई का साला गांव किलोई निवासी आशु अपनी बहन के घर आता जाता रहता था। उसी दौरान किशोरी तथा आशु के बीच शारीरिक संबंध बन गए। जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। उम्र कम होने के चलते किशोरी को गर्भवती होने का पता नहीं चला।
*पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज*

दो दिन पहले किशोरी को पेट दर्द के चलते नागरिक अस्पताल लाया गया तो गर्भवती होने का खुलासा हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आशु के खिलाफ बहला फुसलाकर यौन शोषण करने, छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक अभी फरार है।
March 27, 2022

हरियाणा में 28 और 29 मार्च को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, जानिए कारण

हरियाणा में 28 और 29 मार्च को नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, जानिए कारण
चंडीगढ़ :  हरियाणा में 28-29 मार्च को रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ग्रेवाल, इन्द्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा, वीरेंद्र सिगरोहा, सरबत सिंह पूनिया, जयबीर घणघस, विनोद शर्मा, दिनेश हुड्डा, कृष्ण कादियान, रमेश श्योकन्द, आजाद गिल, सुरेंद्र सिंह, विरेन्द्र लोहिया, जयभगवान कादियान, प्रताप भनवाला, सुखविंदर बयाना, अमित महाराणा, अजमेर सिंह ने प्रदेश के डिपूओ का दौरा करने के बाद बताया 28-29 मार्च को ऐतिहासिक हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा की चार टीमें प्रदेश का दौरा कर हड़ताल की तैयारी पूर्ण कर चुकी है। मोर्चा नेताओं ने कहा सरकार की कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के प्रति कर्मचारियों में भारी गुस्सा है तथा हड़ताल के प्रति भारी जोश है। कर्मचारी नेताओं ने कहा हरियाणा रोडवेज में पहली बार निजीकरण के विरोध में विभाग को बचाने के लिए व अपनी मांगों व अधिकारों की रक्षा के लिए विभाग की 10 यूनियनों की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व एकता बनीं है। उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले बनी व्यापक एकता सरकार एवं सरकार की सहायता करने वाले कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। एक तरफ तो कुछ लोग हड़ताल में शामिल नहीं होने की बात कह रहे हैं,उसी बयान में वही लोग कर्मचारियों की लम्बित मांगें सरकार द्वारा लागू नहीं करने की दुहाई दे रहे हैं। 
*ऐसे लोगों से रोडवेज कर्मचारी पुछ रहे हैं, क्या हड़ताल व आंदोलन का विरोध करने से मांगें लागू होगी या एकजुट आंदोलन करने से?*

  उन्होंने कहा सरकार द्वारा फुट डालो राज करो की नीति से कर्मचारी सचेत रहे। मोर्चा से बहार कुछ संगठनों से बार-बार लिखीत में पत्र डालकर वह मीटिंग में बुलाकर "हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा" में शामिल होने की अपील कर चुके हैं। सांझा मोर्चा नेताओं ने एक बार फिर मोर्चा से बहार कुछ संगठनों से कर्मचारियों के हित में मोर्चा में शामिल होकर हड़ताल सफल बनाने की मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा निजीकरण पर रोक लगाने, विभाग में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करने,1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, 2016 भर्ती चालकों व कर्मशाला में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार 2016 भर्ती चालकों व कर्मशाला के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय हरियाणा कोशल रोजगार निगम के अधिन कर रही है, जिसका सांझा मोर्चा डटकर विरोध करेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा सभी यूनियनों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों के जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल नहीं होंगे तो उन्हें यूनियन से बर्खास्त किया जाएगा।
March 27, 2022

Family ID में कम इनकम दिखाने का अवैध धंधा कर रहे CSC संचालक, फतेहाबाद और जींद में बड़ी कार्रवाई

Family ID में कम इनकम दिखाने का अवैध धंधा कर रहे CSC संचालक, फतेहाबाद और जींद में बड़ी कार्रवाई

 भूना ( फतेहाबाद ) सीएससी संचालक रुपये लेकर परिवार पहचान पत्र में कम इनकम दिखाने का अवैध धंधा कर रहे हैं। ऐसे संचालकों पर फतेहाबाद के भूना शहर और जींद में कार्रवाई की गई है। भूना में पटवार भवन भूना के सामने पुराने बाजार में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक के खिलाफ हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिखित पत्र आदेश के बाद पीपीपी के जिला प्रबंधक फतेहाबाद ने फैमिली आईडी में इनकम डाटा के साथ छेड़छाड़ करने पर धोखाधड़ी, ऑनलाइन गड़बड़ी करने व अन्य अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सेंटर के संचालक भिवानी के झोझूकलां निवासी वीएलई रविंद्र कुमार व जींद के डूमरखां निवासी सुनील कुमार तथा एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।  एडीसी कार्यालय के पीपीपी जिला प्रबंधक लवकेश कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर भूना के संचालक रविंद्र कुमार पर आरोप है कि उसने फर्जी तरीके से परिवार पहचान पत्र में इनकम को कम दिखाकर मोटे पैसे वसूल रहा था। इसका भंडाफोड़ होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण पंचकूला द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, क्योंकि आरोपी लोगों के परिवार पहचान पत्र डाटा को अपडेट करते समय इनकम अधिक की जगह कम दिखा कर गलत तरीके से अवैध धंधा कर रहा था। सरकार की कई योजनाओं का कम आमदनी दिखाकर गलत तरीके से फायदा उठा सकते हैं। फैमिली आईडी में आमदनी अधिक दर्ज होने के कारण कई लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी मिलनी बंद हो गई, जिसे प्राप्त करने के चक्कर में लोग पीपीपी में आय कम करवा रहे हैं।  टेलीग्राम ग्रुप से हुआ भंडाफोड़ जींद के गांव डूमरखा निवासी सुनील कुमार ने कॉलेज से वजीफा राशि लेने के चक्कर में परिवार पहचान पत्र में इनकम घटाने से संबंधित पोस्ट टेलीग्राम ग्रुप में की थी। इस पर एक व्यक्ति ने पीपीपी में आय घटाने के लिए स्वीकार कर लिया। इसके बाद सुनील ने 800 रुपये देकर फैमिली आईडी में इनकम को कम करवा लिया। एक के बाद एक इस गिरोह के सदस्यों ने दर्जनों की संख्या में परिवार पहचान पत्र से इनकम कम करने का धंधा शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद ही टेलीग्राम गु्रप चैट से भंडाफोड़ हो गया। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण पंचकूला ने मामले की जांच के लिए जींद व फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पीपीपी जिला प्रबंधक को जांच करने के निर्देश दिए। कार्यालय ने एक फैमिली आईडी में इनकम घटाने से संबंधित सबूत भी प्राप्त किया। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक रविंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।  क्या कहते हैं अधिकारी परिवार पहचान पत्र जिला प्रबंधक लवकेश कुमार ने बताया कि फैमिली आईडी में इनकम को कम दिखा कर अधिक पैसे ऐंठने वाले कॉमन सर्विस सेंटर भूना के संचालक रविंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस जांच में खुलासा होगा कि इन्होंने कितने लोगों से फैमिली आईडी में इनकम कम दिखा कर अवैध तरीके से सरकार के ऑनलाइन पीपीपी पोर्टल में गड़बड़ी की है। इस बारे सीएससी/एनआईसी जिला प्रबंधक शिल्पा रानी ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर भूना के रविंद्र कुमार ने गलत तरीके से दर्जनों की संख्या में परिवार पहचान पत्र में इनकम को घटाया है, जो विभाग की पॉलिसी की अनुपालना हुई है। धोखाधड़ी करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर संचालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भूना में फैमिली आईडी डाटा अपडेट की जांच होगी। जींद में सीएससी संचालक गिरफ्तार परिवार पहचान पत्र से संबंधित विवरण से छेडछाड़ करने के मामले में जींद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक सीएससी संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। हाल ही में परिवार पहचान पत्र को लेकर एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। जिसके विवरण में आय को कम करने को लेकर 500 से 2000 रुपये लिए जा रहे थे। वह भी सीएससी संचालक द्वारा। जबकि नियमानुसार पीपीपी विवरण में बदलाव के लिए एडीसी कार्यालय को आवेदन किया जाता है जो अप्रूवल के लिए ऊपर भेजा जाता है। बावजूद इसके लोगों ने योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपनी पीपीपी में सीएससी संचालकों से मिलीभगत कर छेडछाड़ की। यहां तक कि बुढापा पैंशन से संबंधित मापदंडों को लेकर भी सीएससी के माध्यम से पीपीपी विवरण में छेड़छाड की गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इसे गंभीरता से लिया। शनिवार को जिला सूचना नागरिक संसाधन मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने न्यू कृष्णा कालोनी निवासी यशवीर को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यशवीर सीएससी का संचालक है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि पीपीपी आईडी के साथ छेडछाड करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
March 27, 2022

वैष्णोदेवी के लिए गुगल पर हैलीकॉप्टर बुक करवाना पड़ा महंगा, फोन मिलाते ही लगी 1.41 लाख की चपत

वैष्णोदेवी के लिए गुगल पर हैलीकॉप्टर बुक करवाना पड़ा महंगा, फोन मिलाते ही लगी 1.41 लाख की चपत
 हांसी ( हिसार ) वैष्णोदेवी यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर बुक करवाने के लिए एक व्यक्ति को गुगल पर हैलीकॉप्टर बुक करने वाली साइट पर मोबाइल नंबर ढूंढना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब गुगल पर मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर हैलीकॉप्टर बुक करने के लिए कहा गया तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित से तीन बार में 71025 रुपए जमा करवा लिए और उसके बाद उसके पिता व स्वयं के दूसरे एकाउंट से 44980 रुपए व 19125 तथा 6090 रुपए निकल गए। इस संदर्भ में पीड़ित के पिता द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुलतान कालोनी निवासी सुनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है।  पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने कहा कि 17 मार्च को वह अपने हॉस्पिटल में बैठा था और उसके बेटे यदुवेन्द्र शर्मा को 24 मार्च को वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जाना था। वैष्णोदेवी यात्रा के लिए उसने हैलिकोप्टर बुकिंग के लिए गुगल पर एक मोबाइल नम्बर सर्च किया। सर्च किए गए मोबाइल नम्बर पर बात हुई। और उसने यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर बुक करने के लिए रुपए जमा करवाने के लिए अपना बैंक खाता नम्बर उसके बेटे को दिया और बताए गए खाता नंबर में रुपये भेजने को कहा। सुनील ने बताया कि उसने और उसके बेटे ने अलग अलग करके 3 बार में 71,025 रुपये उक्त खाते में भेज दिए। उसके बाद उनके बैंक खाते से 44,980 व 6920 रुपये तथा उसके बेटे के खाते से भी 19,125 रुपये कट गए। सुनील ने बताया 25 मार्च को सुबह 10:34 पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फिर कॉल आई कि आपके खाते से 71,025 रुपये कटे हैं। आप 10,000 रुपये और डाल दो। आपके पैसे वापस आ जाएंगे।
March 27, 2022

तकरीबन 2000 कार्यकर्ता व गाड़ियों का काफिला 'आप' पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार पहुंचा

तकरीबन 2000 कार्यकर्ता व गाड़ियों का काफिला 'आप' पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार पहुंचा           

*कार्यकर्ताओं ने  डॉक्टर सुशील गुप्ता प्रभारी आम आदमी पार्टी हरियाणा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया*                 
जींद : जिले के कार्यकर्ताओं में आम आदमी पार्टी पश्चिमी जोन कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह व खुशी की लहर थी। हिसार में संपन्न हुए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जबरदस्त हुजूम उमड़ा। जिसमें विशेष तौर से हिसार ,फतेहाबाद ,सिरसा, जींद के सभी कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यकर्ता सम्मेलन  व डॉक्टर सुशील गुप्ता के अभिनंदन समारोह में अपार जनसमूह को देखकर लगता था कि आगे आने वाला समय हरियाणा में आम आदमी पार्टी का होगा।
गौरतलब है कि जींद से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे । डॉक्टर सुशील गुप्ता का वहां पहुंचने पर जींद के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व बुके आदि भेंट कर भव्य स्वागत किया। जिला जींद के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी नाम की राजनीति नहीं काम की राजनीति करती है। दिल्ली सरकार की गुड गवर्नेंस तथा पंजाब की प्रचंड जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा की जनता भी सत्ता परिवर्तन देख रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार लाना चाहती है हरियाणा की जनता ।  क्योंकि हजारों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा के अनेक बड़े नेता उनके संपर्क में है। लेकिन पार्टी साफ-सुथरी छवि के लोगों को ही प्राथमिकता देगी। पश्चिमी जोन अध्यक्ष  लक्ष्य गर्ग ने हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। बीजेपी झूठ और वादाखिलाफी राजनीति कर रही है ।  अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सरकार द्वारा राग अलापा जा रहा है। वास्तविक धरातल पर कुछ भी नहीं है। हरियाणा की जनता को लेकर सरकार बीजेपी गंभीर नहीं है ।  जनता बदलाव चाहती है और सत्ता परिवर्तन कर आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है। कमांडो रामेश्वर श्योराण जॉन संगठन मंत्री ने आवाहन किया हरियाणा की भ्रष्ट सरकार को आप पार्टी जड़ मूल से उखाड़ कर जनता का राज स्थापित करेगी। महिला जॉन अध्यक्षा जैन जिला महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन, हिसार अध्यक्ष संजय बुरा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।              
जींद से पहुंचे लाभ सिंह सिद्धू जिला अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की नीति और नियत में कोई फर्क नहीं है एवं उनके जिले में भी बहुत बड़ी संख्या में लोग पार्टी जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा में भी जनता आप पार्टी को प्रचंड बहुमत प्रदान करेगी। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। डॉ रजनीश जैन जिला महिला अध्यक्ष ने इस जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल की नीतियां और इमानदारी इस देश की राजनीति ही नहीं बल्कि सामाजिक परिवेश को भी बदल देगी। प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए हम प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ गुप्ता के साथ इस बदलाव का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली मॉडल सरकार व  भगवंत मान पंजाब सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की भलाई में अनेकों वायदों को पूरा कर दिया है । पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जनकल्याण और जन हितैषी कार्य करने में हमेशा तत्पर रहते हैं।                           
कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से हजारों लोगों के साथ पहुंचने वालों में लाभ सिंह सिद्धू ,डॉ गणेश कौशिक, शंकर गोयल ,वीरेंद्र आर्य, अनिल सुद्कैन, अजीत सिंह, सोमनाथ सैनी, तरसेम गोयल, आईडी गोयल, डॉ सुरेश जैन,  डॉक्टर डीपी जैन, राजकुमार,  पाला राम ,ओम सिंह सांगवान, शीला बंसल, सुनीता, रिचा, धर्मवीर, राजेश यादव, विमलेश दहिया आदि पहुंचे हुए थे।

Saturday, March 26, 2022

March 26, 2022

करनाल के जरिए कई निशाने साधेंगे कुलदीप बिश्नोई

करनाल के जरिए कई निशाने साधेंगे कुलदीप बिश्नोई

लंबी खामोशी के बाद असरदार अभियान छेड़ने के मंसूबे

जन जागरण अभियान के पीछे पूरी सोची समझी रणनीति
 करनाल :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई कल 27 मार्च से करनाल से राज्यव्यापी जन जागरण अभियान का "आगाज" करने जा रहे हैं।
 लंबे समय से खुद को "खामोश" रखे हुए कुलदीप बिश्नोई का बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार के खिलाफ मैदान में उतरना और जन जागरण अभियान का आगाज करनाल से करना कई "बड़े" मायने रखता है।
 कुलदीप बिश्नोई का जन जागरण अभियान पर निकलना यहां कांग्रेस के लिए "फायदेमंद" साबित होने जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा की सियासत में भी एक "निर्णायक" दौर का की शुरुआत होने जा रही है।
करनाल के जरिए कुलदीप बिश्नोई एक तीर से कई निशाने साधने जा रहे हैं....
सीएम सिटी से आगाज क्यों??

कुलदीप बिश्नोई ने करनाल से जन जागरण अभियान की शुरुआत 2 वजह से की है-
पहल- भजनलाल का कर्म क्षेत्र
 दूसर- सीएम के खिलाफ हुंकार

कुलदीप बिश्नोई बखूबी जानते हैं कि करनाल का इस समय सबसे ज्यादा महत्व है। मुख्यमंत्री का जिला और शहर होने के कारण सरकार के ऊपर "हल्ला" बोलने के लिए करनाल से "बेहतर" दूसरी जगह नहीं हो सकती। जन विरोधी नीतियों पर मुख्यमंत्री को उसी के शहर में घेरने का प्रचार दूर तक जाता है।
 इसके अलावा करनाल भजनलाल परिवार का पुराना कर्म क्षेत्र रहा है। स्वर्गीय भजनलाल यहां से सांसद रहे थे। ऐसे में कुलदीप बिश्नोई करनाल में "प्रभावशाली" एंट्री करके फिर से अपना प्रभाव क्षेत्र करनाल में जमाने के लिए जन जागरण अभियान का आगाज यहां से कर रहे हैं।
पूरे जीटी रोड पर इफैक्ट

सोनीपत से लेकर अंबाला तक जीटी रोड पर हरियाणा की सत्ता का "निर्धारण" होता है। जो भी पार्टी जीटी रोड पर जीत हासिल करती है उसकी ही सत्ता हरियाणा में आती है।
 जीटी रोड बेल्ट पर गैरजाट वोटरों का की "बहुलता" है। गैर जाट वोटरों का समर्थन अपने साथ "लामबंद" करने के लिए कुलदीप बिश्नोई को करनाल से जन जागरण अभियान शुरू करना सबसे उचित लगा।
 बात यह है कि कुलदीप बिश्नोई का जन जागरण अभियान न सिर्फ उनके "खुद" के सियासी वजूद के लिए "बड़े" मायने रखता है बल्कि इसके साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी बड़ी "अहमियत" रखता है।
कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के वोटरों के बीच फिर से अपना बड़ा रसूख बनाने के लिए जन जागरण अभियान पर निकल रहे हैं।
 इस अभियान के जरिए वे अपने पिता के समर्थक वोटबैंक को फिर से अपने साथ "जोड़ने" की मंशा रखते हैं। जन जागरण अभियान की सफलता उनके सियासी भविष्य का "ग्राफ" तय करेगी।
 कांग्रेस के लिए भी कुलदीप बिश्नोई का जन जागरण अभियान पर निकलना "बेहद" फायदेमंद है क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में सियासी माहौल बदला है जिसके चलते अब कांग्रेस के साथ- साथ आम आदमी पार्टी भी सत्ता की दावेदारी में "शामिल" हो गई।
 गैरजाट वोट बैंक पर पहले से ही अधिकांश तौर पर भाजपा "काबिज" हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के साथ खड़े बचे-खुचे गैरजाट वोट बैंक को पर आम आदमी पार्टी से बचाने का काम कुलदीप विश्नोई सबसे ज्यादा कर सकते हैं।
 आम आदमी पार्टी के "बढ़ते" ग्राफ को रोकने का काम भी "सिर्फ" कुलदीप बिश्नोई ही कर सकते हैं।
इस तरह से कुलदीप बिश्नोई का जन जागरण अभियान हरियाणा की सियासत में निर्णायक साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि कुलदीप बिश्नोई के जन जागरण अभियान को कितनी सफलता मिलती है और वह इसका हरियाणा के सियासत पर कितना बड़ा असर पड़ता है।
March 26, 2022

अब इस रूट पर अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू

अब इस रूट पर अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू
नई दिल्ली : कोरोना के कारण बंद हुई अनारक्षित ट्रेनों को रेलवे ने ट्रैक पर उतारने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना व लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। पिछले काफी समय से दैनिक यात्री पैसेंजर ट्रेनों को चलाए जाने की मांग कर रहे थे। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार 

*गाडी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से अग्रिम आदेशो तक हिसार से प्रतिदिन 05.35 बजे रवाना होकर 10.10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में बरवाला, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।* 
*गाडी संख्या 04744 लुधियाना-चुरू अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से लुधियाना से प्रतिदिन 15.20 बजे रवाना होकर 23.45 बजे चुरू पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में अहमदगंढ़, मलेर कोटला, हिम्मताना, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह, जाखल, हिसार, चडोद, नलोई बडवा, सिवानी, झुंपा, लासेरी, सादुलपुर, डोकवा, हदयाल, दुधवाखारा, सिरसला एवं आसलू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।*

 *गाडी संख्या 04745 चुरू-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.04.22 से चुरू से प्रतिदिन 05.15 बजे रवाना होकर 13.45 बजे लुधियाना पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में आसलू, सिरसला, दुधवाखारा, हदयाल, डोकवा , सादुलपुर, लासेरी, झुंपा, सिवानी, नलोई बडवा, चडोद, हिसार, उकलाना, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।* 

*गाडी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.22 से अग्रिम आदेशो तक लुधियाना से प्रतिदिन 17.20 बजे रवाना होकर 21.55 बजे हिसार पहुॅचेगी।*

यह रेलसेवा मार्ग में मलेर कोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह एवं जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
March 26, 2022

खिलाड़ियों के साथ गंदा खेल न खेले सरकार - नवीन जयहिन्द

खिलाड़ियों के साथ गंदा खेल न खेले सरकार - नवीन जयहिन्द

खेल मंत्री संदीप सिंह इस्तीफा दे या खिलाड़ियों का कोटा बहाल करें - नवीन जयहिन्द
हिसार - आप नेता नवीन जयहिन्द मुगदर लेकर खेल कोटे में की गई कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का समर्थन करने हिसार पहुँचे। जयहिन्द ने खिलाड़ियों संग महावीर स्टेडियम से लघु सचिवालय हिसार तक पैदल मार्च निकाला व जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और खेल कोटे में कई गयी कटौती को जल्द से जल्द बहाल करने की अपील की। कई बड़े खिलाड़ियों व आवार्ड विजेता कोच ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
जयहिन्द ने इस फैसले को घटिया बताते हुए कहा कि यह खट्टर सरकार खिलाड़ियों के साथ गंदा खेल खेलना बन्द करे।हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह को तो इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने खेल कोटा खत्म करवाकर सबसे घटिया काम किया है खिलाड़ियों के साथ। साथ ही जयहिन्द ने बताया बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उपमुख्यमंत्री दुष्यंय चौटाला को पता तक नही चला। यह बहुत हैरानी जनक बात है। हम उपमुख्यमंत्री जी से भी अपील करते है कि वे मुख्यमंत्री जी से बातचीत करके खिलाड़ियों का कोटा बहाल करवाने का प्रयास करें।
 जयहिन्द ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी हरियाणा की शान व धरोहर है।हरियाणा को खेलो से ही दुनिया में जाना जाता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है, जबकि हरियाणा सरकार ने ग्रुप A, B और C की सीधी भर्ती में खेल कोटे का आरक्षण (Haryana Sports Quota Reservation) खत्म कर दिया है इससे कई बड़े खिलाड़ी और आवार्ड विजेता कोच बहुत निराश हैं।
हरियाणा प्रदेश को देशभर में खेल फैक्ट्री के तौर पर देखा जाता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक स्तर तक के खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अब बेहतर तैयारी करने वाले खिलाड़ियों का भविष्य धूमिल हो गया है। जयहिन्द ने खेल कोटे के तहत भर्तियों में मिलने वाले खेल कोटे को फिर से बहाल करने की मांग की व कहा कि वे आज सड़क पर उतरने को इसलिए मजबूर हुए क्योंकि नवोदित खिलाड़ियों का उच्च पदों पर पहुँचने का रास्ता वर्तमान हरियाणा सरकार ने बंद कर दिया है।
 जयहिन्द ने बताया मैं खुद एक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रह चुका हूँ और मुझे पता है की एक खिलाड़ी संघर्ष करके अपने जीवन में कैसे वृद्धि कर पाता है। अगर हरियाणा से खिलाड़ी खत्म हुए तो हरियाणा बर्बाद हो जाएगा। हम पूरे हरियाणा में खिलाड़ियों के बीच जाएंगे। जयहिन्द ने सरकार से अपील करते हुए कहा की जो खिलाड़ियों के खेल कोटे में कटौती की गई है उसे सरकार तुरंत वापिस करे। इस दौरान पीयूष बूरा, हरपाल क्रांति, राजीव सरदाना, जयराम महला व अन्य मौजूद रहे।
March 26, 2022

AAP सरकार की सख्ती से तंग डॉक्टर ने नौकरी छोड़ी:​​​​​​​बोलीं- पहले सिस्टम सुधारते, फिर सख्ती करते; दूसरे डॉक्टरों के साथ व्यवहार देखकर मैं डर गई

AAP सरकार की सख्ती से तंग डॉक्टर ने नौकरी छोड़ी:​​​​​​​बोलीं- पहले सिस्टम सुधारते, फिर सख्ती करते; दूसरे डॉक्टरों के साथ व्यवहार देखकर मैं डर गई
चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की सख्ती से सहमी सरकारी डॉक्टर ने नौकरी ही छोड़ दी। फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा खनूजा ने विभाग से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले सिस्टम सुधारना चाहिए था। हमें दवाईयां और सुविधाएं देते। इसके बाद सख्ती करते। उन्होंने कहा कि दूसरे डॉक्टरों के साथ कुछ लोगों का व्यवहार देख मैं डर गई थी। इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

*मेरी छोटी बेटियां, दहशत पैदा कर दी गई*

डॉ. प्रज्ञा खनूजा ने कहा कि मेरी 2 बेटियां छोटी हैं। कोरोना के बाद स्कूल वालों ने वैन बंद कर दी है। बच्चों को पिक एंड ड्रॉप करना मुश्किल हो गया था। मेरे पास कोई आदमी नहीं था। नई सरकार बनने के बाद 11 मार्च से चिटि्ठयां आ गई कि सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचो। 2 बजे से पहले जाना नहीं है। उसमें मुझे मुश्किल यह आ रही थी कि बच्चों को छोड़ने और ले जाना होता है। ऐसे में किसी वक्त देरी भी हो जाती थी। ऐसे में मुझे भी मुश्किल होगी। इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया।
*पहले डॉक्टर की दिक्कत तो पूछ लेते*

मैं सरकार से भी कहना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल अच्छे मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में काफी सुधार किया। मेरी विनती थी कि सरकार ने आते ही चिटि्ठयां निकालनी शुरू कर दी। किसी के साथ ऊंचा नहीं बोलना। मरीज को रेफर नहीं कर सकते। दवाईयां बाहर से नहीं लिखनी। यह करने से पहले हमें भी तो मिलते। सीधे मरीजों को कहना कि हमें शिकायत करो, पहले डॉक्टर की दिक्कत तो सुनते।

*सुविधा उपलब्ध करवाते और फिर प्रैशर बनाते*

पहले हमें दवाई और सुविधाएं उपलब्ध करवाते, फिर तो प्रैशर समझ आता। यह तो सीधे ही आदेश दे दिए गए। मेरे साथ कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरे डॉक्टर को कहा गया कि यहां से बदल देंगे। मैंने 7-8 साल से काम कर रही हूं। अंदर से टेस्ट और दवाएं लिखी। पहले सिस्टम की कमियां दूर कर फिर इस तरह के आदेश देने चाहिए थे। मैं टीचरों और डॉक्टरों के साथ हुए व्यवहार से डर गई। कोई मेरे खिलाफ आरोप लगा दे। मेरे छोटे बच्चे भी हैं, इसलिए मैं नौकरी छोड़ रही हूं।

*SMO बोले- निजी और घरेलू कारणों की वजह से छोड़ी नौकरी*

इस मामले में SMO डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने निजी और घरेलू कारणों से इस्तीफा दिया है। इस बारे में विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। डॉक्टरों की कमी के बारे में भी विभाग को लिखकर भेज दिया है।

Friday, March 25, 2022

March 25, 2022

बाल शोषण रोकने के लिए धन की नहीं, ज्ञान समझ और सहानुभूति की जरूरत है : अनिल मलिक

बाल शोषण रोकने के लिए धन की नहीं, ज्ञान समझ और सहानुभूति की जरूरत है : अनिल मलिक
जींद : गांव डाहोला स्थित न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्यस्तरीय परियोजना बाल सलाह परामर्श एवं कल्याण केंद्रों की स्थापना के अंतर्गत जिला जींद के 55वें तथा राज्य स्तरीय 133वें मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र की स्थापना जिला वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी, अनिल मलिक द्वारा की गई इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जितना अधिक बाल शोषण हो रहा है इस बात पर विश्वास करने वालों की संख्या उतनी ही कम है। वास्तविकता का अहसास सिर्फ हमारे बच्चे दिला सकते हैं जरूरत है उनके साथ कुंठा रहित वातावरण में संवाद करने की अगर माता-पिता मित्रवत वातावरण प्रदान करें तो सच सामने होगा, उम्मीद जागेगी, रोकथाम के बेहतर उपाय किए जा सकेंगे। बाल शोषण रोकने के लिए धन की नहीं, ज्ञान समझ और सहानुभूति की जरूरत है। पालन- पोषण के तरीकों में सावधानियां बरतनी होंगी साधारण ज्ञान को विकसित करना होगा। बच्चों की आजादी को सीमित नहीं करना है बल्कि बाल्यावस्था से ही उनकी सही और गलत की समझ विकसित करनी होगी सोशल मीडिया की बेहतर समझ जरूरी है। यह परवा ना करें कि लोग क्या कहेंगे, समझे कि सही और गलत क्या है। जीवन आपका है बच्चे भी हमारी संपत्ति हैं बच्चों के लिए बेहतर अवसर निर्मित करें तथा समझे कि अवसर बार-बार दरवाजा नहीं खटखटाते सही से समझें,विचारे, तत्पश्चात उचित निर्णय लें और अपनी भूमिका सही से निभाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल लाजवंती ढिल्लो ने कहा कि समय बदल रहा है शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य बढ़ाना होगा बच्चों में बेहतर समझ पैदा करनी होगी l कार्यक्रम अधिकारी मलकीत सिंह ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जागरूकता बढ़ाएं तथा आवश्यकता अनुसार कॉल करें। परीक्षा की बेहतर से तैयारी करें तथा पूर्ण आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर जाएं। परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा कि बच्चे माता-पिता के साथ मन की बातें साझा करें आसपास के वर्तमान के प्रति सचेत रहें। कार्यक्रम के दौरान विशेष उपस्थिति दीपक विधान आजीवन सदस्य प्रदीप शर्मा इत्यादि की रही।
March 25, 2022

इस AAP विधायक का वेतन सिर्फ 1 रुपया... ऐसा फैसला क्यों?

इस AAP विधायक का वेतन सिर्फ 1 रुपया... ऐसा फैसला क्यों? 
चंडीगढ़ : पंजाब की सत्ता में अब आम आदमी पार्टी (AAP) की मौजूदगी है । पंजाब की 92 विधानसभा सीटों पर आप ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। और खास बात यह है कि सत्ता संभालते ही पार्टी बेहद एक्शन में नजर आ रही है। कुछ ही दिनों में आप सरकार द्वारा कई बड़े फैसले ले लिए गए हैं। वहीं, इधर अब एक आप विधायक का भी एक बड़ा फैसला सामने आया है। 

दरअसल, अमरगढ़ से AAP विधायक जसवंत सिंह ने फैसला किया है कि वह विधायक के रूप में मिलने वाला पूर्ण वेतन नहीं लेंगे। सिर्फ 1 रुपया वेतन के रूप में लिया करेंगे। इसके साथ ही AAP विधायक जसवंत सिंह ने विधायक की पेंशन छोड़ने का ऐलान भी अभी से ही कर दिया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, AAP विधायक जसवंत सिंह का कहना है कि उन्होंने चुनाव लड़ते वक्त ही यह फैसला कर लिया था कि वह विधायक बनने पर वेतन के रूप में सिर्फ 1 रुपया लिया करेंगे| जसवंत सिंह का कहना है पंजाब वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा है और हमें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हमें इसके बोझ को कम करना चाहिए। 
*बदलाव आएगा...*

AAP विधायक जसवंत सिंह बदलाव लाने का मंसूबा रखते हैं। जसवंत सिंह का कहना है कि पंजाब में अब आप की सरकार आ गई है और अब राज्य में बदलाव देखने को मिलेगा। जनता के लिए काम होगा। समस्याओं को निदान होगा। सुविधाएं मिलेंगी। जसवंत सिंह का कहना है कि वह खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम करवायेंगे। उन्होंने इसलिए चुनाव नहीं लड़ा कि वह हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहें। बतादें कि, जसवंत सिंह ने व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और सामाजिक कार्यों में योगदान करते रहे हैं। जसवंत सिंह ने शिअद उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को हराया है। जसवंत सिंह को चुनाव में 44,523 वोट मिले जबकि शिअद उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को 38,480 वोट मिले।
March 25, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से मोर की मौत, तिरंगे में लपेटकर दफनाया, सम्मान में 40 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

 ट्रेन की चपेट में आने से मोर की मौत, तिरंगे में लपेटकर दफनाया, सम्मान में 40 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
 रोहतक :  हरियाणा के रोहतक जिले में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रोहतक के रेलवे स्टेशन पर जब इसका पता चला तो राजकीय सम्मान  के साथ मोर को अंतिम विदाई देने की तैयारी की गई। हालांकि इस अंतिम विदाई के लिए मोर के सम्मान में 40 मिनट तक मालगाड़ी भी स्टेशन पर वहीं रुकी रही और राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगे झंडे में लपेट कर एक शहीद सैनिक की तरह अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मौके पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जानकारी के अनुसार रोहतक के रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में अचानक एक मोर आ गया। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने जब रेलगाड़ी के पास जाकर देखा तो मोर मालगाड़ी के आगे फंसा हुआ था और उसकी मौत भी हो चुकी थी।  राजकीय सम्मान के साथ किया गया मोर का अंतिम संस्कार। शव पर फूल भी डाले गए राष्ट्रीय पक्षी होने के नाते उसे सम्मान भी दिया जाना था। इसके बाद ट्रेन के चालक स्टेशन मास्टर व जीआरपी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मोर के शव को बकायदा सम्मान के साथ स्टेचर पर रखा और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ एक शहीद सैनिक की तरह अंतिम विदाई दी गई, और उसे वहां दफना दिया गया। मोर के शव पर फूल भी डाले गए। इस दौरान 40 मिनट तक मालगाड़ी भी मोर के सम्मान में रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। माेर के शव को तिरंगे में लपेटकर ले जाते रेलवे कर्मी और पुलिस कर्मी। अगले हिस्से में फंसा था मोर रेलगाड़ी के ड्राइवर की सूचना के अधार पर घटना की जानकारी मिल थी। जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेलगाड़ी के अगले हिस्से से मोर को बाहर निकाला। इस दौरान रेलगाड़ी भी करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। मोर का राट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी
March 25, 2022

बीरेंद्र सिंह के राजनीति जीवन के 50 साल पूरे, उचाना में आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बीरेंद्र सिंह के राजनीति जीवन के 50 साल पूरे, उचाना में आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन
जींद / उचाना : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह  के राजनीति, सार्वजनिक जीवन के 50 साल पूरे होने पर 25 मार्च को उनके जन्म दिन पर जन सरोकार संघर्ष लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है तो हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह, भिवानी के पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज को सह संयोजक बनाया गया है। चौ. बीरेंद्र सिंह के सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह द्वारा चिट्टी लिख कर इस समारोह का न्योता दिया जा रहा है। बीरेंद्र सिंह के राजनीति जीवन में उनके साथ काम करने वाले विभिन्न पार्टियों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव गांधी महाविद्यालय के पास कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। हाईवे पर बाबा की जोहड़ी के पास वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई। करीब दस हजार महिलाओं, युवाओं, लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था सभा स्थल से पहले की गई है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों पर फूलों की बारिश भी करवाई जाएगी। युवाओं की टीम बना कर व्यवस्था को बनाने के लिए ड्यूटी भी लगाई गई है। सांसद ने लिया सभा स्थल का जायजा सांसद बृजेंद्र सिंह ने बातचीत में बताया कि 25 मार्च को उचाना में होने वाला जन सरोकार संघर्ष लगातार, सार्वजनिक जीवन के 50 साल कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के ज्यादातर नेताओं और अन्य समाज के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कोई रैली नहीं है, लेकिन मेरे पिता बीरेंद्र सिंह की सार्वजनिक राजनीति के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य उनके साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले या सामने रहकर काम करने वाले सभी सभी राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक लोगों को इस आयोजन में बुलाया गया है। जिससे हम अपने बड़ों का सम्मान धूमधाम से कर सकेंगे।  सांसद ने बताया कि चौ. बीरेंद्र सिंह ने पहला विस चुनाव 1972 में नरवाना से लड़ा जब उचाना हलका नहीं होता था। 1977 में उचाना से विस चुनाव लड़ वो विधायक बने। कार्यक्रम में आने के लिए 250 वरिष्ठ नेताओं को फोन किए गए है तो 1200 से 1400 चिट्ठियां निमंत्रण के रूप में लिखी गई। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल सहित देश की सभी राजनीति पार्टियों के नेताओं का निमंत्रण भेज गया है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन प्रेम पहलवान, बलबीर सफा खेड़ी, सुरेंद्र गर्ग, दिलबाग श्योकंद, रामकुमार घोघडि़या, सुरेश खरकभूरा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है। 25 मार्च के दिन हलके सहित आस-पास के एरिया से महिलाएं, युवा, लोग ढोल-नगाड़ों के साथ सभा स्थल पर पहुुंचेंगे। यह दिन हलके के लिए ऐतिहासिक दिन है। उचाना हलके की आज पूरे देश में चौ. बीरेंद्र सिंह के नाम से पहचान है। 50 साल की राजनीति में ईमानदारी से कार्य करते हुए हर वर्ग के लिए काम किया। ऐसे नेता के जन्म दिन को त्योहर की तरह लोग मनाएंगे।
March 25, 2022

बिजली चोरी की सूचना दो और इनाम पाओ, निगम ने शुरू की यह योजना

बिजली चोरी की सूचना दो और इनाम पाओ, निगम ने शुरू की यह योजना
जींद : बिजली निगम ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक्स, वाई, जेड स्कीम लांच की है। जिसमें निगम को बिजली चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति को र्बैंक खाते के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा। बिजली निगम नगूरां के एसडीओ राहुल ने बताया कि निगम प्रशासन ने गर्मी के सीजन तथा निगम के बढते लोस को देखते हुए एक्स, वाई, जेड स्कीम लांच की है। इस स्कीम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पोर्टल के माध्यम से चोरी वाली जगह की लोकेशन निगम को भेजकर बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति का पता बता सकता है। इसके लिए निगम चोरी पकड़वाने वाले व्यक्ति को बैंक खाते के माध्यम से प्रति चोरी दो हजार रूपये के पुरस्कार के अलावा बिजली चोरी की कुल राशि का 10 प्रतिशत दिया जाएगा। निगम ने इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001801011 के अलावा वहाटसअप नंबर 7027008325 जारी करते हुए डीएचबीवीएन ऑनलाइन पोर्टल की साइट जारी की है। निगम एसडीओ ने बताया कि बड़ी चोरी पकड़वाने के लिए व्यक्ति को पोर्टल पर बैंक खाते के अलावा पेन नंबर भरना होगा। उन्होंने कहा कि लोग मीटर से पहले केबल में कट करके, सीधे कुंडी कनेक्शन के अलावा मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते हैं। इसके लिए निगम द्वारा जेई के नेतृत्व में टीमों का गठन किया हुआ है। टीम द्वारा जहां लाइन लोस ज्यादा उन जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरी कर रहे लोगों को पकड़ा जाता है। स्कीम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति निगम द्वारा जारी नंबरों पर बिजली चोरों के बारे में जानकारी देकर पुरस्कार की राशि ले सकता है।

Thursday, March 24, 2022

March 24, 2022

भूपेंद्र हुड्डा बोले- मुझे और बेटे दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं

भूपेंद्र हुड्डा बोले- मुझे और बेटे दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं 
 जींद : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे पद के लिए राजनीति नहीं करते, उनका मकसद कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेशन पद्धति तथा खिलाडियों के कोटे को बहाल कर दिया जाएगा। गठबंधन सरकार भ्रष्टतम सरकार है, केवल इवेंट मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को बलजीत रेढू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, धर्मेंद्र ढूल, सुरेश गोयत, रिषीपाल सरपंच, सतपाल उर्फ सतू, दीपक पिंडारा, प्रदीप गिल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें तथा दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं है, उनका मुख्य देह केवल कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने माना कि पिछले सात सालों से जिले तथा ब्लॉक पर संगठन न होने के कारण पार्टी को नुकसान हुआ लेकिन जल्द ही प्रदेश में पार्टी का मजबूत संगठन होगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रिकार्ड विकास कार्य हुए। अब गठबंधन सरकार भ्रष्टतम सरकार है केवल इंवेट मैनेजमेंट किया जा रहा है। मजदूर, किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। प्रदेश लगातार कर्जवान होता जा रहा है। सरकार की यह नीति है कि कर्ज लो घी की तरह पिओ, मौज करो और उसे हजम कर जाओ। बजट सिवाए सब्जबाग के कुछ नहीं था, बिल्कुल पूरी तरह थोथा था। अब खिलाडियों के कोटे को भी सरकार ने खत्म कर दिया। खिलाड़ियों ने ही विश्वभर में प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो कर्मचारियों की पुरानी पेशन बहाल किया जाएगा और खिलाडियों को कोटा भी दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से दोनों मदो को बहाल करें।  आप पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि हर प्रदेश का अपना राजनीतिक वातावरण होता है, हरियाणा में आप का कोई राजनीतिक असर नहीं होगा। दिल्ली में आप की सरकार है और दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से घिरी हुई है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर भी हरियाणा की राजनीति पर कोई असर नहीं पडने वाला। आप में शामिल होने वालों के बारे में उन्होंने वैदर काकस की संज्ञा दी। शहरी निकाय चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लडा जाएगा, जबकि नगर परिषद तथा पालिका के चुनाव पार्टी सिंबल को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ। बीरेंद्र सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि अच्छा है 76 साल बाद अपना जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन उन्हें इसको लेकर न्यौता नहीं मिला।
March 24, 2022

प्रदेश में अब बनेगा ये नया विभाग , सीएम का बड़ा ऐलान

प्रदेश में अब बनेगा ये नया विभाग , सीएम का बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को सभी उपायुक्तों और जिला अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस को और भी मजबूत करेंगे और इसका मंडल स्तर तक विस्तार किया जाएगा।

एक करोड़ से कम और श्रेणी ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए मंडल स्तरीय टीम केस पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने का दुरुप्रयोग नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान भी कर दिया।

सीएम ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार के खिलाफ हाई पावर कमेटी बनाने का एलान किया।

डीजीपी और विजिलेंस के निदेशक समेत तमाम आलाधिकारी कमेटी में होंगे। कमेटी हर महीने बैठक करेगी। 

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जिला स्तर की विजिलेंस टीम को मजबूत किया है।

पिछले कुछ वक्त में 98 शिकायतें मिली हैं। अंत्योदय मेले का तीसरा राउंड अब मई में शुरू होगा।

142000 लोगों ने अब तक लोन के लिए आवेदन किया था। इनमें से 82000 को सत्यापित किया गया है।

एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। 


हरियाणा में कर्मचारियों के लिए नया एचआर विभाग बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है।

यह विभाग कर्मचारियों के तबादले, सेवा ब्योरा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन संबंधी मामले को देखेगा।

खास बात यह है कि विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा और चंद्रशेखर खरे विभाग के अधिकारी होंगे।

बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से फीडबैक लिया। पेपर में नकल कराने वाले गिरोह, अवैध हथियार की तस्करी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से बात की।
March 24, 2022

कैसे हाेंगी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, स्टाफ की कमी से जूझ रहे उपस्वास्थ्य केंद्र

कैसे हाेंगी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, स्टाफ की कमी से जूझ रहे उपस्वास्थ्य केंद्र
 जींद : वर्षों बीत जाने के बावजूद जिला के 36 उपस्वास्थ्य केंद्र पर एमपीएचडब्लू के पद स्वीकृत न होने से जिला की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिन उपस्वास्थ्य केंद्र पर एमपीएचडब्लू के पद स्वीकृत नही हैं उनमें से 18 उपस्वास्थ्य केंद्र केवल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा उचाना के तहत आते है। इसी प्रकार सफीदों विधान सभा में सात, जुलाना विधान सभा में चार, नरवाना विधान सभा में चार और जींद विधान सभा के तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों पर पद स्वीकृत नहीं हैं। इसी प्रकार अलेवा, डुमरखां खुर्द, तीन अर्बन पीएचसी मे स्वास्थ्य सुपरवाइजरों के पद भी अभी तक स्वीकृत न होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। जींद शहर की सवा दो लाख से ज्यादा की आबादी मे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मात्र दो महिला एमपीएचडब्लू व छह पुरुष एमपीएचडब्लू तथा दो स्वास्थ्य सुपरवाइजर के नियमित पद स्वीकृत हैं। जबकि सरकार के नोरम अनुसार 24 महिला एमपीएचडब्लू व 24 पुरूष एमपीएचडब्लू तथा आठ स्वास्थ्य सुपरवाइजर के नियमित पदों की आवश्यकता है। इन स्वास्थ्य केंद्रो पर पदों को स्वीकृत करवाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा पिछले चार साल में 40 बार महानिदेशालय को पत्र लिखे जा चुके हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों को लिखे जा चुके हैं पद स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने कहा कि जिला मे सरकार द्वारा वषोंर् पहले स्वीकृत किए 36 उपस्वास्थ्य केंद्र में आजतक एमपीएचडब्लू के पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। 36 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर एमपीएचडब्लू के पद स्वीकृत करवाने के लिए सुपरवाइजर संघ ने जिला मे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित जिला के सभी विधायकों व सांसदो को पत्र लिख कर पहले से स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्रो पर एमपीएचडब्लू व स्वास्थ्य सुपरवाइजरों के नए पद स्वीकृत तथा समाप्त पदों को बहाल करवाने की मांग की है। इसके अलावा सभी विधायकों व सांसदों को भी पत्र लिखे गए हैं और जिला मे पहले से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर पद स्वीकृत करवाने के अलावा जींद शहर मे सरकार के नोरम अनुसार 22 महिला एमपीएचडब्लू, 18 पुरूष एमपीएचडब्लू तथा चार स्वास्थ्य सुपरवाइइजर के नए पद स्वीकृत करवाने की मांग की है ताकि जनता को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
March 24, 2022

मान सरकार ने श्मशान-कब्रिस्तान समेत 11 तरह की ग्रांट खर्च करने पर रोक लगाई,

मान सरकार ने श्मशान-कब्रिस्तान समेत 11 तरह की ग्रांट खर्च करने पर रोक लगाई,

 कांग्रेस सरकार ने की थी जारी

चंडीगढ़ : पंजाब की CM भगंवत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जारी ग्रांट खर्च करने पर रोक लगा दी है। इनमें श्मशान और कब्रिस्तान समेत 11 तरह के विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी की गई थी। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक ने आदेश दिया कि 2021-22 में जारी ग्रांटों को खर्च न किया जाए। चुनाव नजदीक आने पर CM चरणजीत चन्नी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने धड़ाधड़ यह ग्रांट जारी की थी। सरकार अब इन ग्रांटों को वापस खजाने में वापस मंगवा सकती है। मान सरकार के इस आदेश से गांवों में विकास ठप होने के आसार हैं।
यह ग्रांट नहीं की जा सकेगी खर्च

संयुक्त निदेशक के पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा जारी की जाने वाली विवेकी ग्रांट शामिल है। इसके अलावा तरल वैस्ट मैनेजमेंट स्कीम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम, गांवों में यादगारी गेट बनाने, श्मशान घाट, ईसाई और मुस्लिम भाईचारे के लिए कब्रिस्तान और कब्रगाह के विकास के लिए जगह अलॉट करने, गांवों में सोलर लाइट, इन्फ्रास्ट्रक्चर गैप फिलिंग, 50% से ज्यादा आबादी वाले गांवों के आधुनिकीकरण और कम्युनिटी सेंटर की ग्रांट शामिल है। इसके अलावा बाकी किसी भी तरह की ग्रांट को खर्च करने पर रोक लगाई गई है।

गांवों के साथ नगर कौंसिल वाले कस्बों पर भी असर
मान सरकार के इस फैसले का सिर्फ गांवों ही नहीं बल्कि उन कस्बों पर भी असर पड़ेगा, जहां नगर कौंसिलें हैं। यह आदेश सभी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास), जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अफसर और जिला विकास एवं पंचायत अफसरों को यह आदेश दिए गए हैं।