Breaking

Friday, January 29, 2021

January 29, 2021

किसान आंदोलन में बवाली प्रदर्शन, ऐसा क्या हुआ कि सन्नी देओल को देनी पड़ रही है सफाई?

किसान आंदोलन में बवाली प्रदर्शन, ऐसा क्या हुआ कि सन्नी देओल को देनी पड़ रही है सफाई?

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया के सामने देश को शमर्सार स्थिति से गुजरना पड़ा । देश की राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जो वाक्यांश दिखा वो बेहद निंदनीय है। आंदोलन में जिस प्रकार से अराजकता की तस्वीर दिखी वो दहला देने वाली तो है ही साथ ही किसान आंदोलन पर एक प्रश्नचिन्ह लगा रही है कि क्या लोगों की भूख मिटाने के लिए अन्न पैदा करने वाला किसान इतना आक्रामक हो सकता है और अगर नहीं आंदोलन में यह सब कैसे हुआ और किसने किया।

इधर, किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी का कनेक्शन अभिनेता और बीजेपी नेता यानि गुरदासपुर से सांसद सनी देओल से जोड़ा जा रहा है । प्रदर्शनकारी का नाम दीप सिद्धू है जो कि एक पंजाबी कलाकार है । कहा जा रहा है कि आंदोलन में बवाल फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों में दीप सिद्धू का भी अहम् रोल है जिसने ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान आंदोलन को भड़काने का काम किया है और इसे उग्र रूप की ओर ले गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सांसद सन्नी देओल के साथ दीप सिद्धू की तस्वीरें भी वायरल हुईं और सन्नी देओल को टारगेट किया जाने लगा कि सनी देओल के दीप सिद्धू से सम्बन्ध हैं| जिसके बाद सनी देओल को इस बारे में सफाई पेश करनी पड़ी|
सनी देओल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज लाल किले पर जो हुआ, उसे देखकर मन बहुत दुखी हुआ है। मैं पहले भी 6 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है। जय हिन्द।'
 बता दें कि हाल ही में दीप सिद्धू को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूछताछ के लिए तलब किया था। दीप सिद्धू किसान आंदोलन से जुड़े हैं और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

*22 FIR दर्ज़, हुडदंगियों की पहचान में जुटी पुलिस……*

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और लाल किला परिसर में हुडदंगियों के हुड़दंग  के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के विभिन्न थानों में 22 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस हुडदंगियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

*दिल्ली पुलिस ने सबकुछ तय कर दिया था ….*

आपको बता दें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की दिल्ली में ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सबकुछ तय कर दिया था । इसके लिए बकायदा दिल्ली पुलिस के साथ किसान संगठनों की कई दौर की बातचीत हुई और इसके लिए रूट निर्धारित किए गए थे। लेकिन किसानों ने तय समय से पहले ही ट्रैक्टर रैली निकाली और निर्धारित रूट का पालन नहीं करते हुए आईटीओ और लाल किले तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने की कोशिश की लेकिन इन लोगों ने कई जगह ट्रैक्टर से बैरिकेड्स को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिसवालों के साथ भारी झड़प हुई। स्थिति शर्मनाक तब हुई जब इस दौरान तलवारें और अन्य नुकीली चीजें, पत्थर, डंडे का दृश्य दिखा। इसके साथ ही हुड़दंगियों ने लाल किले पर एक अलग ध्वज भी फहराया।
 
January 29, 2021

सुप्रीम स्कूल के 6 छात्रों का हुआ इंडियन एयर फोर्स में चयन

*सुप्रीम स्कूल के 6 छात्रों का हुआ इंडियन एयर फोर्स में चयन*

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 6 पूर्व छात्रों का इंडियन एयरफोर्स में एयरमैन के पद पर चयन हुआ है। इस खबर से पूरे स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हमारे विद्यालय के अनेक छात्र सेना, मेडिकल, अन्य राजकीय सेवाओ में हर वर्ष चयनित होते हैं सत्र 2019-20 के चार छात्रों का इंडियन एयरफोर्स मे चयन विद्यालय परिवार के लिए खुशी का विषय है उन्होंने छात्रों के अभिभावको को बधाई दी व गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की भव्य प्रस्तुति जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में दी गई उन्होंने बताया कि यह विद्यालय के लिए गौरवशाली शान है क्योंकि केवल सुप्रीम स्कूल के ही विद्यार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति  देने का अवसर मिला। विद्यालय हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में रहता है प्रबंध समिति अपने स्तर पर विद्यार्थियों के विकास के लिए तत्पर रहती है ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के साथ प्रत्येक गतिविधि में आगे बढ़कर अपना चहुमुखी विकास कर सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत अत्री, बलवान व अन्य सदस्यों ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर संगीत अध्यापक मोहित बब्बर, शारीरिक शिक्षक राजेंद्र व अन्य अध्यापकों को विशेष रुप से बधाई दी।

Thursday, January 28, 2021

January 28, 2021

अभय चौटाला ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, किसानों के समर्थन में किया था ऐलान

अभय चौटाला ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, किसानों के समर्थन में किया था ऐलान

चण्डीगढ़ : तीन कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपना इस्तीफा दे दिया है। आज सुबह इनेलो कार्यकारिणी की बैठक के बाद अभय चौटाला ट्रैक्टर लेकर विधानसभा सदन पहुंचे और यहां पर उन्होंने विधानसभा में अपना इस्तीफा सौंपा है।


इससे पहले अभय चौटाला ने इससे पहले इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि 26 जनवरी के दिन किसान को अपमानित करने का काम किया गया है। इसके लिए इनेलो निंदा प्रस्ताव लेकर आए हैं, जो सरकार को भेजेंगे। वहीं चौटाला ने किसान आंदोलन में शहीद हुए हरियाणा के किसान के परिवार को नौकरी , एक करोड रुपए और किसान को शहीद का दर्जा मिले यह प्रस्ताव रखे हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन में लाल किले पर हुई घटना पर किसी और की नहीं भाजपा की शरारत है और झंडा भी बीजेपी द्वारा ही लगवाया गया। और बीजेपी लोगो को गुमराह करने के लिए ऐसे पहले भी करती रही है। अभय चौटाला ने कहा एक्टर दीप सिद्धू बीजेपी का अपना आदमी है। चौटाला ने कहा गाजीपुर बॉर्डर से भाजपा ने अपने लोगों को यह शरारत करने के लिए भेजा था।

कहा बीजेपी ने साजिश के तहत ही गोधरा कांड करवाया था और गुजरात की जामा मस्जिद में भगवान राम के झंडे की जगह अपना भगवा लगाकर आये थे बीजेपी वाले। किसान इनकी साजिश का शिकार नही होगा, किसान संगठित है। बीजेपी देश तोड़ने का काम कर रही है।


 आपको बता दें कि इससे पहले अभय चौटाला अपना सशर्त इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज चुके हैं। जिसको लेकर अभय चौटाला ने कहा था कि एसवाइएल को लेकर हुए आंदोलन के दौरान भी चौधरी देवीलाल और डा. मंगलसेन ने इसी तर्ज पर विधानसभा से इस्तीफे स्पीकर को भेजे थे। तब उन्हें स्वीकार कर लिया गया था। फिर मौजूदा स्पीकर को इस्तीफा स्वीकार करने में क्या हर्ज है।

अभय चौटाला ने इस्तीफे में लिखा है कि तीन कृषि कानूनों को रद कराने के लिए किसान दिल्ली की सरहदों पर करीब 50 दिन से बैठे हैं। सर्दी और बारिश की वजह से 70 से अधिक किसानों ने शहादत दे दी है, परंतु सरकार बार-बार किसानों के साथ बैठकें कर टालमटोल करते हुए समय बर्बाद कर रही है। अगर केंद्र द्वारा 26 जनवरी तक किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो 27 जनवरी को मेरा एलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाए।

Wednesday, January 27, 2021

January 27, 2021

65 साल के दरिंदे ने की थी मासूम बच्ची से हैवानियत, अब कोर्ट ने भेजा 20 साल के लिए अंदर

65 साल के दरिंदे ने की थी मासूम बच्ची से हैवानियत, अब कोर्ट ने भेजा 20 साल के लिए अंदर

यमुनानगर : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक पांच साल की मासूम बच्ची को न्याय देते हुए, उसके साथ हैवानियत करने वाले 65 साल के दरिंदे दुकानदार को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि पोती की उम्र की बच्ची के साथ घिनौना काम कर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का काम किया है। ऐसे साइको टाइप अपराधी को कठोर सजा देकर ही समाज को संदेश दिया जा सकता है।

दरअसल दुकान पर सामान लेने गई पांच साल की बच्ची से आरोपी शौकत अली ने अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। इस पर कोर्ट ने दोषी को 20 साल कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 10 महीने की कोठर सजा का प्रावधान है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीडि़ता व उसकी मां का बयान सजा का मुख्य आधार बना।

बच्ची ने अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी अपनी मां को बताया। दोनों ने पुलिस ने पुलिस को जो बयान दिए, कोर्ट में भी वे उन्हीं पर अडिग रहीं। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने पीडि़ता व उसकी मां से समझौता करने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। सजा सुनने के बाद दोषी ने कोर्ट के समक्ष अपनी उम्र का तकाजा बताते हुए रहम की अपील की, जिसे कोर्ट ने सिरे से नकार दिया।

यह है मामला- अक्टूबर 2018 में बुडिय़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर महिला थाना यमुनानगर पुलिस ने दुकानदार शौकत अली के खिलाफ बच्ची से छेड़छाड़ व अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया था। पीडि़ता की मां के मुताबिक उसकी बेटी दुकान पर धागे की रील लेने गई थी। दुकानदार शौकत अली, बच्ची को क्रीम रोल देने के बहाने अंदर ले गया।

जहां उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। बच्ची ने उसका विरोध किया, तो उसने उसके हाथ में क्रीम रोल थमा दिया। साथ ही घटना का किसी से जिक्र न करने के बारे में धमकाया। पीडि़ता ने घर पहुंच पूरी सूचना घटना अपनी मां को बताई। सूचना मिलने के बाद  पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

January 27, 2021

Fwd: किसान आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर हरियाणा सरकार सख्त, सीएम ने दिए कड़े आदेश


किसान आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर हरियाणा सरकार सख्त, सीएम ने दिए कड़े आदेश

चंडीगढ़ : किसानों की ट्रैक्‍टर परेड के दौरान दिल्ली में असामाजिक तत्वों की अराजकता के बाद हरियाणा मंत्रिमंडल की मंगलवार देर रात बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट ने लाल किले पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज की जगह कोई दूसरा झंडा फहराए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि लोकतंत्र में मतभेदों को दूर करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश है, लेकिन कोई भारतीय यह किसी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकता कि लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा कोई दूसरा झंडा फहराया जा सके। कैबिनेट ने फैसला किया कि हरियाणा में असामाजिक व अराजक तत्‍वों से सख्‍ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्‍ली में ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हुई घटना की निंदा की गई। इसमें किसानों खासकर हरियाणा के किसानों से अनुरोध किया गया कि वे अपने घरों को लौट जाएं। कैबिनेट ने क‍हा कि इस समय इस बात की बेहद जरूरत है कि हम मिलकर असामाजिक तत्वों के नापाक इरादों को विफल करें तथा पूरे देश व राज्य में शांति बनाए रखें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में शांति बनाए रखने तथा उपद्रवी लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा की।


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एट होम कार्यक्रम के दौरान राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से भी मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रुख से  साफ नजर आ रहा है कि सरकार अब असामाजिक तत्वों के विरुद्ध किसी तरह की ढिलाई करने के मूड में कतई नहीं है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा कोई दूसरा झंडा फहराने का मतलब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और देश के लोगों का अपमान है। शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा शौर्य का तमाशा बनाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए किसान संगठनों ने गहन आश्वासन दिए थे।


उन्‍होंने कहा कि आज की घटनाओं से साफ पता चलता है कि इस किसान आंदोलन पर अब किसी का कंट्रोल नहीं है। आंदोलन का नेतृत्व उन हाथों में चला गया है, जिनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। अब किसानों को गहन मंथन करने की जरूरत है कि उनका आंदोलन किस दिशा में और किनके हाथों में जा रहा है।

Tuesday, January 26, 2021

January 26, 2021

Fwd: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

पंचकूला : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही। उन्‍होंने कहा कि आजादी का मतलब किसी दूसरे को दिक्‍कत या हानि पहुंचाएं। किसानों कि हित के  लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और उनका हित सर्वोपरि है। हम किसानों की आ 2022 तक दोगुनी करना चाहते हैं। किसानों की हर समस्‍या का सरकार हल करेगी। एमएसपी हर हाल में जारी रहेगा।

उन्‍होंने कहा कि हमें जीवन जीने की आजादी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम किसी दूसरे के जीवन को हानि पहुंचाएंगे । अराजकता फैलाने की कोई आजादी नहीं है। इस गणतंत्र दिवस पर एक संकल्प लें कि हम आज गणतंत्र का प्रयोग करेंगे, स्वतंत्रता का प्रयोग करेंगे। अपनी सीमाओं को ध्यान में रखेंगे।

मनोहरलाल ने कहा कि हम सत्ता भोगने के लिए नहीं सेवा का नियम बनाने के लिए आगे आए हैं। हमारी सरकार पिछले छह वर्ष से जिस प्रकार काम कर रही है  हमने बहुत काम किया है, हम लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं जीवन को परिवर्तन लाने के लिए भ्रष्टाचार पर चोट कर व्यवस्था बदली है। हमने नए-नए आयाम खड़े किए हैं । स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत उल्लेखनीय  काम किए हैं। चार मेडिकल कॉलेज भिवानी जींद नारनौल  में खोले हैं । 27000 डॉक्टर तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब 1750 से डॉक्टरों को दाखिला मिलने लगा है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई। इससे आज गरीबों को बहुत बड़ी सहायता मिल रही है। सामाजिक दृष्टि से सुरक्षा पेंशन भी लगातार बढ़ा रहे हैं। कोरोना की दृष्टि में जैसी स्थिति रही हो, लेकिन हमने पेंशन में कोई कटौती नहीं की युवाओं के लिए शिक्षा पोषण भर्तियां के लिए काम करें। प्राइवेट क्षेत्र में हरियाणाा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरियों का प्रावधान किया है।
उन्‍होंने कहा कि किसानों के लिए 2022 तक आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। ह आगे बढ़ रहे हैं ।जितनी भी किसानों की जितनी कठिनाइयां है, उनको दूर करने के लिए तैयार रहते हैं।  एमएसपी का लाभ देने के लिए भी योजना बनाई गई है। नौ फसलें प्रदेश सरकार ने अपनी एमएसपी पर खरीदी है। सब्जियों की फसलों को किसी प्रकार की हानि होने पर उसकी भरपाई सरकार कर रही है। अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है।  भ्रष्टाचार को खत्म किया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। आज तक कोई सरकार इसको पूरा नहीं कर सकी। हमारी सरकार बनने के बाद हरियाणा के 5200 गांव में 24 घंटे बिजली जा रही है। 1500 गांव ऐसे हैं जिनमें 18 से 20 घंटे बिजली आ रही है। ग्राम सचिवालय का निर्माण करवाया गया है।
 
January 26, 2021

जींद के इस फौजी का नाम सुनते ही कांपते हैं आतंकी, अब तक 58 को किया ढेर, अब मिला सम्मान

जींद के इस फौजी का नाम सुनते ही कांपते हैं आतंकी, अब तक 58 को किया ढेर, अब मिला सम्मान

जींद : देश के भीतर आप इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि बॉर्डर पर हमारी रक्षा का जिम्मा हमारे बहादुर सैनिक संभाले हुए हैं । आतंकियों को नापाक मनसूबों पर पानी फेरने का काम हमारे सैनिक करते हैं। इन्हीं में से एक हैं हरियाणा के जींद जिले के सोनू अहलवात जिनका नाम सुनते ही आतंकियों के हाथ पैर फूलने लगते हैं । जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक बॉर्डर पर हमेशा ही हालात तनावपूर्ण रहते हैं और वहीं हैं तैनात सोनू सूद जिन्होंने अभी तक दुश्मन का मुकाबला करते हुए 58 आतंकियों को ढेर कर दिया है । जिसके चलते ही अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

*2012 में सीआरपीएफ में हुए भर्ती*


सोनू अहलवात 2012 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और अब उनकी तैनाती श्रीनगर में हैं। जहां अक्सर ही आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चलती रहती है। लेकिन बेखौफ हमारे सैनिक दुश्मन पर निगाह रखते हुए उन्हें वहीं ढेर कर देते हैं |

*दो बार हुए गंभीर रूप से घायल*


दुश्मन का मुकाबला करते हुए सोनू अहलवात कई बार गंभीर रूप से चोटिल भी हो गए हैं । देश की रक्षा के खातिर इनका हौसला कभी कम होता दिखाई नहीं देता । 5 फीट 11 इंच के इस जवान को देखते ही दुश्मन के पसीने छूट जाते हैं ।  अपनी ड्यूटी के दौरान वो 22 ऑपरेशनों का हिस्सा रहे हैं ।  जहां उन्होंने आतंकियों को धूल चटाई है । अपनी और देश की रक्षा करने के लिए वो अपने साथ AK-47 राइफल रखते हैं।


 ग्रेनेड का छर्रा हुआ गाल के आर-पार
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंतकियों को काबू करने के लिए तीन साल पहले 25 जनवरी को रात दस बजे श्रीनगर में पंथा चौक के पास खूनमू में SOP ग्रुप के साथ आतंकियों का सर्च ऑपरेशन चला था । इस ऑपरेशन को सुबह 26 जनवरी की सुबह 3 बजे लॉन्च किया गया था जहां एक मकान में छुपे आंतकियों को बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके गए थे लेकिन आंतकियों पर इसका असर जब बेसअर होता दिखाई दिया तो घर के अंदर दाखिल होना पड़ा जहां बाथरूम में छिपे आंतकियों ने उनकी टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था| अपनी टीम के साथ वो सबसे आगे थे । इस दौरान ग्रेनेड का छर्रा मुंह पर गाल के आर-पार हो गया था और एक छर्रा घुटने के ऊपर घुस गया था। जो कि अभी तक शरीर में ही हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 4 जवान घायल भी हुए थे।

*ऑपरेशन में आंतकियों को मारना ही है प्राथमिकता*


सोनू ने अपनी बहादुरी के किस्से सुनाते हुए जानकारी दी कि बॉर्डर पर ऑपरेशन चलते रहते हैं और आतंकियों को मारना ही उनकी प्राथमिकता रहती है उन्होंने बताया कि 19 मई को नवाकदल में एक घर में आतंकी घुस गए जिन्हें मारने के लिए ऑपेरशन चलाया गया जहां आतंकियों ने फायरिंग की औऱ ग्रेनेड फेंके | यहां भी ग्रेनेड के छर्रे उनके पेट,हाथ और पैर में घुस गए थे | वे भी अभी तक शरीर में ही हैं | जींद के इस सैनिक की बहादुरी के चर्चे हर तरफ हैं और अब इसी बहादुरी के चलते ही इन्हें देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने का फैसला लिया गया है |

January 26, 2021

किसानों की ट्रैक्टर परेड शुरु, बॉर्डर पर बेरिकैड्स तोड़ आगे बढ़े, चिल्ला बॉर्डर पर एक ट्रैक्टर पलटा

किसानों की ट्रैक्टर परेड शुरु, बॉर्डर पर बेरिकैड्स तोड़ आगे बढ़े, चिल्ला बॉर्डर पर एक ट्रैक्टर पलटा

नई दिल्ली : किसान आंदोलन के बीच अब दिल्ली की सीमाओं पर लगे बैरिके़ट्स को तोड़कर किसान दिल्ली की तरफ बढ़ने शुरु हो गए हैं। किसानों ने एक दो जगहों पर लगे बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ना शुरु कर दिया है। हालांकि किसानों की परैड का समय 12 बजे का दिया गया था।

दिल्ली में जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत बड़े नेता राजपथ पर परेड समारोह में पहुंचे हैं, तो दूसरी तरफ किसानों ने अपनी परेड शुरु कर दी है। किसानों ने एक दो जगहों पर बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ना शुरु कर दिया है। कुछ जगहों पर किसानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया है।

पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल अन्य किसान नेताओं के साथ परेड में शामिल हो गए हैं। वह गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं। उनकी गाड़ी को निकालने के लिए युवा सिख उनके आगे डंडे लेकर चल रहे हैं। बलबीर सिंह राजेवाल लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे है। दिल्ली में किसानों की परेड का फूलों से स्वागत किया जा रहा है।


किसान आंदोलन के बीच टीकरी बॉर्डर से दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड का रूट 63 किलोमीटर का है। इसमें से दिल्ली का एरिया 41 किलोमीटर का ही होगा। सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्‍टर परेड शुरू होने के साथ ही किसान पैदल ही टिकरी बॉर्डर के बेरिकेड्स हटा दिल्‍ली के अंदर घुस गए। बहादुरगढ़ और दिल्‍ली के टिकरी कलां गांव में भयंकर जाम लग गया। पुलिस भी स्थिति को काबू करने के लिए किसानों के साथ साथ बनी हुई है। किसी भी तरह से व्‍यवस्‍था न बिगड़े इसके लिए पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। बाकी इस दौरान शांति व अनुशासन बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

दिल्‍ली में 26 जनवरी का कार्यक्रम समाप्‍त भी नहीं हुआ था कि जोश से भरे किसानों ने ट्रैक्‍टर परेड शुरू कर दी। हर जगह ट्रैक्‍टर ही ट्रैक्‍टर दिखाई दे रहे हैं। गाडि़यों से महंगे ट्रैक्‍टरों को भव्‍य तरीके से सजाया गया है। इस तरह के माहौल में कोई भी घटना न हो इसको लेकर पुलिस व सुरक्षा बलों की टुकडिय़ां ही नहीं खुद किसान संगठन भी नजर रखेंगे। पंजाब व हरियाणा के मिलाकर तीन हजार से ज्यादा वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। इनको ट्रेंड किया गया है। इधर, किसानों ने परेड के बीच संभावित रूप से आने वाली परेशानियों को लेकर पहले ही इंतजाम किए हैं।


ये रहेगा किसान परेड का रूट :

1.टीकरी बॉर्डर से नांगलोई – 15 किमी

2.नांगलोई से बापड़ौला- 10 किमी
3.बापड़ौला से नजफगढ़ -5 किमी

4.नजफगढ़ से झाड़ौदा बॉर्डर 11 किमी
5. झाड़ौदा बॉर्डर से बहादुरगढ़ बाइपास – 3.5 किमी

6. बाइपास से आसौदा टोल प्लाजा – 18 किमी

Monday, January 25, 2021

January 25, 2021

यज्ञ हवन वातावरण आत्मशुद्धि दोनों करता है : त्रिपाठी*

*यज्ञ हवन वातावरण आत्मशुद्धि दोनों करता है : त्रिपाठी*

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देश की खुशहाली,सुख,समृद्धि व तरक्की के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आहुति डाली और भारत पुनः विश्व गुरु विश्व शक्ति बनकर विश्व का मार्गदर्शन करने वाला बने इसके लिए कामना की यज्ञ-हवन हमारी वैदिक हिंदू परंपरा है। जिससे आसपास का वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ में आत्मिक बल और शुद्धि दोनों मिलते हैं विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति संस्कार सभ्यता बहुत पुरानी है और भारत के लोग इसी संस्कृति और सभ्यता के कारण पूरे विश्व में जाने जाते हैं यज्ञ हमें अपने शुभ कार्यों एवं जन्म दिवस पर जरूर करना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति का प्रवाह तेज गति से चलता रहे इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत अत्री अन्य अध्यापको  ने भी यज्ञ में अपनी आहुति डाली


Saturday, January 23, 2021

January 23, 2021

जींद में ढाई फुट ऊंचा नाला बनने से मचा हड़कंप, दुकानदार बोले - हम हो जाएंगे बर्बाद

जींद में ढाई फुट ऊंचा नाला बनने से मचा हड़कंप, दुकानदार बोले - हम हो जाएंगे बर्बाद 

जींद: हांसी रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के साथ बनाए जाने वाले सर्विस रोड व नाले को वर्तमान लेवल से ऊंचा उठाने के विरोध में दुकानदारों ने रोष जताया। इस दौरान दुकानदारों ने समस्या से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को भी अवगत कराया। इसके बाद विधायक और एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

दुकानदारों ने बताया कि वर्तमान सड़क के लेवल से ढाई फुट ऊंची सर्विस रोड और नाला बनने से उनकी दुकानें दब जाएंगी। मार्केट बंद होने से वे बर्बाद हो जाएंगे। इस पर एचएचएआई के एक्सईएन अनिल रोहिला ने कहा कि डिजाइन के हिसाब से काम चल रहा है। वे अपने स्तर पर केवल दस इंच तक सड़क की ऊंचाई को घटा सकते हैं। इसके बाद फैसला हुआ कि अब विशेषज्ञ सलाहकार (कंसलटेंट) की राय ली जाएगी और इसके बाद आगे का काम शुरू होगा। 

दरअसल करीब दो साल पहले पुराना हांसी रोड पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन के ऊपर से आरओबी का काम शुरू हुआ था। यह परियोजना अगस्त 2021 तक पूरी होनी है, लेकिन एनएचएआई ने जून 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। आरओबी पर कुल 37.75 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके तहत अब आरओबी के साथ नई सड़क व नाला बनाया जा रहा है, जिसका विरोध हांसी रोड के दुकानदार कर रहे हैं। हांसी रोड फाटक पर करीब 1020 मीटर लंबा आरओबी बन रहा है।

हांसी रोड मार्केट के प्रधान राजकुमार जिंदल के अनुसार हांसी रोड पर करीब 300 दुकानें हैं। इसके अलावा अंदर की ओर भी बड़ी-बड़ी मार्केट हैं। इनको मिलाकर करीब एक हजार दुकानें हैं। जिस लेवल पर नाला बनाया जा रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर बनीं 80 प्रतिशत दुकानों के गेट आधे दब जाएंगे। इसके अलावा अंदर की मार्केट में जलभराव होगा। ऐसे में दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। 

दुकानदारों ने बताया कि शहर में अमरूत योजना के तहत बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन दबाई जा रही है। ऐसे में आरओबी व आसपास के क्षेत्र का पानी इसी लाइन से निकाल दिया जाए। ऐसे में वर्तमान लेवल पर भी नाला बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसको लेकर दुकानदार व भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा डीसी डॉ. आदित्य दहिया से भी मिले। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। 
जींद केएनएचएआई, एक्सईएन अनिल रोहिला ने कहा कि दुकानदार कह रहे हैं कि नाला वर्तमान लेवल पर ही बनाया जाए। इंजीनियरिंग के हिसाब से यह सही नहीं है। इससे बीच में लेवल नीचा रह जाएगा और पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इसके लिए अब तय हुआ है कि विशेषज्ञ सलाहकार (कंसलटेंट) को बुलाकर स्थिति दिखाई जाएगी। इसके बाद ही फैसला होगा। 
January 23, 2021

बुड्ढाबाबा बस्ती में नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरूआत : सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह

बुड्ढाबाबा बस्ती में नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरूआत : सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह

जींद : (संजय तिरँगाधारी ) स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए भिवानी रोड स्थित बुढ़ाबाबा बस्ती में एक नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरूआत की है। शुक्रवार को इस पीएचसी का उद्घाटन सीएमओ डा. मनजीत सिंह, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने किया। जबकि डा. भव्या को पीएचसी का एमओ नियुक्त किया गया है। वहीं पीएचसी में संध्या राणा को फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स सुषमा, ऊषा, एएनएम पूनम, सविता, अंजू, दर्शना, सोनी, आशिमा, पवन कार्य करेंगे।
सीएमओ डा. मनजीत सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को शहर में और बेहतर किया जा रहा है। पीएचसी को ई-संजीवनी से जोड़ा गया है ताकि यहां आने वाले मरीज ऑनलाइन भी स्वास्थ्य सुविधाओं का  लाभ उठा सके। यहां आने वाले मरीज सुबह दस से एक बजे तथा शाम को तीन से छह बजे तक ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से ई-उपचार की सेवा ले सकते हैं। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा जींद में इससे पहले पटियाला चौंक पर पीएचसी काम कर रही थी। अब बुढ़ाबाबा बस्ती में पीएचसी की शुरूआत होने से यहां आसपास मौजूद स्लम एरिया में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पीएचसी में उपचार को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां मौजूद 10 आशा वर्कर स्लम एरिया में घूम-घूम कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही टीकाकरण व अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा पीएचसी पर ही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम व योगा सेंटर की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि यहां प्रतिदिन 100 तक ओपीडी होने की संभावना है, इसके लिए यहां मलेरिया, खून जांच सहित अन्य सुविधाएं दी गई है। इसके अलावा पीएचसी को ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि जब भी स्वास्थ्य विभाग का कोई कार्यक्रम हो तो स्वास्थ्यकर्मियों को मौके पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। बुढाखेड़ा पीएचसी की एमओ डा. भव्या ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां आने वाले मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. आरएस पूनिया, रेणू मिड्ढा मौजूद रहे। 
January 23, 2021

हरियाणा भाजपा मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी, विधायकों और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार

हरियाणा भाजपा मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी, विधायकों और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है। इसकी संभावना किसान आंदोलन के बाद या हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के बाद की है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ चंडीगढ़ में मंथन किया। तीन दिनों तक चंडीगढ़ प्रवास के दौरान कुछ विधायकों व जिलाध्यक्षों ने तावड़े के समक्ष मंत्रिमंडल में बदलाव की पटकथा तैयार करने में भी सहयोग दिया है।
सूत्रों का कहना है कि किसान आंदोलन के समाप्त होने या फिर हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। सभी विधायकों और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। भाजपा प्रभारी को विधायकों व जिलाध्यक्षों ने कुछ मंत्रियों के मंत्रालयों तो कुछ मंत्रियों को बदले जाने के सुझाव भी दिए हैं। विधायकों और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड बनाया है। इसे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

किसान आंदोलन से संबंधित कुछ सुझावों को कलमबद्ध किया गया है। सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल तय है। प्रभारी ने बुधवार देर रात सीएम के साथ उनके निवास पर डिनर किया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर गहन मंथन हुआ।
इसके साथ ही खबर है कि हरियाणा कांग्रेस भी जिला और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अगले दो माह में कर सकती है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल मैदान में उतर चुके हैं। दरअसल प्रदेश में पिछले सात साल में कांग्रेस सिर्फ प्रदेशाध्यक्ष के भरोसे चल रही है। 2014 में अशोक तंवर के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद खुलकर गुटों में बंटी कांग्रेस का संगठन खड़ा नहीं हो सका। प्रभारी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलकर जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा करने में जुटे हैं।
तीन दिनों में जीटी बेल्ट के तीन जिले पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं बातचीत के बाद प्रभारी ने अगले एक माह में सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से वन-टू वन मिलने का लक्ष्य रखा है। खासकर किसान आंदोलन के बीच पंचायत चुनाव की शुरू हुई सुगबुगाहट के बाद कांग्रेस जिला परिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ने का मन भी बना रही है। परंतु इसका फैसला कार्यकर्ताओं से फीडबैक पर निर्भर करेगा।
January 23, 2021

हरियाणा में गरीबों को मिलेंगे सस्ते घर, जानिये क्या है योजना ?

हरियाणा में गरीबों को मिलेंगे सस्ते घर, जानिये क्या है योजना ?

चंडीगढ़ : हरियाणा में अब गरीबों को सस्ते फ्लैट देने की योजना सरकार की तरफ से बनाई जा रही है। इसके लिए अब मुख्यमंत्री खुद जानकारी जुटा रहे हैं। राज्य के शहरी इलाकों में स्लम बस्तियों में रहने वालों को सस्ते फ्लैट्स देने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक 'सब के लिए आवास' के विजऩ को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में शहरी क्षेत्र में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को सस्ते आवासीय फ्लैट प्रदान करने की एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में फरीदाबाद और गुरुग्राम में इस योजना को प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।

मुख्यमंत्री आज यहां 'हाउसिंग फॉर ऑल' के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाद में इस योजना को राज्य के अन्य बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सस्ती आवास सुविधाएँ प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुनर्वास योजना 'हाउसिंग फॉर ऑल' विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फ्लैटों के निर्माण के लिए स्थल शहर के भीतर स्थित हो और झुग्गी-झोपड़ी वालों को उनकी सहमति से आवासीय फ्लैटों में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं, जो निर्मित आवास इकाइयों में रहने के लिए तैयार हैं।

मनोहर लाल ने विभागों, जिनके पास जमीनें हैं, उनको इस योजना के लिए संभावित लाभार्थियों की संख्या और क्षेत्र का आंकलन करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत बनाए जाने वाले फ्लैटों को झुग्गीवासियों को सस्ती कीमतों पर दिया जाएगा, जिसका उनके द्वारा किश्तों में भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैंकों के माध्यम से भी ऋण की व्यवस्था कर सकती है ताकि लाभार्थियों द्वारा भुगतान को आसान बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी. एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.सी. गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एस.एन. रॉय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव श्री ए. के. सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की उप-प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अनुराग अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
January 23, 2021

HSSC ग्राम सचिव पेपर लीक- स्कूल प्रिंसिपल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

HSSC ग्राम सचिव पेपर लीक- स्कूल प्रिंसिपल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

रोहतक : ग्राम सचिव परीक्षा का पेपर लीक कराने के मामले में एसआईटी ने समालखा के पैराडाइज स्कूल के प्रिंसिपल देशबंधु और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराने वाले दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।

दोनों को गुरुवार को समालखा कोर्ट में पेश कर दीपक को 4 व प्रिंसिपल को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले एसआईटी पैराडाइज के मालिक जगदीप, बेटा अनुज, पत्नी समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तारी कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी देशबंधु डिकाडला गांव और दीपक नई दिल्ली का रहने वाला है। रिमांड के दौरान आरोपी देशबंधु से एसआईटी परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड, मोबाइल और रुपए की बरामदगी करेगी। पुलिस को अभी इस मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने का शक है।

करनाल के करण विहार से गिरफ्तार हुए रोहतक के पुष्पेंद्र ने ग्राम सचिव की परीक्षा पास करवाने के लिए पूरी तैयारी की थी। उसने दीपक से एक वॉकी-टॉकी सेट, दो स्पाई एयर पीस और 2 जैमर फ्री डिवाइस खरीदी थी। स्पाई एयर पीस परीक्षार्थियों को दिए जाने थे औैर वॉकी-टॉकी सॉल्वरों के पास थे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ना था और बाहर बैठे सॉल्वरों को वॉकी-टॉकी से उत्तर बताना था।
January 23, 2021

जींद में निजी अस्पताल में किया जा रहा था अवैध गर्भपात, छापे में पकडे गए रंगे हाथ

जींद में निजी अस्पताल में किया जा रहा था अवैध गर्भपात, छापे में पकडे गए रंगे हाथ 

जींद: स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी की टीम ने सुबह एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। टीम को एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ खामी मिली। स्वास्थ्य विभाग अब इस रिपोर्ट को कमेटी के सामने रखेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग को सूचनाएं मिल रही थी कि बस स्टैंड के पास स्कीम नंबर छह के एक निजी अस्पताल में गर्भपात किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। टीम को यहां एक महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिली। 

इसमें भ्रूण को काफी कम समय का दिखा गया था जबकि असलियत में भ्रूण 12 सप्ताह से ज्यादा का था। जिस महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी, उस महिला को पहले से ही दो लड़कियां हैं। इस कारण टीम को गड़बड़ी की आशंका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। इसके बाद जांच रिपोर्ट को पीएनडीटी की बैठक में रखा जाएगा। कमेटी जो निर्णय लेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

जींद के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि एक निजी अस्पताल में गर्भपात की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। इसमें एक महिला के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी मिली है। टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट को पीएनडीटी कमेटी के सामने रखा जाएगा।
January 23, 2021

11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, कानून रद्द नहीं हो सकते, प्रस्ताव मंजूर है तो बताओ

11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, कानून रद्द नहीं हो सकते, प्रस्ताव मंजूर है तो बताओ

नई दिल्ली : नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज सरकार और आंदोलनरत किसानों के बीच 11वें दौर की बैठक हुई जो कि पहले की 10 बैठकों जैसी बेनतीजा रही । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कानून रद्द नहीं किये जा सकते यह बात साफ है। हाँ ये जरूर है कि कानूनों के लागू होने पर एक निश्चित समय के लिए हम रोक लगा सकते हैं जैसा कि हमने पहले प्रस्ताव रखा है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो प्रस्ताव दिया गया है वह किसानों के हित के लिए है । इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इससे बेहतर प्रस्ताव सरकार नहीं दे सकती। अगर आप (आंदोलनरत किसानों) का विचार बने तो एक बार इसपर सोच लीजिए। नरेंद्र तोमर ने किसानों से कहा कि अगर उनकी इस बारे में सलाह बन जाये तो यह बातचीत दोबारा फिर हो सकती है। बतादें कि बैठक की अगली तारीख तय नहीं की गई है। कृषि मंत्री ने आज की बातचीत के लिए किसानों का धन्यवाद किया है।
January 23, 2021

खुदाई के दौरान मिले अंग्रेजों के जमाने के चांदी के सिक्के -जिसके हाथ जितने लगे लेकर चलता बना

खुदाई के दौरान मिले अंग्रेजों के जमाने के चांदी के सिक्के-जिसके हाथ जितने लगे लेकर चलता बना-

कैथल, 22 जनवरी कैथल में शुक्रवार को पता चला है कि यहां एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान दो बड़े मटके दबे मिले हैं, जिनमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। अनुमान है कि यहां लगभग 30 किलो चांदी मिली है। इनमें कुछ सिक्के 1918 के हैं तो काफी सारे इससे भी पुराने है। जैसे ही मिट्‌टी में पुरानी मुद्रा निकलना शुरू हुई, लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जिसके जितना हाथ लगा, लेकर चलता बना। हालांकि, इस संबंध में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। घटना कैथल जिले के गांव से सामने आई है। यहां नाथू राम सेठ की एक पुरानी हवेली है। इसे कुछ ही वक्त पहले पाल नाम के एक व्यक्ति ने खरीद लिया था। अब इस हवेली को गिराकर नए सिरे से मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुक्रवार को खुदाई के दौरान जेसीबी चालक मनजीत को अचानक सामने चांदी के सिक्के दिखाई पड़े। देखते ही देखते हवेली की जमीन से चांदी के बहुत सारे पुराने सिक्के निकलने लगे। इसके बाद पहले खुदाई कर रहे मजदूरों ने अपनी जेब में सिक्के भरे। जैसे ही ग्रामीणों को सिक्कों की सूचना मिली तो ग्रामीणों का हुजूम हवेली की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने दीवारों के साथ-साथ मिट्टी भी कई बार कुरेदी। ऐसे में जिसके हाथ जो भी लगा, वो लेकर चलता बना। हालांकि गांव में चर्चा है कि यहां दो मटके भी मिले हैं, जिनमें 30 किलो के करीब चांदी के सिक्के थे। उधर, इस बारे में तितरम थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में सूचना मिलने की पुष्टि की। टीम वहां पहुंची तो वहां पुरानी हवेली थी और ग्रामीण वहां से जा चुके थे। अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है, जिस पर कोई कानूनी कार्रवाई की जा सके।
January 23, 2021

हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रदद्, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

 हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रदद्, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

 चंडीगढ़– हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रदद्, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला
January 23, 2021

52 साल पहले दादा की हत्या...28 साल के पोते ने अब लिया बदला, दिल दहला देगी वारदात

52 साल पहले दादा की हत्या...28 साल के पोते ने अब लिया बदला, दिल दहला देगी वारदात

रोहतक : हरियाणा के रोहतक के गांव मकड़ौली कलां में 52 साल पहले हुई दादा की हत्या का बदला लेने के लिए 28 साल के पोते ने 76 वर्षीय पड़ोसी रिटायर्ड फौजी की पेट में तलवार घोंपकर हत्या कर दी। इस बीच घर में खाना बना रही पूर्व फौजी की पुत्रवधू बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमले की कोशिश कर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने एसपी राहुल शर्मा के दिशा निर्देश में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र की पत्नी मीना ने बताया कि वह मकड़ौली कलां गांव की रहने वाली है।
मीना ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे वह घर पर खाना बना रही थी। उसका ससुर पूर्व फौजी नवल सिंह (76) घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। पति वीरेंद्र किसी काम से  बाहर गया था। उसी समय घर में पड़ोसी संदीप उर्फ गोला आया और वीरेंद्र के बारे में पूछने लगा। जिस पर मीना ने पति के बाहर जाने की बात कही। यह सुनकर संदीप चला गया।  कुछ देर बाद घर के अंदर तलवार लेकर आया। मीना रसोई के पास खड़ी थी। मीना के देखते देखते संदीप ने अपने हाथ में ली तलवार से ससुर नवल सिंह पर हमला कर दिया। संदीप ने नवल सिंह के पेट में तलवार घोंप दी। इसके बाद फिर से संदीप ने तलवार से और वार करने की कोशिश की जिस पर मीना चिल्ला उठी और संदीप को पकड़ने की कोशिश की।

इस दौरान संदीप ने मीना पर भी तलवार से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस बीच मीना ने तलवार पकड़ ली, जिससे तलवार मौके पर ही गिर गई। आरोपी मीना, उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में नवल सिंह को पड़ोसी राजबीर और रविंद्र की सहायता से इलाज के लिए पीजीआई लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार 52 साल पहले आरोपी संदीप के दादा श्रीलाल की हत्या किसी विवाद के चलते मृतक नवल सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने की थी जिस मामले में सभी जेल भी गए थे।
मगर बाद में गांव में पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद आरोपी कोर्ट से बरी हो गए थे। श्रीलाल की हत्या होने के ढाई माह बाद संदीप के पिता पैदा हुए थे। बाद में कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच आना-जाना भी शुरू हो गया था। डीएसपी सदर सज्जन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि वह शादीशुदा है व एक बेटी का पिता है। वह पेशे से किसान है।
January 23, 2021

किसान आंदोलन में खूनी खेल की साजिश, किसानों को गोलियों से छलनी करने का बना रखा था प्लान

किसान आंदोलन में खूनी खेल की साजिश, किसानों को गोलियों से छलनी करने का बना रखा था प्लान

नई दिल्ली : नए कृषि कानूनों पर छिड़े किसानों के आंदोलन के बीच से एक बड़ी और बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है।बीती रात दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर संदिग्धता के आधार पर काले कपड़े और सफेद नकाब पहने एक शख्स को पकड़ा गया है। वहीँ पकड़े जाने के बाद शख्स ने जो खुलासा किया है उससे चिंताजनक माहौल पैदा हो गया है।

दरअसल, पकड़े गए शख्स ने अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने को लेकर खुलासा किया है। शख्स ने प्रेस के सामने बताया है कि वह अकेला नहीं है उसके साथ एक टीम है जो कि किसान आंदोलन में खूनी खेल की साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग में थी| शख्स ने बताया कि 26 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्टर रैली के दौरान अफरातफरी मचाने की पूरी कोशिश थी और इसके अलावा मंच पर चार किसान नेताओं को गोली मारने के लिए उससे कहा गया था जिनकी फोटो उसे दी गई थी। शख्स ने ये भी बताया कि ये सब करवाने की साजिश राइ थाने के एसएचओ प्रदीप की है, जोकि हमेशा अपना चेहरा ढके रहता है।

फ़िलहाल दिल्ली पुलिस की टीम शख्स से पूछताछ कर रही है। शख्स से हरियाणा के सोनीपत में रहने की जानकारी सामने आई है। नाम योगेश बताया गया, जोकि 9 वीं कक्षा तक पढ़ा है।

Friday, January 22, 2021

January 22, 2021

किसान आंदोलन में अंग्रेजों के जमाने की कार की एंट्री, कार में है बुलेट के टायर

किसान आंदोलन में अंग्रेजों के जमाने की कार की एंट्री, कार में है बुलेट के टायर

नई दिल्ली : कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच बैठकों का दौर जारी है लेकिन अभी तक कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। तमाम परेशानियों का सामना करते हुए किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। किसानों के इरादे साफ हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वो अपने घर नहीं लौटेंगे। इसी बीच किसान आंदोलन के दौरान कई बेहद दिलचस्प चीजें भी देखने को मिल रही हैं। कभी किसानों के इस आंदोलन में कार में हुक्के लगे दिख रहे हैं तो अब अंग्रजों के जमाने की कार की भी एंट्री इस आंदोलन में हो गई है। जिसे एक युवा किसान पंजाब के मोगा से लेकर पहुंचा। लोग इस कार को देख काफी आकर्षित हो रहे हैं।

*कार की खास बात*

युवा किसान गगनदीप सिंह ने अपनी इस कार के बारे में जानकारी दी और बताया की करीब साढे पांच लाख रुपये देकर के उन्होंने इस कार को तैयार करवाया है ये उनके दादा जी ने खरीदी थी और अब उन्होंने इसमें सुधार किया है। उन्होंने बताया कि वो इस कार के साथ 26 जनवरी को परेड में हिस्सा लेगें। ये कार बुलेट के टायरों पर चल रही है।गगनदीप के मुताबिक उनके दादा जी ने इसे 1926 में जर्मनी से इम्पोर्ट करवाया था तब ये मिट्टी के तेल से चलती थी और अब उन्होंने इसके इंजन को मॉडीफाई किया व डीजल के साथ चलने लायक बनाया है।



लोग इस कार को देखने के बाद इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं हर कोई इसमें बैठकर सवार होना चाहता है। लोगों को ये कार काफी आकर्षित कर रही है। गगनदीप ने कहा कि कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया जा रहा है जिससे किसानों में नाराजगी है और वो 26 जनवरी की परेड में अपनी विंटेज कार के साथ शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि वो अपने नेताओं के फैसले का सम्मान करते हुए वो जो भी कहेंगे वो ही कहेंगे। फिलहाल कई बैठकों के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला है और वे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

वहीं आप को बता दें कि किसानों के इस आंदोलन के दौरान कई बार ऐसी चीजे देखने को मिली हैं जो कहीं और देखने को नहीं मिल सकती। हाल ही में एक बुजुर्ग की कार में हुक्के भी लगे देखे गए थे जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे थे।
January 22, 2021

किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की बैठक आज, इस खास मुद्दे पर हो सकती है आज चर्चा

किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की बैठक आज, इस खास मुद्दे पर हो सकती है आज चर्चा

नई दिल्ली : नए कृषि कानूनों पर किसानों के आंदोलन का आज 58वां दिन है। केंद्र सरकार की तरफ से 10वें राउंड की बैठक में किसानों को जो नया प्रस्ताव दिया गया था, उसके मुताबिक डेढ साल तक कृषि कानूनों को निलंबत कर कमिटी बनाने की सिफारिश की गई थी। इस प्रस्ताव को किसान संगठनों ने खारिज कर दिया है और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

इस माहौल के बीच आज केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की वार्ता होने जा रही है। विज्ञान भवन में ये बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। इधर, किसान संगठनों की तरफ से दबाव बढ़ाने के लिए यह चेतावनी दी गई है कि वे 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।

किसान संगठनों की मांग है कि सरकार तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही एमएसपी को कानून का हिस्सा बनाए। किसानों को डर है कि सरकार इन कानूनों के जरिए उन्हें उद्योगपतियों को भरोसे छोड़ देगी। जबकि, सरकार का कहना है कि इन नए कृषि कानूनों के जरिए निवेश के अवसर खुलेंगे और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।


इसके साथ ही ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और किसानों के बीच हुई गुरुवार को तीसरे राउंड की बैठक भी बेनतीजा रही, दरअसल किसान चाहते हैं कि ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के अंदर आउटर रिंग रोड पर हो, जबकि पुलिस का कहना है कि आप ट्रैक्टर रैली दिल्ली के अंदर ना करके कहीं बाहर कर ले। पुलिस ने रैली के लिए KMP के रास्ते का सुझाव दिया है लेकिन पुलिस के इस सुझाव को किसान मानने को तैयार नहीं है।

किसानों के आंदोलन और गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली निकालने की उनकी योजना के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने अपने कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। पुलिस कर्मियों के अवकाश निरस्त करने का आदेश गुरुवार को जारी किया गया। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
January 22, 2021

किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर अलर्ट -टकराव मोल नहीं लेगी हरियाणा पुलिस -ड्रोन कैमरों की नजर में रहेगी ट्रेक्टर यात्रा

किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर अलर्ट
-टकराव मोल नहीं लेगी हरियाणा पुलिस
-ड्रोन कैमरों की नजर में रहेगी ट्रेक्टर यात्रा

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड निकालने के ऐलान के साथ ही हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली से सटे जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरों की मदद से मुख्य मार्गों से निकलने वाले ट्रैक्टरों पर नजर रखी जाएगी। हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा तथा डीजीपी मनोज यादव ने इस संबंध में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। हरियाणा व दिल्ली की सीमा पर धरने पर बैठे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान कर रखा है। पुलिस को इनपुट मिला है कि इस परेड में हरियाणा के रास्ते से पंजाब के किसान जहां दिल्ली पहुंच रहे हैं, वहीं हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी दिल्ली कूच की तैयारियां चल रही हैं। हरियाणा के किसान संगठनों ने हर गांव से ट्रैक्टर इस परेड में शामिल होने का आह्वान किया हुआ है। इसी के चलते किसान जत्थेबंदियां गांव-गांव घूम रही हैं। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसी तरह का कोई हादसा या टकराव न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। 'ट्रैक्टर परेड' से निपटने को लेकर हरियाणा पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम मनोहर लाल तथा गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को इस बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया। सीआइडी चीफ आलोक मित्तल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई। प्रदेश के सभी 22 जिलों विशेष तौर पर दिल्ली बार्डर से सटे जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी बिना किसी देरी के मुख्यालय तक पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम व 

झज्जर जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा
पंजाब के विभिन्न जिलों, शहरों एवं गांवों से भी किसान ट्रैक्टर लेकर हरियाणा के रास्ते ही दिल्ली बार्डर पर पहुंचेंगे। इसके चलते सभी सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। डीजीपी मनोज यादव भी ट्रैक्टर परेड को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों व रेंज आईजी के साथ संपर्क साधे हुए हैं। डीजीपी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक हिदायतें दी। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा भी पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर परेड को लेकर मंथन किया। दिल्ली पुलिस किसानों को इस बात के लिए मनाने की कोशिश में है कि वे रिंग रोड की जगह केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर अपनी ट्रैक्टर परेड निकालें। दिल्ली बार्डर से सटे सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। बार्डर पर नाकेबंदी भी रहेगी और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। हरियाणा पुलिस ने सभी इंटर स्टेट बार्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। किसानों की ट्रैक्टर परेड को देखते हुए एडीजीपी स्तर के अधिकारियों की भी जिलों में ड्यूटी लगाई जाएगी। सरकार की तरफ से पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जाने वाले किसानों के साथ किसी तरह के टकराव की स्थिति पैदा न होने दे। ऐसे में किसानों के ट्रैक्टरों को रोका नहीं जाएगा।
January 22, 2021

हाई कोर्ट में याचिका दायर कर लगाया आरोप कहा- गुरमीत राम रहीम हुआ साजिश का शिकार

हाई कोर्ट में याचिका दायर कर लगाया आरोप  कहा- गुरमीत राम रहीम हुआ साजिश का शिकार


चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक साजिश के तहत हत्या व दुष्कर्म के केस में फंसाकर जेल में बंद किया गया है। जिन संतों ने धार्मिक प्रचार से मानव को ईश्वर से जोडऩे का काम किया है, वह साजिश का शिकार होकर सत्ता द्वारा प्रताडि़त किए जाते रहे हैं। गुरमीत राम रहीम के साथ भी ऐसा हुआ है। इस याचिका में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मैनेजमेंट, वकीलों व सीबीआइ के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यानी याचिका में डेरा प्रबंधन, वकील और सीबीआइ पर आपस में मिलीभगत कर डेरा प्रमुख के खिलाफ साजिश रचने के आरोप जड़े गए हैं। राम रहीम के अनुयायी पंजाब के रूपनगर निवासी बलविंद्र सिंह व अन्य ने हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म और हत्या के मामलों में जेल में रखने के पीछे साजिश है, जिसकी गहरी जड़ें हैं। हाई कोर्ट को बताया गया कि इस साजिश में हरियाणा सरकार, सीबीआइ के कुछ अधिकारी, राम रहीम के वकील व डेरा प्रबंधन के लोग शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फर्जी गवाह व गलत तथ्य कोर्ट के सामने पेश कर राम रहीम को जेल में बंद करवाया व अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया। याचिका में केंद्र सरकार से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व बार काउंसिल आफ इंडिया से आरोपित वकीलों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हाई कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और जल्द ही यह याचिका सूचीबद्ध हो सकती है। इस याचिका के कोर्ट में आने से अब नए तरह का विवाद खड़ा हो सकता है।
January 22, 2021

बिना आधार कार्ड मिलेगी LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, यह है तरीका

बिना आधार कार्ड मिलेगी LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, यह है तरीका

नई दिल्ली : सरकार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजती है। वैसे तो सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आपको अपने गैस कनेक्शन के साथ आधार कार्ड को भी लिंक करना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या फिर किसी कारण ग्राहक आपने आधार कार्ड को बैंक या LPG कनेक्शन के साथ लिंक नहीं किया है तो भी आपको गैस सब्सिडी के लिए थोड़ी मसक्क्त करनी पड़ेगी।

सब्सिडी का फायदा लेने के लिए करना होगा ये काम

>> गैस सब्सिडी पाने के लिए ग्राहक को अपनी गैस एजेंसी में जाकर LPG डिस्ट्रीब्यूटर को बैंक खाता नंबर देना होगा।
>> जिसके बाद ग्राहक की सब्सिडी राशि सीधे उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।
>> बैंक खाते की जानकारी के साथ ही खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या और बैंक की ब्रांच का IFSC कोड और 17 अंकों की एलपीजी कंज्यूमर आईडी देना होगा।
>> लेकिन बता दें कि यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए दी गई है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है।

ऐसे करें आधार को गैस कनेक्शन से लिंक–


1. ऑनलाइन तरीके से लिंक करना
>> ऑनलाइन मोड में लिंक करने के लिए अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर करायें।
>> इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
>> इसके बाद आप यहां सभी जरूरी जानकारी भरें।
>> इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम, वितरक का नाम और ग्राहक संख्या डालें।
>> अब आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
>> इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
>> इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
>> आपको वन टाइम पासवर्ड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
2. कस्टमर केयर में फोन कर गैस आधार को लिंक करना
>> इंडेन के ग्राहक एक कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर भी अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं।
>> इसके लिए आपको गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 2333 555 पर कॉल करना होगा।
>> इसके बाद आप चाहें तो प्रतिनिधि को अपना आधार नंबर बताएं और अपने गैस कनेक्शन से उसे लिंक करा दें।
एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि के बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर  की कीमत 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई है। इस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी है।

Thursday, January 21, 2021

January 21, 2021

सीरम इंस्टीट्यूट के एक कंपार्टमेंट में फिर से लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर

सीरम इंस्टीट्यूट के एक कंपार्टमेंट में फिर से लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर

पुणे : कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड बना रहे महाराष्ट्र  के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत के एक कंपार्टमेंट में एक बार फिर से आग लग गई है। दमकलकर्मी मौके पर आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। इससे पहले बुधवार को सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल 1 गेट के पास गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में लगी आग पर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर मिली है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल गेट 1 SEZ3 बिल्डिंग के चौथे और पांचवें तल तक फैल गई थी। राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए सीरम इंस्टीट्यूट में मौजूद है। हादसे में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के बिपिन सरोज और रमा शंकर, बिहार के सुशील कुमार पांडे, पुणे के महेंद्र इंगळे और प्रतीक पाष्टे शामिल हैं।

पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि चार लोगों इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया था। लेकिन जब आग पर काबू पाया गया तब हमारे जवानों को 5 लोगों के शव मिले। मेयर ने कहा कि पांच लोग जिनकी मौत हुई है वह निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले कर्मचारी हो सकते हैं । आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है हालांकि ऐसा लगता है कि बिल्डिंग में चल रहा वेल्डिंग का काम इसकी वजह हो सकता है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग कोविड वैक्सीन की यूनिट में नहीं लगी थी. ठाकरे ने कहा कि छह लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया है। शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग किसी बिजली की गड़बड़ी के चलते लगी। कोविड टीके सुरक्षित हैं। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने अभी सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक और सीईओ अदार पूनावाला से बातचीत नहीं की है।

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है कि आग सीरम इंस्टीट्यूट के एक प्रोडक्शन प्लांट में लगी थी । ये प्लांट कोविशील्ड की निर्माण यूनिट के पास ही स्थित है । विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि आग सीरम इंस्टीट्यूट के लिए बनाए गए मंजरी नाम के प्लांट में लगी है लेकिन इससे कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्माण का कार्य प्रभावित नहीं होगा।

पुणे के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आग सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में लगी। वहां पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा था लेकिन वहां निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही थी। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है, बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है लेकिन चेकिंग की जा रही है। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वैक्सीन प्लांट और स्टोरेज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पुणे म्यूनिसिपल कमिश्नर के साथ संपर्क में हैं और घटनास्थल से जुड़ी हर एक अपडेट ले रहे हैं। ठाकरे ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह समन्वय करके हालात को जल्द से जल्द काबू करने की कोशिश करें।
सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रहा है। ये वैक्सीन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और और फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका मिलकर बना रहे हैं । सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है जिसकी खोज सायरस पूनावाला ने 1966 में की थी।
January 21, 2021

झुकी केंद्र सरकार,डेढ़ साल तक कृषि कानून लागू नहीं करने को तैयार, किसान देंगे 22 जनवरी को जवाब

झुकी केंद्र सरकार,डेढ़ साल तक कृषि कानून लागू नहीं करने को तैयार, किसान देंगे 22 जनवरी को जवाब 

नई दिल्ली : किसानों के साथ 11वें राउंड की बातचीत में सरकार कुछ झुकती हुई नजर आई। केंद्र ने बुधवार को किसान नेताओं को दो प्रपोजल दिए। केंद्र ने किसानों के सामने प्रस्ताव रखा कि डेढ़ साल तक कृषि कानून लागू नहीं किए जाएंगे और वो इस संबंध में एक हलफनामा कोर्ट में पेश करने को तैयार है। इसके अलावा MSP पर बातचीत के लिए नई कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी जो राय देगी, उसके बाद MSP और कानूनों पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, किसान नेता कानूनों की वापसी पर ही अड़े हुए हैं। किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक 22 जनवरी को होगी और किसान इसी बैठक में प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे। किसानों ने साफ कर दिया है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली होगी।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'बातचीत के कई नरम-गरम दौर हुए। हमारे प्रस्ताव को किसानों ने गंभीरता से लिया है। मुझे लगता है 22 तारीख को समाधान की संभावना है। हमने किसानों को प्रस्ताव इसलिए दिया है, क्योंकि आंदोलन खत्म हो और जो किसान कष्ट में हैं, वो अपने घर जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है, वो अपना काम कर रही है। किसानों और किसान आंदोलन से बनी स्थितियों के लिए सरकार की भी सीधी जिम्मेदारी है और इसी के तहत हम प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। आंदोलन जब खत्म होगा और किसान अपने घर लौटेंगे, तब भारत के लोकतंत्र की जीत होगी।'

गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने वाले को लेकर बुधवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस विवाद में दखल देने से इंकार किया और कहा कि दिल्ली पुलिस ही इस पर इजाजत दे सकती है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगातार कमेटी पर उठ रहे सवालों पर नाराजगी व्यक्त की गई।