Breaking

Tuesday, February 23, 2021

February 23, 2021

जिलास्तरीय महिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-निडानी ने सफीदों, एकलव्य स्टेडियम जींद ने गुरूकुल खेड़ा को हराया

जिलास्तरीय महिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन -निडानी ने सफीदों, एकलव्य स्टेडियम जींद ने गुरूकुल खेड़ा को हराया 

जींद : राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के प्रांगण में चल रही जिला स्तरीय महिला, पुरूष जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में खिलाडिय़ों ने जीत के लिए पसीना बहाया। मुख्य अतिथि के तौर पर राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना प्रिंसिपल आईएस लाखलान ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सुधीर खटकड़ ने की। दीनबंधु सर छोटूराम कबड्डी अकदमी उचाना एवं बेद कौर बराह खुर्द के बीच हुए मुकाबले में दीनबंधु सर छोटूराम कबड्डी अकदमी उचाना कांटे के मुकाबले 4 अंकों से जीती। बड़ौदा ने बीएसएम निडानी को 8 अंकों से हराया। सेमी फाइनल मुकाबले में गुरूकुल खेड़ा का मुकाबला एकलव्य स्टेडियम जींद के बीच हुआ। एकलव्य स्टेडियम जींद ने मुकाबला जीता। दूसरे सेमी फाइनल में सीबीएसएम निडानी ने सफीदों को एक तरफा मुकाबले में 27 अंकों से हराया। 
लाखलान ने कहा कि खेलों को लेकर बेटियों का रूझान बढ़ रहा है। कबड्डी के खेल में भी अब बेटियों आगे आ रही है। बेटियों ने इस खेल में अंंतराराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती है। आज खेल में भी निरंंतर बेटियों को अभिभावक प्रेरित कर रहे है जो भविष्य में अच्छे संकेत है। इस मौके पर धर्मराज कोच, पूर्व चेयरमैन बलबीर सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, तेग सिंह, अजमेर कोच, सुखबीर कुमार, अनिल, विक्रम कंदोला मौजूद रहे।  
February 23, 2021

हरियाणा में खाप के चौधरियों को विश्वास दिलाएगी बीजेपी, कृषि कानूनों के गिनाएगी फायदे

हरियाणा में खाप के चौधरियों को विश्वास दिलाएगी बीजेपी, कृषि कानूनों के गिनाएगी फायदे

चंडीगढ़ :  कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में विपक्ष की पार्टियां किसानों को कृषि कानून के नुकसान बता रही हैं तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाएगी और इसके लिए हरियाणा सरकार किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे खाप के चौधरियों को साधेगी। इसके लिए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और विधायक खाप, गोत्र, पाल के चौधरियों सहित उन प्रबुद्ध नागरिकों के पास भी जाएंगे जिनकी बात समाज के लोग सुनते हैं।
दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की, जिसमें ये फैसला लिया गया। आपको बता दें कि किसान आंदोलन को 3 महीने का वक्त हो चुका है। तीन महीने से दिल्ली की तीन सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में पंजाब और हरियाणा के किसान सबसे अधिक हैं।

बता दें कि पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। 21 मार्च को आम आदमी पार्टी किसान महासम्मेलन करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे और सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
February 23, 2021

हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने किया ये ऐलान

हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने किया ये ऐलान
चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा की सरकार सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार है और लोगों का विश्वास इस पर से उठ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को समर्थन देने वाले कई विधायक समर्थन वापस ले चुके हैं ऐसे में कांग्रेस खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा की मौजूदा बीजेपी-जेजेपी सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है और कांग्रेस उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को समर्थन देने वाले कई विधायक इस्तीफा दे चुके हैं और समर्थन वापसी कर चुके हैं। ऐसे में इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा एक तरफ जहां सर्वाधिक बेरोजगारी के शिकार प्रदेश में शामिल है वहीं अब कोरोना की त्रासदी के बाद महंगाई की मार से बेहाल है। हरियाणा कभी सबसे सस्‍ते पेट्रोल-डीजल के लिए जाना जाता था। पर आज हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस सरकार के समय के मुकाबले लगभग दोगुना वैट लगाकर बीजेपी नेतृत्‍व वाली सरकार अपना खजाना भर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हरियाणा में डीजल पर 9.2 प्रतिशत वैट था, लेकिन आज तकरीबन 18 प्रतिशत टैक्‍स सरकार वसूल रही है। यही हाल पेट्रोल के हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि यह सरकार बेरोज़गारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने की नीति पर काम कर रही है। यह बात हुड्डा ने चंडीगढ़ में कही।
उन्होंने किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार को जल्द आंदोलन का समाधान निकालना चाहिए। सरकार को अपनी तरफ से दो कदम आगे बढ़ाते हुए किसानों से बात करते हुए और उनकी मांगें माननी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि राजस्व हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार पेट्रोल-डीज़ल पर वैट बढ़ाने में लगी है। हुड्डा ने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में डीजल सबसे सस्ता था, क्योंकि उसपर वैट की दर सिर्फ 9.2 प्रतिशत थी। लेकिन अब वो लगभग डबल हो चुकी है। सरकार को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए और उसे महंगाई बढ़ाने की बजाए घोटालों पर नकेल कसनी चाहिए। घोटाले रुकेंगे तो प्रदेश की आमदनी अपने आप बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नंवबर 2020 में ज़हरीली शराब पीने से 40-50 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला सामने आया था। एसआईटी ने इसकी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है लेकिन सरकार उसे सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है। इसी तरह रजिस्ट्री घोटाले की रिपोर्ट को भी सरकार अलमारी में दबाकर बैठ गई है।
पूर्व मुख्मंत्री ने कहा कि सरकार को यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। अगर रिपोर्ट के तथ्य जनता के सामने आते हैं तो ये सरकार हिल जाएगी, क्योंकि इसमें कई बड़े नामों का खुलासा संभव है। हुड्डा ने कहा कि बिजली महकमे की एसडीओ भर्ती ने साबित कर दिया है कि नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का फैसला भी महज जुमला है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि वह प्राइवेट नौकरियों में भी हरियाणवियों को आरक्षण देगी। जबकि सरकार खुद की भर्तियों में स्थानीय युवाओं की बजाए अन्य राज्यों के 75 प्रतिशत लोगों को नौकरी दे रही है। एक बार फिर एसडीओ भर्ती में सरकार ने हरियाणा की प्रतिभाओं को दरकिनार करते हुए अन्य राज्य के युवाओं को तरजीह दी है। सामान्य श्रेणी के 90 पदों के लिए 99 लोगों का चयन हुआ है। 9 लोग वेटिंग लिस्ट में हैं, लेकिन इन 99 में से सिर्फ 22 युवा हरियाणा के हैं।
हुड्डा ने कहा कि सामान्य श्रेणी के बाद बीजेपी-जेजेपी सरकार अब आरक्षित श्रेणी ‘एससी और बीसी’ के साथ भी बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने हरियाणा डोमिसाइल के लिए 15 साल रिहायश की लिमिट घटाकर अब 5 साल कर दी है यानी कोई भी व्यक्ति 5 साल तक हरियाणा में रहकर यहां का डोमिसाइल हासिल कर सकता है। इसका सीधा असर हरियाणा में एससी और बीसी वर्गों के हितों पर पड़ेगा। क्योंकि अन्य राज्य के लोग यहां का डोमिसाइल हासिल करके आरक्षित श्रेणी की नौकरियों में भी अप्लाई कर सकेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नई खेल नीति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने पूरी दुनिया में सराही गई कांग्रेस सरकार की “पदक लाओ, पद पाओ” नीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से एचसीएस, एपीएस और प्रमोशन का अधिकार छीन लिया गया है। नई नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ी अब जूनियर कोच से उपनिदेशक तक के पदों पर ही नियुक्तियां हासिल कर पाएंगे। नई नीति पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करती है। पैरा ओलंपियन की नियक्ति को ग्रुप-बी पदों तक सीमित कर दिया गया है। यह उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
February 23, 2021

1 लाख परिवारों की आय में बढ़ोतरी करेगी हरियाणा सरकार, ऐसे होगा परिवार का चयन

1 लाख परिवारों की आय में बढ़ोतरी करेगी हरियाणा सरकार, ऐसे होगा परिवार का चयन

चंडीगढ़ : हरियाणा में जिन लोगों की पारिवारिक आय एक लाख रुपए से कम होगी, उन लोगों के लिए खट्टर सरकार एक योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार परिवार पहचान पत्र पोर्टल के जरिए ऐसे 1 लाख परिवारों का चयन करेगी, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम होगी। उसके बाद इन परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता, कौशल विकास की ट्रेनिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार, सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत नौकरी के साथ ही पारिवारिक पैतृक कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार मदद करेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुशासन सहयोगियों के साथ मीटिंग में इस योजना की घोषणा की। इस मीटिंग में सीएम परिवार पहचान पत्र, ई-आफिस, अंत्योदय सरल, प्ले-वे स्कूल, महिलाओं की सुरक्षा, सक्षम हरियाणा व स्किल डेवलपमेंट जैसी योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाएं। किसान मित्र योजना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि किसानों की आय बढऩे के साथ ही उनका वित्तीय प्रबंधन सही हो, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। एक किसान मित्र 100 किसानों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक में कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण को बचाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार वन मित्र योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत व्यक्ति नए पेड़ लगाएगा और पेड़ों की देखरेख व सुरक्षा करेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में वन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि होगी।
February 23, 2021

उचाना के विकास में नहीं रहेगी कोई कोर-कसर, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों पर समीक्षा

उचाना के विकास में नहीं रहेगी कोई कोर-कसर, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों पर समीक्षा

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ में उचाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में प्रस्तावित व चालू प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को चालू प्रोजेक्ट्स इसी बजट अवधि में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क व बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित प्रोजेक्ट्स को निर्धारित अवधि में पूरा करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। जिन प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित गांव में जमीन की कमी थी उनके लिए आस-पड़ोस में जमीन की तलाश करने के भी निर्देश दिए।

उचाना बाईपास का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

डिप्टी सीएम ने उचाना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एजेंडे पर प्वाइंट-वाइज चर्चा की। उन्होंने उचाना कस्बा के बाईपास रोड़ को लेकर अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूरी करके 15 मार्च तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

राजकीय कॉलेज काकडोद या किसी अन्य नजदीक के गांव में जमीन की तलाश कर शीघ्र कार्य शुरू करने, उचाना में प्राइमरी हैल्थ सैंटर खोलने, गांव मंगलपुर में हैल्थ एंड वेलनेस सैंटर शुरू करने, उचाना में मंडी या अन्य किसी उचित जगह पर पुलिस चौकी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

उचाना में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के अलावा अलेवा में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां या उसके आस-पास वाजिब जगह देखकर वहां स्टेडियम का निर्माण करवाने के अतिरिक्त अलेवा गांव में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत गांव पेगां, थुआ, अलेवा, करसिंधु,  नगूरां व खटकड़ में तकनीकी संस्थान शुरू करने के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू करने की बात कही।
उन्होंने उचाना क्षेत्र की अनेक सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और उनको शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जींद जिला के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
February 23, 2021

फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में हर तरफ धुआं-धुआं:गत्ता फैक्ट्री में लगी आग; पलवल-गुरुग्राम

फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में हर तरफ धुआं-धुआं:गत्ता फैक्ट्री में लगी आग; पलवल-गुरुग्राम से मंगानी पड़ी दमकल गाड़ियां, लाखों का नुकसान



फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले का इंडस्ट्रियल एरिया मंगलवार सुबह धुआं-धुआं हो गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया था, क्योंकि मुजेसर थानाक्षेत्र के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए पलवल और गुरुग्राम से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उस इलाके में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी। घटना में अभी किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, आग से पूरी फैक्ट्री और उसमें रखा गत्ता जलकर राख हो गया।


आग पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम और पलवल से भी दो-दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

औद्योगिक क्षेत्र सरूरपुर की गली नंबर 3 में गत्ता बनाने की फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में फैक्ट्री जलने लगी। वहीं अंदर काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर बाहर आ गए। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस टीम और दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन, इतनी देर में पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया था।
आग की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं सेक्टर 12 लघु सचिवालय तक साफ नजर आ रहा था। इससे आसपास के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम और पलवल से भी दो-दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर अफसर राजेंद्र दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग से किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
February 23, 2021

पत्नी से विवाद में साली को जलाया:घरेलू झगड़े में देती थी बहन का साथ, खुन्नस में जीजा

पत्नी से विवाद में साली को जलाया:घरेलू झगड़े में देती थी बहन का साथ, खुन्नस में जीजा ने कैरोसिन डालकर दोनों बहनों और खुद को लगाई आग


यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में एक पति ने केरोसिन डालकर पहले अपनी पत्नी और साली को, इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पति की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि पत्नी और साली खतरे से बाहर है।
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुर बी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थानाभवन कस्बा निवासी 32 साल के रविंद्र कुमार की शादी यहां के लक्ष्मी के साथ हुई है। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविंद्र शराब का नशा कर लक्ष्मी के साथ मारपीट करता है। करीब दो महीने पहले लक्ष्मी की ओर से थानाभवन पुलिस स्टेशन में मारपीट की शिकायत की गई थी। इसके बाद लक्ष्मी अपने मायके आ गई थी।
रविंद्र की सास संजेश ने बताया कि सोमवार की देर शाम रविंद्र ससुराल आया था। इस दौरान वह नशे में था। उसने खुद को खत्म करने और लक्ष्मी को जिंदा नहीं छोड़ने की बात कही। संजेश ने बताया कि चूंकि रविंद्र नशे में था, इसलिए किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद वह बाहर चला गया। संजेश के मुताबिक, देर रात रविंद्र दीवार कूदकर घर में घुस आया। फिर उसने केरोसिन डालकर लक्ष्मी और अपनी साली सीमा और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया।

*साली को इसलिए आग के हवाले किया*

संजेश ने बताया कि रविंद्र ने साली को इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि वह पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े में अपनी बहन लक्ष्मी का साथ देती थी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने आग पर काबू पाया और तीनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

*पुलिस ने कहा- बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी*

उधर, घटना के संबंध में लक्ष्मी और सीमा के परिजनों की ओर से गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि हमें मामले की शिकायत मिली है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
February 23, 2021

सीएम फ्लाइंग ने ऑन ड्यूटी सीएमओ को प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा

कार्रवाई:सीएम फ्लाइंग ने ऑन ड्यूटी सीएमओ को प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा


चरखी दादरी : सीएम फ्लाइंग ने ऑन ड्यूटी सीएमओ (चीफ मेडिकल ऑफिसर) डॉ. सुदर्शन पंवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम के साथ मिलकर सीएम फ्लाइंग ने लोहारू रोड स्थित जयहिंद अस्पताल में छापा मारकर यह कार्रवाई की।
टीम ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली हैं। जयहिंद अस्पताल में सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक एसडीएम डॉ. विरेंद्र अहलावत व सीएम फ्लाइंग छापा मारते हुए ओटी रूम में पहुंची। वहां सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ऑपरेशन करते मिले। सीएम फ्लाइंग ने उन्हें पास खड़ा किया।
एसडीएम ने सीसीटीवी जांची। कुछ देर बाद सीएमओ को अस्पताल के बैक डोर निकाला गया। कुछ देर बाद एसडीएम विरेंद्र अहलावत अस्पताल से निकलकर डीसी आवास पहुंचे। वहां पहले से सीएमओ डॉ. पंवार मौजूद थे। एसडीएम ने डयूटी मजिस्ट्रेट होते हुए जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी है।
डीसी राजेश जोगपाल ने तबीयत खराब होने की बात कह कुछ भी बोलने से मना किया। वहीं, सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि सीएमओ ऑपरेशन करते मिले हैं। वे उस समय सिविल अस्पताल में ऑन डयूटी भी थे। सीएमओ डॉ. पंवार का कहना है कि अस्पताल में उनके रिश्तेदार डॉक्टर हैं, वे वहां ऑपरेशन करने नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे।
February 23, 2021

टुटे हुए रास्तो को जल्द से जल्द ठीक करवाए प्रशासन : बिट्टू कण्डेला

टुटे हुए रास्तो को जल्द से जल्द ठीक करवाए प्रशासन : बिट्टू कण्डेला

जींद : युवा मंडल कंडेला के प्रधान व युवा विकास समिति हरियाणा के संयोजक ओर समाजिक कार्यकर्ता बिट्टू कंडेला ने पत्रकारों(प्रैस) के माध्यम से प्रशासन को  रोड ठीक करवाने कि मांग की।

कंडेला ने कहा कि जींद से कैथल रोड पर कई जगह अमरहेडी व शाहपुर गांव में रोड टुटे हुए हैं जो कि हाईवे रोड है ओर इन गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। 
इसी प्रकार कई लिंक रोड भी टूटे हुए हैं जैसे कि कंडेला गांव से शुगर मिल वाया कैरखेडी तक व रूपगढ़ से बड़ौदी तक कई जगह सड़क टूट चुकी है, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिनेश कंडेला ने बताया कि रूपगढ़ से बडोदी वाले रोड पर तो एक पुलिया बिल्कुल टूट चुकी है जिससे यात्री निकल भी नहीं सकते, इस रोड पर कई स्कूल की बसे भी चलती हैं और हादसा कभी भी हो सकता है इसलिए हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि इन सड़कों की तरफ जल्द से जल्द ठीक करवाएं।

Monday, February 22, 2021

February 22, 2021

जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 5 लाख बच्चो को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टेबलेट, मिलेगी पेट मे होने वाले कीड़ो से निजात

जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत लांच किया अभियान

- 5 लाख बच्चो को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टेबलेट, पेट मे होने वाले कीड़ो से मिलेगी निजात 
-22 फरवरी से 3 मार्च तक जिले भर में चलेगा कार्यक्रम 
-एक साल से लेकर 19 साल तक के बच्चो को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल टेबलेट 

जींद :( संजय तिरँगाधारी ) सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम को हरी झंडी दी। इस कार्यक्रम के तहत जिले में 4, 99, 388 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली फ्री में खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो लडकिया 20 साल से 24 साल के बीच की उम्र में है और गर्भवती नही है और बच्चो को दूध नही पिलाती है उनको भी ये एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाएगी। ऐसी महिलाओं की जिले में 36,838 संख्या है। 

स्वास्थ्य विभाग में  डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश पांचाल ने बताया की इस टेबलेट को कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही है और पूरी तरह से सुरक्षित है। 
डॉक्टर पांचाल ने बताया की सिविल सर्जन मंजीत सिंह की अगुवाई में आज इस अभियान को हरी झंडी दी गई है, जो 3 मॉर्च तक चलेगा। 22 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक जिले में इस अभियान को घर घर चलाया जाएगा। इसके बाद 3 मॉर्च तक ये घर घर जाकर ये सुनिश्चित किया जाएगा की कोई बच्चा छूट न गया हो। इस अभियान की सफलता के लिए जिले में 12 मोबाइल टीम लगाई गई है जो अलग अलग खंडों में तैनात रहेगी। साथ ही 12 आपातकालीन टीम भी लगाई गई है ताकि किसी बच्चे को उल्टी या कोई अन्य शिकायत होती है तो उसका इलाज किया जा सके। इस कार्यक्रम को आंगनवाड़ी, एएनएम और आशा वर्कर घर घर चलाएगी। 19 साल तक की उम्र के बच्चों के पेट में होने वाले खून चूसने वाले कीड़ों को मारने के लिए 28 फरवरी तक चलने वाले एनडीडी अभियान का सोमवार को डा. साधना और सिविल सर्जन डा. मंजीत सिंह ने शुभारंभ किया है। शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने बच्चों को अपने हाथों से एलबैंडाजोल की गोलियां खिलाई। 
आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यालय से एनडीडी, एमएचएस, डब्ल्यूआईएफएस की स्टेट कन्सलटैंट डा. साधना खासतौर पर पहुंची। सिविल सर्जन डा.मंजीत सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डा.आरएस पूनिया, स्कूल हैल्थ के डिप्टी सिविल सर्जन डा.रमेश पांचाल, आरकेएसके की डीएएचओ डा.पुष्पा जागलान, एएमओ डा.भव्या खासतौर पर मौजूद रहे। डा.साधना और सिविल सर्जन डा.मंजीत सिंह ने बच्चों को एलबैंडाजोल की गोलियां खिलाते हुए कहा कि एनएचएम के तहत यह कार्यक्रम 19 साल तक की उम्र के बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए चलाया जा रहा है। इस उम्र के बच्चों के पेट में खून चूसने वाले कीड़े पैदा हो जाते हैं। एलबैंडाजोल की गोलियां खाने से इस तरह के कीड़े मर जाते हैं और बच्चे स्वस्थ रहते हैं। साल में 2 बार एनडीडी अभियान के तहत बच्चों को एलबैंडाजोल की गोलियां खिलाई जाती हैं। आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्करों को घर-घर जाकर बच्चों को गोलियां खिलाने का काम सौंपा गया है। यह गोलियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सावधानी केवल यह बरतनी होती है कि यह गोलियां बच्चों को खाली पेट नहीं खिलाई जाएं। फिर भी गोलियां खाने से किसी बच्चे को दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता और एम्बुलैंस आदि के सभी इंतजाम जिले में किए गए हैं। 

*-कैसे लें गोली-*

डॉक्टर पांचाल ने बताया की इस गोली को पीसकर या चबाकर खाना होता है। जो चबाकर नही खा सकते वो इसको पीसकर खा सकते है। एक साल से दो साल के बच्चो को आधी गोली दी जाएगी। एक गोली 400 मिलीग्राम की होती है और 2 साल से लेकर 19 साल के बच्चो को एक टेबलेट दी जाएगी। 

*-इसके लक्षण और फायदे -*

जिन बच्चो में खून की कमी होती है, पढ़ाई में मन नही लगता है, मरोड़ी लगती है, शरीर में कमजोरी, शरीर विकसित नही होना, दिमाग केंद्रित नही होना आदि सब प्रकार के लक्षणों में इसका फायदा होता है। उन्होंने बताया की ग्रामीण इलाके के बच्चो को सबसे ज्यादा समस्या पाई जाती है। जो बच्चे हाथ नही धोते, मिट्टी में ज्यादा खेलते है और सफाई नही करते उनमें ज्यादा कमी पाई जाती है। इस टेबलेट को बच्चो को हर हाल में लेना चाहिए ताकि बच्चो का सम्पूर्ण विकास हो सके।
February 22, 2021

साली से करना चाहता था शादी, पत्नी ने रोका तो बाजू तोड़ी, पत्नी ने पुलिस में दी शिकायत

कैथल का मामला:बच्चे न हुए तो साली से करना चाहता था शादी, पत्नी ने रोका तो बाजू तोड़ी, पत्नी ने पुलिस में दी शिकायत

कैथल : गुहला थाने में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे अब तक कोई संतान नहीं हुई। पति अक्सर दबाव डालता कि मेरी दूसरी शादी करवा दे, नहीं तो तेरी खैर नहीं है।
महिला का आरोप है कि 19 फरवरी को सुबह 9:30 बजे वह काम कर रही थी। पति शराब पीकर आया और कहने लगा कि तूं अपनी छोटी बहन की शादी मेरी साथ करवा दे। क्योंकि, तेरे को कोई बच्चा नहीं हाे रहा। आरोप है कि उसने बहन की शादी पति से करवाने को मना कर दिया।
इस पर पति ने लकड़ी का बिंडा उठाकर उसकी दाईं बाजू व कंधे पर मार दिया। इससे उसकी बाजू टूट गई। शोर मचाने पड़ोसी इकट्ठा हो गए। गांव वाले ही उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां माता-पिता भी पहुंच गए और इलाज करवाया। थाना के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
February 22, 2021

रेलवे:मेल व एक्सप्रेस का किराया लगेगा, अम्बाला से लुधियाना तक पैसेंजर ट्रेनें आज से चलेगी

रेलवे:मेल व एक्सप्रेस का किराया लगेगा, अम्बाला से लुधियाना तक पैसेंजर ट्रेनें आज से चलेगी

अम्बाला : रेलवे सोमवार से 35 पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू कर रहा है। इन्हें मेल व एक्सप्रेस में तब्दील किया गया है। किराया भी उसी हिसाब से लगेगा। इनमें एक ट्रेन सुबह 5:35 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर 9:45 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन पहुंचेगी। शाम 6:10 बजे निजामुद्दीन से चलकर रात 10:30 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
एक ट्रेन सुबह 5:40 बजे अम्बाला कैंट से चलकर सुबह 8:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:10 बजे लुधियाना से चलकर शाम 6:45 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। एक ट्रेन सहारनपुर से प्रात: 6:30 बजे चलेगी। यह सुबह 8:00 बजे अम्बाला कैंट व दोपहर 12:15 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी।
वापसी में दोपहर 1:30 बजे ऊना से चलकर शाम 5:35 बजे अम्बाला कैंट और शाम 7:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यात्री बिना रिजर्वेशन यात्रा कर सकेंगे। काउंटर से टिकट ले सकेंगे। उधर, हिसार से जयपुर के बीच 2 ट्रेनें शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
February 22, 2021

कार्यकाल पूरा:प्रदेश को जल्द ही मिल सकता है नया डीजीपी, पीके अग्रवाल, मो. अकील, आरसी मिश्रा दौड़ में

कार्यकाल पूरा:प्रदेश को जल्द ही मिल सकता है नया डीजीपी, पीके अग्रवाल, मो. अकील, आरसी मिश्रा दौड़ में

चंडीगढ़ : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव का दो वर्ष का कार्यकाल रविवार को पूरा होने के बाद अब हरियाणा को जल्द नया डीजीपी मिल सकता है। 1988 बैच के आईपीएस पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और उनके साथ के बैच के आरसी मिश्रा नए डीजीपी बन सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो गृह विभाग ने नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसीएस होम राजीव अरोड़ा को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सरकार ने पिछले माह ही आगामी आदेशों तक उनका समय बढ़ा दिया था। इसलिए उनके बाद कानूनन अब अग्रवाल, अकील व मिश्रा में कोई एक डीजीपी बन सकता है।

शत्रुजीत व देशराज जल्द प्रमोट हुए तो आ जाएंगे दौड़ में

1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर और देशराज सिंह कभी भी प्रमोशन के बाद डीजी रैंक मिल सकती है। यदि राज्य सरकार की ओर से पैनल भेजने से पहले इनका प्रमोशन किया जाता है तो ये भी डीजीपी की दौड़ में शामिल हो जाएंगे। पिछली बार भी तीन-चार आईपीएस की वरिष्ठता को दरकिनार कर सरकार ने मनोज यादव पर भरोसा जताया था।
February 22, 2021

तेल के बढ़ते दाम पर सीएम मनोहर लाल ने कही यह बात

तेल के बढ़ते दाम पर सीएम मनोहर लाल ने कही यह बात 

करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दामों पर कहा है कि पेट्रोल डीजल इम्पोर्ट होता है उसके बाद उस पर एक्ससाइज ड्यूटी और वैट लगता है, इस एक्साइज ड्यूटी और वैट के पैसे को जनता की भलाई के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पेट्रोल - डीजल पर वैट और राज्यो से कम है। बिजली निगम में एसडीओ के पदो पर बाहर के युवाओं के चयन पर सीएम नें कहा कि उन लोगों का असली चेहरा सामने आ गया जो भर्ती पर सवाल उठा रहे हैं ! ये सभी सेलेक्ट हुए बच्चे आल इंडिया टेस्ट से लिए जाते हैं, जो योग्य हैं वो आगे आए हैं, हमने कभी नहीं कहा कि हरियाणा के कम आएं और दूसरे राज्यो के ज़्यादा जो लोग सवाल उठा रहे हैं क्या वो रिजर्व कैटेगिरी के परीक्षार्थियों को अपना नहीं मानते। उन्होंने कहा कि रिजर्व कैटेगिरी के चयनित हुए परीक्षार्थी हरियाणा से हैं। कृषि कानूनों पर सीएम ने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक रूप दिया गया। लोकतंत्र पर इन लोगों ने बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। लोकतंत्र को मजबूत बनाना सबका कर्तव्य होता है।
February 22, 2021

एक ही दिन में 3 ठगी:वेटरनिटी चिकित्सक समेत तीन उपभोक्ताओं के खाते से ठग ने निकाले सवा 2 लाख रुपए

एक ही दिन में 3 ठगी:वेटरनिटी चिकित्सक समेत तीन उपभोक्ताओं के खाते से ठग ने निकाले सवा 2 लाख रुपए

कुरुक्षेत्र : साइबर ठग पुलिस व आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हैं। भले की करीब 20 दिन पहले जिला पुलिस में साइबर ठगी पर रोक लगाने के लिए साइटर इन्वेस्टिगेशन यूनिट बनाई है। इसके बावजूद जिले में साइबर ठग रोजाना लोगों को नए-नए तरीकों से ठग रहे हैं।
ठगों ने जिले में एक वेटरनिटी चिकित्सक सहित तीन उपभोक्ताओं को बातों में उलझाकर सवा दो लाख रुपए की चपत लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू की है। उधर बैंक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों का कहना है, जबतक आमजन खुद जागरूक नहीं होगा। तब तक ऐसी ठगी रोकना संभव नहीं।
जानकारी के अभाव में हो रहे लोग ठगी का शिकार-एलडीएम लीड बैंक मैनेजर राजीव रंजन का कहना है,जागरुकता के अभाव में लोग रोजाना ठगी का शिकार हो रहे हैं । कभी भी अनजान व्यक्ति के कहने या भेजे गए किसी लिंक पर क्लिक न करें।
इसके अलावा पब्लिक टर्मिनल और पब्लिक वाईफाई के प्रयोग से मोबाइल ट्रांजक्शन करने से बचना चाहिए। अनसेफ सर्फिंग के कारण ठग डाटा चोरी कर सकते हैं। ठग नेट पर एक जैसे दिखने वाले लोगो व डोमेन ने के साथ फर्जी साइट बना लेते हैं। जो दिखने में असली लगती है।
साइबर इन्वेस्टिगेशन यूनिट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद का कहना है, उन्होंने कुछ रोज पहले ही चार्ज संभाला है। उन्होंने कहा आमजन की जागरुकता बेहद जरूरी है। किसी तरह की लॉटरी या अन्य लालच में न आएं।
पब्लिक वाईफाई के प्रयोग से मोबाइल ट्रांजक्शन करने से बचें,सैलरी डालने के बहाने निकाले खाते से पैसे
दुर्गा कॉलोनी निवासी एक वेटरनिटी चिकित्सक के बेटे के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम गगनदीप बताया। साथ ही बातों में उलझाकर कहा आपके पिता के खाते में इस माह कम सैलरी आई होगी। कॉल करने वाला कहने लगा, सैलरी सेटल करनी है, अपके पिता जी के खाते में सैलरी डालनी है। उनके खाते के साथ ही मोबाइल नंबर अटैच है।
आप फोन पे एप खोलकर उसपर पे ऑप्शन ओके कर दो। जैसे ही कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा बताए अनुसार किया, तो शिकायतकर्ता के वेटरनिटी चिकित्सक पिता के खाते से 7650 रुपए कट गए। कॉल करने वाले ने एक बार और पे ऑफ फोन ऑप्शन ओके करने को कहा, इस तरीके से दूसरे खाते से भी 89999 रुपए यानी कुल 97 हजार 649 रुपए कट गए। बाद में ठगी का एहसास होने पर बैंक को सूचित किया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर इल्म सिंह का कहना है, शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
*कस्टमर केयर पर किया फोन, कट गए खाते से पैसे*
इसी तरह सेक्टर-सात निवासी यमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पीएनबी कस्टमर केयर नंबर-180042123530 पर कॉल कर कॉल कर अपने खाते की लिमिट बढ़ाने के लिए फोन किया था। शिकायतकर्ता का कहना है, कॉल उठाने वाले अधिकारी द्वारा डेबिट कार्ड का पूछा गया नंबर उसने उसे बता दिया। शाम के चार बजे के करीब मोबाइल पर खाते से एक लाख चार हजार रुपए निकले का मैसेज आया। यह देख बैंक में संपर्क किया। यह पैसा पेटीएम के जरिए खाते से निकाला गया है।
*जानकार बता पैसे भेजने को कहकर लिंक पर कराया क्लिक*
भिवानी के गांव सांगवान निवासी संजय कुमार ने शाहाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वह मोहड़ी केसरी रोड पर एक कंपनी में काम करता है। उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बातों में उलझा लिया। बोला कि आपके पास रणजीत नाम के व्यक्ति का फोन आएगा। जो आपके मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करेगा। कुछ देर बाद एक और नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने एक लिंक भेजकर उसे खोलने बारे कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस लिंक पर क्लिक किया, उलटा उसके ही खाते से साढ़े 12 हजार रुपए कट गए।
February 22, 2021

खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी

गेहूं के फसल को देखते हुए शिफ्टों में धरने पर पहुंचे किसान-खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी

-गांव-गांव टीमें बना कर किया जा रहा है प्रचार
जींद/उचाना : किसान आंदोलन को लंबा चला किसानों ने रणनीति बना ली है। आगामी गेहूं की फसल के सीजन को देखते हुए अब खटकड़ टोल पर दिए जा रहे धरने पर शिफ्टों में गांवों से किसान धरने पर आएंगे। हर रोज 15 गांवों के किसानों के धरने पर आने की रणनीति तय की हुई है। रविवार को शिफ्टों
बड़ौदा, बरसोला, खटकड़, मोहनगढ़ छापड़ा, धनखड़ी, कालता, भौंसला, कसुहन, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द, छातर, मांडी, घोघडिय़ा, रोज खेड़ा से महिला, पुरूष, युवाओं ने हिस्सा लिया। शहीद हुए बधाना गांव के कैप्टन पवन कुमार 5वें शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गई। धरने पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीनों कानूनों को रद्द करना ही होगा क्योंकि ये कानून किसान के हक में नहीं है। किसान मन बना चुके है कि घर वापिसी तब ही होगी जब ये कानून रद्द होंगे। जन आंदोलन किसान आंदोलन बन चुका हूूॅं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वो हठ छोड़ते हुए तीनों कानूनों को रद्द करेंं। आंदोलन को तोडऩे के लिए तरह-तरह के षडय़ंत्र रचे गए लेकिन कोई भी षडय़ंत्र कामयाब नहीं हुआ है। भविष्य में भी षडय़ंत्र रचे जाएंगे लेकिन हमें किसी भी षडय़ंत्र को कामयाब नहीं होने देना है। किसान की कोई जाति नहीं होती है। किसान के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को नुकसान इन कानूनों के लागू होने पर होगा।  
भाकियू जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने बताया कि धरने पर अधिक से अधिक गांवों से भागीदारी के लिए अलग-अलग टीमों बनाई गई है। महिलाओं की टीम भी बनाई गई है जो भाकियू महिला सेल जिलाध्यक्ष सिक्किम सफा खेड़ी की अगुवाई में जा रही है। इस मौके पर सतबीर बरसोला, बिजेंद्र सिंधु, कैप्टन वेदप्रकाश, जयप्रकाश फौजी, फिरोज खान सफा खेड़ी, मा. राजबीर, सतबीर शर्मा कसुहन, राम सिंह चहल, अनुराग खटकड़, नफे सिंह, गुलाबा, प्रदीप गर्ग, नानूदीन, डॉ. सलीम, उदयवीर बरसोला, चरण सिंह डोहाला, रोहताश, भरत सिंह मौजूद रहे। किसानों के धरने पर मुस्लिम समुदाय की तरफ से 21 हजार रुपए धरने पर, शहीद पवन कुमार के पिता हैडमास्टर राजबीर बधाना, कसुहन गांव की तरफ से, अनुराग खटकड़ ने 11-11 हजार रुपए की राशि दी।

-नरवाना, उचाना के मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे-

किसानों के धरने को समर्थन देने मुस्लिम समुदाय के लोग यहां पहुंचे। यहां पर नमाज भी अदा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि टोल पर धरने के पास नमाज पढऩे का उद्ेश्य था कि नमाज अदा कर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के दिल को बदले ओर जो तीनों कृषि कानून है जो किसानों के लिए काले है वो वापिस ले ले। इंसान का दिल अल्लाह, ईश्वर के हाथ में है जब दिल बदलेगा तो सब काम बन जाते है। आज हर किसी को नुकसान हो रहा है। पहले की तरह आगे भी देश मे अमन, चैन, शांति बनी रहे।
February 22, 2021

समझदार लोग नाटक का किया मंचन-सामाजिक बुराइयों को लेकर ऑन थियेटर ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति

समझदार लोग नाटक का किया मंचन -सामाजिक बुराइयों को लेकर ऑन थियेटर ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )ऑन थिएटर ग्रुप जींद हरियाणा द्वारा स्थानीय रंगशाला में समझदार लोग नाटक का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन सुनीता तोमर द्वारा किया गया। नाटक की प्रस्तुति ऑन थिएटर ग्रुप के रंगमंडल के कलाकारों द्वारा दी गई। इस मौके पर मुख्यअतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग से हरविंदर राणा ने शिरकत की। नाटक में कलाकारों ने अपनी कला का लोहा मनवाते हुए अमिट छाप छोड़ी। नाटक में मुख्य भूमिका में रेनू दूहन, रिषी नागर पति-पत्नी की भूमिका अदा कर रहे थे। नाटक में सामाजिक बुराइयों को उजागर किया गया। वहीं रंगमंच के प्रयोग भी प्रस्तुति में देखने को मिली। नाटक में हरियाणा के लोक संगीत की छटा भी देखने को मिली। नाटक में रिष नागर एक ऐसा व्यक्ति है जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करता है। वह लगातार सामाजिक कार्यों में भाग लेकर समाज सुधारने की कोशिश करता है परंतु लोग उसकी सुनते ही नहीं हैं। नाटक में उसकी पत्नी उसका साथ देती है। वह घर-घर जाकर सामाजिक भेदों का संदेश देते हैं। नाटक में बलवान सिंह की लोक गायकी तथा इकतारे की तार पर चलती उनकी उंगली नाटक में चार चांद लगा रही थी। नाटक में आधुनिक रंगमंच तथा लोक रंगमंच को दिखाया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि अगर हम शिद्दत से कोशिश करें तो बड़े से बड़ा बदलाव कर सकते हैं। पॉप गायक हरविंदर राणा ने कहा कि पृथ्वी एक रंगमंच है और उस पर रहने वाला प्रत्येक जीव रंगकर्मी है। कलाकार ही हैं जो सामाजिक बदलाव ला सकते हैं। कलाकारों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है।
February 22, 2021

ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा:दुष्कर्म के आरोपी कोच ने ही की थी भोपाल की महिला वेटलिफ्टर की गला रेतकर हत्या

ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा:दुष्कर्म के आरोपी कोच ने ही की थी भोपाल की महिला वेटलिफ्टर की गला रेतकर हत्या

रोहतक : भोपाल की महिला वेटलिफ्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने 44 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आराेपी कोच भगत सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि *आरोपी के साथ महिला के पिछले चार साल से संबंध थे।*
महिला ने कोच भगत सिंह पर वर्ष 2018 में रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी काेच ने कबूल किया है महिला खिलाड़ी अब उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वाे पहले से ही शादीशुदा है।
पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को आरोपी कोच भगत सिंह भोपाल की जिला अदालत के जेएमआईसी आशीष परसाई की कोर्ट में पेश होने के लिए गया था। मामला महिला खिलाड़ी की शिकायत पर दुष्कर्म केस का है। वहां महिला खिलाड़ी के साथ आरोपी की बातचीत हुई।
इसके बाद आरोपी महिला खिलाड़ी को बहलाकर उसी दिन अपने साथ ट्रेन में भोपाल से रोहतक ले आया। 17 फरवरी की सुबह वो रोहतक पहुंचे। यहां आरोपी महिला खिलाड़ी को बाइक पर बैठा गहरी धुंध में धामड़ गांव की नहर पर ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कोच ने महिला खिलाड़ी के बैग में रखे फल काटने के चाकू से उसका गला रेत दिया। बाद में उसका फोन व अन्य सामान लेकर वहां से फरार हो गया।
महिला खिलाड़ी के शव की जेब से मिली भोपाल रेलवे स्टेशन स्थित बाइक पार्किंग की पर्ची व होटल के खाने के बिल से हुई थी पहचान
रोहतक पुलिस को धामड़ गांव के पास नहर की पटरी पर महिला खिलाड़ी का शव मिला था। मामला ब्लाइंड मर्डर से जुड़ा था। लाश की तलाशी पर पुलिस को खिलाड़ी की पैंट की जेब से भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग स्लिप और एक भोपाल के होटल में खाने का बिल भी बरामद हुआ।
पार्किंग की पर्ची पर महिला खिलाड़ी की बाइक का नंबर दर्ज मिला। जांच में बाइक युवती के नाम से रजिस्टर्ड मिली। इसके आधार पर युवती की पहचान भोपाल के साकेत नगर निवासी एक वेटलिफ्टर खिलाड़ी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या केस की कड़ियां जोड़नी शुरू की और वह आरोपी कोच तक पहुंच ही गई। रोहतक पुलिस ने इस मामले में भोपाल पुलिस की भी मदद ली।
महिला खिलाड़ी के फोन से पकड़ में आया आरोपी कोचयुवती ने 2018 रोहतक में वेट लिफ्टर कोच भगत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया रखा है। थाना सदर पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी कोच भगत सिंह की तलाश पहले दिन से ही शुरू की। इसके बाद रोहतक के बसंत विहार में कोच के किराये के मकान पर पुलिस गई तो पता चला कि वह कई दिन पहले ही इस मकान को छोड़ चुका है।
इसके बाद सोनीपत के पैतृक गांव माहरा में छापेमारी तो कोच वहां से भी गायब मिला। ऐसे में पुलिस का शक गहराता गया। पुलिस ने कोच और महिला खिलाड़ी के मोबाइल नंबर ट्रेस किया। उसकी लोकेशन हरिद्वार की मिली। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार में आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
February 22, 2021

सीएम और पूर्व सीएम डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर आमने-सामने:सीएम बोले- तेल पर केंद्र सरकार की ड्यूटी, महंगा-सस्ता होता रहता है; हुड्‌डा का जवाब- वैट कम करें

सीएम और पूर्व सीएम डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर आमने-सामने:सीएम बोले- तेल पर केंद्र सरकार की ड्यूटी, महंगा-सस्ता होता रहता है; हुड्‌डा का जवाब- वैट कम करें

करनाल : प्रदेश में बढ़ रही डीजल-पेट्रोल के दामों पर रविवार को सीएम मनोहरलाल ने कहा कि डीजल-पेट्रोल अपने देश में तो बनता नहीं है। इंपोर्ट होने पर सेंटर गवर्नमेंट की ड्यूटी होती है। यह महंगा-सस्ता होता रहता है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पलटवार करते हुए कहा कि तेल के बढ़ते दाम से किसान और आम जनता पर असर पड़ता है। इससे खाद, पेस्टीसाइड के रेट बढ़ेंगे। महंगाई और ज्यादा होगी।
सीएम मनोहरलाल ने कर्ण लेक पर कहा कि पेट्रोल-डीजल के इंपोर्ट पर सेंटर गवर्नमेंट की ड्यूटी होती है। उन सबको मिलाकर मार्केट के अनुसार रोजाना अप-डाउन होता है। कभी महंगा और कभी सस्ता भी होता है। बाकि स्टेट से हमारे यहां रेट कम है। हमारा वैट इतना नहीं है कि इसमें कम किया जा सके।
संतुलन बिठाकर रखना पड़ता है। सीएम ने कहा कि निगम में फर्जी टेंपरी आईडी में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कुछ राइस मिलर्स ने चावल वापस नहीं दिया है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। इसमें भी जाे दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किसान आंदोलन पर सीएम ने कहा कि आंदोलन में राजनीतिक लोग पहुंच गए हैं, जो किसानों को समझने नहीं दे रहे हैं। तीन कृषि कानून किसान हित में हैं।

नगर निगम टेंपरेरी आईडी पर हुड्‌डा बोले- हर जगह हो रहे घोटाले

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी रविवार को पूर्व सांसद महेंद्र सिंह लाठर के निधन पर करनाल शहर में शोक जताने आए थे। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष चुप नहीं है। हर जगह आवाज उठा रहे हैं। रोजाना कीमत बढ़ रही है। प्रदेश सरकार को इससे आमदनी का जरिया नहीं बनाना चाहिए, किसान और आम आदमी पर मार पड़ रही है।
सरकार ने भी डीजल-पेट्रोल पर वैट डबल से ज्यादा कर दिया है। मांग करते हैं कि सरकार वैट न बढ़ाए। यह कमाई का साधन न मानकर पब्लिक को राहत देनी चाहिए। इससे खाद, पेस्टीसाइड के रेट बढ़ेंगे। नगर निगम में टेंपरेरी आईडी के फर्जीवाड़े पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में हर जगह घोटाले हो रहे हैं, यह घोटाले की सरकार है, मिलीभगत से सारा खेल चल रहा है।
February 22, 2021

आंदोलन:किसान ने फसल पर चलाया ट्रैक्टर, टिकैत बोले- मैंने ऐसा नहीं कहा, अभी ऐसा न करें

आंदोलन:किसान ने फसल पर चलाया ट्रैक्टर, टिकैत बोले- मैंने ऐसा नहीं कहा, अभी ऐसा न करें

नई दिल्ली / जींद : किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11 दिन बाद रविवार को कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें चार बड़े निर्णय हुए। अब 28 फरवरी को आंदोलन के तीसरे चरण का ऐलान होगा।
वहीं दूसरी तरफ, जींद के गुलकनी गांव के किसान राममेहर ने दो एकड़ गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। इसकी वजह उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान को बताया है। टिकैत ने कहा था कि सरकार यह नहीं समझे कि किसान कटाई करने चले जाएंगे और आंदोलन खत्म हो जाएगा।
जरूरत हुई तो किसान एक फसल जलाने को भी तैयार हैं। उनके ऐसा कहने के बाद 10 एकड़ के मालिक राम मेहर ने रविवार को यह कदम उठाया। राममेहर ने बताया कि अभी मैंने 2 एकड़ फसल नष्ट की है। टिकैत कहेंगे तो खाने के लिए दाने छोड़कर बाकी फसल भी नष्ट कर देंगे। ऐसी ही एक घटना यूपी में भी सामने आई है। ऐसे में अब टिकैत ने कहा, ‘किसानों से ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।
मैं अपील करता हूं कि किसान ऐसा न करें। मैंने कहा था कि अगर फसल कटाई के कारण सरकार आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश करती है तो हम एक फसल त्यागने के लिए तैयार हैं। उस समय क्या करना है और कैसे करना वह बताया जाएगा, तब तक कोई किसान इस तरह फसल नष्ट न करे।’ उधर, अमृतसर में संयुक्त मोर्चा के नेता दातार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जींद का किसान बोला-टिकैत के आह्वान पर लिया फैसला,मोर्चा का 27 को बॉर्डर कूच का आह्वान
23 फरवरी: मोर्चा के अनुसार 23 को किसान पगड़ी संभाल दिवस मनाएंगे, जिसमें सभी किसान मंचों पर अपने-अपने क्षेत्र की पगड़ी पहनकर आएंगे।
24 फरवरी: किसानों ने कहा कि सरकार 26 जनवरी के बाद से लगातार किसानों को गिरफ्तार कर रही है। किसानों का दमन हो रहा है। इसलिए 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा। देशभर में तहसील और जिला मुख्यालय स्तर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
26 फरवरी: महिला किसान दिवस की तर्ज पर 26 को आंदोलन के तीन माह पूरे होने पर युवा किसान दिवस मनाया जाएगा। तब मंच युवा किसान संभालेंगे।
27 फरवरी: मोर्चे ने 27 फरवरी को संत रविदास की जयंती और चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर मजदूर-किसान एकता दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत किसानों से बड़ी संख्या में अलग-अलग बॉर्डर पर पहुंच कर आंदोलन मजबूत करने की कॉल दी गई है।

*महापंचायतों पर विवाद*

मोर्चा की मीटिंग में मुद्दा उठा कि बार-बार मना करने के बावजूद मोर्चे के कुछ सदस्य हरियाणा व पंजाब में महापंचायतें कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में भी इस बारे में सवाल पूछा गया कि जब मोर्चा मना कर चुका है तो उसके बाद भी रविवार को पंजाब में बलबीर राजेवाल, और हरियाणा में गुरनाम चढ़ूनी ने कार्यक्रम किस आधार पर किए। इस पर किसान नेताओं ने कहा कि हम पहले हरियाणा-पंजाब में महापंचायत नहीं करने की अपील कर चुके हैं और जो लोग कर रहे हैं, उनसे हम कहेंगे कि ऐसा न करें।
हाल ही में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि वो सरकार के दो साल तक कानून सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर फिर से चर्चा करें। मोर्चे के नेताओं ने रविवार को उनके इस सुझाव की निंदा की और कहा कि वो किस आधार पर यह सुझाव दे रहे हैं। क्या वो केंद्र सरकार की तरफ से यह सुझाव दे रहे हैं। उन्हें ऐसे सुझाव नहीं देने चाहिए।
वार्ता को हमेशा तैयार: वार्ता पर गतिरोध के सवाल पर किसान नेताओं ने एक सुर में कहा कि हम वार्ता को हमेशा तैयार हैं। हम सड़क पर बैठे हैं और सरकार कुर्सी पर बैठकर देश चला रही है। इसलिए सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए।
संयुक्त मोर्चा ने दातार को दी *श्रद्धांजलि*: मोर्चा सदस्य और कीर्ति किसान यूनियन पंजाब के प्रधान दातार सिंह का रविवार को अमृतसर में मंच पर भाषण के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रेसवार्ता में किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Sunday, February 21, 2021

February 21, 2021

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का ऐलान, सरकार नहीं मानी तो एक मार्च से खोलेंगे स्कूल

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का ऐलान, सरकार नहीं मानी तो एक मार्च से खोलेंगे स्कूल

भिवानी : फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार से नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों को खोले जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार समय रहते इजाजत नहीं देगी तो भी स्कूल खोलेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए नर्सरी से पांचवी तक के स्कूल भी खोलने की इजाजत राज्य सरकार दें। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को इस तरह के निर्णय लेने का अधिकार दिया हैं। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने 28 फरवरी तक स्कूल खोलने के निर्देश जारी नहीं किए तो एक मार्च को मजबूरी वश वो स्कूल खोलने के लिए बाध्य होंगे। यह बात भिवानी में आयोजित फेडरेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय मीटिंग में कही गई। 
 सार्वजनिक स्थानों को खोला गया है इस मीटिंग में एक मार्च से नर्सरी से पांचवी तक के स्कूल भी खोले जाने की इजाजत देने की मांग रखी गई। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा व प्रदेश महासचिव रामोतार शर्मा ने भिवानी में राज्य स्तरीय मीटिंग के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि आज छठीं से 12वीं तक के स्कूल, सिनेमा हॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों को खोला जा चुका है। ऐसे में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए प्राईमरी स्कूल भी खोले जाने की मांग उनकी एसोसिएशन करती है। इसको लेकर उनकी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर नर्सरी से पांचवी तक के स्कूल खोले जाने की मांग करेगा, ताकि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई भी हो सकें। उन्होंने कहा कि उनकी मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से इस संबंध में अपील करेगा। 

 विद्यार्थियों ने की है ऑनलाइन पढ़ाई उन्होंने अब तक ऑनलाइन माध्यम से नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों की पढ़ाई की है। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने से पहले उनकी एसोसिएशन से जुड़े सभी स्कूल यह चाहते है कि एक मार्च से स्कूल खोलकर बच्चों की परीक्षाएं लेकर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया अपना ली जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र को एक अप्रैल से शुरू किया जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूल खोलने के जो भी नियम या समयावधि तय करेगी, वह प्राइवेट स्कूलों को मंजूर होगा। हर प्रकार के प्रोटोकॉल अपनाने में प्राइवेट स्कूल तैयार है। इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा, रामअवतार शर्मा, बलदेव सैनी, सुनील शर्मा, देशराज, रामबीर भड़ाना, मीना नरवाल, संजय पठानिया, कुलदीप पूनिया, जोगिन्द्र ढुल, रोमी रतिया, पुरूषोतम, सुनीता रेढू आदि उपस्थित रहे।
February 21, 2021

सोनीपत जिला कारागार में गैंगवार, कैदी की हत्या

सोनीपत जिला कारागार में गैंगवार, कैदी की हत्या

सोनीपत :  सोनीपत जिला कारागार में गैंगवार में जगबीर नाम के कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला कारागार में एक दिन पहले लाए गए गांव कासंडी के जगबीर की बैरक में गला दबाकर व चक्की में सिर मारकर हत्या कर दी गई। उसे 16 फरवरी को सीआईए की टीम ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गांव खानपुर के सुधीर की हत्या किए जाने का षड्यंत्र रचने की बात कबूल की थी। जिसके बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी को शनिवार को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जसबीर ने वर्ष 2008 में जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए गांव बुटाना के संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें जगबीर को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह उमकैद की सजा के दौरान पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।मामले को लेकर कारागार प्रशासन अभी कुछ कहने से बच रहा है। हत्या आरोपी के साथ बैरक में बंद बंदियों ने की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।